Thursday, 29 Oct 2026 | 04:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

मिर्जापुर’ की दुनिया किरदारों, हिंसा और दमदार डायलॉग्स के साथ मीम्स के लिए भी मशहूर है। वेब सीरीज के पुराने मीम्स हों या फिल्म के नए किरदार बिरजू लोहार और उनके दर्दभरे सीन, सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा है। फिल्म में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल और बिरजू लोहार बने मोहित मलिक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वायरल मीम्स, अपने किरदारों पर बने मजेदार मीम्स और सोशल मीडिया के रिएक्शन पर बात की। रसिका ने अपने सबसे पुराने और पसंदीदा ‘मिर्जापुर’ मीम का किस्सा सुनाया, वहीं मोहित ने बिरजू के दर्द पर बने मीम्स को ‘रिलेटेबल’ बताया। सवाल: ‘मिर्जापुर’ और मीम्स का रिश्ता पुराना है। पहली बार अपने किरदारों पर मीम्स बनते देखे तो कैसा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: मेरे लिए यह बहुत खास अनुभव रहा है। जो मीम सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ, वह 2018 का है और ‘मिर्जापुर’ में मेरा पहला शॉट था। उस दिन हम वह सीन शूट कर रहे थे। मैं बिस्तर से उठती हूं और लाइन बोलती हूं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा।’ जब मैंने वह शॉट मॉनिटर पर देखा तो मेरे एक तरफ के बाल सचमुच खड़े हो गए थे। मैंने गुरु से कहा कि मुझे पता है कि सीन थोड़ा अस्त-व्यस्त दिखना चाहिए, लेकिन यह ज्यादा अजीब लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सिर पर कुछ उग आया हो। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन सेकेंड का शॉट है, ज्यादा देर नहीं रहेगा। मैंने कहा ठीक है। बाद में वही शॉट मीम बन गया। उस समय मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। उस दौर में ‘मिर्जापुर’ के साथ मीम कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता का काम पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए तो यह बहुत अच्छी बात है। सवाल: अगर बीना, बिरजू से वही लाइन कहतीं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा’, तो बिरजू का रिएक्शन क्या होता? जवाब/मोहित मलिक: ऐसा हो ही नहीं सकता। रसिका दुग्गल: क्योंकि यह हमारा रिश्ता नहीं है। वह लाइन अखंडा और बीना के रिश्ते की है। बिरजू और बीना के रिश्ते में ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मोहित मलिक: यहां प्यार अलग तरह का है। यह भक्ति जैसा प्यार है। बिरजू और बिना के बीच जो रिश्ता है, उसमें वह लाइन फिट ही नहीं होती। सवाल: ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है’ मीम भी वायरल हुआ। इसके बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: यह मेरा फेवरेट है। मुझे यह मीम बहुत पसंद है। सवाल: अगर इसी लाइन को बिना त्रिपाठी के अंदाज में बोलना हो तो कैसे बोलेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: बीना के अंदाज में मैं कहूंगी- ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है।’ सवाल: कालीन भैया पूरी जिंदगी ‘कंट्रोल’ की बात करते हैं। क्या बीना ने कभी कालीन भैया को कंट्रोल किया है? जवाब/ रसिका दुग्गल: बहुत ज्यादा। कालीन भैया पूरी तरह बिना के कंट्रोल में हैं। कौन नहीं है? अगर आज की Gen-Z भाषा में कहें तो बिना के सामने कालीन भैया ‘पुकी’ बन जाते हैं। ‘पुकी’ का मतलब है कि जो व्यक्ति बाहर से बहुत पावरफुल और दबंग है, लेकिन किसी खास इंसान के सामने बिल्कुल नरम और थोड़ा सहमा हुआ हो जाए। पूरी दुनिया कालीन भैया से डरती है, लेकिन कालीन भैया बिना से डरते हैं। मोहित मलिक: यही कालीन भैया के किरदार की खूबसूरती है। जिस तरह से उन्होंने इस किरदार को निभाया है, उसमें यह चीज अच्छी तरह दिखाई देती है। रसिका दुग्गल: बाहर वह कालीन भैया हैं, लेकिन घर के अंदर बीना के पति हैं। वहां पूरा समीकरण बदल जाता है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में सबसे ज्यादा ‘जलवा’ किसका है? जवाब/ मोहित मलिक: मुन्ना का। यह उसी की लाइन है और मुझे लगता है कि ‘जलवा’ अब उसका ट्रेडमार्क बनना चाहिए। रसिका दुग्गल: लेकिन मैं कहूंगी कि त्रिपाठियों का है। बीना का भी है और अखंडा का भी। सवाल: बिरजू लोहार के किरदार पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। क्या आपको अंदाजा था कि यह किरदार इस तरह वायरल होगा? जवाब/ मोहित मलिक: नहीं, बिल्कुल नहीं। कोशिश पूरी की थी। मुझे पता था कि इतने बड़े किरदारों और एक्टर्स के बीच मेरा स्क्रीन टाइम काफी कम है। इसलिए जरूरी था कि जब भी मैं स्क्रीन पर आऊं, तो बिरजू की पांच साल की जर्नी दिखाई दे। मुझे लगता है कि दर्शक भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं। मैंने पूरी मेहनत की, अपनी जान लगा दी। लेकिन आखिर में यह उस मोमेंट का खेल होता है कि उस समय जो चीजें सही बैठती हैं, वह मोमेंट बन जाता है। फिल्म में भी ऐसा ही हुआ। जैसे कोई माला पिरोता है, वैसे सारे मोमेंट्स एक-दूसरे से जुड़ते गए और खूबसूरत माला बन गई। शायद इसलिए लोगों को बिरजू का किरदार इतना पसंद आया। सवाल: बिरजू के दर्द और आखिरी सीन पर बने मीम्स देखकर कैसा लगा? जवाब/ मोहित मलिक: मुझे लगता है कि ये मीम्स लोगों को इसलिए इतने रिलेटेबल लगे क्योंकि हर किसी का दिल कभी न कभी टूटा है। हर कोई किसी न किसी तरह का दिलजला है। मैंने एक मीम देखा था, जिसमें बिरजू के साथ जो हुआ, उसे मजेदार तरीके से दिखाया गया था। वह काफी वायरल हुआ। मुझे लगा कि लोगों ने उस दर्द को अपने तरीके से पकड़ लिया है। क्योंकि यह सिर्फ बिरजू की कहानी नहीं रह गई थी। लोगों ने उसमें अपना दर्द देख लिया। सवाल: बीना और बिरजू के सीन की लाइन ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ मीम और पोएट्री का हिस्सा बन गई। क्या सेट पर आपको अंदाजा था कि यह लाइन इतनी बड़ी हो जाएगी? जवाब/ रसिका दुग्गल: नहीं, बिल्कुल नहीं। उस समय हम सिर्फ यही सोच रहे थे कि हमारी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाए और सीन ठीक से शूट हो जाए। शूटिंग के दौरान ही सेट पर लोग इस लाइन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके मजाक करने लगे थे। कोई कहता था- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ फिर लोग छोटी-छोटी चीजों पर भी कहते थे कि सीन खराब हो गया तो सीन ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है। उस वक्त वह सेट का मीम बन चुका था, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि बाद में यह इंटरनेट का मीम बन जाएगा। सवाल: सोशल मीडिया पर अपने किरदारों के मीम्स देखकर क्या आपने कभी सोचा कि ये उम्मीद से भी ज्यादा वायरल हो गए? जवाब/ रसिका दुग्गल: उस वक्त हमारा ध्यान सिर्फ काम पर था। हम यही सोच रहे थे कि परफॉर्मेंस सही तरीके से आ जाए। बाद में लोगों ने उन सीन्स को अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल करना शुरू किया, तो बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि उसका किरदार लोगों की रोजमर्रा की बातचीत और पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में एक तरफ गंभीर और इंटेंस किरदार हैं, दूसरी तरफ उनके मीम्स बनते हैं। आपको अपने किरदार का सबसे मजेदार मीम कौन सा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: इस बार दो-तीन चीजें बहुत मजेदार थीं। एक मीम था जिसमें किसी ने इसे ‘किलर परफॉर्मेंस’ कहा था। दूसरा मुझे प्यारा लगा, जिसमें ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ के आगे लोगों ने अपनी-अपनी पोएट्री जोड़ दी थी। मुझे लगा कि हमें बाकायदा पोएट्री कॉम्पिटिशन कराना चाहिए, जिसमें लोगों को ऐसी कविता लिखनी हो जिसका अंत इसी लाइन से हो- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ एक व्यक्ति ने पूरा सीन री-क्रिएट करके उसमें ट्विस्ट पर ट्विस्ट डाल दिए। उसने हमारे सीन की एंडिंग भी अपने तरीके से बदल दी। ऐसे मीम्स और रील्स देखकर बहुत मजा आता है। सवाल: सोशल मीडिया पर ‘बिरजू को क्यों मारा?’ वाला सवाल खूब चल रहा है। इस पर भी मीम्स बन रहे हैं। क्या आपने देखे? जवाब/ मोहित मलिक: हां, यह भी बहुत चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि बिरजू को क्यों मारा? रसिका दुग्गल: किसी ने इसे ‘बाहुबली’ के कटप्पा वाले सवाल से जोड़ दिया। किसी ने मुझे एक मीम भेजा था, जिसमें लिखा था कि भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी मिस्ट्री हैं- बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा और बिरजू को क्यों मारा? मोहित मलिक: लोगों ने इसे भी अपने तरीके से पकड़ लिया है। यही सोशल मीडिया की खासियत है कि वह किसी एक सीन को लेकर अपनी पूरी दुनिया बना देता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विजय के सीएम बने ज्वालामुखी प्लांट? 108 विधायक का समर्थन, राज्यपाल बोले 118 लेके विद्यार्थी, क्या कहते हैं संविधान

May 7, 2026/
8:38 pm

तमिलनाडु सरकार का गठन: तमिलनाडु में चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिरोध गहराता जा रहा है। रेजिडेंट...

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

April 15, 2026/
7:15 pm

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के...

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

March 9, 2026/
3:56 pm

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 15:56 IST इस महत्वाकांक्षी नवीकरण परियोजना की कीमत काफी अधिक होने की उम्मीद है, प्रारंभिक अनुमान...

प्याज दिखाकर बोले सिंधिया- मैं जवान, मेरी आत्मा बूढ़ी:भाजपा विधायक ने फिर दिखाया 'ढाई सौ किलो का मुक्का'; भाजपा के बैनर से 'नारी-शक्ति' आउट

April 28, 2026/
5:48 am

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर...

पाकिस्तान के 4 में से 2 सूबों में बागी तेवर:सरकार की पकड़ कमजोर; बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ी चुनौती

August 6, 2026/
8:56 am

पाकिस्तान के चार सूबे हैं। इनमें से बलूचिस्तान सूबे में अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह का झंडा बुलंद...

Rajasthan Cyclone Forms | Odisha 6-Day Rain Alert; Bihar-Haryana Deaths

May 5, 2026/
5:37 am

नई दिल्ली/चंडीगढ़/पटना7 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को श्रीनगर में तेज बारिश हुई। राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने...

यात्री बस ने बाइक सवार दो को टक्कर मारी:भोपाल में हादसे के बाद एक की मौत, एक जख्मी

April 2, 2026/
4:28 pm

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।...

राजनीति

‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री

मिर्जापुर’ की दुनिया किरदारों, हिंसा और दमदार डायलॉग्स के साथ मीम्स के लिए भी मशहूर है। वेब सीरीज के पुराने मीम्स हों या फिल्म के नए किरदार बिरजू लोहार और उनके दर्दभरे सीन, सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा है। फिल्म में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल और बिरजू लोहार बने मोहित मलिक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वायरल मीम्स, अपने किरदारों पर बने मजेदार मीम्स और सोशल मीडिया के रिएक्शन पर बात की। रसिका ने अपने सबसे पुराने और पसंदीदा ‘मिर्जापुर’ मीम का किस्सा सुनाया, वहीं मोहित ने बिरजू के दर्द पर बने मीम्स को ‘रिलेटेबल’ बताया। सवाल: ‘मिर्जापुर’ और मीम्स का रिश्ता पुराना है। पहली बार अपने किरदारों पर मीम्स बनते देखे तो कैसा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: मेरे लिए यह बहुत खास अनुभव रहा है। जो मीम सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ, वह 2018 का है और ‘मिर्जापुर’ में मेरा पहला शॉट था। उस दिन हम वह सीन शूट कर रहे थे। मैं बिस्तर से उठती हूं और लाइन बोलती हूं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा।’ जब मैंने वह शॉट मॉनिटर पर देखा तो मेरे एक तरफ के बाल सचमुच खड़े हो गए थे। मैंने गुरु से कहा कि मुझे पता है कि सीन थोड़ा अस्त-व्यस्त दिखना चाहिए, लेकिन यह ज्यादा अजीब लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सिर पर कुछ उग आया हो। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो-तीन सेकेंड का शॉट है, ज्यादा देर नहीं रहेगा। मैंने कहा ठीक है। बाद में वही शॉट मीम बन गया। उस समय मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। उस दौर में ‘मिर्जापुर’ के साथ मीम कल्चर भी तेजी से बढ़ रहा था। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता का काम पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए तो यह बहुत अच्छी बात है। सवाल: अगर बीना, बिरजू से वही लाइन कहतीं- ‘हर बार गर्म करके छोड़ देते हैं ठंडा’, तो बिरजू का रिएक्शन क्या होता? जवाब/मोहित मलिक: ऐसा हो ही नहीं सकता। रसिका दुग्गल: क्योंकि यह हमारा रिश्ता नहीं है। वह लाइन अखंडा और बीना के रिश्ते की है। बिरजू और बीना के रिश्ते में ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। मोहित मलिक: यहां प्यार अलग तरह का है। यह भक्ति जैसा प्यार है। बिरजू और बिना के बीच जो रिश्ता है, उसमें वह लाइन फिट ही नहीं होती। सवाल: ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है’ मीम भी वायरल हुआ। इसके बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: यह मेरा फेवरेट है। मुझे यह मीम बहुत पसंद है। सवाल: अगर इसी लाइन को बिना त्रिपाठी के अंदाज में बोलना हो तो कैसे बोलेंगी? जवाब/रसिका दुग्गल: बीना के अंदाज में मैं कहूंगी- ‘हमने मजबूरी में किया था, अब मजा आने लगा है।’ सवाल: कालीन भैया पूरी जिंदगी ‘कंट्रोल’ की बात करते हैं। क्या बीना ने कभी कालीन भैया को कंट्रोल किया है? जवाब/ रसिका दुग्गल: बहुत ज्यादा। कालीन भैया पूरी तरह बिना के कंट्रोल में हैं। कौन नहीं है? अगर आज की Gen-Z भाषा में कहें तो बिना के सामने कालीन भैया ‘पुकी’ बन जाते हैं। ‘पुकी’ का मतलब है कि जो व्यक्ति बाहर से बहुत पावरफुल और दबंग है, लेकिन किसी खास इंसान के सामने बिल्कुल नरम और थोड़ा सहमा हुआ हो जाए। पूरी दुनिया कालीन भैया से डरती है, लेकिन कालीन भैया बिना से डरते हैं। मोहित मलिक: यही कालीन भैया के किरदार की खूबसूरती है। जिस तरह से उन्होंने इस किरदार को निभाया है, उसमें यह चीज अच्छी तरह दिखाई देती है। रसिका दुग्गल: बाहर वह कालीन भैया हैं, लेकिन घर के अंदर बीना के पति हैं। वहां पूरा समीकरण बदल जाता है। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में सबसे ज्यादा ‘जलवा’ किसका है? जवाब/ मोहित मलिक: मुन्ना का। यह उसी की लाइन है और मुझे लगता है कि ‘जलवा’ अब उसका ट्रेडमार्क बनना चाहिए। रसिका दुग्गल: लेकिन मैं कहूंगी कि त्रिपाठियों का है। बीना का भी है और अखंडा का भी। सवाल: बिरजू लोहार के किरदार पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। क्या आपको अंदाजा था कि यह किरदार इस तरह वायरल होगा? जवाब/ मोहित मलिक: नहीं, बिल्कुल नहीं। कोशिश पूरी की थी। मुझे पता था कि इतने बड़े किरदारों और एक्टर्स के बीच मेरा स्क्रीन टाइम काफी कम है। इसलिए जरूरी था कि जब भी मैं स्क्रीन पर आऊं, तो बिरजू की पांच साल की जर्नी दिखाई दे। मुझे लगता है कि दर्शक भावनाओं से जल्दी जुड़ते हैं। मैंने पूरी मेहनत की, अपनी जान लगा दी। लेकिन आखिर में यह उस मोमेंट का खेल होता है कि उस समय जो चीजें सही बैठती हैं, वह मोमेंट बन जाता है। फिल्म में भी ऐसा ही हुआ। जैसे कोई माला पिरोता है, वैसे सारे मोमेंट्स एक-दूसरे से जुड़ते गए और खूबसूरत माला बन गई। शायद इसलिए लोगों को बिरजू का किरदार इतना पसंद आया। सवाल: बिरजू के दर्द और आखिरी सीन पर बने मीम्स देखकर कैसा लगा? जवाब/ मोहित मलिक: मुझे लगता है कि ये मीम्स लोगों को इसलिए इतने रिलेटेबल लगे क्योंकि हर किसी का दिल कभी न कभी टूटा है। हर कोई किसी न किसी तरह का दिलजला है। मैंने एक मीम देखा था, जिसमें बिरजू के साथ जो हुआ, उसे मजेदार तरीके से दिखाया गया था। वह काफी वायरल हुआ। मुझे लगा कि लोगों ने उस दर्द को अपने तरीके से पकड़ लिया है। क्योंकि यह सिर्फ बिरजू की कहानी नहीं रह गई थी। लोगों ने उसमें अपना दर्द देख लिया। सवाल: बीना और बिरजू के सीन की लाइन ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ मीम और पोएट्री का हिस्सा बन गई। क्या सेट पर आपको अंदाजा था कि यह लाइन इतनी बड़ी हो जाएगी? जवाब/ रसिका दुग्गल: नहीं, बिल्कुल नहीं। उस समय हम सिर्फ यही सोच रहे थे कि हमारी परफॉर्मेंस अच्छी हो जाए और सीन ठीक से शूट हो जाए। शूटिंग के दौरान ही सेट पर लोग इस लाइन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके मजाक करने लगे थे। कोई कहता था- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ फिर लोग छोटी-छोटी चीजों पर भी कहते थे कि सीन खराब हो गया तो सीन ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है। उस वक्त वह सेट का मीम बन चुका था, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि बाद में यह इंटरनेट का मीम बन जाएगा। सवाल: सोशल मीडिया पर अपने किरदारों के मीम्स देखकर क्या आपने कभी सोचा कि ये उम्मीद से भी ज्यादा वायरल हो गए? जवाब/ रसिका दुग्गल: उस वक्त हमारा ध्यान सिर्फ काम पर था। हम यही सोच रहे थे कि परफॉर्मेंस सही तरीके से आ जाए। बाद में लोगों ने उन सीन्स को अपने-अपने तरीके से इस्तेमाल करना शुरू किया, तो बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि किसी अभिनेता के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि उसका किरदार लोगों की रोजमर्रा की बातचीत और पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन जाए। सवाल: ‘मिर्जापुर’ में एक तरफ गंभीर और इंटेंस किरदार हैं, दूसरी तरफ उनके मीम्स बनते हैं। आपको अपने किरदार का सबसे मजेदार मीम कौन सा लगा? जवाब/रसिका दुग्गल: इस बार दो-तीन चीजें बहुत मजेदार थीं। एक मीम था जिसमें किसी ने इसे ‘किलर परफॉर्मेंस’ कहा था। दूसरा मुझे प्यारा लगा, जिसमें ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है’ के आगे लोगों ने अपनी-अपनी पोएट्री जोड़ दी थी। मुझे लगा कि हमें बाकायदा पोएट्री कॉम्पिटिशन कराना चाहिए, जिसमें लोगों को ऐसी कविता लिखनी हो जिसका अंत इसी लाइन से हो- ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है।’ एक व्यक्ति ने पूरा सीन री-क्रिएट करके उसमें ट्विस्ट पर ट्विस्ट डाल दिए। उसने हमारे सीन की एंडिंग भी अपने तरीके से बदल दी। ऐसे मीम्स और रील्स देखकर बहुत मजा आता है। सवाल: सोशल मीडिया पर ‘बिरजू को क्यों मारा?’ वाला सवाल खूब चल रहा है। इस पर भी मीम्स बन रहे हैं। क्या आपने देखे? जवाब/ मोहित मलिक: हां, यह भी बहुत चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि बिरजू को क्यों मारा? रसिका दुग्गल: किसी ने इसे ‘बाहुबली’ के कटप्पा वाले सवाल से जोड़ दिया। किसी ने मुझे एक मीम भेजा था, जिसमें लिखा था कि भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी मिस्ट्री हैं- बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा और बिरजू को क्यों मारा? मोहित मलिक: लोगों ने इसे भी अपने तरीके से पकड़ लिया है। यही सोशल मीडिया की खासियत है कि वह किसी एक सीन को लेकर अपनी पूरी दुनिया बना देता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket