Monday, 15 Jun 2026 | 12:25 PM

Trending :

‘हिमंत की सलाह मांगी’: टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने बताया कि उन्होंने पार्टी संकट के बीच क्यों छोड़ा | भारत समाचार रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला रोडीज में अभिजीत दिपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती:जोसेफ ने 5 विकेट लिए, होल्डर ने 5 गेंदों पर 21 रन बनाए हेलीकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलीकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई
EXCLUSIVE

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। CNG के कारण भड़की आग अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर की हालत गंभीर है। पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में एक नाबालिग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं, एक नाबालिग बच्ची और एक पुरुष है। ये सब श्योपुर के चैनपुर के रहने वाले थे। सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनएल सैम्पल लिए जाएंगे। …. एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में 4 लोग जिंदा जले:3 की मौत, सीट पर चिपक गए शव, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर अलवर के रैणी एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार महीने पहले एक पिकअप में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे:पंजाब-JK और हिमाचल के जिलाध्यक्ष को ट्रेनिंग दे रहे, 10 दिन से चल रहा प्रशिक्षण शिविर

राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे:पंजाब-JK और हिमाचल के जिलाध्यक्ष को ट्रेनिंग दे रहे, 10 दिन से चल रहा प्रशिक्षण शिविर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (गुरुवार) सुबह के वक्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचे। वह, सुबह 8 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे, जहां तीन पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी राहुल गांधी के साथ ही गाड़ी में गुप्त गंगा आए। यहां पर कांग्रेस के तीन राज्यों के 80 जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग चल रही है। राहुल गांधी इन्हें संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने और विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स दे रहे हैं। इस शिविर का आयोजन कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। दौरे को देखते हुए सब्जी मंडी में छुट्टी घोषित राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांगड़ा सब्जी मंडी में आज अवकाश घोषित किया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इससे पहले बुधवार को एसपीजी कमांडो द्वारा कांगड़ा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दो बार सुरक्षा जांच और पेट्रोलिंग की गई। पूरे देश में प्रशिक्षण दे रहे राहुल: सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे कांगड़ा पहुंचे हैं। हिमाचल कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल प्रशिक्षण शिविर तक सीमित है। इसमें आम जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल नहीं है। ये नेता भी कांगड़ा में मौजूद राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले तीन दिन से कांगड़ा में डटे हैं और तैयारियों में जुटे हैं। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कैबिनेट मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता भी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने के बाद राहुल गांधी हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी चर्चा कर सकते हैं। जिला अध्यक्षों के साथ लंच के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

दतिया जिला अस्पताल में वार्ड बॉय पर कट्टा ताना:नवजात वार्ड में घुसने से रोकने पर दी जान से मारने की धमकी

शहर के सरकारी अस्पताल अब गुंडों की शरणस्थली बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से एसएनसीयू में सुरक्षा नियमों का पालन कराना एक वार्ड बॉय को इतना भारी पड़ गया कि, उसे मौत का सामना करना पड़ा। एक युवक ने न केवल मर्यादाएं लांघीं, बल्कि अस्पताल परिसर में ही वार्ड बॉय पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी। करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल बना रहा, जबकि वहां नवजात बच्चों की माएं मौजूद थीं। घटना का वीडियो बुधवार शाम सामने आया है। सोहिल मंसूरी की पत्नी की हाल ही में डिलीवरी हुई थी। उसके नवजात बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। नियम के मुताबिक, फीडिंग रूम में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है, क्योंकि वहां अन्य महिलाएं भी अपने बच्चों को दूध पिलाती हैं। वार्ड बॉय सुमित बाल्मीकि ने जब सोहिल को अंदर जाने से रोका और नियमों का हवाला दिया, तो सोहिल आपा खो बैठा। उसने पहले वार्ड के अंदर ही गाली-गलौच की और फिर सुमित को बात करने के बहाने बाहर बुलाया। जैसे ही सुमित बाहर आया, सोहिल ने कमर से कट्टा निकालकर सीधे उसकी कनपटी पर तान दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी राजकुमार व राहुल जब बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी काफी देर तक अस्पताल परिसर में ही जमा रहा और दहशत फैलाता रहा। लेकिन चौकी पुलिस बाहर तक नहीं निकली। चर्चा है कि बदमाश बाद में चौकी में जाकर भी बैठा और पुलिसकर्मी से काफी देर तक बातचीत करता रहा। इस दौरान पीड़ित वार्ड बॉय भी वहां मौजूद था। इस घटना से अस्पताल स्टाफ में भारी आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस अगली सुबह मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में सोहिल मंसूरी स्पष्ट रूप से कट्टा लहराते और कर्मचारियों को धमकाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Alert Photos

IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Alert Photos

Hindi News National IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Alert Photos | Odisha CG Delhi Temperature नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ24 मिनट पहले कॉपी लिंक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में अलग-अलग मौसम देखने मिला। उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि, आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया। इधर, पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों, हिमालयी क्षेत्रों और दक्षिण के कई इलाकों में तूफान और भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश करीब 21 सेमी तक दर्ज की गई। यूपी का बांदा 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। राजस्थान-मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। एमपी के भोपाल और सीधी राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43°C से ज्यादा रहा। मिजोरम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहे। खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम, फाटा, सोनप्रयाग, सर्सी और गुप्तकाशी में हेलीकॉप्टर सेवाएं रोक दी गईं हैं। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा रेड अलर्ट पर हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 मई: पश्चिमी राजस्थान में लू चलेगी। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यानी यहां भारी बारिश होगी। 2 मई: पाकिस्तान से सटे राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेगी। लू भी चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… प्रयागराज में लोग गर्मी से बचने के लिए थर्माकोल की सीट से सिर ढककर निकले। प्रयागराज में गर्मी के एक तपते दिन कौवे मिट्टी के सकोरे से पानी पीते नजर आए। थूथुकुडी में भीषण गर्मी के कारण नमक के खेतों में काम करने वाले मजदूरों को अपनी शिफ्ट रात 1 बजे ही शुरू करनी पड़ रही है, ताकि वे दोपहर की तेज गर्मी से बच सकें। तिरुवनंतपुरम में वेली झील टूरिस्ट विलेज के पास, गर्मी के कारण टूरिस्ट घट गए हैं। इन्हीं टूरिस्ट को घुमाने वाले घोड़े को एक अस्थायी शेड के नीचे रखा गया। एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, इसलिए मौसम के ऐसे हालात दरअसल, कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर से पूर्व तक फैली ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, ये तीनों मिलकर अस्थिर मौसम बना रहे हैं। जिन क्षेत्रों तक नमी नहीं पहुंच रही, वहां जमीन बेहद गर्म होने से लू चल रही है। मौसम के ऐसे हालात पूरी तरह असामान्य नहीं हैं। अप्रैल-मई में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं। पर इस बार कई सिस्टम एक साथ ज्यादा एक्टिव हैं। इसी कारण मौसम का असर ज्यादा तेज और व्यापक दिख रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी ठंडी और नम हवाओं का सिस्टम है। भूमध्यसागर क्षेत्र से उत्तर भारत तक आता है। अभी उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड तक है। उत्तर भारत के मैदानों में इसी वजह से आंधी-बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन यानी यह कम दबाव की पट्टी है। गर्म और नम हवाओं के मिलने का मार्ग बनाती है। पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी और खाड़ी से आई नम हवा ट्रफ के साथ मिलने पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होती है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: आज 8 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी:चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार दोपहर जोधपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। 10 से ज्यादा शहरों का पारा 40 °C से नीचे दर्ज किया गया। आज भी 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: आधे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, भोपाल-सीधी सबसे गर्म शहर बुधवार को सीधी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8 °C तक पहुंच गया। वहीं भोपाल में पारा 43.7 °C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से आज आधे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: वाराणसी में 100 किमी रफ्तार से चली हवा; 35 जिलों में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने राहत दी। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की ‘बल्ले-बल्ले’, बंगाल में पांच गुना पार्टी का फायदा, फिर रह गईं टीएमसी-बीजेपी

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की 'बल्ले-बल्ले', बंगाल में पांच गुना पार्टी का फायदा, फिर रह गईं टीएमसी-बीजेपी

पश्चिम बंगाल में रविवार (29 अप्रैल 2026) को दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही सामने आए एक सर्वेक्षण में भी नतीजे सामने आए हैं। हालाँकि, इस बीच पोल डायरी के एक सर्वे में कांग्रेस को बड़ा फ़ायदा मिलता दिख रहा है। पोल डायरी के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में कांग्रेस 3 से 5 पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी की टीएमसी 127, बीजेपी 171, लेफ्ट फ्रंट 3 और अन्य 1 सीट पर परती नजर आ रही हैं। पोल डायरी के सर्वे में कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई गई थी। बीजेपी 71 स्टार्टअप्स पर काम कर रही थी। हालाँकि, इस बार बीजेपी के आंकड़े सुशराते नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: तेलंगाना एलेक्टिट पोल में आया नया खुलासा! स्टालिन नहीं इसे सीएम बनाना चाहती है जनता, जानें नाम पश्चिम बंगाल में दो चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक है। शाम 7.45 बजे तक, पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा। 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। आयोग ने कहा, ”बंगाल में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत है.” पश्चिम बंगाल में 6.81 करोड़ वोट हैं. इससे पहले, राज्य में सबसे अधिक मतदान 2011 के चुनाव में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस चरण में महिला झील की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। विद्युत आयोग के अनुसार, कुल महिलाओं का प्रतिशत 92.28 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07 रहा। ये भी पढ़ें: बंगाल में दो चुनावों में बीजेपी की करारी हार! क्या ‘दीदी’ के गढ़ में नहीं खिलेगा कमल, टीएमसी से मिल रही जीत? (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026(टी)कांग्रेस(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)टीएमसी(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)एग्जिट पोल विवाद(टी)डेरेक ओ

MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; एक ही चिता पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार

MP में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; एक ही चिता पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के धार में करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। सेमलीपूरा में गुरुवार को 4 महिलाओं का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। नयापुर में एक ही परिवार के 9 लोगों का भी एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए 6 तस्वीरें… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवाक देर रात बाघ सड़क पार करता दिखा। इस मार्ग से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने बाघ को सड़क पर आते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ जंगल से सड़क पर आया और आराम से दूसरी ओर चला गया। बाइक सवारों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अपने वाहन रोक लिए। उन्होंने बिना किसी आवाज या हलचल के घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब आसपास के क्षेत्रों में वायरल हो रहा है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील खवासा-टुरिया मार्ग पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक है, इसलिए इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अच्छी है और उनका मूवमेंट लगातार होता रहता है। ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रात के समय वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ॉ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में समृद्ध वन्यजीवों की विविधता पेंच राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भेड़िया और जंगली बिल्ली जैसे शिकारी जीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, गौर, जंगली सूअर, नीलगाय और चार सींगों वाला मृग जैसे शाकाहारी जीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अलावा, मोर सहित 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां भी इस क्षेत्र में पाई जाती हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान आते हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।

जब नहीं थे AC-कूलर…तब खुद को ऐसे ठंडा रखते थे राजा-महाराजा, गर्मी से बचने का शाही नुस्खा

authorimg

Last Updated:April 30, 2026, 06:54 IST Khandwa News: डॉक्टर अनिल पटेल ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि इन तीनों चीजों का सेवन करने का पारंपरिक तरीका बहुत आसान है. रात में एक गिलास पानी में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री को भिगो दें. सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. खंडवा. गर्मियों का मौसम तेजी से बढ़ रहा है और तापमान कई जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में शरीर को ठंडक और ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. आज भले ही लोग एसी, कूलर और कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते हैं लेकिन पुराने समय में राजा-महाराजा प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खों से ही खुद को ठंडा और स्वस्थ रखते थे. पारंपरिक आयुर्वेदिक उपायों में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री का खास महत्व रहा है. ये नुस्खे सदियों से शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए इस्तेमाल होते आ रहे हैं. आज भी ये देसी उपाय गर्मी से राहत देने में बेहद कारगर माने जाते हैं. गोंद कतिरा गर्मियों में एक प्राकृतिक कूलेंट की तरह काम करता है. यह पेड़ों से निकलने वाला गोंद होता है, जो पानी में भिगोने पर फूलकर जेली जैसा बन जाता है. इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू, डिहाइड्रेशन और अधिक पसीने से होने वाली कमजोरी से बचाव में मदद करता है. साथ ही यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली जलन, रूखापन और घमौरियों की समस्या कम हो सकती है. वहीं बावची को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. इसके बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को ताकत देता है और गर्मी से होने वाली थकान को कम करता है. धागे वाली मिश्री भी इस पारंपरिक नुस्खे का अहम हिस्सा है. यह सामान्य चीनी की तुलना में कम प्रोसेस्ड होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करने और हल्की ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं. सेवन का आसान पारंपरिक तरीकाखंडवा निवासी डॉक्टर अनिल पटेल ने लोकल 18 से कहा कि इन तीनों चीजों का सेवन करने का पारंपरिक तरीका बेहद आसान है. रात में एक गिलास पानी में गोंद कतिरा, बावची और धागे वाली मिश्री को भिगो दिया जाता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. इसे एक तरह का प्राकृतिक टॉनिक भी माना जाता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. गर्मियों में इस तरह के प्राकृतिक और संतुलित नुस्खे अपनाने से शरीर को बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत मिलती है. हालांकि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में और सही सलाह के साथ ही करना चाहिए. शाही और पारंपरिक नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं, जितने सदियों पहले थे. अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और बिना एसी के भी ठंडक का अहसास पा सकते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Khandwa,Madhya Pradesh First Published : April 30, 2026, 06:54 IST

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:बाबा के मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया श्रृंगार

गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:बाबा के मस्तक पर रजत चंद्र भांग चन्दन और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर किया श्रृंगार

गुरुवार अलसुबह ठीक 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देव प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ के उच्चारण के साथ जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात जटाधारी बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के पुष्पों की माला अर्पित की गई। रजत मुकुट और त्रिपुण्ड धारण कर भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भगवान को भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से सुसज्जित कर राजा स्वरूप प्रदान किया गया। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आरती के अंत में फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भस्म अर्पित होने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Sonam Kapoors Friend: Rakhi Bond, Not Lover

Sonam Kapoors Friend: Rakhi Bond, Not Lover

मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के दौरान पति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम 320 दिनों बाद जेल से बाहर आ गई। बीते सात महीनों में उसने चार बार जमानत मांगी। पहली तीन अर्जी खारिज हुईं, लेकिन चौथी में कानूनी ‘लूपहोल’ (तकनीकी खामी) के आधार पर स . भास्कर की स्टडी में सामने आया कि बचाव पक्ष ने ‘प्रेम प्रसंग’ की थ्योरी को ‘भाई-बहन’ के रिश्ते में बदलने और आखिर में प्रक्रियात्मक चूक को ढाल बनाया। सिलसिलेवार जानिए कैसे मिली जमानत… सोनम की पहली जमानत अर्जी चार्जशीट के साथ दाखिल हुई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दूसरी अर्जी में जोर इस बात पर था कि पुलिस के पास ठोस सबूत नहीं है। 15 अक्टूबर 2025 की सुनवाई में बचाव पक्ष ने चार तर्क रखे… परिस्थितिजन्य साक्ष्य: वकील ने कहा कि केस केवल ‘सर्कमस्टेंशियल एविडेंस’ पर टिका है। कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। संदेह बनाम प्रमाण: कोर्ट में कहा गया कि सोनम के खिलाफ केवल संदेह है। कानूनन संदेह सबूत की जगह नहीं ले सकता। लंबा ट्रायल: पुलिस 5 सितंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। बचाव पक्ष ने कहा कि 90 गवाह और 180 दस्तावेज होने से ट्रायल लंबा चलेगा। ऐसे में ‘दोष सिद्ध होने तक निर्दोष’ के सिद्धांत के तहत जेल में रखना अनुचित है। मीडिया ट्रायल: कहा गया कि मीडिया कवरेज से परिवार सामाजिक और मानसिक दबाव में है। हालांकि, कोर्ट ने तर्क खारिज किए। अदालत ने माना कि प्रथम दृष्टया सोनम की संलिप्तता दिखती है और बाहर आने पर उसके भागने की आशंका है। दो महीने बाद, 17 दिसंबर 2025 को सोनम ने फिर जमानत मांगी। इस बार बचाव पक्ष ने नया ‘इमोशनल एंगल’ पेश किया। प्रेमी नहीं, भाई था राज: पुलिस जिस राज कुशवाहा को प्रेमी बता रही थी, उस पर फैक्ट्री कर्मचारी प्रियांशी जैन ने कोर्ट में कहा कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था। सोनम उसे राखी बांधती थी और राज उसे ‘दीदी’ कहता था। इससे ‘प्रेम प्रसंग’ की थ्योरी को कमजोर करने की कोशिश की गई। शादी की खुशी: कहा गया कि सोनम शादी से खुश थी। उसने शॉपिंग की और सभी रस्मों में उत्साहित थी। ऐसे में हत्या का कोई मकसद नजर नहीं आता। जेल अपवाद, जमानत नियम: वकील ने दोहराया कि ‘जमानत एक नियम है और जेल अपवाद’। उन्होंने सामाजिक बदनामी और पुतला जलाने की घटनाओं का हवाला दिया। लेकिन, कोर्ट ने इस बार भी अपराध की गंभीरता देखते हुए सोनम को राहत नहीं दी। तीन बार नाकाम होने के बाद, चौथी अर्जी में सोनम की टीम ने कानूनी प्रक्रिया की बड़ी खामी पकड़ी। गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई: इस बार कहा गया कि 7 जून 2025 को गाजीपुर से गिरफ्तारी के समय सोनम को ‘गिरफ्तारी की ठोस वजह’ नहीं बताई गई थी, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। अधूरा अरेस्ट फॉर्म: गिरफ्तारी के समय भरे फॉर्म में चेक बॉक्स खाली थे। यह स्पष्ट नहीं था कि किन धाराओं में हिरासत में लिया गया। धाराओं का घालमेल: केस डायरी और गिरफ्तारी के कागजों में अंतर मिला। मामला धारा 103(1) का था, लेकिन कई दस्तावेजों में 403(1) दर्ज था। वकील की अनुपस्थिति: रिकॉर्ड में कोई प्रमाण नहीं मिला कि गाजीपुर में पहली पेशी के दौरान सोनम के पास वकील था। ट्रायल लंबा खिंचेगा: वकील ने कहा कि 10 फरवरी 2026 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई, जिसमें दो आरोपियों के नाम हटाए गए। अब सुनवाई और आरोप तय करने की प्रक्रिया नए सिरे से होगी, जिससे ट्रायल लंबा खिंचेगा। सोनम प्रतिष्ठित परिवार से: वकील ने कहा कि सोनम इंदौर के बड़े कारोबारी परिवार से हैं। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए फरार होने का खतरा नहीं है। इन तर्कों पर अदालत ने रिकॉर्ड खंगाला, तो पुलिस की लापरवाही सामने आई। कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी के दस्तावेजों में कई तकनीकी खामियां थीं। अनुच्छेद 22(1) के तहत अदालत ने कहा कि हर नागरिक को गिरफ्तारी का कारण तुरंत बताना जरूरी है। ऐसा न होने पर बचाव का अधिकार प्रभावित होता है। इसी आधार पर सोनम को सशर्त जमानत दे दी गई। ये खबरें भी पढ़ें… 1. सोनम का भाई बोला-मुझे उससे मतलब नहीं इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर… 2. सोनम की जमानत के खिलाफ राजा का परिवार हाईकोर्ट पहुंचेगा बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…