Sunday, 20 Sep 2026 | 09:36 PM

Trending :

RPSC APO Recruitment SC Order

RPSC APO Recruitment SC Order

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिन . इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। दरअसल, RPSC ने 7 मार्च 2024 को APO के 181 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें लॉ ग्रेजुएट की डिग्री अनिवार्य योग्यता रखी गई थी। हालांकि, कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया था, जिनकी डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी नहीं हुई थी। बाद में आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन की लास्ट डेट तक आवश्यक योग्यता नहीं है, वे अपने आवेदन वापस ले लें। इस निर्णय को अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट की एकल और खंडपीठ ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि यदि परीक्षा की तिथि तक डिग्री प्राप्त हो जाती है, तो उन्हें पात्र माना जा सकता है। मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 15 जनवरी 2025 को फैसला दिया जबकि डबल बैंच ने 12 अगस्त 25 को फैसला सुनाया। इस फैसले के खिलाफ RPSC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 एग्जाम के दौरान पहुंचे अभ्यर्थी। ​सुप्रीम कोर्ट ने ये की टिप्पणी न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि राजस्थान अभियोजन अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के नियम 12 से वह प्रावधान अक्टूबर 2002 में ही हटा दिया गया था, जो अंतिम वर्ष के छात्रों को आवेदन की छूट देता था। अदालत ने माना कि विज्ञापन की भाषा बिल्कुल स्पष्ट थी, जिसके अनुसार योग्यता का आंकलन आवेदन के समय उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही किया जाता है। न्यायालय ने कहा कि यदि इंटरव्यू तक योग्यता हासिल करने की छूट दी गई, तो इससे चयन प्रक्रिया में अनिश्चितता आएगी और आयोग पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ पड़ेगा। अपात्र कैंडिडेट्स नहीं हो सकेंगे एग्जाम में शामिल आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ​इस फैसले के बाद अब केवल वही अभ्यर्थी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में सम्मिलित रहेंगे, जिनके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक विधि स्नातक की डिग्री उपलब्ध थी। न्यायालय ने उच्च न्यायालय के एकल एवं खंडपीठ के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिसने अपात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। बतादें, 181 पदों के लिए आयोग को 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसका प्री एग्जाम 19 जनवरी 2025 को हुआ और मुख्य एग्जाम 1 जून 2025 को हुआ था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 मई को यह फैसला सुनाया, RPSC की ओर से आज सुबह यह जानकारी पोर्टल पर सर्कुलेट की गई है। — ये खबर भी पढ़ें 181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें)

Delhi Judge Suicide Mystery; Aman Sharma Wife

Delhi Judge Suicide Mystery; Aman Sharma Wife

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पत्नी से इतने परेशान थे कि उसके सामने ही फंदे पर लटकने बाथरूम में चले गए। पत्नी ने भी उनको रोका नहीं, बल्कि अपनी IAS बहन को फोन कर घर बुलाया। फिर दोनों बच्चों को लेकर कार से रवाना हो गई। इस दौरान अम . अलवर में रहता है परिवार अमन कुमार मूल रूप से खैरथल-तिजारा के मुंडाना के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके घर वाले अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर में रहते हैं। अमन की पोस्टिंग दिल्ली के कोर्ट में थी। अमन की पत्नी भी जज हैं। अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं। 2 मई को दिल्ली में हुई घटना एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया- 2 मई को बहू घर से बच्चों को लेकर जाने लगी तो पूछा कि अमन कहां है? बहू ने जवाब दिया कि मुझे पता नहीं है। फिर से पूछा तब भी यही जवाब दिया। वह घर के बाहर निकल गई। बाहर उसकी IAS बहन कार लेकर खड़ी थी। दोनों कार से रवाना हो गईं। बहू ने खुद का मोबाइल भी बंद कर लिया था। इसके बाद कहां गई, कुछ नहीं बताया। इस कारण मुझे चिंता हुई। तुरंत घर के अंदर की तरफ गया। अमन को अवाज लगाई। लेकिन घर में सन्नाटा था। फिर अमन के मोबाइल पर घंटी दी। अमन का फोन बाथरूम में बजा। वापस अमन को कई बार आवाज दी। लेकिन अमन नहीं बोला। आखिर में नौकर को बुलाया गया। नौकर ने बाथरूम के ऊपर लगा कांच तोड़ा। अंदर देखा तो अमन फंदे पर लटका मिला। पिता सदमे में आ गए। बेटे की मौत के दो दिन बाद पिता प्रेम कुमार ने यह पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी का मोबाइल भी जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है। अमन के माता-पिता को भी पुलिस ने दिल्ली बुलाया है। उनसे भी जानकारी ली गई है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। पुलिस अमन की पत्नी को जल्दी गिरफ्तार कर सकती है। 3 मई को अलवर में अमन कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया था। न पति को बचाया न अंतिम संस्कार में आई पिता प्रेम कुमार ने बताया- अमन की मौत का पता चलने पर भी उसकी पत्नी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची। अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। अलवर में अमन को मैंने अग्नि दी। अमन बहुत होनहार थे। पहले ही प्रयास में दिल्ली में जज बन गए थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली लड़की से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। अब अचानक झगड़ा हुआ था। बहन पर झगड़ा बढ़ाने का आरोप परिजनों ने अमन कुमार की साली पर गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जज की साली जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर हैं। उसकी कार से ही अमन की पत्नी दिल्ली के घर से रवाना हुई थी। इसके बाद पता नहीं चला कहां गई। यह भी पता चला कि अमन की साली का पति आईपीएस है। पिता को फोन कर कहा था- जिंदगी से परेशान हूं अमन के चचेरे भाई ने बताया- अमन शर्मा ने 1 मई की रात 10 बजे पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा को फोन कर कहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। आप एक बार दिल्ली आ जाओ। बेटे के फोन करते ही पिता रात 1 बजे दिल्ली पहुंच गए थे। अगले दिन 2 मई को सुबह बेटे से बातचीत की। तब अमन की पत्नी ने बात-बात में ससुर प्रेम कुमार से कहा कि आप यहां से चले जाओ, वरना पुलिस बुला लूंगी। खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद प्रेम कुमार शर्मा ने दिल्ली पुलिस में पत्नी से प्रताड़ित होकर बेटे के सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है। —- यह खबर भी पढ़िए… पत्नी से परेशान जज ने किया सुसाइड:पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाए, IAS साली पर भी परिजन ने लगाए आरोप; लव मैरिज की थी दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पारिवारिक क्लेश से परेशान थे। सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने अलवर में रह रहे पिता को कॉल कर दिल्ली बुलाया था। इस दौरान जज ने पिता से कहा था कि ‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं।’ (पूरी खबर पढ़ें)

जरा से काम में सांस फूलना, नाक से सीटी की आवाज आना…ये हो सकते हैं अस्थमा के लक्षण, न करें नजरअंदाज

authorimg

जमशेदपुर. आज के समय में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण, बदलता मौसम और जीवनशैली में हो रहे बदलाव लोगों की सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं. खासकर सांस से जुड़ी बीमारियां अब आम होती जा रही हैं, जिनमें अस्थमा एक गंभीर और तेजी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है. यह बीमारी न केवल व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करती है, बल्कि समय रहते ध्यान न देने पर गंभीर रूप भी ले सकती है. आज क्यों बढ़ गई है यह समस्याइसी विषय पर झारखंड के सीनियर चेस्ट फिजिशियन डॉ. टी.के. मोहंती बताते हैं कि अस्थमा एक क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की श्वासनलियां संकुचित और सूज जाती हैं. इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है और कई बार अचानक अस्थमा अटैक भी आ सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में इसके मामलों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण पर्यावरणीय बदलाव और एलर्जी कारकों का बढ़ना है. एलर्जी है मुख्य कारणअस्थमा के प्रमुख कारणों में एलर्जी सबसे अहम भूमिका निभाती है. धूल, धुआं, परागकण (पोलन), पालतू जानवरों के बाल, फफूंदी और विभिन्न प्रकार के केमिकल्स शरीर में एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं, जिससे श्वासनलियां प्रभावित होती हैं. इसके अलावा बढ़ता वायु प्रदूषण, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और ट्रैफिक वाले इलाकों में, अस्थमा के खतरे को और बढ़ा देता है. मौसम में अचानक बदलाव, ठंडी हवा, वायरल संक्रमण और कई बार आनुवंशिक कारण भी इस बीमारी के पीछे जिम्मेदार होते हैं. समय रहते पहचानें लक्षणअस्थमा के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. लगातार खांसी आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज (व्हीजिंग), सीने में जकड़न और थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलना इसके मुख्य संकेत हैं. कई मरीजों में ये लक्षण रात या सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर ये लक्षण बार-बार दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए इन पर ध्यान दें. खत्म नहीं कर सकते, नियंत्रित कर सकते हैंबचाव के उपायों पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्थमा को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है एलर्जी पैदा करने वाले कारकों से दूरी बनाना. घर को साफ रखना, धूल से बचाव करना, मास्क का इस्तेमाल करना और धूम्रपान से दूर रहना बेहद आवश्यक है. साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाइयों और इनहेलर का उपयोग करना चाहिए. बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतना भी जरूरी है. प्रभाव कम किया जा सकता हैअंत में यही कहा जा सकता है कि अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार ही सबसे बड़ा बचाव है. अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं, तो इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

विजय की टीवीके ने रचा इतिहास, बनी भारत की पहली राजनीतिक पार्टी…

विजय की टीवीके ने रचा इतिहास, बनी भारत की पहली राजनीतिक पार्टी...

विजय ने सोमवार को एक ब्लॉकबस्टर शुरुआत की, जिसमें उनकी पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु चुनाव में भारी जनादेश दर्ज किया। सभी बाधाओं को पार करते हुए, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने 108 सीटें जीतीं, जो 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के निशान से सिर्फ 10 सीटें कम थी। (फोटो: पीटीआई फाइल) तमिलनाडु चुनाव नतीजे एक बड़े राजनीतिक बदलाव की पुष्टि करते हैं; एग्ज़िट पोल के पूर्वानुमानों और वास्तविक जनादेश के बीच विरोधाभास एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है। जबकि अधिकांश सर्वेक्षणकर्ताओं ने अनुमान लगाया था कि टीवीके को कम से कम 0-6 सीटें मिलेंगी, एक्सिस माई इंडिया एकमात्र बाहरी व्यक्ति के रूप में उभरा जिसने “विजय लहर” को सही ढंग से पढ़ा। प्रदीप गुप्ता की एक्सिस माई इंडिया ने विजय की पार्टी के लिए 98-120 सीटों का अनुमान लगाया था, यह आंकड़ा ऐतिहासिक परिणाम को दर्शाता है।(फोटो: पीटीआई फाइल) जोसेफ विजय की टीवीके ने 34.92% वोट शेयर हासिल किया, जिसने 2000 के बाद से चुनावी शुरुआत करने वाली किसी भी पार्टी द्वारा सबसे अधिक वोट शेयर का रिकॉर्ड बनाया। (फोटो: पीटीआई फ़ाइल) टीवीके के बाद, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने 2023 के दिल्ली चुनावों में अपने चुनावी पदार्पण में 29% से अधिक वोट शेयर दर्ज किया। AAP ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 28 सीटें जीतीं। (फोटो: पीटीआई फाइल) वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बनाई. उनकी पार्टी ने 2014 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। वाईएसआरसीपी को 27.9% वोट शेयर प्राप्त हुआ और 266 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीटें मिलीं। (फोटो: पीटीआई फाइल) दिवंगत राम विलास पासवान ने 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठन किया और 2005 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा। पार्टी ने 12.6% वोट शेयर हासिल किया और 178 में से 29 सीटें जीतीं। (फोटो: पीटीआई फाइल) के चन्द्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 2004 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में अपना पहला चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी ने 6.7% वोट शेयर हासिल किया और तेलंगाना क्षेत्र में लड़ी गई 54 सीटों में से 26 सीटें जीतीं। (फोटो: पीटीआई फाइल) (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिनेता विजय(टी)तमिलनाडु चुनाव(टी)थलपति विजय

राघव चड्‌ढा बोले- मैं AAP का अगला टारगेट:चेतावनी देकर कहा- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस; पंजाब CM विधायक लेकर राष्ट्रपति से मिलने रवाना

राघव चड्‌ढा बोले- मैं AAP का अगला टारगेट:चेतावनी देकर कहा- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस; पंजाब CM विधायक लेकर राष्ट्रपति से मिलने रवाना

पंजाब CM भगवंत मान 3 वॉल्वो बसों में आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 90 MLA लेकर दिल्ली पहुंचे। अब वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। उन्हें दोपहर 12 बजे का टाइम मिला है। वह अकेले ही मुर्मु से मिलेंगे, इस दौरान सारे MLA राष्ट्रपति भवन में बाहर मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान CM मान उनकी पार्टी से चुने गए 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़कर BJP जॉइन करने की शिकायत करते हुए राइट टू रिकॉल कानून की मांग करेंगे। CM मान से पहले AAP छोड़ने वालों में शामिल राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक की अगुआई में कुछ सांसद राष्ट्रपति से मिले। इसके बाद राघव चड्‌ढा ने कहा- आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में विलय के बाद पंजाब सरकार बदले की आग में जल रही है। उन्होंने बदले की भावना से पंजाब की स्टेट मशीनरी का AAP को त्यागने वाले सांसदों पर इस्तेमाल किया। राघव ने तंज कसते हुए कहा- जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी, साथ छोड़ते ही बता दिया भ्रष्टाचारी। राघव ने कहा कि AAP सुबह से शाम तक सब पर बदलाखोरी का आरोप लगाती है, अब वही पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है। AAP डेंजरस खेल खेल रही है, इसका अंत बहुत खतरनाक होगा। AAP के पास एक राज्य की पुलिस है। भाजपा की 21 राज्य में सरकार और पुलिस है। बस वह ये समझ लें। सांसद संदीप पाठक ने कहा कि सिर पर कफन बांधकर निकले हैं, FIR से डरने वाले नहीं हैं। इसी बीच पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- सुना है कि CM वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। CM को बहुत ध्यान रखना होगा, कहीं, AAP विधायकों की बस BJP कार्यालय की ओर न मुड़ जाए। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्‌ढा की अहम बातें दिल्ली रवानगी के वक्त CM की 3 अहम बातें CM मान-विधायकों का दिल्ली दौरे का ये शेड्यूल… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की:स्ट्रेट ड्राइव पर छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैन्स का जमावड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे प्रैटिक्स कर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस से पहले फील्ड के चक्कर लगाए। फिर बैटिंग की प्रैटिक्स की। स्टेट ड्राइव पर छक्के जड़े। फील्ड सपोर्ट स्टॉफ समेत सभी निगाहें उन पर रहीं। स्टेडियम के बाहर फैंस ने चीयर्स करते रहे। टीम के अन्य कैप्टन रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रैटिक्स की। इस दौरान विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार आपस में बातचीत करते नजर आए। IPL पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 7 मई को इकाना में मैच खेला जाएगा। देखिए RCB टीम के प्रैटिक्स की 3 तस्वीरें… सोमवार शाम को पहुंच गई थी RCB की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सोमवार देर शाम राजधानी लखनऊ पहुंच गई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और कोच एंडी फ्लावर भी शहर में आ गए हैं। देर रात ब्लैक टी-शर्ट में कोहली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में प्रैटिक्स किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के खिलाड़ी बुधवार को प्रैक्टिस करेंगे। हालांकि, 4 मई को मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद LSG प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। RCB के लखनऊ पहुंचने की 2 तस्वीरें देखिए- बेहतरीन रहा है अब तक का सफर रॉयल चैलेंजर्स के लिए अब तक का सफर बेहतरीन रहा है। टीम की बल्लेबाजी की कमान विराट कोहली (379 रन), देवदत्त पडिक्कल (282 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (257 रन) ने संभाल रखी है। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 17 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हराने के बाद बेंगरलुरु की टीम इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल, इकाना में किंग कोहली के विराट शो को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी:सिलेंडर महंगा होने पर गन्ने के रस का भंडारा, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी ज्येष्ठ महीने का आज पहला बड़ा मंगल है। लखनऊ में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे हुए। नगर निगम में इस मंगल के लिए 348 भंडारों का रजिस्ट्रेशन है। जिलाधिकारी विशाख जी. ने कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की तरफ से आयोजित भंडारे में पूड़ी बांटी। पूरी खबर पढ़ें

अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप, ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप, ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. UAE के ड्रोन प्लांट पर हमला: ईरान ने UAE के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया। इससे इंडस्ट्री एरिया में आग भड़क उठी। इसमें 3 भारतीय भी घायल हुए हैं। 2. प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू: अमेरिका ने होर्मुज के आसपास प्रोजेक्ट फ्रीडम पहल शुरू किया। इसके तहत होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का वायदा किया गया है। 3. साउथ कोरियाई जहाज पर हमला: होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर हमला हुआ जिससे आग लग गई। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला ईरान ने किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 4. जब्त ईरानी जहाज सौंपा: अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंप दिया। इसे 22 क्रू मेंबर के साथ ईरान भेजा गया। अमेरिकी नेवी ने 21 अप्रैल को इस जहाज को पकड़ा था। 5. ईरान में तीन लोगों को फांसी: ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में लोगों को फांसी दे दी गई। इन पर जनवरी 2026 में तख्तापटल की साजिश का आरोप था। इस साल 25 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

गर्मियों में विटामिन सी से भरपूर ये खट्टा फल सेहत के लिए अमृत समान, पानी में निचोड़ कर पिएं इसका रस, होंगे ये फायदे

authorimg

Health benefits of lemon in summer: गर्मी के मौसम में कई तरह के फल मौसमी फल मिलने लगते हैं, लेकिन एक खट्टा फल ऐसा है, जो आपको सालों भर मार्केट में मिल जाएगा. यह है खट्टा और रसीला नींबू. विटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन आप गर्मी के मौसम में हर दिन करें, क्योंकि ये इस मौसम के लिए अमृत से कम नहीं होता. आसानी से उपलब्ध होने वाला नींबू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. तेज गर्मी में जब शरीर थकान और पानी की कमी से जूझता है, तब नींबू एक बेहतरीन सहारा बनता है. जानिए, नींबू कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद. नींबू में मौजूद पोषक नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, नींबू में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट कर रोगों से शरीर को लड़ने में मदद करता है. गर्मियों में नींबू के फायदे इम्यूनिटी करे मजबूत- नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यून क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. बार-बार होने वाली शारीरिक समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन, बुखार आदि से बचाव में मदद करता है. शरीर को रखे हाइड्रेट और एनर्जेटिक- गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकान महसूस होती है. नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पाचन तंत्र का रखे ख्याल- गर्मी में भूख कम लगना और पाचन संबंधी दिक्कतें होना सामान्य है. नींबू पेट के एसिड को संतुलित करता है. कब्ज से राहत देता है. भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए- नींबू पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, जिससे कमजोरी और थकान कम होती है और शरीर सक्रिय बना रहता है. त्वचा को बनाए स्वस्थ, चमकदार- नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. यह मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने और गर्मी में होने वाली त्वचा समस्याओं से राहत देने में मदद करता है. वजन घटाने में कारगर- जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं, वे नींबू का सेवन करेंगे तो उपयोगी साबित हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. नींबू के सेवन का सही तरीकासुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पिएं.दिन में 2–3 बार सादा नींबू पानी या नमक के साथ ले सकते हैं.चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से अधिक लाभ होगा.

अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप; ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप, ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। उनके मुताबिक ये होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। हालांकि ईरान ने इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. UAE के ड्रोन प्लांट पर हमला: ईरान ने UAE के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया। इससे इंडस्ट्री एरिया में आग भड़क उठी। इसमें 3 भारतीय भी घायल हुए हैं। 2. प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू: अमेरिका ने होर्मुज के आसपास प्रोजेक्ट फ्रीडम पहल शुरू किया। इसके तहत होर्मुज में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का वायदा किया गया है। 3. साउथ कोरियाई जहाज पर हमला: होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के एक जहाज पर हमला हुआ जिससे आग लग गई। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला ईरान ने किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 4. जब्त ईरानी जहाज सौंपा: अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंप दिया। इसे 22 क्रू मेंबर के साथ ईरान भेजा गया। अमेरिकी नेवी ने 21 अप्रैल को इस जहाज को पकड़ा था। 5. ईरान में तीन लोगों को फांसी: ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में लोगों को फांसी दे दी गई। इन पर जनवरी 2026 में तख्तापटल की साजिश का आरोप था। इस साल 25 राजनीतिक कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बावजूद मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल में मुंबई की स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। टीम अब भी 9वें स्थान पर है। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी। मैच का स्कोरबोर्ड पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन मुंबई लगातार 3 हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। वहीं, लखनऊ की टीम ने लगातार छठा मैच गंवाया है। मुंबई ने 10 मैच खेल लिए हैं। टीम के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। टीम 7 मैच हारने की वजह से पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट भी माइनस में है। लखनऊ ने 9 में से महज 2 मैच जीते हैं। टीम के पास सबसे कम 4 अंक ही है। लखनऊ पाइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर है। चेन्नई प्लेऑफ की रेस में कायम मौजूदा सीजन में धोनी के बिना खेल रही चेन्नई प्लेऑफ की रेस कायम है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और 4 जीत के सहारे 8 अंक हासिल किए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मुकाबले जीतने होंगे। हारने की स्थिति में टीम को अन्य टीमों के प्रदर्शन निर्भर रहना होगा। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना जरूरी अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी 9 मैचों में 8 अंक हासिल कर लिए हैं। लेकिन, टीम खराब नेट रन रेट कारण के कारण चेन्नई से एक पायदान नीचे हैं। दिल्ली को भी अभी 5 मैच खेलने हैं। टीम को सभी मैच जीतने होंगे। आज हारने पर दिल्ली को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका मुंबई-लखनऊ मैच के बाद सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 440 रन के साथ टॉप पर हैं। दिल्ली के केएल राहुल (433 रन) दूसरे और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। आज अंशुल पर्पल कैप हासिल कर सकते हैं। —————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…