Rohit Sharma Fifty with Six, Pant Drops Catch; Mumbai Indians Win IPL 2026

मुंबई48 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ। मैच के टॉप-4 रिकॉर्ड्स… 1. मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था। 2. लखनऊ ने बेस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे। 3. पूरन ने 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई निकोलस पूरन ने वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह IPL में 5वीं बार है, जब उन्होंने 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 4. रोहित-रिकेल्टन की मुंबई के लिए तीसरी सेंचुरी पार्टनरशिप लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। यह IPL में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो इस मामले में सबसे सफल जोड़ी है। यह मुंबई की किसी भी विकेट के लिए पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। यहां से मैच के टॉप-9 मोमेंट्स… 1. हार्दिक की जगह सूर्या टॉस के लिए आए लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव दिखा। कप्तान हार्दिक पंड्या ये मैच नहीं खेले, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए। टीम में दो बदलाव भी हुए। कॉर्बिन बॉश और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। ट्रेट बोल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया। सूर्या रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की जगह टॉस करने आए। पंड्या बीमार थे। 2. ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे लखनऊ की पारी 9वें ओवर में ऋषभ पंत आउट होने से बाल-बाल बच गए। कॉर्बिन बॉश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक-ऑफ-लेंथ डाली। पंत ने शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर रिकेल्टन के पास गई। क्लीन कैच को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर रिव्यू लिया गया। रिप्ले में साफ दिखा की बल्ले का किनारा लगा, लेकिन रिकेल्टन के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन पर गिर गई थी। रिकेल्टन ने लखनऊ की पारी के 9वें ओवर में पंत का कैच ड्रॉप किया। 3. अक्षत रघुवंशी ने छक्के से IPL में खाता खोला लखनऊ के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने अपने आइपीएल करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद र छक्का लगा दिया। पारी के 11वें ओवर में विल जैक्स की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 89 मीटर का सिक्स लगाया। डेब्यू मैच खेल रहे अक्षत रघुवंशी ने पहली बॉल पर नो-लुक शॉट खेला। 4. रघु शर्मा ने IPL में पहला विकेट लिया मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा के लिए लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी क्रीज ने बाहर निकलकर डिफेंशिव शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे रघु के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर सबको दिखाया। रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब से पर्ची निकाली। 5. बुमराह ने विकेट लिया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली लखनऊ की पारी का 14वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुड लेंथ डाली। हिम्मत सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। मुंबई विकेट का जश्न मना रही थी कि नो बॉल का सायरन बजा। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज से बाहर निकल गया था। बुमराह ने हिम्मत सिंह को कैच आउट कराया, लेकिन अंपायर ने गेंद नो-बॉल करार दी। 6. रोहित ने लगातार 4 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा मुंबई के पावरप्ले का आखिरी ओवर लखनऊ के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़े। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद आवेश ने फुल टॉस डाली, जिसे रोहित ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगा दिया। इस ओवर में 21 रन बने। रोहित ने आवेश के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। 7. रोहित ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की रोहित ने लखनऊ के खिलाफ 9वें ओवर में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की। मणिमरण सिद्धार्थ के ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद रोहित ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा। 8. नमन धीर का शून्य पर कैच छूटा पारी के 16वें ओवर में जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया। गेंदबाज मणिमरण सिद्धार्थ की पांचवी गेंद पर नमन ने ऑफ-साइड की ओर तेज शॉट खेला। कवर पर खड़े जोश इंग्लिश ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने इस समय खाता भी नहीं खोला था। जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा। 9. विल जैक्स ने छक्का लगाकर
IPL में आज दिल्ली और चेन्नई मैच:कैपिटल्स पिछला हिसाब बराबर करने उतरेगी; गायकवाड की फॉर्म लौटी

IPL में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पिछले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया था। ऐसे में दिल्ली के पास अपने घर में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच IPL में 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। केएल राहुल दिल्ली के टॉप रन स्कोरर केएल राहुल इस मैच में 7 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं। वे 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। सैमसन सीजन में दो शतक लगा चुके चेन्नई की बड़ी ताकत कप्तान ऋतुराज गायकवाड की वापसी है। उन्होंने पिछले मैचों में लगातार दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं। टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हराया था, जिससे खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 315 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ विकेट लेते ही वह पर्पल कैप हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएंगे। अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों के नतीजे बिल्कुल अलग रहे हैं। इस पिच पर IPL के 100 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 51 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं 5 मई 2026 (मंगलवार) को दिल्ली में होने वाले मैच के दौरान मौसम के गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि सोमवार को दिल्ली में बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा। दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन, आशुतोष शर्मा।
Amit Shah Bengal Election Strategy

नई दिल्ली/कोलकाता27 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा की बंगाल विजय ऐतिहासिक है। इस बदलाव के रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे जो 15 दिन से ज्यादा बंगाल में डटे रहे। उन्होंने चुनाव अभियान को मिशन में बदल दिया। शाह दिन में रैली और रोड शो करते, रात में हर सीट की समीक्षा करते। इसी आधार पर माइक्रो मैनेजमेंट देखते थे। 50 से अधिक रैली और रोड शो किए। उनके साथ 5 और प्रमुख नेता कोर टीम की तरह हर मोर्चे पर डटी रही। 2021 की हिंसा के बाद घर-घर पहुंचा संघ भाजपा की जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की करीब डेढ़ दशक लंबी तैयारी भी है। 2011 में राज्य में करीब 530 शाखाएं थीं, जो 2500 से ज्यादा हो चुकी हैं। पिछले साल में 583 नई शाखाएं खुलीं। चुनाव से पहले संघ ने पर्दे के पीछे रहकर एक लाख से ज्यादा छोटी बैठकों के जरिए परिवर्तन का नैरेटिव सेट कर दिया। जानते हैं संघ के 5 असरदार कदम क्या रहे… पीड़ितों का ‘कवच’: 2021 की हिंसा के बाद संघ सुरक्षा कवच की भूमिका में आया। पीड़ितों के घर जाकर आर्थिक और कानूनी मदद दी। शीर्ष नेतृत्व से संवाद कराया। संदेश गया कि संगठन साथ है। संदेशखाली से आवाज: संदेशखाली जैसे इलाकों में सीधे टकराव के बजाय भरोसे की रणनीति अपनाई। महिलाओं व पीड़ितों से संवाद के जरिए उन्हें बात उठाने को प्रेरित किया। बड़ी संख्या में लोग सामने आए। बाहरी नैरेटिव खत्म: सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर काम किया। स्थानीय त्योहारों, विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों और क्षेत्रीय पहचान से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए भाजपा को स्थानीय विकल्प के रूप में पेश किया। डर तोड़ने का अभियान: गांव-मोहल्ले तक पहुंच वोटर्स-वर्कर्स में भरोसा बनाया कि निडर हो वोट दें। लोगों को बूथ तक लाने की तैयारी की। हर क्षेत्र-बूथ की जमीनी स्थिति भाजपा तक पहुंचाई। मुद्दे भविष्य से जोड़े: शिक्षक भर्ती घोटाला, आरजीकर व अन्य मामलों को परिवार और महिलाओं की सुरक्षा व भविष्य से जोड़ा। मुद्दे गांव और शहरी मध्यमवर्ग तक पहुंचाए। असंतोष को वोट में बदलने का माहौल बना। ………………… यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, असम में हैट्रिक: तमिलनाडु में एक्टर विजय बनेंगे CM; केरलम में कांग्रेस लौटी, लेफ्ट सरकार अब देश में कहीं नहीं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 206 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का बहिष्कार, बीजेपी दे रही संविधान की दुहाई

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे (विधानसभा चुनाव परिणाम 2026) आ गए हैं। बीजेपी ने 294 रिजॉर्ट वाले बंगाल विधानसभा (बंगाल चुनाव नतीजे 2026) में बंपर जीत हासिल की है। वहीं असम में भी बीजेपी की सरकार एक बार फिर बनी हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। तमिल की बात करें तो इसी तरह इस बार तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके की जगह त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। अभिनेता से नेता बने ‘थलापति’ विजय की नई पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही थी और विजय की पार्टी ने राज्य के अर्थशास्त्र को बदल दिया। वहीं पुडुचेरी विधानसभा में एक बार फिर एनडीए की सरकार लौटी है. चुनाव के नतीजों के बाद जहां उम्मीदवार धांधली का आरोप लगाया जा रहा है, वहां की जनता अब अपनी पार्टी से घोषणा कर रही है कि अगले मुख्यमंत्री को कौन जवाब देगा। बंगाल विधानसभा चुनाव: तेलंगाना कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हारे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ ही एकल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके कई मंत्री चुनाव हार गए। ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 सोल से हार गए। हालाँकि, ओलंपिक के वरिष्ठ मंत्री शोवनदेब चट्टोपाध्याय, फिरहाद हकीम और जावेद खान चुनाव जीत गए। खान ने दक्षिण कोलकाता के इलेक्ट्रोइलेक्ट्रिक क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा के संदीप मुखर्जी को 20,974 से हराया। दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित बॉलीगंज इलेक्ट्रोरल क्षेत्र में शोवनदेब चट्टोपाध्याय ने बीजेपी के अपने 61,476 से अधिक बोल्ट से हराया। बनर्जी के सहयोगी हकीम ने लगातार चौथी बार यह सीट हासिल की है। तृणमूल के मंत्री उदय गुला दीन्हाता सीट पर भाजपा के अजय राय 17,000 से अधिक सीटों पर हार गए। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पूर्णिमा ने 14,633 खिलौनों से हरा दिया। कोलोराडो के एरनसोल उत्तर रेलवे के उम्मीदवार और मंत्री मलय घटक भाजपा के कृष्णाडु मुखर्जी 11,615 से हार गए। मलय ने तीन बार इस सीट पर जीत की थी। बंगाल चुनाव नतीजे देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का यह एक घनघोर ‘काला दिन’ है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुराने कांग्रेस के नेता ममता बनर्जी के साथ सहायक के सहयोगियों का वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “अब क्या पारंपरिक राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे।” उन्होंने कहा कि “देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश बर्बाद है।”
गर्मियों का सुपरफ्रूट है खरबूजा, लेकिन खाने से पहले जान लें ये खास बातें नहीं तो पड़ेगा पछताना

Last Updated:May 05, 2026, 06:28 IST गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए खरबूजा सबसे बेहतरीन फलों में से एक है. लगभग 90% पानी से भरपूर यह फल न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पाचन सुधारने, शरीर को तरोताजा रखने और कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. सही तरीके से और सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है. तेज धूप और लू के बीच शरीर को हाइड्रेटेड रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन खरबूजा इस गर्मी में लाभकारी और गुणकारी साबित हो सकता हैं. खरबूजा के नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. यहीं नहीं, यह पेट को ठंडक पहुंचाता है जिसके कारण गर्मी का असर भी प्रभावी नहीं होता है. हालांकि, आपको बता दें कि बलिया के गंगातटर्ती या द्वाबा क्षेत्र में खरबूजे की खूब खेती की जाती है. खरबूजा पाचन तंत्र को सही करने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है. यह पेट को हल्का और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक है. जिन लोगों को अक्सर अपच या पेट से जुड़ी परेशानी होती है, उनके लिए यह बहुत अच्छा है. ध्यान दीजिएगा, खरबूजा का सेवन भी सावधानी से करना चाहिए. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, इसे खाली पेट या भोजन से पहले खाना बहुत अच्छा माना गया है. लेकिन सूर्यास्त के बाद खाने से बचना भी जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कम या सीमित मात्रा में करना चाहिए. हालांकि, मरीज बगैर चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें. Add News18 as Preferred Source on Google खरबूजा खाना त्वचा और आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी माना जाता है. इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मददगार हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बढ़ाकर उसको चमकदार और जवां बनाने में मदद करती हैं. किडनी के लिए भी खरबूजा बहुत लाभकारी माना गया है. क्योंकि इसमें मूत्रवर्धक गुण भी होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे किडनी की सफाई होती है और शरीर अंदर से हल्का महसूस करता है. इसके नियमित और सीमित मात्रा में सेवन से शरीर की कार्यक्षमता शानदार होती है. खरबूजा इम्यूनिटी मजबूत करने में भी बहुत लाभकारी और असरदार है. इसमें विटामिन सी भी पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं. इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं. यह खाने मीठा स्वादिष्ट लगता है. खरबूजा वजन कम करने वालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है. इसके कारण बार-बार खाने की आदत कम होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. यह कई तरह से असरदार है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, खरबूजा दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है. इसमें पोटेशियम होते हैं, जो शरीर में बीपी को कंट्रोल कर सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता हैं. निश्चित रूप से इसका नियमित सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती हैं.
Business Morning News Brief ; Bhel profit soars 156 crore gold drops tata curveev launch

Hindi News Business Business Morning News Brief ; Bhel Profit Soars 156 Crore Gold Drops Tata Curveev Launch नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने और सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL से जुड़ी रही। कल सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया। वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹2000 सस्ता,10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख:एक किलो चांदी ₹211 गिरकर ₹2.40 लाख पर आई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी के दाम में कल यानी 4 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया । इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 211 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद:निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, अडाणी पोर्ट्स-HUL के शेयर 5% तक चढ़े देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310.37 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 8,993.37 करोड़ रुपए था। शेयरधारकों के लिए ₹1.40 के डिविडेंड का ऐलान भी किया गयाहै। BHEL ने आज 4 मई को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा कर्व ईवी के नए X सीरीज मॉडल लॉन्च:भारत की पहली कूपे SUV फुल चार्ज पर 502km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा.ईवी ने देश की पहली कूपे SUV कर्व ईवी की नई सीरीजX लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। कार फुल चार्ज पर 502 किलोमीटर चलती है। कर्व ईवी सीरीज X में दो मुख्य वैरिएंट्स- अकम्पलिश्ड X 55 और इ्म्पावर्ड X 55 मिलेंगे। टाटा ने इसमें नया ‘नाइट्रो क्रिमसन’ कलर भी जोड़ा है। इसके अलावा यह आइकॉनिक डार्क एडिशन में भी अवेलेबल होगी। कंपनी इस पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 7.50% से कम ब्याज पर मिल रहा होम लोन:बैंक ऑफ इंडिया 7.10% इंटरेस्ट रेट पर कर्ज दे रहा, देखें 5 बैंकों की ब्याज दरें इन दिनों अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने को प्लान बना रहे हैं, तो आपको देश के प्रमुख बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.80% से शुरू हो रही है। वहीं SBI की ब्याज दर 7.25% से शुरू है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Business Morning News Brief ; Bhel profit soars 156 crore gold drops tata curveev launch

Hindi News Business Business Morning News Brief ; Bhel Profit Soars 156 Crore Gold Drops Tata Curveev Launch नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने और सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL से जुड़ी रही। कल सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया। वहीं सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना ₹2000 सस्ता,10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख:एक किलो चांदी ₹211 गिरकर ₹2.40 लाख पर आई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी के दाम में कल यानी 4 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,163 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया । इससे पहले इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 211 रुपए गिरकर 2.40 लाख रुपए पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद:निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, अडाणी पोर्ट्स-HUL के शेयर 5% तक चढ़े देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310.37 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 8,993.37 करोड़ रुपए था। शेयरधारकों के लिए ₹1.40 के डिविडेंड का ऐलान भी किया गयाहै। BHEL ने आज 4 मई को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा कर्व ईवी के नए X सीरीज मॉडल लॉन्च:भारत की पहली कूपे SUV फुल चार्ज पर 502km चलेगी, शुरुआती कीमत ₹16.99 लाख टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट टाटा.ईवी ने देश की पहली कूपे SUV कर्व ईवी की नई सीरीजX लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। कार फुल चार्ज पर 502 किलोमीटर चलती है। कर्व ईवी सीरीज X में दो मुख्य वैरिएंट्स- अकम्पलिश्ड X 55 और इ्म्पावर्ड X 55 मिलेंगे। टाटा ने इसमें नया ‘नाइट्रो क्रिमसन’ कलर भी जोड़ा है। इसके अलावा यह आइकॉनिक डार्क एडिशन में भी अवेलेबल होगी। कंपनी इस पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 7.50% से कम ब्याज पर मिल रहा होम लोन:बैंक ऑफ इंडिया 7.10% इंटरेस्ट रेट पर कर्ज दे रहा, देखें 5 बैंकों की ब्याज दरें इन दिनों अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने को प्लान बना रहे हैं, तो आपको देश के प्रमुख बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.80% से शुरू हो रही है। वहीं SBI की ब्याज दर 7.25% से शुरू है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
एमपी के दो सांसद साउथ में विधानसभा चुनाव हारे:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की तमिलनाडु में शिकस्त; जॉर्ज कुरियन केरलम में तीसरे नंबर पर रहे

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपो को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बड़ी जीत मिली है। वहीं, एमपी कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत के चुनावी रण में करारी हार का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार में मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरलम विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जॉर्ज कुरियन (केरल): कांजीरापल्ली में तीसरे नंबर पर खिसके मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने केरलम की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में उतारा था। ईसाई बहुल इस इलाके में कुरियन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि कुरियन मुख्य मुकाबले से पूरी तरह बाहर नजर आए। वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें महज 26984 के करीब वोट मिले। केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा के बड़े चेहरे जॉर्ज कुरियन जमीन नहीं बचा सके। कांजीरापल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े, कई पदों पर रहे वर्तमान में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद जॉर्ज कुरियन केरल में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरों में से एक हैं। वे 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु का काम कुरियन को केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु (Bridge) माना जाता है। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन हुआ, तो कुरियन बिना सांसद रहे मंत्री बनाए गए थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा सीट (ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद) से निर्विरोध निर्वाचित करवाकर संसद भेजा। पार्टी ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में कांजीरापल्ली से उम्मीदवार बनाया ताकि ईसाई वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके, लेकिन वे तीसरे नंबर पर सिमट गए। एल. मुरुगन (तमिलनाडु): अविनाशी सीट पर दूसरे नंबर पर रहे मध्य प्रदेश से एक और राज्य सभा सांसद और केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से किस्मत आजमा रहे थे। तमिलनाडु भाजपा का पूर्व अध्यक्ष होने के नाते यह चुनाव उनकी साख का सवाल था। मुरुगन ने लड़ाई तो लड़ी, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। वे परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। तमिलनाडु में क्षेत्रीय अस्मिता और टीवीके (थलापति विजय की पार्टी) की लहर के आगे मुरुगन का ‘दिल्ली कार्ड’ काम नहीं आया। एक्टर विजय की पार्टी के उम्मीदवार से हारे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय रहा। यहां अभिनेता विजय की पार्टी (TVK) ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के समीकरण बिगाड़ दिए। मुरुगन ने अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दी और अन्नाद्रमुक कैंडिडेट को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। तमिलनाडु: अविनाशी (SC) विधानसभा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे तमिलनाडु भाजपा का दलित चेहरा हैं। वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। एल. मुरुगन ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में की थी। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे। वकालत से सियासत तक: राजनीति में आने से पहले वे मद्रास हाई कोर्ट में एक सफल वकील थे। उन्होंने 15 साल तक वकालत की और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष भी रहे। वेल यात्रा से बनी हिंदूवादी नेता की पहचान तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए मुरुगन ने ‘वेल यात्रा’ निकाली थी, जिसने राज्य में भाजपा को आक्रामक हिंदूवादी पहचान दिलाने में मदद की। बीजेपी ने उन्हें 2021 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था। हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए तमिलनाडु की अविनाशी सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- बंगाल में BJP ने 100 सीटें चुराईं भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। बंगाल में बीजेपी रिकॉर्ड सीटें जीती है। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल और असम के परिणाम भी उसी ‘प्लेबुक’ का हिस्सा हैं, जो हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में देखी है। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना; ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जबकि, पिछले 24 घंटों में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश दर्ज की गई है। बिहार में बिजली गिरने और मौसम जनित हादसों में 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अगले 48 से 72 घंटे राज्य के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में रविवार-सोमवार की रात 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली आंधी में 15 हजार से ज्यादा पेड़ टूट गए। फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। राजस्थान पर चक्रवात का नया दौर सक्रिय है, जिससे 24 घंटों के दौरान हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी 48 घंटों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। दक्षिण भारत में छत्तीसगढ़ से कर्नाटक और तमिलनाडु तक 5 दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा और बिजली गिरने के आसार हैं। ओडिशा में अगले छह दिनों के दौरान तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Cyclone Forms | Odisha 6-Day Rain Alert; Bihar-Haryana Deaths

नई दिल्ली/चंडीगढ़/पटना7 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को श्रीनगर में तेज बारिश हुई। राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जबकि, पिछले 24 घंटों में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश दर्ज की गई है। बिहार में बिजली गिरने और मौसम जनित हादसों में 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अगले 48 से 72 घंटे राज्य के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में रविवार-सोमवार की रात 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली आंधी में 15 हजार से ज्यादा पेड़ टूट गए। फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। राजस्थान पर चक्रवात का नया दौर सक्रिय है, जिससे 24 घंटों के दौरान हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी 48 घंटों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। दक्षिण भारत में छत्तीसगढ़ से कर्नाटक और तमिलनाडु तक 5 दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा और बिजली गिरने के आसार हैं। ओडिशा में अगले छह दिनों के दौरान तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: राज्य में 8°C तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35°C से कम रहा। 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य में आंधी-बारिश और बिजली के कारण 14 लोगों की मौत, आज 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मोतिहारी में 5, औरंगाबाद में 4, गयाजी में 3 लोगों जान गई है। पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







