फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी की सड़क हादसे में मौत:ब्यावर-पिंडवाड़ा रोड पर टकराई कार, बेटा जीवा भी साउथ का मशहूर एक्टर

ब्यावर जिले में सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर आर. के. चौधरी (76) की मौत हो गई। हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुआ। गंभीर घायल ड्राइवर को जोधपुर रेफर किया गया है। चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। रायपुर थाने के एएसआई मनोहर लाल खोजा ने बताया-आर.बी. चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि आर.बी. चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें रायपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाएंगे शव घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। आर.बी. चौधरी के रिश्तेदार वीरेंद्र चौधरी ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बनाई पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव निवासी आर.बी. चौधरी दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने साउथ के कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाई थी। उन्होंने ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बना चुके थे। 99वीं फिल्म बनकर तैयार है, रिलीज होनी थी। 100 फिल्म रिलीज करने का टारगेट था। उनकी प्रमुख फिल्मों में नट्टमई (1994), सूर्यावंशम (1997), थुल्लाधा मनमम थुल्लुम (1999), आनंदम (2001) और जिला (2014) हैं।
416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings

Hindi News Career 416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings 28 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी जनजातीय विकास विभाग, नासिक में 416 पदों पर भर्ती की। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 वैकेंसी की। साथ में IISER मोहाली में 40 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. जनजातीय विकास विभाग, नासिक में भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : सामान्य : अधिकतम 38 साल एससी, एसटी, ओबीसी : अधिकतम 43 साल दिव्यांग : अधिकतम 45 साल पूर्व सैनिक : अधिकतम 45 साल अनाथ : अधिकतम 43 साल अंशकालिक कर्मचारी : 55 साल फीस : सामान्य : 1000 रुपए पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनाथ, दिव्यांग : 900 रुपए (10% छूट) पूर्व सैनिक, विकलांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 15,000 – 47,600 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑनलाइन लैंग्वेज : मराठी क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव सब्जेक्ट मार्क्स मराठी 50 अंग्रेजी 50 जनरल नॉलेज 50 इंटेलिजेंसी टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट 50 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट tdcwatchman2026.cbtexam.in पर जाएं। होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। टीडीसी महाराष्ट्र वॉचमैन रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 45 साल रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में साइट इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन और ई मेल आईडी के जरिये आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या साइट इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) 30 साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 10 टोटल 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री एम टेक डिग्री होल्डर्स को एक्स्ट्रा वेटेज दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क में एक्सपीरियंस एज लिमिट : अधिकतम 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 76,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कैटेगरी सर्टिफिकेट पिछले 3 महीने की पे स्लिप और फॉर्म – 16 फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ हाल ही में लिए गए 4 पासपोर्ट साइज फोटो एनओसी अपडेटेड बायोडेटा की एक कॉपी ऐसे करें आवेदन : Annexure-I के अनुसार ब्लू डॉट पेन से ब्लॉक लेटर्स में एप्लिकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। सभी डिटेल्स दर्ज करके इसे site.engg.rlda@gmail.com पर भेजें। आवेदन भेजने का पता : डिप्टी जनरल मैनेजर/एचआर, रेल लैंड डेवलपमेंड अथॉरिटी यूनिट न.702 – बी, सातवीं मंजिल कोनेक्टस टॉवर – 22, डीएमआरसी बिल्डंग अजमेरी गेट, दिल्ली – 110002 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. IISER में 40 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 56 साल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने 40 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सुपरिटेंडेंट इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री। 5 से 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस। डिप्टी रजिस्ट्रार : मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 5 साल का प्रशासनिक अनुभव जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। 4 सालों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है। अटेंडेंट : 10वीं पास या 3 वर्षीय डिप्लोमा। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव। एज लिमिट : वर्ग के अनुसार अधिकतम 50 – 56 साल फीस : सामान्य, ओबीसी – एनसीएस : 1100 + 18% GST मिलाकर 1298 रुपए ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए + 18% GST मिलाकर 708 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन टेस्ट/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : लेवल – 1 – लेवल – 13 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाएं। अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें। “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें। फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4.पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 भर्ती, लास्ट डेट 6 मई पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 600 ईडब्ल्यूएस 154 एससी (MZB) 533 एससी (MZB-XSM) 64 एससी (MZB-SP) 33 एससी (OT) 535 एससी (OT-XSM) 62 एससी (OT-SP) 32 सिर्फ बीसी 345 बीसी (XSM) 53 एक्सएसएम (Self/Dep.) 108 पीडब्ल्यूडी 336 एसपी (G) 130 एफएफ 15 कुल पदों की संख्या 3000 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री, 10वीं में पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, अन्य कैटेगरी : 1416 रुपए एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 25% अन्य : 20% एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : नहीं पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1
टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी | तमिलनाडु पावर गेम में विजय को बड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार सुरक्षित। सीएनएन और सीएनएन लोगो केबल न्यूज नेटवर्क, एलपी एलएलएलपी के पंजीकृत चिह्न हैं, जिन्हें अनुमति के साथ प्रदर्शित किया गया है। NEWS18.com पर या उसके हिस्से के रूप में CNN नाम और/या लोगो का उपयोग उनके संबंध में केबल न्यूज नेटवर्क के बौद्धिक संपदा अधिकारों का हनन नहीं करता है। © कॉपीराइट नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड 2026। सर्वाधिकार सुरक्षित। (टैग्सटूट्रांसलेट)एडीएमके(टी)कांग्रेस(टी)चुनाव परिणाम(टी)चुनाव परिणाम भारत(टी)गवर्नर(टी)भारत वोट(टी)पीएमके(टी)राजनीतिक समाचार भारत(टी)तमिलनाडु(टी)तमिलनाडु समाचार(टी)तमिलनाडु राजनीति(टी)विजय
assam MLAs bjp congress adr report property criminal cases education age

Hindi News National Assam MLAs Bjp Congress Adr Report Property Criminal Cases Education Age 12 मिनट पहले कॉपी लिंक असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 126 विधायकों में से 21 (17%) पर आपराधिक और 19 (15%) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये रिपोर्ट जारी की है। 3 विधायकों ने खुद पर मर्डर की कोशिश और 2 ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने से जुड़ा केस होना बताया है। 2011 में गंभीर अपराध वाले विधायकों की संख्या 8 थी जो 2026 में बढ़कर 19 यानी करीब दोगुनी हो गई है। 107 (85%) विधायक करोड़पति हैं। 2011 में ये संख्या 47 (37%) थी। 25 विधायकों की संपत्ति ₹10 करोड़ से ज्यादा है। भाजपा के 74 विधायक करोड़पति हैं। AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल की संपत्ति ₹226 करोड़ है। राज्य में इस बार 63 दोबारा चुने गए हैं। भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 19, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) को 10-10 सीटें मिली हैं। अन्य को 5 सीटें मिली हैं। पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा के 82 में से 14 और कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस हैं। जबकि BPF के किसी भी विधायक पर आपराधिक केस नहीं है। गंभीर आपराधिक मामले: 5 साल या उससे ज्यादा की सजा वाले अपराध हत्या, अपहरण, बलात्कार चुनाव से जुड़े अपराध भ्रष्टाचार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध सरकारी धन का नुकसान कांग्रेस के 14 विधायक करोड़पति 2026 में कुल 107 (85%) विधायक करोड़पति हैं। 2021 में ये संख्या 85 थी। भाजपा के 90% और कांग्रेस के 19 में से 14 विधायक करोड़पति हैं। 126 विधायकों की कुल संपत्ति 1112 करोड़ रुपए है। हर विधायक की औसत संपत्ति करीब 8.82 करोड़ रुपए है जो कि 2021 से दोगुनी है। भाजपा के 85 में से 74 विधायक करोड़पति हैं। 25 विधायकों की संपत्ति ₹10 करोड़ से ज्यादा, 32 के पास ₹5-10 करोड़ और 50 के पास ₹1-5 करोड़ संपत्ति है। 15 के पास ₹20 लाख-1 करोड़ और सिर्फ 4 के पास ₹20 लाख से कम संपत्ति है। असम विधायकों से जुड़े अन्य फैक्ट्स- असम में सबसे ज्यादा 51 60 साल के 54 विधायक जीते। वहीं 41 से 50 के 36, 61 से 70 के 24, 31 से 40 के 9, 25 से 30 के 2 और 71 से 75 का सिर्फ 1 उम्मीदवार है। 126 MLAs में 50 ग्रेजुएट हैं। 21 पोस्ट ग्रेजुएट, 12 प्रोफेशनल ग्रेजुएट, 6 डॉक्टरेट, 22 विधायक 12th और 14 दसवीं पास हैं। कुल 63 विधायक दोबारा चुने गए। उनकी औसत संपत्ति 2021 के ₹4.25 करोड़ से बढ़कर 2026 में ₹8.02 करोड़ हो गई, यानी करीब 88% बढ़ोतरी। 126 में 119 पुरुष (94%) और सिर्फ 7 महिलाएं (6%) जीतीं। विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी अभी भी कम है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम:AIUDF बोली- कांग्रेस अब 'मुस्लिम लीग' बनी; भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम सीटों पर सबसे अलग ट्रेंड बंगाल में दिखा। यहां 142 मुस्लिम सीटों में से भाजपा ने 72, टीएमसी ने 64 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। वहीं, असम की 22 मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस को 18, AIUDF को 2 सीटें मिलीं। केरलम की 44 मुस्लिम बहुल सीटों में IUML को 21 और कांग्रेस को 14 सीटें मिलीं। केरलम में कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा, इसमें 63 सीटें मिलीं। यहां उसके 8 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने बंगाल और असम में कुल 390 सीटों पर चुनाव लड़ा। 21 सीटों पर जीत दर्ज की, इनमें से 20 मुस्लिम विधायक हैं। इधर भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीवार को टिकट नहीं दिया। AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल ने तंज कसते हुए कहा- ‘असम में कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बन चुकी है।’ पहले AIUDF का कांग्रेस के साथ गठबंधन था। असम में कांग्रेस के 20 में से 18 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते बंगाल में कांग्रेस ने TMC से ज्यादा मुसलमानों को टिकट दिया पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया। वहीं, 15 साल से शासन कर रही TMC ने 47 मुस्लिम कैंडिडेट्स उतारे। कांग्रेस ने 2021 में भी 94 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। असम की कई सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत की दर 80 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है। कई सीटों पर तो कांग्रेस उम्मीदवारों ने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। पांचों राज्यों के रिजल्ट… ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें…
असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम:AIUDF बोली- कांग्रेस 'मुस्लिम लीग' बनी; भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम सीटों पर सबसे अलग ट्रेंड बंगाल में दिखा। यहां 142 मुस्लिम सीटों में से भाजपा ने 72, टीएमसी ने 64 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। वहीं, असम की 22 मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस को 18, AIUDF को 2 सीटें मिलीं। केरलम की 44 मुस्लिम बहुल सीटों में IUML को 21 और कांग्रेस को 14 सीटें मिलीं। केरलम में कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा, इसमें 63 सीटें मिलीं। यहां उसके 8 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने बंगाल और असम में कुल 390 सीटों पर चुनाव लड़ा। 21 सीटों पर जीत दर्ज की, इनमें से 20 मुस्लिम विधायक हैं। इधर भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीवार को टिकट नहीं दिया। AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल ने तंज कसते हुए कहा- ‘असम में कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बन चुकी है।’ पहले AIUDF का कांग्रेस के साथ गठबंधन था। असम में कांग्रेस के 20 में से 18 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते बंगाल में कांग्रेस ने TMC से ज्यादा मुसलमानों को टिकट दिया पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया। वहीं, 15 साल से शासन कर रही TMC ने 47 मुस्लिम कैंडिडेट्स उतारे। कांग्रेस ने 2021 में भी 94 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे। असम की कई सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत की दर 80 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है। कई सीटों पर तो कांग्रेस उम्मीदवारों ने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। पांचों राज्यों के रिजल्ट… ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें…
द न्यूमैट्रिक्स: सुपरहिट डेब्यू के बाद, क्या विजय की टीवीके सरकार बनाने के लिए आंकड़े जुटा सकती है?

एक ऐतिहासिक बदलाव में, टीवीके ने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित कर दिया है, शहरी मतदाताओं से अपील करके और सत्ता विरोधी भावनाओं को मजबूत करके 108 सीटों पर कब्जा कर लिया है। यह पारंपरिक DMK-ADMK एकाधिकार से एक महत्वपूर्ण विराम का प्रतीक है, जो राज्य की राजनीति में एक नए युग का संकेत देता है। मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube
Kiara Advani Denies Toxic Bold Scenes Rumors

7 मिनट पहले कॉपी लिंक यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर चल रहीं फर्जी खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल कई रिपोर्टस में दावा किया गया था कि कियारा ने यश के साथ अपने कुछ रोमांटिक और बोल्ड सीन्स को छोटा करने या हटाने की मांग की है। यह भी दावा किया जा रहा था कि कियारा ने यश के साथ एक ‘बोल्ड रोमांटिक सीक्वेंस’ शूट किया था। फाइनल आउटपुट देखने के बाद कियारा असहज हो गईं और उन्होंने मेकर्स से इसे ट्रिम करने की रिक्वेस्ट की। अब कियारा ने सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “बिल्कुल बकवास”। उन्होंने इस तरह की सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिल्म में यश का डबल रोल गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में यश ‘राया’ और ‘टिकट’ नाम के दो अलग-अलग किरदारों (डबल रोल) में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी के किरदार का नाम ‘नादिया’ है। इस गैंगस्टर ड्रामा में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। बार-बार टल रही है फिल्म की रिलीज डेट रिलीज की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ के दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फिल्म पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 2026 कर दिया गया। इसके बाद 19 मार्च 2026 की तारीख सामने आई, जिसे पश्चिम एशिया के हालातों और फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचने के लिए फिर टाल दिया गया। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म अब 4 जून 2026 को भी रिलीज नहीं हो रही है। मेकर्स जल्द ही नई फाइनल डेट का एलान कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Kiara Advani Denies Toxic Bold Scenes Rumors

2 घंटे पहले कॉपी लिंक यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर चल रहीं फर्जी खबरों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल कई रिपोर्टस में दावा किया गया था कि कियारा ने यश के साथ अपने कुछ रोमांटिक और बोल्ड सीन्स को छोटा करने या हटाने की मांग की है। यह भी दावा किया जा रहा था कि कियारा ने यश के साथ एक ‘बोल्ड रोमांटिक सीक्वेंस’ शूट किया था। फाइनल आउटपुट देखने के बाद कियारा असहज हो गईं और उन्होंने मेकर्स से इसे ट्रिम करने की रिक्वेस्ट की। अब कियारा ने सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “बिल्कुल बकवास”। उन्होंने इस तरह की सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। फिल्म में यश का डबल रोल गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में यश ‘राया’ और ‘टिकट’ नाम के दो अलग-अलग किरदारों (डबल रोल) में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी के किरदार का नाम ‘नादिया’ है। इस गैंगस्टर ड्रामा में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। बार-बार टल रही है फिल्म की रिलीज डेट रिलीज की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ के दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फिल्म पहले 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 2026 कर दिया गया। इसके बाद 19 मार्च 2026 की तारीख सामने आई, जिसे पश्चिम एशिया के हालातों और फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचने के लिए फिर टाल दिया गया। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म अब 4 जून 2026 को भी रिलीज नहीं हो रही है। मेकर्स जल्द ही नई फाइनल डेट का एलान कर सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बीजेपी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार | “चुनाव चोरी” का दावा पाखंडी?| पीतल के ढेर

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया और दावा किया कि भाजपा ने चुनाव चुरा लिया। संवैधानिक बहसों के बीच, विशेषज्ञों का कहना है कि उनकी स्थिति अस्थिर है क्योंकि भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। कानूनी विकल्प कम होने से तनाव बढ़ता है। n18oc_politicsn18oc_ Indian18oc_brass-tacksNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube







