कैदी पर आया लेडी जेल अफसर का दिल:उम्रकैद की सजा पूरी होने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, विश्व हिंदू परिषद ने कराया कन्यादान

सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके अभिलाष नाम के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। 5 मई को छतरपुर जिले के लवकुश नगर में हुए इस विवाह की पूरे इलाके में चर्चा है। अभिलाष उम्रकैद की सजा काट चुका है और करीब 4 साल पहले जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि फिरोजा के मुस्लिम परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। वे शादी में शामिल नहीं हुए। ऐसे में सतना विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा ने सपत्नीक माता-पिता के रूप में कन्यादान कराया। इस दौरान बजरंग दल के लोग भी मौजूद थे। देखिए शादी की तस्वीरें जेल में वारंट के काम के दौरान हुई थी मुलाकात जानकारी के मुताबिक, सतना जेल में पदस्थापना के दौरान फिरोजा खातून वारंट इंचार्ज का काम संभाल रही थीं। उसी दौरान हत्या के मामले में सजा काट रहा अभिलाष भी जेल के भीतर वारंट संबंधी काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। अभिलाष के जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 2007 के चर्चित हत्याकांड में मिली थी उम्रकैद अभिलाष छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है। वर्ष 2007 में चंदला नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित की हत्या कर शव जमीन में दफनाने के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। करीब 14 साल जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उसे रिहा कर दिया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विवाह लवकुश नगर में दोनों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। शादी की खबर सामने आने के बाद सतना जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैदियों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह शादी इलाके में प्रेम, सामाजिक बंधनों और धर्म से ऊपर उठकर लिए गए फैसले को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह खबर भी पढ़ें 3 फीट के दूल्हे को 1300 KM दूर मिली दुल्हन रिश्ते ऊपर से तय होकर आते हैं, जिसके साथ जोड़ी बनी है, वह देर-सबेर मिल ही जाता है। जब शादी में देरी होती है तब बुजुर्ग यही बात कहते हैं। बड़वानी जिले के अंजड़ में बुजुर्गों की यह सो फीसदी सच साबित हो गई, जब 1300 किलोमीटर दूर रहने वाले मुकेश और नेहा एक दूसरे के हुए। पढ़ें पूरी खबर
पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम:अक्टूबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी; यह पहली बाइलेटरल सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहली बार जिम्बाब्वे की महिला टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच अब तक कोई बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज नहीं हुई है। इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें किसी इंटरनेशनल फिक्स्चर में आमने-सामने होंगी। अब तक दोनों टीमों के मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंट्स या क्वालीफायर्स तक सीमित थे। बाइलेटरल सीरीज के रूप में यह नई शुरुआत होगी। BCCI और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस सीरीज के जरिए महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से शेड्यूल के मुताबिक दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से हो सकती है, जिसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंडिया विमेंस टीम के लिए यह सीरीज बेंच स्ट्रेंथ आजमाने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा मौका होगी। भारत ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया रिकॉर्ड्स के अनुसार, इंडिया विमेंस टीम ने भी अब तक बाइलेटरल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। पुरुष क्रिकेट में दोनों देशों के बीच नियमित मैच होते हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में यह पहली बाइलेटरल सीरीज होगी। जिम्बाब्वे विमेंस टीम के लिए भारत में खेलना बड़ा अनुभव होगा। टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए अहम अक्टूबर में होने वाली यह सीरीज इंडिया विमेंस टीम के लिए अहम मानी जा रही है। आने वाले ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए BCCI ज्यादा बाइलेटरल सीरीज आयोजित कर रहा है। 2027 में श्रीलंका में वुमेन टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों को लय बनाए रखने और रैंकिंग सुधारने का मौका देगी। मैच के वेन्यू और तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है।
पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम:अक्टूबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी; यह पहली बाइलेटरल सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहली बार जिम्बाब्वे की महिला टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच अब तक कोई बाइलेटरल इंटरनेशनल सीरीज नहीं हुई है। इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें किसी इंटरनेशनल फिक्स्चर में आमने-सामने होंगी। अब तक दोनों टीमों के मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंट्स या क्वालीफायर्स तक सीमित थे। बाइलेटरल सीरीज के रूप में यह नई शुरुआत होगी। BCCI और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस सीरीज के जरिए महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से शेड्यूल के मुताबिक दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से हो सकती है, जिसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंडिया विमेंस टीम के लिए यह सीरीज बेंच स्ट्रेंथ आजमाने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा मौका होगी। भारत ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया रिकॉर्ड्स के अनुसार, इंडिया विमेंस टीम ने भी अब तक बाइलेटरल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। पुरुष क्रिकेट में दोनों देशों के बीच नियमित मैच होते हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में यह पहली बाइलेटरल सीरीज होगी। जिम्बाब्वे विमेंस टीम के लिए भारत में खेलना बड़ा अनुभव होगा। टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए अहम अक्टूबर में होने वाली यह सीरीज इंडिया विमेंस टीम के लिए अहम मानी जा रही है। आने वाले ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए BCCI ज्यादा बाइलेटरल सीरीज आयोजित कर रहा है। 2027 में श्रीलंका में वुमेन टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों को लय बनाए रखने और रैंकिंग सुधारने का मौका देगी। मैच के वेन्यू और तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है।
अमेरिका-ईरान जंग 24 घंटे में खत्म हो सकती है:ट्रम्प बोले- तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार, ईरान ने कहा- अभी फैसला नहीं हुआ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे अमेरिका के साथ जंग रोकने और परमाणु प्रोग्राम से जुड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल होती है तो बमबारी फिर शुरू की जा सकती है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। हालांकि ईरान ने इसे लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि समझौते के करीब होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया बताया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्ताव पर जवाब नहीं दिया है, हालांकि पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी है। ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ ऐसी शर्तें हैं जो स्वीकार नहीं की जा सकतीं, लेकिन यह साफ नहीं किया गया कि वे कौन सी शर्तें हैं। ईरानी संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने इसे ‘अमेरिका की विशलिस्ट’ बताया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… अमेरिका-ईरान समझौता आगे बढ़ा: रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत पहले से ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। अमेरिका ने UNSC में प्रस्ताव पेश किया: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल कराने के लिए UNSC में नया प्रस्ताव पेश किया है। दूसरी तरफ ईरान ने सदस्य देशों से इस प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की। चीन-ईरान के बीच बैठक: चीन और ईरान के बीच बीजिंग में हाई-लेवल बैठक हुई। चीन ने युद्ध तुरंत रोकने की बात कही और ईरान को समर्थन का भरोसा दिया। वहीं ईरान चाहता है कि ट्रम्प की चीन यात्रा के दौरान बीजिंग अमेरिका के दबाव में कोई ऐसा फैसला न ले जिससे तेहरान को नुकसान हो। ट्रम्प बोले- स्थिति कंट्रोल में है: ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की नौसेना, वायुसेना, मिसाइल सिस्टम और रडार नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थिति हमारे कंट्रोल में है और अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका पहले से बड़े हमले करेगा। होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर हमला: फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM ने बताया कि उसके एक कार्गो जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
बायो टेररिज्म- NIA की 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल:IS से जुड़ा डॉक्टर हजारों लोगों को जहर देने वाला था, जैविक हमले की साजिश थी

देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर जैविक टॉक्सिन के जरिए हजारों लोगों को जहर देने की साजिश कर रहे थे। चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन और यूपी के आजाद व मोहम्मद सुहेल के नाम हैं। चार्जशीट क अहमदाबाद में स्पेशल एनआईए कोर्ट में दाखिल किया है।जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी अपने-अपने आईएसआईएस से जुड़े विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर मिलकर काम कर रहे थे। वे हैंडलर्स से प्रभावित और कट्टरपंथ की ओर धकेले गए युवाओं को भर्ती कर जिहाद के समर्थन और प्रतिबंधित हथियारों व बायोटेररिज्म के जरिए दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। एजेंसी के अनुसार साजिश में रिसिन का इस्तेमाल करने की तैयारी थी। सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना एजेंसी के अनुसार आजाद और सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना, आतंकी गतिविधियों के लिए धन प्रबंधन, रेकी करना और अवैध हथियारों की आपूर्ति शामिल थी। सुहेल को हैंडलर और अन्य सदस्यों के बीच मुख्य कड़ी बताया गया है। वह भर्ती, और धन व हथियारों की खेप के प्रबंधन में मदद करता था। एजेंसी के अनुसार वह बातें वीडियो पर रिकॉर्ड करता था। आईएसआईएस के झंडे भी तैयार किए। घर पर ही बना रखी थी लैब NIA ने जनवरी 2026 में जांच अपने हाथ में लिया। एजेंसी के अनुसार, मोहिउद्दीन को उसके हैंडलर द्वारा दक्षिण एशिया में आईएसआईएस का ‘अमीर’ (सरगना) बनाने का वादा किया गया था। उसने हैदराबाद स्थित अपने घर को राइसिन तैयार करने के लिए एक खुफिया लैब में बदल दिया था। आजाद व सुहेल कथित तौर पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक स्थान से नकदी और प्रतिबंधित हथियारों से भरे पार्सल एकत्र कर रहे थे। इसे गुजरात के छत्राल में एक स्थान पर जमा किया था। क्या होता है बायो टेररिज्म बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले जैविक पदार्थों का इस्तेमाल लोगों, पशुओं या फसलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है। ………………. यह खबर भी पढ़ें… आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर: गुजरात में पकड़े गए 3 आतंकियों का खुलासा, अहमदाबाद-दिल्ली में भी की रेकी थी दिसंबर 2025 में गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया था कि आतंकियों के निशाने पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का लखनऊ हेडक्वॉर्टर था। इसके अलावा आतंकियों ने अहमदाबाद के नरोडा इलाके और दिल्ली के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों की भी रेकी कर वहां की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…
Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam

पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन (JJM) में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी की SIT ने यह कार्रवाई की है। आज ही जोशी की शादी की सालगिरह भी है। . DIG डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया- ACB SIT सुबह करीब साढ़े चार बजे सैन कॉलोनी, पावर हाउस रोड, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई थी। यहां महेश जोशी को उनके आवास से पकड़ा गया। सुबह करीब 10 बजे जयपुरिया हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। यहां से एसीबी कोर्ट ले जाया गया। उधर, जोशी ने कहा- मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी सुबह जयपुरिया हॉस्पिटल लेकर पहुंची। यहां उन्होंने कहा- मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं है। नहाकर मंदिर जाने की मोहलत मांगी शादी की सालगिरह की वजह से जोशी का आज विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने जाने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही सुबह 5:00 बजे एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। जोशी के रिक्वेस्ट करने पर टीम ने उन्हें स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति भी दे दी थी। घर के पास ही गली में स्थित शिव मंदिर में उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद जोशी को ACB मुख्यालय लाया गया। यहां से उन्हें जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। जोशी बोले- मुझसे किसी तरह की पूछताछ नहीं हुई जयपुरिया हॉस्पिटल में मीडिया से जोशी ने कहा- मैं निर्दोष हूं मेरी कोई गलती नहीं। एसीबी सुबह 4:30 बजे मेरे घर पहुंची थी। एसीपी ने मुझसे किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की और न ही कोई नोटिस दिया। मुझे गिरफ्तार कर लेकर आ गए। मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैंने कोई गलती नहीं की। मुझे दो बार जनता ने विधायक बनाया है। एक बार एमपी बनाया। उनके विश्वास पर खड़ा उतारूंगा। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते मुझे फंसाया जा रहा है। जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सैन कॉलोनी, पावर हाउस रोड के इसी घर में पूर्व मंत्री महेश जोशी रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे यहीं से उनकी गिरफ्तारी हुई। पिछले साल अप्रैल में ED ने गिरफ्तार किया था मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अप्रैल-2025 में महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरेस्ट किया था। पिछले साल महेश जोशी 7 महीने जेल में रहे थे। 3 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। आरोप है कि पीएचईडी (PHED) मंत्री के पद का दुरुपयोग कर उन्होंने टेंडर के बदले रिश्वत ली थी। एसीबी की ओर से साल-2024 के अंत में पूर्व मंत्री महेश जोशी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। इस घोटाले की साल 2024 में शुरू हुई जांच में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 आरोपी फरार हैं। अप्रैल-2025 में पूर्व मंत्री महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अरेस्ट किया था। (फाइल फोटो) पूर्व मंत्री महेश जोशी की राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। (फाइल फोटो) पूर्व मंत्री सहित 22 अधिकारियों पर हुई थी FIR जल जीवन मिशन (JJM) में हुए घोटाले को लेकर ACB की ओर से पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित 22 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसमें जेजेएम के वित्तीय सलाहकार सुनील शर्मा, तत्कालीन चीफ इंजीनियर राम करण मीणा, दिनेश गोयल, एडिशनल चीफ इंजीनियर अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर निरिल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विशाल सक्सेना के नाम शामिल हैं। इस पूरे मामले में एसीबी को ईमेल आईडी से बड़ी लीड मिली थी। एक-एक आईडी की जांच करने पर सभी अधिकारियों के नामों का खुलासा हुआ। आरोप है कि ये लोग फेक सर्टिफिकेट पर टेंडर देकर भ्रष्टाचार कर रहे थे। 9 अप्रैल को पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया था जेजेएम घोटाले में 9 अप्रैल को एसीबी ने जलदाय विभाग के पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। सुबोध अग्रवाल के बाद इस कड़ी में एसीबी अब मंत्री तक पहुंची है। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से जलदाय मंत्री रहते महेश जोशी की इस घोटाले में भूमिका को लेकर भी पूछताछ की थी। जेजेएम घोटाले में पिछले महीने 9 अप्रैल को एसीबी ने जलदाय विभाग के पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। ट्यूबवेल कंपनी ने फर्जी सर्टिफिकेट से हासिल किए थे टेंडर जेजेएम घोटाला केंद्र सरकार की हर घर नल पहुंचाने वाली ‘जल जीवन मिशन योजना’ से जुड़ा है। साल 2021 में श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी और मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी के ठेकेदार पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र दिखाकर जलदाय विभाग (PHED) से करोड़ों रुपए के 4 टेंडर हासिल किए थे। श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी ने फर्जी कार्य प्रमाण पत्रों से पीएचईडी की 68 निविदाओं में भाग लिया था। उनमें से 31 टेंडर में एल-1 के रूप में 859.2 करोड़ के टेंडर हासिल किए थे। श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी ने 169 निविदाओं में भाग लिया और 73 निविदाओं में एल -1 के रूप में भाग लेकर 120.25 करोड़ के टेंडर हासिल किए थे। घोटाले का खुलासा होने पर एसीबी ने जांच शुरू की। कई भ्रष्ट अधिकारियों को दबोचा। फिर ईडी ने केस दर्ज कर महेश जोशी और उनके सहयोगी संजय बड़ाया सहित अन्य के ठिकानों पर दबिश दी थी। इसके बाद सीबीआई ने 3 मई 2024 को केस दर्ज किया। ईडी ने अपनी जांच पूरी कर 4 मई को सबूत और दस्तावेज एसीबी को सौंप दिए थे। जेजेएम घोटाले में पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। —— यह खबर भी पढ़िए… 900 करोड़ का घोटाला, तय था नेताओं-अधिकारियों का कमीशन:पूर्व मंत्री महेश जोशी को लेकर इंजीनियर ने खोले राज राजस्थान में करीब 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित 22 अफसरों को आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पूछताछ के
दिल से लेकर त्वचा तक के लिए वरदान हैं सूरजमुखी के बीज, जानिए रोज सेवन करने के बड़े फायदे

Last Updated:May 07, 2026, 06:22 IST लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर और अच्छे वसा (हेल्दी फैट) पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में सूरजमुखी के बीज खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कमजोरी दूर होती है सूरजमुखी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सूरजमुखी के बीज और तेल का सेवन इन हानिकारक तत्वों के प्रभाव को कम करने में मदद करता है. इसके नियमित और संतुलित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे शरीर संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ पाता है और जल्दी बीमार नहीं पड़ता. खासकर बदलते मौसम में, जब सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब सूरजमुखी का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है. बालों के फायदेमंद : बालों के लिए सूरजमुखी के बीज और तेल दोनों ही काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें मौजूद विटामिन E, प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और उनका झड़ना कम होता है. नियमित रूप से सूरजमुखी के तेल से सिर की मालिश करने से स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल बालों को प्राकृतिक चमक देने में भी सहायक होता है. यह बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है और उन्हें मुलायम बनाए रखता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को धूल, प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में मदद करते हैं. सही और नियमित उपयोग से बाल लंबे समय तक स्वस्थ, घने और चमकदार बने रहते हैं. गोंडा: भारत में सूरजमुखी का फूल अपनी सुंदरता के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. यह पीले रंग का आकर्षक फूल न सिर्फ खेतों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसका खास महत्व है. सूरजमुखी के बीज, तेल और फूल कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google दिल के लिए फायदेमंद: डॉ अभिषेक बताते हैं कि दिल के स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसके बीजों में मौजूद हेल्दी फैट, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट दिल को मजबूत बनाए रखते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है. नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. साथ ही यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर को ऊर्जा देता है, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रह सकता है. सूरजमुखी का तेल भी काफी उपयोगी होता है. इसका इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है, जिससे शरीर को हल्का और पौष्टिक आहार मिलता है. यह तेल आसानी से पच जाता है और शरीर में जमा खराब वसा को कम करने में मदद करता है. हालांकि अब किसी गंभीर बीमारी से परेशान है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही सूरजमुखी का प्रयोग करें. आयुर्वेद में सूरजमुखी का उपयोग कई घरेलू उपचारों में किया जाता है. इसके फूल और बीज को पीसकर या काढ़ा बनाकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से लाभ मिलता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और छोटी-मोटी बीमारियों में राहत देने में सहायक होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाते हैं. नियमित और सही मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है, ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है. खासकर बदलते मौसम में यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. हालांकि, किसी भी औषधीय चीज की तरह सूरजमुखी का उपयोग भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार का नुकसान न हो. सूरजमुखी का एक और बड़ा फायदा यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसके बीजों में मैग्नीशियम, विटामिन B और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं. इससे तनाव और चिंता कम होती है और मन हल्का महसूस करता है.नियमित रूप से सूरजमुखी के बीजों का सीमित मात्रा में सेवन करने से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. यह शरीर और दिमाग दोनों को रिलैक्स करने में सहायक होता है, जिससे अच्छी और गहरी नींद आती है. साथ ही, यह थकान को कम कर शरीर में नई ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे व्यक्ति दिनभर सक्रिय और ताजगी महसूस करता है. त्वचा के लिए लाभकारी : त्वचा के लिए सूरजमुखी बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा को गहराई से नमी देता है और उसे मुलायम व स्वस्थ बनाता है. सूरजमुखी के तेल का नियमित उपयोग त्वचा की चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को नुकसान से बचाते हैं और बाहरी प्रदूषण के असर को कम करते हैं. साथ ही, यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है, जिससे त्वचा लंबे समय तक जवान और दमकती हुई बनी रहती है. डॉ अभिषेक ने बताया कि सूरजमुखी के बीज और तेल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर विपरीत असर भी पड़ सकता है. संतुलित आहार के रूप में इसका उपयोग करना ही बेहतर होता है. कुल मिलाकर, सूरजमुखी का फूल जितना सुंदर दिखता है, उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है. यह शरीर को पोषण देता है, बीमारियों से बचाता है और त्वचा व
13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में शीर्ष पर रही है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 13,366 थे। तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध घटे हैं। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 4,41,534 मामले दर्ज हुए, जो 2023 से 1.5% कम थे। सबसे अधिक 27.2% मामले पति के क्रूरता और अपहरण से संबंधित थे। दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध बढ़ा दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ 1,267 अपराध दर्ज किए गए। दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों की दर प्रति लाख आबादी पर 110 मामले रही, जो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा दरों में से एक रही। मध्य प्रदेश सबसे ऊपर रहा, जहां 2024 में 5,875 मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 2023 के 5,738 मामलों से ज्यादा है। दूसरी तरफ, देश में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। 2024 में कुल 32,602 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के मुकाबले 16.9% ज्यादा हैं। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 1.5% की गिरावट महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई। महिलाओं के खिलाफ अपराध का रेट 2023 में 66.2 से घटकर 2024 में 64.6 हो गया। 2024 में ऐसे 4.41 लाख केस दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 4.48 लाख थी। अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ अपराधों में भी 3.6% की कमी आई। 2024 में 55,698 केस दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 57,789 थी। अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ अपराधों में 23.1% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 2024 में ऐसे 9,966 मामले सामने आए, जबकि 2023 में 12,960 केस दर्ज हुए थे। ‘हर्ट’ यानी चोट से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। ये केस 2023 में 6.36 लाख से घटकर 2024 में 4.41 लाख रह गए, यानी 30.58% की कमी आई। देश भर में कुल अपराध 6% घटे एनसीआरबी के मुताबिक, देश में कुल अपराध 6% घट गए हैं। 2024 में 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए, जबकि 2023 में 62.41 लाख मामले दर्ज किए गए थे। अपराध दर (प्रति लाख आबादी पर दर्ज मामले) भी एक साल में 448.3 से घटकर 418.9 रह गई। अपराध सुलझाने के केस में पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहे। साइबर क्राइम: मेट्रो शहरों में बेंगलुरु सबसे आगे 2024 में 1 लाख से ज्यादा साइबर क्राइम दर्ज, 17.9% बढ़ोतरी देश में 2024 के दौरान कुल 1,01,928 साइबर क्राइम मामले दर्ज किए गए। 2023 के 86,420 मामलों के मुकाबले 17.9% ज्यादा हैं। देश में साइबर क्राइम की दर 2023 में 6.2 से बढ़कर 2024 में 7.3 हो गई। दिलचस्प यह है कि दिल्ली से कम आबादी वाले गाजियाबाद में 2024 में 479 साइबर क्राइम मामले दर्ज हुए, जबकि दिल्ली में थोड़ा ज्यादा यानी 404 केस दर्ज किए गए। मेट्रो शहरों में 2024 में साइबर अपराध के मामलों में बेंगलुरु सबसे ऊपर रहा। 17,561 मामले दर्ज किए गए। मेट्रो शहरों में बेंगलुरु के बाद मुंबई दूसरे स्थान पर रहा। मुंबई में 4,939 मामले दर्ज हुए। हैदराबाद में 4,009 मामले दर्ज किए गए। ……………………….. NCRB की यह रिपोर्ट भी पढ़ें… NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा: हत्या में यूपी, दुष्कर्म में राजस्थान आगे; महिलाओं के खिलाफ अपराध ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने अक्टूबर 2025 में साल 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2% ज्यादा हैं।देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। ————————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







