Wednesday, 25 Nov 2026 | 11:51 AM

Trending :

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत

IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है।

  • श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।
  • पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं।

आज के मैच का हाल

लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं

मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं।

————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Assam CMs Wife 3 Passports

April 5, 2026/
7:44 pm

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी14 मिनट पहले कॉपी लिंक...

मूवी रिव्यू – 'दायरा':पृथ्वीराज का गुस्सा, करीना का सवाल और चार लाशों का राज… कहानी में मसाला खूब, लेकिन यहां कमजोर है मूवी

September 18, 2026/
10:59 am

रेटिंग: 2.5/5 अवधि: 2 घंटे 23 मिनट शैली: क्राइम थ्रिलर / इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा निर्देशक: मेघना गुलजार मुख्य कलाकार: करीना कपूर...

सीधी में 16 साल की लड़की का अपहरण:गुजरात में होने का आशंका, वापस लाने पुलिसल ने मांगेै 50 हजार

April 26, 2026/
4:45 pm

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को वापस लाने के लिए पुलिसकर्मी पर ₹50 हजार मांगने...

इसके लिए कोई 'ममता' नहीं है: 'सड़क पर नमाज़ न पढ़ें' | सार्वजनिक स्थान = प्रार्थना मैट? | न्यूज18

May 18, 2026/
9:35 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

राजनीति

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन

पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत

IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है।

  • श्रेयस अय्यर की टीम के पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। टीम ने 6 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा है। अभी पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले 4 में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।
  • पैट कमिंस की टीम ने 11 में से 7 मैच जीत लिए हैं। टीम के पास 14 अंक हैं। एक और जीत प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की कर देगी। टीम को गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु के साथ अपने बचे हुए मैच खेलने हैं।

आज के मैच का हाल

लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं

मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं।

————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket