Monday, 22 Jun 2026 | 01:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

Hyderabad vs Punjab Match Top Moments 2026

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को 33 रन से हराया। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई मोमेंट्स देखने को मिले। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हो गए। ईशान किशन को 3 जीवनदान मिले, इनमें दो मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जबकि तीसरे में प्रभसिमरन सिंह उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। कूपर कोनोली ने पंत की स्टाइल में गिरकर चौका लगाया और शतक पूरा किया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रोचक फैक्ट्स की यह खबर में पढ़िए… हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स कोनोली-यानसन में पंजाब से 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी कूपर कोनोली और मार्को यानसन ने IPL में पंजाब किंग्स के लिए 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने मिलकर 68 रन जोड़े। उन्होंने आशुतोश शर्मा और शशांक सिंह के 66* रनों की पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनी थी। हैदराबाद-पंजाब मैच की पहली पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाहैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 235 रन बनाए। यह इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 219 रन का है। जोकि मुल्लांपुर के स्टेडियम में इसी सीजन में में बना था। दोनों टीमों के बीच सबसे बड़े टोटल का रिेकॉर्ड 247 रन का है। जोकि हैदराबाद ने पिछले साल इसी मैदान पर 247 रन चेज करते हुए बनाया था। यानसन ने दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिएमार्को यानसन ने हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 61 रन दिए। उन्होनें IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन दिए हैं। इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वे 3 बार 60 या इससे ज्यादा रन दे चुके हैं। एनरिक नॉर्त्या और विजयकुमार वैशाख भी 2-2 बार 60 से ज्यादा रन दे चुके हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स पढ़िए 1. छक्का लगाने के बाद आउट हुए अभिषेक हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर छक्का लगाकर आउट हुए। अभिषेक ने ओवर की दूसरी बॉल पर फाइन लेग पर छक्का लगाया। अगली ही बॉल पर फर्ग्यूसन ने उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करा दिया। अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने कैच किया। 2. ईशान किशन को जीवनदान, कोनोली से कैच छूटा 8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छूट गया। ईशान ने लॉकी की मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला खेला। जहां कूपर कोनोली खड़े थे। गेंद सीधे कोनोली के हाथ में आई। लेकिन, आखिरी क्षण में कैच छूटा गया। हालांकि, कोनोली ने बाउंड्री बचा ली। यहां ईशान 9 रन पर खेल रहे थे। कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप किया, लेकिन बाउंड्री बचा दी। 3. चहल की बॉल पर क्लासन का कैच ड्रॉप 9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को जीवनदान मिल गया। लेग स्टंप के बाहर फुल गेंद पर क्लासेन ने स्वीप खेला, लेकिन टॉप-एज लग गया। गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर सीधे फील्डर के पास गई। शशांक ने दोनों हाथ लगाए, लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए और गेंद छूट गई। शशांक से कैच छूटने के बाद चहल ने अपना माथा पकड़ लिया। 4. ईशान को ओवर में 2 जीवनदान, कैच ड्राप और स्टंपिंग छूटी 11वें ओवर में ईशान किशन को 2 बार जीवनदान मिले। यह ओवर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। चौथी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच ड्रॉप किया। ईशान ने लेंथ बॉल को स्वाइप किया। लेकिन, गेंद फर्ग्यूसन के हाथ से निकल गई। अतिरिक्त उछाल के कारण वे बॉल पकड़ नहीं सके और कैच का मौका गंवाया। चहल की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने ईशान को स्टंपिंग करने का आसान मौका गंवाया। चहल की फ्लाइटेड लेग ब्रेक पर ईशान आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए। फर्ग्यूसन ने ईशान का कैच छोड़ा, इसी ओवर में प्रभसिमरन उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। 5. ईशान ने लगातार 3 छक्कों से फिफ्टी पूरी की 14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। तीसरी बॉल पर ईशान ने सफल करके पुल शॉट खेला और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। वैशाख ने स्टंप्स पर धीमी शॉर्ट गेंद थी, जिसे किशन ने आसानी से पढ़ लिया। चौथी बॉल पर ईशान ने एक और छक्का लगाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ बॉल को किशन ने आगे बढ़कर खेला। इस बार बॉल सीधी लॉन्ग-ऑन के ऊपर से साइटस्क्रीन के पास से बाउंड्री पार चली गई। वैशाख ने 5वीं बॉल ऑफ स्टंप के बाद फुल लेंथ पर डाली। इसे किशन ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में पहुंचा दिया। करीब 92 मीटर के छक्के के साथ उन्होंने फिफ्टी भी पूरी कर ली। ईशान ने लगातार तीन छक्के लगाकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। 6. क्लासन ने बैट हवा में उछालकर फिफ्टी सेलिब्रेट की 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की स्लोअर फुल लेंथ बॉल को डीप मिडविकेट की ओर हल्के से खेला। फिर 2 दौड़कर अर्धशतक पूरा किया। क्लासन ने बल्ले को हवा में उछलाते हुए हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट करते हेनिरक क्लासन। 7. शिवांग कुमार से कोनोली का कैच ड्रॉप हुआ पंजाब की पारी के 17वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली को जीवनदान मिला। ईशान मलिंगा की पहली बॉल पर गेंद पर एक और आसान कैच छूट गया। धीमी ऑफ-कटर फुल गेंद लेग स्टंप पर थी, जिस पर कूपर कॉनॉली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद पर बड़ा टॉप-एज लगा और डीप मिडविकेट की ओर काफी ऊंची चली गई। शिवांग कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद के नीचे आते-आते ओवररन कर गए और डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके। शिवांग कुमार ने कूपर कोनोली का कैच ड्रॉप किया। 8.

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

8 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… 1. क्लेयर मजूमदार बायोकॉन की नई चेयरपर्सन होंगी 6 मई को बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने अपनी भांजी क्लेयर मजूमदार को उत्तराधिकारी बनाया। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण ने कहा कि क्लेयर कंपनी के अगले फेज को लीड करेंगी। क्लेयर मजूमदार फिलहाल ‘बिकारा थेरेप्यूटिक्स’ की फाउंडर और CEO हैं। बिकारा का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्लेयर ने MIT और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और उन्होंने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की है। क्लेयर रिले थेरेप्यूटिक्स और नूरा हेल्थ के बोर्ड में भी कार्यरत हैं, जो परिवार के केयर टेकर्स को ट्रेनिंग देकर रोगियों के बेहतर सुधार लाने के लिए काम करती है। बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजूमदार ने की थी, इसका हेडक्वाटर्र बेंगलुरू में हैं। बायोकॉन मुख्य रूप से बायोसिमिलर्स, इंसुलिन, जेनेरिक फॉर्मूलेशन बनाती है। बायोकॉन 120 से ज्यादा देशों में काम करती है, जिसमें यूएस और नॉर्थ अमेरिका मुख्य हैं। किरण मजूमदार (दाएं) शॉ ने चार दशक पहले बायोकॉन की नींव रखी थी, उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। क्लेयर मजूमदार (बाएं) उनकी भांजी हैं। 2. कुमार मंगलम बिड़ला Vi के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने 5 मई को वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद दिया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कुमार मंगलम बिड़ला के नाम की जानकारी दी। वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर के पद छोड़ने के बाद कुमार मंगलम को अपॉइंट किया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में सिर्फ नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। कुमार मंगलम अपने पिता आदित्य विक्रम बिड़ला की मौत के बाद 1995 में आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़े थे। कुमार मंगलम चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंदन बिजनेस स्कूल से उन्होंने MBA किया है। 2012 में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को आंत्रप्रन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। 2020 में में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया। कुमार मंगलम को 2023 में भारत सरकार ने बिजनेस में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi ) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को Vi के नाम से जाना जाता है, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के मर्जर से 2018 में बनी एक प्रमुख टेलिकॉम कंपनी है। ये पूरे भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस देती है। देश के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। इसका हेडक्वाटर्र मुंबई में है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। कुमार मंगलम के चेयरमैन बनने की खबर के बाद कंपनी के शेयर 8% चढ़ चुके हैं। 3. इंडियन आर्मी और BEL ने 1476 करोड़ का MoU साइन किया 5 मई को रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी के लिए पांच ग्राउंड-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ के MoU पर साइन किया। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में ये MoU साइन किया गया। MoU के तहत, इंडियन आर्मी के लिए 5 ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (GBMES) की खरीद होगी। इस MoU के तहत GBMES को बनाने में 72% स्वदेशी सामाग्री इस्तेमाल होगी। GBMES दुश्मन के राडार का पता लगाने में मदद करेंगे और सिग्नलस को एनालाइज करेंगे। GBMES रियल टाइम इंटेलिजेंस और परस्थिति के अनुकूल काम कर सकेगा। GBMES एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर कैपिसिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। GBMES से मिलिट्री कैपिसिटी, नेटवर्किंग और युद्ध क्षमता बढ़ेगी। GBMES एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसान होगा। ये ट्रक के जरिए तेजी से अलग-अलग जगह तैनात किया जा सकेगा। GBMES इंडियन आर्मी को मॉर्डन बनाएगा और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के साथ अपग्रेड करेगा। GBMES आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा। ये घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा जिससे आयात निर्भरता कम होगी। 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी 5 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यदि विधेयक पास हो जाता है तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रीमंडल सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों के अधिनियम, 1956) में संशोधन करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार से ज्यादा पेंडिंग मामले हैं उनका बैकलॉग कम हो सकेगा। जजों के बढ़ने से एक साथ ज्यादा बेंचें बैठ सकेंगी। नए जजों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम के जरिए की जाएगी कॉलेजियम में शामिल-1. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)2. सीनियर सुप्रीम कोर्ट जज3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) 1956 अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अंतर्गत आता है। इसे 16 सितंबर 1956 को संसद में पारित किया गया था। अधिनियम के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। 1956 में इस अधिनियम के लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जजों की संख्या 10 तय की गई थी। इसमें कई बार संशोधन भी किया गया है, 2019 में इसमें आखिरी बार संशोधन किया गया था। 5. UIDAI ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ MoU साइन किया 5 मई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)के साथ 5 साल के लिए एक MoU साइन किया। ये पार्ट्नर्शिप डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी और बेहतर टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में काम करने के लिए की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने कहा कि MoU सहयोग के लिए एक बेहतर स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये समझौता AI (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस), ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक टेक्नोलॉजी के लिए जॉइंट रिसर्च करेगा। ये MoU छह स्ट्रेटजिक पिलर एकेडमिक

Sensex Soars 941 Pts to 77,959

Sensex Soars 941 Pts to 77,959

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और शेयर बाजार से जुड़ी रही। कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए और एक किलो चांदी 9 हजार रुपए महंगी हुई। इसके अलावा सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। डाबर और MRF के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1. सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹9 हजार चढ़कर ₹2.49 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम में कल यानी 6 मई को बढ़त रही इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 77,959 के स्तर पर बंद:निफ्टी भी 298 अंक चढ़ा, फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े भारतीय शेयर बाजार में 6 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, बैंकिंग और रिअल्टी शेयर्स में 2% से ज्यादा की बढ़त रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सैमसंग-इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर पार:ऐसा करने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बनी, AI चिप्स की मांग से सालभर में शेयर 4 गुना बढ़ा साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 400% की तेजी आई है। बुधवार को कारोबार के दौरान सैमसंग के शेयरों में 15% का उछाल आया है। इसके साथ ही ताइवान की TSMC के बाद सैमसंग यह मुकाम पाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. IT कंपनी कॉग्निजेंट में छंटनी की तैयारी:दुनिया भर में 15 हजार कर्मचारी निकाले जाएंगे, भारत में सबसे ज्यादा लोगों की नौकरी जाएगी IT सेक्टर की बड़ी कंपनी कॉग्निजेंट अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी, जो ओरेकल और अमेजन के बाद इस साल की सबसे बड़ी टेक छंटनी मानी जा रही है। कॉग्निजेंट के कुल 3.57 लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से 2.50 लाख कर्मचारी भारत में काम करते हैं। हालांकि, कंपनी ने छंटनी की सटीक संख्या का अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, 12,000 से 15,000 के बीच नौकरियां जा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. चौथी तिमाही में PNB का मुनाफा 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़:₹3 डिविडेंड का ऐलान, ब्याज से होने वाली कमाई 4% घटी; NPA में सुधार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़ रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,567 करोड़ था। वहीं पिछली तिमाही में ये ₹5,100 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष यानी 2025-26 में पीएनबी का मुनाफा 1.64% बढ़कर ₹16904 करोड़ हो गया। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-2025 में बैंक का मुनाफा 16630 करोड़ रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Sensex Soars 941 Pts to 77,959

Sensex Soars 941 Pts to 77,959

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और शेयर बाजार से जुड़ी रही। कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए और एक किलो चांदी 9 हजार रुपए महंगी हुई। इसके अलावा सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। डाबर और MRF के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1. सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.51 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹18 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹9 हजार चढ़कर ₹2.49 लाख किलो हुई सोने-चांदी के दाम में कल यानी 6 मई को बढ़त रही इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1.48 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 77,959 के स्तर पर बंद:निफ्टी भी 298 अंक चढ़ा, फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े भारतीय शेयर बाजार में 6 मई को तेजी रही। सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, बैंकिंग और रिअल्टी शेयर्स में 2% से ज्यादा की बढ़त रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सैमसंग-इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर पार:ऐसा करने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बनी, AI चिप्स की मांग से सालभर में शेयर 4 गुना बढ़ा साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 95.08 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 400% की तेजी आई है। बुधवार को कारोबार के दौरान सैमसंग के शेयरों में 15% का उछाल आया है। इसके साथ ही ताइवान की TSMC के बाद सैमसंग यह मुकाम पाने वाली एशिया की दूसरी कंपनी बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. IT कंपनी कॉग्निजेंट में छंटनी की तैयारी:दुनिया भर में 15 हजार कर्मचारी निकाले जाएंगे, भारत में सबसे ज्यादा लोगों की नौकरी जाएगी IT सेक्टर की बड़ी कंपनी कॉग्निजेंट अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने जा रही है, जिससे दुनिया भर में 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी, जो ओरेकल और अमेजन के बाद इस साल की सबसे बड़ी टेक छंटनी मानी जा रही है। कॉग्निजेंट के कुल 3.57 लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से 2.50 लाख कर्मचारी भारत में काम करते हैं। हालांकि, कंपनी ने छंटनी की सटीक संख्या का अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, 12,000 से 15,000 के बीच नौकरियां जा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. चौथी तिमाही में PNB का मुनाफा 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़:₹3 डिविडेंड का ऐलान, ब्याज से होने वाली कमाई 4% घटी; NPA में सुधार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़ रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,567 करोड़ था। वहीं पिछली तिमाही में ये ₹5,100 करोड़ था। पूरे वित्त वर्ष यानी 2025-26 में पीएनबी का मुनाफा 1.64% बढ़कर ₹16904 करोड़ हो गया। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-2025 में बैंक का मुनाफा 16630 करोड़ रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

पंजाब में चुनाव से पहले धमाकों का ट्रेंड पुराना:2 बार के चुनावों में ब्लास्ट हुआ तो सरकार बदल गई; क्या AAP को भी नुकसान होगा

पंजाब में चुनाव से पहले धमाकों का ट्रेंड पुराना:2 बार के चुनावों में ब्लास्ट हुआ तो सरकार बदल गई; क्या AAP को भी नुकसान होगा

ये BJP का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करा दो। BJP की पंजाब इलेक्शन की तैयारी है। BJP पंजाबियों को डराकर वोट लेना चाहती है पंजाब में मंगलवार रात जालंधर BSF हेडक्वार्टर और अमृतसर आर्मी कैंप के बाहर 3 घंटे में 2 ब्लास्ट के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार चला रहे CM भगवंत मान ने यह बयान दिया। इससे BJP पंजाब से लेकर दिल्ली तक एग्रेसिव मोड में आ गई। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने तो यहां तक चैलेंज कर दिया कि अगर ब्लास्ट BJP ने कराए तो मुझ पर FIR कर दो। AAP छोड़कर BJP जॉइन करने वाले पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा- पंजाब के DGP कह रहे कि ब्लास्ट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का हाथ हो सकता है तो CM भगवंत मान को PAK को क्लीन चिट देने की इतनी जल्दी क्यों है। ISI की गोद में बैठने क्यों जा रहे हैं। इन्हें लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान देना चाहिए। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले ब्लास्ट होने का यह ट्रेंड नया नहीं है। 2017 और 2022 में भी चुनाव से पहले ब्लास्ट हुए। दोनों बार पंजाब की सरकार बदल गई। तब भी कमजोर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार के खिलाफ नैरेटिव बिल्ड कर सत्ता विरोधी लहर तैयार करने में ब्लास्ट अहम साबित हुए। पंजाब में चुनाव से पहले कब-कब ब्लास्ट हुए, किस पार्टी की सरकार बदली और किसे फायदा हुआ, ब्लास्ट से मौजूदा सरकार को क्या नुकसान, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले जानिए, पिछले 2 विधानसभा चुनाव में ब्लास्ट के बाद कैसे बदली सरकारें 2017: वोटिंग 4 दिन पहले धमाका, अकाली दल 10 साल बाद सत्ता से बाहर पंजाब में 2007 से लेकर 2017 तक अकाली दल+भाजपा गठबंधन की सरकार रही। 4 फरवरी को पंजाब में वोटिंग होनी थी। इसके ठीक 4 दिन पहले 31 जनवरी को बठिंडा के मौड़ मंडी कस्बे में कार में ब्लास्ट हो गया। जहां ब्लास्ट हुआ, वहां अकाली+भाजपा गठबंधन की रैली थी। इस ब्लास्ट में 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई। ब्लास्ट से पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। कांग्रेस ने एग्रेसिव ढंग से मामला उठाया। इसका लाभ कांग्रेस को मिला और वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में 117 में से 77 सीटें जीतकर सत्ता में आ गई। अकाली दल को सिर्फ 15 सीटें मिलीं और वह विपक्षी दल के लायक भी नहीं रहा। तब 20 सीटें जीतकर AAP प्रमुख विपक्षी दल बना। हालांकि उस वक्त अकाली दल के खिलाफ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी और उससे जुड़े गोलीकांड से भी माहौल बना हुआ था। 2022: चुनाव आचार संहिता से 16 दिन पहले ब्लास्ट, AAP सत्ता में आई साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले फिर ब्लास्ट हुआ। तब आचार संहिता लगने ही वाली थी कि 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट कॉम्लैक्स में IED ब्लास्ट हो गया। इसके 16 दिन बाद 8 जनवरी 2022 को चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। मगर, उससे पहले ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार के CM चरणजीत चन्नी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर घिर गई। ये मुद्दा पंजाब से निकलकर नेशनल लेवल तक पहुंच गया। चन्नी को CM बने महज 3 महीने ही हुए थे तो उनके पास इसे काउंटर करने के लिए पर्याप्त मौका नहीं था। ऐसे में जब 20 फरवरी को वोटिंग हुई तो पंजाबियों ने पंजाब की पारंपरिक पार्टियों अकाली दल के बाद कांग्रेस से भी भरोसा खो दिया। 10 मार्च 2022 को जब काउंटिंग हुई तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने लैंडस्लाइड विक्ट्री हासिल करते हुए 117 में से 92 सीटें जीत लीं। कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि तब पंजाब में बदलाव और अकाली-कांग्रेस छोड़ दूसरी पार्टी को एक मौका देने का भी माहौल बना था। जो बंपर जीत की बड़ी वजह बना। इस बार चुनाव से पहले 5 महीने में 5 ब्लास्ट, सत्ता में AAP पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसके लिए चुनाव आचार संहिता इसी साल के अंत या फिर 2027 के शुरूआती महीनों में लग सकता है क्योंकि इस सरकार का कार्यकाल मार्च 2027 में खत्म होना है। इससे पहले ही 5 महीने में 5 ब्लास्ट हो चुके हैं। पहले चंडीगढ़ में पंजाब BJP के हेडक्वार्टर में ब्लास्ट हुआ। फिर अमृतसर के भिंडी सैदां, उसके बाद राजपुरा में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ। उसके बाद मंगलवार रात पहले जालंधर में BJP हेडक्वार्टर और फिर अमृतसर में आर्मी कैंप के पास ब्लास्ट हुए। DGP गौरव यादव ने इनके IED ब्लास्ट का शक जताया। ब्लास्ट होते ही विरोधी दलों BJP, कांग्रेस और अकाली दल ने खराब लॉ एंड ऑर्डर पर ही सवाल उठाए। चुनाव से पहले धमाकों के इलेक्शन पर 3 बड़े इंपैक्ट धमाकों का नैरेटिव कैसे तोड़ेगी AAP पिछले चुनावों से समझ आता है कि चुनाव से पहले धमाके मौजूदा सरकार की कुर्सी के लिए खतरा हैं। यही बैचेनी CM भगवंत मान के बयानों से भी नजर आती है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रो. केके रत्तू मानते हैं कि विरोधी दल AAP सरकार चुनाव से पहले माइनिंग से कमाई, ड्रग्स जैसे कई मुद्दों पर घेर रहे हैं। ऐसे में सीधे लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चिंता हुई तो वोटरों के AAP से छिटकने का खतरा बढ़ेगा। खासकर, शहरी एरिया में, जहां लोग अपने कारोबार पर निर्भर हैं। AAP इस नैरेटिव को तोड़ने के लिए मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, 10 लाख तक कैशलेस इलाज, नहरी पानी, टोल बंद करने और महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना जैसे फायदे गिनाएगी। हालांकि अगर वोटर के मन में लॉ एंड ऑर्डर का डर बैठ गया तो फिर ये सारे फायदे पीछे छूट जाएंगे। यही वजह है कि CM ने इसे बहुत एग्रेसिव ढंग से काउंटर करने की कोशिश की है।

भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी

भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी

ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। इंटीग्रेटेड रक्षा मुख्यालय के अनुसार इस फोर्स के लिए अभी 50 हजार सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अगले 3 साल में 15 नए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए जाएंगे। यहां सिम्युलेटर और वर्चुअल रियलिटी के जरिए रीयल-टाइम बैटल ट्रेनिंग दी जाएगी। भविष्य में बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे सुरक्षा बलों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह फोर्स इंटेलिजेंस, सर्विलांस और सटीक प्रहार की दोहरी भूमिका निभाएगी। इस तंत्र को वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड और सेना के ‘आकाशतीर’ सिस्टम का कवच मिलेगा। डिफेंस ईकोसिस्टम भी नया, तीनों सेनाएं एक ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत ने खुद को रक्षा उत्पादन में काफी मजबूत किया है। यह 1.54 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। तीनों सेनाओं की थिएटर कमान बन रही है। दुश्मन के सस्ते ड्रोन्स से निपटने के लिए अब किफायती ‘सॉफ्ट किल’ (जैमिंग/स्पूफिंग) और ‘हार्ड किल’ (लेजर-आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि ड्रोन फोर्स का विचार पिछले साल तब आया, जब पाकिस्तान ने 1,000 ड्रोन्स से हमला किया। उसका मकसद हमारे एयर डिफेंस गैप्स को समझना और महंगे मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सस्ते ड्रोन्स के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाना था। हर फौजी के पास होगा अपना ड्रोन सेना की योजना इस ड्रोन फोर्स के हर जवान को ड्रोन चलाने की बेसिक ट्रेनिंग देने की है। लक्ष्य यह है कि युद्ध के मैदान में हर फौजी के पास अपना ड्रोन हो। इसके अलावा, सेना की प्रत्येक कोर में 8,000 ड्रोन्स शामिल करने की योजना है, जिससे एक लाख ड्रोन्स की विशाल शक्ति तैयार होगी। हमारे हथियार:- इस साल 120 डिफेंस स्टार्टअप खुले ​ 20 नई कंपनियां सिर्फ ड्रोन, एआई, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में एक्टिव हैं। इनकी मदद 16 हजार एमएसएमई कर रहे हैं। 7.85 लाख करोड़ के रक्षा बजट का 75% हिस्सा भारत में ही खर्च हो रहा। जबकि इस एक साल में भारत का कुल रक्षा आयात 11 से 15% घटा है। हमारा कौशल:- ड्रोन के ‘दिल-दिमाग’ भी यहीं बन रहे, मिसाइल का दिल यानी सीकर्स (अहम सेंसर) और दिमाग यानी इंजन। इन्हें भारतीय कंपनियां पीटीसी इंडस्ट्रीज, डेटा पैटर्न्स और सोलर इंडस्ट्रीज बना रहे हैं। पहले ये हिस्से रूस से मिलते थे। 2015 में ब्रह्मोस मिसाइल के 15% पुर्जे स्वदेशी थे, आज 72% हैं। मिसाइलों का मेंटेनेंस भारत में ही होगा इधर यूरोपीय रक्षा दिग्गज कंपनी एमबीडीए के साथ भारतीय वायुसेना का एक अहम समझौता हुआ है। समझौते के तहत राफेल लड़ाकू विमान में लगने वाली मीका एयर टू एयर मिसाइलों का रखरखाव अब भारत में ही वायुसेना करेगी। इसके लिए देश में इनके ‘मेंटेनेंस, रिपेयर, मिड लाइफ ओवरहॉल’ की सुविधा तैयार की जाएगी। यह कदम भारत द्वारा प्रस्तावित 114 अतिरिक्त मल्टीरोल लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण से ठीक पहले उठाया गया है। बता दें कि यह 60-80 किमी रेंज की छोटी से मध्यम दूरी वाली मिसाइल है। इसे राफेल विमानों में बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (दृश्य सीमा से परे) और क्लोज-कॉम्बैट (नजदीकी डॉगफाइट) दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ड्रोन जो जाम नहीं होंगे और बिना जीपीएस चलेंगे एयर कमोडोर गौरव एम त्रिपाठी (रिटायर्ड) के मुताबिक भविष्य के ऑपरेशन मल्टी-डोमेन होंगे। ‘अंतरिक्ष से समुद्र’ तक। इसमें कम्युनिकेशन ‘चेन’ नहीं, बल्कि एक साथ चलने वाला ‘वेब’ होगा। त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा, अगली बार हमारा सामना ‘हार्डन्ड’ ड्रोन से हो सकता है, जिन्हें जाम करना मुश्किल होगा, जिनमें बेहतर नेविगेशन, जीपीएस के बिना काम करने की क्षमता, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल होमिंग और झुंड में हमला करने की ताकत होगी। इसके लिए हमें एंटी-ड्रोन क्षमता का दायरा सभी अहम ठिकानों तक बढ़ाना होगा। कम्युनिकेशन सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, साइबर वॉरफेयर के खिलाफ मजबूत बनाना होगा। ………….. यह खबर भी पढ़ें… भारत रूस से 5 S-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा: पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा; वायुसेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर में गेम चेंजर बताया था भारत रूस से 5 नए S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। रक्षा मंत्रालय जल्द ही वायुसेना के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे बढ़ाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के आधार पर सोमवार को बताया कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम के प्रदर्शन के बाद और खरीदने का निर्णय लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet Expansion LIVE Updates; Nitish Kumar Son | Nishant Kumar PM Modi Amit Shah

Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet Expansion LIVE Updates; Nitish Kumar Son | Nishant Kumar PM Modi Amit Shah

सम्राट कैबिनेट की शपथ ग्रहण से पहले PM मोदी पटना में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए गांधी मैदान तक जा रहे हैं। जगह-जगह फूलों से स्वागत किया जा रहा है। . सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज उनकी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। 32 नए मंत्री गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा इवेंट में शपथ लेंगे। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। मंच पर 50 से ज्यादा कुर्सियां लगी हैं। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स JDU से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता। बीजेपी से 5 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र। सम्राट सरकार का जातीय समीकरण- EBC- 10, OBC-6, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। गांधी मैदान में बनाए गए 3 स्टेज। बीजेपी ऑफिस के बाहर हरे राम-हरे कृष्ण का भजन-कीर्तन। पटना में पोस्टर लगे- भगवामय, अंग, बंग और कलिंग। PM मोदी के स्वागत के लिए बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम। नए मंत्रियों का जातीय समीकरण BJP EBC-5 OBC- 2 दलित-2 सवर्ण- 6 JDU EBC-4 OBC-3 दलित-3 सवर्ण- 1 मुस्लिम-1 LJP(R) दलित-1 सवर्ण- 1 HAM RLM अब शपथ ग्रहण से जुड़ी कुछ तस्वीरें… मंत्री पद की शपथ से पहले निशांत ने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा सख्त है, मेटर डिटेक्टर से जांच की जा रही है। पटना के गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- ‘भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।’ पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम लगा है। बुधवार को ही पटना पहुंचे अमित शाह शपथ से लगभग 16 घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए। उन्होंने देर रात तक जदयू के ललन सिंह, संजय झा के अलावा NDA के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर कैबिनेट के चेहरे को फाइनल किया है। तय फॉर्मूले के मुताबिक BJP से 13, JDU से 11, LJP(R) से 2 और HAM व RLM से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल एक्सटेंशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Girlfriend Demands Baby Suicide Case Delhi Uttar Pradesh

Girlfriend Demands Baby Suicide Case Delhi Uttar Pradesh

युवक के फोन में युवती के कई वीडियो मिले। इसमें से एक वीडियो युवक ने उसे भेज रखा था, जिसने उनसे नस काट रखी थी। “गर्लफ्रेंड बार-बार बेबी की डिमांड करती थी। बेटा मना करता था कि अभी पॉसिबल नहीं है। गर्लफ्रेंड फिर भी उसे बार-बार उसी बात के लिए प्रेशर डालती रही। उसने लड़के को यहां तक कह दिया था कि मुझे बेबी दे और फिर मर जा। ” . ये कहना है लुधियाना में फंदा लगाकर सुसाइड करने वाले युवक निखिल (21) की मां गीता का। गीता का कहना है कि गर्लफ्रेंड डेढ़ साल से उसके बेटे से बेबी की डिमांड कर रही थी। बेटा उसे कहता रहा कि अभी ऐसा संभव नहीं है। शादी करके बेबी करेंगे। अभी चार-पांच साल रुक जा। सेट हो जाऊं। बेटे की गर्लफ्रेंड अपनी जिद पर अड़ी रही। वह बेबी को लेकर उसकी किसी भी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। जब वह गुस्सा करती थी तो बेटा उसे कह देता था कि कोई बात नहीं बेबी दे दूंगा। यही नहीं गर्लफ्रेंड बेटे को कभी भागने को कह रही थी तो कभी शादी करने का दबाव डाल रही थी। गीता ने बताया कि इन सब बातों का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे ने 27 अक्टूबर 2025 को फंदा लगाकर सुसाइड किया और उसके बाद मोबाइल का लॉक खोला। बेटे के मोबाइल में ढाई साल की चैटिंग पड़ी है। यहां तक कि एक वीडियो ऐसी भी है जिसमें उसने दबाव में आकर नस काट ली थी। युवक के फोन में कई ऐसे न्यूड फोटो मिले जो उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भेज रखे थे। गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को क्या-क्या कहा, पढ़े मां की जुबानी… अश्लील चैटिंग में भी कहा पहले बेबी दे फिर: गीता ने बताया कि उसके बेटे व उसकी गर्लफ्रेंड के बीच जो चैटिंग सामने आई है वो उसमें में वो हर बार बेबी की डिमांड करती रही। दोनों की अश्लील चैटिंग में भी वो कुछ भी करने के लिए बेबी की डिमांड करती रही। गर्लफ्रेंड नाराज होती तो वो हां बोल देता था: गीता ने बताया कि निखिल के मोबाइल में जो चैट मिली उसमें लड़की ने उसे कहा बेबी चाहिए दे दे। जिस पर उसने हांजी लिखा और फिर वो मान गई। उसके बाद बेटे ने लिखा कि शादी कर ले फिर बेबी करेंगे। गीता ने कहा कि जब भी गर्लफ्रेंड इस बात पर नाराज होती तो बेटा उसे लिख देता था कि हां बेबी दे दूंगा। एक और चैटिंग सामने आई है जिसमें लड़की नाराज है और बेटा उसे कहता है कि तुझे बेबी मिल जाएगा। 12 वीं होने दे फिर सब कुछ हो जाएगा: गीता ने बताया कि चैटिंग में जब वो बार बार उस पर बेबी का दबाव डाल रही थी तो उसने लिखा कि 12 पास करने दे और उसके बाद देख लेंगे। फिर भी बेबी के लिए चार पांच साल लग जाएंगे। 2024 से डाल रही थी बेबी का दबाव: गीता ने बताया कि बेटे के मोबाइल में जो चैट मिली है उसके हिसाब से लड़की 2024 से उसे बार बार बेबी की डिमांड कर रही थी। उसका कहना है कि मोबाइल में जो वीडियो और फोटोज हैं उससे लगता है कि वो कई बार फिजिकल हो चुके थे और वो इसलिए बेटे पर बेबी का दबाव डाल रही थी। बिना बेबी कैसे मरूं: गीता ने बताया कि बेटा गर्लफ्रेंड की इस अजीबोगरीब जिद से इतना टूट चुका था कि उसने चैट में कई बार अपनी परेशानी जाहिर की। उसने एक बार लिखा “अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं।” इस पर सहानुभूति जताने के बजाय गर्लफ्रेंड ने कहा “तो मर जा।” जब युवक ने हताशा में कहा कि “चलो, फिर दोनों मरते हैं”, तो लड़की ने लिखा कि बिना बेबी के मैं कैसे मरूं।” भागने व शादी करने का भी डाल रही थी दबावः गीता ने बताया कि मोबाइल में जो चैट हैं उसमें लड़की कई बार लड़के पर भागकर शादी करने का दबाव डाल रही थी। वो कह रही थी कि भागकर शादी करते हैं। लड़का उसे बार-बार कहता रहा कि कुछ साल रुक जा, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। अब पढ़िए दोनों के बीच हुई वाट्सअप चैट… तीन बार पहले भी की थी जान देने की कोशिश गीता ने बताया कि निखिल उस लड़की से बहुत प्यार करता था। वो उसे खोना नहीं चाहता था जो कि उसके मोबाइल में मिले सबूत बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने कभी इस बारे में घर पर बात नहीं की। वो प्यार में बहुत आगे बढ़ चुका था। लड़की के साथ थोड़ी सी भी अनबन होती थी तो वह डिप्रेशन में आ जाता था। उसने तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की। यह सब राज उसके मोबाइल से खुले। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल में एक वीडियो है जिसमें उसने अपने हाथ की नस काट दी थी। उसका दोस्त उसे डॉक्टर के पास ले गया और पट्‌टी करवाकर लाया। तब उसने घर पर कहा कि चोट लग गई थी। लड़के ने अपने हाथ पर कई बार ब्लेड से वार भी किया था। युवक के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जहां उसने गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद हाथ की नस काट ली थी। अब पढ़ें लव स्टोरी की शुरुआत से सुसाइड तक की कहानी… साल 2023 में पहली मुलाकात: निखिल और लड़की की मुलाकात 2023 में एक जगराते में हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर दोस्त बने, मिलने लगे और करीब आ गए। मां ने बेटे का नंबर बदलवाया: निखिल की मां गीता को रिश्ते के बारे में पता चला और उसने उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। निखिल ने वादा किया कि वह उससे बात नहीं करेगा और उसकी मां ने उसका नंबर बदल दिया। छिपके मिलना शुरू हुएः इसके बाद निखिल और लड़की स्कूल से बंक मारकर घूमने लगे। लड़की उसे अपने घर बुलाती थी जब कोई नहीं होता था। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे और उनकी बातचीत से पता चला कि वे फिजिकल भी हो चुके थे। शादी का दबाव बनायाः लड़की निखिल पर भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन उसने मना कर दिया

IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु:पिछले मैच में 155 पर सिमट गई थी बेंगलुरु; हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG

IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु:पिछले मैच में 155 पर सिमट गई थी बेंगलुरु; हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG

IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद RCB को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से 4 विकेट से हार मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं, लगातार 6 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा होगा। इकाना में बेंगलुरु को नहीं हरा सकी है लखनऊ अभी तक दोनों टीमों के बीच IPL में 7 मुकाबले हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं। इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। दोनों टीमें इकाना में दो बार भिड़ीं है और दोनों बार बेंगलुरु जीती है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लेकिन 4 टीमें बराबरी पर RCB 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, तीन अन्य टीमों के भी 12-12 अंक हैं। गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद बेंगलुरु का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है, जिसे टीम सुधारना चाहेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन ऋषभपंत की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु का खेल बिगाड़ सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किल, न कप्तान चल रहे हैं न विदेशी सितारे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कप्तान ऋषभपंत की फॉर्म पर भी सवाल हैं। बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव की रणनीति टीम पर भारी पड़ी है। अब उनका सामना भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों से होगा, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन पर समेट दिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ही सफल रहे हैं। मोहम्मद शमी की खराब फॉर्म और डेथ ओवर्स में रन रोकने में नाकामी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। विराट कोहली फॉर्म में, लेकिन फिल सॉल्ट की चोट ने बढ़ाई चिंता RCB की बल्लेबाजी इस सीजन में आक्रामक रही है। विराट कोहली 379 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पिछले मैच में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई थी। स्कोर 79/2 से 96/6 हो गया और पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ओपनर फिल सॉल्ट की उंगली की चोट बड़ा झटका है। उनकी गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल पर विराट कोहली के साथ तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल से भी मध्यक्रम में बड़े स्कोर की उम्मीद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण है। भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं, जबकि जोश हेजलवुड का सटीक स्पेल बल्लेबाजों को बांधे रखता है। स्पिन में क्रुणाल पंड्या 9 विकेट लेकर प्रभावशाली रहे हैं। इकाना में अब तक 26 मैच खेले गए लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 26 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। जबकि एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ है। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में बारिश की 25% आशंका लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 25% संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।

IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु:पिछले मैच में 155 पर सिमट गई थी बेंगलुरु; हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG

IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु:पिछले मैच में 155 पर सिमट गई थी बेंगलुरु; हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG

IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद RCB को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से 4 विकेट से हार मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं, लगातार 6 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा होगा। इकाना में बेंगलुरु को नहीं हरा सकी है लखनऊ अभी तक दोनों टीमों के बीच IPL में 7 मुकाबले हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं। इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। दोनों टीमें इकाना में दो बार भिड़ीं है और दोनों बार बेंगलुरु जीती है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लेकिन 4 टीमें बराबरी पर RCB 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, तीन अन्य टीमों के भी 12-12 अंक हैं। गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद बेंगलुरु का नेट रन रेट प्रभावित हुआ है, जिसे टीम सुधारना चाहेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन ऋषभपंत की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु का खेल बिगाड़ सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किल, न कप्तान चल रहे हैं न विदेशी सितारे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कप्तान ऋषभपंत की फॉर्म पर भी सवाल हैं। बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव की रणनीति टीम पर भारी पड़ी है। अब उनका सामना भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों से होगा, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन पर समेट दिया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ही सफल रहे हैं। मोहम्मद शमी की खराब फॉर्म और डेथ ओवर्स में रन रोकने में नाकामी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। विराट कोहली फॉर्म में, लेकिन फिल सॉल्ट की चोट ने बढ़ाई चिंता RCB की बल्लेबाजी इस सीजन में आक्रामक रही है। विराट कोहली 379 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पिछले मैच में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई थी। स्कोर 79/2 से 96/6 हो गया और पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ओपनर फिल सॉल्ट की उंगली की चोट बड़ा झटका है। उनकी गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल पर विराट कोहली के साथ तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल से भी मध्यक्रम में बड़े स्कोर की उम्मीद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण है। भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं, जबकि जोश हेजलवुड का सटीक स्पेल बल्लेबाजों को बांधे रखता है। स्पिन में क्रुणाल पंड्या 9 विकेट लेकर प्रभावशाली रहे हैं। इकाना में अब तक 26 मैच खेले गए लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 26 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। जबकि एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ है। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में बारिश की 25% आशंका लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की 25% संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।