बाप-बेटी के सिर पर रोड रोलर चढ़ने का VIDEO:बठिंडा में बजरी से स्लिप हुई स्कूटी, बीच रोड पर गिरे, पिता की मौत, बेटी गंभीर

बठिंडा में सड़क निर्माण के दौरान बाप-बेटी की स्कूटी फिसल गई। वह रोड पर गिर गए। इसी दौरान रोड समतल करने में जुटा रोलर पीछे की तरफ आया और बाप-बेटी के ऊपर चढ़ गया। बाप के सिर पर भारी भरकम रोड रोलर चढ़ने से सिर बुरी तरह कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 साल की बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इसको लेकर अब 3 तरह की लापरवाही भी सामने आई है। घर के बाहर बिखरी बजरी से फिसली स्कूटी पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को गणेशा बस्ती में हुआ। यहां गली नंबर 9 में रोड का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान अफीम वाली गली के रहने वाले विशाल गुप्ता(35) अपनी बेटी मन्नत (9)के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक घर के बाहर बिखरी बजरी की वजह से उनकी स्कूटी अचानक फिसल गई। रोड के बीच में गिरे, पीछे आता रोलर सिर पर चढ़ा स्कूटी फिसलते ही दोनों रोड में बीचोंबीच गिर पड़े। तभी पीछे की तरफ आ रहा रोड रोलर उनके ऊपर चढ़ गया। रोलर का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजरकर निकल गया। झटका लगा तो रोड रोलर का ड्राइवर तुरंत नीचे उतरा। हादसे का पता चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस बोली- जांच कर रहे, कार्रवाई होगी पुलिस के मुताबिक विशाल गुप्ता का सिर बुरी तरह से कुचले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। बेटी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस की तरफ से पूरे हादसे की जांच की जा रही है। थाना सिविल लाइन के SHO रविंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जांच की गई है। इस मामले में मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के पीछे 3 बड़ी लापरवाही…
चांदी इस हफ्ते ₹15,269 महंगी, ₹2.56 लाख पहुंची:सोना ₹815 बढ़कर ₹1.51 लाख का हुआ, इस साल ₹17,883 बढ़ा

इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 15,269 रुपए बढ़कर 2.56 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में सिर्फ 815 की बढ़ोतरी हुई। 30 अप्रैल को 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.51 रुपए पर पहुंच गया है।
Gold Price Surges ₹815 to ₹1.51 Lakh, Silver Jumps ₹15,269 This Week

Hindi News Business Gold Price Surges ₹815 To ₹1.51 Lakh, Silver Jumps ₹15,269 This Week नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 15,269 रुपए बढ़कर 2.56 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में सिर्फ 815 की बढ़ोतरी हुई। 30 अप्रैल को 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.51 रुपए पर पहुंच गया है। इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल सोना चांदी 08 मई ₹1,51,078 ₹2,55,600 07 मई ₹1,51,149 ₹2,54,798 06 मई ₹1,50,860 ₹2,49,067 05 मई ₹1,47,636 ₹2,40,465 04 मई ₹1,48,100 ₹2,40,120 30 अप्रैल ₹1,50,263 ₹2,40,331 देश के अलग-अलग शहरों में सोने की वर्तमान कीमतें मैप में देखें… अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं। खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 25 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 17,883 रुपए और चांदी 25,180 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.56 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। विदेशी जेवर मंगाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य सरकार ने हाल ही में सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के मुताबिक, अब इन कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी किसी भी देश से मंगाने के लिए सरकार से विशेष लाइसेंस लेना होगा। सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है। नए नियम के फायदे और नुकसान नुकसान: अब तक थाईलैंड जैसे देशों से कम टैक्स पर सस्ते गहने आते थे। इन विकल्पों पर लाइसेंस जरूरी करने से स्थानीय बाजार में कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं। निवेश के लिए गहने खरीदने पर अब आपको घरेलू कीमतों पर निर्भर रहना होगा। सप्लाई कम होने पर कुछ समय के लिए दुकानदार ज्यादा ‘प्रीमियम’ या मेकिंग चार्ज ले सकते हैं। फायदे: विदेशी गहनों की जगह भारत में बने गहनों की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय कारीगरों को ज्यादा काम मिलेगा और ग्राहकों को भारतीय डिजाइनों की ज्यादा वैरायटी मिलेगी। बाहर से आने वाले गहनों की शुद्धता जांचना मुश्किल था। अब देश में बने गहनों पर ‘हॉलमार्किंग’ के कड़े नियम लागू होंगे, जिससे ग्राहकों को शुद्ध सोना-चांदी मिलने का भरोसा रहेगा। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सुवेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में प्रमुख चेहरों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक | भारत समाचार

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 11:56 IST भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को हराने वाले ‘विशाल हत्यारे’ सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली सुवेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में प्रमुख चेहरों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल शामिल हैं भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों – दिलीप घोष, अग्निमित्र पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशित प्रमाणिक – ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को हराने वाले ‘विशाल हत्यारे’ सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया सुवेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में प्रमुख चेहरों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (टी) पश्चिम बंगाल कैबिनेट (टी) बीजेपी विधायकों ने शपथ ली (टी) दिलीप घोष मंत्री (टी) अग्निमित्र पॉल मंत्री (टी) अशोक कीर्तनिया मंत्री (टी) क्षुदीराम टुडू मंत्री (टी) निशित प्रमाणिक मंत्री
काले धब्बों वाला केला नुकसानदायक या फायदेमंद? एक्सपर्ट से समझें सब

Last Updated:May 09, 2026, 11:49 IST Health Tips : केला ऐसा फल है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है. लेकिन अक्सर लोग एक बात को लेकर परेशान रहते हैं कि केला काटने के कुछ देर बाद काला क्यों पड़ जाता है और क्या इसे खाना सुरक्षित होता है? कई बार केले के ऊपर काले धब्बे दिखते ही लोग उसे खराब समझकर फेंक देते हैं, जबकि हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता. प्रयागराज के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ संजीव कुमार ने कुछ जरूरी बातें बताई है. केला काटने के बाद हवा के संपर्क में आते ही उसमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसी वजह से उसका रंग धीरे-धीरे भूरा या काला होने लगता है. गर्मियों में यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है, क्योंकि ज्यादा तापमान और नमी केले को जल्दी पकाने का काम करते हैं. जानकारों के अनुसार, केले पर हल्के काले धब्बे दिखना आम बात है. यह इस बात का संकेत होता है कि केला पूरी तरह पक चुका है और अंदर से ज्यादा मीठा हो गया है. ऐसे केले खाने में नुकसानदायक नहीं माने जाते. कई लोग इन्हीं पके केले का इस्तेमाल शेक, स्मूदी और बनाना ब्रेड बनाने में करते हैं. हालांकि हर काला केला खाना सही नहीं होता. अगर केले से सड़ी हुई गंध आने लगे, उसमें फफूंदी दिखाई दे या अंदर का हिस्सा पूरी तरह काला और चिपचिपा हो जाए, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे केले में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google केले को ज्यादा देर तक ताजा रखने के लिए उसे ठंडी और हवादार जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. कई लोग केले के डंठल को फॉयल या प्लास्टिक से कवर कर देते हैं, जिससे वह जल्दी नहीं पकता. वहीं कटे हुए केले पर थोड़ा नींबू रस लगाने से उसका रंग जल्दी काला नहीं पड़ता. आजकल सोशल मीडिया पर केले के काले धब्बों को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैलती रहती हैं, लेकिन विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि सामान्य काले धब्बे पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इसलिए अगली बार केला थोड़ा काला दिखे, तो उसे तुरंत खराब समझने की गलती न करें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा हेलिकॉप्टर बुकिंग रद्द कर दी गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) को सख्त निर्देश दिए हैं कि खराब मौसम में कोई भी उड़ान पहाड़ों पर ना जाए। DGCA ने केदारनाथ यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले ही हेली यात्रा संबंधित गाइडलाइन पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए थे। 2025 में चारधाम यात्रा में 5 हेली हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यात्रा मानकों पर सवाल उठे थे। इस बार DGCA ने UCADA को कोई भी रिस्क लेने से मना किया है। मई में बारिश, बर्फबारी और तेजी से बदलते मौसम के कारण लगभग 40% उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अभी केदारनाथ यात्रा में आठ हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिसकी बुकिंग IRCTC कर रही है। केदारनाथ में दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे हेली सेवाओं को रोक दिया जा रहा है। ‘मौसम खराब होते ही हेली सेवा रोक देते’ UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग की मंदाकिनी वैली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां बादल ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर की तरफ आते हैं। हम कैमरों के जरिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही मौसम खराब होने का पहला इंडिकेशन मिलता है, हम तुरंत फ्लाइंग बंद कर देते हैं। पिछले अनुभवों में देखा गया है कि बादलों के बीच से निकलने का चांस लेने पर अनहोनी हुई है। इस बार हम ऐसा कोई चांस नहीं ले रहे हैं। यात्रियों के फंसने पर अतिरिक्त उड़ानें भारी संख्या में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के सवाल पर चौहान ने बताया कि टिकट और रिफंड की प्रक्रिया हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों के स्तर पर होती है, लेकिन नियमों के तहत रिफंड सुनिश्चित किया जा रहा है। मौसम के कारण जो यात्री खरसाली या अन्य जगहों पर फंस जाते हैं, उनका बैकलॉग क्लियर करने के लिए UCADA ऑपरेटरों को अतिरिक्त उड़ानें भरने की परमिशन दे रहा है, ताकि दर्शन में कोई बाधा न आए। DGCA के मानकों पर पायलटों की विशेष ट्रेनिंग सीतापुर के संकरे हवाई मार्ग (बॉटलनेक) और 10,000 फीट से ऊपर की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पायलटों की ट्रेनिंग सख्त की गई है। सीईओ ने बताया, DGCA ने यहां उड़ान भरने के लिए 8 टेकऑफ और लैंडिंग का मानक तय किया है, लेकिन UCADA ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे बढ़ाकर 10 टेकऑफ-लैंडिंग और 10 घंटे की अनिवार्य फ्लाइंग कर दिया है। इसके बाद ही पायलटों को यहां उड़ान की अनुमति मिल रही है। पायलट भटके या स्पीड तोड़ी तो खैर नहीं इस बार यात्रा में सुरक्षा के लिहाज से तीन बड़े तकनीकी बदलाव किए गए हैं। साफ और खराब मौसम के लिए अलग-अलग रूट (किलो रूट्स) बनाए गए हैं। सभी पायलटों को इन्हीं तय रास्तों से जाना होता है, जिससे उड़ान और लैंडिंग का समय बिल्कुल सटीक रहता है। सभी चॉपर में विशेष ट्रैकिंग डिवाइस लगाए गए हैं। यदि कोई पायलट तय रूट से थोड़ा भी लेफ्ट या राइट होता है, या स्पीड लिमिट क्रॉस करता है, तो तुरंत चेतावनी दी जाती है। यह डिवाइस एक महीने तक का पूरा डेटा (टेकऑफ का समय, रूट, स्पीड) स्टोर रखता है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में परमानेंट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्माण के लिए एनओसी मिल गई है और काम शुरू हो गया है। फिलहाल टेंपरेरी एटीसी काम कर रहे हैं। ऑपरेटरों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन पर आशीष चौहान ने सख्त लहजे में कहा, सभी 8 ऑपरेटर 100% एसओपी का पालन कर रहे हैं। जो भी इधर-उधर करने की कोशिश करता है, उसे तुरंत ग्राउंडेड कर दिया जाता है और उसकी फ्लाइंग रोक दी जाती है। अब तक फाइन लगाने की नौबत नहीं आई है क्योंकि फ्लाइंग बंद करने की कार्रवाई ही असरदार साबित हो रही है। धामों पर बनेंगे 2 से 3 नए हेलीपैड यात्रियों की बढ़ती संख्या और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग में आ रही दिक्कतों पर UCADA ने बड़ा प्लान तैयार किया है। चौहान ने बताया कि जब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (एंड पॉइंट्स) पर जमीन नहीं बढ़ेगी, तब तक उड़ानें बढ़ाने का फायदा नहीं है। इसलिए, हर धाम के लिए 2 से 3 नए हेलिपैड बनाने के सर्वे पूरे कर लिए गए हैं। जैसे-जैसे ये हेलीपैड तैयार होते जाएंगे, उन्हें परमिशन दी जाती रहेगी। वहीं रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी एवं हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस बार हेली सेवाओं के जरिए लगभग 12,100 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
विशालकाय हत्यारे सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्य में भाजपा पहली बार सत्ता में आई | भारत समाचार

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 11:42 IST पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी | फोटो क्रेडिट: एएनआई/एक्स विशाल हत्यारे, जिसने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को एक बार नहीं बल्कि दो बार हराया, ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने और ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्य के राज्यपाल आरएन रवि ने शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के साथ हुआ। सुवेंदु के साथ, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक – दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल का नेता नामित किए जाने के कुछ घंटों बाद, अधिकारी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री शपथ समारोह लाइव कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक हैं। उनके पिता, सिसिर अधिकारी, लोकसभा और पश्चिम बंगाल विधानसभा दोनों में कार्यरत थे। उनके भाई, दिब्येंदु अधिकारी, 2024 में भाजपा में जाने से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हिस्सा थे। 1995 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले सुवेंदु अधिकारी 1998 में नवगठित टीएमसी में शामिल हो गए। उन्होंने 2006 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांथी दक्षिण से चुनावी शुरुआत की और बाद में वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे। अपने समर्थकों के बीच, अधिकारी अपने शक्तिशाली जमीनी स्तर से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। 2020 में, वह बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप देते हुए भाजपा में शामिल हो गए। ‘विशालकाय हत्यारा’ जिसने ममता को हराया! ममता बनर्जी के पूर्व वफादार, सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो को दो बार हराया – पहली बार 2021 में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से और फिर 2026 में उनके गढ़ भबनीपुर से। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले, सुवेन्दु अधिकारी ने इस अवसर को “गहरे गर्व और उल्लास का क्षण” बताया क्योंकि उन्होंने बंगाल में पीएम मोदी का स्वागत किया। पार्टी की भावनाओं को दोहराते हुए, अधिकारी ने कहा कि “सोनार बांग्ला” का युग आधिकारिक तौर पर राज्य में भाजपा की शानदार जीत के साथ शुरू हुआ। उन्होंने लिखा, “आज, जब हम आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बन रहे हैं, हम अपने संस्थापक पिताओं के सपनों को पूरा कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन के अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘डबल इंजन’ युग की शुरुआत का प्रतीक है। ‘सोनार बांग्ला’ का युग आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहा है। आपका स्वागत है, प्रधान मंत्री जी”। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में, भाजपा ने भारी जीत हासिल की, 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें हासिल की और टीएमसी के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया। दूसरी ओर, तृणमूल ने 80 सीटें जीतीं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया विशालकाय हत्यारे सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्य में भाजपा पहली बार सत्ता में आई अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे शमशेर की कब्र पर रोती दिखीं वहीं, सेलिना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर रोती नजर आईं। सेलिना ने बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोर्ट में पेश होने के बावजूद उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना जेटली ने 2010 में शादी की थी सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया।
सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बेटे शमशेर की कब्र पर रोती दिखीं वहीं, सेलिना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह ऑस्ट्रिया में अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर रोती नजर आईं। सेलिना ने बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कोर्ट में पेश होने के बावजूद उन्हें अपने तीन बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। सेलिना जेटली ने 2010 में शादी की थी सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया।
वैभव सूर्यवंशी एक छक्के लगाते ही तोड़ेंगे पोलार्ड का रिकॉर्ड:ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए चाहिए 91 रन, आज IPL में GT-RR का मैच

IPL में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। RR के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने टी20 की 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं, जबकि 350 से ज्यादा रन होने छक्के-चौकों से बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.64 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा था। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी और बाद में BCCI ने जेमिसन को डिमेरिट पॉइंट भी दिए। जेमिसन ने अपनी गलती भी मानी थी। ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।








