Monday, 24 Aug 2026 | 10:50 PM

Trending :

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal

RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal

Hindi News Sports Cricket RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क18 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात ने शनिवार को राजस्थान को 77 रन से हराकर IPL इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 100 टी-20 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर का विकेट लेने के बाद जेब में डालने वाला खास सेलिब्रेशन भी किया। राजस्थान-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. 100 छक्कों के लिए वैभव ने खेली 514 गेंद इस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। वैभव ने 514 गेंद खेलकर टी-20 में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2. आर्चर ने सबसे लंबे IPL ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी की मैच का पहला ओवर राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने डाला। इस ओवर को पूरा करने में उन्हें 11 गेंदों लग गईं। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और एक नो-बॉल सहित 18 रन दिए। यह IPL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर भी रहा। 3. गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, सबसे बड़ी जीत गुजरात ने रनों के अंतर से अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। पिछला रिकॉर्ड 62 रन का था। यहां से मोमेंट्स पढ़िए 1. पिंक प्रॉमिस के तहत पिंक जर्सी में उतरी राजस्थान राजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ ऑल पिंक जर्सी में उतरी। टीम ने पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत यह जर्सी पहनी। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से IPL में एक मैच पिंक जर्सी में खेलती है। यह पहल ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं की मदद के लिए है। इसके तहत हर सिक्स पर रॉयल्स अपने स्पॉन्सर के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगाती है। टॉस से पहले पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल। 2. जडेजा की बॉल पर गिल को जीवनदान, छक्का मिला 12वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान के साथ छक्का मिला। जडेजा की लेग स्टंप पर स्लॉट गेंद पर गिल ने एक घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट पर शिमरॉन हेटमायर के पास गई, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री पार चली गई। शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। 3. जडेजा ने बटलर को कैच कराया, विकेट जेब में डालने का इशारा किया 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को डोनोवान फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने विकेट जेब में डालने का इशारा किया। दोनों के बीच 12 भिड़ंत में जडेजा ने बटलर को 3 बार आउट किया है। बटलर ने जडेजा की 66 गेंदों पर 82 रन बनाए हैं। जोस बटलर को आउट करने के बाद कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते रवींद्र जडेजा। 4. राशिद ने जुरेल-फरेरा को बोल्ड किया राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर जुरेल 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर फरेरा ने चौका लगाकर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर राशिद ने फरेरा को बोल्ड कर दिया। फरेरा 4 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते राशिद खान (बाएं)। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal

RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal

Hindi News Sports Cricket RR Vs GT Match Records, Moments Photos; Vaibhav Sooryavanshi, Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात ने शनिवार को राजस्थान को 77 रन से हराकर IPL इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 100 टी-20 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर का विकेट लेने के बाद जेब में डालने वाला खास सेलिब्रेशन भी किया। राजस्थान-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. 100 छक्कों के लिए वैभव ने खेली 514 गेंद इस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। वैभव ने 514 गेंद खेलकर टी-20 में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2. आर्चर ने सबसे लंबे IPL ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी की मैच का पहला ओवर राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने डाला। इस ओवर को पूरा करने में उन्हें 11 गेंदों लग गईं। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और एक नो-बॉल सहित 18 रन दिए। यह IPL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर भी रहा। 3. गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, सबसे बड़ी जीत गुजरात ने रनों के अंतर से अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। पिछला रिकॉर्ड 62 रन का था। यहां से मोमेंट्स पढ़िए 1. पिंक प्रॉमिस के तहत पिंक जर्सी में उतरी राजस्थान राजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ ऑल पिंक जर्सी में उतरी। टीम ने पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत यह जर्सी पहनी। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से IPL में एक मैच पिंक जर्सी में खेलती है। यह पहल ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं की मदद के लिए है। इसके तहत हर सिक्स पर रॉयल्स अपने स्पॉन्सर के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगाती है। टॉस से पहले पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल। 2. जडेजा की बॉल पर गिल को जीवनदान, छक्का मिला 12वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान के साथ छक्का मिला। जडेजा की लेग स्टंप पर स्लॉट गेंद पर गिल ने एक घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट पर शिमरॉन हेटमायर के पास गई, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री पार चली गई। शुभमन गिल ने 44 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। 3. जडेजा ने बटलर को कैच कराया, विकेट जेब में डालने का इशारा किया 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को डोनोवान फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने विकेट जेब में डालने का इशारा किया। दोनों के बीच 12 भिड़ंत में जडेजा ने बटलर को 3 बार आउट किया है। बटलर ने जडेजा की 66 गेंदों पर 82 रन बनाए हैं। जोस बटलर को आउट करने के बाद कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट करते रवींद्र जडेजा। 4. राशिद ने जुरेल-फरेरा को बोल्ड किया राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर जुरेल 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर फरेरा ने चौका लगाकर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर राशिद ने फरेरा को बोल्ड कर दिया। फरेरा 4 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल का विकेट लेने के बाद खुशी मनाते राशिद खान (बाएं)। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National Weather Bihar MP Rain Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना10 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है। बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7°C और जैसलमेर में 45°C रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7°C रहा। वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दिन के मौसम का हाल 11 मई: मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी होगी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है। 12 मई पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना। देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें बिहार के पटना में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार करीब 135kmph थी। इससे कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूप और गर्मी से बचाने के लिए महिला ने अपने बच्चे को कपड़े से ढंका। यहां पारा 39.4°C दर्ज किया गया। नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर गर्मी से बचने के लिए महिला हैंड फैन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में पारा करीब 37°C रहा। असम के गुवाहाटी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्टूडेंट्स। यूपी के प्रयागराज में बच्चे को कैप और कपड़े से कवर करके ले जाती एक महिला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

Hindi News National Weather Bihar MP Rain Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर, मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के कांडला पोर्ट में पारा 44°C पार पहुंच गया है। बाड़मेर में पारा 45.7°C पहुंच गया है। वहीं राजस्थान और गुजरात में रात में भी लू चल रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब और गंगा से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है। इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दो दिन मौसम का हाल 11 मई: मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तापमान बढ़ने से गर्मी होगी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है। 12 मई पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना। देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें बिहार के पटना में बारिश के दौरान हवा की रफ्तार करीब 135kmph थी। इससे कई जगहों पर होर्डिंग्स उड़ गए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूप और गर्मी से बचाने के लिए महिला ने अपने बच्चे को कपड़े से ढंका। यहां पारा 39.4°C दर्ज किया गया। नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर गर्मी से बचने के लिए महिला हैंड फैन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में पारा करीब 37°C रहा। असम के गुवाहाटी में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्टूडेंट्स। यूपी के प्रयागराज में बच्चे को कैप और कपड़े से कवर करके ले जाती एक महिला। राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट:पारा 46 डिग्री के नजदीक पहुंचा; जानिए- जयपुर सहित किन जिलों में बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… MP में अब लू चलेगी, आंधी-बारिश का दौर थमेगा:रतलाम में 44°C पर पहुंचा दिन का तापमान; भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी 2 से 4°C बढ़ेगा एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। IMD ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट:पटना का तापमान सामान्य से 4°C कम; 24 घंटे में 109.2mm बारिश, नालंदा-शेखपुरा में ओले गिरे बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 2 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम:12 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट; झांसी सबसे गर्म, 2 दिन में 5°C बढ़ा पारा यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला दो दिन के लिए थम गया है। रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। करीब 7 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40°C पहुंच गया। आज भी पारा 40°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है। 12 मई से मौसम फिर से बिगड़ेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश का दौर फिर शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत:आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहे इस मौसम बदलाव का असर अगले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा चली और बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज रात आंधी चलने की आशंका:7 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, सिरसा में पारा 39.4 डिग्री पहुंचा हरियाणा में आज (रविवार) रात से मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से हरियाणा दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पूर्व इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 kmph की रफ्तार तक आंधी चल सकती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। शनिवार को सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 5 दिन खराब रहेगा मौसम:कल से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम फिर करवट लेगा। IMD के अनुसार कल से प्रदेश के एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। 5 दिन तक इसका असर रहेगा। 11

PF Withdrawal ATM UPI Launch; Gold Silver Prices Jump

PF Withdrawal ATM UPI Launch; Gold Silver Prices Jump

नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले तीन साल में सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) से जुड़े फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के मुताबिक, अप्रैल में फूड कमोडिटी प्राइस इंडेक्स में 1.6% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं EPFO मई के अंत तक ATM और UPI के जरिए फंड निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 3 साल में सबसे महंगी: अमेरिका-ईरान जंग से सप्लाई चेन टूटने का असर, UN बोला- अभी और बढ़ेंगे दाम दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले तीन साल में सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) से जुड़े फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के मुताबिक, अप्रैल में फूड कमोडिटी प्राइस इंडेक्स में 1.6% की बढ़ोत्तरी हुई है। यह पिछले साल से 2.5% ज्यादा है। इस उछाल की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध है। UN ने आगे और दाम बढ़ने की चेतावनी भी जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. UPI-ATM के जरिए इसी महीने से निकाल सकेंगे PF: नया सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी पूरी, 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को तुरंत पैसा मिलेगा EPFO मई के अंत तक ATM और UPI के जरिए फंड निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। EPFO 3.0 पहल के तहत 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के फंड तुरंत मिल सकेगा। ये सिस्टम 2026 के मध्य तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा। PF से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं यूजर फ्रेंडली हो जाएंगी। इसमें ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी की पसंद के बैंक खाते में सीधे फंड ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी: ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया अपनी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और उड़ानों की संख्या करीब 20% कम कर सकती है। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण जेट फ्यूल महंगा होने से ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि एयरलाइन पहले से ही घाटे में है और अपने नए CEO की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी इस हफ्ते ₹15,269 महंगी, ₹2.56 लाख पहुंची: सोना ₹815 बढ़कर ₹1.51 लाख का हुआ, इस साल ₹17,883 बढ़ा इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 15,269 रुपए बढ़कर 2.56 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में सिर्फ 815 की बढ़ोतरी हुई। 30 अप्रैल को 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.51 रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अटल पेंशन योजना के 11 साल पूरे: इसमें हर महीने ₹210 निवेश करने पर ₹5000 पेंशन, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें अटल पेंशन योजना (APY) को आज यानी 9 मई को 11 साल हो गए हैं। ये स्कीम मई 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

PF Withdrawal ATM UPI Launch; Gold Silver Prices Jump

PF Withdrawal ATM UPI Launch; Gold Silver Prices Jump

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले तीन साल में सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) से जुड़े फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के मुताबिक, अप्रैल में फूड कमोडिटी प्राइस इंडेक्स में 1.6% की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं EPFO मई के अंत तक ATM और UPI के जरिए फंड निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 3 साल में सबसे महंगी: अमेरिका-ईरान जंग से सप्लाई चेन टूटने का असर, UN बोला- अभी और बढ़ेंगे दाम दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें पिछले तीन साल में सबसे ऊपर पहुंच गई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) से जुड़े फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के मुताबिक, अप्रैल में फूड कमोडिटी प्राइस इंडेक्स में 1.6% की बढ़ोत्तरी हुई है। यह पिछले साल से 2.5% ज्यादा है। इस उछाल की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध है। UN ने आगे और दाम बढ़ने की चेतावनी भी जारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. UPI-ATM के जरिए इसी महीने से निकाल सकेंगे PF: नया सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी पूरी, 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को तुरंत पैसा मिलेगा EPFO मई के अंत तक ATM और UPI के जरिए फंड निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। EPFO 3.0 पहल के तहत 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के फंड तुरंत मिल सकेगा। ये सिस्टम 2026 के मध्य तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा। PF से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं यूजर फ्रेंडली हो जाएंगी। इसमें ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी की पसंद के बैंक खाते में सीधे फंड ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया VP लेवल के अफसरों की सैलरी काटेगी: ईरान युद्ध के कारण 20% उड़ानें रद्द करने की तैयारी, नॉन-टेक्निकल स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगी कंपनी टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया अपनी लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और उड़ानों की संख्या करीब 20% कम कर सकती है। वर्तमान में एयरलाइन हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण जेट फ्यूल महंगा होने से ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि एयरलाइन पहले से ही घाटे में है और अपने नए CEO की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी इस हफ्ते ₹15,269 महंगी, ₹2.56 लाख पहुंची: सोना ₹815 बढ़कर ₹1.51 लाख का हुआ, इस साल ₹17,883 बढ़ा इस हफ्ते 1 किलो चांदी के दाम 15,269 रुपए बढ़कर 2.56 लाख रुपए पहुंच गए हैं। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 अप्रैल को 2.40 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने के दाम में सिर्फ 815 की बढ़ोतरी हुई। 30 अप्रैल को 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर था, जो बढ़कर 1.51 रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अटल पेंशन योजना के 11 साल पूरे: इसमें हर महीने ₹210 निवेश करने पर ₹5000 पेंशन, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें अटल पेंशन योजना (APY) को आज यानी 9 मई को 11 साल हो गए हैं। ये स्कीम मई 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। हम आपको अटल पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Khabar Hatke- Monkey Salon Visit & Delhi Bus Fine | Model Fans Bid Lakhs

Khabar Hatke- Monkey Salon Visit & Delhi Bus Fine | Model Fans Bid Lakhs

कर्नाटक में एक बंदर बाल कटवाने सैलून पहुंच गया, जहां उसने मसाज भी कराई। कनाडा की एक मॉडल को जिम करते देखने के लिए फैंस लाखों रुपए दे रहे हैं। उधर, दिल्ली में बस की वजह से बारात लेट हो गई, अब बस कंपनी को पीड़ित को ₹64,000 मुआवजा देना होगा। . अमेरिका में एक व्यक्ति ने कई लाइब्रेरियों से 23 हजार से ज्यादा किताबें चुरा लीं। वहीं, इथियोपिया में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File

Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File

Hindi News Lifestyle Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File | Cyber Fraud Prevention Alert 12 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक हाल ही में मुंबई की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्रिमिनल्स ने महिला का फोन हैक करके इस स्कैम को अंजाम दिया। स्कैमर्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से संपर्क किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। बातचीत से भरोसा जीतने के बाद कनेक्शन में नाम अपडेट के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने और पेमेंट करने को कहा। महिला के पेमेंट करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से 25 लाख रुपए कट गए। ऐसे में इस स्कैम को समझना बेहद जरूरी है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘फोन हैकिंग स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है? फोन हैकिंग से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- फोन हैकिंग स्कैम क्या है? जवाब- ये एक तरह का साइबर फ्रॉड है। इस स्कैम में ठग यूजर का फोन हैक कर लेते हैं। इसके जरिए सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन चुरा लेते हैं। बैंक डिटेल्स और पासवर्ड पता कर लेते हैं। इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। फोन हैकिंग के लिए ठग फर्जी लिंक, APK फाइल का सहारा लेते हैं। सवाल- स्कैमर्स किन तरीकों से फोन हैक कर सकते हैं? जवाब- स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से यूजर को फंसाकर फोन का एक्सेस ले लेते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में इसे देखिए- आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं- फिशिंग लिंक/फेक मैसेज फ्रॉड SMS या वॉट्सएप पर फर्जी लिंक भेजते हैं, जो बैंक, KYC या प्रोडक्ट डिलीवरी के नाम पर होते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की पर्सनल और बैंकिंग जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है। APK फाइल के जरिए फ्रॉड ठग यूजर से .apk फाइल डाउनलोड करवाते हैं। इंस्टॉल होते ही यह एप फोन का डेटा, मैसेज और OTP तक एक्सेस कर लेता है। OTP या वेरिफिकेशन कोड के जरिए फ्रॉड स्कैमर्स खुद को बैंक या सर्विस एजेंट बताकर OTP मांगते हैं। OTP मिलते ही यूजर का अकाउंट-पासवर्ड बदलकर कंट्रोल ले लेते हैं। सिम स्वैप फ्रॉड ठग यूजर की जानकारी जुटाकर मोबाइल कंपनी से उसका नंबर नए SIM पर ट्रांसफर करवा लेते हैं। इससे असली SIM बंद हो जाता है और सभी OTP स्कैमर को मिलने लगते हैं। कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड यूजर से कोई USSD कोड डायल करवाया जाता है, जिससे उसकी कॉल्स दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं। इससे OTP कॉल्स और जरूरी कॉल्स सीधे स्कैमर तक पहुंचती हैं। सोशल इंजीनियरिंग ठग बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी एजेंट बनकर कॉल करते हैं। वे यूजर को डर या लालच देकर उसकी जानकारी और एक्सेस ले लेते हैं। सवाल- फोन हैकिंग से क्या नुकसान हो सकते हैं? जवाब- फोन हैक करने के बाद स्कैमर्स पैसे उड़ाने के साथ के साथ निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर के अकाउंट्स से दूसरों को भी ठगी का शिकार बना सकते हैं। सभी संभावित रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है? जवाब- कुछ आसान संकेतों से फोन हैकिंग का पता लगाया जा सकता है। नीचे ग्राफिक में इसे देखिए- सवाल- फोन हैकिंग का पता चलने पर तुरंत क्या करना चाहिए? जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत कार्रवाई करें- सिम सर्विस प्रोवाइडर से अपना SIM ब्लॉक करवाएं। बैंक से संपर्क करके अकाउंट्स ब्लॉक कराएं। किसी दूसरे डिवाइस से सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बदलें। सभी संदिग्ध एप्स अनइंस्टॉल करें। फोन फैक्ट्री रीसेट करें। नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें। साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत करें। सवाल- फोन हैकिंग स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- किसी भी स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपने फोन और अकाउंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) क्या है? इसे फोन में इनेबल करना क्यों जरूरी है? जवाब- यह फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देता है। जैसेकि- लॉगिन के लिए पासवर्ड के अलावा दूसरा वेरिफिकेशन (जैसे OTP, फिंगरप्रिंट या ऑथेंटिकेटर एप कोड) भी जरूरी होता है। अगर गलती से पासवर्ड लीक हो जाए, तब भी अकाउंट सेफ रहने के चांस रहते हैं। कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट में आसानी से लॉगिन नहीं कर सकता है। सवाल- फोन हैक की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- सबसे पहले अपने बैंक और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करें। नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके तुरंत सहायता लें। cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें। शिकायत करते समय सभी सबूत (जैसे स्क्रीनशॉट, मैसेज या कॉल डिटेल) साथ रखें, ताकि कार्रवाई जल्दी हो सके। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- SBI ने जारी किया अलर्ट:फर्जी मैसेज भेजकर ठग रहे स्कैमर, न करें ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक फिशिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजकर डराते हैं कि ‘आधार अपडेट न होने पर’ उनका SBI YONO अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…