Thursday, 30 Jul 2026 | 09:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File | Cyber Fraud Prevention Alert

12 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हाल ही में मुंबई की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्रिमिनल्स ने महिला का फोन हैक करके इस स्कैम को अंजाम दिया।

स्कैमर्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से संपर्क किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। बातचीत से भरोसा जीतने के बाद कनेक्शन में नाम अपडेट के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने और पेमेंट करने को कहा। महिला के पेमेंट करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से 25 लाख रुपए कट गए। ऐसे में इस स्कैम को समझना बेहद जरूरी है।

इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘फोन हैकिंग स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है?
  • फोन हैकिंग से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- फोन हैकिंग स्कैम क्या है?

जवाब- ये एक तरह का साइबर फ्रॉड है।

  • इस स्कैम में ठग यूजर का फोन हैक कर लेते हैं।
  • इसके जरिए सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन चुरा लेते हैं।
  • बैंक डिटेल्स और पासवर्ड पता कर लेते हैं।
  • इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
  • फोन हैकिंग के लिए ठग फर्जी लिंक, APK फाइल का सहारा लेते हैं।

सवाल- स्कैमर्स किन तरीकों से फोन हैक कर सकते हैं?

जवाब- स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से यूजर को फंसाकर फोन का एक्सेस ले लेते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में इसे देखिए-

आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं-

फिशिंग लिंक/फेक मैसेज फ्रॉड

  • SMS या वॉट्सएप पर फर्जी लिंक भेजते हैं, जो बैंक, KYC या प्रोडक्ट डिलीवरी के नाम पर होते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की पर्सनल और बैंकिंग जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है।

APK फाइल के जरिए फ्रॉड

  • ठग यूजर से .apk फाइल डाउनलोड करवाते हैं।
  • इंस्टॉल होते ही यह एप फोन का डेटा, मैसेज और OTP तक एक्सेस कर लेता है।

OTP या वेरिफिकेशन कोड के जरिए फ्रॉड

  • स्कैमर्स खुद को बैंक या सर्विस एजेंट बताकर OTP मांगते हैं।
  • OTP मिलते ही यूजर का अकाउंट-पासवर्ड बदलकर कंट्रोल ले लेते हैं।

सिम स्वैप फ्रॉड

  • ठग यूजर की जानकारी जुटाकर मोबाइल कंपनी से उसका नंबर नए SIM पर ट्रांसफर करवा लेते हैं।
  • इससे असली SIM बंद हो जाता है और सभी OTP स्कैमर को मिलने लगते हैं।

कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड

  • यूजर से कोई USSD कोड डायल करवाया जाता है, जिससे उसकी कॉल्स दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं।
  • इससे OTP कॉल्स और जरूरी कॉल्स सीधे स्कैमर तक पहुंचती हैं।

सोशल इंजीनियरिंग

  • ठग बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी एजेंट बनकर कॉल करते हैं।
  • वे यूजर को डर या लालच देकर उसकी जानकारी और एक्सेस ले लेते हैं।

सवाल- फोन हैकिंग से क्या नुकसान हो सकते हैं?

जवाब- फोन हैक करने के बाद स्कैमर्स पैसे उड़ाने के साथ के साथ निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर के अकाउंट्स से दूसरों को भी ठगी का शिकार बना सकते हैं। सभी संभावित रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है?

जवाब- कुछ आसान संकेतों से फोन हैकिंग का पता लगाया जा सकता है। नीचे ग्राफिक में इसे देखिए-

सवाल- फोन हैकिंग का पता चलने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत कार्रवाई करें-

  • सिम सर्विस प्रोवाइडर से अपना SIM ब्लॉक करवाएं।
  • बैंक से संपर्क करके अकाउंट्स ब्लॉक कराएं।
  • किसी दूसरे डिवाइस से सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बदलें।
  • सभी संदिग्ध एप्स अनइंस्टॉल करें।
  • फोन फैक्ट्री रीसेट करें।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत करें।

सवाल- फोन हैकिंग स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- किसी भी स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपने फोन और अकाउंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) क्या है? इसे फोन में इनेबल करना क्यों जरूरी है?

जवाब- यह फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देता है। जैसेकि-

  • लॉगिन के लिए पासवर्ड के अलावा दूसरा वेरिफिकेशन (जैसे OTP, फिंगरप्रिंट या ऑथेंटिकेटर एप कोड) भी जरूरी होता है।
  • अगर गलती से पासवर्ड लीक हो जाए, तब भी अकाउंट सेफ रहने के चांस रहते हैं।
  • कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट में आसानी से लॉगिन नहीं कर सकता है।

सवाल- फोन हैक की शिकायत कहां और कैसे करें?

जवाब- सबसे पहले अपने बैंक और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करें।

  • नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके तुरंत सहायता लें।
  • cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
  • नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें।
  • शिकायत करते समय सभी सबूत (जैसे स्क्रीनशॉट, मैसेज या कॉल डिटेल) साथ रखें, ताकि कार्रवाई जल्दी हो सके।

……………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

साइबर लिटरेसी- SBI ने जारी किया अलर्ट:फर्जी मैसेज भेजकर ठग रहे स्कैमर, न करें ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक फिशिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजकर डराते हैं कि ‘आधार अपडेट न होने पर’ उनका SBI YONO अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन ने शादी की:उसी तारीख पर रचाई शादी जब डेटिंग शुरू की थी; संगीत में आलिया ने किया डांस

July 12, 2026/
3:09 pm

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में उनके...

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को मिली धमकियां:बताया क्यों नहीं हैं द केरल स्टोरी पार्ट 2 में शामिल, ‘चरक’ से लौटे, हाथरस कांड को लाएंगे सामने

March 4, 2026/
7:30 am

‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ को लेकर सुर्खियों...

रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

February 19, 2026/
2:43 pm

इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर...

चुनरी चुनरी गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्या:कहा- वरुण इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता, भजन बनाया, सलमान ने भी दिया रिएक्शन

May 27, 2026/
1:26 pm

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से गाना चुनरी चुनरी रिलीज हो चुका है। ये...

इंदौर का एबी रोड बीआरटीएस से मुक्त:बस स्टॉप-रेलिंग हटे; बारिश से पहले सफाई के निर्देश

April 19, 2026/
10:13 pm

इंदौर के एबी रोड को बीआरटीएस से मुक्त कर दिया गया है। रविवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने...

ऑटिज्म से जूझ रहे युवा बेहतर शेफ साबित हो रहे:कुकिंग जॉब्स में छिपी संभावनाओं को तराशने के लिए ‘शेफ्स ऑन द स्पेक्ट्रम’ पहल

April 7, 2026/
5:28 pm

ऑटिज्म से पीड़ित जोसेफ वैलेंटिनो 5 साल की उम्र तक बोल तक नहीं पाते थे। उनके लिए शेफ बनने का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File

Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Mumbai Phone Hacking Scam Case; WhatsApp APK File | Cyber Fraud Prevention Alert

12 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हाल ही में मुंबई की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्रिमिनल्स ने महिला का फोन हैक करके इस स्कैम को अंजाम दिया।

स्कैमर्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से संपर्क किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। बातचीत से भरोसा जीतने के बाद कनेक्शन में नाम अपडेट के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने और पेमेंट करने को कहा। महिला के पेमेंट करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से 25 लाख रुपए कट गए। ऐसे में इस स्कैम को समझना बेहद जरूरी है।

इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘फोन हैकिंग स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है?
  • फोन हैकिंग से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- फोन हैकिंग स्कैम क्या है?

जवाब- ये एक तरह का साइबर फ्रॉड है।

  • इस स्कैम में ठग यूजर का फोन हैक कर लेते हैं।
  • इसके जरिए सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन चुरा लेते हैं।
  • बैंक डिटेल्स और पासवर्ड पता कर लेते हैं।
  • इसके बाद बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
  • फोन हैकिंग के लिए ठग फर्जी लिंक, APK फाइल का सहारा लेते हैं।

सवाल- स्कैमर्स किन तरीकों से फोन हैक कर सकते हैं?

जवाब- स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से यूजर को फंसाकर फोन का एक्सेस ले लेते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में इसे देखिए-

आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं-

फिशिंग लिंक/फेक मैसेज फ्रॉड

  • SMS या वॉट्सएप पर फर्जी लिंक भेजते हैं, जो बैंक, KYC या प्रोडक्ट डिलीवरी के नाम पर होते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की पर्सनल और बैंकिंग जानकारी स्कैमर्स तक पहुंच जाती है।

APK फाइल के जरिए फ्रॉड

  • ठग यूजर से .apk फाइल डाउनलोड करवाते हैं।
  • इंस्टॉल होते ही यह एप फोन का डेटा, मैसेज और OTP तक एक्सेस कर लेता है।

OTP या वेरिफिकेशन कोड के जरिए फ्रॉड

  • स्कैमर्स खुद को बैंक या सर्विस एजेंट बताकर OTP मांगते हैं।
  • OTP मिलते ही यूजर का अकाउंट-पासवर्ड बदलकर कंट्रोल ले लेते हैं।

सिम स्वैप फ्रॉड

  • ठग यूजर की जानकारी जुटाकर मोबाइल कंपनी से उसका नंबर नए SIM पर ट्रांसफर करवा लेते हैं।
  • इससे असली SIM बंद हो जाता है और सभी OTP स्कैमर को मिलने लगते हैं।

कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड

  • यूजर से कोई USSD कोड डायल करवाया जाता है, जिससे उसकी कॉल्स दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं।
  • इससे OTP कॉल्स और जरूरी कॉल्स सीधे स्कैमर तक पहुंचती हैं।

सोशल इंजीनियरिंग

  • ठग बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी एजेंट बनकर कॉल करते हैं।
  • वे यूजर को डर या लालच देकर उसकी जानकारी और एक्सेस ले लेते हैं।

सवाल- फोन हैकिंग से क्या नुकसान हो सकते हैं?

जवाब- फोन हैक करने के बाद स्कैमर्स पैसे उड़ाने के साथ के साथ निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर के अकाउंट्स से दूसरों को भी ठगी का शिकार बना सकते हैं। सभी संभावित रिस्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कैसे पता चलेगा कि फोन हैक तो नहीं हुआ है?

जवाब- कुछ आसान संकेतों से फोन हैकिंग का पता लगाया जा सकता है। नीचे ग्राफिक में इसे देखिए-

सवाल- फोन हैकिंग का पता चलने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

जवाब- ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत कार्रवाई करें-

  • सिम सर्विस प्रोवाइडर से अपना SIM ब्लॉक करवाएं।
  • बैंक से संपर्क करके अकाउंट्स ब्लॉक कराएं।
  • किसी दूसरे डिवाइस से सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बदलें।
  • सभी संदिग्ध एप्स अनइंस्टॉल करें।
  • फोन फैक्ट्री रीसेट करें।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत करें।

सवाल- फोन हैकिंग स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- किसी भी स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपने फोन और अकाउंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) क्या है? इसे फोन में इनेबल करना क्यों जरूरी है?

जवाब- यह फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देता है। जैसेकि-

  • लॉगिन के लिए पासवर्ड के अलावा दूसरा वेरिफिकेशन (जैसे OTP, फिंगरप्रिंट या ऑथेंटिकेटर एप कोड) भी जरूरी होता है।
  • अगर गलती से पासवर्ड लीक हो जाए, तब भी अकाउंट सेफ रहने के चांस रहते हैं।
  • कोई भी अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट में आसानी से लॉगिन नहीं कर सकता है।

सवाल- फोन हैक की शिकायत कहां और कैसे करें?

जवाब- सबसे पहले अपने बैंक और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करें।

  • नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके तुरंत सहायता लें।
  • cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
  • नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें।
  • शिकायत करते समय सभी सबूत (जैसे स्क्रीनशॉट, मैसेज या कॉल डिटेल) साथ रखें, ताकि कार्रवाई जल्दी हो सके।

……………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

साइबर लिटरेसी- SBI ने जारी किया अलर्ट:फर्जी मैसेज भेजकर ठग रहे स्कैमर, न करें ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक फिशिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजकर डराते हैं कि ‘आधार अपडेट न होने पर’ उनका SBI YONO अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket