तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय:पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं; 2022 में गोवा में की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति को अनफॉलो कर तलाक की खबरों को और तेज कर दिया है। मौनी रॉय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया से शुरू हुईं। सामने आया कि कपल को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया है। इसी बीच मौनी रॉय की सोशल मीडिया फॉलोविंग और फॉलोवर्स लिस्ट देखने से सामने आया कि वो पति सूरज नांबियार को फॉलो ही नहीं कर रही हैं। ठीक इसी तरह उनके पति भी उन्हें फॉलो नहीं करते। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। इसके अलावा मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है। सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम खंगालने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट 2024 में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की है। 2022 में हुई थी मौनी-सूरज की शादी मौनी रॉय ने 22 जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। ये शादी मलयाली रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद मौनी ने सोशल मीडिया पर पति के साथ वेकेशन की कई खूबूसरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। मौनी रॉय के पास हैं कई फिल्में साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म भूतनी में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म विश्वंभरा में कैमियो करती दिखेंगी। इसके अलावा वो है जवानी तो इश्क होना है और द वाइव्स जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
विनेश फोगाट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में आज भाग लेने पहुंचेंगी:विनेश ने परेशानियों पर कहा- कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है

गोंडा सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आज यानी मंगलवार विनेश पार्टिसिपेट करने पहुंचेंगी। वह सोमवार को वेरीफिकेशन कराने गोंडा आई थीं। विनेश जब भारतीय कुश्ती संघ का ट्रेनिंग सेंटर पर चार बजे पहुंची तो सेंटर बंद था। इसके बाद विनेश ने मीडियाकर्मियों के सामने ही WFI अध्यक्ष संजय सिंह को फोन किया, लेकिन फोन बिजी आ रहा था। इसपर दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या दिक्कत आ रही है तो विनेश ने कहा कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है। सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर पहुंची थी विनेश फोगाट विनेश ने कहा- गोंडा में मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। मैंने इसके लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। हार मान लूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं। विनेश ने कहा- अभी हमारे पास पूरा समय है। मेरे खेलने से दो दिन पहले जानबूझकर ये नोटिस दे दिया गया। विनेश ने कहा कि मैं नोटिस का जवाब दे चुकी हूं। मंगलवार को मुझे खेलना है। प्रभु राम ने मुझे आशीर्वाद दिया है। WFI के अनुसार, विनेश फोगाट आज प्रतियोगिता में किसी भी स्थिति में शामिल नहीं हो सकती हैं। WFI ने स्पष्ट किया है कि विनेश के खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने पर अभी रोक लगी हुई है और उन्हें भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नोटिस जारी की गई है। WFI अध्यक्ष ने कहा- विनेश किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती विनेश फोगाट के आने को लेकर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह आज किसी भी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकती हैं। स्पष्ट किया कि उनके जवाब आने के बाद कमेटी आगे का फैसला लेगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि अगर विनेश फोगाट यहां खेल देखने के लिए आ रही हैं, तो उनका स्वागत है। वह एक पहलवान हैं और उनके आने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकतीं। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सुबह 11 बजे तक ग्रीको रोमन कुश्ती के बचे हुए फाइनल मुकाबले संपन्न किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद महिला कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, जिसमें 500 से अधिक महिला पहलवान विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेंगी। 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया पहलवान विनेश फोगाट ने इन महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं में खेलने का दावा किया था। वह कल गोंडा आई थीं और उन्होंने मंगलवार को दोबारा प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि, भारतीय कुश्ती संघ ने पहले ही साफ कर दिया है कि विनेश फोगाट को जिन 15 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, उन पर कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वह आगे की प्रतियोगिताओं में शामिल हो पाएंगी। WFI ने 9 मई (शनिवार) को विनेश फोगाट को एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले, विनेश के गोंडा आने की खबर मिलते ही नंदिनी नगर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 2 सीओ, 3 एसएचओ समेत 3 थानों का फोर्स तैनात रही। सभी एंट्री गेट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। हालांकि, गोंडा में ट्रेनिंग सेंटर बंद मिलने के बाद विनेश अयोध्या लौट गईं। गोंडा में हो रहे नेशनल टूर्नामेंट के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।
French Open Wild Card Entry

Hindi News Sports French Open Wild Card Entry | Stan Wawrinka, Nishioka Basavareddy Get Direct Entry 9 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी समेत 8 खिलाड़ियों को फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। सोमवार को आयोजकों ने इसका ऐलान किया। यह प्रतिष्ठित क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होगा। निशेष बसवरेड्डी के साथ तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका और फ्रांस के स्टार खिलाड़ी गेल मोंफिल्स को भी फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। 41 साल के वावरिंका और 39 साल के मोंफिल्स इस साल के अंत में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में यह उनका आखिरी फ्रेंच ओपन हो सकता है। 2015 के चैंपियन हैं वावरिंका स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने 2015 में रोलां गैरो का खिताब जीता था। फिलहाल वे एटीपी रैंकिंग में 125वें नंबर पर हैं। फ्रांस के गेल मोंफिल्स 2008 में पेरिस में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और उनकी मौजूदा रैंकिंग 222 है। आयोजकों ने कहा कि पेरिस में आखिरी मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को भी मिला वाइल्ड कार्ड पुरुष ड्रा में वावरिंका, मोंफिल्स और निशेष बसवरेड्डी के अलावा टिटुआन ड्रोगुएट, ह्यूगो गैस्टन, आर्थर गेआ, मोइस कुआमे और एडम वाल्टन को भी वाइल्ड कार्ड मिला है। फ्रांस के गेल मोंफिल्स 2008 में पेरिस में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। निशेष बसवरेड्डी के माता-पिता आंध्र प्रदेश से निशेष बसवरेड्डी के माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से हैं। उनके पिता का नाम मुरलीकृष्ण बसवरेड्डी और माता का नाम साई प्रसन्ना है। वे 1999 में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। 21 साल के बसवरेड्डी इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड तक पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों को भी मिला वाइल्ड कार्ड महिला सिंगल्स के लिए भी वाइल्ड कार्ड का ऐलान किया गया है। इसमें क्लारा ब्यूरेल, केसेनिया एफ्रेमोवा, फियोना फेरो, लियोलिया जीनजीन, इमर्सन जोन्स, सारा राकोटोमंगा, एलिस टुबेलो और आकाशा उरहोबो शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को बिना क्वालीफाइंग खेले सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिलेगी। ———————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली ने अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया:मैच में फास्ट बॉलर्स ने 39 ओवर फेंके, अक्षर की चौके से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
French Open Wild Card Entry

Hindi News Sports French Open Wild Card Entry | Stan Wawrinka, Nishioka Basavareddy Get Direct Entry 33 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी निशेष बसवरेड्डी समेत 8 खिलाड़ियों को फ्रेंच ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। सोमवार को आयोजकों ने इसका ऐलान किया। यह प्रतिष्ठित क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होगा। निशेष बसवरेड्डी के साथ तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका और फ्रांस के स्टार खिलाड़ी गेल मोंफिल्स को भी फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। 41 साल के वावरिंका और 39 साल के मोंफिल्स इस साल के अंत में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में यह उनका आखिरी फ्रेंच ओपन हो सकता है। 2015 के चैंपियन हैं वावरिंका स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने 2015 में रोलां गैरो का खिताब जीता था। फिलहाल वे एटीपी रैंकिंग में 125वें नंबर पर हैं। फ्रांस के गेल मोंफिल्स 2008 में पेरिस में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और उनकी मौजूदा रैंकिंग 222 है। आयोजकों ने कहा कि पेरिस में आखिरी मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को भी मिला वाइल्ड कार्ड पुरुष ड्रा में वावरिंका, मोंफिल्स और निशेष बसवरेड्डी के अलावा टिटुआन ड्रोगुएट, ह्यूगो गैस्टन, आर्थर गेआ, मोइस कुआमे और एडम वाल्टन को भी वाइल्ड कार्ड मिला है। फ्रांस के गेल मोंफिल्स 2008 में पेरिस में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। निशेष बसवरेड्डी के माता-पिता आंध्र प्रदेश से निशेष बसवरेड्डी के माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से हैं। उनके पिता का नाम मुरलीकृष्ण बसवरेड्डी और माता का नाम साई प्रसन्ना है। वे 1999 में भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। 21 साल के बसवरेड्डी इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड तक पहुंचे थे। इन खिलाड़ियों को भी मिला वाइल्ड कार्ड महिला सिंगल्स के लिए भी वाइल्ड कार्ड का ऐलान किया गया है। इसमें क्लारा ब्यूरेल, केसेनिया एफ्रेमोवा, फियोना फेरो, लियोलिया जीनजीन, इमर्सन जोन्स, सारा राकोटोमंगा, एलिस टुबेलो और आकाशा उरहोबो शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को बिना क्वालीफाइंग खेले सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिलेगी। ———————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली ने अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया:मैच में फास्ट बॉलर्स ने 39 ओवर फेंके, अक्षर की चौके से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan Royals Players Royal Dinner at City Palace, Jaipur

जयपुर37 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार (11 मई) को जयपुर के पूर्व राजपरिवार की मेहमान थी। टीम के लिए सिटी पैलेस में मौजूद ‘द सर्वतो’ रेस्टोरेंट में रॉयल डिनर का आयोजन किया गया था। क्रिकेटर्स का राजसी परंपराओं के साथ रॉयल फैमिली के मेंबर्स दीया कुमारी, पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने वेलकम किया। टीम के सिटी पैलेस में एंट्री लेते ही फूल बरसाए गए। राजस्थान म्यूजिक पर वेलकम डांस करते आर्टिस्ट और शहनाई की धुन के बीच खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सजे-संवरे हाथी भी थे। करीब 2 घंटे तक टीम रेस्टोरेंट में मौजूद रही। सिटी पैलेस से निकलने के दौरान टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से भी मिले। सबसे पहले देखिए- रॉयल्स के रॉयल डिनर की PHOTOS… सिटी पैलेस में एंट्री के बाद बाद राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग और ओपनर वैभव सूर्यवंशी ग्रैंड वेलकम को लेकर काफी खुश नजर आए। सजे-धजे हाथियों को भी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए लाया गया था। कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए ये चौंकाने वाला एक्सपीरियंस था। टीम के कोच संगाकारा और सभी खिलाड़ियों पर फूल भी बरसाए गए थे। वेलकम सेरेमनी में हाथियों के साथ, घोड़े, कालबेलिया डांसर्स भी थे। खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। रॉयल डिनर के बाद बाहर निकले खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गइ थी। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से हाथ मिलाने के लिए पहुंचे। राजस्थान रॉयल्स की टीम रात करीब 8 सिटी पैलेस पहुंचे थे। वे रात करीब 10 सिटी पैलेस निकले। द सर्वतो रेस्टोरेंट से देखा आमेर सिटी पैलेस में मौजूद इस आलीशान रेस्टोरेंट से जयपुर के कई बेहद खूबसूरत लैंडमार्क नजर आते हैं। इनमें एक है आमेर फोर्ट। राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी रेस्टोरेंट से आमेर के व्यू को भी एंजॉय करते नजर आए। खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस, आमेर, जयपुर के हेरिटेज से जुड़े दूसरे लैंडमार्क को लेकर भी स्टाफ से बातचीत की। जयपुर का द सर्वतो रेस्टोरेंट। जयपुर में इस सीजन का अखिरी मैच 19 मई को राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में जयपुर में अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलेगी। आरआर फ्रेंचाइजी हाल ही में अपने नए मालिक को लेकर भी चर्चा में रही है। स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल ने फ्रेंचाइजी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा में खरीदा है। …. राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… SMS स्टेडियम पहुंचे उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल:बेटे संग देखा RR का प्रैक्टिस सेशन; 15 हजार करोड़ रुपए में खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल तीन दिन पहले जयपुर में टीम की प्रैक्टिस देखने पहुंचे थे। उनके साथ उनके बेटे भी थे। आईपीएल के नए सीजन में टीम मैनेजमेंट की कमान उनके हाथ में होगी। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

ढाका20 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तमीम ने कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला, वह सही नहीं था। 37 साल के पूर्व ओपनर इकबाल ने कहा कि BCCI और भारत के साथ अब उनके कोई मतभेद नहीं हैं और वे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास को अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने मिथुन के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। IPL में हम एक ही टीम में थे और वे ढाका लीग खेलने कई बार बांग्लादेश आए हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है।’ कहा- वर्ल्ड कप से नाम वापस लेना गलत तमीम ने वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हमने 1996-97 में वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने के लिए कितना संघर्ष किया था, मुझे आज भी याद है। बिना किसी ठोस बातचीत के वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से नाम वापस लेना गलत था। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी होंगे जो शायद अब दोबारा कभी वर्ल्ड कप न खेल पाएं। सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा नहीं था, भारत में हमारे खिलाड़ियों का हमेशा स्वागत होता है।” तमीम की 5 बड़ी बातें BCCI से रिश्ते: जय शाह और मिथुन मन्हास के बारे में केवल अच्छी बातें सुनी हैं, ICC एक परिवार की तरह है। पैसा विकास में खर्च होगा: BCB के पास बैंक में 1,300 करोड़ रुपए हैं। तमीम इसे इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खर्च करना चाहते हैं। चुनाव की तैयारी: तमीम को चुनाव कराने के लिए 90 दिन मिले थे, लेकिन वे इसे 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं। पिछली बोर्ड की विफलता: पिछली बोर्ड की कार्यप्रणाली के कारण ढाका की कई स्थानीय टीमों ने खेलने से मना कर दिया था और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं हो रहा था। व्यावसायिक नजरिया: बोर्ड चलाने के लिए केवल क्रिकेट का ज्ञान काफी नहीं, बल्कि मार्केटिंग, फाइनेंस और ब्रांडिंग के विशेषज्ञों की भी जरूरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की मांग की तमीम इकबाल ने खेल में भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी (Betting) को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा- ‘मैंने खेल मंत्री और गृह मंत्री से बात की है। मैं चाहता हूं कि खेल में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए 10 साल की जेल का कानून बने। खिलाड़ियों और बच्चों को यह समझ आना चाहिए कि अगर वे सट्टेबाजी या फिक्सिंग में शामिल होते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। केवल बैन लगना काफी नहीं है।’ ———————————– तमीम इकबाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहने पर विवाद; बांग्लादेशी क्रिकेटर्स अपने ही बोर्ड पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फाइनेंस डायरेक्टर के तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहने पर विवाद हो गया है। कप्तान नजमुल हसन शांतो, तस्कीन अहमद, पूर्व कप्तान मोमिनुल हक और स्पिनर ताइजुल इस्लाम जैसे कई क्रिकेटर्स ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tamim Iqbal Calls WC Omission Injustice

ढाका2 घंटे पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अंतरिम अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के फैसले को एक बड़ी प्रशासनिक चूक बताया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में तमीम ने कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला, वह सही नहीं था। 37 साल के पूर्व ओपनर इकबाल ने कहा कि BCCI और भारत के साथ अब उनके कोई मतभेद नहीं हैं और वे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने BCCI के प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास को अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- ‘मैंने मिथुन के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। IPL में हम एक ही टीम में थे और वे ढाका लीग खेलने कई बार बांग्लादेश आए हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है।’ कहा- वर्ल्ड कप से नाम वापस लेना गलत तमीम ने वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “हमने 1996-97 में वर्ल्ड कप क्वालीफाई करने के लिए कितना संघर्ष किया था, मुझे आज भी याद है। बिना किसी ठोस बातचीत के वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से नाम वापस लेना गलत था। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी होंगे जो शायद अब दोबारा कभी वर्ल्ड कप न खेल पाएं। सुरक्षा को लेकर कोई वास्तविक खतरा नहीं था, भारत में हमारे खिलाड़ियों का हमेशा स्वागत होता है।” तमीम की 5 बड़ी बातें BCCI से रिश्ते: जय शाह और मिथुन मन्हास के बारे में केवल अच्छी बातें सुनी हैं, ICC एक परिवार की तरह है। पैसा विकास में खर्च होगा: BCB के पास बैंक में 1,300 करोड़ रुपए हैं। तमीम इसे इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों की सुविधाओं पर खर्च करना चाहते हैं। चुनाव की तैयारी: तमीम को चुनाव कराने के लिए 90 दिन मिले थे, लेकिन वे इसे 60 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं। पिछली बोर्ड की विफलता: पिछली बोर्ड की कार्यप्रणाली के कारण ढाका की कई स्थानीय टीमों ने खेलने से मना कर दिया था और खिलाड़ियों को भुगतान नहीं हो रहा था। व्यावसायिक नजरिया: बोर्ड चलाने के लिए केवल क्रिकेट का ज्ञान काफी नहीं, बल्कि मार्केटिंग, फाइनेंस और ब्रांडिंग के विशेषज्ञों की भी जरूरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की मांग की तमीम इकबाल ने खेल में भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी (Betting) को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा- ‘मैंने खेल मंत्री और गृह मंत्री से बात की है। मैं चाहता हूं कि खेल में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए 10 साल की जेल का कानून बने। खिलाड़ियों और बच्चों को यह समझ आना चाहिए कि अगर वे सट्टेबाजी या फिक्सिंग में शामिल होते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। केवल बैन लगना काफी नहीं है।’ ———————————– तमीम इकबाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहने पर विवाद; बांग्लादेशी क्रिकेटर्स अपने ही बोर्ड पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फाइनेंस डायरेक्टर के तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहने पर विवाद हो गया है। कप्तान नजमुल हसन शांतो, तस्कीन अहमद, पूर्व कप्तान मोमिनुल हक और स्पिनर ताइजुल इस्लाम जैसे कई क्रिकेटर्स ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
केरलम मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव: केरलम का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? कांग्रेस को अभी भी वीडी सतीसन, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला के बीच फैसला करना है

केरलम मुख्यमंत्री घोषणा समाचार लाइव अपडेट: केरल के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सस्पेंस बढ़ने के बीच, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने रविवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी जल्द ही एक घोषणा करेंगे। जोसेफ ने कहा कि केरल के अगले मुख्यमंत्री तीन दावेदारों – केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला – में से होंगे, जिनका कांग्रेस आलाकमान पहले ही साक्षात्कार ले चुका है। जोसेफ ने कहा, “हर किसी को विवादास्पद कदमों से दूर रहने के लिए कहा गया है।” हालाँकि, उन्होंने घोषणा के लिए कोई तारीख बताने से इनकार कर दिया। देरी से केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के भीतर तीव्र राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है, शीर्ष तीन दावेदारों के समर्थकों ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों, पोस्टरों और प्रदर्शनों के माध्यम से अपने पसंदीदा नेताओं के लिए समर्थन व्यक्त किया है। केरलम विधानसभा चुनाव 2026 कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने एक दशक के बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए 140 विधानसभा सीटों में से 102 सीटें हासिल कीं। दूसरी ओर, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को सिर्फ 35 सीटें हासिल हुईं। यूडीएफ केरलम में सत्ता में आया और एलडीएफ के एक दशक पुराने शासन को समाप्त कर दिया। हालाँकि, मुख्यमंत्री की घोषणा के सवाल पर सुर्खियां तेजी से बदल गईं क्योंकि वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों ने शीर्ष पद के लिए अपना जोर तेज कर दिया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वीडी सतीसन के साथ अलग-अलग और संयुक्त बैठकें कीं, विचार-विमर्श के दौरान केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ भी मौजूद थे। (टैग्सटूट्रांसलेट)केरल मुख्यमंत्री चयन(टी)केरल कांग्रेस नेतृत्व(टी)केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे की घोषणा(टी)राहुल गांधी केरल(टी)केसी वेणुगोपाल दावेदार(टी)वीडी सतीसन दावेदार(टी)रमेश चेन्निथला दावेदार









