Thursday, 08 Oct 2026 | 05:50 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Deepika Padukone Spirit Movie Controversy

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘स्पिरिट’ विवाद में नया खुलासा, दीपिका को पूरी स्क्रिप्ट का नैरेशन नहीं मिला था

प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के अलग होने का विवाद फिर सुर्खियों में है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दीपिका ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। इस मुलाकात में वांगा करीब एक घंटे देर से पहुंचे और दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी के बजाय सिर्फ वन-लाइन आइडिया बताया गया।

सूत्र के मुताबिक, दीपिका पूरी नैरेशन के बिना किसी फिल्म को कमिट नहीं करतीं। ऐसे में उस समय ‘स्पिरिट’ उनकी कंसिडरेशन लिस्ट में थी ही नहीं। प्रॉफिट शेयर और दूसरी मांगों को लेकर सामने आए दावों के बीच यह नया खुलासा मामले को और पेचीदा बना रहा है।

दीपिका और संदीप की सिर्फ एक बार हुई थी मुलाकात।

सिर्फ एक बार हुई थी दीपिका और संदीप की मुलाकात

‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरें थीं। बाद में वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं और तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया।

अब सामने आई रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी। सूत्र के मुताबिक, इस मीटिंग में संदीप करीब एक घंटे देर से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने मीटिंग प्रोफेशनल तरीके से पूरी की।

पूरी स्क्रिप्ट तो दूर, सिर्फ वन-लाइन सुनाई गई!

सूत्र के मुताबिक, उस मुलाकात में दीपिका को ‘स्पिरिट’ की सिर्फ वन-लाइन कहानी बताई गई थी। उन्हें फिल्म का पूरा नैरेशन नहीं दिया गया था।

रिपोर्ट में सूत्र ने दावा किया कि दीपिका किसी फिल्म को तब तक कमिट नहीं करतीं, जब तक उन्हें पूरी कहानी सुनाई न जाए। इसलिए उस समय ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका की तरफ से कोई पक्की प्रतिबद्धता नहीं थी।

फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच यह दावा एक अलग तस्वीर पेश करता है।

मीटिंग में करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे थे संदीप।

संदीप के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं दीपिका?

मामले में सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि सूत्र के मुताबिक दीपिका की संदीप रेड्डी वांगा के साथ भविष्य में काम करने की कोई इच्छा नहीं है। सूत्र ने इसकी वजह संदीप की महिलाओं को लेकर कथित सोच और उनकी फिल्मों में दिखाई देने वाले नजरिए को बताया है।

हालांकि, यह सूत्र का दावा है और दीपिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले 8 घंटे की टाइमिंग और फीस को लेकर आई थीं खबरें

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इनमें एक दावा था कि एक्ट्रेस ने नई मां होने के चलते शूटिंग के लिए फिक्स्ड 8 घंटे की वर्किंग डिमांड रखी थी।

इसके अलावा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर भी कई खबरें सामने आईं।

इसी हफ्ते संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजहों में 10% प्रॉफिट शेयर की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा था कि फीस और शूटिंग टाइमिंग को लेकर भी बात हुई थी।

अब नए दावे ने पूरे विवाद को फिर गरमाया

एक तरफ मेकर्स की तरफ से फीस, टाइमिंग और दूसरी मांगों की बातें सामने आईं, तो दूसरी तरफ एक सूत्र का दावा है कि दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी ही नहीं सुनाई गई थी।

इसी वजह से ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इन अलग-अलग दावों के बीच अभी तक दीपिका की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की हीरोइन

दीपिका के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 बताई गई है।

____________________________

दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

‘दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी’:प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत:टूर्नामेंट में पहली बार कीवियों को हराया; इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को हराया

June 17, 2026/
1:15 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट...

मसाला छाछ रेसिपी: गर्मियों में पेट भरकर रखें ठंडा, मसालों में खास मसाला छाछ; नोट कर लें बनाने की विधि

March 27, 2026/
7:49 am

मसाला चास बनाने की आसन विधि: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है।...

जेंडर का फर्क मिट रहा, पर बदल रहीं सिर्फ महिलाएं:36% अमेरिकी उपभोक्ता परंपरागत जेंडर कैटेगरी से बाहर जाकर कपड़े खरीद चुके

June 27, 2026/
3:21 pm

ऑफिस में सूट-वेस्ट पहनी महिलाएं आम हो गई हैं। लेकिन क्या आपने किसी पुरुष को झुमकियां पहनकर मीटिंग में आते...

Raghav Chadha News LIVE: AAP Shares Defectors’ Images, Says ‘Traitors Of Punjab’ Should Be Punished

April 25, 2026/
10:20 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 10:20 IST कविता ने सात महीने पहले पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद बीआरएस और...

FIFA वर्ल्ड कप में जर्मनी और आइवरी-कोस्ट का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; आज रात स्वीडन और नीदरलैंड की भिड़ंत

June 20, 2026/
4:30 am

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात स्वीडन और नीदरलैंड का मुकाबला होगा। यह मैच आज रात 10:30 बजे से...

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर:5 विभागों को अल्टीमेटम; राजगढ़ की समय-सीमा बैठक में रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के निर्देश

April 13, 2026/
4:51 pm

राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने पर जोर दिया गया। बैठक...

गायकवाड ने मुंबई के खिलाफ जीत मुकेश को समर्पित की:मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे थे गेंदबाज; टीम ने भी काली पट्टी बांधी

April 24, 2026/
1:03 pm

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 103 रनों की शानदार जीत एक भावुक मोड़...

नर्मदापुरम में अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली:यूपीएससी में चयनितग हुए श्रेयांश बड़ोदिया का कलेक्टर ने किया सम्मान

April 14, 2026/
2:25 pm

भारत रत्न, संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। अजाक्स...

बंगाल-मतदान से 2 दिन पहले नाम जुड़ा,तो वोट कर सकेंगे:सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- सप्लीमेंट्री लिस्ट अपडेट करें; 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

April 16, 2026/
5:26 pm

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से दो दिन पहले तक सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Deepika Padukone Spirit Movie Controversy

Deepika Padukone Spirit Movie Controversy

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘स्पिरिट’ विवाद में नया खुलासा, दीपिका को पूरी स्क्रिप्ट का नैरेशन नहीं मिला था

प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के अलग होने का विवाद फिर सुर्खियों में है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दीपिका ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। इस मुलाकात में वांगा करीब एक घंटे देर से पहुंचे और दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी के बजाय सिर्फ वन-लाइन आइडिया बताया गया।

सूत्र के मुताबिक, दीपिका पूरी नैरेशन के बिना किसी फिल्म को कमिट नहीं करतीं। ऐसे में उस समय ‘स्पिरिट’ उनकी कंसिडरेशन लिस्ट में थी ही नहीं। प्रॉफिट शेयर और दूसरी मांगों को लेकर सामने आए दावों के बीच यह नया खुलासा मामले को और पेचीदा बना रहा है।

दीपिका और संदीप की सिर्फ एक बार हुई थी मुलाकात।

दीपिका और संदीप की सिर्फ एक बार हुई थी मुलाकात।

सिर्फ एक बार हुई थी दीपिका और संदीप की मुलाकात

‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरें थीं। बाद में वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं और तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया।

अब सामने आई रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी। सूत्र के मुताबिक, इस मीटिंग में संदीप करीब एक घंटे देर से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने मीटिंग प्रोफेशनल तरीके से पूरी की।

पूरी स्क्रिप्ट तो दूर, सिर्फ वन-लाइन सुनाई गई!

सूत्र के मुताबिक, उस मुलाकात में दीपिका को ‘स्पिरिट’ की सिर्फ वन-लाइन कहानी बताई गई थी। उन्हें फिल्म का पूरा नैरेशन नहीं दिया गया था।

रिपोर्ट में सूत्र ने दावा किया कि दीपिका किसी फिल्म को तब तक कमिट नहीं करतीं, जब तक उन्हें पूरी कहानी सुनाई न जाए। इसलिए उस समय ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका की तरफ से कोई पक्की प्रतिबद्धता नहीं थी।

फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच यह दावा एक अलग तस्वीर पेश करता है।

मीटिंग में करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे थे संदीप।

मीटिंग में करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे थे संदीप।

संदीप के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं दीपिका?

मामले में सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि सूत्र के मुताबिक दीपिका की संदीप रेड्डी वांगा के साथ भविष्य में काम करने की कोई इच्छा नहीं है। सूत्र ने इसकी वजह संदीप की महिलाओं को लेकर कथित सोच और उनकी फिल्मों में दिखाई देने वाले नजरिए को बताया है।

हालांकि, यह सूत्र का दावा है और दीपिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले 8 घंटे की टाइमिंग और फीस को लेकर आई थीं खबरें

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इनमें एक दावा था कि एक्ट्रेस ने नई मां होने के चलते शूटिंग के लिए फिक्स्ड 8 घंटे की वर्किंग डिमांड रखी थी।

इसके अलावा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर भी कई खबरें सामने आईं।

इसी हफ्ते संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजहों में 10% प्रॉफिट शेयर की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा था कि फीस और शूटिंग टाइमिंग को लेकर भी बात हुई थी।

अब नए दावे ने पूरे विवाद को फिर गरमाया

एक तरफ मेकर्स की तरफ से फीस, टाइमिंग और दूसरी मांगों की बातें सामने आईं, तो दूसरी तरफ एक सूत्र का दावा है कि दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी ही नहीं सुनाई गई थी।

इसी वजह से ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इन अलग-अलग दावों के बीच अभी तक दीपिका की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक सफाई नहीं आई है।

तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की हीरोइन

दीपिका के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।

फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 बताई गई है।

____________________________

दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

‘दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी’:प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket