Saturday, 16 May 2026 | 04:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Madhuri Dixit 59th Birthday; Dhak Dhak Girl Interesting Facts

Madhuri Dixit 59th Birthday; Dhak Dhak Girl Interesting Facts

26 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक खूबसूरती और डांस की मिसाल बनीं माधुरी 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं। 59 साल की हो चुकीं माधुरी दीक्षित सिर्फ अपनी फिल्मों और डांस ही नहीं, बल्कि करियर से जुड़े दिलचस्प किस्सों की वजह से भी चर्चा में रही हैं। करियर के शुरुआती दौर में सुभाष घई ने उन्हें फिल्म कर्मा में छोटा रोल दिया था, लेकिन बाद में यह कहकर उनका सीन हटा दिया कि इतनी टैलेंटेड लड़की को छोटा रोल देना सही नहीं होगा। आगे चलकर उन्होंने माधुरी को अपनी फिल्मों में बड़े रोल दिए। फिल्म खलनायक के दौरान उनसे ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज भी साइन करवाया गया था, ताकि शूटिंग प्रभावित न हो। वहीं, हम आपके हैं कौन..! के लिए माधुरी को सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके करियर और निजी जीवन से जुड़े कुछ खास किस्से जानते हैं। माधुरी का नाम सुनते ही फिल्म के लिए हां कर दी थी सहिला चड्ढा के लिए माधुरी दीक्षित सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि परिवार जैसी हैं। माधुरी के जन्मदिन पर दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’ के सेट से लेकर बचपन तक की कई यादें साझा कीं। साहिला चड्डा कहती हैं- जब मुझे हम आपके हैं कौन..! ऑफर हुई थी, तब मैं सोलो हीरोइन वाली फिल्में कर रही थी। मैंने पहले फिल्म के लिए मना कर दिया था, क्योंकि मैं सेकंड रोल नहीं करना चाहती थी। लेकिन जब मुझे बताया गया कि माधुरी फिल्म में होंगी, तब मैंने तुरंत हां कर दी। माधुरी मेरे लिए कोई अजनबी स्टार नहीं थीं। मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। उनकी चाची मेरी मासी हैं, इसलिए फैमिली फंक्शंस में मुलाकात होती रहती थी। उनके साथ हमेशा कम्फर्ट महसूस हुआ। बचपन से ही स्टार बनने का सपना देखती थीं माधुरी माधुरी बचपन से बहुत फोकस्ड थीं। उन्हें डांस का बहुत शौक था और वह छोटी उम्र से ट्रेनिंग ले रही थीं। अपने लुक्स, स्माइल, टीथ हर चीज का ध्यान रखती थीं। उन्हें शुरू से पता था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। उनका पूरा फोकस अपने पैशन पर था। सेट पर कभी स्टार वाला एटीट्यूड नहीं दिखाया हम दोनों के बीच कभी इनसिक्योरिटी नहीं थी। न उन्हें मुझसे कोई असुरक्षा थी, न मुझे उनसे। हम सच में बहनों की तरह थे। माधुरी हर किसी से जल्दी घुलती-मिलती नहीं थीं, लेकिन जिनसे जुड़ती थीं, उनके साथ बहुत जेन्युइन रिश्ता बनाती थीं। घर से खाना आता था, तो मुझे जरूर बुलाती थीं अगर माधुरी के घर से कुछ अच्छा खाना आता था, तो वह मुझे जरूर बुलाती थीं। कई बार किसी को भेजकर बुलवाती थीं कि आओ, साथ में खाते हैं। उनके घर से अक्सर मच्छी आती थी, जबकि सलमान खान के घर से पूरी यूनिट के लिए बिरयानी आती थी। नॉन-वेज खाने के लिए हम लोग चुपचाप कमरे में चले जाते थे राजश्री प्रोडक्शंस के सेट पर बिना प्याज-लहसुन का खाना बनता था, लेकिन इतना स्वादिष्ट था कि आज तक उसका स्वाद याद है। मैं कुक से बार-बार पूछती थी कि पक्का इसमें प्याज-लहसुन नहीं डाला? उनका राजमा और बाकी सब्जियां कमाल की होती थीं। हालांकि नॉन-वेज खाने के लिए हम लोग चुपचाप कमरे में चले जाते थे। पिंपल होने पर माधुरी ने दिया अपना खास साबुन एक बार माधुरी के चेहरे पर पिंपल हो गया था। तब उन्होंने मुझे बताया कि वह कौन-सा साबुन इस्तेमाल करती हैं। बाद में जब मेरे चेहरे पर पिंपल आया, तो उन्होंने वही साबुन मुझे देते हुए कहा- ‘अब ये तुम्हारे काम आएगा।’ उस छोटी-सी बात में भी उनका अपनापन दिखता था। हर शॉट में चाहती थीं परफेक्शन माधुरी अपने काम को लेकर बहुत गंभीर रहती थीं। अगर उन्हें लगता था कि शॉट परफेक्ट नहीं हुआ है, तो वह रीटेक लेने से पीछे नहीं हटती थीं। उनके अंदर परफेक्शन को लेकर अलग पैशन था। कई बार मेरा शॉट एक टेक में ओके हो जाता था और माधुरी रीटेक करती थीं। तब मैं मजाक में कहती थी- ‘मेरे साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है?’” मेकअप में घंटों लगाती थीं माधुरी अपने लुक और मेकअप को लेकर बहुत सजग रहती थीं। वह मेकअप में काफी समय लेती थीं। मैं आधे घंटे में तैयार होकर सेट पर पहुंच जाती थी, लेकिन वह हर चीज डिटेल में करती थीं। इस वजह से कैमरामैन को हमारी अलग-अलग लाइटिंग करनी पड़ती थी। वह ज्यादा मेकअप करती थीं और मैं बहुत कम। अच्छे आइडिया को कभी रिजेक्ट नहीं करती थीं फिल्म के कई मजेदार मोमेंट्स शूटिंग के दौरान वहीं इम्प्रोवाइज हुए थे। ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ में कद्दू वाला सीन मेरा आइडिया था। माधुरी की प्रेग्नेंसी वाले हिस्से में चाय का कप रखने वाला आइडिया भी हमने वहीं मिलकर किया था। माधुरी की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह किसी अच्छे आइडिया को कभी रिजेक्ट नहीं करती थीं। शूटिंग के बाद भी परिवार जैसा माहौल रहता था शूटिंग खत्म होने के बाद भी पूरा यूनिट साथ वक्त बिताता था। कभी टीटी खेलते थे, कभी शॉपिंग पर चले जाते थे, तो कभी साथ में फिल्म देखने निकल जाते थे। ऊटी में हम सबने साथ बैठकर फिल्म ‘रोजा’ भी देखी थी। पूरा माहौल फैमिली पिकनिक जैसा लगता था। माधुरी की सबसे बड़ी ताकत उनका पैशन है डांस हो, रोमांटिक सीन हो या इमोशनल मोमेंट, माधुरी हर चीज में अपना सौ प्रतिशत देती थीं। सरोज खान ने उनके एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस को खूबसूरती से निखारा था। आज भी मिलते हैं, तो बहनों वाली फीलिंग आ जाती है। माधुरी को कभी एक्टिंग नहीं छोड़नी चाहिए मुझे लगता है कि माधुरी को कभी एक्टिंग नहीं छोड़नी चाहिए। जरूरी नहीं कि वह 16 साल की हीरोइन वाले रोल करें, लेकिन अपनी स्क्रीन एज के हिसाब से दमदार किरदार निभाते रहना चाहिए। अगर माधुरी एक्टिंग छोड़ देंगी, तो मुझे बहुत दुख होगा। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनसे जुड़े कुछ और किस्से जानते हैं दूरदर्शन के लिए किया पहला शो, लेकिन कभी टेलीकास्ट नहीं हुआ करियर के शुरुआती दिनों में माधुरी दीक्षित ने कई टीवी प्रोजेक्ट्स और पायलट एपिसोड्स में काम किया था, लेकिन उनमें से कुछ ऑन एयर नहीं हो पाए। उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

धर्मशाला42 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी। मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2. रोहित ने कोहली की बराबरी की मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा। अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं। 4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली। 5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी। 6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े। 7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है। टॉप-7 मोमेंट्स… 1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके। इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली। 2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके। 3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा

IPL में आज CSK vs LSG:चेन्नई ने पिछले तीनों मैच जीते; हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

IPL में आज CSK vs LSG:चेन्नई ने पिछले तीनों मैच जीते; हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पिछले तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। LSG और CSK ने 3-3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे CSK ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। चेपॉक में खेला गया पिछला मैच भी CSK ने जीता था। पंत की फॉर्म चिंता का कारण लखनऊ के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। कप्तान ऋषभ पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है। निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। घरेलू मैदान का फायदा लखनऊ को मिल सकता है। मिचेल मार्श टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 377 रन बनाए हैं। गेंदबाजी यूनिट भी रनों पर अंकुश लगाने और लक्ष्य बचाने में नाकाम रही है। पहले लेग में लखनऊ 203 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई थी। प्रिंस यादव टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 8.17 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए हैं। चेन्नई के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन IPL से बाहर मैच से पहले चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर जेमी ओवरटन जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। वे इलाज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। ओवरटन ने इस सीजन 10 मैचों में 14 विकेट लिए थे। उनकी गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज और नूर अहमद पर होगी। कंबोज 11 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेटटेकर हैं। उर्विल और सैमसन के कंधों पर बल्लेबाजी का भार चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरी रही है, लेकिन ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल ने टीम को संभाला है। उर्विल की आक्रामक बल्लेबाजी ने पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। मिडिल ओवर्स में शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। इकाना की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। इकाना में अब तक 27 मैच खेले गए लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पिछले मैच में सुपर ओवर देखने को मिला था। यहां अब तक कुल 27 IPL मैच खेले गए। 11 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। मौसम साफ रहेगा आज लखनऊ में होने वाले मैच के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के समय तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, और आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, सरफराज खान। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को होने की संभावना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्रियों और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अलग-अलग पहलुओं के अलावा, मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। मोदी 3.0 सरकार के दो साल पूरे होने से पहले कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सरकार ने 10 जून, 2024 को शपथ ली थी। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। इसके अलावा पीएम बैठक में बचत की अपील पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल पीएम ने 10-11 मई को दो रैलियों में लोगों से ईंधन बचाने, सोना न खरीदने की अपील की थी। 2 दिन-2 जगह: पीएम की पेट्रोल खपत कम करने की अपील 11 मई: वडोदरा में मोदी बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें 10 मई: हैदराबाद में पीएम बोले- विदेश यात्रा को टाल दें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की अहम बैठकें…. 10 जून 2024: पहली कैबिनेट बैठक- मोदी सरकार बनने के एक दिन बाद पहली बैठक हुई। मुख्य फैसले: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 3 करोड़ नए घरों को मंजूरी, किसानों के लिए योजनाओं की समीक्षा और सरकार के शुरुआती 100 दिन के एजेंडे पर चर्चा। जुलाई 2024: बजट से पहले कैबिनेट बैठकें- संसद के मानसून सत्र और केंद्रीय बजट से पहले बैठक मुख्य मुद्दे: बजट प्रस्ताव, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, रोजगार और ग्रामीण योजनाएं, राज्यों के साथ समन्वय 27 जुलाई 2024: नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक। फोकस: विकसित भारत 2047, राज्यों की विकास रणनीति, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल गवर्नेंस। अगस्त–दिसंबर 2024: पीएम की अध्यक्षता में कई कैबिनेट बैठकें बड़े फैसले: रेलवे और हाईवे परियोजनाएं, रक्षा खरीद प्रस्ताव, किसानों और गरीबों से जुड़ी योजनाएं, डिजिटल इंडिया और AI मिशन और नई शिक्षा और स्किल योजनाएं। 5. 2025 के दौरान प्रमुख बैठकें मुख्य एजेंडे: लोकसभा/राज्यसभा सत्र रणनीति, आर्थिक सुधार, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया संकट के असर की समीक्षा और सरकारी खर्च नियंत्रण। —————————– ये खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़े…

उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं:लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत

उदयनिधि बोले- हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं:लोग मंदिरों में जाएं; सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने सनातन खत्म वाले अपने बयान पर 2 दिन बाद सफाई दी। उदयनिधि ने कहा- मेरे बयान को गलत समझा जा रहा है। मैं लोगों के मंदिर जाने के खिलापु नहीं बस वहां जाति के आधार पर जो भेदभाव होता है, उस सोच को खत्म करना होगा। उदयनिधि स्टालिन ने 12 मई को विधानसभा में कहा कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। यह लोगों को बांटता है। उन्होंने पहले 2023 में भी सनातन को डेंगू, मलेरिया बताया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। उदयनिधि ने सोशल मीडिया पर सफाई दी, कहा- मैं आलोचना से डरने वाला नहीं उदयनिधि ने सोशल मीडिया X पर लिखा- तमिलनाडु विधानसभा में जब मैंने कहा था कि ‘लोगों को बांटने वाले सनातन को खत्म होना चाहिए’ तो कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन मैं ऐसी आलोचनाओं से डरने वाला नहीं हूं। द्रविड़ आंदोलन हमेशा विरोध के बीच ही आगे बढ़ा है। इसलिए मैं सिर्फ एक छोटी-सी बात साफ करना चाहता हूं। जब मैं कहता हूं कि सनातन खत्म होना चाहिए, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई मंदिर न जाए। इसका मतलब यह है कि मंदिरों में ही नहीं, बल्कि समाज में भी सभी लोगों को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। मैं उस सोच को खत्म करने की बात कर रहा हूं, जो लोगों को ऊंची और नीची जाति में बांटती है। मैं वही विचार रख रहा हूं, जिनकी बात पेरियार, अंबेडकर, अन्ना और करुणानिधि ने की थी। हम किसी की भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन असमानता और उत्पीड़न का हम कड़ा विरोध करेंगे। तिरुवल्लुवर ने कहा था- सभी जीव जन्म से समान हैं, यही हमारा रास्ता है। 2 सितंबर 2023: उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया बताया था उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर 2023 को एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था। उदयनिधि ने कहा- सनातन धर्म मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना जैसा है, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। विवाद बढ़ने पर उदयनिधि ने कहा कि मैं हिंदू धर्म नहीं सनातन प्रथा के खिलाफ हूं। तमिलनाडु में पिछले 100 सालों से सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हम अगले 200 सालों तक भी इसके खिलाफ बोलना जारी रखेंगे। अतीत में कई मौकों पर अंबेडकर, पेरियार भी इसके बारे में बोलते रहे हैं। सनातन धर्म के कड़े विरोध के कारण ही महिलाएं घर से बाहर निकल सकीं और सती जैसी सामाजिक कुरीतियां समाप्त हुईं। उन्होंने कहा- वास्तव में, DMK की स्थापना ही उन सिद्धांतों पर हुई थी जो ऐसी सामाजिक बुराइयों का विरोध करते हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- उदयनिधि की बातें नरसंहार जैसी मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन की सनातन के खिलाफ की गईं बातें हेट स्पीच के दायरे में आती हैं। कोर्ट ने यह टिप्पणी स्टालिन के तीन साल पुराने बयान को लेकर की। सनातन को खत्म करने जैसे शब्दों का अर्थ सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उसे मानने वालों के अस्तित्व पर सवाल उठाने जैसा है, जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। स्टालिन का यह बयान नरसंहार या संस्कृतिक नरसंहार का संकेत देता है। तमिल शब्द “Sanathana Ozhippu” का मतलब सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि पूरी तरह मिटाना है। उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकारा था सुप्रीम कोर्ट ने 4 मार्च 2025 को उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्टालिन ने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। स्टालिन कोई आम आदमी नहीं है। उन्हें बयान के नतीजों के बारे में सोचना चाहिए था। —————————————— ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन बोले- संस्कृत मरी हुई भाषा: मोदी को तमिल की चिंता तो हिंदी क्यों थोप रहे तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने संस्कृत भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है। DMK लीडर ने केंद्र सरकार की आलोचन करते हुए कहा कि तमिल डेवलपमेंट के लिए सिर्फ 150 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जबकि संस्कृत जो एक मरी हुई भाषा है, उसे 2400 करोड़ रुपए मिलते हैं। पूरी खबर पढ़ें…