Sunday, 23 Aug 2026 | 04:19 AM

Trending :

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

धर्मशाला42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी।

मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार

पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है।

मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है।

2. रोहित ने कोहली की बराबरी की

मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा।

अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम

मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं।

4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया

पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली।

5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की

जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी।

6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े।

7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है।

टॉप-7 मोमेंट्स…

1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी

पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके।

इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली।

प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली।

2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट

मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके।

शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके।

3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका

मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा ने अपनी बाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए एक हाथ से मुश्किल कैच लपक लिया।

राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का कैच पकड़ा।

4. कॉर्बिन के ओवर में दो कैच छूटे

मुंबई के फील्डर्स ने कॉर्बिन बॉश के ओवर में दो आसान कैच छोड़ दिए। 19वें ओवर में विष्णु विनोद का कैच डीप मिडविकेट पर रॉबिन मिन्ज के हाथों से निकल गया। स्लोअर बाउंसर पर विनोद ने पुल शॉट खेला था, लेकिन रॉबिन गेंद को सही तरह से जज नहीं कर सके और गेंद हाथों से निकलकर सीधे छक्के के लिए चली गई।

इसके बाद आखिरी बॉल में जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बार्टलेट ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला। तिलक ने छलांग लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथों से फिसलकर बाउंड्री के पार चली गई।

जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया

5. चहल ने रोहित को बोल्ड किया

पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई को बड़ा झटका देते हुए रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। 9.3 ओवर में चहल ने तेज रफ्तार लेग ब्रेक ऑफ स्टंप के आसपास डाली, जिस पर रोहित बैकफुट पर जाकर ड्राइव खेलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, गेंद सीधी निकल गई और रोहित का बल्ला चूकते हुए ऑफ स्टंप उखाड़ गई।

रोहित 26 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए।

6. तिलक ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का

मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल के ओवर में 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। 15.1 ओवर में चहल ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर स्टैंड्स में पहुंचा दिया।

यह IPL 2026 का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का रहा। तिलक का शॉट इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और अंपायरों को नई गेंद मंगानी पड़ी।

तिलक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया।

तिलक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया।

7. तिलक ने सिक्स लगाकर मुंबई को जिताया

मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। 20वें ओवर में मुंबई को 15 रन चाहिए थे। पहले विल जैक्स ने बाउंड्री लगाकर दबाव कम किया, फिर तिलक ने 19.4 और 19.5 पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया।

आखिरी गेंद से पहले बार्टलेट ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग लेग के पार भेज दिया। मैच जिताने के बाद तिलक ने हवा में छलांग लगाकर जश्न मनाया।

तिलक ने 33 बॉल में नाबाद 75 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Uttar Pradesh Varanasi Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati 'Chaturangini' army Live photo Video update

March 23, 2026/
12:25 pm

वाराणसी5 घंटे पहलेलेखक: अनुज तिवारी कॉपी लिंक वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का...

ask search icon

March 23, 2026/
6:06 pm

Last Updated:March 23, 2026, 18:06 IST अनन्नास स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है. इसमें पाचन, इम्यूनिटी और हड्डियों...

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार के 65% चांस:हारे तो मनमानी पर रोक लगेगी, नवंबर में होनी है वोटिंग

August 10, 2026/
9:13 am

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इप्सॉस-एएपीआई सर्वे के मुताबिक, चुनाव...

रूस की तरफ से मध्यस्थ बनेंगे पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़:यूक्रेन के सरकारी बैंक से चल रहा विवाद; रूस पर संपत्ति छीनने का आरोप

August 12, 2026/
3:27 pm

रूस ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को यूक्रेन के सरकारी बैंक ओश्चादबैंक से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय...

तस्वीर का विवरण

April 22, 2026/
6:28 pm

तड़का छाछ सिर्फ प्यास ही नहीं दबती, बल्कि पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। डाले जाने वाले प्रोटोटाइप जैसे जीरा,...

KKR के हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर:पथिराना भी चोटिल, टीम दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी; रहमान की जगह मुजरबानी को चुना

March 16, 2026/
7:34 pm

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वे एक दिन पहले...

तिलक वर्मा और श्रीलीला के अफेयर की खबरें अफवाह:दावा- दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं; सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें

May 17, 2026/
6:17 pm

साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रीलीला और भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच किसी तरह का रिलेशनशिप नहीं है। इंडिया टुडे की...

कटरीना को विक्की और बेटे विहान ने दिया खास गिफ्ट:एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद सेलिब्रेट किया पहला मदर्स डे

May 11, 2026/
6:57 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के मां बनने के बाद उन्होंने अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर...

राजनीति

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

Rohit Sharma Equals Kohlis Record; Tilak Vermas 106m Six; MI Beat PBKS

धर्मशाला42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब ने 201 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

गुरुवार को तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। उन्होंने 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। वहीं, रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को 200+ रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 10वीं हार झेलनी पड़ी।

मुंबई-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. 200+ रन डिफेंड करने में पंजाब की 10वीं हार

पंजाब किंग्स 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करने में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। टीम को अब तक 10 बार 200+ रन डिफेंड करते हुए हार मिली है।

मुंबई ने पंजाब के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपनी आठवीं जीत दर्ज की। मुंबई अब सबसे ज्यादा 200+ रन चेज जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

इस मामले में पंजाब किंग्स 11 जीत के साथ टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया है।

2. रोहित ने कोहली की बराबरी की

मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रोहित के करियर का 279वां IPL मैच रहा।

अब रोहित और कोहली, दोनों के नाम IPL में 279-279 मैच हो गए हैं। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 278 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

3. मुंबई एक सीजन में 3 अलग कप्तान वाली पहली टीम

मुंबई IPL 2026 में तीन अलग-अलग कप्तानों में खेलने वाली पहली टीम बन गई, जिसके तीनों कप्तान भारतीय रहे। इस सीजन हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की। इससे पहले IPL इतिहास में मुंबई, पुणे वारियर्स, हैदराबाद और पंजाब एक सीजन में तीन कप्तानों के साथ उतर चुकी हैं।

4. पंजाब ने दो लगातार सीजन में 8 बार 200+ का स्कोर बनाया

पंजाब ने IPL 2026 में 8वीं बार 200+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ टोटल बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। खास बात यह है कि पंजाब लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने 2025 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में एक सीजन में 8 बार 200+ स्कोर बनाया था। पंजाब IPL इतिहास में 40 बार 200+ स्कोर बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। PBKS ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली।

5. बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की

जसप्रीत बुमराह IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने 156 मैच खेलने के बाद टीम की कमान संभाली। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने 200 मैच बाद चेन्नई की कप्तानी की थी।

6. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी के एक हजार रन पूरे

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह IPL इतिहास की पहली अनकैप्ड भारतीय जोड़ी बन गई, जिसने 1000+ पार्टनरशिप रन पूरे किए। प्रियांश ने लगातार दूसरे सीजन 350+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले अंबाती रायडू ने यह कारनामा किया था। वहीं प्रभसिमरन सिंह कई IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले तीसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बने।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मुंबई के खिलाफ 50 रन जोड़े।

7. शार्दूल ने दूसरी बार पंजाब के खिलाफ 4 विकेट लिए

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है, जब शार्दूल ने पंजाब के खिलाफ IPL मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ शार्दूल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.54, स्ट्राइक रेट 12.8 और इकॉनमी 9.60 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/36 का है।

टॉप-7 मोमेंट्स…

1. दो जीवनदान के बाद प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी

पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह को पारी की शुरुआत में दो बड़े जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। पहले दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद सातवें ओवर में कॉर्बिन बॉश भी अपने फॉलो-थ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ सके।

इन दोनों मौकों का फायदा उठाते हुए प्रभसिमरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 11वें ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी दूसरी फिफ्टी रही। इससे पहले उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 80 रन की पारी खेली थी। धरमशाला में उनकी इस पारी पर टीममेट्स और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली।

प्रभसिमरन ने 57 रन की पारी खेली।

2. शार्दूल को एक ओवर में दो विकेट

मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 12वें ओवर में लगातार दो बड़े विकेट लेकर पंजाब किंग्स को झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कराया। प्रभसिमरन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर कॉर्बिन बॉश को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद शार्दूल ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंद हल्का बाहर निकली और अय्यर के बल्ले का किनारा बचाते हुए सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। शार्दूल ने इस ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके।

शार्दूल ठाकुर ने 4 विकेट झटके।

3. राज बावा ने एक हाथ से कैच लपका

मुंबई के ऑलराउंडर राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 14वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की लेग स्टंप की ओर जाती फुल गेंद पर शेडगे ने फ्लिक शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में चली गई। राज बावा ने अपनी बाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए एक हाथ से मुश्किल कैच लपक लिया।

राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का कैच पकड़ा।

राज बावा ने सूर्यांश शेडगे का कैच पकड़ा।

4. कॉर्बिन के ओवर में दो कैच छूटे

मुंबई के फील्डर्स ने कॉर्बिन बॉश के ओवर में दो आसान कैच छोड़ दिए। 19वें ओवर में विष्णु विनोद का कैच डीप मिडविकेट पर रॉबिन मिन्ज के हाथों से निकल गया। स्लोअर बाउंसर पर विनोद ने पुल शॉट खेला था, लेकिन रॉबिन गेंद को सही तरह से जज नहीं कर सके और गेंद हाथों से निकलकर सीधे छक्के के लिए चली गई।

इसके बाद आखिरी बॉल में जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बार्टलेट ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला। तिलक ने छलांग लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथों से फिसलकर बाउंड्री के पार चली गई।

जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया

जेवियर बार्टलेट का कैच तिलक वर्मा ने छोड़ दिया

5. चहल ने रोहित को बोल्ड किया

पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई को बड़ा झटका देते हुए रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। 9.3 ओवर में चहल ने तेज रफ्तार लेग ब्रेक ऑफ स्टंप के आसपास डाली, जिस पर रोहित बैकफुट पर जाकर ड्राइव खेलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, गेंद सीधी निकल गई और रोहित का बल्ला चूकते हुए ऑफ स्टंप उखाड़ गई।

रोहित 26 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए।

रोहित 26 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए।

6. तिलक ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का

मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल के ओवर में 106 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। 15.1 ओवर में चहल ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर स्टैंड्स में पहुंचा दिया।

यह IPL 2026 का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का रहा। तिलक का शॉट इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई और अंपायरों को नई गेंद मंगानी पड़ी।

तिलक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया।

तिलक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया।

7. तिलक ने सिक्स लगाकर मुंबई को जिताया

मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। 20वें ओवर में मुंबई को 15 रन चाहिए थे। पहले विल जैक्स ने बाउंड्री लगाकर दबाव कम किया, फिर तिलक ने 19.4 और 19.5 पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया।

आखिरी गेंद से पहले बार्टलेट ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर तिलक ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को लॉन्ग लेग के पार भेज दिया। मैच जिताने के बाद तिलक ने हवा में छलांग लगाकर जश्न मनाया।

तिलक ने 33 बॉल में नाबाद 75 रन की पारी खेली।

तिलक ने 33 बॉल में नाबाद 75 रन की पारी खेली।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket