Tuesday, 30 Jun 2026 | 02:21 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Amit Shah Jihadi Drug Action; NCB Drug Captagon Seizure Update

Amit Shah Jihadi Drug Action; NCB Drug Captagon Seizure Update

Hindi News National Amit Shah Jihadi Drug Action; NCB Drug Captagon Seizure Update | Delhi News 21 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कैप्टागॉन की तस्करी में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह से लगभग 227.7 किलोग्राम कैप्टागॉन जब्त किया गया है। जिसे जिहादी ड्रग भी कहते हैं, इसकी कीमत 182 करोड़ रुपए है। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कैप्टागॉन की पहली खेप जब्त करने के लिए एजेंसी की सराहना की। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। क्यों कहते हैं जिहादी ड्रग कैप्टागॉन एक आम नाम है जो फेनेथिलिन से जुड़ा है। यह 1960 के दशक में बनाया गया एक सिंथेटिक स्टिमुलेंट (उत्तेजक) है। इसका गलत इस्तेमाल और तस्करी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में एक्टिविस्ट और कॉन्फ्लिक्ट जोन के नेटवर्क से जुड़ी है। इसे जिहादी ड्रग का नाम इसलिए मिला क्योंकि इस ड्रग के असर से इसका इस्तेमाल करने वाले लोग लंबे समय तक जाग पाते थे। डर और थकान को दबाया जा सकता है। इतना ही नहीं एग्रेसिव और जोखिम लेने वाला व्यवहार भी बढ़ाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से तनाव वाले हालात में लंबे समय तक लड़ाई जैसी गतिविधियों को जारी रखा जा सकता है। गृह मंत्रालय बोला- ऑपरेशन रेजपिल नशामुक्त भारत के लिए चलाया MHA ने एक बयान में कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को एक विदेशी ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी से जानकारी मिली थी कि भारत का इस्तेमाल कैप्टागॉन की तस्करी के लिए एक ट्रांजिट रूट के तौर पर किया जा रहा है। नई दिल्ली के नेब सराय में एक घर की पहचान की गई, और 11 मई को वहां तलाशी ली गई, जिसके दौरान एक कमर्शियल चपाती-काटने वाली मशीन में छिपाई गई लगभग 31.5 किलो कैप्टागॉन टैबलेट बरामद हुई। इस मशीन को सऊदी अरब के जेद्दाह में एक्सपोर्ट करने का इरादा था। दिल्ली में रह रहे सीरिया के नागरिक से मिला था इनपुट नेब सराय का यह घर एक सीरियाई नागरिक ने किराए पर लिया था, जो 15 नवंबर 2024 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। MHA ने बताया कि उसका वीजा 12 जनवरी 2025 को खत्म हो गया था। वह गैर-कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। उससे पूछताछ के आधार पर 14 मई को गुजरात के मुंद्रा में कंटेनर फैसिलिटेशन स्टेशन (CFS) में रखे एक कंटेनर से लगभग 196.2 किलो कैप्टागॉन पाउडर बरामद किया गया। यह कंटेनर सीरिया से मंगाया गया था, जिसमें भेड़ की ऊन बताई गई थी। कंटेनर की पूरी तरह से तलाशी लेने पर, उसमें से 3 बैग बरामद हुए जिनमें 196.2 किलोग्राम कैप्टागॉन पाउडर भरा हुआ था। शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद किए गए इस सामान को खाड़ी क्षेत्र खासकर सऊदी अरब और आस-पास के मध्य-पूर्वी देशों में भेजा जाना था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

विजय की रिश्तेदार विमला रानी ब्रिटो ने CNN-News18 से विशेष बातचीत की| तमिलनाडु में ‘विजय युग’ की शुरुआत

विजय की रिश्तेदार विमला रानी ब्रिटो ने CNN-News18 से विशेष बातचीत की| तमिलनाडु में 'विजय युग' की शुरुआत

सीएनएन-न्यूज18 के साथ एक विशेष बातचीत में, विजय की रिश्तेदार विमला रानी ब्रिटो ने अभिनेता से नेता बने थलपति विजय के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में “विजय युग” शुरू हो गया है। यह साक्षात्कार विजय की राजनीतिक यात्रा, टीवीके (तमिलगा वेट्री कज़गम) के उदय और राज्य में आगामी राजनीतिक लड़ाई की तैयारियों के बीच बढ़ती चर्चा के बीच आया है। मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 16 मई, 2026, 16:05 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)अभिनेता विजय(टी)ब्रेकिंग न्यूज(टी)सीएनएन-न्यूज18(टी)एक्सक्लूसिव इंटरव्यू(टी)भारत समाचार(टी)नवीनतम(टी)राजनीतिक समाचार(टी)तमिल अभिनेता विजय(टी)तमिल सिनेमा(टी)तमिलनाडु चुनाव(टी)तमिल नाडु न्यूज(टी)तमिलनाडु राजनीति(टी)तमिल राजनीति(टी)थलपति विजय(टी)टीवीके(टी)विजय(टी)विजय न्यूज

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी:कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी:कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं।’ इंटरव्यू में सलमान ने अपनी लग्जरी घड़ियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘आप मुझे महंगी घड़ियां पहने देखते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वो मेरी हैं।’ उन्होंने मजाक में कहा कि कई घड़ियां उनके दोस्तों की होती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही अपनी वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। ‘बीबी हो तो ऐसी’ से हुई थी सलमान के करियर की शुरुआत सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। बतौर लीड सलमान पहली बार 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वो ‘साजन’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी क्लासिक फिल्मों में नजर आए। हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं। लेकिन, एक्टर ने हर बार जोरदार वापसी की। सलमान ने वॉन्टेड, सुल्तान और दबंग जैसी सुपरहिट फिल्में दी 2009 से लेकर 2016 तक एक्टर की ज्यादातर फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन भी किया। चाहे वो दबंग और दबंग 2 रही हों या फिर वॉन्टेड, रेडी और सुल्तान। एक्टर की कई फिल्में हिट रहीं। 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने पूरी दुनिया में 900 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। 2017 में सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट आई, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इसके बाद एक्टर टाइगर जिंदा है में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दुनिया भर में कुल 464-466.63 करोड़ रुपए का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म सिकंदर उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाई। 200 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने 184.89 करोड़ रुपए कमाए।

India Army Chief: Pakistan Terrorist Haven?

India Army Chief: Pakistan Terrorist Haven?

13 मिनट पहले कॉपी लिंक सेना प्रमुख शनिवार को ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत के खिलाफ आतंकवाद जारी रखा, तो उन्हें खुद यह तय करना होगा कि वे आने वाले समय में भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहते हैं या इतिहास का। दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में फिर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां बनने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकवादियों को पनाह देना बंद करना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन के पाकिस्तान को समर्थन देने पर कहा कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों को दुनिया देख रही है कि वे खुद को किसके साथ जोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे काम से उनकी प्रतिष्ठा पर क्या प्रभाव पड़ता है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन रिपोर्ट्स का जिक्र हुआ, जिनमें चीन ने स्वीकार किया था कि उसने मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी थी। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में कहा कि हमने ऐसी रिपोर्टें देखी हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं। आपरेशन सिंदूर सोची-समझी कार्रवाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आतंकवादियों पर हमला करता है। पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दिया है। यह एक सोची-समझी कार्रवाई थी, जिसका मकसद पाकिस्तान की मदद से चल रहे आतंकी अड्डों को पूरी तरह खत्म करना था। हाल ही में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ मनाई है। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। चीनी इंजीनियर ने माना- विमानों को टेक्निकली तैयार किया चीन ने शनिवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने पाकिस्तान को मदद दी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सरकारी मीडिया CCTV पर प्रसारित इंटरव्यू में चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान में तकनीकी सहायता दे रही थी। उन्होंने बताया कि उनका काम लड़ाकू विमानों और उनसे जुड़े सिस्टम को पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार रखना था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स चीन में बने J-10CE लड़ाकू विमान इस्तेमाल करती है। ये विमान AVIC की सहायक कंपनी बनाती है। भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह जुलाई 2025 में दावा कर चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को महत्वपूर्ण सहायता दी थी। पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे भारतीय सेना ने 7 मई को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें DGMO जनरल राजीव घई और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने मीडिया को जानकारी दी। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा में कई अहम खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने पाकिस्तान के स्वॉर्म ड्रोन को तबाह कर दिया। पाकिस्तान भारत के एक भी अहम सैन्य बेस को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया। पाकिस्तान ने यूक्रेन-रूस युद्ध में इस्तेमाल किए गए स्वॉर्म ड्रोन अटैक को कॉपी किया था। बता दें कि यह रणनीति अक्सर नाटो देशों की तरफ से एडवांस वॉर में अपनाई जाती है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स:BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मास्क लगाकर जयपुर एयरपोर्ट से निकले:फैंस की रिक्वेस्ट पर उतारा, फोटो क्लिक करवाई; बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी देंगी परफॉर्मेंस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मास्क लगाकर जयपुर एयरपोर्ट से निकले:फैंस की रिक्वेस्ट पर उतारा, फोटो क्लिक करवाई; बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी देंगी परफॉर्मेंस

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को जयपुर पहुंचे। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखते ही फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त नवाज ब्लैक मास्क में थे, लेकिन फैंस की रिक्वेस्ट पर उन्होंने मास्क हटाया और फोटो भी क्लिक करवाई। नवाजुद्दीन ने कहा- मैं जयपुर आकर बहुत खुश हूं। मैं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उत्साहित हूं। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर भी शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। मोनाली एक विशेष इवेंट में लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए जयपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस ने उनका स्वागत किया। मोनाली ठाकुर अपनी मधुर आवाज और सुपरहिट गीतों के लिए जानी जाती हैं। ‘मोह मोह के धागे’, ‘सवार लूं’, ‘जरा-जरा टच मी’ और ‘लव मी थोड़ा और’ जैसे कई लोकप्रिय गीतों से उन्होंने संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। मोनाली ने कहा- मैं जयपुर में प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने प्रशंसकों के लिए कुछ खास गाने गाने वाली हूं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार अभिनय शैली और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मंटो’, ‘सीरियस मैन’, ‘रात अकेली है’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से वे दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। अब उनकी नई फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर भी दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अभिनय और वास्तविक जिंदगी के बीच संघर्ष करता है। यह फिल्म इंसानी भावनाओं, संघर्ष और पहचान के मुद्दों को संवेदनशील तरीके से दिखाती है। नवाजुद्दीन इस फिल्म में एक अलग और गंभीर किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी आम जिंदगी और सिनेमा की दुनिया के बीच के अंतर को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। जयपुर में आयोजित होने वाली इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कलाकारों और मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

विदेश में पढ़ाई का अब नया फॉर्मूला:छात्र अब संस्थानों से पूछ रहे- ‘क्या इस महंगी डिग्री से नौकरी मिलेगी?’

विदेश में पढ़ाई का अब नया फॉर्मूला:छात्र अब संस्थानों से पूछ रहे- ‘क्या इस महंगी डिग्री से नौकरी मिलेगी?’

भारतीय छात्रों की पसंद के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की चमक अब फीकी पड़ती जा रही है। लीप ग्लोबल एजुकेशन की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय छात्र अब इटली, फ्रांस और न्यूजीलैंड जैसे देशों में नर्सिंग, एआई और फाइनेंस जैसे कोर्स चुन रहे हैं। इन देशों में नौकरी का रास्ता सीधा और पढ़ाई का खर्च कम है। अब इनका नया मंत्र है- डिग्री नहीं, जॉब। यूरोप भारतीय छात्रों के नए पसंदीदा ठिकाने के रूप में उभर रहा है। 30 लाख छात्रों के सर्वे पर आधारित रिपोर्ट यूरोप, न्यूजीलैंड जैसे देशों में ब्रिटेन, यूएस सरीखे एजुकेशन हब से किफायती पढ़ाई करीब 30 लाख छात्रों के विश्लेषण पर आधारित लीप ग्लोबल एजुकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के देशों में हेल्थकेयर, मास्टर ऑफ नर्सिंग साइंस, फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ एआई प्रोग्राम जैसे कोर्सेज लिए आवेदन 37.6% से लेकर 33,800% तक बढ़े हैं। एआई कोर्सेज के मामले में भारतीय छात्र न्यूजीलैंड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पढ़ाई का खर्च अमेरिका और ब्रि​टेन जैसे पारंपरिक एजुकेशन हब से कम है।

NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution

NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution

Hindi News National NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution SC नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक NSUI के कार्यकर्ता एजेंसी के गेट पर चढ़ गए और तालाबंदी की मांग के नारे लगाते दिखे। NEET-UG पेपर लीक होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे NTA पर बैन लगाने की मांग कर रहे थे। हाथों में पोस्टर, बैनर और पार्टी के झंडे लिए IYC कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्कल से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर विरोध मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। NSUI के कार्यकर्ता चेन-ताला लेकर पहुंचे थे। इन लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर भी हंगामा किया। जहां इन लोगों ने नकली नोट उड़ाए। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। इधर, यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल होने के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा 21 जून को होगी। देखिए NTA के बाहर हंगामे की तस्वीरें… सुप्रीम कोर्ट से NTA की जगह नई संस्था बनाने की मांग एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड रितु रेनीवाल और एडवोकेट महेंद्र कुमावत ने याचिका दायर की है। इसमें एक रिट जारी करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह NTA को भंग कर दे। उसकी जगह संसद द्वारा पारित कानून के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग बॉडी बनाई जाए। यूथ कांग्रेस का आरोप- NDA सरकार में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार के शासन में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले 12 साल में 89 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और खुद NEET एग्जाम के पेपर भी चार बार लीक हो चुके थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। IYC के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि BJP ने एक ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी है कि अमीर परिवारों के बच्चों को ही सीटें और नौकरियां मिलेंगी, जबकि गरीब परिवारों के छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution

NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution

Hindi News National NEET Paper Leak NTA Protest LIVE Photos Update; NSUI | NTA Dissolution SC नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक NSUI के कार्यकर्ता एजेंसी के गेट पर चढ़ गए और तालाबंदी की मांग के नारे लगाते दिखे। NEET-UG पेपर लीक होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे NTA पर बैन लगाने की मांग कर रहे थे। हाथों में पोस्टर, बैनर और पार्टी के झंडे लिए IYC कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्कल से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर विरोध मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। NSUI के कार्यकर्ता चेन-ताला लेकर पहुंचे थे। इन लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर भी हंगामा किया। जहां इन लोगों ने नकली नोट उड़ाए। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। इधर, यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक, एग्जाम कैंसिल होने के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा 21 जून को होगी। देखिए NTA के बाहर हंगामे की तस्वीरें… सुप्रीम कोर्ट से NTA की जगह नई संस्था बनाने की मांग एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड रितु रेनीवाल और एडवोकेट महेंद्र कुमावत ने याचिका दायर की है। इसमें एक रिट जारी करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह NTA को भंग कर दे। उसकी जगह संसद द्वारा पारित कानून के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग बॉडी बनाई जाए। यूथ कांग्रेस का आरोप- NDA सरकार में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार के शासन में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले 12 साल में 89 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और खुद NEET एग्जाम के पेपर भी चार बार लीक हो चुके थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। IYC के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि BJP ने एक ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी है कि अमीर परिवारों के बच्चों को ही सीटें और नौकरियां मिलेंगी, जबकि गरीब परिवारों के छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…