LSGs Rishabh Pant Fined ₹12 Lakh for Slow Over Rate

10 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत 15 मई को इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टॉस का सिक्का उछालते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर IPL गवर्निंग काउंसिल ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण की गई। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम की इस सीजन में यह पहली गलती थी, इसलिए IPL नियमों के तहत उन पर केवल आर्थिक जुर्माना लगाया गया। इस सीजन का पहला अपराध, इसलिए नियम के मुताबिक न्यूनतम जुर्माना लगा IPL की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े आर्टिकल 2.22 के तहत यह टीम का इस सीजन का पहला अपराध था। नियमों के अनुसार, पहली बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। आगे ऐसी गलती दोहराई तो पंत और टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं IPL नियमों के मुताबिक, अगर लखनऊ की टीम इस सीजन में दोबारा स्लो ओवर रेट की गलती करती है, तो कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपए हो जाएगा। प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का 25% या 6 लाख रुपए (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर तीसरी बार भी यही गलती होती है, तो कप्तान पर 30 lakh रुपए का जुर्माना और एक मैच का बैन लग सकता है। लखनऊ ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बनाई जुर्माने से अलग, इस मुकाबले के नतीजे ने IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल को दिलचस्प बना दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस हार से चेन्नई की प्लेऑफ में सीधे पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसने चेन्नई का गणित बिगाड़ दिया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
LSGs Rishabh Pant Fined ₹12 Lakh for Slow Over Rate

15 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत 15 मई को इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टॉस का सिक्का उछालते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर IPL गवर्निंग काउंसिल ने 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण की गई। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम की इस सीजन में यह पहली गलती थी, इसलिए IPL नियमों के तहत उन पर केवल आर्थिक जुर्माना लगाया गया। ओवर-रेट से जुड़े आर्टिकल 2.22 के अनुसार किसी टीम को तय समय में अपने 20 ओवर डालने होते हैं। ऐसा नहीं होने पर IPL गवर्निंग काउंसिल दोषी पाए जाने पर कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। चेन्नई के खिलाफ कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत। आगे ऐसी गलती दोहराई तो पंत और टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं IPL नियमों के मुताबिक, अगर लखनऊ की टीम इस सीजन में दोबारा स्लो ओवर रेट की गलती करती है, तो कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना बढ़कर 24 लाख रुपए हो जाएगा। प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी मैच फीस का 25% या 6 लाख रुपए (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर तीसरी बार भी यही गलती होती है, तो कप्तान पर ₹30 लाख का जुर्माना और एक मैच का बैन लग सकता है। लखनऊ ने चेन्नई को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बनाई जुर्माने से अलग, इस मुकाबले के नतीजे ने IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल को दिलचस्प बना दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस हार से चेन्नई की प्लेऑफ में सीधे पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसने चेन्नई का गणित बिगाड़ दिया है। ——————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चेन्नई तीन मैच जीतने के बाद हारी, लखनऊ ने 7 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मुशफिकुर रहीम ने संन्यास से वापसी की खबरें खारिज कीं:कहा- टीम अच्छा कर रही, मेरी जरूरत नहीं; पिछले साल रिटायरमेंट लिया था

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट में संन्यास से वापसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। रहीम ने शुक्रवार को कहा- ‘उनका संन्यास का फैसला अंतिम है और वे अब इस फॉर्मेट में लौटकर नहीं आएंगे।’ 39 साल के रहीम ने खुलासा किया कि उन्हें बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की तरफ से वनडे टीम में लौटने का संदेश मिला था। हाल ही में बांग्लादेश के वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज ने कहा था- ‘रहीम का अनुभव और मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी टीम को मजबूती दे सकती है।’ इसके बाद मुशफिकुर से वापसी को लेकर बातचीत शुरू हो गई। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले रहीम ने कहा- ‘टीम मेरे बिना भी अच्छा कर रही है।’ वापसी के सवाल पर रहीम ने कहा- ‘मुझे वनडे टीम में वापस लौटने का ऑफर मिला था, लेकिन मुझे लगता है कि अब उन्हें मेरी सेवाओं की कोई जरूरत नहीं है। टीम इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वे भविष्य में और भी बेहतर करेंगे।’ मुशफिकुर की वापसी की मांग क्यों? न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बांग्लादेश का मिडिल ऑर्डर नाकाम रहा। खासकर पहले वनडे में टीम को कोलैप्स का सामना करना पड़ा था। इसे बेहतर बनाने के लिए बोर्ड रहीम को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद संन्यास लिया था रहीम ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से बांग्लादेश के जल्दी बाहर होने के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। रहीम अब केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 से 2022 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट एनाउंस किया था। मुशफिकुर का वनडे करियर 19 साल का था। वे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। रहीम एकमात्र बांग्लादेशी है जिन्होंने टेस्ट में तीन डबल सेंचुरी लगाई है। ——————————–
तमिलनाडु विधानसभा का सबसे वायरल पल विजय नहीं, बल्कि उनके ड्राइवर का बेटा है

वह क्षण जिसने इंटरनेट तोड़ दिया: 11 मई को तमिलनाडु के विधायक शपथ ग्रहण समारोह में सभी ऐतिहासिक क्षणों के बीच, एक चार सेकंड के आदान-प्रदान ने पूरे देश को रोक दिया। अब व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित हो रहे एक वीडियो में, नवनिर्वाचित विधायक सबरीनाथन आधिकारिक असेंबली रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से पहले सीएम विजय की ओर मुड़ते हुए और पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं – “अन्ना, क्या मैं हस्ताक्षर करूँ?” विजय ने गर्मजोशी भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया। चार शब्द. एक मुस्कान. लाखों व्यूज. लेकिन यह समझने के लिए कि यह क्षण इतना अलग क्यों था, आपको यह जानना होगा कि सबरीनाथन कौन है – और उसके पिता कौन हैं। ड्राइवर, सितारा और राजनीति से भी पुराना रिश्ता: राजेंद्रन लंबे समय से विजय के ड्राइवर से निजी सहायक बने हैं – एक ऐसा व्यक्ति जो आर्थिक रूप से संघर्षरत पृष्ठभूमि से आया है और अपने करियर के हर चरण में, देर रात की फिल्म की शूटिंग से लेकर सुबह के शेड्यूल तक, विजय के साथ रहा है। सबरीनाथन विजय को तब से जानते हैं जब वह एक साल का था, वह अपने पिता के साथ अनगिनत बार शूटिंग स्थलों पर जाता था और तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक की छाया में बड़ा हुआ था। यह कभी भी केवल नियोक्ता-कर्मचारी का रिश्ता नहीं था। यह परिवार था – जिसे भारत गहराई से समझता है। ऐसा जहां एक सुपरस्टार सार्वजनिक रूप से एक युवक के आंसू पोंछता है और किसी को यह अजीब नहीं लगता। वह बेटा जिसने एक सपने के लिए कतर छोड़ा: अधिकांश भारतीय पिताओं की तरह राजेंद्रन भी चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए ऋण लिया और पैसे उधार लिए कि सबरीनाथन को उनकी डिग्री मिले। जब सबरीनाथन को 2021 में कतर में नौकरी मिली, तो उनके पिता उनसे ज्यादा खुश थे। लेकिन सबरीनाथन को बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने कहा, “काम ठीक था, लेकिन मैं बेचैनी महसूस कर रहा था। जब मैंने सुना कि थलाइवर एक राजनीतिक संगठन शुरू करने जा रहा है, तो मैं चेन्नई लौटना चाहता था। लेकिन मेरे पिता सहमत नहीं थे।” इसलिए उन्होंने वही किया जो कोई भी स्वाभिमानी प्रशंसक-आस्तिक करेगा – वह अपने पिता की पीठ के पीछे गए, सीधे विजय के पास गए और उन्हें सीधे मना लिया। सबरीनाथन ने कहा, “वह विजय ही थे जिन्होंने मेरे पिता से कहा कि मुझे वापस आने और पार्टी में शामिल होने दें – वह मना नहीं कर सके।” आँसू, एक आलिंगन और एक टिकट जिसने सभी को चौंका दिया: 29 मार्च को, जब विजय ने विरुगमबक्कम से टीवीके के उम्मीदवार के रूप में सबरीनाथन की घोषणा की, तो इस फैसले ने पार्टी के अंदरूनी सूत्रों को भी चौंका दिया। उम्मीदवार की घोषणा के वायरल वीडियो में सबरीनाथन के आंसुओं के उस कच्चे, भावनात्मक क्षण को कैद किया गया, जिसे विजय ने व्यक्तिगत रूप से पोंछा और उसे गले लगाया – पास में खड़े राजेंद्रन स्पष्ट रूप से भावुक हो गए। सभा को संबोधित करते हुए, विजय ने भावुक होकर कहा: “मेरा ड्राइवर राजेंद्रन 15 साल से मेरे साथ है। अब, उसका बेटा सबरीनाथन मेरे साथ राजनीति में शामिल होगा।” हॉल एक पल के लिए खामोश हो गया – फिर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह क्लिप रातों-रात वायरल हो गई। सुबह तक पूरा भारत ड्राइवर के बेटे का नाम जान गया। शूटिंग स्थलों से लेकर विधानसभा भवन तक: सबरीनाथन ने डीएमके उम्मीदवार को हराकर विरुगमबक्कम से जीत हासिल की। और जब वह शपथ के दिन असेंबली रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढ़े, तो उन्होंने दुनिया में सबसे स्वाभाविक काम किया – वह उस व्यक्ति की ओर मुड़े जिसे वह बचपन से जानते थे और उससे सहमति मांगी। यह क्लिप कुछ ही घंटों में हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गई, और उपयोगकर्ताओं ने इसे “वर्षों में भारतीय राजनीति में सबसे मानवीय क्षण” कहा। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई: “यह भाई-भतीजावाद नहीं है – यह प्यार है,” एक उपयोगकर्ता ने लिखा। एक अन्य ने कहा, “एक सीएम जो कभी सुपरस्टार था, एक ड्राइवर का बेटा जो अब विधायक है। केवल विजय के तमिलनाडु में।” विजय ने कहा था कि वह “सितारों की नहीं, बल्कि आम लोगों की” पार्टी बनाना चाहते हैं। उस चार सेकंड के आदान-प्रदान में – “अन्ना, क्या मैं हस्ताक्षर करूँ?” – उन्होंने बिल्कुल यही साबित किया।
दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने एक वीडियो में किया है। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारा के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में उमर फारूकी ने दावा किया है कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग इस फिल्म को फेक बताते थे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर “धुरंधर: द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)” टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए ‘दंगल’ के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर’ (2025) और ‘धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने किया। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फारूकी ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारी के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में फारूकी ने दावा किया कि धुरंधर 2 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा) टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ एंड अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
Dhar Bhojshala Case Verdict | Muslim Side Free to Approach SC

सभी पदाधिकारियों ने यज्ञ कुंड के समीप पहुंचकर भी श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को राजा भोज के समय का वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को यहां पूजा का अधिकार दे दिया है। . फैसले के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं और अलग-अलग समितियों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में भोजशाला पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि हाई कोर्ट ने 7 अप्रैल 2003 के ASI आदेश को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। इस आदेश में मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को तय अवधि के लिए नमाज की अनुमति दी गई थी। ASI के वकील अविरल विकास खरे ने कानूनी पहलू स्पष्ट किए… भोजशाला स्थल को वर्ष 1904 से ‘संरक्षित स्मारक’ का दर्जा प्राप्त है। इस स्मारक का पूरा प्रशासन, नियमन और निगरानी केवल ASI के पास ही रहेगी। कोर्ट ने ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर माना है कि इसका निर्माण भोज-परमार वंश के काल में हुआ था। देखिए आज की तस्वीरें… ‘भोजशाला मंदिर थी, है और रहेगी’ दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि सालों बाद उन्हें बिना रोक-टोक पूजा करने का अवसर मिला है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा, “भोजशाला का कण-कण यह दर्शाता है कि यह एक मंदिर है।” मुस्लिम पक्ष की आगे की कानूनी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन भोजशाला मंदिर थी, मंदिर है और हमेशा मंदिर ही रहेगी। फिलहाल पूरे धार शहर और भोजशाला परिसर की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना शनिवार सुबह सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालु और भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी परिसर पहुंचे। इनमें संरक्षक विश्वास पांडे, भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा, श्रीश दुबे, केशव शर्मा और अशोक जैन शामिल थे। सभी ने मां वाग्देवी के स्थान और यज्ञ कुंड के पास पुष्प अर्पित कर दंडवत प्रणाम किया। सुप्रीम कोर्ट में 2 कैविएट याचिकाएं दायर मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में 2 कैविएट याचिकाएं दायर की हैं। कोर्ट ने लंदन के एक संग्रहालय में रखी वाग्देवी की मूल मूर्ति वापस लाने की मांग पर भी विचार किया है। ये खबर भी पढ़ें… MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा- हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। ASI एक्ट के प्रावधानों के साथ-साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना। पढ़ें पूरी खबर…
बिना जिम जाए टोन होगी बॉडी, रोज सुबह 10 बार करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, कितनी कैलोरी होगी बर्न, जानें

Surya Namaskar benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ‘फिट रहना’ हर किसी का सपना है, लेकिन इस सपने के आड़े आ जाता है ‘वक्त का अभाव’. सुबह उठकर जिम जाना, भारी-भरकम फीस देना और मशीनों पर घंटों पसीना बहाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि घर के एक छोटे से कोने में, बिना एक भी रुपया खर्च किए आप एक परफेक्ट टोंड और फिट बॉडी पा सकते हैं, तो? जी हां, हम बात कर रहे हैं सदियों पुराने भारतीय योग विज्ञान के सबसे शक्तिशाली ‘फुल बॉडी वर्कआउट’ यानी सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) की. अगर आप रोज सुबह सिर्फ 10 बार भी सही तरीके से सूर्य नमस्कार कर लेते हैं, तो यह आपकी पूरी बॉडी को सिर से लेकर पैर तक ट्रांसफॉर्म कर सकता है. आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार के वो 5 जादुई फायदे और इसके पीछे कैलोरी बर्न होने का असली गणित. आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार के वो 5 जादुई फायदे और इसके पीछे कैलोरी बर्न होने का असली गणित. क्या है सूर्य नमस्कार?सूर्य नमस्कार कोई एक अकेला आसन नहीं है, बल्कि यह 12 अलग-अलग शक्तिशाली योग आसनों का एक खूबसूरत और वैज्ञानिक कॉम्बिनेशन है. इसमें प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन से लेकर भुजंगासन और पर्वतासन जैसे आसन शामिल हैं. जब आप इसे एक फ्लो में करते हैं, तो यह आपकी बॉडी के लिए एक बेहतरीन कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट बन जाता है. सूर्य नमस्कार करने के 5 जादुई फायदे (Surya Namaskar Benefits)- 1. फुल बॉडी टोनिंग और फ्लेक्सिबिलिटीसूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स आपकी बॉडी की हर छोटी-बड़ी मांसपेशी (Muscle) पर काम करते हैं. जब आप पीछे झुकते हैं या आगे स्ट्रेच करते हैं, तो आपकी रीढ़ की हड्डी, एब्स, थाइज, हिप्स और आर्म्स की मसल्स एक साथ टोन होती हैं. कुछ ही हफ्तों में शरीर का ढीलापन खत्म होने लगता है और बॉडी शेप में आने लगती है. 2. नेचुरल ग्लो और एंटी-एजिंग सीक्रेटमहंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स जो काम नहीं कर पाते, वो सूर्य नमस्कार कर देता है. इसके अभ्यास के दौरान जब ब्लड सर्कुलेशन तेजी से सिर और चेहरे की तरफ बढ़ता है, तो त्वचा की कोशिकाओं को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है. इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है, मुहांसे कम होते हैं और रिंकल्स की समस्या दूर होती है. 3. डाइजेशन को बनाता है सुपरफास्टपादहस्तासन और भुजंगासन जैसे स्टेप्स के दौरान पेट के अंगों पर सीधा दबाव पड़ता है. इससे पेट की मांसपेशियों की मालिश होती है, जिससे कब्ज (Constipation), गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं. एक अच्छा डाइजेशन ही वेट लॉस की पहली सीढ़ी है. 4. डिटॉक्सिफिकेशन और बेहतर मेटाबॉलिज्मसूर्य नमस्कार के दौरान गहरी सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया (Breathing Pattern) चलती है. इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर में मौजूद टॉक्सिंस यानी गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. बढ़ा हुआ मेटाबॉलिज्म आपके सोते समय भी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. 5. स्ट्रेस और एंग्जायटी से परमानेंट रिलीफआज के डिजिटल एरा में मेंटल हेल्थ सबसे बड़ी चुनौती है. सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को, बल्कि आपके नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है. यह स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ के लेवल को कम करता है और हैप्पी हार्मोन्स को बूस्ट करता है, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक और फोकस्ड महसूस करते हैं. जानें कैलोरी बर्न करने का सही गणित (Surya Namaskar Calorie Burn Math)कई लोगों को लगता है कि योग से कैलोरी बर्न नहीं होती, लेकिन सूर्य नमस्कार के मामले में साइंस कुछ और ही कहता है. आइए इसकी तुलना बाकी वर्कआउट्स से करते हैं: 1 मिनट सूर्य नमस्कार: लगभग 13.91 कैलोरी बर्न करता है (अगर मध्यम से तेज गति में किया जाए).1 राउंड सूर्य नमस्कार (दोनों तरफ से): इसमें करीब 2 से 3 मिनट लगते हैं, जिससे आप 30 से 40 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं.10 राउंड सूर्य नमस्कार: अगर आप रोज सुबह बस 10 बार सूर्य नमस्कार करते हैं, तो आप मात्र 15-20 मिनट में लगभग 140 से 150 कैलोरी आसानी से बर्न कर लेते हैं. जरा इस गणित को समझें:एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां 30 मिनट की रनिंग से करीब 400 कैलोरी बर्न होती है, वहीं अगर आप लगातार 30 मिनट तक सूर्य नमस्कार करते हैं, तो आप 417 से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं. यानी यह दौड़ने, तैरने या साइकिल चलाने से भी कहीं ज्यादा प्रभावी है. शुरुआत कैसे करें? (Quick Tips for Beginners)अगर आप बिगिनर हैं, तो पहले दिन ही 10 बार करने की गलती न करें. शरीर को जबरदस्ती स्ट्रेच न करें.हफ्ते 1: रोज सुबह केवल 2 से 4 राउंड से शुरुआत करें.हफ्ते 2: अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढ़ाकर 6 राउंड करें.हफ्ते 3 और आगे: धीरे-धीरे इसे 10 से 12 राउंड तक ले जाएं.जरूरी नोट: यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर, स्लिप डिस्क, गंभीर पीठ दर्द की समस्या है, या आप प्रेग्नेंट हैं, तो बिना डॉक्टर या योग एक्सपर्ट की सलाह के इसका अभ्यास न करें. ऐसे करें सूर्य नमस्कार-सूर्य नमस्कार के सभी 12 स्टेप्स (आसनों) को सही तरीके से करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत पोस्चर से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. इसे हमेशा खाली पेट और शांत मन से करना चाहिए. यहाँ सूर्य नमस्कार को करने का स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) आसान तरीका और सांस लेने का सही नियम (Breathing Pattern) दिया गया है: सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स (Surya Namaskar Step-by-Step Guide) स्टेप 1: प्रणामासन (Prayer Pose)कैसे करें: मैट के आगे के हिस्से पर सीधे खड़े हो जाएं. दोनों पैरों को आपस में मिलाएं और कंधों को ढीला छोड़ें. अब दोनों हाथों को छाती के पास लाकर ‘नमस्ते’ की मुद्रा बनाएं.सांस का नियम: सामान्य रूप से सांस लें और छोड़ें. स्टेप 2: हस्तउत्तानासन (Raised Arms Pose)कैसे करें: गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और शरीर को पीछे की तरफ स्ट्रेच (झुकाएं) करें. ध्यान रहे कि आपकी कोहनी और घुटने सीधे रहें.सांस का नियम: सांस अंदर लें (Inhale). स्टेप 3: पादहस्तासन (Hand to Foot Pose)कैसे करें: सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की तरफ झुकें. अपने दोनों हाथों की हथेलियों को पैरों के बगल में जमीन पर टिकाने की कोशिश करें और सिर को घुटनों से छुएं (शुरुआत में जबरदस्ती न करें).सांस का
एक गृहिणी जो अभियान के दौरान बेहोश हो गई, उठी और फिर भी जीत गई

यदि आप तमिलनाडु की राजनीति पर नज़र नहीं रख रहे हैं, तो यहां संक्षिप्त संस्करण है: भारत के सबसे सिनेमाई राज्य ने हाल ही में एक फिल्म सुपरस्टार को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। सी. जोसेफ विजय – जिन्हें लाखों लोग “थलापति” के नाम से जानते हैं – ने 1967 के बाद से तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास रचा, जो द्रमुक या अन्नाद्रमुक से नहीं आते हैं – दोनों पार्टियां जिन्होंने लगभग छह दशकों तक सत्ता का आदान-प्रदान किया है। इसे ऐसे समझें कि शाहरुख खान ने एक पार्टी बनाई, बहुमत हासिल किया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय में चले गए। सिवाय इसके कि विजय ने वास्तव में ऐसा किया था। और उनके शपथ ग्रहण समारोह में एक पल ने उनके अपने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर भी ग्रहण लगा दिया. वह महिला जिसने कमरा रोका: शपथ लेने के लिए आवेदन करने वाले 234 नवनिर्वाचित विधायकों में से एक महिला ने हर कैमरे को अपनी ओर घुमाया – इसलिए नहीं कि वह एक मंत्री या एक सेलिब्रिटी थी, बल्कि इसलिए कि वह नौ महीने की गर्भवती थी। उनका नाम 36 वर्षीय एमआर पल्लवी है, जो बारहवीं कक्षा तक शिक्षित गृहिणी हैं, जिन्होंने डीएमके के पारंपरिक गढ़ चेन्नई के थिरु वी का नगर में डीएमके उम्मीदवार को 22,333 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा था. वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं हैं. वह विजय की प्रशंसक हैं, जो उनकी पार्टी के गठन के दिन ही इसमें शामिल हो गईं – और किसी तरह तमिलनाडु विधानसभा में पहुंच गईं। किसी अन्य जैसा अभियान नहीं: पल्लवी ने अपनी गर्भावस्था के अंतिम चरण में भी चेन्नई की अत्यधिक गर्मी में घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर प्रचार किया। आठ महीने की गर्भवती. कोई राजनीतिक अनुभव नहीं. कोई राजवंश समर्थन नहीं. बस सरासर धैर्य – और यह विश्वास कि “राजनीति में आम लोगों” के विजय के संदेश का मतलब उसके लिए भी था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्रचार अभियान के दौरान वह एक बार बेहोश हो गईं। वह उठी और वापस दरवाजे खटखटाने लगी। नतीजों के बाद, पत्रकारों ने थिरु वी का नगर में उनके साधारण घर का दौरा किया – दृश्य 2013 की दिल्ली की याद दिलाते हैं, जब राखी बिड़ला ने AAP के टिकट पर मंगोलपुरी से जीत हासिल की थी। ये कहानी भारत पहले भी देख चुका है. ऐसा कभी नहीं होता. विजय की पार्टी वास्तव में कैसी दिखती है: गैर-दक्षिण भारतीय यह सोच रहे हैं कि एक फिल्म स्टार की पार्टी ने तमिलनाडु में कैसे जीत हासिल की – देखिए कि विजय ने वास्तव में किसे मैदान में उतारा था। टीवीके के उम्मीदवार जीवन के सामान्य क्षेत्रों से आए थे – ड्राइवर, ऑटो-रिक्शा कार्यकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता, ट्यूशन शिक्षक, कॉलेज के छात्र, सब्जी विक्रेता और मोची। पल्लवी कोई अपवाद नहीं है – वह नियम है। चेन्नई निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाली 53 महिलाओं में से केवल दो ही जीतीं – दोनों टीवीके से, दोनों पहली बार प्रतियोगी थीं। लंबे समय तक शक्तिशाली राजनीतिक परिवारों के पुरुषों के प्रभुत्व वाले राज्य में, विजय की विधानसभा कुछ ऐसी दिखती है जैसा तमिलनाडु – और ईमानदारी से कहें तो भारत – ने पहले कभी नहीं देखा है। इंटरनेट के पास कहने के लिए बहुत कुछ था: जब पॉलिमर न्यूज ने पल्लवी को शपथ लेने के लिए आते हुए प्रसारित किया, तो यह क्लिप तुरंत #PallaviMLA और #PregnantMLA हैशटैग के तहत वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर पार्टी और राज्य स्तर से ऊपर उठकर प्रशंसा की बाढ़ आ गई। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के उपयोगकर्ताओं – जिनमें से कई ने कभी तमिल राजनीति का अनुसरण नहीं किया था – ने इस क्लिप को “यह वास्तविक राजनीतिक परिवर्तन जैसा दिखता है” जैसे कैप्शन के साथ साझा किया और “उन्होंने 8 महीने की गर्भवती होकर प्रचार किया और 22,000 वोटों से जीत हासिल की। आपका बहाना क्या है?” अन्य राज्यों की महिला राजनेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए पोस्ट किया। यहां तक कि विजय के आलोचकों ने भी स्वीकार किया कि इस पर बहस करना कठिन है। एक शपथ, दो जिंदगियां: डॉक्टरों ने पल्लवी को प्रसव के लिए 20 मई तक अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि तमिलनाडु विधायक के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों के भीतर, वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए प्रसूति वार्ड में जांच कराएंगी। बच्चे का जन्म एक ऐसी मां से होगा जो एक कानून निर्माता, एक प्रतिनिधि और इस बात का जीता-जागता सबूत है कि भारतीय राजनीति, अपने सबसे अच्छे दिनों में, वास्तविक भारत की तरह दिख सकती है। सफेद वेश्ती पहने शक्तिशाली पुरुषों से भरे हॉल में, नौवें महीने में एक गृहिणी थी जिसने कमरे को दिन की सबसे स्थायी छवि दी। जन्म देने से पहले, वह पहले ही एक जनादेश दे चुकी थी।
Prateek Yadav Ashes Immersion Haridwar

लखनऊ4 मिनट पहले कॉपी लिंक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे पत्नी अपर्णा अपनी बड़ी बेटी प्रथमा, पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन के साथ अस्थियां लेकर निकली हैं। परिवार लखनऊ एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा। शिवपाल के बेटे बदायूं से सांसद आदित्य यादव भी साथ जा रहे हैं। वह अमौसी एयरपोर्ट पर प्रतीक का अस्थि कलश लेकर अपर्णा से आगे चलते दिखे। परिवार ने 6 सीटर चार्टर्ड प्लेन बुक किया है। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाएंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। चार्टर्ड प्लेन देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। अगले दिन 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। 2 तस्वीरें देखिए- लखनऊ एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव (बदायूं सांसद) प्रतीक का अस्थि कलश लेकर जाते दिखे। उनके पीछे अपर्णा, उनके भाई अमन, बेटी पद्मजा हैं। लखनऊ से शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक यादव की बड़ी बेटी प्रथमा अस्थियां लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ रुपए बताई गई थी। प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है। प्रतीक यादव के अस्थी विसर्जन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 7 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तराखंड में है अपर्णा यादव का मायका अपर्णा यादव मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक स्थित गढ़बरसाली (कुरा) गांव में मायका है। अपर्णा का परिवार लंबे समय से उत्तराखंड से जुड़ा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में जैसे ही यह दुखद समाचार पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। प्रतीक के निधन की खबर जैसे ही उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पैतृक गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 14 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरपोर्ट पर अस्थिकलश लेकर जाते दिखे आदित्य अमौसी एयरपोर्ट पर शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थिकलश लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे अपर्णा यादव छोटी बेटी पद्मजा और अपने भाई अमन बिष्ट के साथ चल रही हैं। पद्मजा को प्रतीक बहुत प्यार करते थे। 22 मिनट पहले कॉपी लिंक अपर्णा ने रात 1 बजे सोशल मीडिया पर डाला था पोस्ट अपर्णा यादव ने रात के 1 बजे सोशल मीडिया पर अस्थि विसर्जन से संबंधित पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा- ‘पूज्य स्मरणीय श्री प्रतीक यादव की पवित्र अस्थियों के विसर्जन का कार्यक्रम हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीवीआईपी घाट पर दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वो पहुंचें जिससे हमें शक्ति मिलेगी। 34 मिनट पहले कॉपी लिंक अमौसी एयरपोर्ट पर VIP लाउंज में बैठी हैं अपर्णा अपर्णा यादव भी अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। वह VIP लाउंज में बैठी हुई हैं। यह जानकारी दैनिक भास्कर रिपोर्टर को विश्वस्त सूत्रों ने दी है। 04:47 AM16 मई 2026 कॉपी लिंक थोड़ी देर में हरिद्वार के लिए रवाना होगा परिवार प्रतीक की अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया है। थोड़ी देर में चार्टर प्लेन से परिवार रवाना होगा। परिवार के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 04:31 AM16 मई 2026 कॉपी लिंक प्रतीक अस्थियां लेकर परिवार लखनऊ से हरिद्वार के लिए रवाना प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। शनिवार सुबह 9:15 बजे ससुर अरविंद बिष्ट, साले अमन और प्रतीक की बड़ी बेटी प्रथमा घर से अस्थियां लेकर निकले हैं। चार्टर्ड प्लेन सीधे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से परिवार कार से हरिद्वार पहुंचेगा। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की मौजूदगी में अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 03:57 AM16 मई 2026 कॉपी लिंक 14 मई को हुए प्रतीक के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखिए- अखिलेश ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और अंतिम प्रणाम किया। प्रतीक की दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद रहीं। दोनों ने पिता की चिता पर लकड़ी रखी। अपर्णा के पिता यानी ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी। प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ वाली तस्वीर शव वाहन पर लगाई गई। अखिलेश प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा से बातचीत करते रहे। उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी तो उनके सामने अपर्णा फूट-फूटकर रोईं। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपर्णा यादव को ढांढस बंधाया। देवर







