Tuesday, 30 Jun 2026 | 08:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने एक वीडियो में किया है। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारा के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में उमर फारूकी ने दावा किया है कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग इस फिल्म को फेक बताते थे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर “धुरंधर: द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)” टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा
फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए ‘दंगल’ के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर’ (2025) और ‘धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

March 27, 2026/
7:34 am

भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल...

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन

April 14, 2026/
6:16 pm

वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो की रेड चल रही...

इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मैनेजमेंट:रविवार शाम पीक टाइम में कई चौराहों पर हुई निगरानी; तुरंत क्लियर हुआ जाम

April 5, 2026/
9:19 pm

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने अब ड्रोन का सहारा लेना शुरू कर...

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी ईशा देओल:फिल्म 'घूंघट' का एलान; पुरानी मान्यताओं को चुनौती देगी कहानी

June 16, 2026/
8:34 pm

अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने एक वीडियो में किया है। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोग रात 12 बजे से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ फिल्म देखने की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे। उनके मुताबिक, दर्शक यह जानना चाहते थे कि फिल्म कैसे बनाई गई है, रणवीर सिंह ने रोल को कैसे निभाया है और फिल्म में दिखाए गए ल्यारा के घटनाक्रम कितने सही हैं। 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू का दावा एक और वीडियो में उमर फारूकी ने दावा किया है कि ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग इस फिल्म को फेक बताते थे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। माविया के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में करीब 20 करोड़ बार फिल्म देखी गई और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले किसी फिल्म ने सिर्फ 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। धुरंधर 2 पाकिस्तान में 15 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर “धुरंधर: द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)” टाइटल से रिलीज हुई। फिल्म का 3 घंटे 52 मिनट का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर उपलब्ध है। इसमें लगभग 3 मिनट के नए एक्शन सीन और कुछ रॉ फुटेज हैं, जिन्हें भारतीय थिएटर वर्जन से हटा दिया गया था। पाकिस्तान और दूसरे देशों के दर्शक अभी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन यह भारत में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं, जहां यह 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे रखा गया है। सोशल मीडिया पर हुई स्ट्रीमिंग की घोषणा
फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से सिर्फ जियो-हॉटस्टार पर।’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए ‘दंगल’ के बाद भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर’ (2025) और ‘धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket