Thursday, 09 Jul 2026 | 12:33 PM

Trending :

Jannik Sinner Wins Italian Open, Joins Djokovic With Career Golden Masters

Jannik Sinner Wins Italian Open, Joins Djokovic With Career Golden Masters

Hindi News Sports Jannik Sinner Wins Italian Open, Joins Djokovic With Career Golden Masters 5 मिनट पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड नंबर वन जैनिक सिनर ने रविवार को घरेलू दर्शकों के सामने इटालियन ओपन का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने टेनिस इतिहास के सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया। टेनिस इतिहास में सिनर से पहले यह उपलब्धि सिर्फ 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी। सिनर ने इस सीजन में लगातार छठा मास्टर्स खिताब जीतकर पुरुष टेनिस टूर पर अपना दबदबा और मजबूत किया है। जोकोविच से कम उम्र में हासिल की उपलब्धि इटली के जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच से काफी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया। जोकोविच ने 2018 में सिनसिनाटी ओपन जीतकर 31 साल की उम्र में पहली बार ‘गोल्डन मास्टर्स’ पूरा किया था। वहीं, सिनर ने यह उपलब्धि 24 साल की उम्र में हासिल की। सिनर ने 2023 में कनाडाई ओपन के रूप में अपना पहला मास्टर्स खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। खिताब जीतने के बाद सिनर ने कहा,’मैं बेहद खुश हूं, पिछला ढाई महीना मेरे लिए बेहतरीन रहा है। फाइनल मैच में काफी दबाव था, लेकिन यह सीखने की एक प्रक्रिया है। मैं 24 साल की उम्र में सबकुछ नहीं सीख सकता।’ इस सीजन में 5 मास्टर्स खिताब जीते, अब फ्रेंच ओपन पर नजर जैनिक सिनर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन में इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड और रोम मास्टर्स के खिताब जीते हैं। अब उनका अगला लक्ष्य अगले रविवार से शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन (रोलांड गैरोस) है। चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर अगर क्ले कोर्ट पर होने वाला फ्रेंच ओपन भी जीतते हैं, तो वे ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ पूरा करने वाले दुनिया के 10वें पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। कार्लोस अल्काराज की चोट और जोकोविच के खराब फॉर्म के कारण सिनर को इस बार सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ‘बिग थ्री’ के नक्शेकदम पर सिनर, इस उम्र में नडाल सबसे आगे थे रोम जीतने के बाद सिनर टेनिस के 16 ‘बड़े खिताब’ जीत चुके हैं। 25 साल की उम्र से पहले खिताब जीतने की उनकी रफ्तार ‘बिग थ्री’ फेडेरर, नडाल और जोकोविच जैसी है: नोवाक जोकोविच: 24 साल 9 महीने की उम्र तक 17 बड़े खिताब जीते थे। रोजर फेडेरर: इसी उम्र तक 19 बड़े खिताब जीत चुके थे। राफेल नडाल: इस उम्र तक 28 बड़े खिताब के साथ सबसे आगे थे। हालांकि, जानकार मानते हैं कि सिनर के दौर में ‘बिग थ्री’ जैसा कड़ा मुकाबला नहीं है, जिससे उनकी राह कुछ आसान हुई है। इस सीजन में 38 में से 36 मैच जीते, मास्टर्स में 29-0 रिकॉर्ड इस सीजन के आंकड़े सिनर की बादशाहत दिखाते हैं। एटीपी रैंकिंग में वह 14,700 अंकों के साथ टॉप पर हैं, जबकि कार्लोस अल्काराज के 11,960 अंक हैं। सिनर ने इस सीजन में 38 में से 36 मैच जीते हैं। उन्हें सिर्फ नोवाक जोकोविच और जाकूब मेन्सिका ही हरा सके हैं। 1990 में मास्टर्स फॉर्मेट शुरू होने के बाद सिनर पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने कैलेंडर वर्ष के शुरुआती छह मास्टर्स इवेंट्स में 29-0 रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2025 में शंघाई मास्टर्स में चोट के कारण मैच छोड़ने के बाद से वे किसी भी मास्टर्स टूर्नामेंट में नहीं हारे हैं। क्या है ATP मास्टर्स ATP मास्टर्स, जिसे 2009 से ATP मास्टर्स 1000 कहा जाता है, नौ टेनिस टूर्नामेंट्स की सीरीज है। इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी। ग्रैंड स्लैम के बाद यह टेनिस का टॉप टियर टूर्नामेंट माना जाता है। ग्रैंड स्लैम जीतने पर 2000 और मास्टर्स जीतने पर 1000 रैंकिंग पॉइंट मिलते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भभुआ-सासाराम पटना इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग:सामान छोड़कर डिब्बे से निकले यात्री; कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगी में आग लगी थी

भभुआ-सासाराम पटना इंटरसिटी ट्रेन में लगी आग:सामान छोड़कर डिब्बे से निकले यात्री; कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगी में आग लगी थी

सासाराम में भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस( ट्रेन नंब 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। आग लगने के बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री बोगी में सवार थे। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। ट्रेन सुबह 6.45 से सासाराम से खुलने वाली थी। बोगी में आग ट्रेन खुलने से पहले लगी थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. घटना की जानकारी तुरंत रेलवे कर्मियों की दो गई। फौरन मौके पर आरपीएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को बोगी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। आग लगने से बोगी को नुकसान पहुंचा है। जिस बोगी में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन संचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

Amit Shah Chhattisgarh Visit | Jagdalpur Meet, Tribute Martyrs

Amit Shah Chhattisgarh Visit | Jagdalpur Meet, Tribute Martyrs

नेतानार में गुंडाधुर के परिजनों से मिले अमित शाह। नक्सलवाद खात्मे के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेतानार में कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले 6 महीनों के काम के बाद अब यह पूरा क्षेत्र आदिवासियों से भरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी धरा से अंग्र . शाह ने कहा कि एक दौर वह भी था जब यहां एक साथ 6 पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती थी, स्कूल उजाड़ दिए जाते थे और गरीबों का राशन तक छीन लिया जाता था। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वे मासूम बच्चों को उनके बचपन में ही जबरन उठा ले जाते थे। गृह मंत्री ने आगे कहा कि अब सरकार ने कड़े कदम उठाकर बस्तर से इस गनतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही अब इस ऐतिहासिक धरती को एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। यहां के आदिवासी बच्चों को अब वे तमाम आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं, जो पहले केवल बड़े शहरों में ही मिलती थीं। अब हर गरीब परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंचाया जा रहा है, उनके राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। रायपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित था। 112 के 400 हाईटैक वाहन को दिखाई हरी झंडी इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल 112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब क्राइम, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी पर एक ही नंबर पर मदद मिलेगी। रायपुर के इस कार्यक्रम के तुरंत बाद अमित शाह नेतानार से जगदलपुर रवाना हो गए हैं। यहां अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे जगदलपुर में ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होकर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। 112 के 400 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। क्राइम, मेडिकल और आगजनी के लिए एक नंबर ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर शुरू की गई डायल-112 सेवा में पुलिस, फायर और मेडिकल इमरजेंसी को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इसके लिए 400 हाईटेक वाहन उतारे गए हैं, जिनमें GPS, डैश कैम, PTZ कैमरा, वायरलेस रेडियो और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं हैं। इससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और तेजी से रिस्पॉन्स संभव होगा। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ‘डायल 112’ के लोगो वाला मोमेंटो लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। डायल-112 सेवा का पूरे प्रदेश में विस्तार डायल 112 सेवा का विस्तार राज्य सरकार की उन बड़ी योजनाओं में शामिल है, जिसके जरिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मुताबिक, अभी तक सिर्फ 16 जिलों तक सीमित रहने वाली इस सेवा को अब पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के सभी थानों को डायल-112 से जोड़ा जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में आम जनता तक पुलिस सहायता पहले की तुलना में ज्यादा तेज और प्रभावी ढंग से पहुंच सके। नेतानामर में गुंडाधुर के परिजनों से शाह ने मुलाकात की। हर जिले को फॉरेंसिक जांच की सुविधा राज्य सरकार ने इस दौरे के दौरान अपराध जांच सिस्टम को तकनीकी रूप से मजबूत किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स रवाना की गईं। इन विशेष वाहनों में लगे आधुनिक उपकरणों की मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती जांच हो सकेगी। बस्तर के नेतानार में अमित शाह के कार्यक्रम स्थल को ‘सेवा डेरा’ नाम दिया गया था। बादल एकेडमी में होगी विकास और सुरक्षा पर चर्चा श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर के एक निजी होटल पहुंचेंगे, जहां दोपहर भोजन के बाद बैठकों का दौर शुरू होगा। वे बादल एकेडमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा अभियानों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद होटल ग्रैंड एम्बिशन में अलग-अलग विभागों की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन प्रस्तुतियों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। नेतानार में अमित शाह को सुनने ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे। कल मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक दौरे के तीसरे दिन यानी 19 मई मंगलवार को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति और प्रशासनिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें राज्यों के बीच समन्वय से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सुरक्षा-विकास पर रहेगा फोकस दौरे के दौरान उनका मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा। इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है। बस्तर के कैंप बनेंगे सुविधा केंद्र अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर छ्त्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बस्तर पूर्ण रूप से नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। जिसके बाद अब कल (19 मई) को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक होने वाली है। साल 2025 में ये बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई थी। विजय शर्मा ने कहा कि नेतानार में सुरक्षा कैंप अब सुविधा केंद्र में बदल रहा है। इसकी शुरुआत अमित शाह करेंगे। भविष्य में बस्तर के सारे

बीजेपी ने EC से कौन सा चुनाव करने की मांग की, कहा- हमारे समर्थकों को धमाकाया जा रहा है’

बीजेपी ने EC से कौन सा चुनाव करने की मांग की, कहा- हमारे समर्थकों को धमाकाया जा रहा है'

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग और पुलिस विभाग के प्रमुख गौरव यादव से चौधरीकर चपरासीपुर जिले के मुदकी नगर परिषद में चुनाव कराने की मांग की। याचिका में बड़े पैमाने पर हिंसा, धमकियों, नामांकन पत्र प्लेसमेंट में बाधा डालने और पुलिस तंत्र के उत्पीड़न पूर्ण मानसिकता का आरोप लगाया गया है। भाजपा कार्यालय के सचिव सुनील दत्त भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत याचिका में पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित किराना सामान को धमाका कर दिया गया, संयुक्त राष्ट्र पर हमला किया गया और आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा गैर-सरकारी संगठन के रूप में नामांकन पत्र जारी किया गया। भाजपा ने कहा कि 16 मई को गुरप्रीत सिंह शेखों के नेतृत्व में कथित तौर पर कथित तौर पर मुदकी में नामित केंद्र के आसपास आतंक फैलाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रतियोगी और समर्थक घायल हो गए थे। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में असफल रहे। याचिका में यह भी बताया गया है कि 17 मई को पहली रिपोर्ट में केंद्र के पास हिंसा और उपद्रव के मामले में जनता के भारी विरोध दर्ज किया गया था और इसमें लगभग 300 अज्ञात लोगों के नाम शामिल थे। भाजपा ने पिपरियात से संबंधित अधिकारियों को तत्काल हटाने और स्थानांतरण करने के साथ-साथ पूरी घटना की स्वतंत्र जांच की भी मांग की है। पार्टी ने एबीवीपी के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा, फाइनैंशल के सख्त एक्शन और नॉमिनेशन के लिए कथित तौर पर रोके जाने को लेकर अवसर देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि भय, ख़तरनाक और हिंसा के कारण भाजपा को लोकतंत्र में काम नहीं करना चाहिए, और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लोकतंत्र में लोकतंत्र की ताकत को हर कीमत पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें: ‘बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी…’ AAP के न्यूनतम दावे से मचाई नाराजगी, वीडियो जारी कर लगाया ये बड़ा आरोप भाजपा ने चुनाव आयोग से यह भी आग्रह किया कि मुदकी में स्वतंत्र और राजनीतिक रूप से निर्वाचित होने तक के लिए अनुमोदित अभ्यारण्य को बहाल कर दिया जाए। यह भी पढ़ें: केरल के नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण वीडियो, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

‘बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी…’ ‘आप’ सांसद के दावे से मची दोस्ती, वीडियो जारी कर लगाया ये बड़ा आरोप

'बंगाल की तरह पंजाब में भी बीजेपी...' 'आप' सांसद के दावे से मची दोस्ती, वीडियो जारी कर लगाया ये बड़ा आरोप

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के अल्पसंख्यक मल उपनाम सिंह कांग ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण (असमआर) के माध्यम से पंजाब में असलियत जिले के नाम हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। आनंदपुर साहिब के सांसद ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि क्रॉस लिस्ट की एस थ्री थ्रिल थ्रेड तरीके से हो। एक वीडियो में कांग ने आरोप लगाया कि बीजेपी एस ताकतवर के नाम पर साजिश रच रही है और ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। मेरे प्यारे पंजाबियों, जागो यह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हमारे 2027 के चुनावों से ठीक पहले क्यों लागू किया जा रहा है? बिहार में, उन्होंने 65 लाख से अधिक वास्तविक नाम हटा दिए। बंगाल में, यह एक चौंकाने वाली बात थी कि 91 लाख मतदाताओं का सफाया हो गया, जो कुल मतदाता सूची का लगभग 12% है! और बीजेपी चल पड़ी… pic.twitter.com/p9Y44RuK0X – मालविंदर सिंह कांग (@kang_malinder) 17 मई 2026 उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लाइब्रेरी के नाम को पंजाब के वास्तविक नाम से हटाने की कोशिश कर रही है। कंग ने कहा, ”लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा, ”हमें विश्वास रखना होगा और अपने लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करनी होगी।” लोकतंत्र को अंतिम रूप दिया जा सकता है, जब हमारे पास मतदान का अधिकार हो।” यह भी पढ़ें: केरल के नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण वीडियो, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल कांग ने आरोप लगाया कि जहां बीजेपी को जनता का समर्थन नहीं मिलता, वहां वह अलग-अलग ”हथकंडे” अपनाती है. पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के चुनाव धांधली में हुए। इसी बीच, कंग ने पायलट कमीशन को पत्र लिखकर एस ताकतवर से पंजाब के रियल लाॅक, विशेष रूप से एन राइट पंजाबी कम्युनिटी पर हमले वाले प्रभाव प्रभाव के बारे में लिखा। कांग ने कहा कि जिस तरह से इस मंदिर की जा रही है, उसके सहयोगियों और उनके उद्देश्यों के बारे में गंभीर सवाल पूछे गए हैं। उन्होंने कहा, ”पहले पंजाब और किसानों को अस्वीकृत किया गया। अब वास्तविक पंजाबी फ़्लोरिडा के आबादकारों की सूची से नामांकन की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी एस मजबूत प्रक्रिया के तहत राज्य में एक भी वैधानिक नाम कटनी नहीं है। (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)पंजाब विधानसभा चुनाव(टी)बंगाल(टी)मल प्रत्याशी सिंह(टी)पंजाब चुनाव 2026(टी)बीजेपी

जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स ले रही:पंजाब और सीमा पार से पहुंच रही खेप; ड्रग्स माफिया पर शिकंजे के लिए 100 दिन का अभियान

जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स ले रही:पंजाब और सीमा पार से पहुंच रही खेप; ड्रग्स माफिया पर शिकंजे के लिए 100 दिन का अभियान

पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर नशे के नए गढ़ के रूप में सामने आया है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक, राज्य की 1.3 करोड़ आबादी में से करीब 13.5 लाख लोग (13% से ज्यादा) ड्रग्स से प्रभावित हैं। 2022 में यह आंकड़ा करीब 6 लाख था। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद के साथ अब ड्रग्स नेटवर्क भी बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। दक्षिण कश्मीर के मोहम्मद अमीन बताते हैं कि उनका बेटा वकील बनना चाहता था, लेकिन स्कूल में सिगरेट से शुरू हुई लत धीरे-धीरे चरस और हेरोइन तक पहुंच गई। बाद में ड्रग्स खरीदने के लिए उसने घर का सामान तक बेचना शुरू कर दिया। ड्रग्स की लत से बाहर निकल चुके आदिल भट का कहना है कि इसके पीछे संगठित गिरोह काम कर रहे हैं, जिनके तार पंजाब के डीलरों से जुड़े हैं। नशीले पदार्थ सीमावर्ती इलाकों के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। आतंकवाद के साथ ड्रग्स भी बड़ा खतरा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के सामने अब आतंकवाद के साथ ड्रग्स भी बड़ी चुनौती है। डीजीपी नलिन प्रभात ने भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा खतरा बताया है। इसी के मद्देनजर सरकार ने 100 दिन का नशा-विरोधी अभियान शुरू किया है। इसमें अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। 165 हॉटस्पॉट चिन्हित, 704 एफआईआर दर्ज जागरूकता अभियान के साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की है। NDPS एक्ट के तहत 704 एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने 165 ऐसे इलाकों की पहचान की है, जहां नशे का कारोबार ज्यादा है, ताकि वहां विशेष निगरानी रखी जा सके। ड्रग्स कारोबार कर रहे लोगों के आईडी कैंसल

रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा

रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी शर्तें रखी हैं। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने यह दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ईरान को बमबारी से हुए नुकसान का कोई मुआवजा नहीं देगा। साथ ही उसने मांग की है कि ईरान अपने 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपे। अमेरिका की एक और शर्त यह बताई गई है कि ईरान में सिर्फ एक परमाणु सेंटर ही चालू रहना चाहिए। इसके अलावा, अमेरिका ईरान की फ्रीज हुई विदेशी संपत्तियों में से 25% से ज्यादा रकम जारी करने के पक्ष में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन चाहता है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने का मुद्दा बातचीत के जरिए हल किया जाए। हालांकि इन शर्तों पर अभी तक अमेरिका या ईरान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला: UAE के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया। 2. होर्मुज पार कर भारत पहुंचे 15 LPG जहाज: मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन गैस लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। 3. भारत बोला- होर्मुज में शिपिंग रोकना मंजूर नहीं: UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग रोकना और नौवहन में बाधा डालना अस्वीकार्य है। 4. ट्रम्प का नया ऑफर- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके: ट्रम्प ने पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सस्पेंड करने की बात कही। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि उसका समय तेजी से खत्म हो रहा है। 5. सीजफायर के बावजूद लेबनान पर इजराइली हमले जारी: संघर्षविराम बढ़ने के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 30 से ज्यादा हमले किए। हजारों लोग इलाके छोड़कर पलायन कर रहे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स ले रही:पंजाब और सीमा पार से पहुंच रही खेप; ड्रग्स माफिया पर शिकंजे के लिए 100 दिन का अभियान

जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स ले रही:पंजाब और सीमा पार से पहुंच रही खेप; ड्रग्स माफिया पर शिकंजे के लिए 100 दिन का अभियान

पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर नशे के नए गढ़ के रूप में सामने आया है। सरकारी अनुमानों के मुताबिक, राज्य की 1.3 करोड़ आबादी में से करीब 13.5 लाख लोग (13% से ज्यादा) ड्रग्स से प्रभावित हैं। 2022 में यह आंकड़ा करीब 6 लाख था। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद के साथ अब ड्रग्स नेटवर्क भी बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। डीजीपी नलिन प्रभात ने भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा खतरा बताया है। इसी के मद्देनजर सरकार ने 100 दिन का नशा-विरोधी अभियान शुरू किया है। इसमें अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। दक्षिण कश्मीर के मोहम्मद अमीन बताते हैं कि उनका बेटा वकील बनना चाहता था, लेकिन स्कूल में सिगरेट से शुरू हुई लत धीरे-धीरे चरस और हेरोइन तक पहुंच गई। बाद में ड्रग्स खरीदने के लिए उसने घर का सामान तक बेचना शुरू कर दिया। ड्रग्स की लत से बाहर निकल चुके आदिल भट का कहना है कि इसके पीछे संगठित गिरोह काम कर रहे हैं, जिनके तार पंजाब के डीलरों से जुड़े हैं। नशीले पदार्थ सीमावर्ती इलाकों के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। 165 हॉटस्पॉट चिन्हित, 704 FIR दर्ज जागरूकता अभियान के साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की है। NDPS एक्ट के तहत 704 एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने 165 ऐसे इलाकों की पहचान की है, जहां नशे का कारोबार ज्यादा है, ताकि वहां विशेष निगरानी रखी जा सके। ड्रग्स कारोबार कर रहे लोगों के आईडी कैंसल ——- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार:47 के घर पर बुलडोजर चला; 114 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड जम्मू और कश्मीर में पिछले 28 दिनों में ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 733 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपी ड्रग पेडलर्स के 47 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Kerala cm VD Satheeshan oath udf congress rahul gandhi

Kerala cm VD Satheeshan oath udf congress rahul gandhi

तिरुवनंतपुरम9 मिनट पहले कॉपी लिंक वीडी सतीशन केरलम के 13वें CM होंगे। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) आज केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार 6 बार से पारावूर सीट से विधायक हैं। उनके साथ 21 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आएंगे। UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतीं राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सरकार बनी है। विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। UDF ने राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के 10 साल के शासन खत्म किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 63 सीटें जीतीं। स्पीकर, डिप्टी स्पीकर पद कांग्रेस ने रखे कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। चीफ व्हिप की नियुक्ति केरल कांग्रेस पार्टी से की जाएगी। UDF में 6 छोटी पार्टियां शामिल शपथ समारोह में कई राज्यों के सीएम भी आएंगे समारोह में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। तमिलनाडु के CM विजय भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने 16 मई को वीडी सतीशन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। वहीं, शपथ समारोह को लेकर सेंट्रल स्टेडियम में बड़ा मंच तैयार किया गया है। यहां हजारों कार्यकर्ताओं और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए अस्थायी शेड भी लगाए गए हैं। राहुल चाहते थे वेणगोपाल सीएम बने, पार्टी नेताओं की पसंद सतीशन थे 4 मई को केरलम का रिजल्ट आया। राज्य में UDF की सरकार बनी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इसके बाद सीएम फेस को लेकर खींचतान शुरू हुई। सीएम फेस के लिए तीन नाम वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला थे। राहुल गांधी की पहली पसंद वेणुगोपाल थे। कुछ लोग चेन्निथला के पक्ष में भी थे, लेकिन केरलम के कांग्रेस कार्यकर्ता और UDF की सहयोगी पार्टियां सतीशन के नाम पर अड़ी थीं। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे। कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया। इसके बाद 14 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे। ———————————— बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में CM की शपथ की खबरें भी पढ़ें… तमिलनाडु: TVK की सरकार, विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय की पार्टी TVK को 234 में से 108 सीटें मिली थीं। उन्हें कांग्रेस, लेफ्ट, IUML और VCK के 13 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। पूरी खबर पढ़ें… पश्चिम बंगाल: भाजपा सरकार, सुवेंदु भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 9 मई को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी ने 294 में से 207 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… असम: भाजपा सरकार, हिमंता दूसरी बार असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। 12 मई को असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें… पुडुचेरी: एनडीए सरकार, एन. रंगासामी 5वीं बार CM बने एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हिमाचल में कांग्रेस-BJP की ‘नेक टू नेक’ फाइट:सीनियर जर्नलिस्ट बोले- एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद कांग्रेस ने सियासी जमीन बचाई; भाजपा मुकाबले से बाहर दिखी

हिमाचल में कांग्रेस-BJP की ‘नेक टू नेक’ फाइट:सीनियर जर्नलिस्ट बोले- एंटी-इनकंबेंसी के बावजूद कांग्रेस ने सियासी जमीन बचाई; भाजपा मुकाबले से बाहर दिखी

हिमाचल प्रदेश के 25 नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में मुकाबला लगभग बराबरी का रहा। सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ साढ़े तीन साल की एंटी इनकंबेंसी के बावजूद एकतरफा लहर नहीं चली। सोलन, बिलासपुर और ऊना जिला में बीजेपी ने बढ़त जरूर बनाई, लेकिन राज्य की सत्ता की चाबी तय करने वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा जिला में बीजेपी पिछड़ी है। बीजेपी के गढ़ मंडी में भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। शिमला, कुल्लू, सिरमौर और हमीरपुर में अभी मुकाबला बराबरी का लग रहा है। इन जिलों में चेयरमैन का फैसला अन्य (निर्दलीय) के हाथ में है। हालांकि, चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा पार्टी समर्थित प्रत्याशी न उतारने के फैसले से लग रहा था कि सत्तारूढ़ दल घुटने टेक चुका है। फिर भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं बीजेपी ने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। सीनियर जर्नेलिस्ट उदयवीर पठानिया ने कहा कि बराबरी के बावजूद इन चुनाव में बीजेपी पिछड़ी है। उन्होंने आगे कहा- अब सिलसिलेवार पढ़ें, किस जिला में कौन से दल को बढ़त… कांगड़ा जिला में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन कांगड़ा जिला के विभिन्न नगर परिषदों में कांग्रेस के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया है। कांगड़ा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित 8 पार्षद चुनाव जीते, जबकि BJP समर्थित एक प्रत्याशी जीत पाया है। ज्वालामुखी में कांग्रेस के सात और बीजेपी समर्थित दो पार्षद चुनाव जीत पाए हैं। नूरपूर में कांग्रेस समर्थित 6 पार्षद और बीजेपी समर्थित 3 चुनाव जीते हैं। देहरा बीजेपी के किले में कांग्रेस की सेंध देहरा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पांच और बीजेपी समर्थित दो ही पार्षद चुनाव जीते हैं। देहरा में 20 साल से बीजेपी का कब्जा था। इस बार यहां कांग्रेस का चेयरमैन बनना तय है। शाहपुर में भाजपा समर्थित आठ, कांग्रेस समर्थित 2 और निर्दलीय तीन चुनाव जीते। नगरोटा बगवां में बीजेपी की जीत कांग्रेस को नगरोटा बगवां में झटका लगा है। कैबिनेट रैंक वाले पर्यटन निगम चेयरमैन के गृह विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में बीजेपी समर्थित चार पार्षद, कांग्रेस समर्थित दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ। बीजेपी की जीत के बावजूद यहां चेयरमैन कांग्रेस का बनना तय है, क्योंकि चेयरमैन की सीट SC के लिए रिजर्व है और SC पार्षद कांग्रेस का जीता है। इस तरह, कांगड़ा के सभी पांच नगर परिषद में चेयरमैन कांग्रेस के बन सकते हैं। मंडी के नेरचौक में कांग्रेस समर्थित 9 पार्षद जीते मंडी में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की 10 में से 9 सीटें बीजेपी जीती थी। मगर निकाय चुनाव में यहां बीजेपी को झटका लगा है। नेरचौक में कांग्रेस समर्थित 8 पार्षद, BJP समर्थित एक उम्मीदवार चुनाव जीता है। करसोग नगर पंचायत में सात में से पांच कांग्रेस समर्थित, एक निर्दलीय और एक वार्ड में चुनाव का बहिष्कार किया गया। सरकाघाट में भी कांग्रेस समर्थित तीन, भाजपा समर्थित तीन और 2 निर्दलीय जीते हैं। सुंदरनगर-जोगेंद्रनगर में बीजेपी जीती जोगेंद्रनगर में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा। यहां बीजेपी समर्थित 5 प्रत्याशी और दो सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते हैं। सुंदरनगर में भाजपा समर्थित नौ, दो कांग्रेस और दो सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते। हमीरपुर में किसी दल को बढ़त नहीं, निर्दलीय का रोल बढ़ा हमीरपुर के नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित दो, भाजपा समर्थित तीन और चार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। अब चेयरमैन किस दल का बनेगा, यह निर्दलीयों पर निर्भर करेगा। नड्डा के गृह जिला में BJP का पलड़ा भारी बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में बीजेपी का पलड़ा भारी लग रहा है। बिलासपुर में कांग्रेस समर्थित दो और भाजपा समर्थित नौ उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। बिलासपुर जिला के घुमारवी नगर परिषद में भी कांग्रेस पिछड़ी है। यहां कांग्रेस समर्थित तीन और बीजेपी समर्थित पांच पार्षद चुनाव जीते है। श्री नैना देवी में भी कांग्रेस की हार हुई है। यहां कांग्रेस समर्थित 2 और बीजेपी समर्थित 5 पार्षद जीते है। सोलन में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया सोलन जिला में भी बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। परवाणू में कांग्रेस समर्थित चार और बीजेपी समर्थित पांच प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नालागढ़ में भी बीजेपी समर्थित सात, कांग्रेस समर्थित एक और एक निर्दलीय चुनाव जीता है। कांग्रेस के गढ़ रामपुर में पहली बार जीती BJP शिमला जिला के रामपुर में बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ में शानदार प्रदर्शन किया। रामपुर में पहली बार बीजेपी के चार पार्षद चुनाव जीते हैं। कांग्रेस समर्थित भी चार और एक निर्दलीय चुनाव जीता है। यानी यहां भी निर्दलीय पर निर्भर करेगा कि चेयरमैन किस दल का बनेगा। ठियोग नगर परिषद में मुकाबला बराबरी का रहा। यहां कांग्रेस-बीजेपी समर्थित 3-3 पार्षद जीते। एक निर्दलीय भी पूर्व में भाजपा का रहा है, लेकिन बीजेपी ने जब अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारे तो उसकी अनदेखी की गई। लिहाजा अब निर्दलीय उम्मीदवार ठियोग का चेयरमैन तय करेगा। चंबा में बराबरी का मुकाबला, डलहौजी में BJP जीती चंबा नगर परिषद में कांग्रेस-बीजेपी समर्थित 5-5 और एक निर्दलीय जीता है, जबकि डलहौजी में कांग्रेस समर्थित एक और बीजेपी समर्थित 8 पार्षद चुनाव जीते है। मनाली में बीजेपी ने कांग्रेस का क्लीन स्वीप किया कुल्लू जिला के मनाली नगर परिषद में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। यहां सभी प्रत्याशी भाजपा समर्थित चुनाव जीते हैं। यह मनाली के कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ के लिए भी झटका माना जा रहा है। कुल्लू नगर परिषद के 11 वार्ड में से भाजपा समर्थित तीन, कांग्रेस समर्थित तीन और छह निर्दलीय चुनाव जीते हैं। कुल्लू नगर परिषद पर किसका कब्जा होगा, यह निर्दलीय तय करेंगे। ऊना में बीजेपी को बढ़त ऊना जिला के संतोषगढ़ में भाजपा समर्थित 6, कांग्रेस समर्थित 3, नगर परिषद मैहतपुर में भाजपा समर्थित चार, कांग्रेस समर्थित तीन और दो निर्दलीय चुनाव जीते। नाहन में बीजेपी का चेयरमैन बनना तय सिरमौर जिला के नाहन में बीजेपी समर्थित 7 और कांग्रेस समर्थित 6 पार्षद चुनाव जीते, जबकि पांवटा में मिला-जुला रिजल्ट रहा। पांवटा में पांच कांग्रेस समर्थित और चार बीजेपी समर्थित चुनाव जीते है। यहां पर चार अन्य भी जीतकर आए है। इनकी चेयरमैन चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।