Thursday, 09 Jul 2026 | 01:34 PM

Trending :

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं। सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है? जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी? जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी। शगुन ने स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से डेब्यू किया था। सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था? जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था। सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था? जवाब: हिमाचल से मुंबई आना बहुत बड़ा कल्चर शॉक था। वहां से आने वाले लोगों को यहां की कई चीजें बहुत अलग लगती हैं, लेकिन मैंने यहां कॉलेज किया, इसलिए धीरे-धीरे मैं मुंबई की लाइफस्टाइल में कम्फर्टेबल हो गई। सवाल: क्या असल जिंदगी के संघर्ष ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मदद करेंगे? जवाब: मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी अकेली रही हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे हैं। अगर वहां भी मुझे कोई परेशानी होगी, तो मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकती हूं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। सवाल: इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ होंगे। क्या इसे लेकर एक्साइटमेंट है? जवाब: शायद इसलिए इस बार थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ आए हों, लेकिन मैं पहले से कोई डर अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती। क्योंकि अगर मैं पहले से सोचूंगी, तो खुद को और ज्यादा डरा दूंगी। सवाल: इस बार आपको सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कौन लगता है? जवाब: अगर मुझे टॉप कंटेंडर्स के नाम लेने हों, तो रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और गौरव खन्ना। मैंने रुबीना के पुराने स्टंट देखे हैं और वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। बाकी लोग भी मजबूत हैं, लेकिन उनके स्टंट मैंने ज्यादा नहीं देखे। शगुन ने स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया। सवाल: दोस्ती किसके साथ होने वाली है? जवाब: मुझे लगता है मैं सबकी दोस्त बन जाऊंगी। मैं बहुत हैप्पी-गो-लकी इंसान हूं। मैं खुद पर भी जोक्स ले सकती हूं और दूसरों के भी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से कोई दिक्कत होगी। शो में ओरी के साथ फन BTS बनाऊंगी और उनका सिग्नेचर पोज भी जरूर करूंगी। सवाल: जब पहली बार शो के लिए कॉल आया, तब आपका रिएक्शन क्या था? जवाब: मेरा पहला रिएक्शन था- ‘फाइनली!’ क्योंकि मैं सच में चाहती थी कि यह हो जाए। मैं खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ करना चाहती थी। जब कॉल आया, तब तक मैंने किसी को नहीं बताया था। जब सब फाइनल हो गया, तब घर जाकर मां को बताया। वो पहले शॉक हो गईं और बोलीं- ‘तू कैसे करेगी खतरों?’ फिर थोड़ा इमोशनल भी हो गईं क्योंकि मुझे लंबे समय के लिए बाहर जाना होगा। सवाल: मेंटली और फिजिकली खुद को कैसे तैयार कर रही हैं? जवाब: मैं मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन फिजिकली जहां मुझे लगता है कि थोड़ी कमी हो सकती है, वहां मैं मेहनत कर रही हूं। मैं कैलिस्थेनिक्स कर रही हूं, जिम और स्विमिंग भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि जहां फिजिकल स्ट्रेंथ कम होगी, वहां मैं मेंटल स्ट्रेंथ से उसे कवर कर लूंगी। सवाल: पहाड़ों की लड़कियां काफी मजबूत मानी जाती हैं। क्या उस टैग का प्रेशर है? जवाब: इस बार सिर्फ दो पहाड़ी लड़कियां हैं- मैं और रुबीना। लोग पहाड़ों की लड़कियों को मेहनती और मजबूत मानते हैं, तो मैं कोशिश करूंगी कि मैं उन्हें गलत साबित न करूं। शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नंबर कब आएगा’ (2021) में भी काम किया है। सवाल: टीवी पर आपकी एक बहुत स्ट्रॉन्ग और सीरियस इमेज है, क्या इस शो में लोग असली शगुन को देख पाएंगे? जवाब: बिल्कुल। सोशल मीडिया के बाद लोगों के लिए इमेज तोड़ना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लोग असली शगुन को देखेंगे। मैं असल जिंदगी में बहुत चिल इंसान हूं और खुद को भी बहुत सीरियसली नहीं लेती। सवाल: फैंस के क्या रिएक्शन आ रहे हैं? जवाब: मुझे जो भी डीएम आ रहे हैं, उनमें लोग यही कह रहे हैं कि ‘आप ही विनर हो।’ यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझ पर इतना भरोसा करते हैं। मैं भी इसी सोच के साथ जा रही हूं कि मुझे जीतना है। सवाल: अगर शो जीत गईं, तो सबसे पहले क्या करेंगी? जवाब: बहुत पार्टी करूंगी और कहीं घूमने जाऊंगी। सवाल: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब: मुझे हमेशा लगता था कि मैं फिक्शन की दुनिया में बहुत कम्फर्टेबल हो गई हूं, लेकिन जिंदगी वहीं ग्रो करती है जहां आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। इसलिए मैंने सोचा कि अब नॉन-फिक्शन ट्राय करना चाहिए। सवाल: आखिर में फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी? जवाब: बस यही कहना चाहूंगी कि शो जरूर देखिए। हम सब बहुत मेहनत करते हैं, सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी। पूरी टीम हमारी सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

33 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं। सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है? जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी? जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी। शगुन ने स्टार प्लस के शो ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से डेब्यू किया था। सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था? जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था। सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था? जवाब: हिमाचल से मुंबई आना बहुत बड़ा कल्चर शॉक था। वहां से आने वाले लोगों को यहां की कई चीजें बहुत अलग लगती हैं, लेकिन मैंने यहां कॉलेज किया, इसलिए धीरे-धीरे मैं मुंबई की लाइफस्टाइल में कम्फर्टेबल हो गई। सवाल: क्या असल जिंदगी के संघर्ष ‘खतरों के खिलाड़ी’ में मदद करेंगे? जवाब: मुझे नहीं लगता कि मैं जिंदगी में कभी अकेली रही हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा मेरे साथ रहे हैं। अगर वहां भी मुझे कोई परेशानी होगी, तो मैं उन्हें कॉल या मैसेज कर सकती हूं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। सवाल: इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ होंगे। क्या इसे लेकर एक्साइटमेंट है? जवाब: शायद इसलिए इस बार थीम ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पुराने और नए कंटेस्टेंट्स साथ आए हों, लेकिन मैं पहले से कोई डर अपने दिमाग में नहीं रखना चाहती। क्योंकि अगर मैं पहले से सोचूंगी, तो खुद को और ज्यादा डरा दूंगी। सवाल: इस बार आपको सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट कौन लगता है? जवाब: अगर मुझे टॉप कंटेंडर्स के नाम लेने हों, तो रुबीना दिलाइक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और गौरव खन्ना। मैंने रुबीना के पुराने स्टंट देखे हैं और वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। बाकी लोग भी मजबूत हैं, लेकिन उनके स्टंट मैंने ज्यादा नहीं देखे। शगुन ने स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परिधि ‘परी’ वीरानी का भी रोल प्ले किया। सवाल: दोस्ती किसके साथ होने वाली है? जवाब: मुझे लगता है मैं सबकी दोस्त बन जाऊंगी। मैं बहुत हैप्पी-गो-लकी इंसान हूं। मैं खुद पर भी जोक्स ले सकती हूं और दूसरों के भी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि किसी से कोई दिक्कत होगी। शो में ओरी के साथ फन BTS बनाऊंगी और उनका सिग्नेचर पोज भी जरूर करूंगी। सवाल: जब पहली बार शो के लिए कॉल आया, तब आपका रिएक्शन क्या था? जवाब: मेरा पहला रिएक्शन था- ‘फाइनली!’ क्योंकि मैं सच में चाहती थी कि यह हो जाए। मैं खुद भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ करना चाहती थी। जब कॉल आया, तब तक मैंने किसी को नहीं बताया था। जब सब फाइनल हो गया, तब घर जाकर मां को बताया। वो पहले शॉक हो गईं और बोलीं- ‘तू कैसे करेगी खतरों?’ फिर थोड़ा इमोशनल भी हो गईं क्योंकि मुझे लंबे समय के लिए बाहर जाना होगा। सवाल: मेंटली और फिजिकली खुद को कैसे तैयार कर रही हैं? जवाब: मैं मेंटली काफी स्ट्रॉन्ग हूं, लेकिन फिजिकली जहां मुझे लगता है कि थोड़ी कमी हो सकती है, वहां मैं मेहनत कर रही हूं। मैं कैलिस्थेनिक्स कर रही हूं, जिम और स्विमिंग भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि जहां फिजिकल स्ट्रेंथ कम होगी, वहां मैं मेंटल स्ट्रेंथ से उसे कवर कर लूंगी। सवाल: पहाड़ों की लड़कियां काफी मजबूत मानी जाती हैं। क्या उस टैग का प्रेशर है? जवाब: इस बार सिर्फ दो पहाड़ी लड़कियां हैं- मैं और रुबीना। लोग पहाड़ों की लड़कियों को मेहनती और मजबूत मानते हैं, तो मैं कोशिश करूंगी कि मैं उन्हें गलत साबित न करूं। शगुन ने टेलीविजन के अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नंबर कब आएगा’ (2021) में भी काम किया है। सवाल: टीवी पर आपकी एक बहुत स्ट्रॉन्ग और सीरियस इमेज है, क्या इस शो में लोग असली शगुन को देख पाएंगे? जवाब: बिल्कुल। सोशल मीडिया के बाद लोगों के लिए इमेज तोड़ना थोड़ा आसान हो गया है, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में लोग असली शगुन को देखेंगे। मैं असल जिंदगी में बहुत चिल इंसान हूं और खुद को भी बहुत सीरियसली नहीं लेती। सवाल: फैंस के क्या रिएक्शन आ रहे हैं? जवाब: मुझे जो भी डीएम आ रहे हैं, उनमें लोग यही कह रहे हैं कि ‘आप ही विनर हो।’ यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोग मुझ पर इतना भरोसा करते हैं। मैं भी इसी सोच के साथ जा रही हूं कि मुझे जीतना है। सवाल: अगर शो जीत गईं, तो सबसे पहले क्या करेंगी? जवाब: बहुत पार्टी करूंगी और कहीं घूमने जाऊंगी। सवाल: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब: मुझे हमेशा लगता था कि मैं फिक्शन की दुनिया में बहुत कम्फर्टेबल हो गई हूं, लेकिन जिंदगी वहीं ग्रो करती है जहां आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। इसलिए मैंने सोचा कि अब नॉन-फिक्शन ट्राय करना चाहिए। सवाल: आखिर में फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी? जवाब: बस यही कहना चाहूंगी कि शो जरूर देखिए। हम सब बहुत मेहनत करते हैं, सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी। पूरी टीम हमारी सेफ्टी का बहुत ध्यान रखती है

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Bhopal House

Twisha Sharma Suicide Mystery; Husband Bhopal House

फराज शेख। भोपाल46 मिनट पहले कॉपी लिंक सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है। भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बागमुगालिया एक्सटेंशन में रिटायर्ड महिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा शर्मा की मंगलवार को मौत हो गई थी। वह प्रेग्नेंट थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पति फरार है। ट्विशा के आखिरी CCTV फुटेज… CCTV फुटेज में ट्विशा शाम 7.20 बजे सीढ़ियों से ऊपर जाती दिखी। सीढ़ियों पर पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक घुटनों के बल बैठा दिख रहा है। ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह इन्हीं सीढ़ियों के बगल वाला गेट खोलकर जाती दिखीं। गिरिबाला के बाद नीले रंग की शर्ट में एक युवक सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखा। तीन युवक ट्विशा की बॉडी लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखे। नोएडा की ट्विशा की 6 महीने पहले शादी ट्विशा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील समर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। ट्विशा ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। वह चार तेलुगु फिल्मों और कई विज्ञापनों में काम कर चुकी थी। दोनों की डेटिंग एप से मुलाकात हुई बाद में परिवार की सहमति से 12 दिसंबर 2025 को शादी की थी। समर्थ जिला कोर्ट में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं। मां से फोन पर बात करते छत पर गई ट्विशा मौत से पहले घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह रात के समय अकेले सीढ़ियां चढ़कर छत पर जाती दिखाई दी। 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से घर लौटी थी। टीवी देखते समय उसकी मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। रात करीब साढ़े दस बजे ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्विशा और समर्थ की शादी की तस्वीर। 4 चैट वायरल, इसमें दो स्क्रीनशॉट सहेली के और एक मां और एक बहन के साथ बातचीत के हैं… ट्विशा शर्मा की उसकी सहेली, मां और बहन के बीच हुई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें उसने शादी, परिवार और अपने मानसिक तनाव को लेकर कई बातें लिखीं। मां से कहा- बुरी तरह फंस गई हूं ट्विशा: “इन सबको लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है।” ट्विशा: “एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है।” ट्विशा: “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।” ट्विशा: “ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” ट्विशा: मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं। ट्विशा की मां के साथ चैट। बहन से कहा- हर चीज के लिए तैयार हूं ट्विशा: “देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा।” ट्विशा: “उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा।” ट्विशा: “लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं।” ट्विशा: “अब आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए।” ट्विशा: “कम से कम हम अपना धैर्य नहीं खोएंगे।”जवाब में परिजन ने लिखा- “शांत रहो, घबराओ मत, समझदारी से व्यवहार करो, ये सभी बुनियादी बातें जरूरी हैं।” ट्विशा की बहन के साथ चैट। सहेली से कहा- जल्दी में शादी मत करना ट्विशा: “मैं घर पर बैठी हूं, इसलिए बहुत ज्यादा एंग्जायटी में हूं।” ट्विशा: “मैं अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती हूं।” सहेली: “तुम्हें करना चाहिए और तुम करोगी भी।” ट्विशा: “शादी परिवार बनाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान खुद पर काम करना छोड़ दे। जहां भी रहो, अपने लिए आगे बढ़ते रहना चाहिए।” ट्विशा: “सोच-समझकर आगे बढ़ना।” ट्विशा: “फिलहाल बस यही कहूंगी।” ट्विशा: “तुमसे जल्द बात करूंगी।” ट्विशा: “उम्मीद है तुम ठीक हो?” सहेली: “हां।” ट्विशा: “शादी की जल्दी में शादी मत करना।” सहेली: “मुझे अभी जल्दी शादी नहीं करनी।” सहेली के साथ की चैट। पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत खारिज मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने उसकी अग्रिम बेल खारिज कर दी। पुलिस पहले ही समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है। उसकी विदेश यात्रा रोकने के लिए पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सास की जमानत अर्जी में ट्विशा को बताया ड्रग एडिक्ट इसी बीच आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए हैं। आवेदन में ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया गया है। गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया कि ट्विशा को नशे की लत थी। जब उसे नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे और वह चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगती थी। आवेदन में यह भी कहा गया कि ट्विशा का मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास इलाज चल रहा था और उसे काउंसलर काकोली राय के पास भी भेजा गया था। ट्विशा का शव अभी भी मॉर्चुरी में रखा गया है। ‘12 घंटे लापता रही थी ट्विशा’ गिरिबाला सिंह की बेल एप्लीकेशन में दावा किया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा दिल्ली गई थी और करीब 12 घंटे तक लापता रही। पूछने पर उसने नहीं बताया कि वह कहां थी। ससुराल पक्ष ने कोर्ट में यह भी कहा कि ट्विशा गर्भवती थी, लेकिन बाद में उसका अबॉर्शन हो गया था। आवेदन में दहेज प्रताड़ना के आरोपों को भी गलत बताया गया है।

CNG Price Hike Bhopal ₹93.75

CNG Price Hike Bhopal ₹93.75

Hindi News Business CNG Price Hike Bhopal ₹93.75 | Foreign Investors Pull Out ₹27,048 Cr नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में CNG 3 रुपए तक महंगी हो गई है। वहीं विदेशी निवेशकों (FPIs) ने इस महीने (मई) भारतीय शेयर बाजार से अब तक ₹27,048 करोड़ की नकदी निकाल ली है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। ओला और IOCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दिल्ली-NCR और MP में CNG आज से ₹3 तक महंगी: दिल्ली में ₹80.09 और नोएडा-गाजियाबाद में ₹88.70 किलो हुई, भोपाल में ₹93.75 पर पहुंची दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में CNG 3 रुपए तक महंगी हो गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब गैस कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। नई दरें रविवार सुबह 6:00 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में CNG पहली बार ₹80 के आंकड़े के पार पहुंची है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय-बाजार से ₹27,048 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.2 लाख करोड़ की बिकवाली की; डॉलर-क्रूड की कीमतों से दबाव बढ़ा विदेशी निवेशकों (FPIs) ने इस महीने (मई) भारतीय शेयर बाजार से अब तक ₹27,048 करोड़ की नकदी निकाल ली है। ग्लोबल इकोनॉमिक एनवायरमेंट और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार भारतीय इक्विटी बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। इस ताजा बिकवाली के साथ साल 2026 में अब तक कुल आउटफ्लो ₹2.2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो साल 2025 की कुल बिकवाली से भी ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹3.12 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटी; SBI-TCS का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 3.12 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटकर ₹18.08 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं SBI की की मार्केट वैल्यू ₹52,245 करोड़ घटकर ₹8.89 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद: अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल सोमवार 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… शनिवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP-Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest at 46.4°C

MP-Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest at 46.4°C

Hindi News National MP Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest At 46.4°C | Bihar Students Faint नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ7 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा रविवार को 46.4°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में 44.6°C और प्रयागराज में 44.5°C पारा रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ में 41.6°C तापमान रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43°C के ऊपर रहा। MP में खंडवा 44.5°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3°C तक बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, बिहार में दो तरह का मौसम है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगह बारिश हो रही है। शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार शाम प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 19 मई: उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी। झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है। 20 मई: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र में हीटवव की आशंका है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… प्रयागराज में स्टूडेंट्स भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता और गमछे का सहारा लेते दिखे। कोलकाता में एक टैक्सी ड्राइवर गर्मी से राहत पाने के लिए चेहरे पर पानी डालता दिखा। उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण गर्मी के बीच युवक गंगा नदी में नहाते नजर आए। मुंबई में छाता लिए एक बच्ची गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीती दिखाई दी। यूपी के गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत के लिए हाथी को बार-बार नहलाया जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CNG Price Hike Bhopal ₹93.75

CNG Price Hike Bhopal ₹93.75

Hindi News Business CNG Price Hike Bhopal ₹93.75 | Foreign Investors Pull Out ₹27,048 Cr नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में CNG 3 रुपए तक महंगी हो गई है। वहीं विदेशी निवेशकों (FPIs) ने इस महीने (मई) भारतीय शेयर बाजार से अब तक ₹27,048 करोड़ की नकदी निकाल ली है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। ओला और IOCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. दिल्ली-NCR और MP में CNG आज से ₹3 तक महंगी: दिल्ली में ₹80.09 और नोएडा-गाजियाबाद में ₹88.70 किलो हुई, भोपाल में ₹93.75 पर पहुंची दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में CNG 3 रुपए तक महंगी हो गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब गैस कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। नई दरें रविवार सुबह 6:00 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में CNG पहली बार ₹80 के आंकड़े के पार पहुंची है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय-बाजार से ₹27,048 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.2 लाख करोड़ की बिकवाली की; डॉलर-क्रूड की कीमतों से दबाव बढ़ा विदेशी निवेशकों (FPIs) ने इस महीने (मई) भारतीय शेयर बाजार से अब तक ₹27,048 करोड़ की नकदी निकाल ली है। ग्लोबल इकोनॉमिक एनवायरमेंट और जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार भारतीय इक्विटी बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। इस ताजा बिकवाली के साथ साल 2026 में अब तक कुल आउटफ्लो ₹2.2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है, जो साल 2025 की कुल बिकवाली से भी ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹3.12 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटी; SBI-TCS का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 3.12 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटकर ₹18.08 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं SBI की की मार्केट वैल्यू ₹52,245 करोड़ घटकर ₹8.89 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद: अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल सोमवार 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… शनिवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

MP-Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest at 46.4°C

MP-Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest at 46.4°C

Hindi News National MP Rajasthan Heatwave: 22 Cities Above 43°C; UPs Banda Hottest At 46.4°C | Bihar Students Faint नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ23 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा रविवार को 46.4°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में 44.6°C और प्रयागराज में 44.5°C पारा रिकॉर्ड हुआ। राजधानी लखनऊ में 41.6°C तापमान रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43°C के ऊपर रहा। MP में खंडवा 44.5°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3°C तक बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, बिहार में दो तरह का मौसम है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कुछ जगह बारिश हो रही है। शेखपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार शाम प्रेयर के दौरान 27 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 19 मई: उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी। झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है। 20 मई: उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र में हीटवव की आशंका है। आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, ओडिशा और तमिलनाडु में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… प्रयागराज में स्टूडेंट्स भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता और गमछे का सहारा लेते दिखे। कोलकाता में एक टैक्सी ड्राइवर गर्मी से राहत पाने के लिए चेहरे पर पानी डालता दिखा। उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण गर्मी के बीच युवक गंगा नदी में नहाते नजर आए। मुंबई में छाता लिए एक बच्ची गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीती दिखाई दी। यूपी के गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत के लिए हाथी को बार-बार नहलाया जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Prateek Yadav Death Reason; Pulmonary Embolism Symptoms

Prateek Yadav Death Reason; Pulmonary Embolism Symptoms

Hindi News Lifestyle Prateek Yadav Death Reason; Pulmonary Embolism Symptoms | Lung Blood Clot Causes 10 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक हाल ही में 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह दिवंगत नेता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। डॉक्टर्स ने उनकी मौत की वजह ‘पल्मोनरी एम्बॉलिज्म’ बताई है। इस कंडीशन में फेफड़ों की नसें ब्लॉक हो जाती हैं और हार्ट फेल हो जाता है। ‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ और ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी’ की गाइडलाइन 2026 के मुताबिक, पल्मोनरी एम्बॉलिज्म वस्कुलर (नसों से जुड़ी बीमारी) डेथ का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। साल 2024 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक ऑटोप्सी बेस्ड भारतीय स्टडी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती मरीजों में करीब 16% मौतों की मुख्य वजह ‘पल्मोनरी एम्बॉलिज्म’ पाई गई। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में जानेंगे कि- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म क्या है? किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? सवाल- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म क्या है? जवाब- यह एक गंभीर हेल्थ कंडीशन है, जिसमें फेफड़ों की आर्टरीज में अचानक ब्लॉकेज हो जाता है और ब्लड सप्लाई प्रभावित होती है। इसमें शरीर के किसी हिस्से (ज्यादातर पैर की नसों) में बना ब्लड क्लॉट टूटकर खून के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है। यह पल्मोनरी आर्टरी को ब्लॉक कर देता है। ज्यादतर मामलों में डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) के कारण पैर की नसों में बने ब्लड क्लॉट ही फेफड़ों में जाकर ब्लॉकेज की वजह बनते हैं। सवाल- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) में क्या संबंध है? जवाब- डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) और पल्मोनरी एम्बॉलिज्म का सीधा कनेक्शन है। पॉइंटर्स से समझते हैं- DVT एक हेल्थ कंडीशन है, जिसके कारण शरीर की नसों (अक्सर पैरों) में ब्लड क्लॉट बनते हैं। अगर ये क्लॉट वहीं बना रहे तो DVT रहता है, लेकिन जब यही क्लॉट टूटकर ब्लड के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है और वहां की नस को ब्लॉक कर देता है, तो इसे पल्मोनरी एम्बॉलिज्म कहते हैं। यानी ज्यादातर मामलों में पल्मोनरी एम्बॉलिज्म की शुरुआत DVT से ही होती है। इसलिए DVT को समय पर पहचानना और इलाज करना बहुत जरूरी होता है। सवाल- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म होने पर क्या संकेत दिखते हैं? जवाब- ज्यादातर मामलों में इसके संकेत अचानक नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। ग्राफिक में पल्मोनरी एम्बॉलिज्म के सभी संकेत देखिए- सवाल- डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) के संकेत क्या हैं? जवाब- इसके शुरुआती संकेत कई बार हल्के होते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। पॉइंटर्स में देखिए- पैर में सूजन (अक्सर एक पैर में)। पैर में दर्द या ऐंठन, खासकर पिंडली (काल्फ) में। नसें को उभरना। स्किन या उभरी नसों का लाल या नीला पड़ना। स्किन सामान्य से ज्यादा गर्म रहना। नसों के आसपास मसल्स टाइट होना। भारीपन महसूस होना। चलने या खड़े होने पर दर्द बढ़ना। सवाल- अगर DVT के संकेत दिखें तो क्या तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? जवाब- हां। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड क्लॉट टूटकर फेफड़ों तक पहुंच सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है या रुक सकता है। सवाल- यह ब्लड क्लॉट फेफड़ों तक कैसे पहुंच जाता है? जवाब- नसों में बने क्लॉट कभी-कभी टूट जाते हैं। ये ब्लड के साथ बहते हुए नसों के जरिए हार्ट तक पहुंचते हैं। हार्ट जब ब्लड को पंप करता है तो ये क्लॉट्स फेफड़ों की आर्टरीज में भी पहुंच जाते हैं। सवाल- शरीर में ब्लड क्लॉट बनता कैसे है? जवाब- शरीर में ब्लड क्लॉट बनना एक सामान्य और नेचुरल प्रोसेस है। यह बॉडी का खुद को प्रोटेक्ट करने का एक मैकेनिज्म है। शरीर में कहीं चोट या कट लगने पर ब्लड रोकने के लिए बॉडी क्लॉट्स बनाती है। समस्या तब होती है, जब चोट के बिना ही नसों के अंदर ब्लड क्लॉट बनने लगते हैं। ज्यादातर मामलों में यह DVT जैसी कंडीशन के कारण होता है। सवाल- ब्लड क्लॉटिंग कहां-कहां हो सकती है? जवाब- बॉडी में ब्लड वेसल्स का करीब 60,000 मील लंबा नेटवर्क होता है। इसमें कहीं भी ब्लड क्लॉट बन सकता है। इसके लक्षण क्लॉट के प्रकार और ऑर्गन्स के मुताबिक बदल सकते हैं। पैर (DVT)- यह सबसे कॉमन है। इसमें पैरों की गहरी नसों में क्लॉट बनता है। फेफड़े- फेफड़ों में ब्लड क्लॉट फंस जाता है। इससे ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है। जिस कारण पल्मोनरी एम्बॉलिज्म हो सकता है। हार्ट- हार्ट आर्टरीज में क्लॉट बनता है। इससे हार्ट अटैक हो सकता है। ब्रेन- ब्रेन की नस में क्लॉट बनने पर स्ट्रोक हो सकता है। आंत/किडनी (रेयर)- ब्लड की सप्लाई रुकने से ऑर्गन्स डैमेज हो सकते हैं। सवाल- क्या यह अचानक होने वाली बीमारी है? जवाब- नहीं, ज्यादातर मामलों में इसकी शुरुआत पहले से शरीर में बने ब्लड क्लॉट (अक्सर पैरों की नसों में) से होती है, जो बाद में टूटकर फेफड़ों तक पहुंच जाता है। सवाल- क्या यह हमेशा जानलेवा होती है? जवाब- इसकी गंभीरता इस बात पर निर्भर करती है कि क्लॉट कितना बड़ा है। आमतौर पर छोटे क्लॉट दवाओं से ठीक हो जाते हैं। इनके रहते हुए भी ब्लड फ्लो होता रहता है। अगर क्लॉट बड़ा है तो यह नस के बड़े हिस्से को ब्लॉक कर सकता है। फेफड़ों में पहुंचा तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। सवाल- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- पल्मोनरी एम्बॉलिज्म का खतरा कुछ खास स्थितियों और लाइफस्टाइल फैक्टर्स में ज्यादा बढ़ जाता है। ‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ और ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी’ के मुताबिक, इन रिस्क फैक्टर्स की पहचान समय पर करना बेहद जरूरी है। ग्राफिक में सभी रिस्क फैक्टर्स देखिए- सवाल- इसका इलाज कैसे होता है? जवाब- इसके ट्रीटमेंट का मकसद लंग्स के ब्लड क्लॉट को खत्म करना और नए क्लॉट बनने से रोकना होता है। इसके लिए दवाएं दी जाती हैं। कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत हो सकती है। एंटीकोआगुलेंट्स (Anticoagulants) ये दवाएं ब्लड को पतला रखती हैं। इससे क्लॉटिंग बढ़ती नहीं है। क्लॉटिंग को धीरे-धीरे खत्म कर देती हैं। थ्रोम्बोलाइसिस (Thrombolysis) इसमें दवाएं नस या कैथेटर(एक पतली ट्यूब है जिससे दवा सीधे नस में दी जाती है) के जरिए दी जाती हैं। ये ब्लड क्लॉट को घोल देती हैं। आमतौर पर जब ब्लड थिनर्स पर्याप्त न हों या स्थिति गंभीर हो तब इस्तेमाल

नीदरलैंड ने भारत को 1000 साल पुराने सिक्के, मुहर लौटाईं:सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़कर 38 हुई, 18 मई के करेंट अफेयर्स

नीदरलैंड ने भारत को 1000 साल पुराने सिक्के, मुहर लौटाईं:सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़कर 38 हुई, 18 मई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की ताम्र पट्टिकाएं लौटाईं 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल वंश कॉपर प्लेट यानी मुहर और सिक्के लौटाए गए। नेशनल (NATIONAL) 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी 17 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद कोर्ट में अब जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) एक्ट, 1956 मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित करने और बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 3. आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देगी 16 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने सिल्वर जीता 17 मई को बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन में बाओजी चाइना मास्टर्स में वुमेन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। 6. ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन 16 मई को क्लासिक टीवी सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ शर्लक होम्स में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने डच कंपनी ने ASML के साथ MoU साइन किया 16 मई को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर मशीन बनाने वाली कंपनी ASML (एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मटेरियल्स लीथोग्राफी) के साथ MoU साइन किया है। सेमीकंडक्टर- वो होते हैं जो कंडक्टर और इंसुलेटर की मिक्स्ड इलेक्ट्रिकल कंडक्टविटी रखते हैं यानी ये टेम्प्रेचर और प्रेशर बदलने पर कंडक्टर और इंसुलेटर, दोनों का काम कर सकते हैं। इन्हीं से छोटी-छोटी चिप्स बनती हैं जिन्हें सेमीकंडक्टर चिप कहा जाता है। आज का इतिहास —————— ये खबर भी पढ़ें.. अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल-डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगी हुई; 16 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-ये खबर भी पढ़ें..

बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार मिली, जिससे टीम के नाकआउट स्टेज में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक स्थान की छलांग लगाई। टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… बेंगलुरु टॉप पर, क्वालीफायर-1 खेलना तय RCB 13 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट +1.065 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु अब अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में टीम का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो गया है। बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 18 पॉइंट्स पर भी बेंगलुरु को टॉप-2 से हटाना नामुमकिन है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद और गुजरात 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन बेंगलुरु के रनरेट को पीछे छोड़ना मुश्किल है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे। गुजरात दूसरे स्थान पर कायम गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है। गुजरात यह मैच जीतती है तो टॉप-2 में जगह लगभग पक्की कर लेगी। हैदराबाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। आज चेन्नई को हराकर टीम अपनी प्लेऑफ खेलने की स्थिति मजबूत कर सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए हर मैच अहम पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ से है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट (+0.27) चेन्नई के बराबर हैं। राजस्थान को अब लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें बाकी चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात से मैच खेलना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। टीम 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई हैं। कोलकाता को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 24 मई को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… कोहली ऑरेंज कैप में तीसरे स्थान पर पहुंचे गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 13 मैचों में 554 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली पंजाब के खिलाफ पारी के बाद 542 रन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।