Tuesday, 25 Aug 2026 | 02:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Pakistan 1012 vs Bangladesh | Masood-Babar Fifty Partnership

Pakistan 1012 vs Bangladesh | Masood-Babar Fifty Partnership

सिलहट12 मिनट पहले कॉपी लिंक सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 275 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 162 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की अहम साझेदारी की। सऊद शकील 6, ओपनर अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। अजान अवेस का विकेट सेलिब्रेट करते बांग्लादेशी खिलाड़ी। कैसे गिरे ओपनर्स के विकेट 11वें ओवर में नाहिद राणा ने अब्दुल्लाह फजल को कैच कराया। फजल ने ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट बॉल को ऑफ साइड में खेला। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर लगी और गली पर मेहदी हसन मिराज ने नीचे झुककर शानदार कैच पकड़ा। 16वें ओवर की छठी बॉल पर मेहदी हसन मिराज ने अजान अवैस को LBW किया। मिराज की सीधी बॉल पर आजान आगे बढ़कर रोकना चाहते थे, लेकिन गेंद पैड पर लगी। बांग्लादेश की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके। लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर सिमटी मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली। शतक सेलिब्रेट करते मुशफिकुर रहीम। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Pakistan 1012 vs Bangladesh | Masood-Babar Fifty Partnership

Pakistan 1012 vs Bangladesh | Masood-Babar Fifty Partnership

सिलहट33 मिनट पहले कॉपी लिंक सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 275 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं। मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 162 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की अहम साझेदारी की। सऊद शकील 6, ओपनर अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट 11वें ओवर में नाहिद राणा ने अब्दुल्लाह फजल को कैच कराया। फजल ने ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट बॉल को ऑफ साइड में खेला। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर लगी और गली पर मेहदी हसन मिराज ने नीचे झुककर शानदार कैच पकड़ा। 16वें ओवर की छठी बॉल पर मेहदी हसन मिराज ने अजान अवैस को LBW किया। मिराज की सीधी बॉल पर आजान आगे बढ़कर रोकना चाहते थे, लेकिन गेंद पैड पर लगी। बांग्लादेश की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। 35वें ओवर की आखिरी बॉल पर तैजुल इस्लाम ने बाबर को कैच कराया। लेग स्टंप के बाहर की फ्लाइटेड गेंद बाबर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई। यहां पार्टनरशिप ब्रेक हुई। 45वें ओवर की तीसरी बॉल पर शान मसूद भी आउट हो गए। उन्हें तैजुल इस्लाम ने ऑफ स्टंप से अंदर आती बॉल पर कैच कराया। मसूद गेंद को ऑन साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन शॉर्ट लेग पर महमूदुल हसन को कैच थमा बैठे। अजान अवेस का विकेट सेलिब्रेट करते बांग्लादेशी खिलाड़ी। कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके। लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ———————————- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मंत्री पद छोड़ने वाले स्ट्रीटिंग अब पीएम की दौड़ में:स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा, 2018 में किया था 10 साल बाद प्रधानमंत्री बनने का दावा

मंत्री पद छोड़ने वाले स्ट्रीटिंग अब पीएम की दौड़ में:स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा, 2018 में किया था 10 साल बाद प्रधानमंत्री बनने का दावा

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के नेतृत्व पर भरोसा खत्म होने का हवाला देते हुए हाल ही में इस्तीफा दे दिया। पत्र में उन्होंने कहा कि स्टारमर लेबर पार्टी को अगला चुनाव नहीं जिता पाएंगे। इसे स्ट्रीटिंग की प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। वेस स्ट्रीटिंग को ब्रिटिश राजनीति का बेहद चतुर खिलाड़ी माना जाता है। विश्लेषक डेविड जेफरी बताते हैं कि स्ट्रीटिंग लंबे समय से पीएम बनने की इच्छा रखते रहे हैं। साल 2018 के एक शो में उन्होंने 10 साल बाद खुद को प्रधानमंत्री तक बताया था। अब वे अपने उस दावे को हकीकत में बदलने के बेहद करीब दिख रहे हैं। स्ट्रीटिंग खुद को एक आम राजनेता नहीं मानते। उनका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। टावर हैमलेट्स के गरीब कामकाजी परिवार से आने वाले स्ट्रीटिंग ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए दुकानों में नौकरियां कीं। उन्होंने अपनी 2023 की किताब ‘वन बॉय, टू बिल्स एंड अ फ्राय अप’ में खुलासा किया था कि उनके दादा हथियारबंद लूट के मामले में जेल जा चुके थे। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सेल्विन कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की और 2015 में पहली बार सांसद बने। डॉक्टरों से रहा टकराव: स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर वेस स्ट्रीटिंग का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है। उन्होंने मार्च 2026 तक 65% मरीजों का इलाज 18 हफ्तों के भीतर कराने का लक्ष्य रखा और ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की वेटिंग लिस्ट में 17 साल की सबसे बड़ी कटौती दर्ज की। हालांकि डॉक्टरों की हड़तालों के चलते वे पार्टी के वामपंथी धड़े के निशाने पर भी रहे। लेबर पार्टी का नेतृत्व पाने के लिए उन्हें इसी वामपंथी सदस्यता का समर्थन जुटाना होगा, जिसे पीएम स्टारमर से भी ज्यादा कट्टर माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से रहा है छत्तीस का आंकड़ा अगर स्ट्रीटिंग ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनते हैं, तो लंदन-वॉशिंगटन रिश्तों पर नजर रहेगी, क्योंकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुखर आलोचक रहे हैं। ट्रम्प के पहले कार्यकाल (2017-2021) में स्ट्रीटिंग ने उन्हें ‘घिनौना’ शख्स तक कहा था। इसी तरह, गर्भावस्था में पैरासिटामोल और ऑटिज्म वाले ट्रम्प के दावे पर स्ट्रीटिंग ने कह चुके हैं कि लोग ‘ट्रम्प की फिजूल बातों’ के बजाय ब्रिटिश डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की सुनें।

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली:लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; आरोपी जबरन शादी करना चाहता था

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली:लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; आरोपी जबरन शादी करना चाहता था

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। आज सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। परिवार ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने किडनैप कर लिया था। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। तीन साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसने शादी करने से मना कर दिया था, इसी बात से आरोपी खुन्नस रखने लगा था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवा लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। बाजार से घर का राशन-पानी लेने गई थी सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह ने कहा कि, इंदर कौर 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे अपनी सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार लेकर बाजार से घर का राशन-पानी (ग्रॉसरी) लेने निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जब लड़की वापस नहीं आई, तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के एक व्यक्ति से थी, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला है, लेकिन अभी अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है। 13 मई की रात को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर यशइंदर कौर को गन-पॉइंट पर जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया। कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया आरोपी भाई ने कहा कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, यशइंदर कौर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था और इस काम में सुक्खा के पिता प्रीतम सिंह भी उसका साथ दे रहे थे। दूसरी तरफ, यशइंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसलिए वह इस शादी के लिए साफ मना कर रही थी। उन्होंने कहा कि इसी बात का बदला लेने के लिए उसका अपहरण किया गया। आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था। मोगा से वह दो टैक्सियां किराए पर लेकर आया। यहां आकर उसने उसकी बहन को गन पॉइंट पर किडनैप किया। इसके बाद आरोपी सुखविंदर सिंह ने नहर के किनारे बहन की हत्या की और उसके बाद फिर से नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया है। 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी पांच साल पहले इंदर कौर ने सिंगिंग छोड़ दी थी और अब बुटीक व मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी। बहन और आरोपी सुखविंदर की इंस्टाग्राम पर पिछले 5 साल से दोस्ती थी। वो घर आता जाता रहता था। उसका कनाडा में कंस्ट्रक्शन का काम था। मेरी भी उससे बातचीत होती रहती थी। जब पता चला कि वो शादीशुदा है, तो फिर बहन ने शादी से इनकार कर दिया। 13 मई को आखिरी बार 10 बजे रात को इंदर कौर से बात हुई। उसने कहा कि मैं घर आ रही हूं। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद नहीं पता कि क्या हो गया। इंदर के जन्मदिन पर भी आया था आरोपी रिश्तेदार और पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि सुखविंदर और इंदर की दोस्ती करीब 5-6 साल पुरानी थी। 13 जनवरी को इंदर के जन्मदिन पर भी सुखविंदर आया था। मार्च में उसने इंदर से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में कहने लगा कि कुछ समय बाद शादी करेंगे। बाद में परिवार को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि सुखविंदर कनाडा के कैलगरी में रहता है और वहां का PR होल्डर है। उसकी उम्र 37 साल है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जसपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सुखविंदर ने ही इंदर की हत्या की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार और शव दोनों बरामद कर लिए हैं, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। किडनैपिंग वाली बात नहीं है। सुखविंदर ने कहा कि वो विदेश जा रहा है, तो इंदर उसे अपनी कार से छोड़ने जा रही थी। रास्ते में दोनों में क्या हुआ पता नहीं और उसने उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में से लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए परिवार को बुलाया गया। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहाने से पहले बालों में लगा लीजिए यह देसी चीज, शैम्पू की नहीं पड़ेगी जरूरत, हेयरफॉल से मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:May 19, 2026, 12:55 IST Curd Remedy for Hair: दही को बालों में लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और बाल मुलायम व चमकदार बन सकते हैं. यह घरेलू उपाय हेयरफॉल कम करने और केमिकल वाले शैम्पू के इस्तेमाल को घटाने में मदद कर सकता है. अगर आपको बालों से जुड़ी ज्यादा समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराना जरूरी है. बालों में दही लगाने से कई समस्याएं कम हो सकती हैं. Natural Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं. बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से कई लोग कमजोर और टूटते बालों से परेशान रहते हैं. ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा समय तक नहीं टिकता. अगर आप बालों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत और साफ रखना चाहते हैं, तो दही एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नहाने से पहले बालों में दही लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और कई लोगों को हेयरफॉल में राहत मिल सकती है. यूपी के हाथरस स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B5 और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो स्कैल्प और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह स्कैल्प को मॉइश्चर देने में मदद कर सकता है, जिससे रूखापन और डैंड्रफ कम हो सकता है. दही बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है. यही वजह है कि कई घरेलू हेयर पैक में दही का इस्तेमाल किया जाता है. दही स्कैल्प की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद कर सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार अगर बाल ज्यादा गंदे न हों, तो कई लोग दही लगाने के बाद सिर्फ पानी से बाल धो लेते हैं. इससे कैमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल कम हो सकता है, जो बार-बार इस्तेमाल करने पर बालों को ड्राई बना सकते हैं. कमजोर स्कैल्प और ड्राइनेस की वजह से भी बाल टूटने लगते हैं. दही स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत महसूस हो सकती हैं. हालांकि हेयरफॉल के पीछे हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी और मेडिकल कारण भी हो सकते हैं. इसलिए अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी माना जाता है. अब सवाल है कि दही बालों में कैसे लगाएं? डॉक्टर सरोज ने बताया कि सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं. अब इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. जरूरत महसूस हो तो हल्के माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर किसी को दही या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. बहुत ज्यादा देर तक दही बालों में लगाकर रखने से कुछ लोगों को चिपचिपापन महसूस हो सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

लग्जरी की नई दीवानगी, एक घड़ी के लिए हंगामा:लॉन्च होते ही बवाल; कहीं पुलिस बुलाई़ तो कहीं आंसू गैस छोड़ी

लग्जरी की नई दीवानगी, एक घड़ी के लिए हंगामा:लॉन्च होते ही बवाल; कहीं पुलिस बुलाई़ तो कहीं आंसू गैस छोड़ी

स्विस कंपनी स्वॉच और लग्जरी वॉच मेकर ऑडेमर्स पिग्वे की नई लिमिटेड एडिशन ‘रॉयल पॉप’ पॉकेट घड़ी के लिए दुनियाभर में अनूठा क्रेज दिख रहा है। 16 मई को लॉन्च की घोषणा से पहले लोग इसे खरीदने के लिए कई-कई दिन से स्टोर्स के बाहर लाइन लगाकर बैठे रहे । 16 मई को लॉन्चिंग के बाद यूरोप, अमेरिका और मध्य-पूर्व और के कई शहरों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कहीं झगड़े हुए, कहीं स्टोर्स बंद करने पड़े और कई जगह हालात संभालने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। दो दिन बाद भी कई शहरों में स्वॉच के स्टोर्स बंद हैं। स्वॉच ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से बड़ी संख्या में स्टोरों पर न आने का अनुरोध किया है। आमतौर पर ऑडेमर्स पिग्वे की घड़ियां लाखों-करोड़ों रुपए की होती हैं, लेकिन विशेष पॉकेट वॉच काफी कम कीमत में मिल रही है। लोगों को उम्मीद है कि बाद में इसे ज्यादा दाम में बेचा जा सकेगा। इसी वजह से युवा खरीदार, कलेक्टर और रीसेलर बड़ी संख्या में इसे खरीदने पहुंच रहे हैं। कई वेबसाइट्स पर इसकी रीसेल कीमत लॉन्च प्राइस से कई गुना ज्यादा बताई जा रही है। घड़ियों को ऑनलाइन 20 लाख रु. तक में बेचा गया इनमें ऑडेमर्स पिग्वे की प्रसिद्ध ‘रॉयल ओक’ सीरीज की ऑक्टागोनल डिजाइन और स्वॉच की 80 के दशक की ‘पॉप’ शैली का मिश्रण है। पहली बार स्वॉच ने अपने प्रतिष्ठित सिस्टम51 यांत्रिक मूवमेंट को हाथ से चाबी भरने वाले कैलिबर में बदलकर इनमेंं शामिल किया है। इनमें पारदर्शी सैफायर केसबैक, ओपन मेनस्प्रिंग बैरल और प्रीमियम सुपर-लुमिनोवा कोटिंग है जो रात में भी अच्छी विजिबिलिटी देती है। ऑडेमर्स पिग्वे की करोड़ों रुपए वाली घड़ियों के डिजाइन कॉपी करके बनी ये घड़ियां करीब 350 पाउंड (45 हजार रु.) में मिल रही हैं। इन घड़ियों को ऑनलाइन 16,000 पाउंड (20 लाख रुपए) तक में बेचा गया है। लंदन, पेरिस में भीड़ संभालने पुलिस बुलाई न्यूयॉर्क में स्टोर के बाहर डेरा डाले कई लोग बीमार पड़ गए। लंदन में पुलिस डॉग्स तैनात करने पड़े। पेरिस में पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। मिलान में भी पुलिस बुलानी पड़ी। दुबई सहित कई शहरों में लॉन्च इवेंट रद्द करने पड़े। भारत : मुंबई-दिल्ली में भारी भीड़, इवेंट हुआ रद्द भारत में मुंबई के पैलेडियम मॉल स्थित स्वॉच बुटीक और दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक स्टोर पर भारी भीड़ जुटी। दोनों शहरों में लॉन्च से कई घंटे पहले ही लंबी कतारें लग गई थीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए लॉन्च इवेंट ही निरस्त कर दी गई।

Actress Twisha Sharma Death | AIIMS Report Multiple Injuries; Sasural Questions

Actress Twisha Sharma Death | AIIMS Report Multiple Injuries; Sasural Questions

भोपाल2 मिनट पहले कॉपी लिंक भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एम्स भोपाल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र हुआ है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मृतका की सास गिरीबाला सिंह और उनके एडवोकेट इनोश जार्ज कार्लो ने भी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई है। रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन कहां और कितनी चोट हैं, यह स्पष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेकंड पीएम या किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है और वे जांच में सहयोग करेंगे। ट्विशा और समर्थ की शादी 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। पुलिस ने यहां की थी चूक ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही गई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए सौंपी गई, लेकिन डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन के निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके। रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत की जांच विवादों में घिर गई है। पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद परिजनों ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन बॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि बेल्ट उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर यह तय नहीं कर सके कि फांसी किस चीज से लगाई गई थी। गर्दन के लिगेचर मार्क्स का सही मिलान और माप भी नहीं हो पाया। इस बीच, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने हाथ जोड़कर बेटी के लिए न्याय मांगा। पुलिस बोली- आरोपी समर्थ की तलाश में 6 टीमें जुटीं एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट जब्त कर ली गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका। आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बेल्ट नहीं मिलने से अधूरी रह गई फोरेंसिक जांच विशेषज्ञों के अनुसार पोस्टमॉर्टम के दौरान बेल्ट उपलब्ध होती तो यह जांच हो सकती थी कि फांसी उसी बेल्ट से लगाई गई थी या नहीं। गर्दन के निशान बेल्ट से मेल खाते हैं या नहीं और बेल्ट पर डीएनए या अन्य जैविक साक्ष्य हैं या नहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए फफक कर रो पड़ीं सास दहेज मृत्यु मामले के आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम बेल सोमवार को भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उनकी मां और पूर्व जज गिरीबाला सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मृत बहू और उसके परिजनों को लेकर कई दावे किए। गिरिबाला सिंह ने बताया कि बहू ट्विशा शर्मा ने स्वेच्छा से गर्भपात कराया था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई थी। उन्होंने कहा कि वह रोज 6 से 7 घंटे कंज्यूमर फोरम में रहती हैं और बेटा समर्थ सिंह भी कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, इसलिए बहू घर में अकेली रहती थी। उन्होंने बताया कि ट्विशा की मां रेखा से कई बार भोपाल आकर बेटी के साथ रहने की बात कही गई, लेकिन वह कभी नहीं आईं। केवल एक बार वह बेटे के साथ भोपाल आई थीं, जब ट्विशा नाराज होकर मायके चली गई थी। भोपाल में सीएम हाउस के बाहर ट्विशा के परिजन-रिश्तेदारों ने नारेबाजी की। खुद प्रपोजल लेकर भोपाल आई थी ट्विशा गिरिबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा शर्मा पिछले साल पहली बार उनके घर आई थी। उसने खुद समर्थ से शादी की बात रखी थी और बताया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ट्विशा और उसका परिवार संस्कारी लगा। बाद में उन्हें लगा कि ट्विशा केवल संस्कारी होने का एक्ट कर रही थी, क्योंकि वह पहले से ग्लैमरस फील्ड से जुड़ी थी। शादी के महीनेभर पता चला ड्रग एडिक्ट है गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के एक महीने के भीतर उन्हें लगा कि बहू किसी नशे की आदी है। उन्होंने कहा कि उसके हाथ कांपते थे, स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता था और वह दिल्ली जाने की जिद करती थी, क्योंकि वहां उसे आसानी से गांजा मिल जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी परिवार ने उसका साथ दिया, काउंसलिंग कराई और नशा छुड़ाने का प्रयास किया। ना जीते जी सुकून मिला ना मौत के बाद शांति लेने दे रहे हैं परिजन रिटायर्ड जज ने कहा कि ट्विशा ग्लैमर और नौकरी से कमाई रकम का बड़ा हिस्सा अपने मां-बाप पर खर्च करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीते जी उसे सुकून नहीं मिला और मौत के बाद भी परिजन बॉडी रखकर मामले से माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिबाला बोलीं-शाहिद की विधवा का अपमान कर रहे परिजन गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनका परिवार देश सेवा से जुड़ा है। एक बेटा विंग कमांडर और दूसरा क्रिमिनल लॉयर है। उन्होंने बताया कि उनके पति देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि रसूख उनका नहीं, बल्कि ट्विशा का परिवार दिखा रहा है। कोर्ट में आर्मी के साथ आकर उन्हें धमकाया जाता है और उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार जहां चाहे बॉडी का दोबारा पीएम कराए और सरकार किसी भी एजेंसी से जांच कराए, उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। भाभी का आरोप- जेठानी को भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया ट्विशा की भाभी राशि ने बताया कि ट्विशा ने कई बार कहा था कि उसकी जेठानी को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। राशि के मुताबिक, ट्विशा अनवांटेड प्रेग्नेंसी के कारण गर्भपात कराना चाहती थी। राशि ने कहा कि एक महिला

Salman Khan Clarifies Lonely Post

Salman Khan Clarifies Lonely Post

12 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। इतनी बड़ी फैमिली और दोस्तों के बीच मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। आप लोगों की दुआएं और प्यार मेरे साथ हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि कभी-कभी लगातार लोगों के बीच रहकर वह थक जाते हैं, इसलिए थोड़ा मी टाइम चाहते हैं। इस बार कोई फोटो नहीं, फिर भी ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं- ‘क्या हुआ बेटा?’ सलमान खान की पोस्ट। सलमान ने इससे पहले क्या लिखा था? इससे पहले सलमान ने रविवार को शर्टलेस फोटो शेयर कर लिखा था, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।’ सलमान खान की पहले वाली पोस्ट। सलमान खान की शर्टलेस फोटो में उनकी टोन्ड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक दिखाई दे रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक शेयर की थी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Salman Khan Clarifies Lonely Post

Salman Khan Clarifies Lonely Post

31 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी वायरल ‘अलोन’ और ‘लोनली’ वाली पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। इतनी बड़ी फैमिली और दोस्तों के बीच मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। आप लोगों की दुआएं और प्यार मेरे साथ हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि कभी-कभी लगातार लोगों के बीच रहकर वह थक जाते हैं, इसलिए थोड़ा मी टाइम चाहते हैं। इस बार कोई फोटो नहीं, फिर भी ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं- ‘क्या हुआ बेटा?’ सलमान खान की पोस्ट। सलमान ने इससे पहले क्या लिखा था? इससे पहले सलमान ने रविवार को शर्टलेस फोटो शेयर कर लिखा था, ‘मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप रहने के दो तरीके होते हैं, अलोन और लोनली। अलोन रहना अपनी पसंद होती है, लेकिन लोनली तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि आपको क्या करना चाहिए।’ सलमान खान की पहले वाली पोस्ट। सलमान खान की शर्टलेस फोटो में उनकी टोन्ड बॉडी, फिट एब्स और मस्कुलर फिजीक दिखाई दे रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक शेयर की थी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद

ट्विशा डेथ केसःको-स्टार बोला- वो पढ़ना चाहती थी:उसे एहसास हो गया कि फिल्में उसके बस की बात नहीं ; आत्महत्या से पहले मां से मांगी मदद

भोपाल के कटारा हिल्स में पूर्व जज गिरिबाला की बहू और पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 11 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मदद मांगने वाली चैट वायरल होने के बाद केस चर्चा में आ गया, जिसके बाद परिजनों जमकर हंगामा किया और ससुराल पर दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए। ट्विशा शर्मा, एक एक्ट्रेस थीं, जो कई एड फिल्म्स और साउथ फिल्मों का हिस्सा रही थीं। अब इस घटना के बाद अब ट्विशा के साथ फिल्म मुग्गुरू मोनागल्लू में काम कर चुके दीक्षित शेट्टी ने हाल ही में दावा किया है कि ट्विशा आगे पढ़ना चाहती थीं। एक्टर दीक्षित शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक समर्पित और मेहनती लड़की के रूप में जानता था, जिसे अपने हर काम के प्रति जुनून था। वह जिंदगी से भरपूर थीं और यह जानकर बेहद हैरानी होती है कि उन्होंने अपनी जान ले ली।” आगे उन्होंने कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता था कि उसकी शादी हो गई थी। हमने साथ में सिर्फ एक फिल्म में काम किया था और फिर वह अपने घर लौट गई। उसने मुझसे कहा था कि वह अपनी मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहती है और अभिनय वैसा नहीं था जैसा वह उम्मीद कर रही थी। उसका भाई आर्मी में था और उसे एहसास हो गया था कि यह उसके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ बसना चाहती थी।” आखिर में दीक्षित कहते हैं, “मैं हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग वाले दिन उनके माता-पिता से मिला था और वे सभी बहुत अच्छे लोग थे। उनके निधन की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।” कौन थीं ट्विशा शर्मा, क्या है पूरा मामला? 33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहनेवाली थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई कर मॉडलिंग करियर शुरू किया था। वो मिस पुणे भी रह चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने जारा संभल के (2018), मुग्गरु मोनागल्लू (2021) जैसी कुछ फिल्मों में काम भी किया था। एक्टिंग करियर में सफलता न मिलने पर उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी की। दिल्ली में रहते हुए ट्विशा की ऑनलाइन डेटिंग एप की मदद से भोपाल के रहनेवाले एडवोकेट समर्थ सिंह से जान-पहचान हुई। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में परिवार के आशीर्वाद से शादी की थी। शादी के महज 5 महीने बाद ही 12 मई को ट्विशा के घरवालों को जानकारी मिली की उनकी बेटी का निधन हो गया है। परिवार वालों ने समर्थ के परिवार पर हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। घटना के बाद से ही समर्थ अंडरग्राउंड हो चुके हैं। भोपाल में ट्विशा का पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन हत्या की जांच के बिना परिवार ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया। ट्विशा की सास और पूर्व जज को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया, लेकिन फिर उन्हें जमानत दे दी गई। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” बताया जा रहा है कि वो रात को मां से बात करने छत गई थीं, जिसके कुछ समय बाद उनका शव मिला। ट्विशा ने मौत से ठीक पहले अबॉर्शन भी करवाया था। इसी बीच उनकी सास गिरिबाला ने दावा किया है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और इसके चलते कई बार घर से घंटों बाहर रहती थीं। अब उस रात की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें ट्विशा अकेले छत पर जाती दिख रही हैं। इसके ठीक बाद कुछ लोग उनका शव नीचे लाते दिखे।