Thursday, 30 Jul 2026 | 02:42 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नहाने से पहले बालों में लगा लीजिए यह देसी चीज, शैम्पू की नहीं पड़ेगी जरूरत, हेयरफॉल से मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Curd Remedy for Hair: दही को बालों में लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और बाल मुलायम व चमकदार बन सकते हैं. यह घरेलू उपाय हेयरफॉल कम करने और केमिकल वाले शैम्पू के इस्तेमाल को घटाने में मदद कर सकता है. अगर आपको बालों से जुड़ी ज्यादा समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराना जरूरी है.

Zoom

बालों में दही लगाने से कई समस्याएं कम हो सकती हैं.

Natural Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं. बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से कई लोग कमजोर और टूटते बालों से परेशान रहते हैं. ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा समय तक नहीं टिकता. अगर आप बालों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत और साफ रखना चाहते हैं, तो दही एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नहाने से पहले बालों में दही लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और कई लोगों को हेयरफॉल में राहत मिल सकती है.

यूपी के हाथरस स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B5 और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो स्कैल्प और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह स्कैल्प को मॉइश्चर देने में मदद कर सकता है, जिससे रूखापन और डैंड्रफ कम हो सकता है. दही बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है. यही वजह है कि कई घरेलू हेयर पैक में दही का इस्तेमाल किया जाता है. दही स्कैल्प की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद कर सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार अगर बाल ज्यादा गंदे न हों, तो कई लोग दही लगाने के बाद सिर्फ पानी से बाल धो लेते हैं. इससे कैमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल कम हो सकता है, जो बार-बार इस्तेमाल करने पर बालों को ड्राई बना सकते हैं. कमजोर स्कैल्प और ड्राइनेस की वजह से भी बाल टूटने लगते हैं. दही स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत महसूस हो सकती हैं. हालांकि हेयरफॉल के पीछे हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी और मेडिकल कारण भी हो सकते हैं. इसलिए अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी माना जाता है.

अब सवाल है कि दही बालों में कैसे लगाएं? डॉक्टर सरोज ने बताया कि सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं. अब इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. जरूरत महसूस हो तो हल्के माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर किसी को दही या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. बहुत ज्यादा देर तक दही बालों में लगाकर रखने से कुछ लोगों को चिपचिपापन महसूस हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया:1000 से ज्यादा ड्रोन दागे, ऑयल डिपो में धमाका, एक की मौत

June 18, 2026/
4:09 pm

यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक,...

Tamil Nadu CM Vijay Oath Controversy

May 10, 2026/
9:16 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक विजय के शपथ ग्रहण में पहले वंदे मातरम, फिर जन गण मन और तमिल राज्य...

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना:चेन्नई के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते कार्रवाई; सीजन की पहली गलती

April 15, 2026/
10:56 am

IPL 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना...

गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला:एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

July 5, 2026/
9:25 am

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लॉक अप सीजन 2 के एक एपिसोड...

arw img

May 3, 2026/
4:19 pm

X गर्मियों में बड़े करामाती होते हैं ये हर्बल पौधे, लू और धूप का सबसे कारगर उपाय   गर्मी में...

New Delhi: Bihar Chief Minister Nitish Kumar greets upon arrival at his residence, in New Delhi, Thursday, April 9, 2026. Kumar has to be sworn in as a Rajya Sabha MP. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI04_09_2026_000334B) *** Local Caption ***

April 14, 2026/
7:47 am

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 07:47 IST बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा देंगे।...

FII ने फरवरी में भारतीय-बाजार में ₹22,615 करोड़ निवेश किए:यह 17 महीने का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट; भारत-US ट्रेड डील और बेहतर कॉर्पोरेट अर्निंग्स का असर

March 1, 2026/
6:15 pm

फरवरी महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त वापसी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के...

चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन से बाहर:यूक्रेन की कोस्त्युक ने हराया; महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले खिलाड़ी पर जुर्माना

June 1, 2026/
4:07 pm

फ्रेंच ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। यूक्रेन की 15वीं वरीय मार्ता कोस्त्युक ने चार...

बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा:कोलकाता की प्लेऑफ राह मुश्किल हुई, पंजाब के लिए आज जीत जरूरी; IPL में प्लेऑफ का गणित

May 14, 2026/
5:10 am

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब 13 मैच बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नहाने से पहले बालों में लगा लीजिए यह देसी चीज, शैम्पू की नहीं पड़ेगी जरूरत, हेयरफॉल से मिलेगी राहत

authorimg

Last Updated:

Curd Remedy for Hair: दही को बालों में लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और बाल मुलायम व चमकदार बन सकते हैं. यह घरेलू उपाय हेयरफॉल कम करने और केमिकल वाले शैम्पू के इस्तेमाल को घटाने में मदद कर सकता है. अगर आपको बालों से जुड़ी ज्यादा समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराना जरूरी है.

Zoom

बालों में दही लगाने से कई समस्याएं कम हो सकती हैं.

Natural Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल तेजी से बढ़ रही हैं. बदलती लाइफस्टाइल, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से कई लोग कमजोर और टूटते बालों से परेशान रहते हैं. ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा समय तक नहीं टिकता. अगर आप बालों को प्राकृतिक तरीके से मजबूत और साफ रखना चाहते हैं, तो दही एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नहाने से पहले बालों में दही लगाने से स्कैल्प को पोषण मिल सकता है और कई लोगों को हेयरफॉल में राहत मिल सकती है.

यूपी के हाथरस स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B5 और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो स्कैल्प और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह स्कैल्प को मॉइश्चर देने में मदद कर सकता है, जिससे रूखापन और डैंड्रफ कम हो सकता है. दही बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है. यही वजह है कि कई घरेलू हेयर पैक में दही का इस्तेमाल किया जाता है. दही स्कैल्प की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करने में मदद कर सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार अगर बाल ज्यादा गंदे न हों, तो कई लोग दही लगाने के बाद सिर्फ पानी से बाल धो लेते हैं. इससे कैमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल कम हो सकता है, जो बार-बार इस्तेमाल करने पर बालों को ड्राई बना सकते हैं. कमजोर स्कैल्प और ड्राइनेस की वजह से भी बाल टूटने लगते हैं. दही स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत महसूस हो सकती हैं. हालांकि हेयरफॉल के पीछे हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी और मेडिकल कारण भी हो सकते हैं. इसलिए अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हों, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी माना जाता है.

अब सवाल है कि दही बालों में कैसे लगाएं? डॉक्टर सरोज ने बताया कि सबसे पहले एक कटोरी ताजा दही लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या मेथी पाउडर भी मिला सकते हैं. अब इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. जरूरत महसूस हो तो हल्के माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर किसी को दही या डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. बहुत ज्यादा देर तक दही बालों में लगाकर रखने से कुछ लोगों को चिपचिपापन महसूस हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket