Tuesday, 25 Aug 2026 | 04:42 AM

Trending :

Ajit Doval China Foreign Minister Talks अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी:सख्त इमिग्रेशन नीतियों के बीच 2025-26 में कमी; पिछले साल 3.63 लाख स्टूडेंट गए थे अमेरिका में 2 लाख विदेशियों के वीजा रद्द होंगे:इतिहास में एक साथ पहली बार इतने वीजा कैंसिल होंगे, बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर असर नेतन्याहू बोले- ईरान ने बेटे की हत्या की कोशिश की:हमें मिली सिक्योरिटी एशोआराम के लिए नहीं, विपक्ष ने सवाल उठाए थे बेसेंट बोले- ईरान के सामने अब दो रास्ते:दुनिया से अलग-थलग पड़कर गुजारे लायक अर्थव्यवस्था या सामान्य होकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में लौटने का मौका शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ सकते हैं:चीनी राष्ट्रपति के साथ 400 अधिकारी होंगे; BRICS समिट में शामिल होने की उम्मीद
EXCLUSIVE

Salman Khan House Snake Video; Galaxy Apartment Rescue Photos

Salman Khan Galaxy Apartment Snake Rescue

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के बांद्रा (बैंडस्टैंड) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान और उनका पूरा परिवार रहता है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक 5 फुट लंबा सांप मिला। सूचना मिलने के बाद उसे रेस्क्यू करने के लिए एक स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था। रेस्क्यूअर ने उसे हाथों से पकड़कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। वीडियो में रेस्क्यूअर सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। उसने पहले सांप का पीछा किया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे हाथ में लपेटा और बाद में बैग में डाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। यही वजह है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सांप अपार्टमेंट में कैसे घुसा और इसके रेस्क्यू के लिए किसने रेस्क्यूअर को बुलाया था। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी गौरतलब है कि इससे पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट साल 2024 में चर्चा में आया था। जब 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान खान अपार्टमेंट में ही थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई ने ली थी। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक शेयर की थी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Foods for Better Mood: सड़े हुए मूड को भी शानदार बना सकते हैं ये 5 डिलीशियस फूड, खाते ही एनर्जी से हो जाएंगे लबरेज

authorimg

Last Updated:May 19, 2026, 11:08 IST How to boost your mood: मूड खराब होना आजकल रोज का संकट बन गया है. रोज ऑफिस में काम को लेकर चिकचिक और अत्यधिक प्रेशर अक्सर मूड को खराब कर देते हैं. जब मूड खराब रहता है तो सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है. इतना ही नहीं इससे शरीर भी साथ नहीं देता है. हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में यह वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है कि कुछ फूड इस प्रकार के होते हैं जिनसे मूड बहुत जल्दी बेहतर हो जाता है. मूड बूस्टिंग फूड. आजकल का जो माहौल है उसमें मूड का खराब होना आम है. आप जिस काम पर रहते हैं, चाहे वह ऑफिस हो या शॉपिंग वाला काम हो, सब में हमेशा दबाव रहता है. उपर का प्रेशर इतना ज्यादा रहता है कि हमेशा आप तनाव में रहते हैं. इस तनाव के कारण किसी का भी मूड खराब हो सकता है. ऐसे में जब आप घर आते हैं और अच्छा खाना नहीं मिलता तो और भी मूड चिड़चिड़ा हो जाता है. इसलिए आपको चाहिए ऐसे जादुई भोजन जो आपके मूड को स्पार्क कर सके. आइए ऐसे 5 फूड के बारे में जानते हैं जो आपके मूड को शानदार बना सकता है. मूड और एनर्जी बढ़ाने वाले 5 जादुई फूड्स फैटी फिश-अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो आप घर जाने पर फैटी फिश का सेवन करें. फैटी फिश का मतलब है कि जिस मछली में तेल की मात्रा ज्यादा हो. यह तेल कुदरती होता है. जैसे सेलमन, टूना, ट्रॉट, देसी में ग्रास काट, रोहू, कतला आदि. इसे हल्का फ्राई कर लें और ग्रेवी के साथ खाएं. इन मछलियों में अच्छा वाला फैट होता है जो सीधे दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है. इन मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा भी ज्यादा होती है जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है. ये मछलियां हर तरह से आपके मूड को बूस्ट करेगी. इसलिए समय-समय पर इन मछलियों का सेवन करते रहें. बैरीज-बैरीज फलों का सेवन करने से भी आपका मूड शानदार बनेगा. बैरीज फलों में आप स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, ब्लूबेरी, देसी फलों में जामुन, शहतूत आदि का सेवन करने से दिमाग के तंतु सक्रिय होते हैं. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्रेन के इंफ्लामेशन को खत्म करने में मदद करते हैं. बैरीज का सेवन करने के बाद आपके शरीर में बहुत जल्दी थकान और कमजोरी मिटने लगेगी. इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपका मूड भी सही होगा. डार्क चॉकलेट-डार्क चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने के लिए एक शक्तिशाली सुपरफूड मानी जाती है. वैज्ञानिक शोधों के अनुसार डार्क चॉकलेट में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है. सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है क्योंकि जब दिमाग में सेरोटोनिन की संतुलित मात्रा होती है तो इंसान इससे खुश रहता है. इसमें मौजूद फ्लेवनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर मानसिक तनाव कम करते हैं. इसके अलावा चॉकलेट खाने से मस्तिष्क में एंडोर्फिन का स्राव होता है, जो दर्द कम कर खुशी का अहसास कराता है. इसमें फिनाइलेथिलामाइन भी होता है, जिसे लव केमिकल कहा जाता है क्योंकि यह प्यार में होने जैसा उत्साह पैदा करता है. अध्ययन के मुताबिक 70% से अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने में प्रभावी है. इसलिए यह तनाव को भी कम करता है. अखरोट और बादाम-अखरोट और बादाम तो हर तरह से सेहत के लिए सुपरफूड है लेकिन यह दिमाग के लिए सबसे ज्यादा असरदार है. इसमें कई तरह के मूड बूस्टिंग गुण होते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है. ओमेगा 3 मस्तिष्क की कोशिकाओं की संरचना बनाए रखने और न्यूरोट्रांसमीटर के संचार को सुचारू करने में मदद करता है. इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन का जोखिम कम होता है. वहीं बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते जो मूड को बूस्ट करता है. इसमें मैग्नीशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है. मैग्नीशियम शरीर में कोर्टिसोल को नियंत्रित करने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इससे मानसिक थकान दूर होती है. जब मानसिक थकान दूर होगी तो मूड बेहतर बनेगा ही. बादा में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं, जिससे चिड़चिड़ापन कम होता है और एनर्जी बनी रहती है. केला– केला बेहतरीन मूड लिफ्टर फ्रूट है. मूड बूस्टिंग फूड में यह सबसे सस्ता है. केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जिसे शरीर सेरोटोनिन में बदल देता है. यह मस्तिष्क का मुख्य हैप्पी हार्मोन है जो खुशी और सुकून का अहसास कराता है.केला में विटामिन B6 होता है. विटामिन B6 की उच्च मात्रा दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के संश्लेषण के लिए आवश्यक है. केला में प्राकृतिक शुगर और फाइबर खून में ग्लूकोज के स्तर को अचानक बढ़ने या घटने नहीं देते. शुगर लेवल स्थिर रहने से मूड में आने वाले उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन कम होता है. केला में सबसे ज्यादा पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है. ये हार्ट की गति को नियंत्रित करने और मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होता है. केला शरीर में एनर्जी लेवल को स्थिर रखता है. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Hindi News Career Lucknow 69000 Teacher Scam Protest | Candidates Crawl To Ministers House 8 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंडिडेट्स कीड़ों की तरह रेंगकर यूपी शिक्षा मंत्री के आवास पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कैंडिडेट्स यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कैंडिडेट्स इस तरह से चीफ जस्टिस के ‘कॉकरोज’ वाले बयान का भी प्रतिकात्मक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने कीड़ा समझा, इसीलिए रेंग कर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। 18 मई की दोपहर कड़ी धूप में ये प्रोटेस्टर्स सड़क पर रेंगकर लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पंहुचे और वहां प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप साल 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। इसका नोटिफिकेशन 2018 में जारी हुआ था। इसी भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं। प्रोटेस्ट कर रहे कैंडिडेट्स का आरोप है कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला। कैंडिडेट्स का आरोप है कि इस भर्ती में बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का उल्लंघन किया गया है। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं। अगस्त 2021 में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स लगातार भर्ती की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं। ये मामला 2024 से सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग इस केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं की जा रही है। इसकी वजह से मामले में कोई सेटलमेंट नहीं हो पा रहा है और ये केस अब तक सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग ही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस केस में सरकार अपना वकील कर इसमें पैरवी करे ताकि मामला जल्द सेटल हो सके। NCBC और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना रिजर्वेशन रूल का पालन नहीं हुआ 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज यानी NCBC ने आरक्षण नियमों का पालन नहीं होने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को भी कहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अगस्त 2024 में ही 69000 शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट को रद्द करते हुए बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का पालन करते हुए 3 महीने के अंदर पूरी लिस्ट को जारी करने का आदेश दिया। सीएम योगी ने कहा- जल्द भर्ती निकलेगी यूपी गवर्नमेंट ने आखिरी बार 2019 में PRT यानी प्राथमिक शिक्षक के लिए 69,000 भर्ती निकाली थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्तर पर कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं निकाली है। इसी तरह से TGT/PGT यानी माध्यमिक शिक्षक के लिए आखिरी बार 2022 में लगभग 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी। ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली थी। स्कूलों में 46,944 पद खाली, शिक्षा मंत्री बोले- ‘पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक’ इसी साल फरवरी में यूपी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भर्ती निकालने से इनकार किया था। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने जा रही है। इसके जवाब में मंत्री ने लिखित में बताया था कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 46,944 पद खाली हैं। हालांकि, सरकार 2022 के बाद TET पास कैंडिडेट्स के लिए नई भर्ती निकालने पर विचार नहीं करेगी। मंत्री ने कहा था कि परिषद के स्कूलों में फिलहाल पर्याप्त शिक्षक और शिक्षामित्र काम कर रहे हैं। पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए, इसी साल 3 बार प्रोटेस्ट इस मामले को लेकर कई बार प्रोटेस्ट हुए हैं। 18 मई के अलावा, 22 अप्रैल और 2 फरवरी को कैंडिडेट्स ने प्रोटेस्ट किया। पिछले साल भी 25 अक्तूबर 2025 को गुस्साए कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया था और जमकर नारेबाजे की थी। इसके अलावा भी अगस्त, मई 2025 में प्रदर्शन हुए। 2024 में सितंबर, फरवरी और जनवरी में प्रोटेस्ट हुए। नवंबर 2023 और 2021 में दिसंबर, अगस्त, जुलाई, जून में प्रदर्शन हुए। स्टोरी – सोनाली राय —————————- ये खबर भी पढ़ें… CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की: एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की है। अब आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। मार्क्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे। वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 2 की लाशें ड्राइवर सीट पर फंस गईं। लोगों के अनुसार हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। शवों को निकालने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। सभी एक दूसरे से चिपके हुए मिले। पुलिस जांच के अनुसार, तीन युवक हिमाचल प्रदेश के एक निजी नशा मुक्ति केंद्र से रात को ही फरार हुए थे। केंद्र से भागने के बाद उन्होंने पठानकोट में रहने वाले चौथे दोस्त को कार समेत साथ लिया, जिसके बाद तड़के करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। पुलिस अब उस ट्रक को ट्रेस करने में जुटी है, जिसके पीछे यह कार टकराई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक युवक 2 बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 80 से 100 के आसपास थी। चश्मदीद ने क्या बताया, 4 पॉइंट में पढ़िए… इन 4 युवकों की हुई मौत पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों की पहचान पठानकोट के भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की (31), गंदला लाहड़ी (सुजानपुर) निवासी नरेश कुमार, सरना निवासी विनोद कुमार और जम्मू निवासी राही के रूप में हुई है। हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र से भागे विनोद, राही और नरेश ने विक्रम से संपर्क किया था। इसके बाद विक्रम अपनी ऑल्टो कार लेकर उनके साथ चला गया। एक मृतक दो बच्चों का पिता था विक्रम उर्फ विक्की (31) के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं। पत्नी को फोन कर कहा था- लेट हो जाऊंगा विक्रम उर्फ विक्की ने देर रात को पठानकोट में अपनी पत्नी को फोन किया था। विक्की ने पत्नी को कहा था कि वो सुबह लेट हो जाएगा। काम पर जाना है। साथ ही उसने अपने कपड़े प्रेस करने के लिए भी कहा था। नशा मुक्ति केंद्र से भागे थे तीन युवक मामले की जांच कर रहे ASI बलजीत सिंह ने बताया कि 3 युवक हिमाचल प्रदेश में स्थित संजीवनी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे।। जहां से ये बीती रात चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने जब नशा मुक्ति केंद्र के मालिक से संपर्क साधा तो उसने पुष्टि की कि ये तीनों युवक रात के समय अपना बैग और सामान लेकर मोटरसाइकिल पर केंद्र से चुपके से निकल गए थे। गुरदासपुर-बटाला साइड से आ रहे थे प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये चारों युवक ऑल्टो कार में सवार होकर गुरदासपुर से बटाला साइड की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास एक ट्रक खड़ा था। जिसमें इनकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया हम हाईवे और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, ताकि उस ट्रक को ट्रेस किया जा सके, जिसके पीछे कार टकराई थी। परिजनों के बयानों पर भी होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार युवक नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा को भेदकर वहां से बाहर कैसे निकले, इस बात की जांच संबंधित क्षेत्र की पुलिस करेगी। वहीं हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों से भी संपर्क कर लिया गया है। परिवारों के बयानों पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। —— ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में 3 बच्चों की मां ने किया सुसाइड: मरने से पहले भाई को किया फोन; जेठ-जेठानी पर तंग करने का आरोप; पति विदेश में रहता लुधियाना के थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव जीवनपुर में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा कौर के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा कल लगाए गए धरने (प्रदर्शन) के बाद पुलिस हरकत में आई और आज जेठ, जेठानी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

गर्मियों में पेशाब पीला क्यों हो जाता है? क्या हीट की वजह से होता है ऐसा, डॉक्टर से जान लीजिए

authorimg

Last Updated:May 19, 2026, 10:15 IST Yellow Urine During Heatwave: गर्मियों में शरीर से ज्यादा पानी निकलने की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है. डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के अनुसार पीला पेशाब अक्सर डिहाइड्रेशन का संकेत होता है. कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी ऐसा हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए गर्म मौसम में पर्याप्त पानी और फ्लूड डाइट लेना बेहद जरूरी है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब पीला हो जाता है. Summer Dehydration Signs: जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है. गर्मियों के मौसम में कई लोग नोटिस करते हैं कि उनके पेशाब का रंग सामान्य की तुलना में ज्यादा पीला हो गया है. कुछ लोगों को पीले पेशाब के साथ तेज स्मेल, हल्की जलन या बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मियों में पेशाब पीला होना अधिकतर मामलों में सामान्य माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर से ज्यादा पानी बाहर निकलता है. अगर इसके साथ अन्य लक्षण भी नजर आएं, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया गर्मियों में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है. पसीने के जरिए शरीर का पानी और कुछ जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं. अगर इस दौरान व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने लगता है. डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब कंसंट्रेट हो जाता है और इसका रंग गहरा पीला हो जाता है. जब शरीर में पानी कम होने लगता है, तो किडनी शरीर के पानी को बचाने की कोशिश करती है. इसी वजह से पेशाब ज्यादा गाढ़ा और पीला दिखाई देता है. डॉक्टर के मुताबिक पेशाब का रंग यूरोक्रोम नाम के एक प्राकृतिक पिगमेंट की वजह से हल्का पीला होता है. सामान्य स्थिति में जब शरीर पूरी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो पेशाब का रंग हल्का पीला दिखाई देता है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो पेशाब में मौजूद यूरोक्रोम ज्यादा कंसंट्रेटेड हो जाता है. इससे पेशाब का रंग गहरा पीला या डार्क दिखने लगता है. यही वजह है कि पर्याप्त पानी पीने के बाद अक्सर पेशाब का रंग हल्का होने लगता है. एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी और डिहाइड्रेशन पेशाब पीला होने की सबसे कॉमन वजह हैं. हालांकि हर बार इसका कारण सिर्फ हीट नहीं होता. कई बार कुछ दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट्स भी पेशाब का रंग बदल सकते हैं. खासकर विटामिन-B सप्लीमेंट लेने के बाद कई लोगों का पेशाब चमकीला पीला दिखाई दे सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में लिवर की बीमारी, यूरिन इंफेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्या भी पेशाब का रंग गहरा कर सकती है. अगर लंबे समय तक पेशाब का रंग गहरा पीला बना रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें

गेहूं, ज्वार, बाजरा या रागी… आखिर किस आटे की रोटी सबसे ज्यादा फायदेमंद?

राम पाल ने बताया कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल गेहूं के आटे का होता है. गेहूं की रोटी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कुछ मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. हालांकि जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है या शुगर की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में गेहूं की रोटी खाने की सलाह दी जाती है.

Last Updated:May 19, 2026, 10:06 IST आज के समय में लोग फिट रहने के लिए खानपान पर खास ध्यान देने लगे हैं. खासकर रोटी के आटे को लेकर लोगों में काफी चर्चा रहती है कि आखिर गेहूं, ज्वार, बाजरा या रागी में से किस आटे की रोटी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. प्रयागराज के हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ राम पाल मानते हैं कि हर आटे की अपनी अलग खासियत होती है और शरीर की जरूरत के हिसाब से सही आटे का चुनाव करना जरूरी है. राम पाल ने बताया कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल गेहूं के आटे का होता है. गेहूं की रोटी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कुछ मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है. हालांकि जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है या शुगर की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में गेहूं की रोटी खाने की सलाह दी जाती है. वहीं बाजरे की रोटी को सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग बाजरे की रोटी को देसी घी और लहसुन की चटनी के साथ बड़े चाव से खाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाजरा पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. रागी का आटा भी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. इसमें कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों के लिए रागी काफी फायदेमंद मानी जाती है. कई लोग अब रागी की रोटी, डोसा और चीला भी खाने लगे हैं. Add News18 as Preferred Source on Google ज्वार की रोटी भी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. इसमें फाइबर ज्यादा होता है और यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. गर्मियों के मौसम में कई लोग ज्वार की रोटी खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे हल्का माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी एक आटे को सबसे बेहतर कहना सही नहीं होगा. शरीर की जरूरत, मौसम और स्वास्थ्य के हिसाब से आटे का चुनाव करना चाहिए. कई लोग अब मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, जिसमें गेहूं, ज्वार, बाजरा और रागी को मिलाकर रोटी बनाई जाती है. अगर आप रोज एक ही तरह की रोटी खाकर बोर हो चुके हैं, तो अलग-अलग अनाज के आटे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे स्वाद भी बदलेगा और शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व भी मिलेंगे. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Vaibhav Suryaanshi Set to Break Chris Gayles Record

Vaibhav Suryaanshi Set to Break Chris Gayles Record

पटना21 मिनट पहले कॉपी लिंक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी के पास आज क्रिस गेल और जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है। 3 छक्के लगाते ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। मैच से पहले वैभव ने रविवार को दिल्ली में दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान बिशन सिंह बेदी की पत्नी ने वैभव को गले भी लगाया। बेदी परिवार के साथ उन्होंने क्रिकेट की विरासत पर चर्चा की। राजस्थान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। राजस्थान का अगला मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिहाज से यह मैच भी टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है। IPL में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए 1. एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं। अभी क्रिस गेल 43 छक्के का रिकॉर्ड बनाकर 5वें स्थान पर है। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाए। वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अबतक 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे। 2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। 3. IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। 4. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। 5. IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Suryaanshi Set to Break Chris Gayles Record

Vaibhav Suryaanshi Set to Break Chris Gayles Record

IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। . वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं, जिसमें 43 छक्के शामिल हैं। आज वैभव 2 छक्के लगाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ग्राउंड पर वैभव सूर्यवंशी। एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं। अभी क्रिस गेल 44 छक्के का रिकॉर्ड बनाकर 5वें स्थान पर है। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाए। वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अबतक 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे। वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। PL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल7 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल39 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…