Govinda Event Controversy | Paparazzi Brawl & Video 2026

5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा वहां से लौट रहे थे और बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का लग गया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने तुरंत हस्तक्षेप किया। वीडियो में वह दोनों पक्षों के बीच आकर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सर जी… रहने दो…।’ इवेंट में गोविंदा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां मौजूद फैंस ने उनके डांस और मौजूदगी का जमकर आनंद लिया। शिल्पा के शो में नजर आएंगे गोविंदा गोविंदा जल्द ही कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आएंगे। यह शो शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। वह शो में अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करेंगे। टीना मां सुनीता आहूजा के साथ एक टीम के हिस्से के तौर पर शो में हिस्सा ले रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में सुनीता की गैरमौजूदगी के कारण अब गोविंदा उनकी जगह शो में शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुनीता पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में शो की टीम ने टीना की जिंदगी के एक और अहम शख्स को शो में लाने का फैसला किया और गोविंदा से संपर्क किया। सूत्र के मुताबिक, गोविंदा ने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। सोशल मीडिया पर गोविंदा के शो के सेट में स्पॉट होने के वीडियो भी सामने आए हैं। टीना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड से की। 2016 के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए गोविंदा वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले 10 सालों में गोविंदा सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2017 में आई आ गया हीरो से उन्होंने लीड एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर कमबैक किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद फ्राइडे में उनकी कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया गया, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। साल 2019 में रिलीज हुई रंगीला राजा में उन्होंने डबल रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई। गोविंदा ने 140 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, पिछले कई दिनों से यह चर्चा है कि वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें दुनियादारी, बाएं हाथ का खेल, पिंकी डार्लिंग और लेन-देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की घोषणा तो हुई, लेकिन रिलीज डेट सामने नहीं आई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Govinda Event Controversy | Paparazzi Brawl & Video 2026

47 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा वहां से लौट रहे थे और बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का लग गया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने तुरंत हस्तक्षेप किया। वीडियो में वह दोनों पक्षों के बीच आकर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सर जी… रहने दो…।’ बता दें कि इवेंट में गोविंदा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां मौजूद फैंस ने उनके डांस और मौजूदगी का जमकर आनंद लिया। शिल्पा के शो में नजर आएंगे गोविंदा गोविंदा जल्द ही कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आएंगे। यह शो शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। वह शो में अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करेंगे। टीना मां सुनीता आहूजा के साथ एक टीम के हिस्से के तौर पर शो में हिस्सा ले रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में सुनीता की गैरमौजूदगी के कारण अब गोविंदा उनकी जगह शो में शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुनीता पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में शो की टीम ने टीना की जिंदगी के एक और अहम शख्स को शो में लाने का फैसला किया और गोविंदा से संपर्क किया। सूत्र के मुताबिक, गोविंदा ने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। सोशल मीडिया पर गोविंदा के शो के सेट में स्पॉट होने के वीडियो भी सामने आए हैं। शो के शूट के दौरान गोविंदा, टीना और शिल्पा ने साथ में फोटोज क्लिक करवाए। 2016 के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए गोविंदा वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले 10 सालों में गोविंदा सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2017 में आई आ गया हीरो से उन्होंने लीड एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर कमबैक किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद फ्राइडे में उनकी कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया गया, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। साल 2019 में रिलीज हुई रंगीला राजा में उन्होंने डबल रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई। गोविंदा ने 140 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, पिछले कई दिनों से यह चर्चा है कि वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें दुनियादारी, बाएं हाथ का खेल, पिंकी डार्लिंग और लेन-देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की घोषणा तो हुई, लेकिन रिलीज डेट सामने नहीं आई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई17 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई49 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Global Markets Flat | Sensex-Nifty Hint Flat Start; Asian Markets Mixed Trading

Hindi News Business Global Markets Flat | Sensex Nifty Hint Flat Start; Asian Markets Mixed Trading मुंबई14 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी, मंगलवार 19 मई को सुस्त शुरुआत की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी और ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड फ्लैट शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7244 -286 -3.61% निक्केई (जापान) 60430 -386 -0.64% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25723 48 0.24% अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले कारोबार के साथ बंद इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49686 160 0.32% नैस्डैक 26091 -134 -0.51% S&P 500 7403 -5 -0.07% विदेशी निवेशकों ने कल ₹1329 करोड के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII -1,959 12,585 61,285 FII/FPI 1,329 -5,146 -55,567 सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर होकर बंद हुआ था दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Global Markets Flat | Sensex-Nifty Hint Flat Start; Asian Markets Mixed Trading

Hindi News Business Global Markets Flat | Sensex Nifty Hint Flat Start; Asian Markets Mixed Trading मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी मंगलवार, 19 मई को सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के साथ 75,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी है, ये 23,750 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 7244 -286 -3.61% निक्केई (जापान) 60430 -386 -0.64% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25723 48 0.24% अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले कारोबार के साथ बंद इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 49686 160 0.32% नैस्डैक 26091 -134 -0.51% S&P 500 7403 -5 -0.07% विदेशी निवेशकों ने कल ₹1329 करोड के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII -1,959 12,585 61,285 FII/FPI 1,329 -5,146 -55,567 सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर होकर बंद हुआ था दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आटा और मैदा में क्या अंतर है? मैदा को क्यों माना जाता है नुकसानदायक, एक्सपर्ट ने बताई असली वजह

Last Updated:May 19, 2026, 08:44 IST Atta vs Maida Difference: आटा और मैदा दोनों गेहूं से बनते हैं. गेहूं को पीसकर आटा बनाया जाता है, जबकि मैदा प्रोसेस्ड प्रोडक्ट है. मैदा बनाने की प्रक्रिया में फाइबर और कई पोषक तत्व कम हो जाते हैं. इस वजह से मैदा को सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है. ज्यादा मैदा खाने से पाचन, वजन और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. आटा और मैदा दोनों गेहूं से बनाए जाते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अलग होती है. Atta or Maida Which is Better: गेहूं को पीसकर आटा बनाया जाता है और सदियों से इससे रोटी और पराठे बनाए जा रहे हैं. गेहूं से बना आटा सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आजकल आटे के बजाय ज्यादातर चीजें मैदा से बनाई जा रही हैं. पिज्जा, बर्गर, केक, बिस्किट और समोसे जैसी चीजों में मैदा का इस्तेमाल ज्यादा होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मैदा को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं. कई लोग तो मैदा को सफेद जहर तक बताते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि आटा और मैदा दोनों गेहूं से बनते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों में बड़ा अंतर होता है. यह अंतर आटा और मैदा बनाने की प्रक्रिया में आ जाता है. एक्सपर्ट से यह जानने की कोशिश करते हैं कि आटे और मैदा में से कौन सी चीज सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया आटा साबुत गेहूं को पीसकर बनाया जाता है. मैदा बनाने के लिए गेहूं के छिलके और अंकुर को पूरी तरह से हटा दिया जाता है. इसके बाद बचे हुए हिस्से को बारीक पीसकर ब्लीच किया जाता है, जिससे मैदा का रंग सफेद हो जाता है. यही प्रक्रिया दोनों चीजों में बड़ा अंतर पैदा करती है. आटे में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. मैदा बनाने के दौरान अधिकांश फाइबर और पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. इसमें सिर्फ स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट ही बचते हैं. यही वजह है कि आटे को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जबकि मैदा को नुकसानदायक माना जाता है. मैदा का सेवन कई बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है. मैदा को नुकसानदायक क्यों माना जाता है? एक्सपर्ट के मुताबिक मैदा में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है. यही वजह है कि इसे खाने के बाद पेट जल्दी भरता नहीं और भूख जल्दी लग सकती है. मैदा जल्दी पचती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. बार-बार ज्यादा मात्रा में मैदा से बनी चीजें खाने से वजन बढ़ने, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. यही कारण है कि इसे कम से कम खाना चाहिए. मैदा में फाइबर कम होने की वजह से यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. कुछ लोगों को ज्यादा मैदा खाने के बाद कब्ज, गैस या पेट भारी होने जैसी समस्या महसूस हो सकती है. दूसरी तरफ आटे में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मदद करता है. इसलिए मैदा के बजाय आटे का सेवन करना चाहिए. क्या मैदा में पोषण बिल्कुल नहीं होता? मैदा में कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी जरूर होती है, लेकिन इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व काफी कम हो जाते हैं. यही वजह है कि इसे रिफाइंड फ्लोर कहा जाता है. कई देशों में मैदा में कुछ विटामिन और आयरन बाद में मिलाए जाते हैं, लेकिन फिर भी इसे साबुत आटे जितना पौष्टिक नहीं माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लगातार ज्यादा मैदा खाने से भविष्य में लाइफस्टाइल डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. आजकल फास्ट फूड और बेकरी आइटम्स की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से बच्चे और युवा ज्यादा मात्रा में मैदा का सेवन कर रहे हैं. कई पैकेज्ड फूड्स में भी मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी जानकारी लोगों को नहीं होती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें
हिमाचल पंचायत चुनाव: चुनाव से पहले यहां हंगामा, दो मतपत्र गायब, आठ लोगों पर केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दो मतपत्र गायब होने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मतपत्र सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र में तैयार किये जा रहे थे। जांच के दौरान दो मतपत्र गायब मिले, जिसके बाद दस्तावेज दर्ज किए गए। सोलन के पुलिस कप्तान (एसपी) तिरुमालाराजू वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि किस मामले की जांच जारी है। हिमाचल प्रदेश में 3,754 ग्रामों के लिए 26, 28 और 30 मई को तीन चरण में चुनाव आयोजित किये जायेंगे। इन चुनावों में कुल 31,182 मतदान होंगे, जिनमें 21,654 ग्राम पंचायत सदस्य, 3,754 प्रधान, 3,754 उपप्रधान, 1,679 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। ग्राम पंचायत, प्रधान और उपप्रधान के नतीजे मतदान वाले दिन ही घोषित होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के नतीजे 31 मई को घोषित होंगे। राज्य में 50,79,048 से अधिक किरदार अपने फ्रैंचाइज़ का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 25,11,249 महिलाएं, 25,67,770 पुरुष और 29 तृतीय लिंग के किरदार शामिल हैं। कुल मिलाकर 52,350 से पहली बार अपने फ्रैंचाइज़ का इस्तेमाल किया जाएगा।
विदेश में भारत के लिए कठिन प्रश्न उठाने वाले राजनयिक सिबी जॉर्ज से मिलें | भारत समाचार

आखरी अपडेट:19 मई, 2026, 08:23 IST केरल के कोट्टायम जिले के पाला के पोडिमट्टम परिवार से आने वाले जॉर्ज पिछले तीन दशकों में कठिन राजनयिक कार्यभारों से परिचित नहीं हैं। प्रधान मंत्री की वर्तमान यूरोप यात्रा में, जॉर्ज – विदेश मंत्रालय में भारत के सचिव (पश्चिम) – प्रधान मंत्री मोदी के साथ सबसे अधिक दिखाई देने वाले चेहरों में से एक के रूप में उभरे हैं। जब नॉर्वे के एक पत्रकार ने पूछा कि दुनिया को भारत पर भरोसा क्यों करना चाहिए और सवाल किया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी यात्रा के दौरान सीधे सवाल क्यों नहीं ले रहे हैं, तो कई लोगों को कूटनीतिक जवाब की उम्मीद थी। इसके बजाय, एक अनुभवी राजनयिक, सिबी जॉर्ज, आगे बढ़े और भारत की जोरदार रक्षा की – जिसने संवैधानिक मूल्यों, सभ्यतागत गौरव, लोकतांत्रिक साख और भूराजनीतिक उपलब्धियों को एक ही उत्तर में मिश्रित कर दिया। “आप किसी देश में विश्वास का परीक्षण कैसे करेंगे?” नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान कोविड-19 के दौरान भारत की भूमिका, इसकी लोकतांत्रिक प्रणाली, सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण और गहराई से विभाजित देशों को एकजुट करने की क्षमता को सूचीबद्ध करने से पहले, जॉर्ज ने शांति से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”हम दुनिया की आबादी का 1/6वां हिस्सा हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का 1/6वां हिस्सा नहीं हैं,” यह पंक्ति अब उनकी कूटनीतिक संदेश देने की शैली के साथ निकटता से जुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारत का संविधान हर नागरिक को अदालतों में जाने का मौलिक अधिकार देता है अगर उसे लगता है कि उसके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। यह आदान-प्रदान तेजी से भारत में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैल गया, कई लोगों ने वरिष्ठ राजनयिक की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक कठिन सवाल को बिना किसी अटपटे या अत्यधिक लिखे हुए आत्मविश्वास के साथ निपटाया। केरल के कोट्टायम जिले के पाला के पोडिमट्टम परिवार से आने वाले जॉर्ज कठिन राजनयिक कार्यभारों से परिचित नहीं हैं। प्रधान मंत्री की वर्तमान यूरोप यात्रा में, जॉर्ज – विदेश मंत्रालय में भारत के सचिव (पश्चिम) – प्रधान मंत्री मोदी के साथ सबसे अधिक दिखाई देने वाले चेहरों में से एक के रूप में उभरे हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि वह सुर्खियों में आना चाहते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वह विदेशों में भारत से जुड़े कुछ सबसे कठिन सवालों के जवाब खुद को ढूंढ रहे हैं। कूटनीति की सख्ती से नियंत्रित दुनिया में, जहां सावधानी से लिखे गए बयान आदर्श हैं, जॉर्ज की प्रतिक्रियाएं एक और कारण से सामने आती हैं: वे व्यापक हैं। खुद को संक्षिप्त आधिकारिक बातचीत तक सीमित रखने के बजाय, वह अक्सर लंबे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तर्कों के साथ जवाब देते हैं। यह दृष्टिकोण पिछले सप्ताह एक डच पत्रकार के साथ एक अन्य बातचीत के दौरान फिर से दिखाई दिया, जिसने प्रेस की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों पर भारत पर सवाल उठाया था। जॉर्ज ने सवाल खारिज नहीं किया. इसके बजाय, उन्होंने भारत के सभ्यतागत इतिहास, धार्मिक विविधता और लोकतांत्रिक संरचना की विस्तृत व्याख्या शुरू की। उन्होंने हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म का जिक्र करते हुए कहा, “दुनिया में कोई अन्य देश नहीं है जहां चार धर्म उत्पन्न हुए और फलते-फूलते रहे।” उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम सभी को सदियों से भारत में जगह मिली है, उन्होंने भारत को एक ऐसा देश बताया जहां विविधता को न केवल सहन किया जाता है बल्कि समाज में गहराई से अंतर्निहित किया जाता है। उन्होंने उच्च मतदाता भागीदारी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्मार्टफोन और डिजिटल मीडिया के व्यापक उपयोग की ओर इशारा करके भारत की लोकतांत्रिक साख का बचाव किया। उन्होंने टिप्पणी की, “यह हमारे लोकतंत्र को बहुत शोर वाला लोकतंत्र बनाता है और हमें इस पर गर्व है।” सरकार के समर्थकों के लिए, इन क्षणों ने जॉर्ज को एक असंभावित इंटरनेट व्यक्ति में बदल दिया है – एक राजनयिक जो कठिन सवालों से बचने के बजाय उन्हें सीधे लेने के लिए तैयार दिखता है। उनके उत्तरों के क्लिप्स उनके संयम और अभिव्यक्ति की प्रशंसा वाले कैप्शन के साथ ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं। लेकिन जो लोग जॉर्ज को जानते हैं उनका कहना है कि यह आत्मविश्वास रातोरात पैदा नहीं हुआ। यह दुनिया के कुछ सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील राजनयिक वातावरण में बिताए गए तीन दशकों से अधिक समय का परिणाम है। जॉर्ज ने पहले जापान, स्विट्जरलैंड, कुवैत, होली सी, लिकटेंस्टीन और मार्शल द्वीप समूह में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। उनका राजनयिक करियर 1993 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने के बाद शुरू हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग काहिरा में हुई, जहाँ उन्होंने एक राजनीतिक अधिकारी के रूप में काम किया; एक कार्यभार जिसने उन्हें मध्य पूर्वी राजनीति और रणनीतिक कूटनीति की जटिलताओं से पहले ही अवगत करा दिया। वहां से, वह दोहा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम सचिव के रूप में कांसुलर, मीडिया और सामुदायिक मामलों को संभाला। इन वर्षों में, जॉर्ज ने कठिन कार्यों के बीच अपना करियर बनाया। उन्होंने उस समय इस्लामाबाद में राजनीतिक परामर्शदाता के रूप में कार्य किया जब भारत-पाकिस्तान संबंध इस क्षेत्र में सबसे नाजुक थे। बाद में वह भारत के सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक संबंधों में से एक में राजनीतिक और वाणिज्यिक दोनों जिम्मेदारियों को संभालने के लिए वाशिंगटन डीसी चले गए। उन्होंने तेहरान और रियाद में मिशन के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया, उन पोस्टिंग के लिए भारत के ऊर्जा हितों, क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं और पश्चिम एशिया में रहने वाले लाखों भारतीय प्रवासियों के कल्याण को संतुलित करना आवश्यक था। इन कार्यों से परिचित राजनयिकों का कहना है कि ये विदेश सेवा में सबसे कठिन नौकरियों में से एक हैं क्योंकि इनमें न केवल बातचीत कौशल की आवश्यकता होती है बल्कि संकटों को चुपचाप और कुशलता से प्रबंधित करने की क्षमता भी होती है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में वापस आकर, जॉर्ज ने पूर्वी एशिया प्रभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालीं और भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन का समन्वय किया, जो भारत के सबसे बड़े राजनयिक आउटरीच अभ्यासों में से एक था, जिसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना था।
Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026

Hindi News Sports Brazil & Croatia Squads: Neymar Returns, Modric Captains For World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था। चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘हमने पूरे साल नेमार का बारीकी से विश्लेषण किया। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है। उनकी फिटनेस इस बड़े मंच के लिए बिल्कुल दुरुस्त है।’ 34 साल के नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। वे करियर का चौथा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022, 2026) खेलेंगे। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को मोरक्को से होगा। फिर हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे। गोलकीपर एलिसन बेकर चोट से ठीक होकर लौटे हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्हा और 19 साल के एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन में होंगे। इस सीजन प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए 15 गोल और 5 असिस्ट करने वाले टॉप स्कोरर जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है। ब्राजील का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: एलिसन बेकर (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाश), वेवरटन (ग्रेमियो)। डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज़ (अल-अहली), वेस्ले (रोमा), मार्किन्होस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)। मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), कैसिमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पाकेटा (फ्लेमेंगो)। फॉरवर्ड्स: एंड्रिक (लायन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथ्यूज कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्या (बार्सिलोना), विनिसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सांतोस), रेयान (बॉर्नमाउथ)। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें 40 साल के दिग्गज लुका मोड्रिच को चुना गया। वे करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वे पिछले महीने गाल की हड्डी टूटने की चोट का शिकार हो गए थे। डालिच ने उम्मीद जताई है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच तक फिट हो जाएंगे। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं। टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीनों वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए गोल दागे हैं। क्रोएशिया की टीम 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। क्रोएशिया को ग्रुप-एल में रखा गया है। टीम 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद पनामा और घना से मुकाबले होंगे। क्रोएशिया का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर। डिफेंडर्स: जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच। मिडफील्डर्स: लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक। फॉरवर्ड्स: इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच। स्टैंड-बाय खिलाड़ी (Stand-by Players): लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लोपेज बाहर स्पेन के 23 साल के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। बार्सिलोना क्लब के अनुसार, रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ स्पैनिश लीग मैच में लोपेज के दाएं पैर की 5वीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा और वे अगले महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे। बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए। लोपेज स्पेन की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 यूरो कप जीता था। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्पेन को गोल्ड जिताने में 6 गोल दागे थे, जिसमें फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए 2 गोल भी शामिल थे। स्पेन वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ करेगा। ——————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान, डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









