Saturday, 10 Oct 2026 | 01:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में पेशाब पीला क्यों हो जाता है? क्या हीट की वजह से होता है ऐसा, डॉक्टर से जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Yellow Urine During Heatwave: गर्मियों में शरीर से ज्यादा पानी निकलने की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है. डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के अनुसार पीला पेशाब अक्सर डिहाइड्रेशन का संकेत होता है. कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी ऐसा हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए गर्म मौसम में पर्याप्त पानी और फ्लूड डाइट लेना बेहद जरूरी है.

Zoom

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब पीला हो जाता है.

Summer Dehydration Signs: जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है. गर्मियों के मौसम में कई लोग नोटिस करते हैं कि उनके पेशाब का रंग सामान्य की तुलना में ज्यादा पीला हो गया है. कुछ लोगों को पीले पेशाब के साथ तेज स्मेल, हल्की जलन या बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मियों में पेशाब पीला होना अधिकतर मामलों में सामान्य माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर से ज्यादा पानी बाहर निकलता है. अगर इसके साथ अन्य लक्षण भी नजर आएं, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया गर्मियों में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है. पसीने के जरिए शरीर का पानी और कुछ जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं. अगर इस दौरान व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने लगता है. डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब कंसंट्रेट हो जाता है और इसका रंग गहरा पीला हो जाता है. जब शरीर में पानी कम होने लगता है, तो किडनी शरीर के पानी को बचाने की कोशिश करती है. इसी वजह से पेशाब ज्यादा गाढ़ा और पीला दिखाई देता है.

डॉक्टर के मुताबिक पेशाब का रंग यूरोक्रोम नाम के एक प्राकृतिक पिगमेंट की वजह से हल्का पीला होता है. सामान्य स्थिति में जब शरीर पूरी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो पेशाब का रंग हल्का पीला दिखाई देता है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो पेशाब में मौजूद यूरोक्रोम ज्यादा कंसंट्रेटेड हो जाता है. इससे पेशाब का रंग गहरा पीला या डार्क दिखने लगता है. यही वजह है कि पर्याप्त पानी पीने के बाद अक्सर पेशाब का रंग हल्का होने लगता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी और डिहाइड्रेशन पेशाब पीला होने की सबसे कॉमन वजह हैं. हालांकि हर बार इसका कारण सिर्फ हीट नहीं होता. कई बार कुछ दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट्स भी पेशाब का रंग बदल सकते हैं. खासकर विटामिन-B सप्लीमेंट लेने के बाद कई लोगों का पेशाब चमकीला पीला दिखाई दे सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में लिवर की बीमारी, यूरिन इंफेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्या भी पेशाब का रंग गहरा कर सकती है. अगर लंबे समय तक पेशाब का रंग गहरा पीला बना रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
7:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 19:41 IST सीक्वल की रिलीज़ ने व्यापक विवाद को जन्म दिया, आलोचकों और राजनीतिक हस्तियों ने...

Bihar U-19 Star Akshara Gupta Hits 306 Runs in Record Knock

June 18, 2026/
9:25 pm

स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार की विमेंस क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता। 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बिहार की...

Image used for representation

May 21, 2026/
4:41 pm

आखरी अपडेट:21 मई, 2026, 16:41 IST प्रोटोकॉल के अनुसार, जब कई राष्ट्रगान गाए जाते हैं, तो राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रगान...

Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

March 26, 2026/
11:10 am

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 11:10 IST पारुल दास ने अपने क्षेत्र में एक बीएसएफ शिविर स्थापित करने के लिए कहा,...

बिहार डूबेगा या बचेगा?:नेपाल में दूसरा ग्लेशियर फटने वाला है; 8 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि सरकार बोली- हालात गंभीर हैं

September 4, 2026/
5:19 am

बिहार डूबेगा कि बचेगा…नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के 8 दिन बाद अब हर कोई जानना चाहता है। राज्य की...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 2 Live (AFP)

May 9, 2026/
11:42 am

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 11:42 IST पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार...

US President Donald Trump said negotiations with Iran are progressing behind closed doors and insisted that only a small circle inside his administration knows the true status of the talks. (Reuters)

May 1, 2026/
3:37 pm

आखरी अपडेट:01 मई, 2026, 15:37 IST इससे एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर स्ट्रॉन्गरूम का दौरा किया था...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में पेशाब पीला क्यों हो जाता है? क्या हीट की वजह से होता है ऐसा, डॉक्टर से जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Yellow Urine During Heatwave: गर्मियों में शरीर से ज्यादा पानी निकलने की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है. डॉक्टर अमरेंद्र पाठक के अनुसार पीला पेशाब अक्सर डिहाइड्रेशन का संकेत होता है. कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से भी ऐसा हो जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए गर्म मौसम में पर्याप्त पानी और फ्लूड डाइट लेना बेहद जरूरी है.

Zoom

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब पीला हो जाता है.

Summer Dehydration Signs: जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है. गर्मियों के मौसम में कई लोग नोटिस करते हैं कि उनके पेशाब का रंग सामान्य की तुलना में ज्यादा पीला हो गया है. कुछ लोगों को पीले पेशाब के साथ तेज स्मेल, हल्की जलन या बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मियों में पेशाब पीला होना अधिकतर मामलों में सामान्य माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर से ज्यादा पानी बाहर निकलता है. अगर इसके साथ अन्य लक्षण भी नजर आएं, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया गर्मियों में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है. पसीने के जरिए शरीर का पानी और कुछ जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं. अगर इस दौरान व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता, तो शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने लगता है. डिहाइड्रेशन की वजह से पेशाब कंसंट्रेट हो जाता है और इसका रंग गहरा पीला हो जाता है. जब शरीर में पानी कम होने लगता है, तो किडनी शरीर के पानी को बचाने की कोशिश करती है. इसी वजह से पेशाब ज्यादा गाढ़ा और पीला दिखाई देता है.

डॉक्टर के मुताबिक पेशाब का रंग यूरोक्रोम नाम के एक प्राकृतिक पिगमेंट की वजह से हल्का पीला होता है. सामान्य स्थिति में जब शरीर पूरी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो पेशाब का रंग हल्का पीला दिखाई देता है. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो पेशाब में मौजूद यूरोक्रोम ज्यादा कंसंट्रेटेड हो जाता है. इससे पेशाब का रंग गहरा पीला या डार्क दिखने लगता है. यही वजह है कि पर्याप्त पानी पीने के बाद अक्सर पेशाब का रंग हल्का होने लगता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी और डिहाइड्रेशन पेशाब पीला होने की सबसे कॉमन वजह हैं. हालांकि हर बार इसका कारण सिर्फ हीट नहीं होता. कई बार कुछ दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट्स भी पेशाब का रंग बदल सकते हैं. खासकर विटामिन-B सप्लीमेंट लेने के बाद कई लोगों का पेशाब चमकीला पीला दिखाई दे सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में लिवर की बीमारी, यूरिन इंफेक्शन या किडनी से जुड़ी समस्या भी पेशाब का रंग गहरा कर सकती है. अगर लंबे समय तक पेशाब का रंग गहरा पीला बना रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket