Thursday, 21 May 2026 | 08:19 AM

Trending :

EXCLUSIVE

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को कहा था थैंक्यू दरअसल, वाणिज्य मंत्री ने यह डेटा तब जारी किया, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर थैंक्यू कहा। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर कहा- बहुत अच्छी टॉफी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही अच्छी टॉफी गिफ्ट के रूप में लेकर आए हैं – मेलोडी।” द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने इटली पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना है। साल 2023 से वायरल है ‘मेलॉडी’ हैशटैग दोनों नेताओं के नाम (मोदी और मेलोनी) को मिलाकर बना हैशटैग “Melodi” सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले खुद इटली की प्रधानमंत्री ने साल 2023 में दुबई में हुए COP28 समिट के दौरान किया था। इसके बाद वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं की गर्मजोशी से भरी मुलाकातों के चलते यह हैशटैग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

जामुन खाकर बीज मत फेंकिए! शुगर कंट्रोल से लेकर हार्ट तक के लिए बताया गया रामबाण, जानिए खाने का तरीका

ask search icon

Last Updated:May 20, 2026, 18:19 IST गर्मी के मौसम में बाजारों में जामुन की बहार शुरू हो चुकी है. स्वाद के साथ-साथ जामुन के बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, इसका पाउडर शुगर कंट्रोल करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हो सकता है. सुल्तानपुर. गर्मी का मौसम चल रहा है. जामुन के पेड़ों में फल आने शुरू हो चुके हैं. जामुन एक ऐसा फल है जिसका स्वाद किसे नहीं पसंद. इसका बीज शुगर कंट्रोल में काम आता है. अगर आप भी शुगर से परेशान हैं तो इस सीजन जामुन के बीज को फेंकने की जगह सुरक्षित रख लें. आइये आयुर्वेद चिकित्सक से जानते हैं इसके बीजों का उपयोग, जो सेहत के लिए रामबाण हो सकता है. सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है. जामुन के बीज का पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है. डॉ. संतोष के मुताबिक, जामुन के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google कई वैज्ञानिक शोध पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. जामुन के बीज को पहले अच्छे से धुल लेना चाहिए. धुलने के बाद सुखा लें. उसके बाद छिलके को किसी पत्थर से तोड़कर अलग कर देना चाहिए और बीज के मुख्य भाग को अच्छे से पिसाई कर लेनी चाहिए. इस पाउडर को प्रतिदिन गुनगुने पानी से एक चम्मच सुबह खाना चाहिए. इससे डायबिटीज नियंत्रित रहता है. डॉ. संतोष बताते हैं कि जामुन में हाई लेवल पोटैशियम होता है, जो हृदय के लिए काफी लाभदायक है. यह हार्ट बीट को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. जामुन हार्ट को स्वस्थ रखने, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार माना जाता है. यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

India Toffy Export Surges to ₹132 Cr in FY26

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत से टॉफी का एक्सपोर्ट पिछले 12 वर्षों में 166% बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ₹132 करोड़ पर पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी 20 मई को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश से टॉफी का कुल एक्सपोर्ट ₹49.68 करोड़ का था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत की ‘टॉफी टेल’ (टॉफी की कहानी) निश्चित रूप से कानों को सुरीली लगेगी! 2013-14 के बाद से टॉफी एक्सपोर्ट में करीब 166% की ग्रोथ दर्ज की गई है।” इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को कहा था थैंक्यू दरअसल, वाणिज्य मंत्री ने यह डेटा तब जारी किया, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर थैंक्यू कहा। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर कहा- बहुत अच्छी टॉफी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत ही अच्छी टॉफी गिफ्ट के रूप में लेकर आए हैं – मेलोडी।” द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने इटली पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करना है। साल 2023 से वायरल है ‘मेलॉडी’ हैशटैग दोनों नेताओं के नाम (मोदी और मेलोनी) को मिलाकर बना हैशटैग “Melodi” सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले खुद इटली की प्रधानमंत्री ने साल 2023 में दुबई में हुए COP28 समिट के दौरान किया था। इसके बाद वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं की गर्मजोशी से भरी मुलाकातों के चलते यह हैशटैग सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पीएम की अपील के बाद घरेलू पर्यटन में वृद्धि:कश्मीर से लक्षद्वीप तक बुकिंग बढ़ीं, विदेश यात्रा की पूछ कम

पीएम की अपील के बाद घरेलू पर्यटन में वृद्धि:कश्मीर से लक्षद्वीप तक बुकिंग बढ़ीं, विदेश यात्रा की पूछ कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर देश के ट्रैवल सेक्टर में दिखाई दे रहा है। कश्मीर, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, केरल और उत्तर बंगाल जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों की मांग तेजी से बढ़ी है, जबकि विदेशी यात्राओं से जुड़ी पूछताछ में गिरावट दर्ज की गई है। इंटरसिटी स्मार्टबस के डेटा के मुताबिक देहरादून, मनाली, गोवा, तिरुपति और उज्जैन जैसे प्रमुख पर्यटन और तीर्थयात्रा मार्गों पर बुकिंग में करीब 30-35% की वृद्धि दर्ज हुई है। स्काईस्कैनर की ‘स्मार्टर समर रिपोर्ट’ के अनुसार 90% यात्री चाहते हैं कि छुट्टियों पर किया गया खर्च छोटे व्यवसायों और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करे। क्लियरट्रिप, मेकमाईट्रिप और ईजमाई बुकिंग जैसे ट्रैवल प्लेटफॉर्म के अनुसार, इस गर्मी में भारतीय परिवार अब कम अवधि की घरेलू छुट्टियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाईं के मुताबिक इस सीजन में अंतरराष्ट्रीय पूछताछ और बुकिंग में 10%-15% तक गिरावट आई है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में घरेलू पर्यटक यात्राएं बढ़कर 413 करोड़ तक पहुंच गईं, जो दर्शाता है कि घरेलू पर्यटन अब भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। लक्षद्वीप में 4 साल में 17 गुना बढ़े पर्यटक पर्यटन मंत्रालय के ताजे डेटा के अनुसार, 2020 में लक्षद्वीप में 3,875 पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह संख्या रिकॉर्ड 68,328 तक पहुंच गई। 2023 से 24 के बीच पर्यटकों की संख्या 47% बढ़ी। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री की यात्रा और फिर सोशल मीडिया प्रचार ने इस उछाल को गति दी। लक्षद्वीप – 2023-24 के बीच 47% बढ़े सैलानी वर्ष – संख्या – वृद्धि 2020 – 3875 – —- 2023 – 46,551- 1,101% 2024 – 68,328 – 47% (स्रोत- पर्यटन मंत्रालय) पहाड़ी इलाके डिमांड में पिछले कुछ हफ्तों में देश के पहाड़ी इलाके बुकिंग के लिहाज से तेजी से बढ़ते गंतव्य बनकर उभरे हैं। लोग घरेलू यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। – राजेश मागो, सीईओ, मेकमाई ट्रिप

पीएम की अपील के बाद घरेलू पर्यटन में वृद्धि:कश्मीर से लक्षद्वीप तक बुकिंग बढ़ीं, विदेश यात्रा की पूछ कम

पीएम की अपील के बाद घरेलू पर्यटन में वृद्धि:कश्मीर से लक्षद्वीप तक बुकिंग बढ़ीं, विदेश यात्रा की पूछ कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर देश के ट्रैवल सेक्टर में दिखाई दे रहा है। कश्मीर, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, केरल और उत्तर बंगाल जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों की मांग तेजी से बढ़ी है, जबकि विदेशी यात्राओं से जुड़ी पूछताछ में गिरावट दर्ज की गई है। इंटरसिटी स्मार्टबस के डेटा के मुताबिक देहरादून, मनाली, गोवा, तिरुपति और उज्जैन जैसे प्रमुख पर्यटन और तीर्थयात्रा मार्गों पर बुकिंग में करीब 30-35% की वृद्धि दर्ज हुई है। स्काईस्कैनर की ‘स्मार्टर समर रिपोर्ट’ के अनुसार 90% यात्री चाहते हैं कि छुट्टियों पर किया गया खर्च छोटे व्यवसायों और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करे। क्लियरट्रिप, मेकमाईट्रिप और ईजमाई बुकिंग जैसे ट्रैवल प्लेटफॉर्म के अनुसार, इस गर्मी में भारतीय परिवार अब कम अवधि की घरेलू छुट्टियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाईं के मुताबिक इस सीजन में अंतरराष्ट्रीय पूछताछ और बुकिंग में 10%-15% तक गिरावट आई है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में घरेलू पर्यटक यात्राएं बढ़कर 413 करोड़ तक पहुंच गईं, जो दर्शाता है कि घरेलू पर्यटन अब भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। लक्षद्वीप में 4 साल में 17 गुना बढ़े पर्यटक पर्यटन मंत्रालय के ताजे डेटा के अनुसार, 2020 में लक्षद्वीप में 3,875 पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह संख्या रिकॉर्ड 68,328 तक पहुंच गई। 2023 से 24 के बीच पर्यटकों की संख्या 47% बढ़ी। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री की यात्रा और फिर सोशल मीडिया प्रचार ने इस उछाल को गति दी। लक्षद्वीप – 2023-24 के बीच 47% बढ़े सैलानी वर्ष – संख्या – वृद्धि 2020 – 3875 – —- 2023 – 46,551- 1,101% 2024 – 68,328 – 47% (स्रोत- पर्यटन मंत्रालय) पहाड़ी इलाके डिमांड में पिछले कुछ हफ्तों में देश के पहाड़ी इलाके बुकिंग के लिहाज से तेजी से बढ़ते गंतव्य बनकर उभरे हैं। लोग घरेलू यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। – राजेश मागो, सीईओ, मेकमाई ट्रिप

धुरंधर 2 पर सेना की जानकारी लीक करने का आरोप:हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जांच करने को कहा; SSB जवान ने याचिका दायर की

धुरंधर 2 पर सेना की जानकारी लीक करने का आरोप:हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जांच करने को कहा; SSB जवान ने याचिका दायर की

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कानूनी विवाद में घिर गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म के खिलाफ लगी याचिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन से जुडी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं। कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सेंसर बोर्ड करेगा जांच चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस याचिका पर विचार कर फैसला लेने को कहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि भले ही यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसके प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोपों के तहत जांचने के लिए कहा है। एसएसबी जवान ने उठाए सुरक्षा पर सवाल यह याचिका एसएसबी में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स की बारीक जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास जगहों और किरदारों को इस तरह दिखाया गया है जो बड़े अधिकारियों और शहीद सैनिकों से मेल खाते हैं। इतनी साफ जानकारियां दिखाना देश की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंपा केस हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन पर सही तरीके से विचार करना और उनका समाधान निकालना जरूरी है। कोर्ट ने इस रिट याचिका को एक प्रजेंटेशन (अभ्यावेदन) मानकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंप दिया है। अब सरकार और सेंसर बोर्ड को इस पर मिलकर आखिरी फैसला लेना होगा। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एक और विभाजन की ओर अग्रसर? प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद चर्चा बढ़ी | भारत समाचार

KKR vs MI Live Score, IPL 2026: Follow Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians match, live updates and scorecard from Eden Gardens in Kolkata. (Picture Credit: X/@IPL)

आखरी अपडेट:20 मई, 2026, 17:34 IST राकांपा को नई उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि 22 विधायक प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार. (फाइल फोटो) एनसीपी की अफवाहें: सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आंतरिक विद्रोह के आरोपों, दल-बदल की अटकलों और अजित पवार की मृत्यु के महीनों बाद पार्टी के अंदर अनिश्चितता को बढ़ाने वाली रणनीतिक बैठकों के साथ अशांति के एक और दौर की ओर बढ़ती दिख रही है। नवीनतम राजनीतिक तूफान तब उठा जब एनसीपी (एससीपी) नेता और अजीत पवार के भतीजे रोहित पवार ने पिछले हफ्ते दावा किया कि 22 एनसीपी विधायक वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नेतृत्व में पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विधायक सही राजनीतिक समय का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि तुरंत दल बदलने के लिए इस्तीफे और नए चुनाव की आवश्यकता होगी। रोहित पवार ने कहा था, ”एनसीपी में कुछ विधायक हैं जो एनसीपी (एसपी) में शामिल होने के इच्छुक हैं क्योंकि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं।” इस बीच, तटकरे ने दावों को खारिज कर दिया और रोहित पवार पर गैरजिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया। तटकरे ने कहा, ”हम एनडीए का हिस्सा हैं और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोहित ने पहले खुद भाजपा में शामिल होने में रुचि दिखाई थी। सुनेत्रा पवार द्वारा हाल ही में पेश किए गए संगठनात्मक परिवर्तनों से इस अफवाह को और हवा मिल गई। पार्टी ढांचे के भीतर कई युवा नेताओं को पदोन्नत किया गया है, जबकि चुनाव आयोग को सौंपे गए पार्टी संचार में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम शुरू में गायब होने के बाद सवाल उठाए गए थे। सुनेत्रा पवार ने बाद में इस चूक को “टाइपिंग त्रुटि” बताया और कहा कि दोनों नेता राकांपा के महत्वपूर्ण सदस्य बने रहेंगे। सुनेत्रा पवार द्वारा कथित तौर पर मुंबई में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बंद कमरे में बैठक करने के बाद अशांति की अटकलें और तेज हो गईं। करीब दो घंटे की चर्चा के दौरान उनके बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार भी मौजूद रहे। इस बैठक से राजनीतिक हलकों और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में बहस छिड़ गई, क्योंकि किशोर को भाजपा नेतृत्व के करीब नहीं माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा में कथित तौर पर महाराष्ट्र में एनसीपी संगठन को मजबूत करने की रणनीतियां शामिल थीं। हालांकि, बाद में पार्थ पवार ने इस मुलाकात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और इसे दोस्ताना लंच बातचीत बताया। पार्थ पवार ने एक्स पर कहा, “प्रशांत जी एक दोस्त हैं और एक भाई की तरह हैं। उन्हें हम दादा के समय से जानते हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि किशोर औपचारिक रूप से पार्टी के साथ काम करेंगे। इस बीच, प्रतिद्वंद्वी एनसीपी गुट (एससीपी) ने स्पष्ट किया कि अजीत पवार की मृत्यु के बाद दोनों गुटों के बीच विलय की बातचीत अब विचाराधीन नहीं है। राज्य राकांपा (सपा) प्रमुख शशिकांत शिंदे ने कहा कि पार्टी स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखेगी और अपने संगठन को मजबूत करेगी। अजित पवार ने जुलाई 2023 में 41 विधायकों को भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में शामिल करके अविभाजित राकांपा को विभाजित कर दिया था। इस साल जनवरी में बारामती में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद, सुनेत्रा पवार ने पार्टी का नेतृत्व संभाला और बाद में उप मुख्यमंत्री बनीं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एक और विभाजन की ओर अग्रसर? प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद चर्चा बढ़ी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)एनसीपी आंतरिक विद्रोह(टी)एनसीपी विभाजन(टी)सुनेत्रा पवार नेतृत्व(टी)अजित पवार की मृत्यु(टी)रोहित पवार के आरोप(टी)प्रफुल्ल पटेल सुनील तटकरे(टी)एनसीपी विधायकों का दलबदल(टी)प्रशांत किशोर की बैठक

क्रिस्टीज ने एक रात में बेचीं 10642 करोड़ की कलाकृतियां:नीलामी घर के 259 साल के इतिहास की सबसे बड़ी ऑक्शन

क्रिस्टीज ने एक रात में बेचीं 10642 करोड़ की कलाकृतियां:नीलामी घर के 259 साल के इतिहास की सबसे बड़ी ऑक्शन

न्यूयॉर्क के ऑक्शन हाउस ‘क्रिस्टीज’ ने इतिहास रच दिया। सोमवार शाम महज 40 मिनट की नीलामी में 6095 करोड़ से अधिक की कलाकृतियां बिक गईं। नीलामी घर ने एक ही शाम में 1.1 अरब डॉलर(10,642 करोड़ रुपए) से अधिक की कलाकृतियाँ बेचकर जैक्सन पोलॉक, कॉन्स्टेंटिन ब्रांकुसी और मार्क रोथको की कृतियों के लिए नए रिकॉर्ड स्थापित किए। इस ऐतिहासिक नीलामी में दिवंगत मीडिया दिग्गज एसआई न्यू हाउस के कलेक्शन से जुड़ी 16 दुर्लभ कलाकृतियों को पेश किया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, शाम भर में अधिकांश बोलियाँ 10 लाख डॉलर के गुणकों में लगाई गईं। एलिस नील की 1967 की पेंटिंग ‘मदर एंड चाइल्ड (नैन्सी और ओलिविया)’ छह मिनट की बोली के बाद अपने उच्चतम अनुमान (18 लाख डॉलर) से तीन गुना अधिक कीमत पर बिकी और 57 लाख डॉलर के विक्रय मूल्य पर कलाकार के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। जैक्सन पोलॉक का रिकॉर्ड एब्सट्रैक्ट पेंटर जैक्सन पोलॉक की एक बड़ी ड्रिप पेंटिंग रिकॉर्ड 1753 करोड़ रुपए में बिकी, जिसने उनके 2021 के 592 करोड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। ब्रैंकुसी और निकोल किडमैन का जादू मूर्तिकार कॉन्सटेंटिन ब्रैंकुसी की सुनहरी प्रतिमा डानाइडे 1041 करोड़ में बिकी। इसका प्रमोशन हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन ने किया था।

Parle Industries Shares Jump 5% Amidst Melody Candy Confusion

Parle Industries Shares Jump 5% Amidst Melody Candy Confusion

नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। इसका वीडियो खुद मेलोनी ने शेयर किया। वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने नाम के कन्फ्यूजन में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद डाले, जिससे मंगलवार को इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। खास बात यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। निवेशकों ने गलती से रियल एस्टेट कंपनी पारले इंडस्ट्रीज को मेलोडी बनाने वाली कंपनी समझकर उसमें निवेश कर दिया। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है। ₹5.25 पर पहुंचा शेयर, निवेशकों ने की स्पेकुलेटिव बाइंग मंगलवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान BSE पर पारले इंडस्ट्रीज का शेयर 5% चढ़कर ₹5.25 पर पहुंच गया और ऊपरी स्तर पर लॉक हो गया। इंटरनेट पर PM मोदी और मेलोनी के ‘मेलोडी’ मोमेंट के वायरल होने के बाद निवेशकों ने बिना पूरी पड़ताल किए इस पेनी स्टॉक में खरीदारी शुरू की। सोशल मीडिया पर मेलोडी ब्रांड की भारी चर्चा के कारण शेयर बाजार में यह गलतफहमी हुई। मेलोडी टॉफी को पारले प्रोडक्ट्स कंपनी बनाती है, जो पारले-जी (Parle-G) बिस्किट और कई अन्य कन्फेक्शनरी आइटम्स के लिए जानी जाती है। दूसरी तरफ, जिस पारले इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़े, वह इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग के बिजनेस में काम करती है। शेयर बाजार में आए इस उछाल पर पारले इंडस्ट्रीज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इंटरनेट पर हिट है ‘मेलोडी’ पीएम मोदी की रोम यात्रा के दौरान उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और साथ में डिनर किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मशहूर ऐतिहासिक इमारत ‘कोलोसियम’ का दौरा भी किया। मेलोनी ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए मेलोडी टॉफी की इमेज शेयर की। पिछले एक साल से इंटरनेट पर दोनों नेताओं की दोस्ती को लेकर ‘मेलोडी’ (Meloni + Modi के नामों को मिलाकर बना शब्द) काफी चर्चा में है। लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स भी बनाते हैं। यही वजह है कि जब PM मोदी ने सच में मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, तो यह तुरंत वायरल हो गई। भारत और इटली के बीच बढ़ रहा है व्यापार इस हल्के-फुल्के मोमेंट के बीच दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 16.77 अरब डॉलर (लगभग ₹1.40 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच भारत में 3.66 अरब डॉलर का इतालवी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया है। दोनों देश फिलहाल ‘भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029’ पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके तहत क्लीन एनर्जी, डिफेंस, साइंस-टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा रहा है। ————— ये भी पढ़ें… चांदी ₹1116 गिरकर ₹2.67 लाख किलो पर आई: ऑलटाइम हाई से ₹1.19 लाख नीचे आ चुकी, सोना आज ₹552 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 1,411 रुपए कम होकर 2.67 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 552 रुपए गिरकर 1.59 लाख रुपए हो गया है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा

धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर खान साब ने कहा कि मैं किरदार में पूरी तरह डूब चुका था। यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती हैं। इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं। आगे इसका ध्यान रखूंगा। सिंगर ने वीडियो में क्या कहा, 4 पॉइंट में जाने… फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।