लगातार ईयरबड्स इस्तेमाल करने से सिर्फ कान नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित! जानिए कैसे

Last Updated:May 20, 2026, 17:16 IST लंबे समय तक तेज आवाज में ईयरबड्स इस्तेमाल करने से हियरिंग लॉस, टिनिटस, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. लगातार इस्तेमाल दिमाग की फोकस क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं वजह…. ईयरबड्स का ज्यादा इस्तेमाल कान और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल ईयरबड्स लगभग हर किसी की लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. ऑफिस में काम करते समय, जिम में वर्कआउट करते हुए या सफर के दौरान लोग घंटों तक इन्हें कानों में लगाए रखते हैं. वायरलेस ईयरबड्स ने जिंदगी आसान जरूर बना दी है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक तेज आवाज में इस्तेमाल करना नुकसानदायक भी हो सकता है. Healthline की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार हाई वॉल्यूम में गाने या ऑडियो सुनने से सिर्फ कान ही नहीं, दिमाग पर भी असर पड़ सकता है. जब हम लंबे समय तक तेज आवाज सुनते हैं, तो कानों के अंदर मौजूद छोटे-छोटे सेंसिटिव सेल्स पर दबाव बढ़ने लगता है. यही सेल्स आवाज को दिमाग तक पहुंचाने का काम करते हैं. लगातार लाउड म्यूजिक सुनने से ये सेल्स कमजोर हो सकते हैं, जिससे फोकस करने में दिक्कत, मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार नॉइज में रहने से दिमाग को ठीक से आराम नहीं मिल पाता. सुनने की क्षमता पर पड़ सकता है असरईयरबड्स का सबसे बड़ा नुकसान हियरिंग पर देखा जाता है. कई लोग बाहर की आवाज से बचने के लिए वॉल्यूम बहुत ज्यादा बढ़ा लेते हैं, जो धीरे-धीरे कानों को नुकसान पहुंचा सकता है. लगातार तेज आवाज सुनने से कानों में सीटी या घंटी बजने जैसी समस्या, यानी टिनिटस, भी हो सकती है. शुरुआत में लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बाद में यह परेशानी बढ़ सकती है. नींद और मूड भी हो सकते हैं प्रभावितअगर आप रात में सोने से पहले लंबे समय तक ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते हैं, तो इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है. दिमाग लगातार ऑडियो प्रोसेस करता रहता है, जिससे उसे रिलैक्स होने का मौका कम मिलता है. खराब नींद की वजह से तनाव, चिंता और मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं. संक्रमण का भी रहता है खतराहर समय ईयरबड्स लगाए रखने से कानों में नमी और गर्माहट बढ़ सकती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर ईयरबड्स साफ न हों या किसी और के साथ शेयर किए जाएं, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है. कई लोगों को कान में खुजली, दर्द या भारीपन भी महसूस होने लगता है. कैसे करें सुरक्षित इस्तेमालविशेषज्ञ अक्सर 60/60 नियम अपनाने की सलाह देते हैं. यानी वॉल्यूम 60 प्रतिशत से ज्यादा न रखें और लगातार 60 मिनट से ज्यादा ईयरबड्स इस्तेमाल न करें. बीच-बीच में कानों को आराम देना भी जरूरी माना जाता है. अगर कानों में दर्द, आवाज गूंजना या सुनने में दिक्कत महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. About the Author Vividha SinghSub Editor विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi
चारधाम यात्रा पर पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा:केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन कर व्यवस्थाओं की सराहना की, प्रशासन-पुलिस की सराहना की

अभिनेता आशुतोष राणा इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर हैं। बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन की प्रशंसा की। राणा ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद प्रशासन कुशलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा का संचालन कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने पुरुषोत्तम मास में चारधाम यात्रा के विशेष धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। राणा ने बताया कि उन्हें एक ही दिन में बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। आशुतोष राणा ने स्थानीय पुलिस, राज्य प्रशासन, सेना और सीआईएसएफ के जवानों की कार्यशैली की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के लिए सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं और यात्रियों की कठिनाइयों को शांति व कुशलता से दूर कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि चारधाम यात्रा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। राणा ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक वातावरण मिल रहा है। अभिनेता ने सफल यात्रा संचालन के लिए उत्तराखंड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को मिल रहा सहयोग, स्नेह और सुविधा उत्तराखंड की ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा को दर्शाता है।
फिल सॉल्ट इस हफ्ते IPL में वापसी करेंगे:RCB के ओपनर को उंगली में चोट लगी थी, इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल सॉल्ट फिंगर इंजरी के बाद इस हफ्ते भारत लौट रहे हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में इंजरी थी। इसके बाद वह इलाज के लिए अपने देश इंग्लैंड लौट गए थे। सॉल्ट की जगह बेथेल ने ओपनिंग की सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की। हालांकि बेथेल का प्रदर्शन खराब रहा। वह 7 पारियों में सिर्फ 96 रन बना सके हैं, जिसमें 27 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। इसके बावजूद बेथेल 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के लीग का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। चोट से पहले सॉल्ट शानदार फॉर्म में थे टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सॉल्ट ने IPL में फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने 2025 में 175.98 की स्ट्राइकर रेट से 403 रन बनाए थे। RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। टीम ने 17 मई को पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर टॉप-4 में जगह बनाई। अगर नेट रन रेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, तो टीम 26 मई को धर्मशाला में क्वालीफायर-1 खेलेगी। रेगुलर कप्तान रजत पाटीदार हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें पिछले हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हेलमेट पर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने अगला मुकाबला नहीं खेला था। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी। ———————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
फिल सॉल्ट इस हफ्ते IPL में वापसी करेंगे:RCB के ओपनर को उंगली में चोट लगी थी, इलाज के लिए इंग्लैंड गए थे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल सॉल्ट फिंगर इंजरी के बाद इस हफ्ते भारत लौट रहे हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में इंजरी थी। इसके बाद वह इलाज के लिए अपने देश इंग्लैंड लौट गए थे। सॉल्ट की जगह बेथेल ने ओपनिंग की सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की। हालांकि बेथेल का प्रदर्शन खराब रहा। वह 7 पारियों में सिर्फ 96 रन बना सके हैं, जिसमें 27 रन उनकी बेस्ट पारी रही है। इसके बावजूद बेथेल 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के लीग का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। चोट से पहले सॉल्ट शानदार फॉर्म में थे टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सॉल्ट ने IPL में फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इस सीजन 6 पारियों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। पिछले सीजन टीम की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका थी। उन्होंने 2025 में 175.98 की स्ट्राइकर रेट से 403 रन बनाए थे। RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई RCB ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। टीम ने 17 मई को पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर टॉप-4 में जगह बनाई। अगर नेट रन रेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, तो टीम 26 मई को धर्मशाला में क्वालीफायर-1 खेलेगी। रेगुलर कप्तान रजत पाटीदार हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें पिछले हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हेलमेट पर चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने अगला मुकाबला नहीं खेला था। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी। ———————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…
कोरोना के बाद अब इबोला… 131 मौतें, 500 से ज्यादा संक्रमित! WHO ने दी चेतावनी – News18 हिंदी

होमवीडियोदेश कोरोना के बाद अब इबोला… 131 मौतें, 500 से ज्यादा संक्रमित! WHO ने दी चेतावनी Ebola Virus: इबोला वायरस एक बार फिर दुनिया में चिंता बढ़ा रहा है. अफ्रीका के कुछ देशों में इसके मामले सामने आए हैं और कई मौतें भी दर्ज की गई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे गंभीर स्थिति मानते हुए अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है. इस बार सामने आया बुंडीबुग्यो स्ट्रेन और भी खतरनाक माना जा रहा है, जिसके लिए पूरी तरह प्रभावी वैक्सीन अभी उपलब्ध नहीं है. वायरस शरीर के तरल संपर्क से फैलता है और इसके लक्षण फ्लू जैसे शुरू होकर गंभीर स्थिति तक पहुंच सकते हैं. फिलहाल भारत में खतरा सीमित है, लेकिन वैश्विक स्तर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मोदी ने मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया:मेलोनी बोलीं- भारत-इटली काफी करीब आए, हमने आपसी भरोसे से दोस्ती बनाई

पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को भव्य स्वागत दिया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और दोस्ती की सादगी दिखाई देती है।” मेलोनी और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। यह बैठक मोदी के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण का हिस्सा है। बैठक से पहले मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब “निर्णायक दौर” में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जो लोकतंत्र, आजादी और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, संस्कृति, एआई, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार साझा किए। मेलोनी बोलीं- भारत-इटली के रिश्तो का ऐतिहासिक दिन रोम में पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस बयान के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, “पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मुझे सच में लगता है कि यह भारत और इटली के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता हासिल करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं और अब सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सही समय है। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली अपने रिश्तों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और अब संबंध नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत और इटली इस समय 2025-2029 संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 2025 में व्यापार करीब 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच इटली का भारत में कुल निवेश 3.66 अरब डॉलर रहा है।
PM Modi Giorgia Meloni India italy relations

रोम2 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल को स्वागत किया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और दोस्ती की सादगी दिखाई देती है।” वहीं मेलोनी ने कहा कि इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। हमारे रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता दिखाने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। पिछले साढ़े तीन सालों में मेरी पीएम मोदी के साथ 7 मुलाकातें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के दौरान हमने एक-दूसरे के नजरिए को गहराई से समझा है। हमने सम्मान और आपसी भरोसे से एक ईमानदार दोस्ती बनाई है। पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें भारत और इटली के रिश्ते अब और मजबूत होंगे। दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने का फैसला किया है। इटली डिजाइन और तकनीक के लिए मशहूर है, जबकि भारत अपनी प्रतिभा और सस्ते इनोवेशन के लिए जाना जाता है। दोनों देश मिलकर दुनिया के लिए काम करेंगे। भारत और इटली के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है और इसे 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत में 400 से ज्यादा इतालवी कंपनियां काम कर रही हैं। पिछले साढ़े तीन साल में मुझे कई बार पीएम मेलोनी से मिलने का मौका मिला, जो दोनों देशों के लगातार मजबूत होते सहयोग को दिखाता है। रोम को दुनिया में एटरनल सिटी कहा जाता है, जबकि मेरी लोकसभा सीट काशी भी इसी तरह अपनी प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती है। पीएम जॉर्जिया मेलोनी के भाषण की 5 बड़ी बातें… पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मुझे सच में लगता है कि यह भारत और इटली के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है। भारत और इटली के रिश्ते अब अपनी पूरी क्षमता हासिल करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं और अब सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सही समय है। हमने भारत और इटली के रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक पहुंचाने का फैसला लिया है। मेरी साढ़े तीन साल में पीएम मोदी से सात मुलाकातों ने दोनों देशों को और करीब लाया। हमने 2029 तक भारत और इटली के बीच व्यापार को 20 अरब यूरो तक बढ़ाने का टारगेट रखा है। हमने नई दिल्ली में इनोवेशन सेंटर बनाने का फैसला किया है, जिससे स्टार्टअप और रिसर्च सहयोग बढ़ेगा। भारत और इटली इस समय 2025-2029 की नई साझेदारी योजना पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार 2025 में करीब 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक इटली ने भारत में 3.66 अरब डॉलर का निवेश किया है।#WATCH | Rome: At the joint press statement with PM Modi, Italian PM Giorgia Meloni says, “We certainly want to foster our already strong trade up to 20 Billion Euros, all the way up from the current 14 Billion Euros by 2029. This is a very ambitious target which can be achieved… pic.twitter.com/uJCRPneiEB— ANI (@ANI) May 20, 2026 मेलोनी और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। यह बैठक मोदी के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण का हिस्सा है। बैठक से पहले मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब “निर्णायक दौर” में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जो लोकतंत्र, आजादी और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, संस्कृति, एआई, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार साझा किए। ——————- यह खबर भी पढ़ें… मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इटली में एक ही कार में घूमे, 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली; 15 PHOTOS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बच्चे मानते नहीं… फिर लू से उनको कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताए खाने, पीने, पहनने से जुड़े आसान उपाय

Last Updated:May 20, 2026, 16:54 IST Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए सीधी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार तिवारी ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं. इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने बच्चों को लू से बचा सकते हैं. Health Tips: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों में डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, गैस और लू लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सलाह दी है. डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि छोटे बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी को जल्दी महसूस करता है. खुद को मौसम के अनुसार ढालने में समय लेता है. यही वजह है कि गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों को बीमार कर सकती है. हालांकि, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है. पीने के लिए ये चीजें देंडॉ. प्रकाश ने कहा, गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी का होता है. बच्चे खेलते समय अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए याद दिलाते रहें. सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और घर का बना फ्रेश जूस भी बच्चों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. वहीं कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है. इन फलों का सेवन कराएंडॉक्टर के मुताबिक तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चा बाहर खेल रहा हो तो उसे बीच-बीच में आराम कराकर पानी जरूर पिलाना चाहिए. लंबे समय तक खाली पेट या बिना पानी के रहने से भी बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे कपड़े पहनाएंगर्मी में बच्चों के कपड़ों का चुनाव भी बेहद अहम माना जाता है. डॉ. तिवारी ने सलाह दी कि बच्चों को कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनाने चाहिए. हल्के रंग के कपड़े धूप को कम आकर्षित करते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं. बाहर निकलते समय बच्चों को कैप या हैट पहनाना जरूरी है ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके. उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म होता है. इस दौरान बच्चों को बाहर खेलने भेजने से बचना चाहिए. अगर जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल और सनग्लास साथ रखें. बच्चों में लू लगने के लक्षणडॉ. तिवारी ने कहा, गर्मियों में बच्चों को हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन देना चाहिए. दही, लस्सी, सलाद और मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देते हैं. वहीं, अगर बच्चे को तेज बुखार, चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. About the Author Rishi mishra एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Sidhi,Madhya Pradesh Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
तोरई की चटनी रेसिपी: गर्मी में कई तरह से स्वादिष्ट होती है तोरई की चटपटी, रोटी-चावल सबके साथ बेस्ट; कुछ ही मिनटों में होगी तैयारी

तोरई की निर्माण सामग्री के लिए: 2 तोरी, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा मसाला अदरक, 1 छोटा मसाला जीरा, 1 बड़ा मसाला तेल, 1 छोटा मसाला का रस, नमक का स्वाद, हरा धनियां छवि: एआई सबसे पहले तोराई को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद परदे पर छोटे-छोटे नमूने काट लें। हरी मिर्च और अदरक को भी तैयार करने की विधि। छवि: एआई माकन बनाने की विधि: एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के टुकड़े भून लें। अब कटी हुई तोरी चली गई और 5-7 मिनट तक चली गई। छवि: एआई तोराई प्राकृतिक हो जाए तो गैस बंद कर दें और मिक्स को ठंडा होने दें। इसके बाद इस मिश्रण को प्लास्टिक में डाल दिया जाता है। साथ में नमक, नींबू का रस और हरा धनिया टुकड़ा लें। छवि: फ्रीपिक अगर आपको तीखा स्वाद ज्यादा पसंद है तो इसमें एक सूखी लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट और स्वादिष्ट तोरई की रेसिपी। छवि: एआई इस विकल्प को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे, दाल-चावल या पकौड़े के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर पर असर और ताज़ा एहसास दिलाने में भी मदद करता है। छवि: फ्रीपिक
वैभव सूर्यवंशी ने 'A' सेलिब्रेशन के पीछे की बताई वजह:कहा- ये पर्सनल है, किसी को बताना नहीं चाहता था; राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया VIDEO

बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 38 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी करने के बाद वैभव ने हाथों से ‘A’ बनाकर सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर्स हैरान रह गए। मैच के बाद वैभव ने खुद इस ‘A’ सेलिब्रेशन का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार और करीबी लोगों से जुड़ा एक खास इमोशनल इशारा है। वैभव के मुताबिक, यह ‘A’ सेलिब्रेशन उनकी मां को समर्पित है। पहले कहा- A सेलिब्रेशन का कुछ खास मतलब नहीं है मैच के बाद सेरेमनी के दौरान मुरली कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी से उनके A सेलिब्रेशन का मतलब पूछा- तो वैभव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा उन्हें खुद भी नहीं पता कि इसका क्या मतलब है। जब बड़ी स्क्रीन पर उनका सेलिब्रेशन दिखाया गया, तो वैभव ने कहा, “मैंने बस ऐसे ही कर दिया। पिछले मैच में भी मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई खास मतलब नहीं था। मैं हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।” मां के लिए किया था सेलिब्रेशन हालांकि, इसके बाद राजस्थान रॉयलस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव ने अपने सेलिब्रेशन का असली मतलब बताया। टीम मैनेजर के सवाल पर उन्होंने कहा, “ये चीजें पर्सनल होती हैं और मैं इसे आगे भी करना चाहता था, इसलिए किसी को बताना नहीं चाहता था।” इसके बाद वैभव ने खुलासा किया कि उन्होंने यह ‘A’ सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था, क्योंकि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की अबतक के परफॉर्मेंस जानिए.. 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं।







