राजकुमार राव की बतौर निर्माता पहली थिएट्रिकल फिल्म:दशहरे पर रिलीज होगी ‘रफ्तार’, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में दिखेंगी

राजकुमार राव और साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म ‘रफ्तार’ अब 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को पहले जुलाई में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे दशहरे के लंबे वीकेंड पर दर्शकों के बीच लाने का फैसला किया गया है। फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है। फिल्म का निर्माण पत्रलेखा ने अपने बैनर ‘कम्पा फिल्म’ के तहत किया है। यह पत्रलेखा और राजकुमार राव की बतौर निर्माता पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नारुला ने लिखा है। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स संभालेगी। फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। महत्वाकांक्षा, सत्ता और सफलता की दौड़ ‘रफ्तार’ एक ड्रामा फिल्म है, जो महत्वाकांक्षा, सत्ता और सफलता की दौड़ में चुकाई जाने वाली भावनात्मक कीमत को दर्शाती है। कहानी भारत की तेजी से बढ़ती एड-टेक इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक स्टार्टअप की तेज सफलता और उसके बाद आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। फिल्म यह भी बताती है कि बड़े सपनों की चाहत किस तरह नैतिक सीमाओं को धुंधला कर देती है और निजी रिश्तों को प्रभावित करती है।
बिहार चुनाव में हार के बाद, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी नितिन नबीन द्वारा खाली की गई सीट पर चुनाव लड़ेगी भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 मई, 2026, 15:38 IST किशोर, जिनकी पार्टी 2025 के बिहार चुनाव में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन देने के प्रति आश्वस्त दिखे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीटीआई) जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि उनका राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव लड़ेगा। किशोर, जिनकी पार्टी 2025 के बिहार चुनाव में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन देने के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उपचुनाव “सत्तारूढ़ राजग के पहले वर्ष पर जनमत संग्रह” होगा। किशोर ने शनिवार को कहा, “जन सुराज पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से बांकीपुर सीट पर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह तब तक होगा जब एनडीए सत्ता में सात से आठ महीने पूरे कर लेगा। इसलिए, उपचुनाव सरकार के पहले वर्ष पर एक जनमत संग्रह होगा।” अधिक विवरण जोड़े जाने हैं. चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी नितिन नबीन द्वारा खाली की गई सीट पर चुनाव लड़ेगी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)जन सुराज पार्टी(टी)प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति(टी)बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव(टी)नितिन नबीन राज्यसभा(टी)एनडीए प्रथम वर्ष जनमत संग्रह(टी)बिहार उपचुनाव 2025(टी)बीजेपी बनाम जन सुराज पार्टी(टी)बिहार विधानसभा सीट खाली
जालंधर के गुरिंदर ने जीतकर मां को कहा-देखी मेरी रेस:पिता से बोला-डेडी दस्स फेर किदां, 12 साल से दौड़ना शुरू किया; नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया

जालंधर के गुरिंदर वीर सिंह ने रांची में भारतीय एथलेटिक्स का नया इतिहास लिख दिया है। 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में पंजाब के इस धावक ने 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी की। गुरिंदर वीर की उलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। करीब 90 साल की दादी ने भी लड्डू खाकर पोते को आशीर्वाद दिया। गुरिंदर वीर के पिता कमलजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही बेटे ने रेस जीती तो उसके मोबाइल पर बधाइयों के फोन आना शुरू हो गए। फोन बिजी होने से बेटे से पहली बात उसकी मां की हुई। जब उसने मुझे फोन किया तो एक ही बात कही कि डेडी दस्स फेर किदां (अब बताओ कैसा लगा) गुरिंदर की मां गुरविंदर कौर ने बताया कि रेस जीतने के बाद उसने पहला फोन मुझे किया और कहा कि मम्मी मेरी रेस देखी। मैंने कहा कि हां तूने कमाल कर दिया। रेस जीतने और रिकॉर्ड तोड़ने का पता लगने के बाद से गुरिंदर वीर के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। आस-पड़ोस के लोग घर के बाहर पहुंचे और परिवार को बधाई दी। पिता बोले-पहले ही रिकॉर्ड लिखा था, मुझे पता नहीं था नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदर वीर ने कॉमनवेल्थ गेम्ज में अपनी जगह पक्की कर ली। बिरसा मुंडा स्टेडियम में फाइनल दौड़ पूरी करते ही गुरिंदर ने अपनी छाती पर लगे नंबर (चेस्ट नंबर) की ओर इशारा किया। उन्होंने फाइनल से पहले ही उस नंबर के पीछे अपना लक्ष्य 10.10 लिख दिया था। इस बारे में पूछने पर उनके पिता ने कहा कि गुरिंदर ने पहले ही रिकॉर्ड का समय लिख रखा था, इसकी जानकारी उनको भी न्यूज के माध्यम से चली। इसके साथ ही उसने लिखा था- रुको, मैं अब भी खड़ा हूं। बता दें कि 100 मी. दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड (9.58 सेकंड) जमैका के महान धावक उसेन बोल्ट के नाम है। मां बोलीं- मुझे गोल्ड की पक्की उम्मीद है मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। परमात्मा ने उस बच्चे को गुण बख्शा है। उसने पहले ही तय कर लिया था कि 10.10 सेंकेंड में रेस पूरी करनी है। उसने इस मुकाम के लिए बहुत मेहनत की है। वो रोज 8 घंटे प्रेक्टिस करता था। घर पर बात करने के लिए उसके पास वक्त नहीं मिलता था। उसने अपने शरीर को बहुत तोड़ा है। रेस जीतने के बाद पहले मुझसे बात कि और बोला कि मम्मा देखी है रेस। मैंने कहा कि हां देखी तूने आज खुश कर दिया है। परमात्मा इसी तरह मेहर रखेंगे तो कॉमनवेल्थ में भी गोल्ड आएगी। मुझे उस पर पूरा विश्वास है। वो एक बार जो ठान लेता है उसे पूरा करता है। 12 साल की उम्र में पिता के साथ रेस लगानी शुरू की गुरिंदर वीर के पिता कमलजीत सिंह ने बताया कि वह खुद भी वॉलीबाल के प्लेयर रहे हैं। वो तो इतना ऊंचा मुकाम हासिल नहीं कर पाए लेकिन मन में एक सपना था कि बेटा स्पोर्ट्स में कुछ कर दिखाए। गुरिंदर वीर बचपन से उनके साथ दौड़ लगाने जाता था। 12 साल की उम्र में उसने ठीक से प्रेक्टिस शुरू की। छोटी उम्र में ही वो मुझे भी पीछे छोड़ देता था। दौड़ने में उसकी मेहनत और लगन देख उसे इसी स्पोर्ट्स में डाला।
बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा से बातचीत:बोले- ‘सतरंगी’ में मेरा किरदार रसूखदार, पर बेहद गंभीर है

फिल्मों और ओटीटी पर अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना चुके कुमुद मिश्रा अब जी 5 की वेब सीरीज ‘सतरंगी’ में एक जटिल और रसूखदार किरदार निभाते दिख रहे हैं। उन्होंने सीरीज, अपने को-एक्टर्स, सेट के माहौल और अभिनय के नजरिए पर खुलकर बात की… अच्छी स्क्रिप्ट और निर्देशक का विजन सबसे ज्यादा प्रभावित करता है कुमुद ने बताया…‘किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने की पहली वजह हमेशा स्क्रिप्ट होती है। ‘सतरंगी’ में निर्देशक का विजन और कहानी को लेकर उनका जुनून सबसे ज्यादा असर छोड़ गया। जब मुझे पता चला कि टीम में अंशुमन जैसे कलाकार हैं, तो भरोसा और बढ़ गया। वहीं आरजे महविश शुरुआत में भले वह थोड़ी संकोची लगीं, लेकिन कैमरे के सामने आते ही उनकी प्रतिभा साफ नजर आने लगी।’ काम के बाद जिंदगी को हल्केपन से जीना भी बहुत ज्यादा जरूरी है अपनी गंभीर छवि पर कुमुद ने कहा कि ‘कैमरे के सामने पूरी शिद्दत से काम करता हूं, लेकिन काम खत्म होने के बाद खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेना सही नहीं मानता। जब शॉट खत्म होता है, तो जिंदगी को हल्केपन से जीना चाहिए। सेट पर मजाक, बातचीत और एक-दूसरे की खिंचाई भी जरूरी है। ‘जॉली एलएलबी 2’ और ‘सतरंगी’ के किरदारों की कमजोरी अलग है… अपने किरदारों की तुलना पर कुमुद ने कहा कि ‘जॉली एलएलबी 2’ का इंस्पेक्टर सिंह और ‘सतरंगी’ का मौजूदा किरदार दोनों अलग दुनिया के लोग हैं। ‘सतरंगी’ का किरदार रसूखदार जरूर है, लेकिन भीतर से वह एक संवेदनशील पिता और भाई भी है।’ अक्षय के प्रैंक्स से अभी तक बचा हूं… अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कुमुद ने कहा- अब तक उनके मशहूर प्रैंक्स से बचता आया हूं। अभी तक तो मै साफ बच गया हूं, लेकिन अब आप मुझे याद मत दिलाइए, वरना अगली बार वो कसर पूरी कर देंगे। बाकी सतरंगी के सेट पर माहौल ज्यादा सीखने और नए लोगों को समझने वाला था, न कि सिर्फ प्रैंक्स और मस्ती वाला।
Rukmini Vasant Slams Fake AI Videos

6 मिनट पहले कॉपी लिंक फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू कर रही हैं। रुक्मिणी ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर कर लिखा, ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ रुक्मिणी वसंत की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’ पहले भी कई सेलिब्रिटी एआई-जनरेटेड कंटेंट का शिकार हो चुके हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेश शामिल हैं। कौन हैं रुक्मिणी वसंत? रुक्मिणी वसंत साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में पहचान बनाई है। रुक्मिणी ने साल 2019 में कन्नड़ फिल्म ‘बिरबल’ से फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2023 में आई फिल्म ‘सप्त सागरदाचे एलो’ के दोनों पार्ट्स से मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। रुक्मिणी वसंत ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में राजकुमारी ‘कनकवती’ का लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने ‘बघीरा’, ‘भैरथी रनागल’ और तेलुगु फिल्म ‘अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो’ में काम किया। साल 2025 में वह तमिल फिल्मों ‘ऐस’ और ‘मधरसी’ में नजर आईं। इसी साल रिलीज हुई ‘कांतारा: चैप्टर 1’ उनके करियर की सबसे बड़ी और सफल फिल्म बनी। अब वह जल्द ही यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगी। फेक तस्वीरें और एआई से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… AI से बना रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल:अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट, बोले- दोषी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाए नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला लिफ्ट में एंटर करती नजर आ रही थी जो देखने में तो बिल्कुल रश्मिका जैसी लगती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भारत में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या:पर ताइवान ने इनकी देखरेख का सबसे सफल मॉडल बनाया, यहां आवारा कुत्तों के लिए पार्क और पूल बने

भारत में आवारा कुत्तों की समस्या सिरदर्द बन चुकी है। सुप्रीम कोर्ट इन्हें मौत की नींद सुलाने की टिप्पणियां कर रहा है, लेकिन ताइवान की राजधानी ताइपे ने इस समस्या का ऐसा समाधान निकाला है, जो अब विश्व मॉडल बन रहा है। आज यहां आवारा कुत्तों को लोग गोद लेते हैं। उनके लिए मेट्रो ट्रेनें हैं। डॉग पार्क हैं। स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन ताइपे के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इसकी भी एक दिलचस्प कहानी है, जो भास्कर को ताइपे में हुई डॉग स्प्रिंग आउटिंग इवेंट में पता चली। इसमें मेयर वांग एन चियांग भी डॉग फ्रेंडली मेट्रो और बस में सवारी करते हुए 100 से अधिक पेट मालिकों के बीच मिलने पहुंचे थे। यहां एरिजोना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फ्रांसिस नोबर्ट ने इस बदलाव की पूरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि एक समय यहां आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या थी। इन्हें रोकने के लिए 1998 में एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट लागू हुआ। फिर 2013 में ‘12 नाइट्स’ नामक डॉक्यूमेंट्री आई। इसने सरकारी शेल्टरों की भयावह तस्वीर दुनिया के सामने रखी। इसके बाद ताइवान में बड़ा जनांदोलन खड़ा हुआ। पांच उपाय: कुत्तों के कान में माइक्रोचिप, ताकि उसे व मालिक को ढूंढ सकें 1. अनिवार्य डिजिटल पहचान: हर पालतू कुत्ते के कान में माइक्रोचिप लगाई। इसमें कुत्ते और उसके मालिक की जानकारी होती है। इसकी लागत सिर्फ 650 रु. है। 2. जियो-टैगिंग एप से ट्रैकिंग: आवारा कुत्तों की ट्रैकिंग के लिए कृषि मंत्रालय ने एक एप लॉन्च किया है। नागरिक इस पर कुत्ते की फोटो जियो-टैगिंग (लोकेशन) के साथ अपलोड करते हैं, जिसके बाद नगर निकाय की टीम तुरंत उसका टीकाकरण करती है। 3. भारी जुर्माना भी: यदि कोई मालिक अपने कुत्ते को सड़क पर बेसहारा छोड़ता है तो उस पर 10 हजार रु. का जुर्माना लगाते हैं। इसे सख्ती से वसूला जाता है। 4. नसबंदी पर सब्सिडी: सरकार और नगर निगम में नर कुत्ते के लिए 3 हजार रुपए और मादा के लिए करीब 9 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहा है। 5. स्मार्ट आउटडोर फीडिंग: खुले में खाना खिलाने वालों को नसबंदी अभियान से जोड़ा।
Reliance Top Gainer | Market Cap Rises for TCS, ICICI Bank; Top 10 Companies India

Hindi News Business Reliance Top Gainer | Market Cap Rises For TCS, ICICI Bank; Top 10 Companies India मुंबई18 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 74,111 करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹24,696 करोड़ बढ़कर ₹18.33 लाख करोड़ हो गई है। वहीं TCS की मार्केट वैल्यू ₹19,338 करोड़ बढ़कर ₹8.38 लाख करोड़ पहुंच गई है। इसके अलावा ICICI बैंक, LIC, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो की मार्केट वैल्यू भी बढ़ी है। वहीं बीते हफ्ते भारती एयरटेल, HUL, SBI और HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू घटी है। देश की टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹74,111 करोड़ बढ़ी कंपनी हफ्ते भर में चेंज (₹ करोड़ में) मौजूदा मार्केट कैप (₹ लाख करोड़ में) रिलायंस +24,696 18.33 TCS +19,338 8.38 ICICI बैंक +14,515 9.06 LIC +9,076 5.14 बजाज फाइनेंस +3,797 5.70 L&T +2,685 5.40 एयरटेल -20,229 11.40 HUL -16,212 5.17 SBI -12,784 8.76 HDFC बैंक -2,094 11.79 सोर्स: BSE (18 मई – 22 मई, 2026) बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,149 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स +1,149.65 (1.55%) अंक चढ़ा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 232 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 65 अंकों (0.27%) की तेजी रही, ये 23,719 पर बंद हुआ। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… बढ़ने का क्या मतलब घटने का क्या मतलब शेयर की कीमत में बढ़ोतरी शेयर प्राइस में गिरावट मजबूत वित्तीय प्रदर्शन खराब नतीजे पॉजिटीव न्यूज या इवेंट नेगेटिव न्यूज या इवेंट पॉजिटीव मार्केट सेंटिमेंट इकोनॉमी या मार्केट में गिरावट हाई प्राइस पर शेयर जारी करना शेयर बायबैक या डीलिस्टिंग मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
फ्रेंच ओपन आज से, डिफेंडिंग चैम्पियन अल्कारेज नहीं खेलेंगे:पुरुष वर्ग में सिर्फ सिनर बड़े दावेदार, महिला सिंगल्स में कई स्टार खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की शुरुआत के साथ ही पेरिस की लाल मिट्टी एक बार फिर टेनिस की सबसे बड़ी कहानियों की गवाह बनने जा रही है। लेकिन इस बार पुरुष और महिला सिंगल्स की तस्वीर बिल्कुल अलग है। पुरुष वर्ग में पूरा टूर्नामेंट लगभग वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा है, जबकि महिला सिंगल्स में इतनी दावेदार हैं कि हर दिन नई टक्कर और नया उलटफेर देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि इस बार फ्रेंच ओपन में पुरुष और महिला वर्ग दो अलग-अलग दुनिया जैसे नजर आ रहे हैं। पुरुष सिंगल्स: सिनर के सामने 127 खिलाड़ी पुरुष टेनिस में इस समय सबसे बड़ा नाम सिनर का है। इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव ने शायद इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। लंबी रैलियां, तेज शॉट्स और लगातार दबाव के बावजूद वह सिनर को पूरी तरह नहीं तोड़ सके। मैच के बाद मेदवेदेव ने कहा कि सिनर को हराने के लिए सर्विस, रिटर्न, फिटनेस और मानसिक मजबूती, हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए। इस बार सिनर के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्कारेज चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं हैं। पिछले साल अल्कारेज ने ही फ्रेंच ओपन फाइनल में सिनर को हराया था। उनकी गैरमौजूदगी में 128 प्लेयर्स में सिनर अकेले दावेदार लग रहे हैं। मास्टर्स 1000 स्तर पर सिनर की जीत की कड़ी 34 मैच तक पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियन ओपन, यूएस ओपन और विम्बलडन जीत चुके सिनर के पास अब करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का मौका है। महिला सिंगल्स: टॉप-10 में से 9 के पास बड़ी ट्रॉफी महिला सिंगल्स में दावेदारों की लंबी कतार है और यही इस टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना रहा है। यहां टॉप-10 में से नौ के पास ग्रैंड स्लैम या डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है। यानी हर राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नंबर-1 आर्यना सबालेंका लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन क्ले कोर्ट सीजन में वह थोड़ी कमजोर दिखीं। ऐसे में बाकी खिलाड़ियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एलिना रायबकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं और हर सतह पर मजबूत मानी जाती हैं। इगा स्वातेक पांचवीं बार फ्रेंच ओपन जीतने उतरेंगी, जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन कोको गॉफ भी शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा एलिना स्वितोलिना, जेसिका पेगुला और युवा स्टार मिरा एंड्रीवा भी खिताब की बड़ी दावेदार हैं। यही वजह है कि जहां पुरुष वर्ग में सबकी नजर सिर्फ सिनर पर है, वहीं महिला सिंगल्स में हर दिन नई कहानी बनने की उम्मीद है।
पंत से छिन सकती है लखनऊ की कप्तानी:टॉम मूडी बोले- दबाव झेलने में फेल रहे, टीम आखिरी लीग मैच भी हारी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से IPL की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छिन सकती है। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने शनिवार को स्वीकार किया है कि पंत दबाव को झेलने में विफल रहे हैं। मूडी ने कहा, ‘अगर कप्तानी की बात करें तो मुझे यह चुनौतीपूर्ण लगी है। हमें इस पर विचार करना होगा कि कहीं कप्तानी के दबाव का असर पंत की बैटिंग पर तो नहीं पड़ रहा।’ पंत की टीम लखनऊ IPL में अपना आखिरी लीग मैच भी हार गई। उसे पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया। पंत की कप्तानी में टीम पिछले 2 सीजन में 28 मैचों में केवल 10 में जीत सकी है। मौजूदा सीजन में लखनऊ 10वें नंबर पर है। टॉम मूडी की खास बातें लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके। पंत ने IPL 2018 में 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। लखनऊ के लिए उन्होंने पिछले दो सीजन में 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए। जो करियर 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है। इनकी कप्तानी पर भी सवाल पंजाब के कोच हैडिन बोले- हमारी टीम ने अच्छा खेला इस बीच पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम ने इस मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आप चाहते हैं कि इस तरह के मैच में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें।’ हैडिन ने कहा, ‘ये वह मैच हैं जिन्हें आप खेलना चाहते हैं, जिनमें सब कुछ दांव पर लगा होता है। पिछले कुछ दिनों से कप्तान (इस मैच में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर) की आंखों में यही चमक थी। वह अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने और हमें फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहते हैं।’ —————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की उम्मीदें बरकरार, टॉप-4 में शामिल, राजस्थान जीती तो प्लेऑफ खेलना पक्का IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की इस जीत से दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। उससे पहले लखनऊ, चेन्नई और मुंबई बाहर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
Salman Khan Roasts Varun Dhawan Over Chunri Chunri Remake

27 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में शनिवार को आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान, डायरेक्टर डेविड धवन और वरुण धवन के साथ शामिल हुए। पीवीआर आईनॉक्स के इस इवेंट में सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनके आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं। सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और मजेदार हो गया जब सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों के सामने वरुण धवन का मजाक उड़ाया। सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, “इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।” सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, “भाई रहने दो।” इवेंट में ब्लैक लेदर जैकेट में दिखे सलमान पीवीआर आईनॉक्स ने डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर के सम्मान में इस खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। इवेंट में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट, लेदर जैकेट और डेनिम जींस पहनकर पहुंचे थे। उनका यह लुक फैंस को 1990 के दशक के आखिरी और 2000 के दशक के शुरुआती दौर की याद दिला रहा था। इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें डेविड धवन और वरुण धवन खुद सलमान को वेन्यू के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। तीनों ने मीडिया के कैमरों के सामने कई पोज भी दिए। साल 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का है गाना सलमान खान का यह तंज साल 1999 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के प्रसिद्ध गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर था। इस गाने को मूल रूप से सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। रिलीज के इतने साल बाद भी यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस गाने को वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए दोबारा तैयार किया गया है। नए वर्जन में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। सलमान के गानों को पहले भी रीमेक कर चुके हैं वरुण यह पहली बार नहीं है जब वरुण धवन ने सलमान खान के किसी पुराने लोकप्रिय गाने को अपनी फिल्म में शामिल किया है। इससे पहले वे सलमान की फिल्म ‘जुड़वा’ के दो गानों ‘चलती है क्या 9 से 12’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ के रीमेक वर्जन पर परफॉर्म कर चुके हैं। इन गानों को साल 2017 में आई फिल्म ‘जुड़वा 2’ में इस्तेमाल किया गया था, जिसका डायरेक्शन भी डेविड धवन ने ही किया था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें डेविड धवन पर भड़के वाशु भगनानी:बोले- कुली नंबर 1 से ₹27 करोड़ का घाटा हुआ; नुकसान के बाद वरुण ने हालचाल नहीं पूछा प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने शुक्रवार को फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में गाने ‘चुनरी चुनरी’ के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और रमेश तौरानी के टिप्स बैनर ने इसे प्रोड्यूस किया है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔








