Monday, 25 May 2026 | 09:17 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फिनलैंड में दोहरे इस्तेमाल वाले बंकर:अनोखा प्लेग्राउंड, इसे आपातकाल के समय 72 घंटे में बंकर में बदल सकते हैं

फिनलैंड में दोहरे इस्तेमाल वाले बंकर:अनोखा प्लेग्राउंड, इसे आपातकाल के समय 72 घंटे में बंकर में बदल सकते हैं

वैश्विक तनाव के बीच तस्वीर में दिख रहे फिनलैंड में बने ‘ड्यूल-यूज’ (दोहरे उपयोग) वाले बंकरों की मांग तेजी से बढ़ गई है। राजधानी हेलसिंकी का ‘मेरीहाका’ सिविल शेल्टर इसका अहम उदाहरण है। जमीन से 25 मीटर नीचे बना यह शेल्टर आम दिनों में स्विमिंग पूल, जिम, प्लेग्राउंड और पार्किंग की तरह इस्तेमाल होता है, लेकिन आपातकाल में इसे 72 घंटे के भीतर 6,000 लोगों के लिए सारी सुविधाओं के साथ सुरक्षित बंकर में बदला जा सकता है। 2003 में बने इस विशालकाय शेल्टर को देखने और इसकी तकनीक समझने के लिए यूक्रेन, पोलैंड, जर्मनी और यूएई सहित कई यूरोपीय व एशियाई देशों के करीब 800 प्रतिनिधिमंडल फिनलैंड का दौरा कर चुके हैं। फिनलैंड में दूसरे विश्व युद्ध के समय से ही 1,200 वर्ग मीटर से बड़ी इमारतों के नीचे बंकर बनाना कानूनन अनिवार्य है। मेरीहाका शेल्टर 71,000 घन मीटर में फैला है, जिसका आकार लगभग एक 7-मंजिला कॉमर्शियल इमारत के बराबर है। पूरे फिनलैंड में ऐसे कुल 50,500 शेल्टर मौजूद हैं, जिनमें से अकेले हेलसिंकी में 48 बड़े और 5,500 छोटे बंकर हैं। अब इन शेल्टर्स और सुरक्षा उपकरणों के निर्यात को तेज करने के लिए ‘रेजिलिएंस सेंटर फिनलैंड’ संस्था भी बनाई गई है।

IPL में आज MI-RR का मैच:प्लेऑफ में पहुंचने के लिए वैभव की टीम के पास आज आखिरी मौका, मुंबई में मुकाबला

IPL में आज MI-RR का मैच:प्लेऑफ में पहुंचने के लिए वैभव की टीम के पास आज आखिरी मौका, मुंबई में मुकाबला

IPL में आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मैच शुरू होगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान के पास ये आखिरी मौका है। अगर राजस्थान आज हार जाती है, तो टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं। वैभव 13 मैच में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं, जिसमें 53 छक्के शामिल हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल (52 सिक्स) का रिकॉर्ड तोड़ा है। वैभव ने बतौर भारतीय एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाया है। उनके नाम अब 426 रन हो गए हैं। अगर आज वैभव 7 छक्के लगाते हैं, तो वो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप बैटर बन जाएंगे। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में वैभव ने कई रिकार्ड बनाते। वे IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वैभव ने A बनाकर विक्ट्री सेलिब्रेट की थी 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। फिर उंगलियों से ‘A’ का निशान बनाकर फिफ्टी सेलिब्रेट की थी। इसके पीछे वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि “ये चीजें पर्सनल होती हैं और मैं इसे आगे भी करना चाहता था, इसलिए किसी को बताना नहीं चाहता था।” बाद में उन्होंने खुलासा किया कि यह ‘A’ सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था, क्योंकि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है।

UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein

UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein

Hindi News Business UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein | SMS, Email Se Recover Karein नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक आधार कार्ड अब हर काम का जरूरी दस्तावेज बन चुका है, लेकिन अगर आप 12 अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर जान सकते हैं। वेबसाइट, SMS, ईमेल और माय-आधार एप के जरिए ये काम मिनटों में हो जाता है। वेबसाइट के जरिए आधार नंबर रिकवर करने की प्रोसेस uidai.gov.in बेवसाइट पर माय आधार सेक्शन में जाकर रिट्रीव आधार नंबर क्लिक करें। इस पेज पर आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा डालना होगा। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी जाएगा, इसके बाद ओटीपी को भरकर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड की सारी जानकारी होगी। आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है। ईमेल या IVRS से भी चेक कर सकते हैं आधार नंबर यूजर्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल करें। सब्जेक्ट लाइन खाली रखें और बॉडी में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखें। 24 घंटे के अंदर रिस्पॉन्स मिलेगा। वहीं, IVRS के जरिए 1940 पर कॉल करें- वॉइस कमांड फॉलो करें और आधार डिटेल्स सुन लें। ये ऑप्शन बुजुर्गों या कम टेक-सेवी लोगों के लिए अच्छा है। क्या करें अगर रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल भी नहीं है? ऐसी सिचुएशन में नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से नंबर रिकवर हो जाएगा। UIDAI के हेल्पलाइन 1940 पर कॉल करके भी गाइडेंस लें सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पहले ही मोबाइल और ईमेल अपडेट रखें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein

UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein

Hindi News Business UIDAI Website Se Aadhaar Number Pata Karein | SMS, Email Se Recover Karein नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक आधार कार्ड अब हर काम का जरूरी दस्तावेज बन चुका है, लेकिन अगर आप 12 अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर जान सकते हैं। वेबसाइट, SMS, ईमेल और माय-आधार एप के जरिए ये काम मिनटों में हो जाता है। वेबसाइट के जरिए आधार नंबर रिकवर करने की प्रोसेस uidai.gov.in बेवसाइट पर माय आधार सेक्शन में जाकर रिट्रीव आधार नंबर क्लिक करें। इस पेज पर आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा डालना होगा। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी जाएगा, इसके बाद ओटीपी को भरकर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड की सारी जानकारी होगी। आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है। ईमेल या IVRS से भी चेक कर सकते हैं आधार नंबर यूजर्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल करें। सब्जेक्ट लाइन खाली रखें और बॉडी में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखें। 24 घंटे के अंदर रिस्पॉन्स मिलेगा। वहीं, IVRS के जरिए 1940 पर कॉल करें- वॉइस कमांड फॉलो करें और आधार डिटेल्स सुन लें। ये ऑप्शन बुजुर्गों या कम टेक-सेवी लोगों के लिए अच्छा है। क्या करें अगर रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल भी नहीं है? ऐसी सिचुएशन में नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से नंबर रिकवर हो जाएगा। UIDAI के हेल्पलाइन 1940 पर कॉल करके भी गाइडेंस लें सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पहले ही मोबाइल और ईमेल अपडेट रखें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

यूरोप से चोरी हुए फोन चीन भेजे जा रहे:लंदन में आईफोन छीना, फिर चीन से मां को धमकियां भेजीं; एपल आईडी हटवाकर माने चोर

यूरोप से चोरी हुए फोन चीन भेजे जा रहे:लंदन में आईफोन छीना, फिर चीन से मां को धमकियां भेजीं; एपल आईडी हटवाकर माने चोर

शिकागो के 37 वर्षीय एलेक्स पिकुला मई 2024 में लंदन घूमने गए थे। वेस्ट एंड में थिएटर से बाहर निकलते ही ई-बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से आईफोन छीन लिया। एलेक्स को लगा, फोन गया और बात खत्म। लेकिन असली परेशानी इसके बाद शुरू हुई। कुछ दिन बाद उनकी 65 वर्षीय मां जूडी पिकुला को अजीब मैसेज आने लगे। पहले मैसेज एपल-पे जैसा दिखा। उसमें लिखा था कि फोन चीन में इस्तेमाल हो रहा है और बेटे के बैंक अकाउंट खतरे में हैं। फिर फिलीपींस के नंबर से मैसेज आया- हमारे पास आपके बेटे के ईमेल, कार्ड, बैंक डिटेल और निजी जानकारी है। इसके बाद धमकियां तेज हो गईं। जूडी को एक वीडियो भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति बंदूक दिखा रहा था। मैसेज में दुष्कर्म, हत्या और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी थी। गैंग की एक ही मांग थी- चोरी हुए फोन से एपल आईडी हटाओ। एलेक्स ने मां से कहा कि इसे नजरअंदाज करें, लेकिन धमकियां बढ़ती गईं। आखिरकार एलेक्स ने फोन से एपल आईडी हटा दी और डेटा मिटा दिया। इसके बाद धमकी भरे मैसेज बंद हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में लंदन में रिकॉर्ड 81 हजार फोन चोरी हुए। 2025 में यह संख्या घटकर करीब 71 हजार रही, लेकिन चोरी के बाद धमकियों का ट्रेंड बढ़ गया। लंदन पुलिस अब उन अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर फोकस कर रही है, जो चोरी के फोन चीन भेजते हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि फोन चीन के शेन्जेन शहर में दिखा। क्रिमिनोलॉजिस्ट डेविड वॉल के मुताबिक, गैंग पहले फर्जी एपल मैसेज भेजते हैं। फिर खुद को मददगार खरीदार बताते हैं। जब पीड़ित नहीं मानता, तो हिंसक धमकियां शुरू हो जाती हैं। ये मनोवैज्ञानिक हमला है विशेषज्ञ इसे मनोवैज्ञानिक हमला बताते हैं, क्योंकि फोन में बैंकिंग, फोटो, ईमेल और निजी डेटा होता है। चोरी के आईफोन को नया खरीदार तभी इस्तेमाल कर सकता है, जब पुरानी एपल आईडी हटे। आईडी जुड़ी रहे तो फोन रीसेट नहीं होता और उसकी रीसेल वैल्यू खत्म हो जाती है। इसलिए गैंग पीड़ितों को धमकाकर फोन को अनलिंक करवाते हैं, ताकि उसे ब्लैक मार्केट में बेचा जा सके। साइबर विशेषज्ञों की सलाह है कि चोरी के बाद फोन को लॉक और वाइप करें, लेकिन एपल आईडी से न हटाएं। एपल भी कहता है कि फोन को फाइंड माई लिस्ट में रहने दें, ताकि चोर उसे नए यूजर के लिए सेटअप न कर सकें।

लौकी का लड्डू रेसिपी: लौकी की बर्फीली तो बहुत कड़वी होगी, एक बार का स्वाद लें ये लाजवाब लौकी के लड्डू; नोट करें आसान रेसिपी

लौकी का लड्डू रेसिपी

24 मई 2026 को 13:20 IST पर अद्यतन किया गया लौकी का लड्डू रेसिपी:अक्सर घर में बच्चा हो या बड़ा, लौकी की सब्जी देखकर मुंह बनाते हैं. लेकिन अगर आप इसी लोकी से कुछ मीठा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस बार लोकी की बर्फी के बजाय बेहद लाजवाब ‘लोकी के मीडियम’ का स्वाद चखें। यह स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन नमूना है, जिसे त्योहारों से लेकर व्रत तक आसानी से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं। अनुसरण करना : सामग्री – लोकी, मावा, चीनी, घी, सूखे मेवे, बादाम, काजू और पिस्ता, इलायची आदि। छवि: इंस्टाग्राम सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे तरीके से धोकर उसका छिलका उतार लें। लौकी को मोटे कद्दू से कस लें ताकि लोध में अच्छे लच्छे आ जाएं। लौकी को मोटे कद्दू से कस लें ताकि लोध में अच्छे लच्छे आ जाएं। छवि: इंस्टाग्राम हाथों से कूल लौकी का अतिरिक्त पानी निकाला हुआ डिब्बा, इस व्यंजन में कम समय लगता है। छवि: इंस्टाग्राम एक भारी आटे की रोटी में घी गर्म करें। अब स्पष्टी हुई लौकी लगाई और मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक प्लाज्मा जब तक कि चाइस कोल महक न निकल जाए। छवि: इंस्टाग्राम जब लौकी का पानी सुख जाए, तब मावा में स्टैण्डलेट से स्टॉल। इलायची पाउडर और मेवे मैकेनिकल स्टॉक बंद कर दें। छवि: इंस्टाग्राम हीरे की मदद से बाज़ारे आकार के लोध लें। लोध को और खूबसूरत बनाने के लिए आप क्वेश्चन नारियल के बुरे में लपेट सकते हैं। छवि: इंस्टाग्राम द्वारा प्रकाशित: आर्या पांडे प्रकाशित 24 मई 2026 13:20 IST पर

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

6 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील का समर्थन किया है। जैकी ने लोगों से ईंधन बचाने और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया भर के कई देशों में आर्थिक और संसाधनों का संकट चल रहा है, जबकि भारत में स्थिति काफी बेहतर है। जैकी श्रॉफ के मुताबिक, जब देश में पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीजें आसानी से मिल रही हैं, तो नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। दुनिया भर में संकट, भारत में हालात बेहतर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हालात खराब हैं, लेकिन हिंदुस्तान में लोग अब भी आराम से खा-पी रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब हमें बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है, तो हमें शिकायत करने के बजाय चीजों को संभालकर इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। मोदी बोले- भारत में तेल के कुएं नहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं जैकी जैकी श्रॉफ पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1982 में फिल्म ‘स्वामी दादा’ से एक छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़ी सफलता मिली। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वे अपनी ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जैकी श्रॉफ। ——————————————- जैकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें स्टार बनने के बाद चॉल में रहे जैकी:सक्सेस के बाद दिवालिया हुए, दोगुनी मेहनत से कर्ज उतारा, पिता की मौत के बाद शूटिंग की बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की कहानी संघर्ष, दृढ़ता और स्मार्ट निवेश का एक शानदार उदाहरण है। मुंबई के तीन बत्ती इलाके की चॉल में जन्मे जैकी ने जिंदगी के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ‘हीरो’ की रिलीज के बाद भी जैकी श्रॉफ पांच-छह साल तक उसी चॉल में रहे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

Jackie Shroff Backs PM Modis Fuel Saving Appeal

27 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील का समर्थन किया है। जैकी ने लोगों से ईंधन बचाने और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया भर के कई देशों में आर्थिक और संसाधनों का संकट चल रहा है, जबकि भारत में स्थिति काफी बेहतर है। जैकी श्रॉफ के मुताबिक, जब देश में पेट्रोल और गैस जैसी जरूरी चीजें आसानी से मिल रही हैं, तो नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। दुनिया भर में संकट, भारत में हालात बेहतर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैकी श्रॉफ मीडिया के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हालात खराब हैं, लेकिन हिंदुस्तान में लोग अब भी आराम से खा-पी रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब हमें बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है, तो हमें शिकायत करने के बजाय चीजों को संभालकर इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। मोदी बोले- भारत में तेल के कुएं नहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी। चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं जैकी जैकी श्रॉफ पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 1982 में फिल्म ‘स्वामी दादा’ से एक छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर बड़ी सफलता मिली। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वे अपनी ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जैकी श्रॉफ। ——————————————- जैकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें स्टार बनने के बाद चॉल में रहे जैकी:सक्सेस के बाद दिवालिया हुए, दोगुनी मेहनत से कर्ज उतारा, पिता की मौत के बाद शूटिंग की बॉलीवुड के ‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की कहानी संघर्ष, दृढ़ता और स्मार्ट निवेश का एक शानदार उदाहरण है। मुंबई के तीन बत्ती इलाके की चॉल में जन्मे जैकी ने जिंदगी के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ‘हीरो’ की रिलीज के बाद भी जैकी श्रॉफ पांच-छह साल तक उसी चॉल में रहे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार:ट्रम्प का दावा- ईरान समझौता लगभग फाइनल; 5 फैक्टर्स तर करेंगे बाजार की चाल

सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार:ट्रम्प का दावा- ईरान समझौता लगभग फाइनल; 5 फैक्टर्स तर करेंगे बाजार की चाल

कल 25 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं अगले हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,466 | 23,345 | 23,320 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 | 24,382 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. ईरान-अमेरिका जंग रोकने के लिए शांति समझौता यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है। ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है और बाजार में तेजी आ सकती है। 2. विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को ₹4,440 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की। इसके उलट, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹6,003 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। साल 2026 में FIIs अब तक कुल ₹2.22 लाख करोड़ के शेयर बेच चुके हैं। वे लगातार तीसरे महीने नेट सेलर्स रहे। चालू महीने में ही उन्होंने ₹30,374 करोड़ के शेयर बेचे हैं। 3. ग्लोबल मार्केट की चाल शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। ट्रेजरी यील्ड में कमी आने से टेक और चिप कंपनियों के शेयरों को सहारा मिला। डाऊ जोन्स इंडेक्स 294 अंक (0.58%) बढ़कर 50,580 पर बंद हुआ। SP 500 भी 0.37% की बढ़त के साथ 7,473.47 पर रहा। हालांकि, टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट में 50.87 अंक (0.19%) की गिरावट दर्ज की गई। 4. टेक्निकल फैक्टर्स सेंसेक्स सेंसेक्स के आउटलुक पर इनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी ने कहा कि इंडेक्स 75,400–75,600 के दायरे के आसपास घूम रहा है। ऊपर की तरफ 75,800–76,000 के जोन के पास रेजिस्टेंस है। वहीं नीचे की तरफ 74,600–74,400 के पास सपोर्ट है। बाजार अब किस तरफ जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इंडेक्स इस दायरे को तोड़कर किस तरफ मजबूती से कदम बढ़ाता है। निफ्टी 50 रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि इंडेक्स में अभी भी गिरावट का रुख बना हुआ है और इसका ट्रेडिंग दायरा नीचे की तरफ खिसक रहा है। यह घरेलू और वैश्विक स्तर से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार के असमंजस को दिखाता है। मिश्रा ने कहा, नीचे की तरफ तुरंत सपोर्ट 23,150–23,250 के जोन के आसपास दिख रहा है, इसके बाद अगला सपोर्ट 22,900 के स्तर पर है। वहीं ऊपर की तरफ, 23,800–24,000 का जोन एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। अगर इंडेक्स इस दायरे को पार कर ऊपर की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाता है, तो बाजार में नई तेजी आ सकती है जो इसे 24,500–24,650 के स्तर तक ले जा सकती है। 5. ब्रेंट क्रूड 103.54 डॉलर और अमेरिकी WTI 97 डॉलर प्रति बैरल पर घरेलू बाजार की दिशा तय करने में कच्चे तेल की कीमतें अहम भूमिका निभाएंगी। शुक्रवार को अमेरिकी WTI क्रूड फ्यूचर्स 0.67% गिरकर 97 प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, ब्रेंट क्रूड में 1.63% की बढ़त देखी गई और यह 103.54 प्रति बैरल पर बंद हुआ। सेंसेक्स 232 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था 22 मई को सेंसेक्स 232 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 75,415 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 65 अंकों (0.27%) की तेजी रही, ये 23,719 पर पहुंच गया। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।