Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:47 AM

Trending :

Salman Khan Roasts Varun Dhawan Over Chunri Chunri Remake

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शनिवार को आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान, डायरेक्टर डेविड धवन और वरुण धवन के साथ शामिल हुए। पीवीआर आईनॉक्स के इस इवेंट में सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनके आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं।

सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और मजेदार हो गया जब सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों के सामने वरुण धवन का मजाक उड़ाया। सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, “इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।” सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, “भाई रहने दो।”

इवेंट में ब्लैक लेदर जैकेट में दिखे सलमान पीवीआर आईनॉक्स ने डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर के सम्मान में इस खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। इवेंट में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट, लेदर जैकेट और डेनिम जींस पहनकर पहुंचे थे। उनका यह लुक फैंस को 1990 के दशक के आखिरी और 2000 के दशक के शुरुआती दौर की याद दिला रहा था।

इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें डेविड धवन और वरुण धवन खुद सलमान को वेन्यू के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। तीनों ने मीडिया के कैमरों के सामने कई पोज भी दिए।

साल 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का है गाना सलमान खान का यह तंज साल 1999 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के प्रसिद्ध गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर था। इस गाने को मूल रूप से सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। रिलीज के इतने साल बाद भी यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस गाने को वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए दोबारा तैयार किया गया है। नए वर्जन में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं।

सलमान के गानों को पहले भी रीमेक कर चुके हैं वरुण यह पहली बार नहीं है जब वरुण धवन ने सलमान खान के किसी पुराने लोकप्रिय गाने को अपनी फिल्म में शामिल किया है। इससे पहले वे सलमान की फिल्म ‘जुड़वा’ के दो गानों ‘चलती है क्या 9 से 12’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ के रीमेक वर्जन पर परफॉर्म कर चुके हैं। इन गानों को साल 2017 में आई फिल्म ‘जुड़वा 2’ में इस्तेमाल किया गया था, जिसका डायरेक्शन भी डेविड धवन ने ही किया था।

——————————— ये खबर भी पढ़ें

डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें

डेविड धवन पर भड़के वाशु भगनानी:बोले- कुली नंबर 1 से ₹27 करोड़ का घाटा हुआ; नुकसान के बाद वरुण ने हालचाल नहीं पूछा

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने शुक्रवार को फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में गाने ‘चुनरी चुनरी’ के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और रमेश तौरानी के टिप्स बैनर ने इसे प्रोड्यूस किया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Air India 86.85% Flights On Time in June 2026

July 9, 2026/
7:52 pm

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक टाटा ग्रुप की एअर इंडिया दुनिया की चौथी सबसे पंक्चुअल (समय की पाबंद) एयरलाइंस...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

March 12, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग...

साउथ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन:47 साल के एक्टर को गोवा ट्रिप में सीने में दर्द उठा, बैंग्लोर लौटकर टेस्ट करवाना था

May 13, 2026/
1:03 pm

साउथ के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। 47 साल के एक्टर के निधन का...

गैस किल्लत: 42° में कतारें, भट्ठियों पर बन रहा खाना:रायसेन में शादियों के सीजन में बढ़ी मांग, परिजन घंटों इंतजार को मजबूर

April 18, 2026/
3:15 pm

रायसेन में 42 डिग्री तापमान और शादी सीजन के चलते गैस सिलेंडर की भारी किल्लत सामने आ रही है। शनिवार...

सरकार ने मार्च में ₹2 लाख करोड़ GST वसूला:यह 10 महीने में सबसे ज्यादा; वित्त वर्ष-26 में कुल कलेक्शन ₹22 लाख करोड़ रहा

April 1, 2026/
3:07 pm

मार्च में ग्रॉस GST कलेक्शन सालाना आधार पर 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया। यह 10...

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

June 15, 2026/
8:35 pm

अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने और होर्मुज रूट को दोबारा खोलने के लिए एक समझौता हो गया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Salman Khan Roasts Varun Dhawan Over Chunri Chunri Remake

Salman Khan Roasts Varun Dhawan Over Chunri Chunri Remake

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शनिवार को आयोजित एक फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान, डायरेक्टर डेविड धवन और वरुण धवन के साथ शामिल हुए। पीवीआर आईनॉक्स के इस इवेंट में सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनके आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं।

सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और मजेदार हो गया जब सलमान खान ने वहां मौजूद लोगों के सामने वरुण धवन का मजाक उड़ाया। सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, “इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।” सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, “भाई रहने दो।”

इवेंट में ब्लैक लेदर जैकेट में दिखे सलमान पीवीआर आईनॉक्स ने डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर के सम्मान में इस खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। इवेंट में सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट, लेदर जैकेट और डेनिम जींस पहनकर पहुंचे थे। उनका यह लुक फैंस को 1990 के दशक के आखिरी और 2000 के दशक के शुरुआती दौर की याद दिला रहा था।

इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें डेविड धवन और वरुण धवन खुद सलमान को वेन्यू के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। तीनों ने मीडिया के कैमरों के सामने कई पोज भी दिए।

साल 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का है गाना सलमान खान का यह तंज साल 1999 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के प्रसिद्ध गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर था। इस गाने को मूल रूप से सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। रिलीज के इतने साल बाद भी यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस गाने को वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए दोबारा तैयार किया गया है। नए वर्जन में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं।

सलमान के गानों को पहले भी रीमेक कर चुके हैं वरुण यह पहली बार नहीं है जब वरुण धवन ने सलमान खान के किसी पुराने लोकप्रिय गाने को अपनी फिल्म में शामिल किया है। इससे पहले वे सलमान की फिल्म ‘जुड़वा’ के दो गानों ‘चलती है क्या 9 से 12’ और ‘ऊंची है बिल्डिंग’ के रीमेक वर्जन पर परफॉर्म कर चुके हैं। इन गानों को साल 2017 में आई फिल्म ‘जुड़वा 2’ में इस्तेमाल किया गया था, जिसका डायरेक्शन भी डेविड धवन ने ही किया था।

——————————— ये खबर भी पढ़ें

डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें

डेविड धवन पर भड़के वाशु भगनानी:बोले- कुली नंबर 1 से ₹27 करोड़ का घाटा हुआ; नुकसान के बाद वरुण ने हालचाल नहीं पूछा

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने शुक्रवार को फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में गाने ‘चुनरी चुनरी’ के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है और रमेश तौरानी के टिप्स बैनर ने इसे प्रोड्यूस किया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket