Iran Football Team Shifts Base Camp to Mexico Amid Middle East Tensions

Hindi News Sports Iran Football Team Shifts Base Camp To Mexico Amid Middle East Tensions फीनिक्स9 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। ईरान ने अपना बेस कैंप अमेरिका से मैक्सिको में ट्रांसफर कर दिया है। ईरान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अभी तक फीफा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ईरान को एरिजोना के टक्सन में ट्रेनिंग शिविर लगाना था, लेकिन मिडिल-ईस्ट में युद्ध और सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे कहीं और ट्रांसफर करने की चर्चा थी। टक्सन के कीनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ईरानी महासंघ का कहना है कि टीम अब सैन डिएगो के दक्षिण में स्थित मैक्सिको के तिजुआना में ठहरेगी। वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको इसकी मेजबानी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप टीमों को बेस कैंप के लिए FIFA से मंजूरी लेनी होती है मेहदी ताज ने कहा, ‘वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले सभी देशों को अपने बेस कैंप के लिए फीफा से मंजूरी लेनी होती है। सौभाग्य से फीफा और वर्ल्ड कप के अधिकारियों के साथ इस्तांबुल में हुई बैठकों के बाद हमारी टीम के बेस कैंप को अमेरिका से मैक्सिको में स्थानांतरित करने का हमारी मांग स्वीकार ली है।’ ईरान का पहला मेच न्यूजीलैंड से होगा ईरान वर्ल्ड कप में ग्रुप-जी का अपना पहला मैच 15 जून को कैलिफोर्निया के इंग्लेवुड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके 6 दिन बाद वह इसी स्थान पर बेल्जियम से भिड़ेगा। टीम ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में 26 जून को सिएटल में मिस्र का सामना करेगी। ईरानी टीम ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है। पहले वर्ल्ड कप खेलने से इंकार किया था ईरान ने पहले अमेरिका की मेजबानी में कोई भी मैच खेलने से इनकार कर दिया था। वहां के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने कहा था कि फुटबॉल टीम 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकती। उनका कहना था कि अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद ऐसी परिस्थितियों में टूर्नामेंट में भाग लेना संभव नहीं है। बाद में फीफा के मनाने पर वह तैयार हो गया। पढ़ें पूरी खबर ——————————————————— स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गुरिंदरवीर 100m में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में रेस पूरी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकेंड में पूरा किया और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘अराजकता फैलाने की साजिश’: ‘मोदी सरकार गिर जाएगी’ वाली टिप्पणी पर बीजेपी ने राहुल गांधी की आलोचना की | भारत समाचार

आखरी अपडेट:24 मई, 2026, 11:45 IST गोयल ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के प्रति “नफरत” रखती है और पार्टी पर देश और उसके संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल. (फाइल फोटो: पीटीआई) विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इस दावे के बाद कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अगले साल के भीतर गिर जाएगी, भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर देश को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस टिप्पणी पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गुट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। गोयल ने कहा, “राहुल गांधी का बयान कांग्रेस के साथ-साथ सभी विपक्षी दलों और भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गिरोह द्वारा देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। यह कोई सामान्य बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने की एक गंभीर साजिश है।” उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी एंड कंपनी को एहसास हुआ कि वे लोगों के दिलों से गतिशील प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को नहीं हटा सकते हैं और भाजपा को सीधे लोकतांत्रिक लड़ाई में नहीं हरा सकते हैं, तो अब वे देश भर में हिंसा भड़काना चाहते हैं।” गोयल ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस के मन में भारत के प्रति ”नफरत” है और उन्होंने पार्टी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उसके संस्थानों को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। “वे भारत के प्रति इतनी नफरत रखते हैं कि वे देश के लिए कुछ भी अच्छा होते हुए भी नहीं देख सकते। देश को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, और विदेश जाकर विदेशी शक्तियों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील करना – इससे पता चलता है कि कांग्रेस के असली इरादे क्या हैं?” उसने कहा। गोयल ने कहा, “देश की जनता समझदार है। वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट गैंग को अच्छी तरह समझती है। जनता ने इन लोगों को बार-बार करारा जवाब दिया है। भारत को जलाने की INDI गठबंधन की साजिश कभी सफल नहीं होगी।” ‘पहली बार नहीं’ बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी पर उनकी आलोचना की, उन्होंने कांग्रेस नेता पर पीएम मोदी के खिलाफ बार-बार भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। स्व-निर्मित वीडियो में पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बैठक के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों से एक बार फिर सीमा लांघी है। उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. राहुल गांधी ने कल एक बैठक में कहा कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गिर जाएगी.” भाजपा नेता ने 2019 में कथित तौर पर राहुल गांधी द्वारा की गई एक पूर्व टिप्पणी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने ऐसी टिप्पणी की है। 2019 में भी उन्होंने कहा था कि एक समय आएगा जब लोग सड़कों पर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी को लाठियों से मारेंगे।” संसद में टिप्पणी पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को याद करते हुए, पात्रा ने कहा, “यह संसद में कहा गया था, और प्रधान मंत्री ने बहुत शांति से जवाब दिया, कहा कि वह अधिक योग और प्राणायाम करेंगे, और अगर उनके बारे में ऐसी बातें कही गईं तो वह अपनी पीठ मजबूत करेंगे।” ‘उसका दिमाग फिर से खोना’ भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर उनकी आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस नेता “फिर से अपना दिमाग खो रहे हैं”। एक्स पर एक पोस्ट में, भंडारी ने राहुल गांधी की टिप्पणियों का मज़ाक उड़ाया और सवाल किया कि “विदेश यात्राओं से लौटने के बाद राहुल गांधी वास्तव में किस बात पर उत्साहित हैं”। गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए, भंडारी ने कहा कि पार्टी को “बार-बार चुनावी अपमान” का सामना करना पड़ा है, और कहा कि “कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है”। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान राजनीतिक वास्तविकता से कटे हुए हैं, उन्होंने कहा, “वह भारत से जितना दूर जाते हैं, उनकी टिप्पणियां भारत की राजनीतिक वास्तविकता से उतनी ही अलग होती जाती हैं।” भंडारी ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भविष्य की संभावनाओं पर भी विश्वास जताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग 2029 में “प्रचंड जनादेश के साथ” सत्ता में लौटेगा। राहुल गांधी ने क्या कहा? कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी”. उन्होंने आगे दावा किया कि बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण होगा. इस दौरान इमरान मसूद ने मुस्लिम वोटिंग को लेकर नैरेटिव बदलने और कांग्रेस की उपलब्धियों को समुदाय तक पहुंचाने पर जोर दिया. चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया ‘अराजकता फैलाने की साजिश’: ‘मोदी सरकार गिर जाएगी’ वाली टिप्पणी पर बीजेपी ने राहुल गांधी की आलोचना की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राहुल गांधी मोदी सरकार का पतन(टी)राहुल गांधी का बयान(टी)मोदी सरकार का पतन(टी)बीजेपी की प्रतिक्रिया कांग्रेस(टी)पीयूष गोयल का आरोप(टी)विपक्ष भारत को अस्थिर कर रहा है(टी)संबित पात्रा की आलोचना(टी)प्रदीप भंडारी की टिप्पणी
बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला, 26 मौतें:70 लोग घायल; जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में रविवार को चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमला किया गया, जिसकी चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के समय ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के असर से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। धमाके से जुड़ी 3 तस्वीरें… किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। जाफर एक्सप्रेस को पहले भी निशाना बनाया गया जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की एक लंबी दूरी की प्रमुख पैसेंजर ट्रेन है। यह ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा को पाकिस्तान के बड़े शहरों से जोड़ती है। यह बलूचिस्तान समेत कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरती है। हाल के सालों में बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर कई बड़े हमले हो चुके हैं। यह ट्रेन जिन इलाकों से गुजरती है वहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दबदबा है, इस वजह से इस ट्रेन को कई बार निशाने पर लिया गया है। पिछले साल BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। तब BLA ने 214 पैसेंजर्स को बंधक बनाने और 30 सैनिकों की हत्या की बात कही थी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे। लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। ऐसा नहीं हुआ इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है। BBC के मुताबिक बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले कई संगठन हैं मगर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ताकतवर संगठन है। ये संगठन 70 के दशक में अस्तित्व में आया लेकिन 21वीं सदी में इसका प्रभाव बढ़ा है। BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से मुक्ति दिलाना चाहता है। उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर उनका हक है। पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। बलूच आर्मी (BLA) के हमलों में 60% बढ़ोतरी हुई है। इस्लामिक स्टेट- खुरासान (IS-K) ने अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं। —————– यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के लाहौर में 9 जगहों के नाम बदले गए:लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्णनगर, बाबरी चौक फिर से जैन मंदिर चौक पाकिस्तान के पंजाब सूबे में कहावत है ‘जिन्ने लाहौर नहीं वेख्या, ओ जमिया ही नहीं’ (जिसने लाहौर नहीं देखा, उसका जन्म ही नहीं हुआ)। अमृतसर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाहौर दशकों तक इस्लामीकरण के शिकंजे में रहने के बाद जड़ों की ओर लौट रहा है। पढ़ें पूरी खबर
बलूचिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला:23 लोगों की मौत, 53 घायल, जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में रविवार को चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमला किया गया, जिसकी चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के समय ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के असर से आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। बलूच आर्मी (BLA) के हमलों में 60% बढ़ोतरी हुई है। इस्लामिक स्टेट- खुरासान (IS-K) ने अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं।
BPCL Warns Fuel Prices May Rise Amid Energy Crisis

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम के डायरेक्टर राज कुमार दुबे ने कहा है कि अगर वैश्विक ऊर्जा संकट इसी तरह जारी रहा, तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक और बढ़ोतरी तय है। भारत में 9 दिन में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। कल 23 मई को 19 मई को दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 15 मई दाम ₹3 बढ़े थे। अमेरिका-ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे निपटने के लिए नीति निर्माताओं के पास अब सीमित विकल्प बचे हैं। दुबे के मुताबिक, इस संकट से निपटने के लिए सरकार और तेल कंपनियों के सामने अभी मुख्य रूप से तीन रास्ते खुले हैं: पहला विकल्प-पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों को बढ़ा दिया जाए। दूसरा विकल्प- तेल कंपनियां खुद इस नुकसान को उठाएं और घाटे को बढ़ने दें। तीसरा विकल्प- सरकार फाइनेंसिंग के जरिए तेल कंपनियों को फंड मुहैया कराए। अमेरिका-ईरान जंग से ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा दुबे ने बताया कि शुरुआत में वैश्विक स्तर पर कीमतों में 20% से 50% तक की बढ़ोतरी को अस्थायी माना जा रहा था। लेकिन अब जिस तरह से स्थितियां बदल रही हैं, उसे देखकर लगता है कि यह संकट आगे भी जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर की तबाही को ठीक करने में ही अभी बहुत लंबा समय लगने वाला है। मौजूदा हालात को देखते हुए अगर यही स्थिति बनी रही, तो ईंधन के दामों में एक और बढ़ोतरी होना बिल्कुल तय है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कीमतों में कुल कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। भारत में रूस और अफ्रीका से आ रहा तेल दुबे ने कहा कि भारत ने अपनी तेल सप्लाई के स्रोतों में बदलाव किया है। अब रूसी तेल, अफ्रीका और कई अन्य जगहों से डाइवर्सिफिकेशन के जरिए तेल आ रहा है। बीपीसीएल और अन्य भारतीय ऊर्जा कंपनियों ने अपनी सोर्सिंग का काफी विस्तार किया है। पहले जहां भारत के पास केवल 20 सप्लाई पॉइंट्स थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 40 हो गई है। 28 फरवरी को शुरू हुई थी जंग, अप्रैल में सीजफायर हुआ था मिडिल ईस्ट में यह विवाद तब बढ़ा था, जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बड़े हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी हुए और तब से पर्दे के पीछे से शांति समझौते की बातचीत चल रही है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल के दाम बढ़े जंग की वजह से ईरान ने हॉर्मुज बंद कर दिया था। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए लाइफलाइन की तरह है। वैश्विक स्तर पर कुल तेल सप्लाई का करीब 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। जब जंग शुरू हुई थी तो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा था। मार्च तक दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। फिर सीजफायर के ऐलान के बाद दामों में उतार-चढ़ाव रहा और ये 100 डॉलर से नीचे आ गए। अभी ब्रेंट क्रूड ऑयल 103 डॉलर के करीब है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aishwarya Rai Bachchan & Aaradhyas Unofficial Debut

29 मिनट पहले कॉपी लिंक कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के तीन ग्लैमरस लुक सामने आ चुके हैं। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में वे डिजाइनर चेनी चान के कस्टम फेदर सूट में नजर आईं। इसे डिजाइनर चेनी चान ने डिजाइन किया था। इससे पहले वे सैफायर ब्लू गाउन और पिंक ड्रेस में भी दिखाई दी थीं। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं, जिन्होंने अनऑफिशियली कांस में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है। देखिए व्हाइट कस्टम फेदर सूट ऐश्वर्या की तस्वीरें- देखिए कांस से ऐश्वर्या की तस्वीरें- बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- साल 2002 में कांस में डेब्यू करने के लिए ऐश्वर्या ने पीली साड़ी के साथ गोल्ड जूलरी पहनी थी। यहां देवदास की स्क्रीनिंग हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कांस 2004 में रेड कार्पेट पर फ्लैट फुटवियर पहने थे, हालांकि अब इन पर प्रतिबंध है। कांस 2008 से ऐश्वर्या राय की तस्वीर। पर्पल-ब्लू लिप्स्टिक लगाने पर ऐश्वर्या राय की जमकर आलोचना हुई थी। कांस रेड कार्पेट में इस गाउन के लिए ऐश्वर्या को जमकर ट्रोल किया गया था। कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा आलिया भट्ट ने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी। इस लुक को आलिया ने मिनिमल जूलरी के साथ कंप्लीट किया। वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया है। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे। बंधे बालों के साथ आलिया ने मिनिमल जूलरी पहनी। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी। आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा। यह साड़ी ट्रेडिशनल भारतीय लुक और मॉडर्न वेस्टर्न डिजाइन का मेल थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gurinderveer Singh Sets National Record

Hindi News Sports Gurinderveer Singh Sets National Record | 10.09s 100m Sprint In Ranchi रांची7 मिनट पहले कॉपी लिंक रांची का बिरसा मुंडा स्टेडियम शनिवार को भारतीय एथलेटिक्स के एक नए युग का गवाह बना। यहां पंजाब के 25 साल स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ को महज 10.09 सेकेंड में पूरा किया। उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में पहली बार 100 मीटर रेस में 10.10 सेकेंड का मार्क क्रैक हुआ है, यानी कि कोई एथलीट पहली बार 100 मीटर की रेस को 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरा किया है। गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन पार करते ही सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़ा दिया और जोश में चिल्लाते हुए ट्रैक पर जूते फेंके दिया। उन्होंने कहा- लोग कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर के लिए सही जीन नहीं हैं। मैं सबको गलत साबित करना चाहता था। भारतीय जीन बहुत मजबूत हैं और यह सिर्फ शुरुआत है।’ रेस पूरी करते ही गुरिंदरवीर सिंह ने सीने पर लगा बिब नंबर उखाड़कर फेंक दिया। गुरिंदरवीर सिंह ने जोश में चिल्लाते हुए अपने जूते ट्रैक पर फेंक दिए। गुरिंदरवीर ने एक पर्ची दिखाई। इसमें लिखा था- काम अभी पूरा नहीं हुआ। एशिया के दूसरे सबसे तेज धावक बने गुरिंदरवीर का यह समय इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय है, जो जापान के फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकेंड) से सिर्फ एक पल पीछे है। इसके साथ ही उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफिकेशन मार्क (10.16 सेकेंड) को भी आसानी से पार कर लिया है। उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को चौंकाते हुए पीछे छोड़ा। इस प्रतियोगिता में गुरिंदरवीर और पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष के बीच 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज भारतीय धावक बनने का मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स में हमेशा याद रखा जाएगा। गुरिंदरवीर ने इस सीजन में पूरे एशिया का दूसरा सबसे तेज समय निकाला है। 5 मिनट में 2 बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड यहां पंजाब के गुरिंदरवीर और ओडिशा के अनिमेष के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकंड तक कम कर दिया। इसके महज पांच मिनट बाद 22 साल के अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया। शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों के भीतर दो बार टूटा। फाइनल में अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़े गुरिंदरवीर गुरिंदरवीर ने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगाई। उन्होंने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी से कम से कम दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की। रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ———————————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी ICC क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। सबसे अहम प्रस्ताव लाल बॉल से शुरू हुए किसी टेस्ट मैच के बीच गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना है। गेंद उन स्थितियों में बदली जाएगी जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया हो। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अजमेर में IAS की प्री-एग्जाम में गुपचुप तरीके से एंट्री:कैंडिडेट को सेंटर के छोटे गेट से अंदर भेजा, ADM बोलीं- ये गलत, कार्रवाई होगी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आज सिविल सेवा (आईएएस) प्री-एग्जाम है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर में परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। अजमेर के एक सेंटर में कैंडिडेट को गुपचुप तरीके से एंट्री देने का मामला सामने आया है। दावा है कि यहां एक पुलिसकर्मी ने कुछ कैंडिडेट्स को एंट्री टाइम खत्म होने के बाद अंदर भेज दिया। गलत तरीके से कैंडिडेट को एंट्री देने पर एग्जाम को-ऑर्डिनेटर ने कहा है कि- मामले की जांच की जा रही है। किसी को एंट्री, किसी को नहीं मामला शहर के सिविल लाइंस के सावित्री स्कूल का है। जानकारी के अनुसार पहली पारी के लिए एंट्री का टाइम सुबह 9 तक था। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उसके बाद भी कैंडिडेट्स को सेंटर के दूसरे गेट से अंदर भेज दिया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी बैग सहित एक महिला कैंडिडेट को एंट्री करवा रहा है। वहीं, इस दौरान करीब 9 बजकर 10 मिनट पर कानपुर से आई एक युवती को एंट्री नहीं दी गई और वह वापस लौट गई। 3 से ज्यादा कैंडिडेट को अंदर भेजने का आरोप सेंटर के बाहर मौजूद कुछ कैंडिडेट्स के परिजनों ने बताया कि टाइम खत्म होने के बाद 3 से ज्यादा कैंडिडेट्स को अंदर भेजा गया है। जो सेंटर का मुख्य गेट था, वो तो 9 बजते ही बंद कर दिया गया था। इसी के पास एक और छोटा गेट है, जिससे लेट आए कैंडिडेट्स को अंदर भेजा रहा था। सेंटर के बाहर 3 पुलिसकर्मी थी, इनमें से कैंडिडेट्स को एंट्री करवा रहा था। 2 पारियों में एग्जाम संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पारियों में हो रही है। अजमेर में इस बार 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 2600 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। …. ये खबर भी पढ़िए… कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी:2 विभागों में मिलेगी पोस्टिंग, जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए…
क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता हैं:ट्रम्प का दावा- ईरान जंग खत्म करने का समझौता लगभग फाइनल, मुस्लिम देशों के नेताओं से बात की

यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान जंग खत्म करने का समझौता ‘लगभग फाइनल’ हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी आखिरी डिटेल्स पर काम चल रहा है। खाड़ी देशों के नेताओं और इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद ये समझौता फाइनल हो रहा है। ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोला जाएगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। इस खबर के आने के बाद अब सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। ट्रम्प ने ओवल ऑफिस से कई देशों के नेताओं से की बात राष्ट्रपति ट्रम्प ने ओवल ऑफिस से एक जॉइंट कॉल की। इसमें उन्होंनें मुस्लिम देशों के नेताओं से बात की। ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, कहा- रुख बदल लेते हैं एक तरफ जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल मतभेदों को कम करने के लिए तेहरान में है, वहीं ईरान ने ट्रम्प प्रशासन की विश्वसनीयता पर शक जताया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “हम कह सकते हैं कि हम समझौते के बहुत दूर भी हैं और बहुत करीब भी। हमारे पास अमेरिकी पक्ष का पुराना अनुभव है, जो अपनी ही बातों का खंडन करता है और रुख बदल लेता है। हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो सकते कि उनका यह नजरिया फिर नहीं बदलेगा।” न्यूक्लियर प्रोग्राम जैसे विवादित मुद्दों पर स्थिति साफ नहीं ट्रम्प ने जंग खत्म करने को लेकर पहले भी कई दावे किए हैं, लेकिन इस बार भी यह साफ नहीं है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का कोई समाधान निकला है या नहीं। 28 फरवरी को शुरू हुई थी जंग, अप्रैल में हुआ था सीजफायर मिडिल ईस्ट में यह विवाद तब बढ़ा था, जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बड़े हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी हुए और तब से पर्दे के पीछे से शांति समझौते की बातचीत चल रही है। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से कच्चे तेल का दाम गिर सकते हैं इस जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया था। यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए लाइफलाइन की तरह है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर कुल तेल सप्लाई का करीब पांचवां (20%) हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। इस रास्ते के दोबारा खुलने की उम्मीद से ही कच्चे तेल के बाजारों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं। 28 फरवरी को जब जंग की शुरुआत हुई थी तो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा था। मार्च-अप्रैल तक दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। फिर सीजफायर के ऐलान के बाद दामों में उतार-चढ़ाव रहा और ये 100 डॉलर से नीचे आ गए। अभी ब्रेंट क्रूड ऑयल 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
Ram Charan Apologizes to Jasprit Bumrah for Football Gaffe

38 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ फिल्म स्टार रामचरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जान्हवी कपूर भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान रामचरण ने भारतीय क्रिकेटरों की तारीफ की, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए उनसे एक भूल हो गई। उन्होंने क्रिकेट की जगह गलती से फुटबॉल से जोड़ दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद रामचरण ने तुरंत बुमराह से माफी मांगी और इसे भीड़ के बीच हुई उत्साह में हुई गलती बताया है। एक्टर राम चरण। क्रिकेटरों को बताया लीजेंड और फायर भोपाल में हुए इस कार्यक्रम के दौरान रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को ‘लंबा और महान सफर’ बताया। महेंद्र सिंह धोनी को ‘शांत और कूल’ कहा, जबकि रोहित शर्मा को ‘हर किसी का पसंदीदा इंसान’ बताया। विराट कोहली का नाम सामने आने पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द ‘फायर’ कहा। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक बार उन्होंने मध्यप्रदेश को बिहार कहकर पुकारा। जब वे स्टेज से जनता को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने कहा हमारे, बिहार के लोगों को, बिहार के लोग, मेरे आप साथ हो आप? मांगी माफी, खुद को बताया भुलक्कड़ वीडियो सामने आने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ एक इंसानी भूल थी।” रामचरण ने आगे लिखा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल की सराहना करते हैं। हालांकि रामचरण की इस गलती के बाद उनके की फैंस उनका सपोर्ट करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि “रामचरण ने बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बना दिया। लेकिन मुझे पसंद आया जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने ये बात कही।” फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में जानिए फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसकी स्टारकास्ट भोपाल में इसके संगीत को प्रमोट करने आई थी। इस फिल्म में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। रामचरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद से ही उत्तर भारत में भी उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी रहती है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें रैपिड फायर विद राम चरण:सलमान खान को कहा मोस्ट स्टाइलिश, जानिए विलेन बनने के हाईपोथेटिकल सवाल का क्या था मजेदार जवाब साउथ सुपरस्टार राम चरण, RRR, मगधीरा, रंगस्थल जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब जल्द ही फिल्म पेद्दी ला रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म रिलीज से पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राम चरण ने रैपिड फायर के कई बेहतरीन सवालों का मजेदार जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें… भोपाल में गूंजी AR रहमान की आवाज, झूम उठे फैंस:फिल्म ‘पेद्दी’ का प्रमोशन करने पहुंचे राम चरण और जाह्नवी कपूर, भेल दशहरा मैदान पर उमड़े फैंस भोपाल के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक एआर रहमान लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे। कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही मैदान में फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे लोग एआर रहमान की आवाज सुनने के लिए घंटों से इंतजार करते नजर आए। रहमान ने तेलुगू फिल्म पेद्दी के गाने ‘होलु लू’ गाया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









