ब्रांड्स को अपनी दुनिया का हिस्सा बनाना चाह रहे जेनजी:भारत का लाइव इवेंट सेगमेंट 2025 में 44% बढ़कर 14,500 करोड़ रुपए तक पहुंचा

आप हाल के 3 ऑनलाइन विज्ञापन याद कर सकते हैं? शायद नहीं। लेकिन दोस्तों के साथ देखा गया आखिरी कॉन्सर्ट या कॉमेडी शो जरूर याद होगा। यही फर्क भारत के मार्केटिंग की दुनिया को बदल रहा है। फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का लाइव इवेंट सेगमेंट 2025 में 44% बढ़कर ~14,500 करोड़ तक पहुंच गया। अब यह मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे तेज बढ़ने वाली कैटेगरी है। यह एक बड़े बदलाव का सिर्फ एक उदाहरण है। बुकमाईशो में पार्टनरशिप और रेवेन्यू हेड समृद्धा तिब्रेवाला फॉर्च्यून इंडिया से कहती हैं कि यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के व्यवहार में ढांचागत बदलाव है। अनिरुद्ध रविचंदर के शो मिनटों में हाउसफुल हो जाते हैं, जाकिर खान 40 से ज्यादा शहरों में हॉल भर रहे हैं और ‘हमारे राम’ जैसे नाटक 500 शोज का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ब्रांड्स इस बदलाव को भांप चुके हैं। पहले सफलता का पैमाना था कि कितनी आंखों ने लोगो देखा। अब सवाल यह है कि दर्शक ने कितनी गहराई से ब्रांड को महसूस किया। बुकमाईशो की ईवाई-पार्थेनन के साथ तैयार रिपोर्ट बताती है कि लाइव इवेंट में ऑन-ग्राउंड अनुभव लेने वाले 59% दर्शकों को वहां मौजूद ब्रांड्स याद रहे। 63% ने माना कि ब्रांड्स ने उनका अनुभव बेहतर बनाया और 81% को यह एकीकरण स्वाभाविक लगा। कुछ दिलचस्प उदाहरण भी हैं। मसलन, एयरबीएनबी ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुंबई के अनुभवों को क्यूरेट किया। रुपे ने टिकट बुकिंग से लेकर इवेंट तक के पूरे सफर में फैन की परेशानियां दूर कीं। लेनोवो ने लोलापालूजा में एआई-जनरेटेड पर्सनलाइज्ड पोस्टर बनाने का मौका दिया। यहां हर अनुभव अलग, हर याद निजी है। तिब्रेवाला कहती हैं कि जेन जी (15-30 साल के युवा और किशोर) ब्रांड्स से बात सुनना नहीं चाहती। यह पीढ़ी चाहती है कि ब्रांड उनकी दुनिया का हिस्सा बने। इसीलिए सफल ब्रांड अब ग्राहकों के एक्सपीरियंस पर फोकस कर रहे हैं। तिब्रेवाला के मुताबिक आगे का रास्ता और चौड़ा है। कॉमेडी, रीजनल म्यूजिक, इमर्सिव आर्ट एग्जीबिशन और टियर-2,3 शहर- सब नए मोर्चे हैं। एआई-जनरेटेड कंटेंट की बाढ़ में लाइव एंटरटेनमेंट वह इंसानी अनुभव है, जिसकी नकल कोई एल्गोरिदम नहीं कर सकता। हजारों लोगों का एक साथ एक गाना गुनगुनाना- ये पल न रिकॉर्ड होता है, न दोहराया जा सकता है। जैसा तिब्रेवाला कहती हैं, ‘यादें वापस नहीं होतीं’ और यही वह जगह है, जहां असली मार्केटिंग हो रही है।’ पहुंच नहीं, भागीदारी बना सफलता का नया पैमाना पारंपरिक मार्केटिंग में ‘रीच’ और ‘इम्प्रेशन’ सफलता के पैमाने थे। अब ये सिर्फ न्यूनतम अपेक्षा हैं। ब्रांड्स अब ‘एंगेजमेंट डेप्थ’, दर्शक की भावनात्मक भागीदारी, इवेंट के बाद की चर्चा और टिकाऊ ब्रांड अफिनिटी को मापना चाहते हैं। लाइव इवेंट में एक दर्शक जो सहज रूप से ब्रांड का प्रचार अपने समुदाय में करे, वह करोड़ों की डिजिटल रीच से कहीं अधिक मूल्यवान है।
पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे:विचारधारा से समझौता मंजूर नहीं, ट्रम्प मुस्लिम देशों से बोले थे- इजराइल से दोस्ती करें

पाकिस्तान ने इजराइल से दोस्ती करने और उसे देश की मान्यता देने से साफ इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मौलिक विचारधाराओं से समझौता नहीं कर सकता। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान से कहा था कि अगर वह अमेरिका-ईरान शांति समझौते की प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है, तो उसे अब्राहम समझौते में शामिल होकर इजराइल को अलग देश की मान्यता देनी होगी। इसके बाद पाकिस्तान ने साफ कहा है कि वह इस मांग को मानने के मूड में नहीं है। आसिफ ने इजराइल पर निशाना साधते हुए कहा, “हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता।” आसिफ ने पाकिस्तान की पासपोर्ट नीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का शायद इकलौता देश है, जिसके पासपोर्ट पर साफ लिखा होता है कि यह इजराइल के लिए मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रुख पूरी तरह साफ है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रम्प ने कई मुस्लिम देशों से इजराइल से रिश्ते सुधारने को कहा डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कई मुस्लिम और अरब देशों से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील की। ट्रम्प ने इसे ईरान के साथ संभावित शांति बातचीत से भी जोड़ा। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम भी उन देशों में शामिल किया था, जिनसे अमेरिका इजराइल को मान्यता देने की उम्मीद कर रहा है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका मध्य-पूर्व में नई रणनीतिक साझेदारियां बनाने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प पहले भी अब्राहम अकॉर्ड्स को अपनी बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बता चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान पर इजराइल को मान्यता देने का दबाव पड़ा हो। 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा था कि अमेरिका और कुछ दूसरे देशों की तरफ से पाकिस्तान पर इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के लिए अब्राहम समझौते में शामिल होना मुश्किल पाकिस्तान के लिए अब्राहम समझौते में शामिल होने का मामला बेहद संवेदनशील और राजनीतिक रूप से मुश्किल है। पाकिस्तान लंबे समय से खुद को फिलिस्तीन के समर्थक देश के तौर पर पेश करता रहा है। वहां आम जनता के बीच फिलिस्तीन का मुद्दा भावनात्मक और धार्मिक दोनों स्तर पर बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहेगा लेकिन वह अपनी घरेलू राजनीति को भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। पाकिस्तान ने पिछले 78 साल में कभी इजराइल को मान्यता नहीं दी है। उसका आधिकारिक रुख यह रहा है कि जब तक 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनता, तब तक वह इजराइल को मान्यता नहीं देगा। इसी वजह से पाकिस्तान में इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने का मुद्दा हमेशा घरेलू राजनीति से भी जुड़ा रहा है। किसी भी सरकार के लिए इस पर नरम रुख अपनाना राजनीतिक जोखिम माना जाता है। पाकिस्तान ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस में हिस्सा लेने पर भी सफाई दी थी इस साल जनवरी में पाकिस्तान ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस में हिस्सा लिया था। उस समय भी पाकिस्तान के भीतर यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या वह धीरे-धीरे अब्राहम समझौते की तरफ बढ़ रहा है। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का अब्राहम समझौते से कोई संबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और वह इस समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा। पाकिस्तान की मुश्किल इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि खाड़ी के कई देश अब अमेरिका के दबाव में इजराइल के साथ संबंध बढ़ा रहे हैं। इनमें सऊदी अरब समेत कई अहम देश शामिल हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी हद तक खाड़ी देशों की मदद पर निर्भर है। उसे वहां से आर्थिक सहायता और सैन्य सहयोग भी मिलता है। ऐसे में ट्रम्प की मांग को सीधे खारिज करना पाकिस्तान के लिए जोखिम भरा कदम माना जा रहा है। अमेरिकी समर्थक गठबंधन बनाना चाहते हैं ट्रम्प एक्सिओस के मुताबिक ट्रम्प की सबसे बड़ी रणनीतिक कोशिश यह है कि ईरान युद्ध खत्म होने के बाद पश्चिम एशिया में एक नया अमेरिकी समर्थक गठबंधन तैयार किया जाए, जिसमें इजराइल और प्रमुख अरब देश एक साथ हों। दशकों तक अरब देशों की नीति थी कि फिलिस्तीन मुद्दा सुलझे बिना इजराइल को मान्यता नहीं दी जाएगी। ट्रम्प की कोशिशों के बाद 2020 में अब्राहम समझौते ने उस पुरानी नीति को तोड़ दिया। इसके तहत UAE, बहरीन और मोरक्को जैसे देशों ने इजराइल के साथ आधिकारिक संबंध बनाए।
कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया है, जो उनके खिलाफ दर्ज ‘कांतारा’ फिल्म के दैवा सीन की मिमिक्री मामले में दिया गया था। कोर्ट ने अप्रैल में उन्हें चार हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर दर्शन करने का आदेश दिया था। रणवीर सिंह का यह मंदिर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले ही फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने के कारण उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया है। आम भक्त की तरह कतार में लगकर किए दर्शन रणवीर सिंह मंगलवार सुबह मैसूर पहुंचे। इससे पहले सुबह जल्दी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने किसी वीआईपी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया। वे एक आम श्रद्धालु की तरह कतार में खड़े हुए और देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए। गर्भगृह के प्रवेश द्वार तक उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसे अंदर जाने से पहले हटा दिया। वे बिना किसी पूजा सामग्री के खाली हाथ पहुंचे थे और मंदिर में विशेष प्रार्थना की। गोवा के फिल्म फेस्टिवल से शुरू हुआ था विवाद यह पूरा विवाद पिछले साल 30 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह से शुरू हुआ था। इस समारोह में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के प्रसिद्ध ‘दैवा’ सीन की मिमिक्री की थी, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी नजर आए थे। इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कन्नड़ समुदाय के एक बड़े हिस्से ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हाई कोर्ट ने दिया था मंदिर जाने का आदेश मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने फरवरी 2026 में राहत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था। तब कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल में रणवीर ने कोर्ट में एक संशोधित हलफनामा दायर कर बिना किसी शर्त के माफी मांगी थी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सफाई देते हुए लिखा था कि उनका इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग की सराहना करना था और वे सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इस पर कोर्ट ने मामले को बंद करने के संकेत देते हुए उन्हें मंदिर जाने का आदेश दिया था। ‘डॉन 3’ विवाद के ठीक अगले दिन पहुंचे मैसूर रणवीर का यह मंदिर दौरा उस वक्त हुआ है जब वे एक और बड़े विवाद में घिरे हैं। सोमवार को ही फिल्म फेडरेशन FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग निर्देश) जारी किया है। उन पर आरोप है कि वे फिल्म ‘डॉन 3’ के प्रोजेक्ट से ऐन वक्त पर पीछे हट गए, जिससे डायरेक्टर फरहान अख्तर और मेकर्स को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बड़े फैसले के अगले ही दिन रणवीर मैसूर के मंदिर में प्रार्थना करते नजर आए।
कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया है, जो उनके खिलाफ दर्ज ‘कांतारा’ फिल्म के दैवा सीन की मिमिक्री केस में दिया गया था। कोर्ट ने अप्रैल में उन्हें चार हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर दर्शन करने का आदेश दिया था। रणवीर सिंह का यह मंदिर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले ही फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने के कारण उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी कर उन्हें बैन कर दिया था। आम भक्त की तरह कतार में लगकर किए दर्शन रणवीर सिंह मंगलवार सुबह मैसूर पहुंचे। इससे पहले सुबह जल्दी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने किसी वीआईपी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया। वे एक आम श्रद्धालु की तरह कतार में खड़े हुए और देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए। गर्भगृह के प्रवेश द्वार तक उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसे अंदर जाने से पहले हटा दिया। वे बिना किसी पूजा सामग्री के खाली हाथ पहुंचे थे और मंदिर में विशेष प्रार्थना की। गोवा के फिल्म फेस्टिवल से शुरू हुआ था विवाद यह पूरा विवाद पिछले साल 30 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह से शुरू हुआ था। इस समारोह में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के प्रसिद्ध ‘दैवा’ सीन की मिमिक्री की थी, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी नजर आए थे। इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कन्नड़ समुदाय के एक बड़े हिस्से ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हाई कोर्ट ने दिया था मंदिर जाने का आदेश मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने फरवरी 2026 में राहत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था। तब कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल में रणवीर ने कोर्ट में एक संशोधित हलफनामा दायर कर बिना किसी शर्त के माफी मांगी थी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सफाई देते हुए लिखा था कि उनका इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग की सराहना करना था और वे सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इस पर कोर्ट ने मामले को बंद करने के संकेत देते हुए उन्हें मंदिर जाने का आदेश दिया था। ‘डॉन 3’ विवाद के ठीक अगले दिन पहुंचे मैसूर रणवीर का यह मंदिर दौरा उस वक्त हुआ है जब वे एक और बड़े विवाद में घिरे हैं। सोमवार को ही फिल्म फेडरेशन FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग निर्देश) जारी किया है। उन पर आरोप है कि वे फिल्म ‘डॉन 3’ के प्रोजेक्ट से ऐन वक्त पर पीछे हट गए, जिससे डायरेक्टर फरहान अख्तर और मेकर्स को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बड़े फैसले के अगले ही दिन रणवीर मैसूर के मंदिर में प्रार्थना करते नजर आए।
दही खीरा सूप रेसिपी: बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार करें ‘कुकुंबर गजपाचो’, चिलचिलाती धूप में बॉडी बरकरार एकदम बच्चा

सूप बनाने के लिए दो कलियां, ताजा दही, लहसुन की गोलियां, एक छोटा प्याज, आठ से दस पुदीने की सब्जियां, एक बड़ा मसाला जैतून का तेल, एक बड़ा नमक का रस, नमक, काली मिर्च का पाउडर और ठंडा पानी लें। छवि: एआई सबसे पहले दोनों खेडों को अच्छी तरह धोकर छीलने के लिए पर्याप्त की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद लहसुन, प्याज और लहसुन को छोटे-छोटे नमूनों में काट लें ताकि पीसने में आसानी हो। छवि: एआई अब एक मिक्सी जार में कटे हुए केकड़े, ताजा दही, कटा हुआ प्याज, लहसुन और पुदीने की चीजें। इन सभी एनल को तब तक अच्छे से सलाह दी जाए जब तक कि एक खिलौना और बेकल पेस्ट न बन जाए। छवि: एआई अब इसमें जैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च का पाउडर अच्छी तरह मिलाया जाता है। नरम या पतला करने के लिए आप ज़रूरत के हिसाब से थोड़ा ठंडा पानी मिला सकते हैं। छवि: एआई बेहतरीन स्वाद के लिए आप एक घंटे के लिए फर्म में जाकर खूब ठंडा कर लें। इसके बाद इसे सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से पुदीने की नाशवान वशीभूत के पेय पदार्थों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। छवि: एआई शरीर को एक विशेषज्ञ बताता है और पेट को अंदर से ठंडक देता है। प्रभाव पड़ने के कारण यह बहुत जल्दी पच जाता है। यह सुपर लो कैलोरी और अत्यंत संरचनात्मक है, जो वजन को बनाए रखने में भी मदद करता है। छवि: फ्रीपिक (टैग्सटूट्रांसलेट)दही खीरा सूप रेसिपी(टी)ककड़ी गज़्पाचो हिंदी में(टी)गर्मी में ठंडा सूप रेसिपी(टी)गर्मी में हाइड्रेटेड कैसे रहें(टी)स्वस्थ दही रेसिपी(टी)त्वरित गर्मी का नाश्ता(टी)वजन घटाने के लिए ग्रीष्मकालीन सूप(टी)ताज़ा हिंदी भोजन समाचार
RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। . आयोग ने परीक्षा के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया गया है। बता दें कि ये वैकेंसी 6500 पदों पर है और करीब 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए है। एग्जाम शेड्यूल… ग्रुप-ए ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय रखा गया हैं। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 12 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप-बीग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 13 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप-सी ग्रुप- सी के अन्तर्गत साइंस एवं संस्कृत विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संस्कृृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप-डी ग्रुप- डी के अन्तर्गत गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 16 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक इंग्लिश तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक पंजाबी तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सिंधी एवं गुजराती विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुल 6500 पदों पर होगी भर्ती उक्त परीक्षान्तर्गत 10 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 6500 पदों पर भर्ती होगी। विषय- पद हिंदी – 1052 अंग्रेजी – 1305 संस्कृत – 940 गणित – 1385 विज्ञान – 1355 सामाजिक विज्ञान – 401 उर्दू – 48 पंजाबी – 11 सिंधी – 2 गुजराती – 1 ……… पढें ये खबर भी…. SI-भर्ती 2021,सभी अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी KYC:RPSC ने 3.83 लाख कैंडिडेट्स के SSO आईडी जारी किए, फ्री में होंगे करेक्शन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती री-एग्जाम 2021’ भर्ती में सभी 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘SSO आईडी’ भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। पूरी खबर पढें
Arshdeep Singh Deletes Instagram Posts Amidst IPL Trolling

स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्शदीप सिंह ने IPL के मौजूदा सीजन में 10 से ज्यारा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL सीजन से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर की। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया। पंजाब के बाहर होने के बाद उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, पोस्ट डिलीट करने की असल वजह सामने नहीं आई है। अर्शदीप के अकाउंट में महज 44 पोस्ट की बची हैं। कोहली के साथ ही वायरल रील भी शामिल विराट कोहली के साथ की वायरल रील भी शामिल है, जिसमें अर्शदीप ने मजाक में कोहली से कहा था कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे। इस पर कोहली ने भी मजेदार जवाब दिया था। इस वीडियो को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच के बाद अर्शदीप ने कोहली के साथ रील बनाई थी। 2 वीडियो, जिन पर विवाद हुआ था अर्शदीप की लाइव स्ट्रीमिंग में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते दिखे थे। तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इसे नस्लीय बताया। दावा था- प्लेयर्स के वीडियो फ्रेंचाइजी ही पोस्ट करेंगी हाल ही में PTI ने दावा किया था कि पंजाब किंग्स खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो अब केवल फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश देने वाला था। 14 विकेट ही ले सके अर्शदीप, पंजाब लीग स्टेज से बाहर इस IPL में अर्शदीप का प्रदर्शन खास नहीं रहा। वे 14 मैचों में महज 14 विकेट ही ले सके। उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए। पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। ——————————————————- अर्शदीप सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्शदीप ने तिलक से पूछा- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का स्नैपचैट वीडियो पोस्ट चर्चाओं में है। 14 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में वे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा से पूछ रहे हैं- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया? इसे भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने नस्लीय टिप्पणी बताया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Arshdeep Singh Deletes Instagram Posts Amidst IPL Trolling

स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्शदीप सिंह ने IPL के मौजूदा सीजन में 10 से ज्यारा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL सीजन से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर की। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया। पंजाब के बाहर होने के बाद उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, पोस्ट डिलीट करने की असल वजह सामने नहीं आई है। अर्शदीप के अकाउंट में महज 44 पोस्ट की बची हैं। कोहली के साथ ही वायरल रील भी डिलीट विराट कोहली के साथ की वायरल रील भी शामिल है, जिसमें अर्शदीप ने मजाक में कोहली से कहा था कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे। इस पर कोहली ने भी मजेदार जवाब दिया था। इस वीडियो को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच के बाद अर्शदीप ने कोहली के साथ रील बनाई थी। 2 वीडियो, जिन पर विवाद हुआ था अर्शदीप की लाइव स्ट्रीमिंग में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते दिखे थे। तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इसे नस्लीय बताया। BCCI ने सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी की थी हाल ही में PTI ने दावा किया था कि पंजाब किंग्स खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो अब केवल फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश देने वाला था। 14 विकेट ही ले सके अर्शदीप, पंजाब लीग स्टेज से बाहर इस IPL में अर्शदीप का प्रदर्शन खास नहीं रहा। वे 14 मैचों में महज 14 विकेट ही ले सके। उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए। पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। ——————————————————- अर्शदीप सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अर्शदीप ने तिलक से पूछा- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का स्नैपचैट वीडियो पोस्ट चर्चाओं में है। 14 मई को पोस्ट किए गए वीडियो में वे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा से पूछ रहे हैं- ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया? इसे भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने नस्लीय टिप्पणी बताया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
एआईएडीएमके को एक और झटका, चौथे विधायक ने छोड़ी छुट्टी, विजय पार्टी में शामिल

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कशगम (अन्नाद्रमुक) के विधायक असाकी सुबाया ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसी डी राजदूत से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र पुनः दिया, जिससे पिछले दो दिनों में वह पार्टी के चौथे नेता बन गए हैं। अंबासमुद्रम के विधायक ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र जारी किया। राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी नहीं दी, इसलिए इसे मंजूरी नहीं दी गई। इसके बाद सुबाया ने टाइप किया हुआ लेटर तुरंत वापस ले लिया और कुछ ही मिनटों में हस्तलिखित लेटर पेश किया जिसे लैबोरेटरी ने स्वीकार कर लिया। सुबाया उन बागी बिश्नामे में शामिल हैं राजा राज्य के पूर्व संग्रहालय सी. वी षणमुगम और एस. पी. वेलुमणि का समर्थन किया गया था और 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान तमिलगा वेत्री कशगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में मतदान किया गया था। अन्नाद्रमुक के नेता मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम टीवीके में शामिल हो गये. पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ‘सीटी’ के लिए इन सीटों पर टीवी के टिकट मिलने की संभावना है।
The world’s first doping-friendly tournament sparked outrage in the sports world.

Hindi News Sports The World’s First Doping friendly Tournament Sparked Outrage In The Sports World. न्यूयॉर्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिश्चियन एंगरमेयर।- फाइल फोटो जोखिम और मुनाफे की बुनियाद पर खड़े शहर लास वेगास में इन दिनों एक अजीबोगरीब खेल की पटकथा लिखी गई। लेखक थे 48 वर्षीय अरबपति बायोहैकर क्रिश्चियन एंगरमेयर… सुबह उठकर वे खुद को वजन घटाने वाली दवाएं, टेस्टोस्टेरोन और लीगल ग्रोथ हार्मोन्स इंजेक्ट करते हैं। फोकस करने के लिए स्लीप एप्निया की दवा और लोगों से घुलने-मिलने के लिए ‘ऑक्सीटोसिन’ की मदद लेते हैं। एंगरमेयर खुद तो 48 की उम्र में 38 के दिखते ही हैं, पर अब वह पूरी दुनिया को ‘बायोहैकिंग’ का दीवाना बनाने निकले हैं। वे ‘एनहैंस्ड गेम्स’ के फाउंडर हैं। बीते रविवार को हुए इस अनूठे टूर्नामेंट में एथलीट्स पर ड्रग्स, स्टेरॉयड, हार्मोन्स और पेप्टाइड्स लेने पर कोई प्रतिबंध नहीं था, बल्कि उन्हें सरेआम इसे लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। खेल इतिहास में पहली बार किसी टूर्नामेंट को खुलेआम ‘डोपिंग को बढ़ावा’ देने के लिए तैयार किया गया।पहली बार हुए इस आयोजन में दुनियाभर के 42 शीर्ष तैराक, धावक और वेटलिफ्टर ने हिस्सा लिया, जिनमें कई ओलिंपिक मेडल विजेता भी थे। इनमें से 91% टेस्टोस्टेरोन और 79% ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन के हैवी डोज पर हैं। ग्रीक ओलिंपिक तैराक क्रिस्टियन गोलोमेव ने गुप्त ट्रायल के दौरान 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 20.89 सेकंड का समय निकालकर आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड को दो सौवें सेकंड से तोड़ दिया, जिसके लिए उन्हें करीब 9.55 करोड़ रुपए का बोनस भी मिला। कंपनी के 29 वर्षीय सीईओ मैक्स मार्टिन का कहना है,‘यह इनोवेशन सिर्फ एथलीट्स के लिए नहीं है। यह उन दादाजी के लिए भी है जो अपने पोते के साथ पार्क में दौड़ने के लिए ऊर्जा चाहते हैं।’ दिग्गजों ने किया निवेश, नजर 650 लाख करोड़ की वेलनेस इंडस्ट्री पर 11,460 करोड़ रु. के वैल्यूएशन के साथ पब्लिक हुई कंपनी एनहैंस्ड गेम्स इंक के पीछे सिलिकॉन वैली के दिग्गज अरबपति पीटर थिएल व ट्रम्प जूनियर की साझेदारी वाली वेंचर फर्म ‘1789 कैपिटल’ का हाथ है। एंगरमेयर इसके कोफाउंडर हैं। 191 करोड़ की लागत से हुए इस इवेंट का मकसद स्पोर्ट्स नहीं, बल्कि बिजनेस एम्पायर खड़ा करना है। कंपनी का टेलीहेल्थ प्लेटफॉर्म ‘एनहैंस्ड’ जल्द ही आम लोगों को टेस्टोस्टेरोन और एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स बेचेगा। 650 लाख करोड़ रु. की वैश्विक वेलनेस इंडस्ट्री को भुनाने के लिए इस टूर्नामेंट ‘लाइव विज्ञापन’ की भूमिका निभाई। गलत संदेश जाएगा इवेंट को लेकर खेल जगत और मेडिकल एक्सपर्ट में आक्रोश है। अमेरिकी एंटी-डोपिंग एजेंसी के प्रमुख ट्रैविस टायगार्ट मानते हैं कि इससे बच्चों में गलत संदेश जाएगा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए ड्रग्स जरूरी हैं। वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी ने चेतावनी दी है कि भले ही ये दवाएं डॉक्टरों की देखरेख में दी जा रही हों, पर इनके कॉकटेल से भविष्य में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, लिवर डैमेज और अचानक मौत का खतरा बढ़ जाता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔






