BC Police Station Threat Gangs 1000 Shooters Ready

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व कनाडा में फायरिंग करते हुए गैंगस्टर। कनाडा में चल रही जबरन वसूली और हिंसक वारदातों के पीछे सक्रिय लॉरेंस गैंग के सिंडिकेट ने ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए एक लेटर भेजा है। लेटर में गैंग की ओर से दावा किया गया है कि कनाडा में उनके 1000 से अधिक ‘फुट सोल्जर्स’ या ग्राउंड स . लेटर सामने आने के बाद कनाडा के सुरक्षा तंत्र और वहां रह रहे दक्षिण एशियाई समुदाय, खासकर भारतीय और पंजाबी मूल के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यह खुलासा गुरुवार को कनाडा में चल रही एक डिपोर्टेशन सुनवाई के दौरान हुआ। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जबरन वसूली मामलों के एक प्रमुख जांचकर्ता और एडमॉन्टन पुलिस सेवा के जासूस ने इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड के सामने गवाही देते हुए बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड पुलिस स्टेशन में पिछले साल 13 अगस्त 2025 को यह पत्र पहुंचा था। लेटर की सामग्री और स्रोतों की जांच लेटर ने कनाडा में संगठित अपराध के उस नेटवर्क को उजागर किया है, जिसे भारत की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जाता है। कनाडा पुलिस अब इस लेटर की सामग्री और इसके स्रोतों की गहन जांच कर रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लॉरेंस के पत्र में क्या-क्या कहा गया, सिलसिलेवार जानिए… 1,000 शूटरों की फौज का दावा: कैनेडियन मीडिया के अनुसार पत्र में सबसे बड़ा और डराने वाला दावा यह किया गया है कि बिश्नोई गैंग ने कनाडा के विभिन्न प्रांतों में अपने पैर पूरी तरह पसार लिए हैं। समूह के पास कनाडा के भीतर ही 1,000 से अधिक फुट सोल्जर्स मौजूद हैं, जो गैंग के एक इशारे पर किसी भी समय, कहीं भी फायरिंग या अन्य हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार खड़े हैं। आपराधिक साम्राज्य की रूपरेखा: पत्र में बिश्नोई गैंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क और संगठन की संरचना की बकायदा रूपरेखा पेश की है। इसमें बताया गया है कि भारत से लेकर कनाडा तक उनका यह सिंडिकेट किस तरह आपस में जुड़ा हुआ है और कनाडाई धरती पर उनकी ताकत कितनी बढ़ चुकी है। हर बिजनेस को ‘टैक्स’ देना ही होगा: पत्र में कनाडा के भीतर सक्रिय व्यापारियों और समृद्ध परिवारों को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है। इसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि कनाडा में चल रहे हर एक बिजनेस को गैंग को ‘टैक्स’ (प्रोटेक्शन मनी/जबरन वसूली की रकम) चुकाना ही पड़ेगा। आर्थिक लाभ ही मुख्य मकसद: पत्र की भाषा और मांगों से स्पष्ट है कि इस गिरोह का प्राथमिक और एकमात्र उद्देश्य कनाडाई व्यापारियों को डरा-धमकाकर भारी-भरकम रकम वसूलना और वित्तीय लाभ कमाना है। ‘टैक्स’ न देने की सूरत में अंजाम भुगतने की खुली धमकी दी गई है। कनाडाई कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती: यह पत्र किसी व्यक्ति या व्यापारी को न भेजकर सीधे ‘पुलिस स्टेशन’ के पते पर भेजा गया था। जांचकर्ताओं का मानना है कि ऐसा करके गैंग ने कनाडा की पुलिस और लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे सरकारी तंत्र से बिल्कुल नहीं डरते और उनका नेटवर्क बेहद मजबूत है। फायरिंग करते हुए गैंगस्टर। कनाडा में जबरन वसूली और गैंग से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां, जानिए.. 1. ‘प्रोजेक्ट अल-एक्सटॉर्शन’ और ‘ऑपरेशन कम्युनिटी शील्ड’ की कार्रवाई पत्र मिलने के बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एडमॉन्टन पुलिस सेवा के जासूस कॉन्स्टेबल केविन सेंट लुइस ने बताया कि वे ‘प्रोजेक्ट अल-एक्सटॉर्शन’ के तहत काम कर रहे हैं, जो विशेष रूप से अल्बर्टा प्रांत में दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाने वाले संगठित अपराधों की जांच कर रहा है। वहीं, एबॉट्सफोर्ड पुलिस विभाग के सार्जेंट पॉल वॉकर ने पुष्टि की है कि उनकी आंतरिक टास्क फोर्स, जिसे ‘ऑपरेशन कम्युनिटी शील्ड’ नाम दिया गया है, इस पत्र के मूल स्रोत और इसके पीछे के किरदारों की गहनता से तफ्तीश कर रही है। इस पत्र की कॉपियां पूरे कनाडा की पुलिस एजेंसियों के साथ साझा की गई हैं। 2. नए कनाडाई गुर्गों की भर्ती जांच में यह बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है कि भारत में बैठा लॉरेंस बिश्नोई कनाडा में कोई पेशेवर शूटर भारत से नहीं भेज रहा है, बल्कि वह कनाडा की धरती पर ही मौजूद भारतीय नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों का इस्तेमाल कर रहा है। इन युवाओं को गोलीबारी करने या डराने-धमकाने वाले पत्र पहुंचाने के लिए बेहद “छोटी” रकम का भुगतान किया जाता है। जासूस सेंट लुइस ने गवाही दी कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे कनाडाई-भारतीय युवाओं को ये गैंग्स एक ‘जुड़ाव की भावना’ और एक कम्युनिटी का अहसास दिलाते हैं। परदेस में अकेले रह रहे युवाओं को अपना शिकार बनाना इन गैंग्स के लिए बेहद आसान होता है, जो बाद में उनके लिए हिंसक वारदातों को अंजाम देने लगते हैं। 3. व्हाट्सएप कॉल्स और नया मुख्य किरदार ‘जोरा सिद्धू’ कनाडा पुलिस के अनुसार, वसूली की यह पूरी स्क्रिप्ट डिजिटल माध्यमों से लिखी जा रही है। व्यापारियों से संपर्क करने के लिए केवल एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। इन कॉल्स या मैसेजेस में अमूमन लॉरेंस बिश्नोई या उसके कनाडा स्थित मुख्य लेफ्टिनेंट रहे गोल्डी बराड़ के नाम का खौफ दिखाया जाता है। हालांकि, पुलिस की जांच में एक नया और सबसे बड़ा नाम सामने आया है जोरा सिद्धू। पुलिस के अनुसार, कनाडाई व्यापारियों से वसूली करने के लिए जो व्यक्ति लगातार फोन और मैसेज कर रहा था, वह जोरा सिद्धू ही है। पुलिस का पुख्ता अनुमान है कि यह जबरन वसूली की कॉल करते समय जोरा सिद्धू कनाडा की सीमा के भीतर मौजूद नहीं था, बल्कि वह किसी अन्य देश से बैठकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। 4. बिश्नोई और गोल्डी बराड़ में फूट, बदले गैंग के तौर-तरीके कनाडा पुलिस की गवाही में यह भी सामने आया कि पिछले साल भारत में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में उसके मुख्य सिपहसालार गोल्डी बराड़ के बीच किसी बात को लेकर गंभीर अनबन हो गई, जिसके बाद यह पूरा ग्रुप दो धड़ों में टूट गया। इस फूट के बाद गैंग के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आया। पहले गैंग के सदस्य व्यापारियों को फोन कर पैसे मांगते थे और न देने पर गोली
वर्ल्ड अपडेट्स:नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल का जबरदस्त समर्थन, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वहीं से

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजराइल को आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलता है। वेस्ट बैंक में गुरुवार को आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारत इजराइल की ग्लोबल रणनीति में बेहद खास जगह रखता है। उन्होंने भारत और इजराइल के रिश्तों को अनोखा बताया और कहा कि भारत के लोगों में इजराइल के प्रति खास लगाव है। नेतन्याहू ने कहा, दुनिया के कई हिस्सों में हमें वैधता खत्म करने की कोशिशों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, भारत में इजराइल के लिए बिल्कुल अलग तरह का प्यार है, बेहद जबरदस्त प्यार। मुझे लगता है कि मेरे सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स भारत में हैं।
India Women Beat England in 1st T20

Hindi News Sports Cricket India Women Beat England In 1st T20 | Jemimah, Yastika Fifty, Nandini Sharma Debut 3 Wickets 18 मिनट पहले कॉपी लिंक चेम्सफोर्ड में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था और स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही थीं। भारत ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 69 और यास्तिका भाटिया ने 54 रन बनाए। डेब्यू मैच खेल रहीं नंदनी शर्मा ने 3 विकेट लिए। शुरुआती झटकों के बाद यास्तिका और जेमिमा ने संभाली पारी टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। लॉरेन बेल ने पहले ओवर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को आउट कर भारत का स्कोर 7 रन पर 2 विकेट कर दिया। इसके बाद दो साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में लौटीं यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी संभाली। जेमिमा और यास्तिका ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रन की पार्टनरशिप की। दो साल बाद लौटीं यास्तिका ने 31 बॉल में बनाई फिफ्टी अप्रैल 2024 के बाद पहला मैच खेल रहीं यास्तिका भाटिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने इसी वोंग के ओवर में 4 चौकों समेत 27 रन बटोरे और सोफी एसलस्टोन पर सिक्स भी लगाया। यास्तिका ने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। जेमिमा और यास्तिका ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए। लॉरेन बेल ने शुरुआती सफलता दिलाई लॉरेन बेल ने इंग्लैंड को शुरुआती सफलताएं दिलाईं। हालांकि, खराब फील्डिंग से भारतीय बल्लेबाजों को रन लेने के मौके मिले। टिली कॉर्टिन-कोलमैन के थ्रो पर यास्तिका रन आउट हुईं, जबकि जेमिमा चार्ली डीन की गेंद पर आउट हो गईं। आखिरी ओवरों में ऋचा घोष और भारती फुलमाली जल्दी आउट हुईं, लेकिन दीप्ति शर्मा की 22 रन की पारी से भारत ने बड़ा स्कोर बनाया। एमी जोन्स की फिफ्टी भी इंग्लैंड को नहीं बचा सकी 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम 37 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद एमी जोन्स और हीथर नाइट ने 64 रन की साझेदारी की। एमी जोन्स ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। हीथर नाइट इंग्लैंड की ओर से सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 310 मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। डेब्यू मैच में नंदनी शर्मा ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए डेब्यू कर रहीं नंदनी शर्मा ने अपने पहले ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने एमी जोन्स और डैनी गिब्सन को लगातार गेंदों पर शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। नंदनी हैट्रिक पर थीं, लेकिन चार्ली डीन ने अगली गेंद रोक ली। इसके दो गेंद बाद नंदनी ने इसी वोंग को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। इंग्लैंड इसके बाद वापसी नहीं कर सकी और भारत ने 38 रन से मैच जीत लिया। नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Women Beat England in 1st T20

Hindi News Sports Cricket India Women Beat England In 1st T20 | Jemimah, Yastika Fifty, Nandini Sharma Debut 3 Wickets 1 घंटे पहले कॉपी लिंक चेम्सफोर्ड में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था और स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही थीं। भारत ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 69 और यास्तिका भाटिया ने 54 रन बनाए। डेब्यू मैच खेल रहीं नंदनी शर्मा ने 3 विकेट लिए। शुरुआती झटकों के बाद यास्तिका और जेमिमा ने संभाली पारी टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। लॉरेन बेल ने पहले ओवर में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को आउट कर भारत का स्कोर 7 रन पर 2 विकेट कर दिया। इसके बाद दो साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में लौटीं यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी संभाली। जेमिमा और यास्तिका ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रन की पार्टनरशिप की। दो साल बाद लौटीं यास्तिका ने 31 बॉल में बनाई फिफ्टी अप्रैल 2024 के बाद पहला मैच खेल रहीं यास्तिका भाटिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने इसी वोंग के ओवर में 4 चौकों समेत 27 रन बटोरे और सोफी एसलस्टोन पर सिक्स भी लगाया। यास्तिका ने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। जेमिमा और यास्तिका ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए। लॉरेन बेल ने शुरुआती सफलता दिलाई लॉरेन बेल ने इंग्लैंड को शुरुआती सफलताएं दिलाईं। हालांकि, खराब फील्डिंग से भारतीय बल्लेबाजों को रन लेने के मौके मिले। टिली कॉर्टिन-कोलमैन के थ्रो पर यास्तिका रन आउट हुईं, जबकि जेमिमा चार्ली डीन की गेंद पर आउट हो गईं। आखिरी ओवरों में ऋचा घोष और भारती फुलमाली जल्दी आउट हुईं, लेकिन दीप्ति शर्मा की 22 रन की पारी से भारत ने बड़ा स्कोर बनाया। एमी जोन्स की फिफ्टी भी इंग्लैंड को नहीं बचा सकी 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और टीम 37 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद एमी जोन्स और हीथर नाइट ने 64 रन की साझेदारी की। एमी जोन्स ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। हीथर नाइट इंग्लैंड की ओर से सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 310 मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। डेब्यू मैच में नंदनी शर्मा ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए डेब्यू कर रहीं नंदनी शर्मा ने अपने पहले ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने एमी जोन्स और डैनी गिब्सन को लगातार गेंदों पर शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। नंदनी हैट्रिक पर थीं, लेकिन चार्ली डीन ने अगली गेंद रोक ली। इसके दो गेंद बाद नंदनी ने इसी वोंग को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। इंग्लैंड इसके बाद वापसी नहीं कर सकी और भारत ने 38 रन से मैच जीत लिया। नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ऑब्सेस के लिए पीटर ने खुद पर बड़ा दांव लगाया:एक्ट्रेस ईशा सिंह बोलीं- टैलेंट से पहले छोटे शहरों के कलाकारों की पहचान परखी जाती

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अभिनेता-निर्देशक पीटर विल्सन की फिल्म ‘ऑब्सेस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दोनों ने अपने संघर्ष, छोटे शहरों से मुंबई तक के सफर और बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में जगह बनाने की चुनौतियों पर खुलकर बात की। पीटर ने बताया कि फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अभिनय, निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी एक साथ संभाली, जबकि ईशा ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कई जोखिम भरे स्टंट खुद किए। पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल: भोपाल और छोटे शहरों से मुंबई तक का सफर तय करके आज फिल्म ‘ऑब्सेस’ तक पहुंचने पर कैसा महसूस हो रहा है? जवाब/ईशा सिंह: अभी तक हम फिल्म की तैयारियों में इतने व्यस्त थे कि सफर के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिला। लेकिन जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि हम बहुत दूर आ गए हैं। एक छोटे शहर से निकलकर यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। मैं ईश्वर की बहुत आभारी हूं। सवाल: पीटर, आपने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है, प्रोड्यूस भी किया है और इसमें अभिनय भी किया है। यह कितना चुनौतीपूर्ण था? जवाब/पीटर विल्सन: बहुत मुश्किल था। हमने पहले इस किरदार के लिए कई बड़े कलाकारों से बात की, लेकिन हमारे पास कोई बड़ा बैनर या इंडस्ट्री प्रोफाइल नहीं था। तब टीम ने कहा कि यह किरदार मुझे खुद निभाना चाहिए। मुझे इसके लिए 130-140 किलो तक वजन बढ़ाना पड़ा। एक डायरेक्टर के तौर पर मुझे तकनीकी और रचनात्मक दोनों पहलुओं पर ध्यान देना था। यह पूरी तरह जुनून और जिद का नतीजा है। सवाल: ईशा, जब आपको फिल्म का ऑफर मिला तो परिवार का क्या रिएक्शन था? जवाब/ईशा सिंह: यह मेरी दूसरी फिल्म है। इससे पहले मैंने ‘मिडिल क्लास लव’ की थी, जो एक रोमांटिक फिल्म थी। ‘ऑब्सेस’ पूरी तरह अलग है। जब मुझे कहानी सुनाई गई तो लगा कि यह कुछ नया और चुनौतीपूर्ण है। इसमें ग्लैमर कम और अभिनय की गुंजाइश ज्यादा थी। इसलिए मैंने तुरंत हां कह दी। सवाल: पीटर, आपने ईशा को इस किरदार के लिए क्यों चुना? जवाब/पीटर विल्सन: मुझे ऐसे कलाकार की तलाश थी जो किरदार के लिए पूरी तरह समर्पित हो। ईशा का थिएटर बैकग्राउंड और उनके काम के प्रति समर्पण मुझे पसंद आया। उन्होंने कहानी सुनते ही किरदार को समझ लिया था। मुझे भरोसा था कि वह इसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। सवाल: छोटे शहरों से आने वाले कलाकारों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? जवाब/ईशा सिंह: लोग अक्सर कहते हैं कि एक्टिंग कोई करियर नहीं है। खासकर लड़कियों को बहुत बातें सुननी पड़ती हैं। मुझे भी कहा गया कि यह बेवकूफी है। लेकिन मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया। अगर परिवार का भरोसा हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान लगने लगते हैं। पीटर विल्सन: मैं पंजाब के एक छोटे से गांव से आता हूं। इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। कई बार लोगों ने मजाक उड़ाया और कहा कि फिल्म बनाकर दिखाओ, रिलीज करके दिखाओ। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मेरी टीम और साथियों ने मेरा पूरा साथ दिया। सवाल: क्या कभी रिजेक्शन या रिप्लेसमेंट का सामना करना पड़ा? जवाब/पीटर विल्सन: हां, कई बार ऐसा हुआ कि किसी प्रोजेक्ट में कास्ट होने के बाद भी मुझे रिप्लेस कर दिया गया। लेकिन इन अनुभवों ने मुझे और मजबूत बनाया। आज वही संघर्ष मेरी ताकत बन गया है। सवाल: आप दोनों के लिए ‘ऑब्सेशन’ का मतलब क्या है? जवाब/ईशा सिंह: मैं अपने काम को लेकर ऑब्सेस्ड हूं। मेरा मानना है कि मेहनत करते रहो और बाकी ऊपर वाले पर छोड़ दो। समय हर सवाल का जवाब देता है। पीटर विल्सन: मैं फिल्मों को लेकर ऑब्सेस्ड हूं। हमेशा सपना था कि अपनी फिल्म बनाऊं और अपनी कंपनी शुरू करूं। उसी जुनून ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। सवाल: क्या कभी किसी फैन की दीवानगी डरावनी लगी? जवाब/ईशा सिंह: हां, एक फैन मेरी हर गतिविधि पर नजर रखता था। उसे पता होता था कि मैं कहां हूं और क्या कर रही हूं। बाद में उसने धमकियां देना शुरू कर दीं। हमें उसकी शिकायत करनी पड़ी। वह अनुभव काफी डरावना था। सवाल: फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई यादगार या जोखिम भरा अनुभव? जवाब/ईशा सिंह: फिल्म में मैंने खुद ड्राइविंग और कई स्टंट किए हैं। एक बार शूटिंग के दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया था और बड़ा हादसा होते-होते बचा। उस समय मैं बहुत डर गई थी। पीटर विल्सन: हमने ज्यादातर स्टंट्स रियल लोकेशन्स पर शूट किए हैं। कई बार टीम और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी खतरे पैदा हुए, लेकिन सौभाग्य से सब सुरक्षित रहा। सवाल: इंडस्ट्री से किस तरह का सपोर्ट मिला? जवाब/ईशा सिंह: मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे आसपास बहुत अच्छे लोग हैं। मेरे दोस्तों और सहकर्मियों ने ट्रेलर देखकर काफी सराहना की। यह सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। सवाल: फैंस के लिए क्या कहना चाहेंगी? जवाब/ईशा सिंह: मेरे फैंस ने हमेशा मेरा साथ दिया है। वे मेरे लिए पोस्टर बनाते हैं, ट्रेंड चलाते हैं और हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहते हैं। मैं दिल से उनका धन्यवाद करती हूं और उम्मीद करती हूं कि उन्हें ‘ऑब्सेस’ पसंद आएगी। सवाल: दर्शकों से क्या कहना चाहेंगे? जवाब/पीटर विल्सन: ‘ऑब्सेस’ एक इंडिपेंडेंट फिल्म है, जिसे हमने पूरी मेहनत और ईमानदारी से बनाया है। यह एक अलग तरह का, रियलिस्टिक और एक्सपेरिमेंटल सिनेमा है। मैं चाहूंगा कि दर्शक इसे देखें और अपना प्यार दें।
कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया; डीके शिवकुमार उनकी जगह ले सकते हैं

कर्नाटक मुख्यमंत्री समाचार लाइव अपडेट: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा के बाद लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे और उन्होंने राज्यसभा जाने के पार्टी नेतृत्व के सुझाव को अस्वीकार कर दिया। उम्मीद है कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अगले मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और अशांति के कारण अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को लेकर जा रहे उनके विशेष विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिए जाने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जो सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी होने की संभावना है, गुरुवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में कर्नाटक भवन पहुंचे, जिससे राज्य की अगली नेतृत्व व्यवस्था पर अटकलें तेज हो गईं। यहां लाइव अपडेट्स फॉलो करें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक सीएम समाचार लाइव अपडेट(टी)कर्नाटक सीएम परिवर्तन समाचार(टी)सिद्धारमैया इस्तीफा(टी)सिद्धारमैया नवीनतम समाचार(टी)कर्नाटक के मुख्यमंत्री समाचार(टी)कर्नाटक के अगले सीएम(टी)डीके शिवकुमार समाचार(टी)डीके शिवकुमार अगले सीएम(टी)कांग्रेस कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन(टी)कर्नाटक राजनीतिक संकट(टी)कर्नाटक कांग्रेस समाचार (टी) सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार (टी) कर्नाटक सरकार समाचार (टी) कर्नाटक राज्यपाल समाचार (टी) कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक (टी) कर्नाटक सीएम लाइव अपडेट
ईरान बोला- दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे:इस पर हमारा कंट्रोल, दखल बर्दाश्त नहीं; अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमत

ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल अपने खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देगा। UN सुरक्षा परिषद में ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जुड़ा अहम समुद्री रास्ता है। उन्होंने कहा, “होर्मुज में ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक है और किसी भी तरह की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इसी बीच AP की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान 60 दिन के MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर सहमत हो गए हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है और ईरान ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समझौते का मकसद संघर्षविराम बढ़ाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करना है। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। ईरान को 30 दिनों के भीतर समुद्री माइंस हटानी होंगी, जबकि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी धीरे-धीरे कम करेगा। समझौते में ईरान का परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा भी शामिल है। शुरुआती बातचीत हाईली एनरिच्ड यूरेनियम और यूरेनियम एनरिचमेंट पर होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका डील का दावा- ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शुरुआती समझौता ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी घटाने का प्रस्ताव शामिल है। 2. अमेरिका ने रिपोर्ट को बताया झूठ- व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की शांति समझौते वाली रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया। अमेरिका ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है। 3. लेबनान में इजराइली हमले तेज- दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई और 40 घायल हुए। लगातार हमलों के बीच लोगों में दहशत है और बड़े पैमाने पर पलायन जारी है। 4. ईरान ने भारतीय नाविकों को छोड़ा- ईरान ने लंबे कूटनीतिक प्रयासों के बाद जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया। सभी नाविक जल्द भारत लौटेंगे और फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। 5. हमास कमांडर को मारने का दावा- इजराइल ने गाजा में हवाई हमले में हमास सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मारने का दावा किया। हमला गाजा सिटी की रिहायशी इमारत पर कई महीनों की निगरानी के बाद किया गया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Mukesh Ambani Zero Salary | Tata Tiago Launch

12 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप से जुड़ी रही। इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने इनके लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे:24 घंटे के बाद भी नहीं हटेगी स्टोरी, पसंदीदा लोगों की अलग-अलग लिस्ट बना पाएंगे सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई का नया जरिया बनाने की रणनीति का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल सैलरी नहीं ली:डिविडेंड से ₹3,996 करोड़ की कमाई, दुनिया के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कंपनी की ओर से जारी एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में मुकेश अंबानी की सैलरी, अलाउंस, भत्ते और रिटायरल बेनिफिट्स पूरी तरह जीरो रहे। इस समय उनकी कमाई का मुख्य जरिया कंपनी से मिलने वाला डिविडेंड (लाभांश) ही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टाटा की टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे टाटा मोटर्स ने अपनी नई टियागो लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड हैचबैक सीरीज के तहत पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव कि हैं। नई टियागो के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. खाने-पीने की चीजें और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स महंगे होंगे:कंपनियों पर कच्चे माल की लागत का दबाव; पैकेजिंग मटीरियल 56% तक महंगा हुआ आने वाले दिनों में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले जरूरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। सिस्टेमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियां लगातार महंगाई के दबाव में हैं, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रॉयल एनफील्ड ने ‘बुलेट 650’ लॉन्च की:दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे, कीमत ₹3.65 लाख से शुरू रॉयल एनफील्ड ने अपने नए मॉडल ‘बुलेट 650’ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कीमत के मामले में यह बाइक हाल ही में आई क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती कलर्स के बराबर है, लेकिन उसके टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट से काफी सस्ती है। इसमें दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. रिलायंस की 49वीं AGM 19 जून को:₹6 डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है, बुधवार को कंपनी का शेयर ₹4 गिरकर 1,352 पर बंद हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित ₹6 प्रति शेयर के डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बकरीद पर बाजार बंद था तो बुधवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Mukesh Ambani Zero Salary | Tata Tiago Launch

31 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप से जुड़ी रही। इनकी पेरेंट कंपनी मेटा ने इनके लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। 1. वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे:24 घंटे के बाद भी नहीं हटेगी स्टोरी, पसंदीदा लोगों की अलग-अलग लिस्ट बना पाएंगे सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के ‘प्लस’ वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई का नया जरिया बनाने की रणनीति का हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मुकेश अंबानी ने लगातार छठे साल सैलरी नहीं ली:डिविडेंड से ₹3,996 करोड़ की कमाई, दुनिया के 22वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से लगातार छठे साल भी कोई सैलरी नहीं ली है। कंपनी की ओर से जारी एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में मुकेश अंबानी की सैलरी, अलाउंस, भत्ते और रिटायरल बेनिफिट्स पूरी तरह जीरो रहे। इस समय उनकी कमाई का मुख्य जरिया कंपनी से मिलने वाला डिविडेंड (लाभांश) ही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टाटा की टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे टाटा मोटर्स ने अपनी नई टियागो लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड हैचबैक सीरीज के तहत पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव कि हैं। नई टियागो के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. खाने-पीने की चीजें और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स महंगे होंगे:कंपनियों पर कच्चे माल की लागत का दबाव; पैकेजिंग मटीरियल 56% तक महंगा हुआ आने वाले दिनों में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले जरूरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। सिस्टेमैटिक्स रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियां लगातार महंगाई के दबाव में हैं, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रॉयल एनफील्ड ने ‘बुलेट 650’ लॉन्च की:दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे, कीमत ₹3.65 लाख से शुरू रॉयल एनफील्ड ने अपने नए मॉडल ‘बुलेट 650’ को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कीमत के मामले में यह बाइक हाल ही में आई क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती कलर्स के बराबर है, लेकिन उसके टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट से काफी सस्ती है। इसमें दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. रिलायंस की 49वीं AGM 19 जून को:₹6 डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है, बुधवार को कंपनी का शेयर ₹4 गिरकर 1,352 पर बंद हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित ₹6 प्रति शेयर के डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बकरीद पर बाजार बंद था तो बुधवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IPL- मोहाली-चंडीगढ़ में बारिश की 70% संभावना:यहां आज GTvsRR एलिमिनेटर-2 मुकाबला; मैच रद्द हुआ तो RR बाहर, GT फाइनल खेलेगी

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का एलिमिनेटर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। टॉस 7 बजे होगा। इसके बाद साढ़े 7 बजे से मैच स्टार्ट हो जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली में 60% से 70% बारिश की संभावना है। यहां दोपहर बाद में बारिश हो सकती है। अगर बारिश से मैच में खलल पड़ा तो मुकाबला रद्द होने पर RR को नुकसान होगा। पॉइंट टेबल के हिसाब से GT फाइनल में पहुंच जाएगी। इस एलिमिनेटर-2 के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। SRH को हरा एलिमिनेटर-2 में पहुंची RR न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को SRH और RR के बीच पहला एलिमिनेटर मैच हुआ था। जिसमें वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन की बदौलत RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बना दिए। जिसे चेज करने उतरी SRH की टीम 196 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिससे SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई और RR ने एलिमिनेटर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन भी बने। GT से भी इसी ग्राउंड में मुकाबला है, इस लिहाज से RR की टीम और फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी आज के मैच में फिर छक्के लगाते नजर आएंगे। वहीं गुजरात टाइटंस अपना क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार गई थी। यह मैच धर्मशाला में खेला गया था, जिसमें गुजरात की टीम 162 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। GT के RR से ज्यादा पॉइंट आज के मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की बात करें तो पॉइंट टेबल में GT की टीम RR से आगे है। GT ने इस सीजन IPL में 14 में से 9 मैच जीते हैं। वह 18 अंकों के साथ RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं RR ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर रही। इसी हिसाब से माना जा रहा है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो GT फाइनल में चली जाएगी और RR बाहर हो जाएगी। इस सीजन GT ने RR को दोनों मुकाबले हराए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन खेले गए दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते हैं। पहला मैच 4 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था। जबकि दूसरा मुकाबला 9 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में हुआ था।









