वर्ल्ड अपडेट्स:लाओस की बाढ़ग्रस्त गुफा से 5 ग्रामीण खुद बाहर निकले, रेस्क्यू टीम हैरान; 2 अब भी लापता

मध्य लाओस की एक गुफा में एक सप्ताह से ज्यादा समय से फंसे 5 ग्रामीण शनिवार को सुरक्षित बाहर निकल आए। अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू टीम उन्हें पानी से भरी सुरंगों के जरिए निकालने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कई दिनों की पंपिंग के बाद जलस्तर घटा और सभी ग्रामीण खुद बाहर आ गए। ग्रामीण सोने की तलाश में गुफा में गए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण अंदर फंस गए। शुक्रवार को एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसके बाद बाकी लोगों को निकालने के लिए जोखिम भरे रेस्क्यू की तैयारी चल रही थी। रेस्क्यू टीम के अनुसार रातभर पानी निकालने की कार्रवाई जारी रही, जिससे गुफा के अंदर का जलस्तर काफी कम हो गया। शनिवार को बाकी ग्रामीण खुद बाहर निकल आए। इससे गोताखोरों को खतरनाक जलमग्न सुरंगों से लोगों को निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। ग्रामीणों के बाहर आते ही उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई परिजन भावुक हो गए और राहत की सांस ली। हालांकि राहत अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। दो अन्य ग्रामीण अब भी लापता हैं और उनके लिए तलाश अभियान जारी रहने की संभावना है। रेस्क्यू टीम को बचे हुए ग्रामीणों से गुफा का नया नक्शा मिला है। इसके आधार पर गुफा के भीतर मौजूद संभावित एयर पॉकेट वाले हिस्सों में खोज अभियान चलाया जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक गुफा का रास्ता बेहद खतरनाक है। कई जगह सुरंगें केवल 60 सेंटीमीटर चौड़ी हैं और पानी इतना गंदला है कि दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों ने विशेष प्रशिक्षण भी दिया था। जानकारी के मुताबिक सभी ग्रामीण सोने की तलाश में गए थे। लाओस में बढ़ती सोना कीमतों और सीमित रोजगार अवसरों के बीच अनौपचारिक खनन गतिविधियां बढ़ी हैं। इस घटना के बाद सरकारी एजेंसियां अवैध खनन पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पांच ग्रामीणों के सुरक्षित लौटने की खुशी मनाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… ब्रिटिश विदेश मंत्री इवेट कूपर की चीन-भारत यात्रा: यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा संकट और व्यापार पर होगी चर्चा ब्रिटेन की विदेश मंत्री इवेट कूपर सोमवार से चीन और फिर भारत की यात्रा पर जाएंगी। दौरे के दौरान वे वैश्विक सुरक्षा, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ऊर्जा संकट और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता करेंगी। ब्रिटिश सरकार के मुताबिक कूपर 2 जून को बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे 3 जून को शेनझेन जाएंगी, जहां विज्ञान और तकनीक से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार चीन के साथ संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश कर रही है। जनवरी में स्टार्मर ने चीन का दौरा किया था, जो पिछले आठ वर्षों में किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा थी। दोनों देशों ने तब व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था। कूपर 4 जून को भारत पहुंचेंगी। यहां उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक प्रस्तावित है। वे भारत-ब्रिटेन विजन 2035 पहल से जुड़े उद्यमियों, शिक्षाविदों और साझेदार संस्थाओं से भी मुलाकात करेंगी। भारत और ब्रिटेन के बीच पिछले वर्ष हुए मुक्त व्यापार समझौते के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हो सकती है। हाल में भारत ने ब्रिटेन के नए स्टील आयात प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई थी। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि चीन और भारत जैसे प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ यह संवाद दुनिया के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित रहेगा। इनमें वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता, स्वास्थ्य संकट और क्षेत्रीय तनाव जैसे विषय शामिल हैं। फिलीपींस की चेतावनी के अगले दिन स्कारबोरो शोल पर चीन की गश्त दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो द्वारा चीन से खतरा बने रहने की बात कहने के एक दिन बाद चीन ने स्कारबोरो शोल क्षेत्र में सैन्य और तटरक्षक गश्त की है। चीनी सेना के सदर्न थिएटर कमांड ने रविवार को बताया कि उसकी नौसैनिक और वायु इकाइयों ने स्कारबोरो शोल और उसके आसपास के समुद्री तथा हवाई क्षेत्र में कॉम्बैट रेडीनेस पेट्रोलिंग की। सेना ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अधिकारों के उल्लंघन और उकसावे वाली गतिविधियों का जवाब है। चीनी कोस्ट गार्ड ने भी क्षेत्र में कानून-प्रवर्तन गश्त चलाने की पुष्टि की। एजेंसी का दावा है कि उसने मई महीने के दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह घटनाक्रम सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग सुरक्षा सम्मेलन के दौरान सामने आया। सम्मेलन के इतर फिलीपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच हालिया कूटनीतिक नरमी के बावजूद फिलीपींस के लिए चीन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश को चीनी आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहना होगा। स्कारबोरो शोल दक्षिण चीन सागर के सबसे विवादित क्षेत्रों में शामिल है। चीन और फिलीपींस के बीच यहां संप्रभुता और मछली पकड़ने के अधिकारों को लेकर लंबे समय से टकराव चलता रहा है। हाल के वर्षों में दोनों देशों के जहाज कई बार आमने-सामने आए हैं और कुछ मामलों में टक्कर तथा कर्मियों के घायल होने की घटनाएं भी हुई हैं। चीन अपने “नाइन-डैश लाइन” दावे के आधार पर लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अधिकार जताता है। यह दावा फिलीपींस समेत कई दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के समुद्री अधिकार क्षेत्रों से टकराता है। वर्ष 2016 में द हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय ने फैसला दिया था कि दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक दावों का अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है। हालांकि चीन ने उस फैसले को अस्वीकार कर दिया था और अपने दावे पर कायम है।
French Open: Gauff Out, Potapova Wins

पेरिस17 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रेंच ओपन में शनिवार रात बड़ा उलटफेर हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा ने उन्हें 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। हार के बाद अमेरिकी स्टार गॉफ ने माना कि वे अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। ऑस्ट्रिया की पोटापोवा ने लंबी बेसलाइन रैलियों में बेहतर नियंत्रण दिखाया। उन्होंने निर्णायक मौकों पर अंक लेकर जीत हासिल की। दूसरी ओर, जापान की नाओमी ओसाका ने अपने करियर के 100वें ग्रैंड स्लैम मैच में जीत दर्ज की। जीत के बाद ऑस्ट्रिया की पोटापोवा कोर्ट पर ही बैठ गईं। ओसाका ने जोविच को हराया, अब सबालेंका से मैच ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने डारिया कसातकिना को 6-0, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। अब दोनों आमने-सामने होंगी। ओसाका खेल के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहीं। वे सुनहरे रंग के विशेष आउटफिट में कोर्ट पर उतरीं। मैच के बाद जापानी खिलाड़ी ने कहा कि वह अब टेनिस को ज्यादा आनंद और उत्साह के साथ खेल रही हैं। ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराया। सेरुंडोलो करीब 6 घंटे चले मैच में जीते, लैंडालुसे को हराया पुरुष एकल में जुआन मैनुएल सेरुंडोलो ने मार्टिन लैंडालुसे को 5 घंटे 58 मिनट चले मुकाबले में हराया। यह पिछले छह वर्षों में फ्रेंच ओपन का सबसे लंबा मैच रहा। दो दिन पहले विश्व नंबर-1 यानिक सिनर को हराने वाले सेरुंडोलो ने लगातार दूसरी पांच सेट की जीत दर्ज की। फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, फ्रांसेस टियाफो, माटेओ बेरेटिनी और फ्लावियो कोबोली भी अगले दौर में पहुंच गए। —————————————————- फ्रेंच ओपन की यह खबर भी पढ़िए… जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार, कैमरामैन पर भड़के 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
French Open: Gauff Out, Potapova Wins

पेरिस34 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रेंच ओपन में शनिवार रात बड़ा उलटफेर हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा ने उन्हें 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। हार के बाद अमेरिकी स्टार गॉफ ने माना कि वे अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। ऑस्ट्रिया की पोटापोवा ने लंबी बेसलाइन रैलियों में बेहतर नियंत्रण दिखाया। उन्होंने निर्णायक मौकों पर अंक लेकर जीत हासिल की। दूसरी ओर, जापान की नाओमी ओसाका ने अपने करियर के 100वें ग्रैंड स्लैम मैच में जीत दर्ज की। जीत के बाद ऑस्ट्रिया की पोटापोवा कोर्ट पर ही बैठ गईं। ओसाका ने जोविच को हराया, अब सबालेंका से मैच ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने डारिया कसातकिना को 6-0, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। अब दोनों आमने-सामने होंगी। ओसाका खेल के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहीं। वे सुनहरे रंग के विशेष आउटफिट में कोर्ट पर उतरीं। मैच के बाद जापानी खिलाड़ी ने कहा कि वह अब टेनिस को ज्यादा आनंद और उत्साह के साथ खेल रही हैं। ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराया। सेरुंडोलो करीब 6 घंटे चले मैच में जीते, लैंडालुसे को हराया पुरुष एकल में जुआन मैनुएल सेरुंडोलो ने मार्टिन लैंडालुसे को 5 घंटे 58 मिनट चले मुकाबले में हराया। यह पिछले छह वर्षों में फ्रेंच ओपन का सबसे लंबा मैच रहा। दो दिन पहले विश्व नंबर-1 यानिक सिनर को हराने वाले सेरुंडोलो ने लगातार दूसरी पांच सेट की जीत दर्ज की। फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, फ्रांसेस टियाफो, माटेओ बेरेटिनी और फ्लावियो कोबोली भी अगले दौर में पहुंच गए। —————————————————- फ्रेंच ओपन की यह खबर भी पढ़िए… जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार, कैमरामैन पर भड़के 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Market Cap Down ₹46,078 Cr; HDFC Bank, Airtel Also Dip

Hindi News Business Reliance Top Loser: Market Cap Down ₹46,078 Cr; HDFC Bank, Airtel Also Dip मुंबई7 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹46,078 करोड़ घटकर ₹17.87 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹33,333 करोड़ घटकर ₹11.46 लाख करोड़ रह गई है। इसके अलावा एयरटेल, TCS, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू भी घटी है। वहीं बीते हफ्ते लार्सन एंड टुब्रो, SBI और LIC की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 639 अंक गिरा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 639 (0.84%) अंक और निफ्टी 171 (0.72%) अंक गिरा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 29 मई को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… बढ़ने का क्या मतलब घटने का क्या मतलब शेयर की कीमत में बढ़ोतरी शेयर प्राइस में गिरावट मजबूत वित्तीय प्रदर्शन खराब नतीजे पॉजिटीव न्यूज या इवेंट नेगेटिव न्यूज या इवेंट पॉजिटीव मार्केट सेंटिमेंट इकोनॉमी या मार्केट में गिरावट हाई प्राइस पर शेयर जारी करना शेयर बायबैक या डीलिस्टिंग मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Market Cap Down ₹46,078 Cr; HDFC Bank, Airtel Also Dip

Hindi News Business Reliance Top Loser: Market Cap Down ₹46,078 Cr; HDFC Bank, Airtel Also Dip मुंबई15 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.54 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹46,078 करोड़ घटकर ₹17.87 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹33,333 करोड़ घटकर ₹11.46 लाख करोड़ रह गई है। इसके अलावा एयरटेल, TCS, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू भी घटी है। वहीं बीते हफ्ते लार्सन एंड टुब्रो, SBI और LIC की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 639 अंक गिरा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 639 (0.84%) अंक और निफ्टी 171 (0.72%) अंक गिरा था। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 29 मई को सेंसेक्स 1092 अंक गिरकर 74,775 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 359 अंक गिरकर 23,547 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… बढ़ने का क्या मतलब घटने का क्या मतलब शेयर की कीमत में बढ़ोतरी शेयर प्राइस में गिरावट मजबूत वित्तीय प्रदर्शन खराब नतीजे पॉजिटीव न्यूज या इवेंट नेगेटिव न्यूज या इवेंट पॉजिटीव मार्केट सेंटिमेंट इकोनॉमी या मार्केट में गिरावट हाई प्राइस पर शेयर जारी करना शेयर बायबैक या डीलिस्टिंग मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Tiffany trump reached jaisalmer

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं। . वे विश्व प्रसिद्ध सोनार किला (जैसलमेर फोर्ट), पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक सहित जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने जाएंगी। टिफनी ट्रम्प और उनके पति सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है। अब देखिए PHOTOS… टिफनी ट्रम्प रविवार सुबह पति माइकल बोलोस के साथ विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचीं। टिफनी ट्रम्प और उनके पति की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ भी तैनात किया गया। जैसलमेर की सड़कों से निकलता हाई सिक्योरिटी गाड़ियों का काफिला। सूर्यगढ़ होटल के बाहर तैनात पुलिस की गाड़ियां। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे लोक कलाकारों ने होटल परिसर में डांस किया। होटल में टिफनी ट्रम्प के स्वागत में लोक गायन करते कलाकार। स्वागत के लिए ऊंटों को रंग-बिरंगे कपड़ों और पारंपरिक गहनों से सजाया गया। एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ तैनात टिफनी ट्रम्प दिल्ली से जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए। एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ भी तैनात किया गया था। इसे भारतीय सेना और वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था में हाई-सिक्योरिटी वाहन, बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी शामिल रहीं। हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए अमेरिका की यूएस सीक्रेट सर्विस के साथ भारत की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हुआ। सोनार किला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे दौरे के दौरान अलर्ट मोड पर है। होटल में राजस्थानी डांस से स्वागत टिफनी ट्रम्प के सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित कई डांस परफॉर्मेंस दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए ऊंटों को विशेष रूप से राजस्थानी अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगे कपड़ों, कढ़ाईदार सजावटी सामान और पारंपरिक ज्वेलरी से सजे ऊंट आकर्षण का केंद्र बने रहे। टिफनी ट्रम्प और उनके पति को जैसलमेर से लौटेंगे। ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- ‘The Stunning Taj Mahal’ जैसलमेर पहुंचने से पहले टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने शनिवार को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे। जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- “The Stunning Taj Mahal” भारत घूमने आईं टिफनी ट्रम्प और उनके पति शनिवार को आगरा (UP) में थे। उन्होंने ताजमहल देखा और फोटो क्लिक कराए। … यह खबर भी पढ़ें… डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट: पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलोस के साथ रविवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

चेन्नई (तमिलनाडु) में एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों व स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही थीं। मोहिनी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह बेसंत नगर श्मशान घाट में संपन्न हुआ। उनका पार्थिव शरीर इंजामबक्कम स्थित आवास से बेसंत नगर श्मशान घाट लाया गया। अजित ने मां के पार्थिव शरीर को अंतिम बार अपने कंधे पर उठाकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्में अजित कुमार के भाई अनिल कुमार द्वारा संपन्न कराई गईं। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद अजित कुमार चेन्नई पहुंचे और शहर के बाहरी इलाके इंजामबक्कम-पालवक्कम स्थित अपने आवास पहुंचे। मोहिनी मणि के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शनिवार शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अजित कुमार के आवास पहुंचे। दोनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्टर सरथकुमार, नासिर, निर्देशक शंकर, ए.एल. विजय, शिवा सहित कई फिल्मी हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उन्हें अपने प्रिय मित्र और एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी अम्मैयार के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

चेन्नई (तमिलनाडु) में एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों व स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही थीं। मोहिनी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह बेसंत नगर श्मशान घाट में संपन्न हुआ। उनका पार्थिव शरीर इंजामबक्कम स्थित आवास से बेसंत नगर श्मशान घाट लाया गया। अजित ने मां के पार्थिव शरीर को अंतिम बार अपने कंधे पर उठाकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्में अजित कुमार के भाई अनिल कुमार द्वारा संपन्न कराई गईं। मां के निधन की सूचना मिलने के बाद अजित कुमार चेन्नई पहुंचे और शहर के बाहरी इलाके इंजामबक्कम-पालवक्कम स्थित अपने आवास पहुंचे। मोहिनी मणि के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शनिवार शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अजित कुमार के आवास पहुंचे। दोनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्टर सरथकुमार, नासिर, निर्देशक शंकर, ए.एल. विजय, शिवा सहित कई फिल्मी हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उन्हें अपने प्रिय मित्र और एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी अम्मैयार के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अजित के पिता का 2023 में निधन हुआ था अजित कुमार तमिल सिनेमा के बेहद फेमस एक्टर हैं। उन्होंने ‘काधल कोट्टई’, ‘वाली’, ‘दीना’, ‘बिल्ला’, ‘मंकथा’, ‘विश्वासम’ और ‘वलिमै’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अजित के पिता पी. सुब्रमण्यम केरलम के पलक्कड़ के रहने वाले तमिल ब्राह्मण थे। उनका निधन साल 2023 में हुआ था। वहीं उनकी मां मोहिनी सिंधी समुदाय से थीं और कोलकाता की रहने वाली थीं। अजित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई अनूप कुमार न्यूयॉर्क में स्टॉकब्रोकर हैं, जबकि छोटे भाई अनिल कुमार एक बिजनेसमैन हैं। अजित ने साल 2000 में एक्ट्रेस शालिनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अमरकलम’ के सेट पर हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी अनुष्का और बेटा अद्विक हैं।
'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें कभी विश्वास नहीं हुआ कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। शिशिर शर्मा ने बताया कि जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया। सुशांत की मौत की खबर से लगा था झटका शिशिर शर्मा ने कहा कि 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने बताया, “जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से टक्का-सा लगा… कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।” सुसाइड की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिशिर शर्मा ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।” सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई थी। सीबीआई ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।
सारा के बॉयफ्रेंड बने विशाल वशिष्ठ:किडनैपिंग और किसिंग सीन पर आयुष्मान ने कहा था- जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं

अभिनेता विशाल वशिष्ठ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने संघर्ष, करियर और निजी जिंदगी के अनुभव साझा किए। उन्होंने कोलकाता से मुंबई आकर एक्टिंग शुरू करने, शुरुआती संघर्ष, ‘वीरा’ के बलदेव किरदार की लोकप्रियता और ‘पति पत्नी और वो 2’ में सारा अली खान व आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का अनुभव बताया। उन्होंने गोवा शिफ्ट होने, पत्नी के सपोर्ट और सोशल मीडिया के दबाव पर भी बात की। सवाल: हाल ही में आपकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2′ रिलीज हुई है। सारा अली खान के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाना कैसा रहा? जवाब: जब मुझे पता चला कि मैं इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहा हूं, तो कुछ देर के लिए ओवरवेल्मिंग महसूस हुआ। फिल्म में सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, तिग्मांशु धूलिया और मुदस्सर अज़ीज़ जैसे बड़े नाम थे। लेकिन मैंने खुद को याद दिलाया कि हम सभी अपना काम करने आए हैं। अगर मैं फैन मोमेंट में खो जाता, तो मेरा काम प्रभावित होता। पिछले कुछ सालों में मैंने खुद को कंट्रोल में रखना सीखा है। सवाल: सेट पर सबसे मजेदार सीन कौन-सा था? जवाब: एक सीन में मेरा किरदार आयुष्मान खुराना के किरदार को किडनैप कर लेता है और मुझे उन्हें कई बार किस करना था। हम पहली बार शूट पर मिले थे, लेकिन आयुष्मान बहुत सपोर्टिव थे। उन्होंने कहा, “जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं।” उनकी यह बात हौसला बढ़ाने वाली थी और सीन काफी मजेदार बन गया। सवाल: सारा अली खान के साथ कोई खास सीन रहा? जवाब: मेरा सारा अली खान के साथ कोई सीधा सीन नहीं था। फिल्म में हमारे किरदार लेटर्स के जरिए बात करते हैं। सिर्फ आखिर में एयरपोर्ट वाला एक सीन साथ था। मेरे ज्यादातर सीन आयुष्मान खुराना और तिग्मांशु धूलिया के साथ थे। सवाल: कोलकाता से मुंबई तक की आपकी जर्नी कैसे शुरू हुई? जवाब: मैं बचपन से स्टेज और परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक्टिव था। पढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा आया जब समझ नहीं पा रहा था कि क्या करना है। मैंने कुछ महीनों का ब्रेक लिया। उस दौरान फिल्में देखता और खेलता था। तभी लगा कि परफॉर्मिंग आर्ट्स को ही करियर बनाना चाहिए। सवाल: उस समय क्या पढ़ाई कर रहे थे? जवाब: मैं बीकॉम ऑनर्स के सेकंड ईयर में था। उससे पहले कई चीजें ट्राई कीं, लेकिन कहीं मन नहीं लगा। एक्टिंग पहली चीज थी, जिसे करते हुए मुझे खुशी मिल रही थी। सवाल: परिवार को एक्टिंग के बारे में कब बताया? जवाब: मैंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल “एक्टर प्रिपेयर्स” में ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद घरवालों को बताया। उन्होंने तुरंत सपोर्ट किया और कभी रोका नहीं। सवाल: आपने मार्शल आर्ट्स भी सीखी है? जवाब: हां, मैंने कई साल मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। मैं रेड बेल्ट तक पहुंच चुका हूं और दो स्टेप बाद ब्लैक बेल्ट मिल जाएगी। बीच में इंजरी की वजह से रुकना पड़ा था, लेकिन अब फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सवाल: मुंबई कब आए? जवाब: मैं 2012 के आखिर में मुंबई आया था और 2013 से काम शुरू हुआ। शुरुआत में अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ली और वहीं से इंडस्ट्री को समझना शुरू किया। सवाल: पहला ब्रेक कैसे मिला? जवाब: बीकॉम के एग्जाम के दौरान एक ऑडिशन का कॉल आया। मैंने दोस्त के साथ रातभर जागकर ऑडिशन शूट किया और भेज दिया। एग्जाम खत्म होने के एक हफ्ते बाद मैं “क्रेजी स्टूपिड इश्क” का पायलट शूट कर रहा था। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। सवाल: मुंबई में शुरुआती दिन कैसे थे? जवाब: शुरुआत में मैं बहन और कजिन के साथ ठाणे में रहता था। बाद में अंधेरी में दोस्तों के साथ घर लिया। मेरे स्कूल के 10-11 दोस्त भी मुंबई में थे, हालांकि कोई एक्टर नहीं था। कोई सीए, कोई फोटोग्राफर और कोई लॉयर था। सवाल: टीवी इंडस्ट्री का अनुभव कैसा रहा? जवाब: टीवी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं 18-20 घंटे काम करने से नहीं डरता था। उस समय सीखना और आर्थिक स्थिरता जरूरी थे। लेकिन कुछ साल बाद लगा कि अब आगे बढ़ना चाहिए। सवाल: कौन-सा किरदार आज भी दिल के करीब है? जवाब: “वीरा” का बलदेव। वह किरदार आज भी लोग याद रखते हैं। जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बलदेव कहकर बुलाते हैं। सवाल: फिल्मों और वेब सीरीज की तरफ कब रुख किया? जवाब: “घर वापसी” मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट थी। इसके बाद मुझे जॉन अब्राहम की फिल्म “डिप्लोमैट” मिली। निर्देशक शिवम नायर ने मेरा काम देखकर रोल ऑफर किया। सवाल: आपने मुंबई छोड़कर गोवा शिफ्ट होने का फैसला क्यों लिया? जवाब: मुंबई की भागदौड़ से मैं थक गया था। लगा कि लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत है। गोवा में शांति, साफ हवा और धीमी रफ्तार की जिंदगी है। मुझे वही चाहिए था। सवाल: आपकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है? जवाब: हम एक-दूसरे को चौथी क्लास से जानते हैं। 11वीं में डेटिंग शुरू हुई और 2021 में शादी की। हम करीब 18 साल से साथ हैं। मेरी पत्नी फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह मेरे काम में भी मदद करती हैं। सवाल: लोग कहते हैं कि आपका लुक रणबीर कपूर से मिलता है? जवाब: स्कूल के दिनों में पहली बार किसी ने यह कहा था। उस समय “बचना ऐ हसीनों” रिलीज हुई थी और मैंने रणबीर कपूर जैसा हेयरकट कराया था। तब दोस्तों ने कहा कि मैं उनकी तरह लग रहा हूं। सवाल: आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताइए? जवाब: मेरी वेब सीरीज “समर ऑफ 76” आने वाली है, जिसे सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। यह मेरे लिए खास प्रोजेक्ट है। इसके अलावा एक और सीरीज भी आ रही है, जिसमें काम करके मुझे बहुत मजा आया। सवाल: गोवा में खाली समय कैसे बिताते हैं? जवाब: सुबह उठकर धूप लेता हूं, कॉफी पीता हूं और जिम जाता हूं। फिर किताबें पढ़ता हूं, कभी बीच पर चला जाता हूं। गोवा की सबसे अच्छी बात वहां की शांत जिंदगी और लोगों की सादगी है। सवाल: अब तक की जर्नी की सबसे खूबसूरत बात क्या लगती है? जवाब: मेरी जर्नी हमेशा स्लो और स्टेडी रही है। मैंने कभी रातों-रात स्टार बनने की कोशिश नहीं की। परिवार और दोस्तों ने मुझे हमेशा जमीन









