Wednesday, 14 Oct 2026 | 04:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, VIDEO:पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, VIDEO:पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी आरती के साथ आगरा पहुंचे। रविवार सुबह सनराइज के समय ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा। उन्होंने पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई। ताजमहल कैंपस में आने के बाद सुनील ग्रोवर शुरुआत में मास्क लगाए हुए थे, लेकिन जैसे ही पर्यटकों ने उन्हें पहचाना, उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। सुनील ग्रोवर ने भी अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान वह पत्नी का हाथ थामे ताजमहल परिसर में घूमते नजर आए। वह करीब 1 घंटे तक रहे। इस दौरान गाइड अंसार अली से ताजमहल की नक्काशी, वास्तुकला के बारे में पूछा। सुनील ग्रोवर को 2022 में पड़ा था दिल का दौरा सुनील की वाइफ आरती पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और दोनों का एक बेटा भी है। साल 2022 में सुनील को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी चार बायपास सर्जरी हुई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने का आराम दिया, लेकिन वे केवल 25 दिन में ही काम पर लौट आए थे। अब ग्राफिक्स में समझिए सुनील ग्रोवर के करियर के बारे में ———————— ये खबर भी पढ़िए- फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में मासूम को 8 बार पटका: प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ा फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने महिला के डेढ़ साल के मासूम की पटक-पटक कर हत्या कर दी। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में घर से कुछ दूर गली में आरोपी मासूम को उठाकर जमीन पर पटकता दिख रहा है। पटकने के दौरान वह इधर-उधर भी देखता है। पढ़ें पूरी खबर.…

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, यह नई दरें 1 जून से लागू होंगी। इस फैसले से देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार की घोषणा के मुताबिक नई एक्सपोर्ट ड्यूटी हर 14 दिन में समीक्षा के आधार पर बदलाव इन दरों को हर 15 दिन में रिवाइज किया जाता है। यह बदलाव पिछली समीक्षा के बाद की अवधि के दौरान कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर आधारित होते हैं। नॉलेज पार्ट: क्या होती है एक्सपोर्ट ड्यूटी और ATF?

भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड की जीत में ऑलराउंडर फ्रेया केम्प ने 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और 15 रन देकर 2 विकेट लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को टांटन में खेला जाएगा। केम्प ने इंग्लैंड की पारी संभाली इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही थी। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन था। भारत की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर एन श्री चरणी ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 17वें ओवर में 4 विकेट पर 116 रन के स्कोर पर फ्रेया केम्प क्रीज पर आईं। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। आखिरी ओवर में केम्प ने अरुंधति रेड्डी की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। फिर लगातार दो चौके और आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 168 तक पहुंचाया। दानी गिब्सन ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने नंदनी शर्मा के ओवर में 14 रन बटोरे थे। श्री चरणी की शानदार स्पिन, कप्तान नाइट फिर फ्लॉप रहीं भारतीय गेंदबाज एन श्री चरणी ने मध्यक्रम में इंग्लैंड को बड़े झटके दिए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। चरणी ने पहले दानी व्याट-हॉज (36 रन) और एमी जोन्स की साझेदारी तोड़ी। हॉज का कैच स्मृति मंधाना ने लिया। इसके बाद जोन्स को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं। उन्होंने 14 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन श्री चरणी की गेंद पर आसान रिटर्न कैच दे बैठीं। इस सीजन में नाइट का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने पिछली पांच टी-20 पारियों में 19, 25, 18, 21 और 18 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बैटिंग लड़खड़ाई 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर शेफाली वर्मा को लॉरेन बेल ने तीसरे ओवर में कवर पर कैच कराया। हालांकि, इंग्लैंड ने मैच में दो कैच छोड़े। सोफी एक्लेस्टोन ने यास्तिका भाटिया का नीचा कैच छोड़ा, जबकि चार्ली डीन ने अपनी ही गेंद पर उन्हें 29 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। स्मृति मंधाना भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और केम्प की गेंद पर एलिस कैप्सी को कैच दे बैठीं। भारत की ओर से यास्तिका भाटिया ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन इसके लिए 36 गेंदें खेलीं। रन गति बढ़ाने के दबाव में यास्तिका ‘रिटायर्ड आउट’ होकर लौट गईं। आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गिरे यास्तिका के जाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आईं। भारत को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए 60 रन चाहिए थे, लेकिन फ्रेया केम्प ने जेमिमा को अपनी दूसरी गेंद पर कवर में कैच आउट करा दिया। इसके बाद चार्ली डीन ने एक ही ओवर में ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर भारत की उम्मीदें खत्म कर दीं। आखिरी 12 गेंदों में भारत को 39 रन चाहिए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज रन नहीं बना सके। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल और फ्रेया केम्प को भी 2-2 विकेट मिले।

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में एक समिट के दौरान भाषण में कहा कि ईरान से चल रही बातचीत अगर नाकाम रहती है तो अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के वार्ताकार एक प्रस्तावित समझौते पर मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल की शुरुआत में हुए अस्थायी युद्धविराम को 60 दिन और बढ़ाया जाना है और आगे स्थायी समझौते का रास्ता तैयार करना है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा था कि वह व्हाइट हाउस में एक बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि, 2 घंटे मीटिंग के बाद उन्होंने इसे टाल दिया था। वहीं, अब तक ईरान ने किसी समझौते के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की है। ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमें को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाता, तब तक ईरान भी कोई कदम नहीं उठाएगा। फिलहाल हमें इसकी जल्दबाजी नहीं। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प फैसला नहीं ले पाए: राष्ट्रपति ट्रम्प ने अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद भी ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया। 2. अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी: पीट हेगसेथ ने फिर चेतावनी दी है कि ईरान या तो समझौता स्वीकार करे या फिर बल प्रयोग का सामना करने के लिए तैयार रहे। 3. अमेरिका पर धोखा देने का आरोप: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी जारी रखकर बातचीत की प्रक्रिया के साथ धोखा कर रहा है। 4. होर्मुज में बारूदी सुरंग तैरती दिखी: ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई समुद्री बारूदी सुरंग (फ्लोटिंग माइन) देखे जाने की जानकारी दी। जहाजों और मछुआरों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

आर्थिक संकट में देश संभालना बड़ी जिम्मेदारी:मनोज बाजपेयी बोले- आम आदमी खर्च नियंत्रित कर सकता है, लेकिन देश को संकट से एक्सपर्ट्स ही निकालते हैं

आर्थिक संकट में देश संभालना बड़ी जिम्मेदारी:मनोज बाजपेयी बोले- आम आदमी खर्च नियंत्रित कर सकता है, लेकिन देश को संकट से एक्सपर्ट्स ही निकालते हैं

1991 के आर्थिक संकट पर बनी फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को लेकर मनोज बाजपेयी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक आरबीआई गवर्नर के देश की उम्मीद बनने और देश को संकट से निकालने की जंग दिखाई गई है। मनोज ने इसे ‘इकोनॉमिक थ्रिलर’ बताया। उन्होंने वैश्विक हालात, ईरान-यूएस तनाव, आम आदमी की परेशानियों, ओटीटी और थिएटर की कमी पर भी राय रखी। सवाल: फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ किस बारे में है? जवाब: यह सिर्फ एक आरबीआई गवर्नर नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी की कहानी है। आर्थिक संकट के समय हर नजर आप पर हो तो कितना दबाव होता है, फिल्म यही दिखाती है। ऐसे समय परिवार और निजी जिंदगी पीछे छूट जाती है। फिल्म उसी संघर्ष और दबाव को दिखाती है। सवाल: फिल्म में इकोनॉमिक्स और आरबीआई जैसे कठिन विषय हैं। आम दर्शक इसे कैसे समझ पाएंगे? जवाब: फिल्म में जीडीपी, फिस्कल डेफिसिट और इन्फ्लेशन जैसे शब्द हैं, लेकिन उन्हें आसान तरीके से दिखाया गया है। यह क्लासरूम वाली फिल्म नहीं, बल्कि ‘इकोनॉमिक थ्रिलर’ है। यहां कम समय में देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की चुनौती ही रोमांच पैदा करती है। सवाल: इस किरदार की तैयारी कैसे की? जवाब: मैंने स्क्रिप्ट कई बार पढ़ी और जो बातें समझ नहीं आईं, उन्हें डायरेक्टर व राइटर्स से समझा। डायरेक्टर पढ़ने का मटेरियल और वीडियो भेजते थे। किरदार का लुक और बोलने का तरीका तय किया गया। करीब ढाई महीने तैयारी चली। टेक्निकल शब्दों को समझकर उन्हें आसान तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना सबसे मुश्किल था। सवाल: एक तरफ आप राम गोपाल वर्मा की फिल्म कर रहे थे, जहां माहौल बिल्कुल अलग था, जबकि ‘गवर्नर’ के सेट पर लोग आपको बहुत शांत और गंभीर इंसान के तौर पर देखने लगे थे। ऐसा क्या था इस किरदार में? जवाब: यह किरदार कम बोलने वाला इंसान है, जो ज्यादातर अपने विचारों में व्यस्त रहता है। नंबर, गणित और बड़ी जिम्मेदारियों से जुड़े लोग अक्सर शांत होते हैं और लगातार चुनौतियों पर सोचते रहते हैं। आरबीआई गवर्नर भी हर समय संकट सुलझाने में लगा रहता है, इसलिए यह गंभीर नहीं बल्कि भीतर से लगातार सोचने वाले व्यक्ति का किरदार है। सवाल: क्या फिल्म में गंभीरता के साथ ह्यूमर भी देखने को मिलेगा? जवाब: बिल्कुल। फिल्म में फैमिली बॉन्डिंग है। मधु मेरी पत्नी का रोल कर रही हैं। उनकी फिल्म ‘रोजा’ देखकर पागल हो गए थे। उनके साथ के सीन हल्के और प्यारे हैं। ऑफिस के कुछ हिस्सों में भी ह्यूमर है। थ्रिलर होने के कारण दर्शक कहानी से जुड़े रहेंगे। सवाल: आप इतिहास के छात्र भी रहे हैं। 1991 के आर्थिक संकट और आज के हालात में क्या समानता देखते हैं? जवाब: 1991 में गल्फ वॉर के दौरान तेल के दाम बढ़ रहे थे और भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था। आज भी यूएस-ईरान जैसे तनावों का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। तेल महंगा होता है, डॉलर मजबूत होता है और भारत जैसे देशों पर दबाव बढ़ता है। इतिहास पूरी तरह नहीं दोहराता, लेकिन उसकी झलक जरूर दिखती है। सवाल: ऐसे संकट के समय आम आदमी क्या कर सकता है? जवाब: बड़े आर्थिक फैसले एक्सपर्ट्स और सरकारों का काम हैं। आम आदमी अपने खर्च नियंत्रित कर सकता है। मुश्किल समय में लोग फिजूल खर्च, घर खरीदने, घूमने और बड़े खर्चों से बचते हैं। लोग संभलकर चलते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आगे का समय कठिन हो सकता है। सवाल: क्या आम आदमी सिस्टम बदल सकता है? जवाब: सिस्टम तभी तक मजबूत रहता है, जब तक आम आदमी सवाल नहीं पूछता। समस्याएं नहीं सुनी जाएं तो लोग आवाज उठाते हैं। इतिहास में कई बार आम आदमी ने बदलाव लाया है। इमरजेंसी और 1991 के संकट जैसे दौरों में भी लोगों की ताकत सामने आई है। सवाल: फिल्म की रिलीज के साथ दूसरी बड़ी फिल्में भी आ रही हैं। क्या ऐसी फिल्मों को सोलो रिलीज मिलनी चाहिए? जवाब: भारत में सबसे बड़ी समस्या थिएटर की कमी है। सरकार और इंडस्ट्री ज्यादा सिनेमाघर बनवाएं तो छोटी-बड़ी सभी फिल्मों को बराबर मौका मिलेगा। हर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का अधिकार है। सवाल: क्या कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस की मोनोपोली भी खत्म होनी चाहिए? जवाब: हां। यह तय होना चाहिए कि किस बजट की फिल्म को कितने शो मिलें। छोटी फिल्मों को बड़ी फिल्मों के ज्यादा स्क्रीन लेने से नुकसान नहीं होना चाहिए। हर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का बराबर मौका मिलना चाहिए। सवाल: ओटीटी ने इस तरह की फिल्मों को कितना फायदा पहुंचाया? जवाब: ओटीटी ने बहुत फायदा पहुंचाया और मुझे भी अच्छा काम करने का मौका मिला। लेकिन अब प्लेटफॉर्म ज्यादा कमर्शियल और असुरक्षित हो गए हैं। पहले अलग तरह की कहानियों को ज्यादा मौका मिलता था, जो अब कम हो गया है। सवाल: दर्शक इस फिल्म से क्या लेकर जाएंगे? जवाब: इस फिल्म का सबसे बड़ा संदेश “जिद” है, लेकिन समझदारी वाली जिद। यह किरदार हर मुश्किल में रास्ता निकालने की कोशिश करता है और आखिर तक हार नहीं मानता। सवाल: क्या आपको लगता है कि आपकी जिंदगी और इस किरदार में कुछ समानता है? जवाब: हां, मेरी जिंदगी में भी जिद रही है। कभी समझदारी वाली, तो कभी थोड़ी बेवकूफी वाली जिद। लेकिन उसी जिद ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

Mumbai CNG Price Hike ₹2; SpiceJet ₹125 Cr Tax Notice

Mumbai CNG Price Hike ₹2; SpiceJet ₹125 Cr Tax Notice

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। वहीं गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला: कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IPL फाइनल, अहमदाबाद की फ्लाइट ₹35,000 तक महंगी: होटलों का किराया 6 से 36 हजार तक पहुंचा; कल बेंगलुरु का गुजरात से मुकाबला IPL का फाइनल मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो आपको 17,000 से 35,000 रुपए तक किराया ज्यादा चुकाना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE में F&O मार्केट की क्लोजिंग-टाइमिंग 10 मिनट बढ़ी: 3 अगस्त से दोपहर 3:40 बजे तक ट्रेडिंग होगी; जानें क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के नियम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट के लिए नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइमिंग को 10 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। 3 अगस्त से यह मार्केट दोपहर 3:30 बजे के बजाय 3:40 बजे बंद होगा। यह बदलाव कैश सेगमेंट में शुरू किए जा रहे नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के रोलआउट के तहत किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,654 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 23 मई को 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.66 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 2,650 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Mumbai CNG Price Hike ₹2; SpiceJet ₹125 Cr Tax Notice

Mumbai CNG Price Hike ₹2; SpiceJet ₹125 Cr Tax Notice

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर CNG से जुड़ी रही। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। वहीं गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला: कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) डिपार्टमेंट ने बजट एयरलाइन स्पाइसजेट को करीब ₹125 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एयरलाइन पर कई महीनों से GST रिटर्न फाइल नहीं करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. IPL फाइनल, अहमदाबाद की फ्लाइट ₹35,000 तक महंगी: होटलों का किराया 6 से 36 हजार तक पहुंचा; कल बेंगलुरु का गुजरात से मुकाबला IPL का फाइनल मैच रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अगर आप भी इस मैच को देखने के लिए फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो आपको 17,000 से 35,000 रुपए तक किराया ज्यादा चुकाना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. NSE में F&O मार्केट की क्लोजिंग-टाइमिंग 10 मिनट बढ़ी: 3 अगस्त से दोपहर 3:40 बजे तक ट्रेडिंग होगी; जानें क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के नियम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट के लिए नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइमिंग को 10 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। 3 अगस्त से यह मार्केट दोपहर 3:30 बजे के बजाय 3:40 बजे बंद होगा। यह बदलाव कैश सेगमेंट में शुरू किए जा रहे नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के रोलआउट के तहत किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,654 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 23 मई को 1.58 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.66 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.63 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 2,650 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IPL 2026 के टॉप-10 फ्यूचर स्टार्स:सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए, प्रिंस ने कोहली को बोल्ड किया; प्रफुल ने वैभव को दो बार आउट किया

IPL 2026 के टॉप-10 फ्यूचर स्टार्स:सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए, प्रिंस ने कोहली को बोल्ड किया; प्रफुल ने वैभव को दो बार आउट किया

IPL का फाइनल आज अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, प्रफुल हिंगे और आयुष म्हात्रे जैसे युवा सितारे चर्चा में रहे। स्टोरी में ऐसे ही 10 अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स, जो आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। 1. वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स बिहार के 15 साल के लेफ्ट हैंड बैटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू और सबसे तेज भारतीय शतक लगाने वाले वैभव ने इस बार 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा, जबकि उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। वैभव ने 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। वैभव ने 20 या इससे कम गेंदों में 5 फिफ्टी लगाई। इस सीजन उन्होंने 36 बॉल में शतक लगाया। हालांकि उनका सबसे यादगार प्रदर्शन प्लेऑफ के एलिमिनेटर में आया, जब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके नाम अब 72 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। वैभव ने इसके बाद क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। हालांकि राजस्थान रॉयल्स उस मैच में हारकर फाइनल तक पहुंचाने में नाकाम रही। 15 साल की उम्र में उन्होंने सीजन में 600+ रन बनाने वाले वे पहले बैटर भी बने। 2. आयुष म्हात्रे, चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई के 18 साल के ओपनर आयुष म्हात्रे चोट की वजह से इस IPL में सिर्फ 6 ही मैच खेल सके। इसमें उन्होंने 177.87 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए। आयुष ने 17 साल की उम्र में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन के अपने तीसरे ही मैच में शतक जड़ दिया। 2024 के आखिर में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 117 गेंदों पर 181 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में आयुष अनसोल्ड रहे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया। मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने अपना IPL और टी-20 डेब्यू किया। CSK के सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे आयुष ने पहली ही पारी में 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखा दी। 3. अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली में जन्मे अंगकृष 11 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर और कोच ओमकार साल्वी की देखरेख में ट्रेनिंग ली। इसके बाद उन्होंने मुंबई को ही अपना स्थायी ठिकाना बना लिया। 2023-24 सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए लिस्ट-ए और टी-20 डेब्यू किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए कोलकाता ने IPL 2024 ऑक्शन में 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। 21 साल के रघुवंशी 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। अंगकृष ने IPL 2026 में 13 मैचों में 422 रन बनाए और 5 अर्धशतक लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 146.52 का रहा। इस सीजन के दौरान कई बार शुरुआती विकेट गिरने के बाद अंगकृष ने पारी को संभालने और अंत तक ले जाने की भूमिका निभाई। 4. मुकुल चौधरी, लखनऊ सुपर जायंट्स राजस्थान के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अपनी तेज बल्लेबाजी से पहचान बनाई। अंडर-23 स्तर पर शानदार खेल दिखाने वाले मुकुल ने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 पारियों में 198.85 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे। इसी प्रदर्शन से प्रभावित होकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। मुकुल ने अपने पहले IPL सीजन के 10 मैचों में 170 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। कोलकाता के खिलाफ मुकुल ने IPL करियर की यादगार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। 200 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की। दबाव की स्थिति में मैच फिनिश करने की उनकी क्षमता ने उन्हें युवा फिनिशरों में शामिल कर दिया। 5. प्रिंस यादव, लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली के 24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस सीजन यॉर्कर्स से अपनी पहचान बनाई। प्रिंस ने सबसे पहले 2024 दिल्ली प्रीमियर लीग में पहचान बनाई, जहां ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पुरानी दिल्ली-6 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए। 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने नीतीश राणा और समीर रिजवी जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेकर प्रभावित किया। अगले ही दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपए में खरीद लिया। रहे। IPL 2026 में प्रिंस ने 14 मैचों में 16 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 8.82 रही, जबकि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 का रहा। नई गेंद और डेथ ओवर्स दोनों में उन्होंने प्रभाव छोड़ा। प्रिंस के लिए सीजन का सबसे चर्चित पल तब आया, जब प्रिंस ने अपनी तेज बॉल पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रिंस यादव को भारतीय टीम में चुना गया है। 6. रसिख सलाम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जम्मू-कश्मीर के 25 साल के तेज गेंदबाज रसिख सलाम का क्रिकेट संघर्ष, विवाद और शानदार वापसी की कहानी रहा है। 17 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले रसिख को अपने करियर में बैन और चोटों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर भरोसा दिखाते हुए 2025 में मैदान पर उतरे बिना भी 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी के इस विश्वास को