Saturday, 29 Aug 2026 | 11:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड की जीत में ऑलराउंडर फ्रेया केम्प ने 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और 15 रन देकर 2 विकेट लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को टांटन में खेला जाएगा। केम्प ने इंग्लैंड की पारी संभाली इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही थी। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन था। भारत की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर एन श्री चरणी ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 17वें ओवर में 4 विकेट पर 116 रन के स्कोर पर फ्रेया केम्प क्रीज पर आईं। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। आखिरी ओवर में केम्प ने अरुंधति रेड्डी की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। फिर लगातार दो चौके और आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 168 तक पहुंचाया। दानी गिब्सन ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने नंदनी शर्मा के ओवर में 14 रन बटोरे थे। श्री चरणी की शानदार स्पिन, कप्तान नाइट फिर फ्लॉप रहीं भारतीय गेंदबाज एन श्री चरणी ने मध्यक्रम में इंग्लैंड को बड़े झटके दिए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। चरणी ने पहले दानी व्याट-हॉज (36 रन) और एमी जोन्स की साझेदारी तोड़ी। हॉज का कैच स्मृति मंधाना ने लिया। इसके बाद जोन्स को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं। उन्होंने 14 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन श्री चरणी की गेंद पर आसान रिटर्न कैच दे बैठीं। इस सीजन में नाइट का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने पिछली पांच टी-20 पारियों में 19, 25, 18, 21 और 18 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बैटिंग लड़खड़ाई 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर शेफाली वर्मा को लॉरेन बेल ने तीसरे ओवर में कवर पर कैच कराया। हालांकि, इंग्लैंड ने मैच में दो कैच छोड़े। सोफी एक्लेस्टोन ने यास्तिका भाटिया का नीचा कैच छोड़ा, जबकि चार्ली डीन ने अपनी ही गेंद पर उन्हें 29 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। स्मृति मंधाना भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और केम्प की गेंद पर एलिस कैप्सी को कैच दे बैठीं। भारत की ओर से यास्तिका भाटिया ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन इसके लिए 36 गेंदें खेलीं। रन गति बढ़ाने के दबाव में यास्तिका ‘रिटायर्ड आउट’ होकर लौट गईं।
आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गिरे यास्तिका के जाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आईं। भारत को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए 60 रन चाहिए थे, लेकिन फ्रेया केम्प ने जेमिमा को अपनी दूसरी गेंद पर कवर में कैच आउट करा दिया। इसके बाद चार्ली डीन ने एक ही ओवर में ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर भारत की उम्मीदें खत्म कर दीं। आखिरी 12 गेंदों में भारत को 39 रन चाहिए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज रन नहीं बना सके। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल और फ्रेया केम्प को भी 2-2 विकेट मिले।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कुबेरेश्वरधाम में नववर्ष पर पांच क्विंटल घी खिचड़ी का भोग:हजारों श्रद्धालुओं ने शिव-शक्ति आराधना कर प्रसादी ग्रहण की; रुद्राक्ष वितरण भी हुआ

March 19, 2026/
7:48 pm

गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

April 28, 2026/
5:08 pm

‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम को रोकने के लिए वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट्स को बैन किया है। यह कार्रवाई...

उज्जैन में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम:हत्या का आरोप लगाया, मां बोली-फोन कर कहा था बचा लो; पुलिस कर रही जांच

April 23, 2026/
2:31 pm

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक राजनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसकी...

ask search icon

April 3, 2026/
1:32 pm

Last Updated:April 03, 2026, 13:32 IST आज के समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोग प्राकृतिक चीजों की ओर बढ़...

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 250 अंक नीचे 23,250 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

June 3, 2026/
9:27 am

आज यानी बुधवार, 3 जून को सेंसेक्स 900 अंक (1.20%) की गिरावट के साथ 73,900 पर कारोबार कर रहा है।...

धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भावुक हुए बॉबी:बोले- पापा ने आप सबके दिलों को छुआ; उनके कारण ही हमे इतना प्यार मिलता है

April 6, 2026/
12:33 pm

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड्स फंक्शन में मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया...

India Vs Sri Lanka Test Series 2026 Schedule; BCCI

May 18, 2026/
6:45 pm

स्पोर्ट्स डेस्क31 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड की जीत में ऑलराउंडर फ्रेया केम्प ने 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और 15 रन देकर 2 विकेट लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को टांटन में खेला जाएगा। केम्प ने इंग्लैंड की पारी संभाली इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही थी। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन था। भारत की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर एन श्री चरणी ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 17वें ओवर में 4 विकेट पर 116 रन के स्कोर पर फ्रेया केम्प क्रीज पर आईं। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। आखिरी ओवर में केम्प ने अरुंधति रेड्डी की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। फिर लगातार दो चौके और आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 168 तक पहुंचाया। दानी गिब्सन ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने नंदनी शर्मा के ओवर में 14 रन बटोरे थे। श्री चरणी की शानदार स्पिन, कप्तान नाइट फिर फ्लॉप रहीं भारतीय गेंदबाज एन श्री चरणी ने मध्यक्रम में इंग्लैंड को बड़े झटके दिए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। चरणी ने पहले दानी व्याट-हॉज (36 रन) और एमी जोन्स की साझेदारी तोड़ी। हॉज का कैच स्मृति मंधाना ने लिया। इसके बाद जोन्स को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं। उन्होंने 14 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन श्री चरणी की गेंद पर आसान रिटर्न कैच दे बैठीं। इस सीजन में नाइट का खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने पिछली पांच टी-20 पारियों में 19, 25, 18, 21 और 18 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बैटिंग लड़खड़ाई 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर शेफाली वर्मा को लॉरेन बेल ने तीसरे ओवर में कवर पर कैच कराया। हालांकि, इंग्लैंड ने मैच में दो कैच छोड़े। सोफी एक्लेस्टोन ने यास्तिका भाटिया का नीचा कैच छोड़ा, जबकि चार्ली डीन ने अपनी ही गेंद पर उन्हें 29 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। स्मृति मंधाना भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और केम्प की गेंद पर एलिस कैप्सी को कैच दे बैठीं। भारत की ओर से यास्तिका भाटिया ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, लेकिन इसके लिए 36 गेंदें खेलीं। रन गति बढ़ाने के दबाव में यास्तिका ‘रिटायर्ड आउट’ होकर लौट गईं।
आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गिरे यास्तिका के जाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आईं। भारत को आखिरी 5 ओवरों में जीत के लिए 60 रन चाहिए थे, लेकिन फ्रेया केम्प ने जेमिमा को अपनी दूसरी गेंद पर कवर में कैच आउट करा दिया। इसके बाद चार्ली डीन ने एक ही ओवर में ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर भारत की उम्मीदें खत्म कर दीं। आखिरी 12 गेंदों में भारत को 39 रन चाहिए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज रन नहीं बना सके। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल और फ्रेया केम्प को भी 2-2 विकेट मिले।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket