मुकेश अंबानी से आगे निकले टिकटॉक के सह-संस्थापक:यिमिंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, अंबानी तीसरे नंबर पर खिसके

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, झांग की संपत्ति अब 8.9 लाख करोड़ रुपए (93 बिलियन डॉलर) हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की संपत्ति 8.31 लाख करोड़ रुपए (86 बिलियन डॉलर) रह गई है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। एशिया के टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति एआई चैटबॉट डौबाओ के सफलता से बढ़ी झांग की दौलत झांग की दौलत बाइडांस की वैल्युएशन बढ़ने और एआई चैटबॉट डौबाओ की सफलता से बढ़ी है। यह भारत और दुनियाभर में मशहूर ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनाई जैसा ही एडवांस्ड एआई असिस्टेंट है। चीन में इस चैटबॉट के 30 करोड़ यूजर्स हैं। 7 सालों में 7 गुना बढ़ी संपत्ति झांग 2019 में 1.24 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। बीते 7 साल में उनकी संपत्ति सात गुना ये ज्यादा बढ़ चुकी है। अमेरिका में टिकटॉक का बिजनेस बिकने से कंपनी का संकट दूर हो गया। ब्लूमबर्ग ने इसकी वैल्यू में 25% कटौती घटाकर 10% कर दी है। इससे ब्लैकरॉक और फिडेलिटी जैसे निवेशकों के विश्लेषण के बाद झांग की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। कंपनी एआई सेक्टर में इस साल 6.7 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। बहरहाल, गौतम अदाणी 11.19 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 69 लाख करोड़ रुपए (726 बिलियन डॉलर) है। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर गूगल के फाउंडर लैरी पेज और तीसरे पर लैरी एलिशन हैं।
सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:74,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; ऑटो और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 74,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 23,400 के स्तर पर है। आज ऑटो, फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने कल 5,617 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 3 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 303 अंक की गिरावट के साथ 74,346 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 77 अंकों की गिरावट रही, ये 23,405 पर बंद हुआ था।
पहला वनडे- श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 41 रन से हराया:मेंडिस और निसांका के अर्धशतक, चमीरा ने 4 विकेट झटके

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा। किंग्सटन के सबीना पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका की फिफ्टी की मदद से 7 विकेट पर 303 रन बनाए। जवाब में 304 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज 262 रन पर ऑलआउट हो गई। दुष्मंथा चमीरा ने 4 विकेट लिए। कप्तान कुसल मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे। निसांका-मेंडिस में शतकीय साझेदारी जॉयडन सेल्स ने वेस्टइंडीज को पहला विकेट जल्दी दिला दिया। उन्होंने श्रीलंकाई ओपनर कामिंडु मेंडिस (12 रन) को शाई होप के हाथों कैच कराया। इसके बाद पथुम निसांका और कप्तान कुसल मेंडिस ने शतकीय साझेदारी कर स्कोर 150 के पार पहुंचाया। मैथ्यू फोर्ड ने कुसल मेंडिस (72 रन) को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी। मेंडिस के बाद निसांका 79 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जनिथ लियानागे (नाबाद 44) और चरित असालंका (नाबाद 45) ने टीम को 303/7 रन तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज, जॉयडन सेल्स और मैथ्यू फोर्ड ने दो-दो विकेट लिए। शाई होप की फिफ्टी, चमीरा के 4 विकेट 304 रन चेज कर रही मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी रही। जस्टिन ग्रिव्स (45) और जॉन कैंपबेल (17) ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली थी। कप्तान शाई होप ने 56 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर में उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 49.2 ओवर में 262 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 4 विकेट झटके। महीश तीक्षणा ने 2 विकेट हासिल किए। ——————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी; 3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

मूवी रिव्यू- पेड्डी:पहचान की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाती है फिल्म, राम चरण के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, फर्स्ट हाफ स्लो, लेकिन कहानी असरदार

स्टार- 3.5/5 रनटाइम- 3 घंटे 8 मिनट कास्ट- राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू कई बार कुछ फिल्में कहानी से ज्यादा अपने जज्बातों के लिए याद रखी जाती हैं। पेड्डी भी ऐसी ही फिल्म है। यह सिर्फ एक खिलाड़ी की कहानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की आवाज है जिनकी मौजूदगी तक सरकारी कागजों में दर्ज नहीं है। राम चरण और निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने एक बड़े व्यावसायिक कैनवास पर पहचान, सम्मान और हक की लड़ाई को पेश करने की कोशिश की है। फिल्म हर मोड़ पर परफेक्ट नहीं है, लेकिन जब यह दिल पर वार करती है तो असर छोड़ जाती है। कैसी है फिल्म की कहानी? विजयनगरम जिले की पहाड़ियों के नीचे बसा एक गांव ऐसा है जिसका कोई सरकारी अस्तित्व नहीं है। वहां रहने वाले लोगों के पास पहचान नहीं, वोट देने का अधिकार नहीं और बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। पेड्डी इसी गांव का रहने वाला युवक है। वह गुड़ की फैक्ट्री में काम करता है और स्थानीय क्रिकेट मैचों में पैसे लेकर खेलने जाता है। गांव के बुजुर्ग अप्पलासूरी सालों से अपने गांव के लिए रेलवे स्टेशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नहीं सुनता। एक दर्दनाक घटना के बाद पेड्डी इस लड़ाई को अपना मिशन बना लेता है। क्रिकेट से शुरू हुआ उसका सफर कुश्ती और फिर एथलेटिक्स तक पहुंचता है। सवाल सिर्फ एक रेलवे स्टेशन का नहीं रह जाता, बल्कि पूरे गांव को पहचान दिलाने का बन जाता है। पेड्डी इस लड़ाई को कैसे अंजाम देता है, यही फिल्म की मुख्य कहानी है। कैसी है स्टारकास्ट की एक्टिंग? राम चरण ने अपने करियर की सबसे परिपक्व और समर्पित परफॉर्मेंस दी है। उनका शारीरिक बदलाव, अलग बोली पर पकड़ और भावनात्मक दृश्यों में दिखाई गई ईमानदारी प्रभावित करती है। खासकर दूसरे हिस्से में उनका अभिनय कई जगह आंखें नम कर देता है। शिव राजकुमार सीमित लेकिन प्रभावी भूमिका में नजर आते हैं। उनके और राम चरण के बीच गुरु शिष्य वाला रिश्ता फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरता है। जगपति बाबू ने अपने किरदार में भावनात्मक गहराई लाने की कोशिश की है। हालांकि कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा नाटकीय लगते हैं। जाह्नवी कपूर के हिस्से में ज्यादा कुछ करने को नहीं है। उनका किरदार कहानी के मुख्य मुद्दे से लगभग कटा हुआ महसूस होता है। एक मजबूत भूमिका बनने की संभावना थी, लेकिन लेखन ने उन्हें सिर्फ प्रेम कहानी तक सीमित कर दिया। कैसा है फिल्म का डायरेक्शन? बुच्ची बाबू सना की सबसे बड़ी ताकत भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करना है। फिल्म का मूल विचार बेहद दमदार है और दूसरे हिस्से में निर्देशक इस विचार को मजबूती से पकड़कर रखते हैं। कुश्ती वाले दृश्य और अंतिम आधा घंटा फिल्म का सबसे प्रभावशाली हिस्सा है। हालांकि पहले हिस्से में कहानी कई बार भटकती है। रोमांस और कुछ व्यावसायिक मसाला दृश्य फिल्म की रफ्तार को धीमा करते हैं। तीन घंटे से ज्यादा की अवधि भी कुछ जगह महसूस होती है। तकनीकी पक्ष मजबूत है। रत्नवेलु की सिनेमैटोग्राफी गांव, खेल के मैदान और भावनात्मक दृश्यों को खूबसूरती से कैद करती है। प्रोडक्शन डिजाइन भी फिल्म को वास्तविकता के करीब रखता है। हालांकि कुछ दृश्य प्रभाव अपेक्षित स्तर के नहीं लगते। कैसा है फिल्म का म्यूजिक? ए आर रहमान का संगीत फिल्म की आत्मा है। गाने कहानी का हिस्सा बनकर आते हैं और पृष्ठभूमि संगीत कई दृश्यों के प्रभाव को कई गुना बढ़ा देता है। खासकर भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्यों में उनका काम फिल्म को ऊंचाई देता है। फाइनल वर्डिक्ट: फिल्म देखें या नहीं? पेड्डी एक ऐसी फिल्म है जो तर्क से ज्यादा भावनाओं के सहारे चलती है। इसमें कई कमियां हैं, कुछ सवाल भी अनुत्तरित रह जाते हैं, लेकिन फिल्म का दिल सही जगह पर है। राम चरण का शानदार अभिनय, दमदार क्लाइमैक्स और पहचान की लड़ाई पर आधारित भावनात्मक कहानी इसे देखने लायक बनाती है। अगर आपको खेल, संघर्ष और इंसानी जज्बातों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं तो पेड्डी आपको निराश नहीं करेगी।

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रेनिंग के दौरान ब्रिटिश नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन सैनिकों की मौत

ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार तीन सैनिकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना इंग्लैंड के डेवोन इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई, जब हेलिकॉप्टर एक खेत में गिरा। रॉयल नेवी के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने कहा कि मर्लिन एमके-4 हेलिकॉप्टर में सवार तीन क्रू मेंबर इस हादसे में जान गंवा बैठे। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। रॉयल नेवी के मुताबिक मर्लिन एमके-4 हेलिकॉप्टर में आमतौर पर चार लोग सवार होते हैं और यह 24 सैनिकों को ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल समुद्र में गश्त, बचाव अभियान, सामान पहुंचाने और पनडुब्बियों की निगरानी जैसे कामों में किया जाता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मृत जवानों के परिवारों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

कुवैत पर ईरानी हमले से भड़के खाड़ी देश:कहा- ऐसे कायराना हमले से तनाव बढ़ा; ट्रम्प बोले- ईरान पर अटैक मेरा फैसला

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने बुधवार को कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर ईरान की कड़ी आलोचना की। संगठन ने इन हमलों को कायराना बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। GCC के महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि ईरान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है जो खाड़ी देशों की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के हालिया हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र के नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन हैं। ऐसे कदमों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सख्त रुख अपनाना चाहिए। खाड़ी सहयोग परिषद यानी GCC में कुवैत, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान और UAE शामिल हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई का फैसला उन्होंने खुद लिया था। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रभावित किया था। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, किसी ने मुझे बहकाया नहीं। यह फैसला मेरा अपना था। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन-मिसाइल हमला: हमले में 1 व्यक्ति की मौत हुई, 63 लोग घायल हुए। एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और उड़ानें अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। 2. ईरान ने कुवैत और बहरीन को चेतावनी दी: तेहरान ने कहा कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। 3. ट्रम्प ने कहा- ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की शर्त मानी: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि प्रस्तावित समझौते में ईरान परमाणु बम नहीं बनाने का वादा करेगा। 4. नेतन्याहू पर ट्रम्प भड़के, ‘पागल’ तक कहा: रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान में इजराइली हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर ट्रम्प ने नेतन्याहू से नाराजगी जताई। 5. लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई तेज: हिजबुल्लाह ने 13 हमलों का दावा किया, जबकि इजराइल ने कई इलाकों पर हवाई हमले किए और लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
उनके जन्मदिन पर, सभी की निगाहें अन्नामलाई के अगले कदम पर हैं: क्या वह आज एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे? | भारत समाचार

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 05:32 IST कोयंबटूर और मदुरै सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अन्नामलाई के समर्थन वाले पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अन्य भाजपा नेताओं की तस्वीर नहीं है। अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए और 10 महीने के भीतर, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए। (एक्स) तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख के अन्नामलाई गुरुवार को 42 साल के हो गए, इन अटकलों के बीच कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी या आंदोलन की घोषणा कर सकते हैं, संभावित रूप से भारतीय जनता पार्टी के बाहर एक स्वतंत्र राजनीतिक पाठ्यक्रम तैयार कर सकते हैं। यह चर्चा 2 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अन्नामलाई की मुलाकात के कुछ दिनों बाद आई है। हालांकि बैठक के बाद कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि भाजपा नेतृत्व ने उनसे अपने इस्तीफे की योजना को रोकने के लिए कहा था। न्यूज18 ने पहले खबर दी थी कि अन्नामलाई ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के दौरान पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. पूर्व आईपीएस अधिकारी ने खुद को राजनीतिक संकट में पाया है क्योंकि भाजपा ने उनकी जगह तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के रूप में नैनार नागेंद्रन को नियुक्त किया है और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले अन्नाद्रमुक के साथ अपने गठबंधन को पुनर्जीवित किया है। अटकलों को और हवा देते हुए, अन्नामलाई ने हाल ही में संवाददाताओं से कहा कि वह दो दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “कृपया इंतजार करें। हम दो दिन में बैठेंगे और बात करेंगे।” यह भी पढ़ें | नीली आंखों वाले लड़के से अकेले योद्धा तक: भाजपा में अन्नामलाई का उत्थान और पतन अन्नामलाई की बीजेपी यात्रा अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए और 10 महीने के भीतर, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए। हालाँकि वह 2021 का विधानसभा चुनाव हार गए, लेकिन उन्होंने राज्य में भाजपा के पदचिह्न का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में, पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में चार सीटें जीतीं, जिससे दो दशकों के बाद तमिलनाडु विधानसभा में उसकी वापसी हुई। उन्हें तमिलनाडु में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के वोट शेयर को 2019 में 3.66 प्रतिशत से बढ़ाकर 11.24 प्रतिशत करने का श्रेय भी दिया गया। इसके विपरीत, पार्टी नैनार नागेंद्रन के नेतृत्व में 2026 के चुनावों में केवल एक सीट जीतने में सफल रही। पोस्टरों ने अटकलों को जन्म दिया साज़िश को बढ़ाते हुए, कोयंबटूर और मदुरै सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अन्नामलाई का समर्थन करने वाले पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी या अन्य भाजपा नेताओं की तस्वीर नहीं है। कुछ पोस्टरों में अन्नामलाई को अभिनेता रजनीकांत और अजित के साथ दिखाया गया है, जिससे इन अटकलों को बल मिलता है कि उनके समर्थक एक स्वतंत्र राजनीतिक मार्ग का समर्थन कर रहे हैं। कोयंबटूर, तमिलनाडु: कोयंबटूर में भाजपा नेता के अन्नामलाई के समर्थन वाले पोस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अन्य भाजपा नेताओं की छवियों के बिना दिखाई दिए हैं। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि वह 4 जून को अपने जन्मदिन पर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। pic.twitter.com/p9cJfs7GQi– आईएएनएस (@ians_india) 2 जून, 2026 अनिश्चितता ने भाजपा के भीतर चिंता पैदा कर दी है। कई पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवा मोर्चा ने, नेतृत्व से अन्नामलाई की स्थिति स्पष्ट करने और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम को रोकने का आग्रह किया है। भाजपा युवा मोर्चा के राज्य सचिव आर योगेश ने कहा, “अन्नामलाई के बाहर निकलने की अफवाहों के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति का सामना कर रही है। कई लोग चिंतित हैं, और कुछ खुद को पार्टी से दूर करने पर भी विचार कर रहे हैं।” इस बेचैनी के परिणाम पहले ही दिखने लगे हैं। अन्नामलाई के भविष्य पर अटकलें तेज होने पर भाजपा मछुआरा विंग के प्रदेश अध्यक्ष एमसी मुनुसामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। समर्थकों के उनके अगले कदम का इंतजार करने और भाजपा नेतृत्व के चुप्पी बनाए रखने के साथ, सभी की निगाहें अब इस पर हैं कि क्या अन्नामलाई अपने जन्मदिन का उपयोग एक बड़ी राजनीतिक घोषणा करने के लिए करते हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में -सौरभ वर्मावरिष्ठ उपसंपादक सौरभ वर्मा मुख्य उप-संपादक के रूप में News18.com के लिए सामान्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दैनिक समाचारों को कवर करते हैं। वह राजनीति पर गहरी नजर रखते हैं। आप उन्हें ट्विटर –twitter.com/saurbhkverma19 पर फ़ॉलो कर सकते हैं न्यूज़ इंडिया उनके जन्मदिन पर, सभी की निगाहें अन्नामलाई के अगले कदम पर हैं: क्या वह आज एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)के अन्नामलाई नई राजनीतिक पार्टी(टी)के अन्नामलाई बीजेपी(टी)तमिलनाडु बीजेपी राजनीति(टी)अन्नामलाई इस्तीफे की अटकलें(टी)बीजेपी एआईएडीएमके गठबंधन(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव(टी)बीजेपी नेतृत्व संकट(टी)राजनीतिक पोस्टर तमिलनाडु