जालंधर का अर्जुन इंडिया टीम में खेलेगा:पिता छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते, श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम में पंजाब के 4 प्लेयर

जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी। पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हुआ है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं। अर्जुन ने 7 साल की उम्र में खेलना शुरू किया जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उन्हें पहला बैट खरीद कर दिया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। पिता DAV कॉलेज के पास छोले कुलचे की रेहड़ी लगाते अर्जुन के पिता होती राम डीएवी (DAV) कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) और जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्जुन के चयन पर उनको बधाई दी। जानें अर्जुन राजपूत का क्रिकेट सफर सांसद मीत हेयर ने दी बधाई आनरेरी सेक्रेटरी और पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में चयन होने पर पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी बधाई दी।गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- आपकी लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिलाया है। आप सभी को एक सफल दौरे और भारतीय जर्सी में कई यादगार प्रदर्शनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
ट्रम्प का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर को डील मंजूर:नए हमले रद्द; कहा- समझौता पूरी तरह तय होने तक नाकेबंदी लागू रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील पर मंजूरी दे दी है। हालांकि, ईरान ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। व्हाइट हाउस में एक रिपोर्टर से बाद करते हुए ट्रम्प ने कहा- नई डील के मुताबिक ईरान ने मंजूर किया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को भी खोल दिया जाएगा। इससे पहले, ट्रम्प ने ईरान पर शुक्रवार को भीषण बमबारी करने और उसके तेल निर्यात के मुख्य केंद्र खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले और बमबारी रद्द कर दी हैं। उन्होंने फैसला बदलने की वजह ईरानी नेतृत्व से बातचीत को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुचंना बताया। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि जब तक समझौता पूरी तरह तय नहीं हो जाता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी लागू रहेगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Asian Games Shooting: Manu Bhaker & Isha Singh in Pistol Events

Hindi News Sports Asian Games Shooting: Manu Bhaker & Isha Singh In Pistol Events | India कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने जापान के आईची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारत की राइफल और पिस्टल टीम घोषित कर दी है। भारतीय शूटिंग दल में 30 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो इस खेल में देश का अधिकतम कोटा है। 12 सदस्यीय शॉटगन टीम पहले ही चुनी जा चुकी थी और अब बाकी खिलाड़ियों के नाम भी तय हो गए हैं। एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। अगले महीने हांग्जो में होने वाले ISSF वर्ल्ड कप और अक्टूबर में काहिरा (मिस्र) वर्ल्ड कप के लिए भी टीमें घोषित की गई हैं। मनु और ईशा डबल इवेंट्स में खेलेंगी; नेशनल रैंकिंग के आधार पर हुआ चयन NRAI की लिस्ट के मुताबिक, पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर और 2022 एशियन गेम्स की स्टार ईशा सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राइफल कैटेगरी में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल और विदर्शा के. विनोद भी दो-दो इवेंट्स में खेलेंगे। एनआरएआई ने बताया कि टीम का चयन हाल ही में हुए ‘नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 4’ के बाद नेशनल रैंकिंग और चयन नीति के आधार पर किया गया है। 10 मीटर एयर राइफल में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा; ऐश्वर्य भी शामिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल में रुद्राक्ष पाटिल के साथ युवा शूटर पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को जगह मिली है। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में रुद्राक्ष के साथ नीरज कुमार और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर खेलेंगे। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मास्कर और विदर्शा के. विनोद चुनौती पेश करेंगी। 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में विदर्शा के साथ आशी चौकसे और तिलोत्तमा सेन को शामिल किया गया है। पिस्टल में वर्ल्ड नंबर 2 सुरुचि शामिल; मिक्स्ड टीम की जोड़ियां भी तय विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, ईशा सिंह और वर्ल्ड नंबर 2 सुरुचि इंदर सिंह शामिल हैं। यह तिकड़ी टीम मेडल की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। 25 मीटर पिस्टल में मनु और ईशा के साथ 2018 एशियन गेम्स चैंपियन राही सरनोबत वापसी कर रही हैं। मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत की ओर से केवल अनीश भनवाला ही होंगे। मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में केदारलिंग बालकृष्ण उचगांवकर, गौरव और कमलजीत भारत की चुनौती पेश करेंगे। मिक्स्ड टीम इवेंट्स के लिए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड में पार्थ और इलावेनिल, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में सुरुचि और केदारलिंग की जोड़ी मैदान में उतरेगी। पिछली बार भारत ने रिकॉर्ड 22 मेडल जीते थे; इस बार लक्ष्य नंबर 1 बनना है भारतीय निशानेबाजों का एशियन गेम्स में हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2022 में हांग्जो एशियन गेम्स में भारतीय शूटिंग टीम ने 22 मेडल जीते थे। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल थे। इस प्रदर्शन के दम पर भारत शूटिंग में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Asian Games Shooting: Manu Bhaker & Isha Singh in Pistol Events

Hindi News Sports Asian Games Shooting: Manu Bhaker & Isha Singh In Pistol Events | India 31 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने 20वें एशियन गेम्स के लिए भारत की राइफल और पिस्टल टीम घोषित कर दी है। इसमें 30 खिलाड़ी शामिल हैं। शॉटगन टीम पहले ही चुनी जा चुकी है। जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे। एशियाड के लिए जारी टीमें अगले महीने हांग्जो में होने वाले ISSF वर्ल्ड कप और अक्टूबर में काहिरा (मिस्र) वर्ल्ड कप में भी खेलेंगी। मनु और ईशा डबल इवेंट्स में खेलेंगी; नेशनल रैंकिंग के आधार पर हुआ चयन NRAI की लिस्ट के मुताबिक, पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर और 2022 एशियन गेम्स की स्टार ईशा सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राइफल कैटेगरी में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल और विदर्शा के. विनोद भी दो-दो इवेंट्स में खेलेंगे। एनआरएआई ने बताया कि टीम का चयन हाल ही में हुए ‘नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 4’ के बाद नेशनल रैंकिंग और चयन नीति के आधार पर किया गया है। 10 मीटर एयर राइफल में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा; ऐश्वर्य भी शामिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल में रुद्राक्ष पाटिल के साथ युवा शूटर पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को जगह मिली है। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में रुद्राक्ष के साथ नीरज कुमार और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर खेलेंगे। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मास्कर और विदर्शा के. विनोद चुनौती पेश करेंगी। 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में विदर्शा के साथ आशी चौकसे और तिलोत्तमा सेन को शामिल किया गया है। पिस्टल में वर्ल्ड नंबर 2 सुरुचि शामिल; मिक्स्ड टीम की जोड़ियां भी तय विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, ईशा सिंह और वर्ल्ड नंबर 2 सुरुचि इंदर सिंह शामिल हैं। यह तिकड़ी टीम मेडल की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। 25 मीटर पिस्टल में मनु और ईशा के साथ 2018 एशियन गेम्स चैंपियन राही सरनोबत वापसी कर रही हैं। मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत की ओर से केवल अनीश भनवाला ही होंगे। मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में केदारलिंग बालकृष्ण उचगांवकर, गौरव और कमलजीत भारत की चुनौती पेश करेंगे। मिक्स्ड टीम इवेंट्स के लिए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड में पार्थ और इलावेनिल, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में सुरुचि और केदारलिंग की जोड़ी मैदान में उतरेगी। पिछली बार भारत ने रिकॉर्ड 22 मेडल जीते थे; इस बार लक्ष्य नंबर 1 बनना है भारतीय निशानेबाजों का एशियन गेम्स में हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2022 में हांग्जो एशियन गेम्स में भारतीय शूटिंग टीम ने 22 मेडल जीते थे। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल थे। इस प्रदर्शन के दम पर भारत शूटिंग में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England vs Sri Lanka; Emma Kingston to Perform at Opening Ceremony

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup 2026: England Vs Sri Lanka; Emma Kingston To Perform At Opening Ceremony बर्मिंघम9 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी-20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति। —————————————— विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; खिताब की टॉप-4 दावेदार जानिए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
England vs Sri Lanka; Emma Kingston to Perform at Opening Ceremony

Hindi News Sports Cricket Womens T20 World Cup 2026: England Vs Sri Lanka; Emma Kingston To Perform At Opening Ceremony बर्मिंघम46 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्टेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी। हेड टु हेड इंग्लैंड का पलड़ा भारी टी-20 इंटरनेशन मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। टी-20 वर्ल्ड कप में की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका 2 बार आपस में भिड़ी हैं। दोनों बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की टॉप प्लेयर्स डैनी व्याट ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज टी-20 में इंग्लैंड के लिए डैनी व्याट हॉज हाईएस्ट रन स्कोरर रही हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है। गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने इंग्लैंड की टॉप विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 144 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 18 रन देकर 4 विकेट है। चमारी अट्टापटू श्रीलंका की ट्रंप कार्ड श्रीलंकाई टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर हैं। रिकॉर्ड्स भी कुछ ऐसा ही बताते हैं। ऑलराउंडर अट्टापटू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। उन्होेंने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 3752 रन बनाए हैं। इस दौरान 119* रन उनका बेस्ट स्कोर है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 29 रन देकर 4 विकेट रहा है। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। इसके अलावा ICC.TV भी टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। दैनिक भास्कर एप पर भी मैच के लाइव अपडेट्स, रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स पढ़े जा सकेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर। श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति। —————————————— विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन, भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जीता; खिताब की टॉप-4 दावेदार जानिए… विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा फॉर्म, वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, टीम कॉम्बिनेशन और कप्तानी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका खिताब की सबसे मजबूत दावेदार नजर आती हैं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Canada vs Bosnia, USA vs Paraguay Clashes Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Canada Vs Bosnia, USA Vs Paraguay Clashes Today स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। जबकि, दूसरा मैच सह-मेजबान अमेरिका और पराग्वे के बीच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। मैच-3: कनाडा और बोस्निया पहली बार आमने-सामने ग्रुप-B में शामिल कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच यह फुटबॉल इतिहास की पहली भिड़ंत होगी। सह-मेजबान कनाडा को अपने घरेलू दर्शकों के सामने स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस और फॉरवर्ड जोनाथन डेविड से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, बोस्निया की टीम अपने कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको के अनुभव के दम पर उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। FIFA रैंकिंग की बात करें तो कनाडा दुनिया की 30वें नंबर की टीम है, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम रैंकिंग में 64वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, लारेया, इस्टाक्वियो, कोन, मिलर, डेविड, लारिन। बोस्निया-हर्जेगोविना: वासिल, अहमदहोडज़िक, कातिच, राडेलिच, गाज़िबेगोविच, हजराडिनोविच, हुसेिनबासिच, ताहिरोविच, कोलासिनाक, डेमिरोविच, जेको। मैच-4: 96 साल बाद अमेरिका और पराग्वे की वर्ल्ड कप में भिड़ंत ग्रुप-D में शामिल अमेरिका और पराग्वे के बीच कुल 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में अमेरिका का पलड़ा भारी है। अमेरिका ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पराग्वे को 2 मैचों में सफलता मिली है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पूरे 96 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 1930 के पहले वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां अमेरिका ने पराग्वे को 3-0 से शिकस्त दी थी। अमेरिका की नजरें अपने स्टार विंगर क्रिस्टियन पुलिसिक और मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, पराग्वे अपने धाकड़ मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन के दम पर अमेरिकी डिफेंस को भेदने की कोशिश करेगी। वर्ल्ड रैंकिंग में अमेरिका 17वें स्थान पर है, जबकि पराग्वे 41वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: फ्रीज, फ्रीमैन, मैकेंजी, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, डेस्ट, टिलमैन, पुलिसिक, बालोगुन। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, जी. गोमेज, अल्डरेटे, अलोंसो, कुबास, डी. गोमेज, अल्मिरोन, बोबाडिला, सोसा, सनाब्रिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Canada vs Bosnia, USA vs Paraguay Clashes Today

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Canada Vs Bosnia, USA Vs Paraguay Clashes Today स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच खेला जाएगा। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा। जबकि, दूसरा मैच सह-मेजबान अमेरिका और पराग्वे के बीच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। मैच-3: कनाडा और बोस्निया पहली बार आमने-सामने ग्रुप-B में शामिल कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच यह फुटबॉल इतिहास की पहली भिड़ंत होगी। सह-मेजबान कनाडा को अपने घरेलू दर्शकों के सामने स्टार डिफेंडर अल्फोंसो डेविस और फॉरवर्ड जोनाथन डेविड से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, बोस्निया की टीम अपने कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको के अनुभव के दम पर उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। FIFA रैंकिंग की बात करें तो कनाडा दुनिया की 30वें नंबर की टीम है, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम रैंकिंग में 64वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, लारेया, इस्टाक्वियो, कोन, मिलर, डेविड, लारिन। बोस्निया-हर्जेगोविना: वासिल, अहमदहोडज़िक, कातिच, राडेलिच, गाज़िबेगोविच, हजराडिनोविच, हुसेिनबासिच, ताहिरोविच, कोलासिनाक, डेमिरोविच, जेको। मैच-4: 96 साल बाद अमेरिका और पराग्वे की वर्ल्ड कप में भिड़ंत ग्रुप-D में शामिल अमेरिका और पराग्वे के बीच कुल 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में अमेरिका का पलड़ा भारी है। अमेरिका ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पराग्वे को 2 मैचों में सफलता मिली है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पूरे 96 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 1930 के पहले वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां अमेरिका ने पराग्वे को 3-0 से शिकस्त दी थी। अमेरिका की नजरें अपने स्टार विंगर क्रिस्टियन पुलिसिक और मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, पराग्वे अपने धाकड़ मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन के दम पर अमेरिकी डिफेंस को भेदने की कोशिश करेगी। वर्ल्ड रैंकिंग में अमेरिका 17वें स्थान पर है, जबकि पराग्वे 41वें पायदान पर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: फ्रीज, फ्रीमैन, मैकेंजी, रीम, रॉबिन्सन, मैकेनी, एडम्स, डेस्ट, टिलमैन, पुलिसिक, बालोगुन। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, जी. गोमेज, अल्डरेटे, अलोंसो, कुबास, डी. गोमेज, अल्मिरोन, बोबाडिला, सोसा, सनाब्रिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
FIFA World Cup 2026, Spain football, France football, England football, Argentina football, football predictions, Opta Supercomputer, ESPN analysis

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026, Spain Football, France Football, England Football, Argentina Football, Football Predictions, Opta Supercomputer, ESPN Analysis स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है। इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं। 2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है। इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं। चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे। स्टोरी में जानते हैं ऑप्टा सुपरकंप्यूटर-ESPN के एनालिसिस में इस बार खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत… 1. स्पेन: डिफेंडिंग यूरो कप चैंपियन FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना है। स्पेन के चैंपियन बनने के चांस 16.1% हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। स्पेन इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना 50% से ज्यादा रही। स्पेन को ग्रुप-H में उरुग्वे, सऊदी अरब और काबो वर्डी के साथ रखा गया है। टीम ने 2024 यूरो कप जीता था और उसके बाद UEFA नेशंस लीग के फाइनल तक पहुंची थी। टीम के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 24 गोल और 17 असिस्ट किए। मिडफील्डर रोड्री चोट से वापसी कर चुके हैं और टीम की कप्तानी करेंगे। फेरान टोरेस शानदार फॉर्म में हैं। मिकेल ओयारजाबाल और मिकेल मेरिनो ने भी क्वालिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड कप में स्पेन रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है। 2010 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने के अलावा स्पेन पिछले 14 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार ही सेमीफाइनल तक पहुंच सकी है। वहीं यामल की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है। 2. फ्रांस: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल की उम्मीद फ्रांस को वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 13% आंकी गई है। हालांकि, टॉप टीमों में फ्रांस का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप-I में उसे नॉर्वे, सेनेगल और इराक का सामना करना है। टूर्नामेंट फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां के लिए भी खास होगा। 2018 में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेशां 14 साल तक कोच रहने के बाद वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ देंगे। डेशां 1998 में बतौर खिलाड़ी भी फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के कप्तान थे। किलियन एम्बाप्पे का बतौर कप्तान पहला वर्ल्ड कप होगा। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। एम्बाप्पे अब जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के 16 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे। एम्बाप्पे अब तक दो वर्ल्ड कप में 12 गोल कर चुके हैं। फ्रांस पिछले सात वर्ल्ड कप में चार बार फाइनल तक पहुंच चुका है। 3. इंग्लैंड: 60 साल का सूखा खत्म करने का मौका इंग्लैंड के खिताब जीतने की संभावना 11.2% है। नए कोच थॉमस टचल को अपनी टीम की आक्रामक ताकत पर पूरा भरोसा है। कप्तान हैरी केन शानदार फॉर्म में हैं और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं। केन ने बायर्न म्यूनिख के लिए इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 61 गोल किए, जबकि क्लब वर्ल्ड कप को जोड़ लिया जाए, तो यह 64 गोल हो जाता है। उन्होंने लगातार दो हैट्रिक के साथ सीजन का अंत किया और यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड भी जीता। इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में अपने सभी 8 मैच जीते और एक भी गोल नहीं खाया। टीम UEFA क्वालिफायर्स में सभी मैच जीतने और क्लीन शीट रखने वाली इतिहास की केवल दूसरी टीम बनी। इससे पहले 1954 में यूगोस्लाविया ने यह उपलब्धि हासिल की थी। जूड बेलिंघम और डेक्लान राइस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड की टीम पिछले दो यूरो कप में लगातार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। अब टीम के पास 1966 के बाद पहला वर्ल्ड कप जीतकर 60 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने का सुनहरा मौका है। 4. अर्जेंटीना: मेसी के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की चुनौती डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ऑप्टा सुपरकंप्यूटर ने वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 10.4% बताई गई है। ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ होने के कारण अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दौर आसान माना जा रहा है। अर्जेंटीना की सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर कप्तान लियोनेल मेसी होंगे। 2022 कतर वर्ल्ड कप में मेसी ने 7 गोल और 3 असिस्ट किए थे। वे वर्ल्ड कप इतिहास के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल किया। 38 साल के मेसी इंटर मियामी के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज जैसे खिलाड़ी टीम के आक्रमण को मजबूत बनाते हैं। टीम के लिए चुनौती यह है कि वर्ल्ड कप खिताब का सफल बचाव करना बेहद मुश्किल माना जाता है। आखिरी बार 1962 में ब्राजील ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीता था। 5. पुर्तगाल: रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब की उम्मीद पुर्तगाल के खिताब जीतने की संभावना 7% आंकी गई है। फीफा रैंकिंग
Sapna Choudhary & Husband Veer Sahu Love Statement

सपना चौधरी ने पति वीरसाहू के साथ पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर लव हरियाणवी गीत पर रील बनाकर शेयर की। इसमें दोनों को गायों को गुड़ खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद पिछले तीन दिनों से खूब चर्चा में है। पहले सपना ने दिल्ली की द्वारिका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। ऑडियो ओर वीडियो सुबूत भी सौंपे, जिसके आधार पर क . कोर्ट के आदेश के एक घंटे के बाद ही दोनों के बीच चल रहा यह मतभेद सोशल मीडिया पर सामने आ गया। सपना ने लिखा-यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा यानि आप बस अनसुना कर दें और चेहरे पर कोई भाव न आने दें। वहीं, वीर साहू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है? इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तलाक होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार तक सपना और वीर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आई गई। कोई सपना तो कोई वीर को गलत ठहराता दिखा। इसी बीच इस हरियाणवी स्टार कपल ने अलग-अलग अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों एकदूसरे के प्रति प्रेम भाव व्यक्त करते दिखाई दिए। इन पोस्ट के सामने आते ही दोनों के रिश्तों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सपना चौधरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वीर साहू के साथ गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलातीं नजर आ रही हैं। पहले जानिए सपना चौधरी और वीर साहू ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा… सपना ने ‘मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना’ गीत पर रील बनाई गुरुवार को सपना चौधरी और वीर साहू ने गौशाला से जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। सपना चौधरी ने गौशाला की वीडियो पर अपने एक साल पहले रिलीज हुए गीत “आंख्या में” के लिरिक्स पर रील बनाई। इस रील में गीत के बोल हैं…“मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पै मर लेन दें ना, आंख्या में मन्ने पिया बस लेण दें ने…”। इस रील के सामने आते ही सपना के फैन चौक पड़ें। एक यूजर ने लिखा- कल तक जो सपना चौधरी अपने पति पर मारपीट करने के डर से प्रोटेक्शन लेती दिखाई दे रही थी, वहीं आज सोशल मीडिया पर वीर साहू के प्रति भावनाएं व्यक्त करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दिख रहा यह प्यार रियल लाइफ की परिस्थितियों से बिल्कुल अलग दिखाई देता है। वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए एक मशहूर शायर की शायरी पर रील बनाईं। वीर साहू की रील में आस्था के साथ छलका दर्द वहीं वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए शायरी पर रील बनाई। रील में वह कहते हैं- “हे जगत माता, हे जगत जननी गौ माता… तुम माता हो, तुम्हें सब कुछ पता है… मेरे दर्द का पता है… मैं क्यों तुम्हारे सामने रोऊं… मैं क्यों मांगूं। क्यों गिड़गिड़ाऊं कि मुझे क्या चाहिए… जो तुम्हें लगता है मेरे लिए ठीक है, वह दीजिए।” रील के अंत में वह कहते हैं… “अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में… मेरी जीत तुम्हारे हाथों में है और हार तुम्हारे हाथों में है।” इस रील के जरिए वीर साहू अपने जीवन में चल रहे दर्द और भावनाओं को व्यक्त करते नजर आए। दूसरी रील में रागिनी के बोलों पर दिखा अलग अंदाज वीर साहू ने एक दूसरी रील भी साझा की, जिसमें उन्होंने इफेक्ट के साथ प्रचलित रागिनी के बोलों पर वीडियो बनाई। रील में सुनाई देता है- “हम दिल को जीत, तुझे जीत हुए, दुनियादारी से मतलब क्या… सौ-सौ फूल तेरे अंदर, फुलवारी से मतलब क्या…”। फैन्स का कहना है कि इस रील में भी वीर साहू अपने मन की स्थिति और भावनाओं को जाहिर कर रहे है। वीर साहू ने एक दूसरी रील भी साझा की, जिसमें उन्होंने इफेक्ट के साथ प्रचलित रागिनी के बोलों पर वीडियो बनाई अब जानिए दो दिन पहले कोर्ट में सपना ने क्या कहा था… घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया : सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। याचिका में सपना ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता : सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दीथी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए : मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रतिवादी यानि वीर साहू किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बारे में जानिए…….. ————————— सपना चौधरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा ‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे मतभेद अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का यह दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर








