Monday, 27 Jul 2026 | 04:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026, Spain football, France football, England football, Argentina football, football predictions, Opta Supercomputer, ESPN analysis

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026, Spain Football, France Football, England Football, Argentina Football, Football Predictions, Opta Supercomputer, ESPN Analysis

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है।

इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं।

2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है।

इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं।

चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे।

स्टोरी में जानते हैं ऑप्टा सुपरकंप्यूटर-ESPN के एनालिसिस में इस बार खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत…

1. स्पेन: डिफेंडिंग यूरो कप चैंपियन

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना है। स्पेन के चैंपियन बनने के चांस 16.1% हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। स्पेन इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना 50% से ज्यादा रही। स्पेन को ग्रुप-H में उरुग्वे, सऊदी अरब और काबो वर्डी के साथ रखा गया है।

  • टीम ने 2024 यूरो कप जीता था और उसके बाद UEFA नेशंस लीग के फाइनल तक पहुंची थी। टीम के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 24 गोल और 17 असिस्ट किए।
  • मिडफील्डर रोड्री चोट से वापसी कर चुके हैं और टीम की कप्तानी करेंगे। फेरान टोरेस शानदार फॉर्म में हैं। मिकेल ओयारजाबाल और मिकेल मेरिनो ने भी क्वालिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई थी।
  • वर्ल्ड कप में स्पेन रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है। 2010 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने के अलावा स्पेन पिछले 14 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार ही सेमीफाइनल तक पहुंच सकी है। वहीं यामल की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

2. फ्रांस: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल की उम्मीद फ्रांस को वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 13% आंकी गई है। हालांकि, टॉप टीमों में फ्रांस का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप-I में उसे नॉर्वे, सेनेगल और इराक का सामना करना है।

  • टूर्नामेंट फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां के लिए भी खास होगा। 2018 में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेशां 14 साल तक कोच रहने के बाद वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ देंगे। डेशां 1998 में बतौर खिलाड़ी भी फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के कप्तान थे।
  • किलियन एम्बाप्पे का बतौर कप्तान पहला वर्ल्ड कप होगा। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। एम्बाप्पे अब जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के 16 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे। एम्बाप्पे अब तक दो वर्ल्ड कप में 12 गोल कर चुके हैं। फ्रांस पिछले सात वर्ल्ड कप में चार बार फाइनल तक पहुंच चुका है।

3. इंग्लैंड: 60 साल का सूखा खत्म करने का मौका

इंग्लैंड के खिताब जीतने की संभावना 11.2% है। नए कोच थॉमस टचल को अपनी टीम की आक्रामक ताकत पर पूरा भरोसा है। कप्तान हैरी केन शानदार फॉर्म में हैं और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं।

  • केन ने बायर्न म्यूनिख के लिए इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 61 गोल किए, जबकि क्लब वर्ल्ड कप को जोड़ लिया जाए, तो यह 64 गोल हो जाता है। उन्होंने लगातार दो हैट्रिक के साथ सीजन का अंत किया और यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड भी जीता।
  • इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में अपने सभी 8 मैच जीते और एक भी गोल नहीं खाया। टीम UEFA क्वालिफायर्स में सभी मैच जीतने और क्लीन शीट रखने वाली इतिहास की केवल दूसरी टीम बनी। इससे पहले 1954 में यूगोस्लाविया ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • जूड बेलिंघम और डेक्लान राइस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड की टीम पिछले दो यूरो कप में लगातार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। अब टीम के पास 1966 के बाद पहला वर्ल्ड कप जीतकर 60 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने का सुनहरा मौका है।

4. अर्जेंटीना: मेसी के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ऑप्टा सुपरकंप्यूटर ने वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 10.4% बताई गई है। ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ होने के कारण अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दौर आसान माना जा रहा है।

  • अर्जेंटीना की सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर कप्तान लियोनेल मेसी होंगे। 2022 कतर वर्ल्ड कप में मेसी ने 7 गोल और 3 असिस्ट किए थे। वे वर्ल्ड कप इतिहास के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल किया।
  • 38 साल के मेसी इंटर मियामी के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज जैसे खिलाड़ी टीम के आक्रमण को मजबूत बनाते हैं।
  • टीम के लिए चुनौती यह है कि वर्ल्ड कप खिताब का सफल बचाव करना बेहद मुश्किल माना जाता है। आखिरी बार 1962 में ब्राजील ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीता था।

5. पुर्तगाल: रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब की उम्मीद

पुर्तगाल के खिताब जीतने की संभावना 7% आंकी गई है। फीफा रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाल को ग्रुप-K में डीआर कांगो, उजबेकिस्तान और कोलंबिया के साथ रखा गया है, जिससे उसके नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

  • पुर्तगाल की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा सवाल दोनों कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। 41 साल रोनाल्डो अपने करियर का लगभग आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे और यह एकमात्र बड़ा खिताब है, जो अब तक उनके नाम नहीं है।
  • टीम में रूबेन डायस, बर्नार्डो सिल्वा और रूबेन नेवेस जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नूनो मेंडेस, वितिन्हा और जोआओ गोम्स जैसे युवा सितारे भी तेजी से उभर रहे हैं। पेड्रो नेटो और राफाएल लियाओ जैसे खिलाड़ी टीम के आक्रमण को और खतरनाक बनाते हैं।

कैसे एनालिसिस करता है ऑप्टा सुपरकंप्यूटर?

ऑप्टा सुपरकंप्यूटर खेलों के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग परिणामों की संभावना बताता है। इसके लिए वह टीमों और खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, आपसी रिकॉर्ड, टीम की ताकत, खिलाड़ियों की फॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसके बाद सुपरकंप्यूटर किसी मैच या पूरे टूर्नामेंट को हजारों बार वर्चुअली खेलकर देखता है और यह गणना करता है कि कौन-सी टीम कितनी बार जीतती है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम 10,000 सिमुलेशन में 2,500 बार चैंपियन बनती है, तो उसे खिताब जीतने की 25% संभावना दी जाती है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान होता है, क्योंकि असली मैचों में मौसम, चोट, दबाव या किसी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन जैसी अप्रत्याशित चीजें भी नतीजों को बदल सकती हैं।

——————————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मैक्सिको ने पहला मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मुकाबले के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM Modi Slams Congress Over Woman MPs Parliament Protest

February 22, 2026/
8:27 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों के प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ी है। पीएम...

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

February 22, 2026/
6:37 pm

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस सेरेमनी में...

केरल के सीएम का चेहरा: केरल में सीएम के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन सा है आखिरी लुक

May 11, 2026/
7:19 am

केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। केपीसीसी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने रविवार...

कर्नाटक उर्वरक संकट का कारण क्या है? बीजेपी का सरकार पर हमला | यूटी खादर एक्सक्लूसिव | न्यूज18

June 11, 2026/
4:07 pm

मानसून की बुआई का मौसम शुरू होते ही कर्नाटक में उर्वरक संकट का कारण क्या है? राज्य के कुछ हिस्सों...

ask search icon

April 6, 2026/
3:34 pm

Last Updated:April 06, 2026, 15:34 IST Health Tips: अनिद्रा और माइग्रेन जैसी समस्याएं आजकल आम हो गई हैं, जिससे लोगों...

सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

April 11, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ पर रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। रजत...

पटलावदा में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत:देवास से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

April 26, 2026/
9:58 pm

देवास जिले के पटलावदा क्षेत्र में जवाईखेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

FIFA World Cup 2026, Spain football, France football, England football, Argentina football, football predictions, Opta Supercomputer, ESPN analysis

FIFA World Cup 2026, Spain football, France football, England football, Argentina football, football predictions, Opta Supercomputer, ESPN analysis
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026, Spain Football, France Football, England Football, Argentina Football, Football Predictions, Opta Supercomputer, ESPN Analysis

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है।

इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं।

2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है।

इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं।

चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे।

स्टोरी में जानते हैं ऑप्टा सुपरकंप्यूटर-ESPN के एनालिसिस में इस बार खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत…

1. स्पेन: डिफेंडिंग यूरो कप चैंपियन

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना है। स्पेन के चैंपियन बनने के चांस 16.1% हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। स्पेन इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना 50% से ज्यादा रही। स्पेन को ग्रुप-H में उरुग्वे, सऊदी अरब और काबो वर्डी के साथ रखा गया है।

  • टीम ने 2024 यूरो कप जीता था और उसके बाद UEFA नेशंस लीग के फाइनल तक पहुंची थी। टीम के स्टार खिलाड़ी लामिन यामल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 24 गोल और 17 असिस्ट किए।
  • मिडफील्डर रोड्री चोट से वापसी कर चुके हैं और टीम की कप्तानी करेंगे। फेरान टोरेस शानदार फॉर्म में हैं। मिकेल ओयारजाबाल और मिकेल मेरिनो ने भी क्वालिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई थी।
  • वर्ल्ड कप में स्पेन रिकॉर्ड उतना खास नहीं रहा है। 2010 में साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने के अलावा स्पेन पिछले 14 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार ही सेमीफाइनल तक पहुंच सकी है। वहीं यामल की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

2. फ्रांस: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल की उम्मीद फ्रांस को वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 13% आंकी गई है। हालांकि, टॉप टीमों में फ्रांस का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप-I में उसे नॉर्वे, सेनेगल और इराक का सामना करना है।

  • टूर्नामेंट फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां के लिए भी खास होगा। 2018 में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेशां 14 साल तक कोच रहने के बाद वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ देंगे। डेशां 1998 में बतौर खिलाड़ी भी फ्रांस को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के कप्तान थे।
  • किलियन एम्बाप्पे का बतौर कप्तान पहला वर्ल्ड कप होगा। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया है। एम्बाप्पे अब जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के 16 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे। एम्बाप्पे अब तक दो वर्ल्ड कप में 12 गोल कर चुके हैं। फ्रांस पिछले सात वर्ल्ड कप में चार बार फाइनल तक पहुंच चुका है।

3. इंग्लैंड: 60 साल का सूखा खत्म करने का मौका

इंग्लैंड के खिताब जीतने की संभावना 11.2% है। नए कोच थॉमस टचल को अपनी टीम की आक्रामक ताकत पर पूरा भरोसा है। कप्तान हैरी केन शानदार फॉर्म में हैं और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं।

  • केन ने बायर्न म्यूनिख के लिए इस सीजन सभी टूर्नामेंट्स में 61 गोल किए, जबकि क्लब वर्ल्ड कप को जोड़ लिया जाए, तो यह 64 गोल हो जाता है। उन्होंने लगातार दो हैट्रिक के साथ सीजन का अंत किया और यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड भी जीता।
  • इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में अपने सभी 8 मैच जीते और एक भी गोल नहीं खाया। टीम UEFA क्वालिफायर्स में सभी मैच जीतने और क्लीन शीट रखने वाली इतिहास की केवल दूसरी टीम बनी। इससे पहले 1954 में यूगोस्लाविया ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • जूड बेलिंघम और डेक्लान राइस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड की टीम पिछले दो यूरो कप में लगातार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई। अब टीम के पास 1966 के बाद पहला वर्ल्ड कप जीतकर 60 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने का सुनहरा मौका है।

4. अर्जेंटीना: मेसी के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ऑप्टा सुपरकंप्यूटर ने वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 10.4% बताई गई है। ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ होने के कारण अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दौर आसान माना जा रहा है।

  • अर्जेंटीना की सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर कप्तान लियोनेल मेसी होंगे। 2022 कतर वर्ल्ड कप में मेसी ने 7 गोल और 3 असिस्ट किए थे। वे वर्ल्ड कप इतिहास के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ-16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल किया।
  • 38 साल के मेसी इंटर मियामी के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ स्ट्राइकर लाउतारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज जैसे खिलाड़ी टीम के आक्रमण को मजबूत बनाते हैं।
  • टीम के लिए चुनौती यह है कि वर्ल्ड कप खिताब का सफल बचाव करना बेहद मुश्किल माना जाता है। आखिरी बार 1962 में ब्राजील ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीता था।

5. पुर्तगाल: रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब की उम्मीद

पुर्तगाल के खिताब जीतने की संभावना 7% आंकी गई है। फीफा रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाल को ग्रुप-K में डीआर कांगो, उजबेकिस्तान और कोलंबिया के साथ रखा गया है, जिससे उसके नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

  • पुर्तगाल की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा सवाल दोनों कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। 41 साल रोनाल्डो अपने करियर का लगभग आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे और यह एकमात्र बड़ा खिताब है, जो अब तक उनके नाम नहीं है।
  • टीम में रूबेन डायस, बर्नार्डो सिल्वा और रूबेन नेवेस जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नूनो मेंडेस, वितिन्हा और जोआओ गोम्स जैसे युवा सितारे भी तेजी से उभर रहे हैं। पेड्रो नेटो और राफाएल लियाओ जैसे खिलाड़ी टीम के आक्रमण को और खतरनाक बनाते हैं।

कैसे एनालिसिस करता है ऑप्टा सुपरकंप्यूटर?

ऑप्टा सुपरकंप्यूटर खेलों के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग परिणामों की संभावना बताता है। इसके लिए वह टीमों और खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, आपसी रिकॉर्ड, टीम की ताकत, खिलाड़ियों की फॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसके बाद सुपरकंप्यूटर किसी मैच या पूरे टूर्नामेंट को हजारों बार वर्चुअली खेलकर देखता है और यह गणना करता है कि कौन-सी टीम कितनी बार जीतती है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम 10,000 सिमुलेशन में 2,500 बार चैंपियन बनती है, तो उसे खिताब जीतने की 25% संभावना दी जाती है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान होता है, क्योंकि असली मैचों में मौसम, चोट, दबाव या किसी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन जैसी अप्रत्याशित चीजें भी नतीजों को बदल सकती हैं।

——————————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मैक्सिको ने पहला मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मुकाबले के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket