फुटबॉल वर्ल्डकप में कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका:खौखी ने इंजरी टाइम में हेडर से गोल दागा, गेम में 0-1 से पीछे थी टीम

आखिरी क्षणों में बौआलेम खौखी के गोल से कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मैच में स्विट्जरलैंड को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। इंजरी टाइम के चौथे मिनट में हेडर के जरिए आए इस गोल ने कतार को हार से बचा लिया। जबकि, स्विट्जरलैंड से जीत छीन ली। इससे पहले 90 मिनट के खेल में स्विट्जरलैंड का दबदबा रहा, पर टीम जीत नहीं हासिल कर सकी और उसे एक अंक साझा करना पड़ा। एम्बोलो ने पेनल्टी पर गोल दागा स्विट्जरलैंड को 17वें मिनट में बढ़त मिली। कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने ब्रेल एम्बोलो को बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी दी। एम्बोलो ने मौका नहीं गंवाया और गेंद को गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में पहुंचाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। स्विट्जरलैंड ने गोल के कई मौके बनाए मैच में स्विट्जरलैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने के मौके बनाए। हालांकि कतर की रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने कई हमलों को नाकाम कर टीम को मैच में बनाए रखा। दूसरे हाफ में भी स्विस टीम बढ़त बढ़ाने में नाकाम रही। इंजरी टाइम में कॉर्नर पर गोल आया जब मुकाबला समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और स्विट्जरलैंड जीत के करीब था, तभी इंजरी टाइम में कतर को कॉर्नर मिला। 90+4 मिनट में बौआलेम खौखी ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को नेट में पहुंचाया और स्कोर 1-1 कर दिया। इसी के साथ कतर के खिलाड़ियों ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया।
फुटबॉल वर्ल्डकप में कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका:खौखी ने इंजरी टाइम में हेडर से गोल दागा, गेम में 0-1 से पीछे थी टीम

आखिरी क्षणों में बौआलेम खौखी के गोल से कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मैच में स्विट्जरलैंड को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। इंजरी टाइम के चौथे मिनट में हेडर के जरिए आए इस गोल ने कतार को हार से बचा लिया। जबकि, स्विट्जरलैंड से जीत छीन ली। इससे पहले 90 मिनट के खेल में स्विट्जरलैंड का दबदबा रहा, पर टीम जीत नहीं हासिल कर सकी और उसे एक अंक साझा करना पड़ा। एम्बोलो ने पेनल्टी पर गोल दागा स्विट्जरलैंड को 17वें मिनट में बढ़त मिली। कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा ने ब्रेल एम्बोलो को बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी दी। एम्बोलो ने मौका नहीं गंवाया और गेंद को गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में पहुंचाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। स्विट्जरलैंड ने गोल के कई मौके बनाए मैच में स्विट्जरलैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने के मौके बनाए। हालांकि कतर की रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने कई हमलों को नाकाम कर टीम को मैच में बनाए रखा। दूसरे हाफ में भी स्विस टीम बढ़त बढ़ाने में नाकाम रही। इंजरी टाइम में कॉर्नर पर गोल आया जब मुकाबला समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और स्विट्जरलैंड जीत के करीब था, तभी इंजरी टाइम में कतर को कॉर्नर मिला। 90+4 मिनट में बौआलेम खौखी ने शानदार हेडर लगाकर गेंद को नेट में पहुंचाया और स्कोर 1-1 कर दिया। इसी के साथ कतर के खिलाड़ियों ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया।
भाई वैभव सूर्यवंशी की नेट पर प्रैक्टिस करते हैं आशीर्वाद:रोज 6 घंटे मैदान में बहा रहे पसीना; पिता बोले- छोटा बेटा बड़ा किक्रेटर बनेगा

‘जैसे मैंने बड़े बेटे वैभव सूर्यवंशी को कामयाब बनाया है, उसी तरह से मैं छोटे बेटे आशीर्वाद सूयवंशी को भी तैयार करूंगा। आशीर्वाद भी वैभव की तरह ही तेज खेलता है। बस अंतर इतना है कि वैभव एक बार में समझ जाता था, इसे बार-बार समझाना पड़ता है। अभी आशीर्वाद बच्चा है, घर में सबका का दुलारा है। धीरे-धीरे मैं उसे भी तैयार कर लूंगा। आशीर्वाद भी देश के लिए खेलेगा।’ ये बातें वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहीं। दरअसल, 11 साल के आशीर्वाद ने 2 दिन पहले ताजपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में 87 गेंदों पर शतक लगाया था। 20 चौके और एक सिक्स मारे थे। इसके अलावा 4 ओवर में 4 विकेट भी लिए। वैभव ने छोटे भाई के पहले शतक को अपने सोशल साइट पर शेयर किया है। जिसके बाद चर्चा होने लगी है कि वैभव के बाद आशीर्वाद भी कम उम्र में IPL में डेव्यू करेगा। आशीर्वाद कितने घंटे मेहनत करते हैं?, उनकी पैक्टिस कहां होती है?, शतक के पाद परिवार और ट्रेनर क्या बोले, पढ़ें रिपोर्ट…. पहले तस्वीरें, जहां आशीर्वाद अपनी पैक्टिस करते हैं वैभव की तरह ही लॉन्ग शॉर्ट लगाता है वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी कहते हैं कि आशीर्वाद अभी 11 साल का है। अभी क्लास 6 में पढ़ाई करता है। दो दिन पहले ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बघौनी में किक्रेट टूर्नामेंट हुआ था। जिसमें आशीर्वाद ने भी भाग लिया था। जिसमें उसने शानदार प्रदर्शन किया था। अपने भाई वैभव की तरह ही उसने लॉन्ग शॉर्ट लगाए। उसने इतना बढ़िया खेला है कि हमें लगता है कि 2 साल में वो आईपीएल तक चला जाएगा। हर दिन 6 घंटे मेहनत करते हैं आशीर्वाद वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी कहते हैं कि जिस प्रैक्टिस नेट पर वैभव प्रैक्टिस किया करता था, उसी नेट पर आशीर्वाद भी प्रैक्टिस करता है। आशीर्वाद को उसके पिता संजीव सूर्यवंशी प्रैक्टिस करा रहे हैं। इसके अलावा कुछ युवक भी रहते हैं, जो वैभव की प्रैक्टिस के टाइम भी रहते थे। आशीर्वाद सुबह-शाम करीब 6 घंटे मेहनत करता है। राइट हैंड बैटिंग करता है और तेज रफ्तार बॉलर भी है। दो साल में आशीर्वाद को आईपीएल के लिए तैयार कर लिया जाएगा। जिस तरह से लोकल टूर्नामेंट में उसने प्रदर्शन किया है। परिवार की उम्मीद और बढ़ गई है। आशीर्वाद बड़ा क्रिकेटर बनेगा आशीर्वाद को पैक्टिस कराने वाले रौशन कुमार बताते हैं कि दो दिन पहले टूर्नामेंट में आशीर्वाद को लेकर मैं गया था। वहां उसने बेहतरीन खेला। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसा वैभव अपने बचपन में खेला करता था। उसको देखकर लग रहा था कि आने वाले दिन में आशीर्वाद भी बड़ा क्रिकेटर बनेगा। वो काफी ऊपर तक जाएगा। आशीर्वाद की बदौलत टीम ने 234 रन बनाए आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे बड़े भाई वैभव की तरह अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम के लिए शिवम राज ने 75 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वैभव तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव सूर्यवंशी तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है, जबकि सबसे छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है। वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने गए आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। 6 जून को उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। वैभव ने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। IPL में जीती ऑरेंज कैप वैभव इस समय श्रीलंका-A दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने इसी सीजन 36 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। राजीव सूर्यवंशी ने घर के उत्तर वैभव के प्रैक्टिस नेट की ओर इशारा करते हुए बताया कि यहां वैभव का उसके पिता प्रैक्टिस कराया करते थे। वैभव के आईपीएल और अब टी-20 इंडियन टीम में सलेक्शन के बाद वह ज्यादातर बाहर ही रह रहा है। यहां पर उनके छोटे भाई आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी के साथ ही परिवार के लोग प्रैक्टिस करा रहे हैं। पैक्टिस कराने वालों में कभी वैभव को बॉलिंग करने वाले युवक भी रहते हैं। सुबह और शाम के समय उसे प्रैक्टिस कराई जा रही है। अभी 5-6 घंटा वह मैदान में पसीना बहाता है। यह दाहिए हाथ का बैट्समैंन और फास्ट बॉलर है। वैभव के स्टाइल में ही तेज खेलता है। लॉग शार्ट लगाता है। अभी कलाई से ज्यादा शॉर्ट लगाता है। चाचा ने बताया कि आने वाले दो सालों में इसे भी आईपीएल के लिए तैयार कर लिया जाएगा। जिस तरह से लोकल टूर्नामेंट में इसने प्रदर्शन किया है। उससे परिवार की उम्मीद और बढ गई है। आशीर्वाद ताजपुर के एक निजी स्कूल में वर्ग सिक्स का छात्र है। पढाई के साथ ही खेल में समय दे रहा है। कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी के बाद उनका छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में शतक लगा कर भौकाल मचा दिया है। दस सालों के आशीर्वाद ने ताजपुर क्रिकेट अकादमी द्वारा बघौनी में आयोजित टूर्नामेंट में 87 गेंदों पर शतक लगाया है। और तो और इसमें 20 चौका और एक छक्का शामिल है। इसके साथ ही उसने चार ओवर
Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment

Hindi News Career Gujarat State Road Transport Corporation Recruitment | Punjab Jobs This Week 16 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम और PSPCL समेत कई विभागों में 18,481 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3000 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट लाइनमैन की 3289 पोस्ट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: PSPCL में 6289 वैकेंसी; UPSSSC में 1829 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, C-DAC में 951 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति: सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा, बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा: पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान कैंडिडेट्स के वीडियो वायरल जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर
Bareilly Ke Bachchan Actor Sachinjeet Singh on Show Format Challenge

8 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक किंशुक महाजन और सचिनजीत सिंह ने ‘बरेली के बच्चन’ के किरदारों के पीछे की चुनौतियों और मजेदार किस्सों पर बात की। टीवी शो ‘बरेली के बच्चन’ हल्के-फुल्के अंदाज, पारिवारिक रिश्तों और यूपी की स्थानीय भाषा के जरिए दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। शो में गंगा बच्चन का किरदार निभा रहे किंशुक महाजन और माही बच्चन की भूमिका में नजर आ रहे सचिनजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों, शो की यूएसपी, सेट की मस्ती और दर्शकों की पसंद पर बात की। उनका मानना है कि रिलेटेबल कहानी, सैटेरिकल कॉमेडी और पारिवारिक जुड़ाव इस शो को अलग बनाता है। सवाल: आपने टीवी पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। गंगा उन सबसे कितना अलग है? जवाब/किंशुक महाजन: मैंने टीवी पर कई किरदार निभाए हैं, लेकिन गंगा सबसे अलग है क्योंकि वह बहुत भोला है। मेरे पिछले शो में मनोज का किरदार नेगेटिव शेड में था, जबकि गंगा बिल्कुल उल्टा और पॉजिटिव है। इस किरदार की कई लेयर हैं। वह परिवार के लिए मां जैसा भी है और पिता जैसी जिम्मेदारी भी निभाता है। शो देखने पर दर्शकों को यह समझ आएगा। सवाल: आज के दर्शकों को फैमिली एंटरटेनमेंट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है? जवाब/किंशुक महाजन: मुझे लगता है कि रिलेटेबल कंटेंट और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियां लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। हमारे शो की कहानी भी घर या पड़ोस जैसी लगती है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है और दर्शकों को ऐसी रिलेटेबल कॉमेडी पसंद आती है। किंशुक महाजन बोले- गंगा का प्यार ही उसकी ताकत और कमजोरी है, सचिनजीत ने माही के इमोशनल पक्ष पर बात की। सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा रीटेक कौन लेता है? जवाब/किंशुक महाजन: सबसे ज्यादा रीटेक मैं लेता हूं। यह रोल मेरे पिछले किरदार से काफी अलग है और इसमें भाषा पर भी काम करना पड़ता है। गंगा बहुत प्यारा इंसान है, इसलिए कई बार गुस्से को भी प्यार की सीमा में दिखाना होता है। इसी वजह से मैं समय लेता हूं। सवाल: गंगा की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है? जवाब/किंशुक महाजन: गंगा की सबसे बड़ी ताकत उसका प्यार है और वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है। जब चीजें उसके हिसाब से नहीं होतीं, तो वह परेशान और बेचैन हो जाता है। सवाल: माही को निभाते समय सबसे ज्यादा चुनौती क्या रही? जवाब/सचिनजीत सिंह: यह मेरा पहला डेली सोप है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्मेट, यहां के माहौल और काम करने के तरीके को समझना थी। माही के किरदार के लिए सबसे मुश्किल चीज घर में मां का न होना है। गंगा भाई उसकी कमी पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मां की ममता की कमी उसे महसूस होती है। इसलिए वह सोशल मीडिया में अपना एस्केप ढूंढता है। ‘बरेली के बच्चन’ के कलाकारों ने बताया कैसे रिलेटेबल कहानी, कॉमेडी और इमोशन शो को खास बनाते हैं। सवाल: इस शो की यूएसपी क्या है, जो इसे दूसरे फैमिली ड्रामा से अलग बनाती है? जवाब/किंशुक महाजन: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी रिलेटेबिलिटी है। इसकी भाषा भी अलग है। हम यूपी की बोली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अभी टीवी पर कम देखने को मिलती है। इसमें भरपूर कॉमेडी भी है। यह एक सैटेरिकल ड्रामेडी है, जहां समाज की बातों को ह्यूमर और ड्रामा के जरिए दिखाया गया है। सवाल: सेट पर आपका क्राइम पार्टनर कौन है? जवाब/सचिनजीत सिंह: मेरे सबसे बड़े क्राइम पार्टनर भैया ही हैं। मजाक-मस्ती मैंने इन्हीं से सीखी है। इनके साथ रहते-रहते मैं खुद को ‘क्राइम मास्टर गोगो’ मानने लगा हूं। सवाल: अगर माही का सोशल मीडिया अकाउंट होता, तो उसकी बायो क्या होती? जवाब/सचिनजीत सिंह: “क्रेजी कर देंगे… फॉलो कीजिए, हम बहुत क्रेजी आदमी हैं!” __________________________ ‘बरेली के बच्चन’ के स्टारकास्ट का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. भास्कर इंटरव्यू: फैंस ने हाथ और छाती पर ऑटोग्राफ मांगा:रमणीक बोलीं- काफी फनी मोमेंट था, प्रविष्ट ने ‘बरेली के बच्चन’ को रियल शो बताया कलर्स के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में रिश्तों, सपनों और रोजमर्रा की उलझनों से जुड़े एक परिवार की कहानी दिखाई जा रही है। शो के मुख्य कलाकार प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने किरदारों की तैयारी, शो की खासियत, शूटिंग के मजेदार किस्सों और फैमिली ड्रामा के बदलते ट्रेंड पर बात की। उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को किसी आम परिवार की कहानी जैसा महसूस होगा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. 12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेगी कुरासाओ की टीम:4 बार की चैंपियन जर्मनी से मुकाबला; टूर्नामेंट में 16 साल बाद नीदरलैंड-जापान की भिड़ंत

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी का मुकाबला पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ से होगा। यह मैच ह्यूस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच भारतीय समयानुसार 15 जून को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रात 1:30 बजे से शुरू होगा। 15 को ही सुबह 4:30 बजे से आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर की भिड़ंत फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगी। वहीं सुबह 7:30 बजे से स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मोंटेरे स्टेडियम में मुकाबला शुरु होगा। मैच-9: जर्मनी के खिलाफ डेब्यू करेगी कुरासाओ की टीम ग्रुप-E में शामिल 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी और कैरेबियाई देश कुरासाओ के बीच यह पहला मुकाबला होगा। कुरासाओ इतिहास में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। कुरासाओ दिग्गज कोच डिक एडवोकेट के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट में उतरी है। वहीं जर्मनी को फ्लोरियन विर्ट्ज और जमाल मुसियाला जैसे युवा सितारों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जर्मनी: नोयर, किमिच, ताह, रुडिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव। कुरासाओ: रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा। मैच-10: 16 साल बाद वर्ल्ड कप में नीदरलैंड और जापान की भिड़ंत ग्रुप-E में शामिल नीदरलैंड और जापान के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। नीदरलैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 2 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। जापान की टीम अब तक नीदरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पूरे 16 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 2010 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां नीदरलैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। डच टीम को अपने स्टार फॉरवर्ड मेम्फिस डेपे और विंगर कोडी गैकपो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जापानी टीम का दारोमदार उनके सबसे भरोसेमंद मिडफील्डर वतारू एंडो और क्रिएटिव विंगर ताकेफूसा कुबो पर टिका होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नीदरलैंड: वेरब्रूगेन, डमफ्राइज, डी विज, वेन डाइक, अके, शुटेन, रीजेंडर्स, सिमंस, विफर, गैकपो, डेपे। जापान: सुजुकी, सुगावारा, इटाकुरा, माचिदा, इटो, एंडो, मोरीता, मितामो, कुबो, डुआन, उएदा। मैच-11: आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के बीच पहली भिड़ंत ग्रुप-F में शामिल आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर इससे पहले सिर्फ 1 बार इंटरनेशनल में आमने-सामने थे। वह मैच इक्वाडोर ने जीता था। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। आइवरी कोस्ट की टीम अपने स्टार फॉरवर्ड सेबेस्टियन हॉलर के दम पर वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत करना चाहेगी, जबकि इक्वाडोर की नजरें अपने कप्तान एनेर वैलेंसिया पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: आइवरी कोस्ट: फोफाना, सिंगो, डियोमंडे, एनडिका, कोनाटे, केसी, सेरी, सेंगारे, डिंग्रा, हॉलर, पेपे। इक्वाडोर: डोमिंगुएज़, प्रेसिआडो, टोरेस, पाचो, हिंकापी, ग्रुएज़ो, कैसिडो, पेज़, यैन्ज़े, सर्मिएंतो, वैलेंसिया। मैच-12: स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच बराबरी की टक्कर ग्रुप-F में शामिल स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आपस में टकराएंगी। स्वीडन की टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी, वहीं ट्यूनीशिया की टीम अपने मजबूत डिफेंस के दम पर यूरोपीय टीम को रोकने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्वीडन: ओल्सन, होमग्रेन, हिएन, लिंडेलोफ, ऑगस्टिनसन, काजुस्ते, लार्सन, कुलुसेवस्की, फोर्सबर्ग, इलांगा, इसाक। ट्यूनीशिया: डहमेन, वालरी, मरियह, टालबी, आब्दी, स्केहिरी, लैदौनी, बेन सुलेमान, अचौरी, म्साकनी, जेबाली।
FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेगी कुरासाओ की टीम:4 बार की चैंपियन जर्मनी से मुकाबला; टूर्नामेंट में 16 साल बाद नीदरलैंड-जापान की भिड़ंत

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी का मुकाबला पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ से होगा। यह मैच ह्यूस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच भारतीय समयानुसार 15 जून को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रात 1:30 बजे से शुरू होगा। 15 को ही सुबह 4:30 बजे से आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर की भिड़ंत फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगी। वहीं सुबह 7:30 बजे से स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मोंटेरे स्टेडियम में मुकाबला शुरु होगा। मैच-9: जर्मनी के खिलाफ डेब्यू करेगी कुरासाओ की टीम ग्रुप-E में शामिल 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी और कैरेबियाई देश कुरासाओ के बीच यह पहला मुकाबला होगा। कुरासाओ इतिहास में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। कुरासाओ दिग्गज कोच डिक एडवोकेट के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट में उतरी है। वहीं जर्मनी को फ्लोरियन विर्ट्ज और जमाल मुसियाला जैसे युवा सितारों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जर्मनी: नोयर, किमिच, ताह, रुडिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव। कुरासाओ: रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा। मैच-10: 16 साल बाद वर्ल्ड कप में नीदरलैंड और जापान की भिड़ंत ग्रुप-E में शामिल नीदरलैंड और जापान के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। नीदरलैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 2 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। जापान की टीम अब तक नीदरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पूरे 16 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 2010 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां नीदरलैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। डच टीम को अपने स्टार फॉरवर्ड मेम्फिस डेपे और विंगर कोडी गैकपो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जापानी टीम का दारोमदार उनके सबसे भरोसेमंद मिडफील्डर वतारू एंडो और क्रिएटिव विंगर ताकेफूसा कुबो पर टिका होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नीदरलैंड: वेरब्रूगेन, डमफ्राइज, डी विज, वेन डाइक, अके, शुटेन, रीजेंडर्स, सिमंस, विफर, गैकपो, डेपे। जापान: सुजुकी, सुगावारा, इटाकुरा, माचिदा, इटो, एंडो, मोरीता, मितामो, कुबो, डुआन, उएदा। मैच-11: आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के बीच पहली भिड़ंत ग्रुप-F में शामिल आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर इससे पहले सिर्फ 1 बार इंटरनेशनल में आमने-सामने थे। वह मैच इक्वाडोर ने जीता था। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। आइवरी कोस्ट की टीम अपने स्टार फॉरवर्ड सेबेस्टियन हॉलर के दम पर वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत करना चाहेगी, जबकि इक्वाडोर की नजरें अपने कप्तान एनेर वैलेंसिया पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: आइवरी कोस्ट: फोफाना, सिंगो, डियोमंडे, एनडिका, कोनाटे, केसी, सेरी, सेंगारे, डिंग्रा, हॉलर, पेपे। इक्वाडोर: डोमिंगुएज़, प्रेसिआडो, टोरेस, पाचो, हिंकापी, ग्रुएज़ो, कैसिडो, पेज़, यैन्ज़े, सर्मिएंतो, वैलेंसिया। मैच-12: स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच बराबरी की टक्कर ग्रुप-F में शामिल स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आपस में टकराएंगी। स्वीडन की टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी, वहीं ट्यूनीशिया की टीम अपने मजबूत डिफेंस के दम पर यूरोपीय टीम को रोकने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्वीडन: ओल्सन, होमग्रेन, हिएन, लिंडेलोफ, ऑगस्टिनसन, काजुस्ते, लार्सन, कुलुसेवस्की, फोर्सबर्ग, इलांगा, इसाक। ट्यूनीशिया: डहमेन, वालरी, मरियह, टालबी, आब्दी, स्केहिरी, लैदौनी, बेन सुलेमान, अचौरी, म्साकनी, जेबाली।
Tata iPhone Factory Pollution Allegations & Gold Price Drop

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एंथ्रोपिक से जुड़ी रही। AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद कर दिया है। तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आईफोन कंपोनेंट्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी (वेस्टवाटर) ने पास के खेतों के भूजल यानी ग्राउंडवाटर को दूषित कर दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद: अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला अमेरिकी सरकार के उस आदेश के बाद लिया है, जिसमें विदेशी नागरिकों के लिए इन मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा गया था। अब भारतीयों समेत कोई भी गैर-अमेरिकी नागरिक इनका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे नेशनल सिक्योरिटी और साइबर हमलों के खतरे का हवाला दिया है। यह पहली बार है जब किसी सरकार ने हार्डवेयर या चिप्स के बजाय सीधे AI सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टाटा की आईफोन-पार्ट्स फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप: तमिलनाडु पॉल्यूशन बोर्ड ने बिजली काटने और प्लांट बंद करने की चेतावनी दी तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आईफोन कंपोनेंट्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी (वेस्टवाटर) ने पास के खेतों के भूजल यानी ग्राउंडवाटर को दूषित कर दिया है। रेगुलेटर ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फैक्ट्री की बिजली काट दी जाएगी और इसे जबरन बंद कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता: पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, नई कीमतें आज से लागू पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 2 रुपया की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 373.78 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) और डीजल की कीमत 378.78 रुपया प्रति लीटर पर आ गई हैं। नई कीमतें आज यानी 13 जून से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी: फिटमेंट फैक्टर 3 होने पर ₹45 हजार हो जाएगी बेसिक सैलरी; 1.24 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के नियम और शर्तों यानी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब करीब 55 लाख सेवारत कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव की उम्मीद है। वहीं आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 6,438 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 6 जून को 1.54 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.57 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.43 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 14,326 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Modi to Meet Trump at G7 Summit on June 17; Also Visiting Slovakia

नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा8 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंचे हैं। वे 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। वे 14 जून को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक और ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। प्रधानमंत्री 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों नीस, इवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में रहेंगे। 16 से 17 जून को एवियन में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे। 17 जून को G7 समिट के दौरान मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता 16 महीने बाद मिलेंगे। दोनों आखिरी बार फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। फांस दौरे के बीच मोदी 14 जून की शाम फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है। 2025 में कनाडा में हुए G7 में PM मोदी शामिल हुए थे। लेकिन ट्रम्प समिट बीच में छोड़कर चले गए थे, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी। सवा 3 लाख करोड़ की डील, यात्रा के बाद फैसला लेगी कैबिनेट विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारत और फ्रांस के बीच सबसे अहम चर्चा वायु सेना के लिए 114 रफाल लड़ाकू विमानों की डील पर होगी। करीब सवा 3 लाख कराेड़ रुपए के इस सौदे में भारत विमानों के साझा विकास और उत्पादन के अलावा टेक्नोलॉजी का पूरा ट्रांसफर चाहता है। भारतीय जरूरतों के हिसाब से इन विमानों पर अपनी मिसाइलें और अन्य हथियार लगाने के लिए सोर्स कोड को लेकर भी भारत अपना रुख स्पष्ट करेगा। मोदी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति ने अभी तक इस डील पर मुहर नहीं लगाई है। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान होने वाले फैसलों के बाद ही कैबिनेट कमेटी अंतिम राय बनाएगी। होर्मुज रक्षा गठबंधन में भारत के शामिल होने पर निर्णय संभव प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। ब्रिटेन की अगुवाई में अप्रैल में हुई पेरिस वार्ता में भारत शामिल हुआ था। होर्मुज खोलने को लेकर भारत किसी एक देश की पहल पर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बजाए संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुकूल बहुपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था के हक में है। ऐसे में भारत फ्रांस और ब्रिटेन की पहल के साथ कदम मिलाते हुए होर्मुज रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर सहमति दे सकता है। G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं? G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा। भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर विशेष आमंत्रित देश (Guest Country) के रूप में बुलाया जाता है। आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री को समिट का न्यौता मिलता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 से 2013 के बीच पांच बार G7 (पहले G8) समिट में हिस्सा लिया था। PM मोदी को पहली बार 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में आयोजित G7 समिट में आमंत्रित किया गया था। 2020 में अमेरिका को मेजबानी करनी थी, लेकिन उसने तब समिट रद्द कर दी। इसके बाद 2021 में ब्रिटेन की मेजबानी में आयोजित सम्मेलन में PM मोदी वर्चुअली शामिल हुए। इसके अलावा मोदी 2022 में जर्मनी, 2023 में जापान, 2024 में इटली और 2025 में कनाडा में आयोजित G7 समिट में शामिल हुए। भारत इनोवेट्स क्या है, जिसका उद्घाटन करेंगे PM ‘भारत इनोवेट्स’ शिक्षा मंत्रालय की नया ग्लोबल इनोशिएटिव है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस इनोवेशन साल के उद्घाटन के दौरान की थी। इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप, IITs, IISc, विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों को वैश्विक निवेशकों, कंपनियों, विश्वविद्यालयों और रिसर्च संगठनों से जोड़ना है। यह कार्यक्रम 14 से 16 जून तक नीस शहर में पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स (Palais des Expositions) में होगा। इस मेगा समिट का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों करेंगे। भारत के टॉप-2 हथियार सप्लायर्स में शामिल फ्रांस साल 2025 में फ्रेंच अखबार ला मोंड की खबर के मुताबिक फ्रांस ऐसे वक्त में भी भारत का साथ देता आया है, जब अमेरिका समेत दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियों ने भारत का साथ छोड़ दिया था। पोखरण में परमाणु टेस्ट के बाद अमेरिका, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों ने भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए, लेकिन फ्रांस ने भारत का समर्थन किया। फ्रांस ने अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए भारत को हथियार बेचना शुरू किया और अब वो रूस के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा हथियार आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत को फ्रांस से मिराज 2000 फाइटर जेट, राफेल फाइटर जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी मिल चुकी है। फ्रांस ने इंटरनेशनल फोरम पर हमेशा भारत को सपोर्ट किया सितंबर 2023 में हुई G20 समिट के दौरान PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन दिसंबर में उन्होंने भारत आने से इनकार कर दिया। ऐसे वक्त में भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गणतंत्र दिवस में शामिल होने का
Haryanvi Dancer Accuses UP Police of Cover-Up in Hathras Case

हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में हरियाणवी डांसर यूपी पुलिस से खासी नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती की है। डांसर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आयोजन . उन्होंने कहा- शुरुआत में मैंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। पुलिस ने ही मुझे फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने को कहा। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी। बता दें कि हरियाणवी डांसर की शिकायत पर सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। हाथरस के सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन था। इस कार्यक्रम का आयोजन देवेंद्रपाल सिंह और श्रीपाल सिंह ने बिना अनुमति के किया था। इसी समारोह के दौरान डांसर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने मामले में देवेंद्रपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और छेड़छाड़ के आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डांसर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी। डांसर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…5 पॉइंट में पढ़िए ‘पुलिस ने खुद बुलाकर शिकायत दिलवाई, अब कार्रवाई नहीं कर रही’ डांसर का सबसे बड़ा आरोप यह है कि उन्होंने शुरुआत में कोई शिकायत देने की इच्छा नहीं जताई थी। घटना के बाद वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने खुद उनसे संपर्क किया और बार-बार थाने बुलाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। डांसर का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा। मगर, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अपने वादे से पीछे हट गई और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने पहले सहानुभूति दिखाई और बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ‘आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस उसे बचा रही’ डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी मौजूद है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें आरोपी का आधार कार्ड तक दिखाया था और उसकी पूरी जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। डांसर का कहना है कि जब पुलिस आरोपी की पहचान जानती है तो उसे पकड़ने में देरी क्यों हो रही है। आरोपी के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ है और इसी कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से बच रही है। ‘पुलिस ने सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव बनाया’ हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा था कि वह मीडिया से बातचीत न करें और सोशल मीडिया पर कोई वीडियो भी अपलोड न करें। उनका दावा है कि 10 जून को उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर रखा गया और तीन दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई। कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस के खिलाफ उनकी नाराजगी और मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी। हरियाणवी डांसर ने आरोप लगाया कि बदसलूकी करने वाले युवक को बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है। ‘पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को बचाने की सेटिंग कर ली’ हरियाणवी डांसर ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसके सरकारी नौकरी में होने की चर्चा है और उसे बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है। कहना है कि पुलिस केवल पैसे के लिए काम करती है और इसी वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। पूरे मामले में पैसे और रसूख का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा। ‘मुख्य आरोपी को छोड़ कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई की जा रही’ हरियाणवी डांसर का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में असली आरोपी को बचाने और ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार पुलिस सोशल मीडिया पर तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, जबकि उनके साथ बदसलूकी करने वाला केवल एक युवक था। डांसर का कहना है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन से जुड़े मामले में पकड़े गए हैं, उनका छेड़छाड़ की घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है, जबकि निर्दोष कमेटी सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। ‘महिला इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया था, इसलिए उम्मीद जगी’ डांसर ने बताया कि घटना के बाद जब वह भावुक होकर रो रही थीं, तब महिला इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पुलिस उनकी मदद करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा। इसी भरोसे के कारण उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि शुरू में उन्हें लगा था कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है, इसलिए उन्होंने पूरा सहयोग किया। आगे कहा कि अब वह पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और अन्य उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो वह सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद है और वह अपने मामले को अंतिम स्तर तक लेकर जाएंगी। हाथरस के सासनी थाने में दर्ज हैं मामला… डिप्रेशन से गुजर रही हरियाणवी डांसर की 5 बातें पढ़िए…. ‘तीन बार हुई बदसलूकी, तब जाकर मारा थप्पड़’ :हरियाणवी डांसर का दावा है कि 3 जून को स्टेज कार्यक्रम के दौरान युवक ने उनके साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि शुरुआत में उन्होंने मामले को नजरअंदाज किया और संयम बनाए रखा, लेकिन जब युवक लगातार हरकतें करता रहा तो उन्होंने स्टेज पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। डांसर के मुताबिक यह प्रतिक्रिया









