Saturday, 20 Jun 2026 | 11:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Tata iPhone Factory Pollution Allegations & Gold Price Drop

Tata iPhone Factory Pollution Allegations & Gold Price Drop

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एंथ्रोपिक से जुड़ी रही। AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद कर दिया है। तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आईफोन कंपोनेंट्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी (वेस्टवाटर) ने पास के खेतों के भूजल यानी ग्राउंडवाटर को दूषित कर दिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद: अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला अमेरिकी सरकार के उस आदेश के बाद लिया है, जिसमें विदेशी नागरिकों के लिए इन मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा गया था। अब भारतीयों समेत कोई भी गैर-अमेरिकी नागरिक इनका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे नेशनल सिक्योरिटी और साइबर हमलों के खतरे का हवाला दिया है। यह पहली बार है जब किसी सरकार ने हार्डवेयर या चिप्स के बजाय सीधे AI सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टाटा की आईफोन-पार्ट्स फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप: तमिलनाडु पॉल्यूशन बोर्ड ने बिजली काटने और प्लांट बंद करने की चेतावनी दी तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आरोप लगाया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आईफोन कंपोनेंट्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी (वेस्टवाटर) ने पास के खेतों के भूजल यानी ग्राउंडवाटर को दूषित कर दिया है। रेगुलेटर ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फैक्ट्री की बिजली काट दी जाएगी और इसे जबरन बंद कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता: पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, नई कीमतें आज से लागू पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 2 रुपया की कटौती की है। इससे यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 373.78 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) और डीजल की कीमत 378.78 रुपया प्रति लीटर पर आ गई हैं। नई कीमतें आज यानी 13 जून से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी: फिटमेंट फैक्टर 3 होने पर ₹45 हजार हो जाएगी बेसिक सैलरी; 1.24 करोड़ कर्मचारियों-पेंशनर्स को फायदा केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के नियम और शर्तों यानी टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब करीब 55 लाख सेवारत कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव की उम्मीद है। वहीं आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही: चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 6,438 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 6 जून को 1.54 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.57 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.43 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 14,326 रुपए कम हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में नौवीं बार भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया ने 6 बार हराया; कप्तान फातिमा सना का खेलना मुश्किल

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में नौवीं बार भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया ने 6 बार हराया; कप्तान फातिमा सना का खेलना मुश्किल

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच होगा। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच 16 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दूसरा ICC खिताब हासिल करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहुंची है। फातिमा की फिटनेस पर सस्पेंस शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गईं। टीममेट आयशा जफर का शॉट उनके दाएं घुटने पर लगा। चोट के बाद वे अभ्यास नहीं कर सकीं। उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। शेफाली-मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी तीसरे नंबर पर किसे मौका? भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए टीम सिलेक्शन भी सिरदर्द बना हुआ है। तीसरे नंबर पर यस्तिका भाटिया और भारती फुलमाली में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के लिए फातिमा सबसे बड़ी उम्मीद मौसम साफ रहेगा बर्मिंघम में रविवार को मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। तापमान 10 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है। हालांकि बादल और हवा के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। एजबेस्टन की पिच कैसी रहेगी? 21 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एजबेस्टन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलता है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों की भूमिका बढ़ती है। इस मैदान पर महिला टी-20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है। 150 से ज्यादा का स्कोर चैलेंजिंग माना जाता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 9 मुकाबले जीत चुकी है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी। पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इमन फातिमा, इरम जावेद, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल। कहां देख सकेंगे मैच मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। दैनिक भास्कर एप पर भी आप मैच का LIVE ब्लॉग, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स पढ़ सकते हैं।

Rohit Sharma 16000 ODI Runs

Rohit Sharma 16000 ODI Runs

धर्मशाला35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की पारी खेली। वे वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। शनिवार को मैच में कई मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स देखने को मिले। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया था। भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में वनडे खेला रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 39 साल और 44 दिन की उम्र में मैच खेला। रोहित से पहले पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था। वह उनका आखिरी वनडे था। रोहित शर्मा 283 वनडे खेल चुके हैं। 2. रोहित ने बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए रोहित ने 16 रन की पारी के दौरान छठवां रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 16 हजार रन पूरे किए। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 19,298 रन बनाए हैं। 3. गिल ने 62 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए गिल ने वनडे में 3,000 रन पूरे किए। वे सबसे कम पारियों में इस आंकडे़ तक पहुंचने वाले पहले भारत और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। गिल ने महज 62 पारियों में यह आंकड़ा छुआ। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. गुरबाज ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत के खिलाफ गुरबाज ने 48 गेंद में शतक जड़ा। वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 2005 में कानपुर में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद में शतक लगाया था। 5. गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाया गुरबाज ने भारत के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी अफगानिस्तानी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था। गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 गेंद में शतक जड़ा था। गुरबाज ने वनडे में अपना नौवां शतक जड़ा। वे 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इब्राहिम जादरान और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के नाम 6-6 वनडे शतक दर्ज हैं। 6. गुरबाज फिफ्टी को शतक में बदलने के मामले में सबसे आगे गुरबाज वनडे में सबसे बेहतरीन कन्वर्जन रेट (56.25%) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड हैं, जिन्होंने 43.48% कन्वर्जन रेट से 10 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में कम से कम 7 शतक लगाए हैं। 7. गुरनूर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। यह डेब्यू वनडे में किसी भारतीय का चौथा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले स्थान पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-4 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से 4 घंटे देरी से मैच शुरु हुआ धर्मशाला में टॉस से पहले जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से खेल 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई। 2. बरार ने पहले ही ओवर में मेडेन इंटरनेशनल विकेट लिया डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार ने अपनी पांचवी बॉल पर ही विकेट लिया। पारी के दूसरे ओवर में बरार ने लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिड-ऑफ पर कप्तान गिल के हाथों में चली गई। पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद गुरनूर बरार। 3. गिल ने स्लीप में एक हाथ से कैच लपका अफगानिस्तान की पारी के 22वें ओवर में गिल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद हर्ष दुबे ने धीमी डाली। शून्य पर खेल रहे अल्लाह गजनफर ने शॉट खेला। बॉल स्लीप में गई। यहां शुभमन गिल ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। गिल ने स्लीप में गजनफर का बेहतरीन कैच लपका। 4. रोहित रनआउट हुए रनचेज के छठवें ओवर में रोहित गलतफहमी की वजह से रनआउट हुए। गजनफर के ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने मिड-विकेट की तरफ खेला। वे शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल गेंदबाज के फॉलोथ्रू में आने की वजह से रन स्टार्ट नहीं कर पाए। गिल ने रोहित को नो-नो का कॉल भी दिया, लेकिन रोहित नहीं सुन सके। आधे क्रीज तक आने के बाद रोहित वापस क्रीज में पहुंचने के लिए मुड़े, लेकिन उससे पहले राशिद खान के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी। रोहित ने 16 गेंद में 16 रन बनाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bangladesh Ram Statue Project Halted Amidst Fundamentalist Pressure

Bangladesh Ram Statue Project Halted Amidst Fundamentalist Pressure

ढाका16 मिनट पहलेलेखक: एसएम अमानुर रहमान कॉपी लिंक बांग्लादेश के गैबांधा जिले में 82 फीट ऊंची राम प्रतिमा का प्रोजेक्ट कट्टरपंथी दबाव के बाद रोक दिया गया है। यह प्रतिमा श्री श्री राधा गोबिंद और काली मंदिर परिसर में बन रही थी। मंदिर समिति ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अस्थायी रोक बताया है, लेकिन इसकी असली वजह कट्टरपंथी संगठनों का दबाव बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे कट्टरपंथी संगठनों ने अधूरी संरचना गिराने तक की मांग की है। इमाम-उलमा परिषद ने प्रोजेक्ट पूरी तरह रद्द करने, भविष्य में ऐसी किसी पहल पर रोक लगाने और फंडिंग की जांच कराने की मांग रखी है। बता दें ​कि यह निर्माण 2025 की शुरुआत में निजी फंडिंग से शुरू हुआ था। परिसर में पहले से 100 से ज्यादा देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इनमें 30 फीट की शिव प्रतिमा और 53 फीट की कृष्ण प्रतिमा भी शामिल है। राम प्रतिमा को एशिया की सबसे बड़ी राम प्रतिमा के रूप में पेश किया जा रहा था। इस परियोजना पर 17 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने थे। बीते शुक्रवार को चटगांव में राम मंदिर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कट्टरपंथी। कट्टरपंथियों ने फंडिंग-खातों की खुफिया जांच की मांग की कट्टरपंथी संगठन इमाम-उलमा परिषद और अन्य ने इस प्रोजेक्ट की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि खुफिया एजेंसियां जांच करें कि क्या किसी विदेशी सरकार या संगठन से पैसा आया है। इस मांग में परोक्ष रूप से भारत की ओर इशारा माना जा रहा है। विरोधियों ने इस पहल से जुड़े लोगों के बैंक खातों व संपत्तियों की जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट का हमारी संप्रभुता पर असर होगा। 1.38 एकड़ में फैले मंदिर परिसर में पहले ही 100 से ज्यादा मूर्तियां श्री श्री राधा गोबिंद और काली मंदिर परिसर 1.38 एकड़ यानी 138 डेसीमल जमीन पर फैला है। शुरुआत में यह परिसर 76 डेसीमल जमीन पर बनना था। बाद में इसमें 62 डेसीमल जमीन और जोड़ी गई। परिसर में 100 से ज्यादा देवी-देवताओं की मूर्तियां पहले ही बनाई जा चुकी हैं। यहां 30 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 53 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा भी है। कृष्ण प्रतिमा को एशिया की सबसे ऊंची कृष्ण प्रतिमा बताया जा रहा है। यह मंदिर परिसर भारत की सीमा के काफी नजदीक है। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से मंदिर परिसर की दूरी केवल 70 किमी है। इस कारण यह प्रोजेक्ट सिर्फ स्थानीय नहीं रह गया था। इसे सीमावर्ती धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में भी देखा जा रहा था। करीब दो साल पहले बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद से हिंदुओं पर अत्याचार के मामले बढ़े। बीते दो साल में दो और प्रोजेक्ट पर लग चुकी है रोक राम प्रतिमा प्रोजेक्ट से पहले भी दो साल में हिंदू आस्था से जुड़े 2 प्रोजेक्ट पर रोक लग चुकी है। 2025 में कट्टपरंथियों के विरोध पर ढाका में दुर्गा मंदिर प्रशासन ने गिराई। 2024 में ढाका के उत्तरा में दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापना पर आपत्ति के बाद उसकी जगह बदलनी पड़ी। दमन… दो वर्ष में हिंदुओं पर 2,839 हमले व 100 हत्याएं अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर 2,839 हमले हुए हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के अनुसार, 4-20 अगस्त 2024 के बीच 2,010 घटनाएं हुईं। 2025 में 522 तो 2026 के पहले 3 महीनों में 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 100 से ज्यादा हत्याएं, यौन हिंसा, घर-दुकान पर हमला, मंदिरों-प्रतिमाओं की तोड़फोड़, लूट, आगजनी और जमीन कब्जे जैसी घटनाएं शामिल हैं। ————— बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी:बंगाल में रोज 200-300 लोगों का वेरिफिकेशन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की हकीमपुर चेकपोस्ट पर इन दिनों अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ जुट रही है। ये लोग खुद अपनी पहचान बताकर बांग्लादेश लौटने की इच्छा जता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bangladesh Ram Statue Project Halted Amidst Fundamentalist Pressure

Bangladesh Ram Statue Project Halted Amidst Fundamentalist Pressure

ढाका1 घंटे पहलेलेखक: एसएम अमानुर रहमान कॉपी लिंक बांग्लादेश के गैबांधा जिले में 82 फीट ऊंची राम प्रतिमा का प्रोजेक्ट कट्टरपंथी दबाव के बाद रोक दिया गया है। यह प्रतिमा श्री श्री राधा गोबिंद और काली मंदिर परिसर में बन रही थी। मंदिर समिति ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अस्थायी रोक बताया है, लेकिन इसकी असली वजह कट्टरपंथी संगठनों का दबाव बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे कट्टरपंथी संगठनों ने अधूरी संरचना गिराने तक की मांग की है। इमाम-उलमा परिषद ने प्रोजेक्ट पूरी तरह रद्द करने, भविष्य में ऐसी किसी पहल पर रोक लगाने और फंडिंग की जांच कराने की मांग रखी है। बता दें ​कि यह निर्माण 2025 की शुरुआत में निजी फंडिंग से शुरू हुआ था। परिसर में पहले से 100 से ज्यादा देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इनमें 30 फीट की शिव प्रतिमा और 53 फीट की कृष्ण प्रतिमा भी शामिल है। राम प्रतिमा को एशिया की सबसे बड़ी राम प्रतिमा के रूप में पेश किया जा रहा था। इस परियोजना पर 17 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने थे। बीते शुक्रवार को चटगांव में राम मंदिर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कट्टरपंथी। कट्टरपंथियों ने फंडिंग-खातों की खुफिया जांच की मांग की कट्टरपंथी संगठन इमाम-उलमा परिषद और अन्य ने इस प्रोजेक्ट की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि खुफिया एजेंसियां जांच करें कि क्या किसी विदेशी सरकार या संगठन से पैसा आया है। इस मांग में परोक्ष रूप से भारत की ओर इशारा माना जा रहा है। विरोधियों ने इस पहल से जुड़े लोगों के बैंक खातों व संपत्तियों की जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट का हमारी संप्रभुता पर असर होगा। बीते दो साल में दो और प्रोजेक्ट पर लग चुकी है रोक राम प्रतिमा प्रोजेक्ट से पहले भी दो साल में हिंदू आस्था से जुड़े 2 प्रोजेक्ट पर रोक लग चुकी है। 2025 में कट्टपरंथियों के विरोध पर ढाका में दुर्गा मंदिर प्रशासन ने गिराई। 2024 में ढाका के उत्तरा में दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापना पर आपत्ति के बाद उसकी जगह बदलनी पड़ी। दो साल में हिंदुओं पर 2,839 हमले व 100 हत्याएं अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर 2,839 हमले हुए हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के अनुसार, 4-20 अगस्त 2024 के बीच 2,010 घटनाएं हुईं। 2025 में 522 तो 2026 के पहले 3 महीनों में 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 100 से ज्यादा हत्याएं, यौन हिंसा, घर-दुकान पर हमला, मंदिरों-प्रतिमाओं की तोड़फोड़, लूट, आगजनी और जमीन कब्जे जैसी घटनाएं शामिल हैं। करीब दो साल पहले बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद से हिंदुओं पर अत्याचार के मामले बढ़े। ————— बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी:बंगाल में रोज 200-300 लोगों का वेरिफिकेशन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की हकीमपुर चेकपोस्ट पर इन दिनों अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ जुट रही है। ये लोग खुद अपनी पहचान बताकर बांग्लादेश लौटने की इच्छा जता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…