वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की को दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान वापस ले सकता है पोलैंड

पोलैंड के राष्ट्रपति कारो्ल नावरोत्स्की ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के सम्मान को वापस लेने की मांग की है। पोलैंड का आरोप है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान UPA ने हजारों पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। वारसॉ ने संकेत दिया है कि जवाब नहीं मिलने पर जेलेंस्की को मिला सर्वोच्च पोलिश सम्मान भी वापस लिया जा सकता है। विवाद तब शुरू हुआ जब जेलेंस्की ने एक विशेष कमांडो यूनिट का नाम “UPA के नायकों” के नाम पर रखा। UPA, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ यूक्रेनियन नेशनलिस्ट्स (OUN) की सैन्य शाखा थी। पोलैंड का कहना है कि OUN और UPA ने जातीय रूप से एकरूप यूक्रेनी राष्ट्र की विचारधारा को बढ़ावा दिया और पोलिश नागरिकों के खिलाफ हिंसक अभियान चलाए। पोलिश अधिकारियों के अनुसार, UPA ने वर्तमान पश्चिमी यूक्रेन क्षेत्र में करीब एक लाख पोलिश नागरिकों की हत्या की थी। पोलैंड इन घटनाओं को जनसंहार के रूप में मान्यता देता है। रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति नावरोत्स्की ने जेलेंस्की को 2023 में दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट ईगल’ वापस लेने की पहल का समर्थन किया है। यह पोलैंड का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यूक्रेन में UPA और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सम्मान दिया जाता है, जबकि पोलैंड इन्हें पोलिश नागरिकों के नरसंहार से जोड़कर देखता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन को दिए हथियारों का हिसाब मांगेगा स्लोवाकिया स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने घोषणा की है कि उनका देश यूक्रेन को दान किए गए सैन्य उपकरणों के बदले यूरोपीय संघ (EU) से मुआवजे की मांग करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर की सरकार ने इस समझौते को लेकर स्लोवाक जनता को गुमराह किया था। फित्सो ने रविवार को फेसबुक पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि वह अगले सप्ताह होने वाले EU शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएंगे। उनके मुताबिक, पिछली सरकार ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम देकर देश की सुरक्षा क्षमता को कमजोर कर दिया। रूस-यूक्रेन संघर्ष तेज होने के बाद 2022 और 2023 के दौरान स्लोवाकिया ने यूक्रेन को सोवियत दौर के टैंक, इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, MiG-29 लड़ाकू विमान और S-300 एयर डिफेंस सिस्टम समेत बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण दिए थे। उस समय यह समझौता हुआ था कि यूक्रेन को दिए गए उपकरणों की भरपाई पश्चिमी देशों के आधुनिक सैन्य साजोसामान से की जाएगी। फित्सो लंबे समय से रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ की नीतियों के आलोचक रहे हैं। वह यूक्रेन को सैन्य सहायता और रूस पर प्रतिबंधों का विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि इन नीतियों का आर्थिक नुकसान यूरोपीय देशों को ही उठाना पड़ रहा है, खासकर ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में। रूसी हमले में यूक्रेन के 5 की मौत 13 घायल, कीव के प्रसिद्ध चर्च में लगी आग रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर हमला किया, जिसमें खार्किव में 5 बचावकर्मियों की मौत हो गई। वहीं,राजधानी कीव में 13 लोग घायल हो गए। हमले में यूक्रेन के प्रमुख धार्मिक स्थल कीव-पेचेर्स्क लावरा भी प्रभावित हुआ। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस परिसर के डॉर्मिशन कैथेड्रल की छत में आग लग गई। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, खार्किव में बचावकर्मी पहले हमले के बाद लगी आग बुझा रहे थे। इसी दौरान रूस ने दूसरा हमला कर दिया, जिसमें 5 बचावकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, कीव में भी कई जोरदार धमाके हुए। रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद लोगों को बंकरों और अन्य सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि राजधानी में 13 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शैवचेंकिव्स्की जिले में 30 मिनट के भीतर 5 हमले हुए। इन हमलों में 25 अपार्टमेंट, एक बाजार और कई किराना स्टोर में आग लग गई। तकाचेंको ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। अमेरिका में विमान हादसा: 11 स्काइडाइवर और पायलट समेत 12 की मौत अमेरिका के मिसौरी राज्य में रविवार को एक स्काइडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 11 स्काइडाइवर और एक पायलट समेत सभी 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक विमान उड़ान भरने के बाद पर्याप्त ऊंचाई हासिल नहीं कर पाया और एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया। बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के अनुसार, विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरी थी। यह विमान एक स्काइडाइविंग कंपनी द्वारा लीज पर लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि टेकऑफ के बाद विमान ऊंचाई नहीं पकड़ सका। इसके बाद उसने अचानक बाईं ओर तेज मोड़ लिया और बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से करीब 200 गज दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शेरिफ के मुताबिक यह कोई कमर्शियल एयरलाइन नहीं थी, बल्कि स्थानीय एयरपोर्ट से संचालित एक छोटा विमान था। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने विमान की पहचान Pacific Aerospace P750 के रूप में की है।
NCERT Book Alters Nude Sculpture

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक NCERT की नई किताब ‘मधुरिमा’ में सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर बदले हुए रूप में छापी गई है। इस किताब में मूर्ति के धड़ को रंग से ढक दिया गया है, जिससे वह कपड़े पहने हुए दिखाई देती है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर 9वीं क्लास की किताब ‘मधुरिमा’ के पहले चैप्टर ‘हिस्ट्री ऑफ आर्ट्स’ में दी गई है। तस्वीर में कंधों से नीचे का हिस्सा ढक दिया गया है, जबकि मूल मूर्ति में यह हिस्सा खुला दिखाई देता है। 25 साल से छप रही इस कांस्य मूर्ति के मूल स्वरूप में पहले कभी बदलाव नहीं किया गया था। यह किताब NCERT की नई आर्ट्स एजुकेशन सीरीज का हिस्सा है, जिसे नई शिक्षा नीति (NEP) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के तहत तैयार किया गया है। अब तक क्लास 1 से 9 तक की किताबें जारी की जा चुकी हैं। इतिहासका बोले- यह सेंसरशिप है मिशेल डेनिनो ने तस्वीर में किए गए बदलाव को छात्रों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि मूर्ति के पूरे धड़ को ढकना सेंसरशिप है। डेनिनो के मुताबिक, इससे ऐसी मूर्ति दिखाई गई है, जो असल में कहीं मौजूद नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इसी तर्क पर तस्वीर बदली जा रही है, तो क्या छात्रों को नेशनल म्यूजियम में रखी मूल प्रतिमा और दूसरी अर्धनग्न या नग्न ऐतिहासिक मूर्तियां देखने से भी रोका जाएगा? NCERT बोला- कोई खास वजह नहीं तस्वीर में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर NCERT के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 की सोशल साइंस किताब में ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर अपने मूल रूप में मौजूद है और यह हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख खोजों में से एक है। NCERT के क्लास 9वीं की किताब मधुरिमा में ये तस्वीर छपी है। पहले भी तस्वीर पर उठी थी आपत्ति इतिहासकार मिशेल डेनिनो ने मई में द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि NCERT ने सिंधु घाटी सभ्यता वाले चैप्टर के ओपनिंग पेज पर ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर लगाने पर आपत्ति जताई थी। डेनिनो उस समय NCERT की नई कक्षा 6 सोशल साइंस किताब की टेक्स्टबुक डेवलपमेंट कमेटी के प्रमुख थे। डेनिनो के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना था कि मूर्ति के नग्न वाले स्वरूप को लेकर विवाद हो सकता है। बाद में तस्वीर को चैप्टर की शुरुआत से हटाकर अंदर के पन्ने पर छोटे आकार में रखा गया था, लेकिन तस्वीर को हटाया नहीं गया। डेनिनो ने कहा था कि अगर डांसिंग गर्ल बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है, तो फिर उन्हें राष्ट्रीय संग्रहालय भी नहीं जाना चाहिए, जहां यह मूर्ति रखी हुई है। मोहनजोदड़ो और ‘डांसिंग गर्ल’ क्यों हैं खास? मोहनजोदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) के सबसे बड़े और विकसित शहरों में से एक था। यह वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है। इस शहर की खोज 1922 में भारतीय पुरातत्वविद् राखालदास बनर्जी ने की थी। सिंधु घाटी सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन शहरी सभ्यताओं में गिनी जाती है। इसका काल लगभग 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व माना जाता है। मोहनजोदड़ो अपनी सुनियोजित सड़कों, जल निकासी व्यवस्था, अनाज भंडारों और उन्नत नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है। ‘डांसिंग गर्ल’ नाम से मशहूर करीब 4 इंच ऊंची कांस्य मूर्ति 1926 में मोहनजोदड़ो से मिली थी। मूर्ति में जूड़ा बांधे एक युवती को दिखाया गया है, जिसके हाथों में कई चूड़ियां और गले में हार है। उसकी मुद्रा आत्मविश्वास से भरी मानी जाती है। पुरातत्वविद इसे हड़प्पा सभ्यता की उन्नत धातुकला, शिल्पकला और कलात्मक समझ का महत्वपूर्ण प्रमाण मानते हैं। ‘डांसिंग गर्ल’ आज सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे पहचान वाली कलाकृतियों में गिनी जाती है। मूल मूर्ति नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में रखी गई है। —————– ये खबर भी पढ़ें… NCERT-करप्शन इन ज्यूडीशियरी के लेखकों को हटाने का आदेश वापस:सुप्रीम कोर्ट बोला- कंटेंट पर सवाल, व्यक्ति पर नहीं; लिखने वालों पर सरकार फैसला करे NCERT बुक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने पहले दिया फैसला बदल दिया है। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन तीन शिक्षाविदों ने विवादित हिस्सा लिखा। उन्हें हटा दिया जाए और दोबारा काम न दिया जाए। पूरी कॉपी पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका-ए के साथ खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। आज सभी को वैभव सूर्यवंशी की बड़ी पारी का इंतजार है। वैभव ने इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। दूसरे ओवर में उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। इसी ओवर में मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली थी 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लिस्ट-A (50 ओवर) क्रिकेट में वैभव का प्रदर्शन वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।
उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी की है। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की। उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। उर्मिला कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर (‘बेवफा ब्यूटी’) में नजर आई थीं। वहीं, वह ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ (2018) और ‘कलर्स टीवी’ के शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ (2022) में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।
Sensex Surges 1200 Points to 76700

मुंबई12 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में आज यानी 15 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 1200 अंक (1.50%) की तेजी के साथ 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 350 अंकों (1.53%) की तेजी है, ये 23,985 के स्तर पर आ गया है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। होर्मुज स्ट्रेट को भी खोले जाने की खबर के कारण ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में आज 4% की गिरावट है। ये 83 प्रति बैरल पर आ गया है। आज एशियाई बाजारों में भी तेजी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 8516 +434 +5.30% निक्केई (जापान) 69594 +3597 +5.41% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24834 +116 +0.44% शुक्रवार को अमेरिका के बाजार में रही तेजी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 51202 +354 +0.70% नैस्डैक 25889 +79 +0.31% S&P 500 7431 +37 +0.50% विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 9,760 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 5,341 18,849 1,00,699.1 FII/FPI -1,082 -9,760 -77,738 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 461 अंक की तेजी रही थी, ये 23,622 के स्तर पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
2027 में यूपी में एकजुटता के साथ गठबंधन विल्सन? फाके दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का नाम क्यों लिया

AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से अल्पसंख्यक असदुद्दीन ओवैसी ने बिल्डिंग के शंकरपुर में 2027 के चुनाव की शुरुआत की है। मंच से भाषण की शुरुआत करते हुए ही सोसी ने कहा कि यहां पर फ्राडों की सेना को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप उत्तर प्रदेश में लीडरशिप बना रहे हैं तो हमें संविधान की ताकत हासिल करनी होगी। ओसाइ ने अपने अंदाज में कहा कि यदि हम किसी भी प्रकार की सामाजिक सामाग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले साजिस्क सासाइटिक साइंटिस्ट प्राप्त करना चाहिए। ओसाइस ने अपील की कि आप अपने वोट का इस्तेमाल मतदाता सूची को मजबूत बनाने के लिए करें। उन्होंने आगे कहा कि मेरी कोशिश होगी कि यूपी में बीजेपी की सरकार न बने. एलायंस को लेकर असदुद्दीन सोलासी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर कोई बीजेपी के साथ गठबंधन की कोशिश करता है तो मैं उनके साथ जुड़ने की तैयारी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब हम साथ मिलकर बात करने के लिए तैयार हैं तो हम तीनों के साथ समुद्र तट की तैयारी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब डर नहीं लगाऊंगा. बुलडोजर क्रिया को लेकर सैद्धांतिक आधारभूतयूपी में बुलडोजर एक्शन पर तीखा हमला करते हुए जोशी ने कहा कि हम जानते हैं कि बुलडोजर कहां है, हम जानते हैं कि किसकी जवानी को जेल में तोड़ा जा रहा है। यूपी में सपोर्ट के नाम पर कई लोगों को परेशानी दी जा रही है। ओवैसी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री मैं आपको बताना चाहता हूं। शायद आप पढ़ना नहीं जानते. यूपी बीफ का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर नहीं बना क्या? उन्होंने आगे कहा कि यूपी में संभल की मस्जिद का निर्माण किया गया और अधिकारियों ने आई लव मोहम्मद के साथ मिलकर पोस्टर मीटिंग की बात कही. सूप पर कसाबनखुद को बीजेपी की टीम में शामिल करने के लिए कहा गया तो बीजेपी को फायदा होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार लोग बंगाल गए थे और अब उनके साथ के लोग बीजेपी में जा रहे हैं. इल्ज़ाम हम पर मौजूद हैं, लेकिन कारनामे कोई और नहीं करता। ऍफ़- (नीतीश कुमार पांडे) ये भी पढ़ें टीएमसी के 20 बागी न्यूनतावादी राष्ट्रीय नागरिक दलों में विलय, एनडीए गठबंधन को मिलेगा समर्थन
Trump Birthday White House UFC Fight

वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया। UFC ने इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं, जिससे इसे अब तक के सबसे महंगे UFC आयोजनों में गिना जा रहा है। इस फाइट कार्ड में कुल 7 मुकाबले रखे गए हैं। मुख्य मुकाबला लाइटवेट चैंपियन इलिया टोपुरिया और अंतरिम चैंपियन जस्टिन गेथजे के बीच होना है। मुकाबले देखने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, खास मेहमान और हजारों सैन्यकर्मी मौजूद हैं। शुरुआती मुकाबले में बो निकल ने पहले ही राउंड में काइल डाउकस को नॉकआउट कर दिया। उन्होंने एक जोरदार लेफ्ट हुक और राइट पंच से प्रतिद्वंद्वी को गिराया, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। जीत के तुरंत बाद बो निकल पिंजरे से बाहर आए और सीधे राष्ट्रपति ट्रम्प के पास पहुंचे। दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। इस इवेंट में करीब 4300 लोग मौजूद हैं। दूसरी तरफ, 85 हजार लोगों के लिए अलग फैन जोन बनाया गया है। UFC फाइट से जुड़ी 5 तस्वीरें… मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रपति ट्रम्प और UFC CEO डाना व्हाइट व्हाइट हाउस की बालकनी में पहुंचे। मैच के दौरान ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया मुकाबला देखते हुए। 92 फीट ऊंचे क्लॉ को ऑक्टागन और दर्शकों की कई सीटों के ऊपर बनाया गया है। इसका वजन करीब 600 टन है। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित UFC फ्रीडम 250 के दौरान ब्राजील के डिएगो लोपेस और अमेरिका के स्टीव गार्सिया फेदरवेट मुकाबले में आमने-सामने। UFC फ्रीडम 250 में काइल डाउकस को हराने के बाद जीत का जश्न मनाते अमेरिकी फाइटर बो निकल। वह जीत के बाद तुरंत ट्रम्प से हाथ मिलाने पहुंचे। ट्रम्प ने कहा- यह धरती का सबसे बड़ा शो सरकार के कई अधिकारियों और खुद ट्रम्प ने आयोजन की तारीफ की है। ट्रम्प ने इसे ‘धरती का सबसे बड़ा शो’ बताया और ‘क्लॉ’ की तुलना पेरिस के एफिल टॉवर से की। वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने UFC को अमेरिका की सॉफ्ट डिप्लोमैटिक पावर बताया है। इस इवेंट में कुल 14 फाइटर UFC के लगातार मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। मुख्य मुकाबला जॉर्जियाई-स्पेनिश लाइटवेट फाइटर इलिया टोपुरिया और अमेरिकी फाइटर जस्टिन गैथजी के बीच होगा। मुकाबलों की शुरुआत स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे होगी। इसका प्रसारण केवल पैरामाउंट प्लस पर किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म डेविड एलिसन की कंपनी संचालित करती है, जिन्हें ट्रम्प का सहयोगी माना जाता है। पिछले साल UFC ने इस स्ट्रीमिंग सेवा के साथ 7.7 अरब डॉलर का समझौता किया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस आयोजन का सबसे बड़ा फायदा UFC ब्रांड को मिल सकता है। एक समय ऐसा था जब इस खेल को प्रायोजकों और कई आयोजकों ने स्वीकार नहीं किया था। एक अमेरिकी सीनेटर ने इसे कभी ‘मानव मुर्गा लड़ाई’ तक कहा था। अब वही खेल व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। 33 साल पहले शुरू हुआ था UFC का सफर अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) आज दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) लीग है। इसकी शुरुआत 1993 में अमेरिका में हुई थी। उस दौर में बॉक्सिंग, कराटे, कुश्ती और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसी अलग-अलग फाइटिंग शैलियों के समर्थक अपनी-अपनी तकनीक को सबसे प्रभावी बताते थे। यह बहस काफी लोकप्रिय थी कि असली मुकाबले में कौन-सी मार्शल आर्ट सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए UFC का पहला टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु विशेषज्ञ रॉयस ग्रेसी चैंपियन बने। ग्रेसी शारीरिक रूप से कई प्रतिद्वंद्वियों से छोटे और हल्के थे, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीक के दम पर बड़े और ताकतवर फाइटर्स को हराकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कई मुकाबले सबमिशन के जरिए जीते। समय के साथ खेल का स्वरूप भी बदल गया। अब फाइटर्स सिर्फ एक शैली पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, जिउ-जित्सु और किकबॉक्सिंग जैसी कई तकनीकों को मिलाकर मुकाबला करते हैं। यही वजह है कि इसे आज ‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स’ कहा जाता है। 250 साल की आजादी का जश्न मनाएगा अमेरिका अमेरिका इस साल अपनी आजादी के 250 साल पूरे करने जा रहा है। 4 जुलाई 2026 को देश स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं और पूरे देश में एक साल से ज्यादा समय तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। UFC इवेंट भी इसी जश्न का हिस्सा है, जिसे ट्रम्प प्रशासन प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश कर रहा है। अमेरिका की स्थापना का आधार माने जाने वाले ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ पर 4 जुलाई 1776 को हस्ताक्षर हुए थे। इसी की 250वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में परेड, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक अभियान और बड़े सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। व्हाइट हाउस ने ‘टास्क फोर्स 250’ बनाई है, जो संघीय सरकार, राज्यों, निजी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजन कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Trump Birthday White House UFC Fight

वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में UFC मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया। UFC ने इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर खर्च किए। इसे अब तक के सबसे महंगे UFC आयोजनों में गिना जा रहा है। इस फाइट में कुल 7 मुकाबले रखे गए हैं। मुख्य मुकाबला लाइटवेट इलिया टोपुरिया और चैंपियन जस्टिन गेथजे के बीच होना है। मुकाबले देखने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी सरकार के कई सीनियर अफसर, खास मेहमान और हजारों सैन्यकर्मी मौजूद हैं। शुरुआती मुकाबले में बो निकल ने पहले ही राउंड में काइल डाउकस को नॉकआउट कर दिया। उन्होंने एक जोरदार लेफ्ट हुक और राइट पंच से प्रतिद्वंद्वी को गिराया, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। जीत के तुरंत बाद बो निकल रिंग से निकलकर सीधे राष्ट्रपति ट्रम्प के पास पहुंचे। दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। इस इवेंट में करीब 4300 लोग मौजूद हैं। दूसरी तरफ, 85 हजार लोगों के लिए अलग फैन जोन बनाया गया है। UFC फाइट से जुड़ी 5 तस्वीरें… मैच शुरू होने से पहले व्हाइट हाउस बालकनी में राष्ट्रपति ट्रम्प और UFC CEO डाना व्हाइट। ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया UFC मुकाबला देखते हुए। 92 फीट ऊंचे क्लॉ को ऑक्टागन और दर्शकों की कई सीटों के ऊपर बनाया गया है। इसका वजन करीब 600 टन है। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित UFC फ्रीडम 250 के दौरान ब्राजील के डिएगो लोपेस और अमेरिका के स्टीव गार्सिया फेदरवेट मुकाबले में आमने-सामने। UFC फ्रीडम 250 में काइल डाउकस को हराने के बाद जीत का जश्न मनाते अमेरिकी फाइटर बो निकल। वह जीत के बाद तुरंत ट्रम्प से हाथ मिलाने पहुंचे। ट्रम्प ने कहा- यह धरती का सबसे बड़ा शो सरकार के कई अधिकारियों और खुद ट्रम्प ने आयोजन की तारीफ की है। ट्रम्प ने इसे ‘धरती का सबसे बड़ा शो’ बताया और ‘क्लॉ’ की तुलना पेरिस के एफिल टॉवर से की। वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने UFC को अमेरिका की सॉफ्ट डिप्लोमैटिक पावर बताया है। इस इवेंट में कुल 14 फाइटर UFC के लगातार मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। मुख्य मुकाबला जॉर्जियाई-स्पेनिश लाइटवेट फाइटर इलिया टोपुरिया और अमेरिकी फाइटर जस्टिन गैथजी के बीच होगा। मुकाबलों की शुरुआत स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे होगी। इसका प्रसारण केवल पैरामाउंट प्लस पर किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म डेविड एलिसन की कंपनी संचालित करती है, जिन्हें ट्रम्प का सहयोगी माना जाता है। पिछले साल UFC ने इस स्ट्रीमिंग सेवा के साथ 7.7 अरब डॉलर का समझौता किया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस आयोजन का सबसे बड़ा फायदा UFC ब्रांड को मिल सकता है। एक समय ऐसा था जब इस खेल को प्रायोजकों और कई आयोजकों ने स्वीकार नहीं किया था। एक अमेरिकी सीनेटर ने इसे कभी ‘मानव मुर्गा लड़ाई’ तक कहा था। अब वही खेल व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है। 33 साल पहले शुरू हुआ था UFC का सफर अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) आज दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) लीग है। इसकी शुरुआत 1993 में अमेरिका में हुई थी। उस दौर में बॉक्सिंग, कराटे, कुश्ती और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसी अलग-अलग फाइटिंग शैलियों के समर्थक अपनी-अपनी तकनीक को सबसे प्रभावी बताते थे। यह बहस काफी लोकप्रिय थी कि असली मुकाबले में कौन-सी मार्शल आर्ट सबसे ज्यादा कारगर साबित होगी। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए UFC का पहला टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु विशेषज्ञ रॉयस ग्रेसी चैंपियन बने। ग्रेसी शारीरिक रूप से कई प्रतिद्वंद्वियों से छोटे और हल्के थे, लेकिन उन्होंने अपनी तकनीक के दम पर बड़े और ताकतवर फाइटर्स को हराकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कई मुकाबले सबमिशन के जरिए जीते। समय के साथ खेल का स्वरूप भी बदल गया। अब फाइटर्स सिर्फ एक शैली पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि बॉक्सिंग, रेसलिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, जिउ-जित्सु और किकबॉक्सिंग जैसी कई तकनीकों को मिलाकर मुकाबला करते हैं। यही वजह है कि इसे आज ‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स’ कहा जाता है। 250 साल की आजादी का जश्न मनाएगा अमेरिका अमेरिका इस साल अपनी आजादी के 250 साल पूरे करने जा रहा है। 4 जुलाई 2026 को देश स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं और पूरे देश में एक साल से ज्यादा समय तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। UFC इवेंट भी इसी जश्न का हिस्सा है, जिसे ट्रम्प प्रशासन प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश कर रहा है। अमेरिका की स्थापना का आधार माने जाने वाले ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ पर 4 जुलाई 1776 को हस्ताक्षर हुए थे। इसी की 250वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में परेड, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक अभियान और बड़े सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। व्हाइट हाउस ने ‘टास्क फोर्स 250’ बनाई है, जो संघीय सरकार, राज्यों, निजी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आयोजन कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर रोका। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में डाइची कामादा ने 88वें मिनट में हेडर लगाकर जापान को अहम एक अंक दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मैच बदल गया। दोनों टीमों ने 14 मिनट में तीन गोल दागे और मुकाबला रोमांचक हो गया। नीदरलैंड्स ने 50वें मिनट में बढ़त बनाई। कप्तान वर्जिल वान डाइक ने बॉक्स के अंदर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जापान ने 7 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। ताकेफुसा कुबो के पास पर केइतो नाकामुरा ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबर्ख के पास पर क्राइसेंसियो समरविल ने गोल दागकर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि डच टीम जीत दर्ज कर लेगी। ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… केप वर्डे के खिलाफ यामाल का खेलना तय, स्टार्टिंग इलेवन में नहीं रहेंगे स्पेन के युवा स्टार लैमिन यामाल हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं। वे सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने संकेत दिए हैं कि 18 साल के यामाल स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं रहेंगे। अटलांटा में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल की फिटनेस पर लगातार नजर रखी गई है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। कोच ने कहा कि यामाल मैच में कितनी देर खेलेंगे, इसका फैसला मुकाबले की परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। —————————————————–
स्पोर्ट्स अपडेट- जापान और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ हुआ:स्पेन के कोच बोले- यामाल पूरी तरह फिट, केप वर्डे के खिलाफ डेब्यू करेंगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ मैच में जापान ने आखिरी क्षणों में गोल कर नीदरलैंड्स को 2-2 की बराबरी पर रोका। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में डाइची कामादा ने 88वें मिनट में हेडर लगाकर जापान को अहम एक अंक दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मैच बदल गया। दोनों टीमों ने 14 मिनट में तीन गोल दागे और मुकाबला रोमांचक हो गया। नीदरलैंड्स ने 50वें मिनट में बढ़त बनाई। कप्तान वर्जिल वान डाइक ने बॉक्स के अंदर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, जापान ने 7 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। ताकेफुसा कुबो के पास पर केइतो नाकामुरा ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबर्ख के पास पर क्राइसेंसियो समरविल ने गोल दागकर नीदरलैंड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद लग रहा था कि डच टीम जीत दर्ज कर लेगी। ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… केप वर्डे के खिलाफ यामाल का खेलना तय, स्टार्टिंग इलेवन में नहीं रहेंगे स्पेन के युवा स्टार लैमिन यामाल हैमस्ट्रिंग चोट से उबर चुके हैं। वे सोमवार को केप वर्डे के खिलाफ होने वाले मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि, स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने संकेत दिए हैं कि 18 साल के यामाल स्टार्टिंग इलेवन में शामिल नहीं रहेंगे। अटलांटा में मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेन के कोच डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल की फिटनेस पर लगातार नजर रखी गई है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। कोच ने कहा कि यामाल मैच में कितनी देर खेलेंगे, इसका फैसला मुकाबले की परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा। —————————————————–








