PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा12 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया। ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। स्लोवाकिया 1993 में आजाद हुआ था। उसके 33 साल के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। मोदी आज स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे। मोदी फ्रांस के नीस शहर से स्लोवाकिया पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया था। दरअसल, मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे। ब्रातिस्लावा में मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें… स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने मोदी का राजधानी ब्रातिस्लावा में स्वागत किया। पीएम मोदी को स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया। पीएम ने हाथ जोड़कर उसे स्वीकार किया। स्लोवाकिया में रहने वाले कई भारतीय ब्रातिस्लावा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिलने पहुंचें। यहां मोदी-मोदी के नारे लगे। स्लोवाकिया में 9 हजार से ज्यादा भारतीय स्लोवाकिया में 9,200 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। स्लोवाकिया में भारतीय आईटी सेवाओं, डेवलपमेंट सेंटर्स और तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। स्लोवाकिया के शेंगेन (यूरोपी देशों का समूह जहां एस वीजा से एंट्री मिलती है) देश होने की वजह से भारतीयों को एक ही वीजा पर 26 देश घूमने की सुविधा मिलती है। 2025 में भारत-स्लोवाकिया के बीच ₹17 हजार करोड़ का व्यापार स्लोवाकिया हर साल 10 लाख से ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन करता है। यहां वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो की फैक्ट्रियां हैं। ऑटोमोटिव सेक्टर स्लोवाकिया की GDP का 14% हिस्सा है। भारत ने 2025 में स्लोवाकिया को लगभग ₹14500 करोड़ का निर्यात किया। इसमें गाड़ियों के छोटे पार्ट्स मोबाइल फोन, टेक्सटाइल और कपड़े शामिल हैं। स्लोवाकिया की कामकाजी आबादी में हर साल 15 से 20 हजार लोगों कम हो रहे हैं। इस वजह से विदेशी कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत स्लोवाकिया से गाड़ियों, बड़ी औद्योगिक मशीनरी, इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोसेस्ड रबर आयात करता है। भारत और स्लोवाकिया के बीच 2025 में लगभग ₹17000 करोड़ का व्यापार हुआ। मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, 13 बड़े समझौते हुए रविवार को फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ रविवार को द्विपक्षीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई। दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआत की है। इससे पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ प्रोग्राम का उद्घाटन किया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम के बाद राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी को नीस के पास स्थित विला केरीलोस घुमाने ले गए। यह फ्रांस की प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। मैक्रों ने यहां पीएम के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। विला केरीलोस घूमने के दौरान मैक्रों पीएम मोदी का हाथ पकड़कर चलते दिखे। इनोवेशन प्रोग्राम में PM बोले- दोनों देशों का विजन एक, 5 बड़ी बातें भारत-फ्रांस का रिश्ता खास: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार या रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है। यह भरोसे, साझा सोच और साझा लक्ष्यों पर आधारित है। दोनों देश मिलकर दुनिया की कई बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। ‘भारत इनोवेट्स’ युवाओं के लिए बड़ा मंच: मोदी ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय निवेश को जोड़ने वाला मंच है। इससे भारतीय स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और नए आइडिया को दुनिया के बड़े निवेशकों और विशेषज्ञों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। भारत स्टार्टअप्स का बड़ा केंद्र: प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हैं, लेकिन भारत में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। ये स्टार्टअप्स भारत के साथ-साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास में भी योगदान दे रहे हैं। नई तकनीकें बदलेंगी भविष्य: मोदी ने कहा कि दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन हर चुनौती नए मौके भी लेकर आती है। AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष तकनीक जैसी नई तकनीकें आने वाले समय में दुनिया का भविष्य तय करेंगी। युवा दे रहे हैं समस्याओं का समाधान: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है। देश के युवा नई सोच के साथ लोगों की समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। मैक्रों बोले- दुनिया भारत के साथ इनोवेशन करना चाहती है, 5 बड़ी बातें भारत ग्लोबल इनोवेशन का नेतृत्व कर रहा: मैक्रों ने कहा कि भारत रिसर्च, इनोवेशन और तकनीकी विकास के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। भारत हर साल यूरोप और अमेरिका को मिलाकर जितने इंजीनियर तैयार होते हैं, उतने इंजीनियर तैयार करता है। दुनिया भारत के साथ इनोवेशन करना चाहती है: मैक्रों ने कहा कि अब सवाल यह नहीं है कि भारत इनोवेशन करता है या नहीं। सवाल यह है कि दुनिया में कौन भारत के साथ मिलकर इनोवेशन करेगा। AI में खुले और सहयोगी मॉडल का समर्थन: उन्होंने कहा कि कुछ देश AI मॉडल्स को सीमित करना चाहते हैं। लेकिन भारत और फ्रांस खुले, बहुभाषी और सहयोगी AI मॉडल के पक्षधर हैं। मोदी के नेतृत्व की तारीफ: मैक्रों ने नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
PM Modi Slovakia Visit | President Pellegrini & PM Fico Meet

नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा28 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया। ब्लानार ने मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। स्लोवाकिया 1993 में आजाद हुआ था। उसके 33 साल के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। मोदी आज स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे। मोदी फ्रांस के नीस शहर से स्लोवाकिया पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया था। दरअसल, मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में G7 समिट में शामिल होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे। ब्रातिस्लावा में मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें… स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने मोदी का राजधानी ब्रातिस्लावा में स्वागत किया। पीएम मोदी को स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया। पीएम ने हाथ जोड़कर उसे स्वीकार किया। स्लोवाकिया में रहने वाले कई भारतीय ब्रातिस्लावा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिलने पहुंचें। यहां मोदी-मोदी के नारे लगे। स्लोवाकिया में 9 हजार से ज्यादा भारतीय स्लोवाकिया में 9,200 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। स्लोवाकिया में भारतीय आईटी सेवाओं, डेवलपमेंट सेंटर्स और तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। स्लोवाकिया के शेंगेन (यूरोपी देशों का समूह जहां एस वीजा से एंट्री मिलती है) देश होने की वजह से भारतीयों को एक ही वीजा पर 26 देश घूमने की सुविधा मिलती है। 2025 में भारत-स्लोवाकिया के बीच ₹17 हजार करोड़ का व्यापार स्लोवाकिया हर साल 10 लाख से ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन करता है। यहां वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो की फैक्ट्रियां हैं। ऑटोमोटिव सेक्टर स्लोवाकिया की GDP का 14% हिस्सा है। भारत ने 2025 में स्लोवाकिया को लगभग ₹14500 करोड़ का निर्यात किया। इसमें गाड़ियों के छोटे पार्ट्स मोबाइल फोन, टेक्सटाइल और कपड़े शामिल हैं। स्लोवाकिया की कामकाजी आबादी में हर साल 15 से 20 हजार लोगों कम हो रहे हैं। इस वजह से विदेशी कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत स्लोवाकिया से गाड़ियों, बड़ी औद्योगिक मशीनरी, इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोसेस्ड रबर आयात करता है। भारत और स्लोवाकिया के बीच 2025 में लगभग ₹17000 करोड़ का व्यापार हुआ। मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, 13 बड़े समझौते हुए रविवार को फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ रविवार को द्विपक्षीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे। इस दौरान दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई। दोनों देशों ने अगले 5 वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआत की है। इससे पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ प्रोग्राम का उद्घाटन किया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम के बाद राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी को नीस के पास स्थित विला केरीलोस घुमाने ले गए। यह फ्रांस की प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। मैक्रों ने यहां पीएम के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। विला केरीलोस घूमने के दौरान मैक्रों पीएम मोदी का हाथ पकड़कर चलते दिखे। इनोवेशन प्रोग्राम में PM बोले- दोनों देशों का विजन एक, 5 बड़ी बातें भारत-फ्रांस का रिश्ता खास: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार या रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है। यह भरोसे, साझा सोच और साझा लक्ष्यों पर आधारित है। दोनों देश मिलकर दुनिया की कई बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। ‘भारत इनोवेट्स’ युवाओं के लिए बड़ा मंच: मोदी ने कहा कि ‘भारत इनोवेट्स’ भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय निवेश को जोड़ने वाला मंच है। इससे भारतीय स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और नए आइडिया को दुनिया के बड़े निवेशकों और विशेषज्ञों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। भारत स्टार्टअप्स का बड़ा केंद्र: प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हैं, लेकिन भारत में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। ये स्टार्टअप्स भारत के साथ-साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास में भी योगदान दे रहे हैं। नई तकनीकें बदलेंगी भविष्य: मोदी ने कहा कि दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन हर चुनौती नए मौके भी लेकर आती है। AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष तकनीक जैसी नई तकनीकें आने वाले समय में दुनिया का भविष्य तय करेंगी। युवा दे रहे हैं समस्याओं का समाधान: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है। देश के युवा नई सोच के साथ लोगों की समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। मैक्रों बोले- दुनिया भारत के साथ इनोवेशन करना चाहती है, 5 बड़ी बातें भारत ग्लोबल इनोवेशन का नेतृत्व कर रहा: मैक्रों ने कहा कि भारत रिसर्च, इनोवेशन और तकनीकी विकास के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। भारत हर साल यूरोप और अमेरिका को मिलाकर जितने इंजीनियर तैयार होते हैं, उतने इंजीनियर तैयार करता है। दुनिया भारत के साथ इनोवेशन करना चाहती है: मैक्रों ने कहा कि अब सवाल यह नहीं है कि भारत इनोवेशन करता है या नहीं। सवाल यह है कि दुनिया में कौन भारत के साथ मिलकर इनोवेशन करेगा। AI में खुले और सहयोगी मॉडल का समर्थन: उन्होंने कहा कि कुछ देश AI मॉडल्स को सीमित करना चाहते हैं। लेकिन भारत और फ्रांस खुले, बहुभाषी और सहयोगी AI मॉडल के पक्षधर हैं। मोदी के नेतृत्व की तारीफ: मैक्रों ने नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
Germany Thrash Curacao 7-1 in World Cup Qualifier

Hindi News Sports Germany Thrash Curacao 7 1 In World Cup Qualifier | Kai Havertz Scores Brace ह्यूस्टन3 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। दूसरी ओर जर्मनी ने लगातार छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से भिड़ेगा, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा। 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा। जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन। जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का सातवां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Germany Thrash Curacao 7-1 in World Cup Qualifier

Hindi News Sports Germany Thrash Curacao 7 1 In World Cup Qualifier | Kai Havertz Scores Brace ह्यूस्टन15 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। टीम ने रविवार रात को कुरासाओ 7-1 से हरा दिया। ग्रुप-ई के इस मुकाबले के छठे मिनट में जर्मनी ने गोल स्कोर किया। फिर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ ने गोल भी किया। यह उसका टूर्नामेंट के इतिहास में पहला गोल है। जर्मनी ने दूसरे हाफ में छह गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जर्मनी के काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए, जबकि टीम के 6 अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया। जर्मनी अब अपने अगले मुकाबले में आइवरी कोस्ट से खेलेगी, जबकि कुरासाओ की टीम इक्वाडोर के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मैच में खास कुरासाओ वर्ल्ड कप खेलने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बना है। टीम ने अपना पहला गोल भी दागा। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने यह गोल दागा। 40 साल, 79 दिन के मैनुअल नोयर किसी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने वाले जर्मनी के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लोथार मथाउस (UEFA यूरो 2000) का रिकॉर्ड तोड़ा। जर्मनी ने छठे मैच में बढ़त बनाई जर्मनी ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। छठे मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के पास पर फेलिक्स नेमेचा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 21वें मिनट में कुरासाओ ने मुकाबले में वापसी करते हुए अपना पहला वर्ल्ड कप गोल दागा। लिवानो कोमेनेंसिया ने बॉक्स के बीच से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। लिवानो कोमेनेंसिया वर्ल्ड कप में गोल करने वाले कुरासाओ के पहले खिलाड़ी बने। हैवर्ट्ज ने हाफ टाइम से पहले गोल दागा जर्मनी ने जल्द ही मैच पर फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर पर हेडर लगाकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में फेलिक्स नेमेचा को बॉक्स में गिराए जाने पर जर्मनी को पेनल्टी मिली। काई हैवर्ट्ज ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। गोल स्कोर करने के बाद काई हैवर्ट्ज का सेलिब्रेशन। जर्मनी ने दूसरे हाफ में 4 गोल दागे दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही जमाल मुसियाला ने गोल कर बढ़त 4-1 कर दी। इसके बाद 68वें मिनट में नाथानियल ब्राउन और 78वें मिनट में डेनिज उंडाव ने गोल किए। 88वें मिनट में हैवर्ट्ज ने अपना दूसरा और टीम का 7वां गोल दागकर जीत का अंतर 7-1 कर दिया। आइवरी कोस्ट Vs इक्वाडोर आखिरी मिनट में डियालो के गोल से जीता आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के एक अन्य मुकाबले में आइवरी कोस्टा ने आखिरी मिनट पर आए अमद डियालो के गोल से इक्वाडोर पर 1-0 की जीत दर्ज की। 90वें मिनट में डियालो ने विल्फ्रेड सिंगो के पास पर आसान सा गोल किया। फिर इक्वाडोर की टीम 7 मिनट के इंजरी टाइम में बराबरी का गोल हासिल नहीं कर सकी। डियालो (ऑरेंज जर्सी) ने 90वें मिनट में गोल स्कोर किया। इस मैच के बाद आइवरी कोस्टा ग्रुप-ई के पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर आ गई है। जर्मनी टॉप पर है। क्योंकि, उसका गोल डिफरेंस ज्यादा है। —————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ब्राजील को मोरक्को ने ड्रॉ पर रोका, स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीता पहला मैच दुनिया की 7वें नंबर की टीम मोरक्को ने रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के मैच में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने एक अंक हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत:होर्मुज फिर खुलेगा, ट्रम्प बोले- दुनिया के जहाजों इंजन चालू करो, तेल को बहने दो

अमेरिका और ईरान रविवार को युद्धविराम, यानी सीजफायर समझौते पर पहुंच गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। वहीं ईरान ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के साथ कई महीनों तक चली लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने एक समझौता ज्ञापन, यानी एमओयू को अंतिम रूप दे दिया है। ट्रम्प ने कहा कि इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में लिखा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में दस्तखत करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह 47 साल में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच सबसे उच्चस्तर की बैठक होगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच हुए समझौते का पूरा दस्तावेज अभी जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Spain vs Cabo Verde Debut Match; Belgium vs Egypt

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Spain Vs Cabo Verde Debut Match; Belgium Vs Egypt स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज स्पेन का मुकाबला पहली बार टूर्नामेंट खेल रही काबो वर्डे टीम के साथ होगा। यह पहली बार है, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच रात 12:30 बजे से मैच शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 16 जून को सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन रात 3:30 बजे से सऊदी अरब और उरुग्वे की भिड़ंत मियामी स्टेडियम में होगी। चौथा मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में 12:30 बजे से शुरू होगा। मैच-13: स्पेन के खिलाफ डेब्यू करेगी काबो वर्डे की टीम ग्रुप-G में शामिल स्पेन और कैरेबियाई देश काबो वर्डे के बीच फुटबॉल इतिहास का यह पहला मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही काबो वर्डे की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से सजी स्पेन के खिलाफ उलटफेर के इरादे से उतरेगी। वहीं स्पेन काफी हद तक अपनी युवा और आक्रामक तिकड़ी लामिन यामल, निको विलियम्स और अल्वारो मोराटा पर निर्भर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्पेन: सिमोन, कारवाहाल, ले नॉर्मैंड, लापोर्ते, कुकुरेला, रोद्री, फैबियन रूइज, पेद री, लामिन यामल, निको विलियम्स, मोराटा। काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेरा, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, पिना, रोचा, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिगेज। मैच-14: वर्ल्ड कप में पहली बार बेल्जियम और मिस्र की टक्कर ग्रुप-G में शामिल बेल्जियम और मिस्र के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 3 मुकाबले मिस्र ने जीते हैं, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। बेल्जियम की टीम को अपने स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन से शानदार खेल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, मिस्र की उम्मीदें उनके स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह के जादुई प्रदर्शन पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: बेल्जियम: कास्टील्स, कस्टेन, फास, डेबास्ट, थियोेट, ओनाना, मैंगला, बकायोको, डी ब्रुइन, डोकु, लूकाकू। मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, अघौश, सालाह, मोस्तफा, ट्रेजेगुए। मैच-15: सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच कांटे की टक्कर ग्रुप-H में शामिल सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच अब तक 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनकी भिड़ंत 2018 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त दी थी। सऊदी अरब की टीम अपने मजबूत एशियाई कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं दो बार की चैंपियन उरुग्वे को अपने स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे और फॉरवर्ड डार्विन नुनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: सऊदी अरब: ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, बुलाईही, शहरानी, खैबरी, कानो, नाजी, दोस्तारी, शेहरी, दौसारी। उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, आराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, पेलिस्टी, डे अरास्केटा, आराउजो, नुनेज। मैच-16: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान का पलड़ा भारी ग्रुप-H में शामिल ईरान-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से ईरान ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अब तक ईरान के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ईरानी टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल उम्मीद होगी। वहीं न्यूजीलैंड अनुभवी स्ट्राइकर क्रिस वुड के दम पर ईरान को रोकने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ईरान: बेइरानवंड, मोहर्रमी, कनानी, होस्सेनी, हाजसाफी, एजातोलाही, गोडोस, जहानबख्श, तारेमी, मोहेबी, अजमौन। न्यूजीलैंड: टकर, बिंदोन, बॉक्सॉल, पाइन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक, जस्ट, सिंह, वुड। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Spain vs Cabo Verde Debut Match; Belgium vs Egypt

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Spain Vs Cabo Verde Debut Match; Belgium Vs Egypt स्पोर्ट्स डेस्क42 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज स्पेन का मुकाबला पहली बार टूर्नामेंट खेल रही काबो वर्डे टीम के साथ होगा। यह पहली बार है, जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच रात 12:30 बजे से मैच शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 16 जून को सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी दिन रात 3:30 बजे से सऊदी अरब और उरुग्वे की भिड़ंत मियामी स्टेडियम में होगी। चौथा मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में 12:30 बजे से शुरू होगा। मैच-13: स्पेन के खिलाफ डेब्यू करेगी काबो वर्डे की टीम ग्रुप-G में शामिल स्पेन और कैरेबियाई देश काबो वर्डे के बीच फुटबॉल इतिहास का यह पहला मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही काबो वर्डे की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से सजी स्पेन के खिलाफ उलटफेर के इरादे से उतरेगी। वहीं स्पेन काफी हद तक अपनी युवा और आक्रामक तिकड़ी लामिन यामल, निको विलियम्स और अल्वारो मोराटा पर निर्भर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्पेन: सिमोन, कारवाहाल, ले नॉर्मैंड, लापोर्ते, कुकुरेला, रोद्री, फैबियन रूइज, पेद री, लामिन यामल, निको विलियम्स, मोराटा। काबो वर्डे: वोझिन्या, मोरेरा, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, पिना, रोचा, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिगेज। मैच-14: वर्ल्ड कप में पहली बार बेल्जियम और मिस्र की टक्कर ग्रुप-G में शामिल बेल्जियम और मिस्र के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 3 मुकाबले मिस्र ने जीते हैं, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। बेल्जियम की टीम को अपने स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन से शानदार खेल की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, मिस्र की उम्मीदें उनके स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह के जादुई प्रदर्शन पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: बेल्जियम: कास्टील्स, कस्टेन, फास, डेबास्ट, थियोेट, ओनाना, मैंगला, बकायोको, डी ब्रुइन, डोकु, लूकाकू। मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, एल्नेनी, फाथी, अघौश, सालाह, मोस्तफा, ट्रेजेगुए। मैच-15: सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच कांटे की टक्कर ग्रुप-H में शामिल सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच अब तक 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले इनकी भिड़ंत 2018 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त दी थी। सऊदी अरब की टीम अपने मजबूत एशियाई कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं दो बार की चैंपियन उरुग्वे को अपने स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे और फॉरवर्ड डार्विन नुनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: सऊदी अरब: ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, बुलाईही, शहरानी, खैबरी, कानो, नाजी, दोस्तारी, शेहरी, दौसारी। उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, आराउजो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, पेलिस्टी, डे अरास्केटा, आराउजो, नुनेज। मैच-16: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईरान का पलड़ा भारी ग्रुप-H में शामिल ईरान-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से ईरान ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अब तक ईरान के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ईरानी टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर सरदार अजमौन से गोल उम्मीद होगी। वहीं न्यूजीलैंड अनुभवी स्ट्राइकर क्रिस वुड के दम पर ईरान को रोकने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ईरान: बेइरानवंड, मोहर्रमी, कनानी, होस्सेनी, हाजसाफी, एजातोलाही, गोडोस, जहानबख्श, तारेमी, मोहेबी, अजमौन। न्यूजीलैंड: टकर, बिंदोन, बॉक्सॉल, पाइन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक, जस्ट, सिंह, वुड। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 10 रन केर 5 विकेट लिए। अब वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। IND Vs PAK मैच के टॉप मोमेंट्स 1. पहलगाम अटैक के बाद 11वीं बार नो हैंडशेक पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष-महिला, जूनियर और सीनियर मिलाकर लगातार 11वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था। सितंबर 2025 : एशिया कप से इसकी शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हुआ तीनों में हाथ नहीं मिलाया गया। अक्टूबर 2025 : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी नो हैंडशेक जारी रहा। नवंबर 2025 : मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारतीय टीम हाथ न मिलाने के स्टैंड पर कायम रही। दिसंबर 2025 : अंडर19 एशिया कप में दो भारत-पाकिस्तान मैच हुए। दोनों में नो हैंडशेक जारी रहा। फरवरी 2026 : हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया गया। फरवरी 2026 : पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही। भारतीय कप्तान हरमन ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। 2. शेफाली ने मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। शेफाली ने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल की फुल लेंथ बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। हालांकि, वे इसी ओवर में स्लिप को कैच भी दे बैठीं। उन्होंने महज 6 रन बनाए। शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी। 3. 27 रन पर स्मृति का कैच छूटा भारत की पारी के 8वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना को जीवनदान मिला। 27 रन पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। तस्मिया रुबाब ने पांचवी गेंद फुलर लेंथ पर डाली। मंधाना ने पीछे हटकर शॉट खेला, लेकिन बॉल मिसटाइम होकर हवा में चली गई। मिड ऑफ पर मौजूद आलिया ने पीछे दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए। 4. श्रेयंका के डाइविंग कैच से शमीम आउट पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने बेहतरीन कैच पकड़ा। श्री चरणी ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ-स्टंप से बाहर फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। पाकिस्तानी बैटर रमीन शमीम ठीक से ड्राइव शॉट नहीं लगा पाईं। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ तेजी से गई, जहां श्रेयंका ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से जबरदस्त कैच पकड़ा। श्रेयंका ने दाईं ओर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा। यहां से मैच के टॉप-9 रिकॉर्ड्स… 1. दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग पीछे छोड़ा। थिपाचा के नाम 165 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति के अब 166 टी-20 इंटरनेशनल में विकेट हो गए हैं। 2. दीप्ति ने महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट स्पेल डाला दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। यह विमेंस T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट स्पेल है। दूसरे स्थान पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं। उन्होंने 2023 में गकेबेर्हा में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 3. झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची दीप्ति विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारत की झूलन गोस्वामी के नाम है। उन्होंने 355 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा अब उनके और करीब पहुंच गईं हैं। दीप्ति के नाम 351 विकेट हैं। 4. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे इस मैच ने स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना दिया। स्टेडियम में 18,814 दर्शक पहुंचे थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15,935 दर्शक मौजूद थे। 5. हरमन महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय हरमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन बनाए। इस पारी से वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। अब महिला T20 वर्ल्ड कप के हरमन के 762 रन हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (726 रन) को पीछे छोड़ा। 6. स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी भारतीय पारी थी। पहले नंबर पर मिताली राज हैं। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंकॉक में नाबाद 73 रन बनाए थे। 7. मिताली-हरमन के क्लब में स्मृति शामिल स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। वे महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने के मामले में मिताली और हरमन की बराबरी की। दोनों ने 5-5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। 8. भारत का वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का T20 वर्ल्ड कप तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। टीम ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में 194/5 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। यह पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। 9. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 7वीं जीत दर्ज की भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान को महिला T20 वर्ल्ड कप
Harmanpreet Highest Indian Scorer; Deepti Sharma Record

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 10 रन केर 5 विकेट लिए। अब वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। IND Vs PAK मैच के टॉप मोमेंट्स 1. पहलगाम अटैक के बाद 11वीं बार नो हैंडशेक पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष-महिला, जूनियर और सीनियर मिलाकर लगातार 11वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था। सितंबर 2025 : एशिया कप से इसकी शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हुआ तीनों में हाथ नहीं मिलाया गया। अक्टूबर 2025 : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी नो हैंडशेक जारी रहा। नवंबर 2025 : मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारतीय टीम हाथ न मिलाने के स्टैंड पर कायम रही। दिसंबर 2025 : अंडर19 एशिया कप में दो भारत-पाकिस्तान मैच हुए। दोनों में नो हैंडशेक जारी रहा। फरवरी 2026 : हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया गया। फरवरी 2026 : पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्टूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही। भारतीय कप्तान हरमन ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। 2. शेफाली ने मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। शेफाली ने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल की फुल लेंथ बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। हालांकि, वे इसी ओवर में स्लिप को कैच भी दे बैठीं। उन्होंने महज 6 रन बनाए। शेफाली मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सकी। 3. आलिया से स्मृति मंधाना का कैच छूटा भारत की पारी के 8वें ओवर में ओपनर स्मृति मंधाना को जीवनदान मिला। 27 रन पर उनका कैच ड्रॉप हो गया। तस्मिया रुबाब ने पांचवी गेंद फुलर लेंथ पर डाली। मंधाना ने पीछे हटकर शॉट खेला, लेकिन बॉल मिसटाइम होकर हवा में चली गई। मिड ऑफ पर मौजूद आलिया ने पीछे दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई। स्मृति ने 44 गेंद पर 68 रन बनाए। 4. श्रेयंका ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा, शमीम आउट पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने बेहतरीन कैच पकड़ा। श्री चरणी ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ-स्टंप से बाहर फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। पाकिस्तानी बैटर रमीन शमीम ठीक से ड्राइव शॉट नहीं लगा पाईं। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की तरफ तेजी से गई, जहां श्रेयंका ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से जबरदस्त कैच पकड़ा। श्रेयंका ने दाईं ओर छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा। यहां से मैच के टॉप-9 रिकॉर्ड्स 1. दीप्ति विमेंस T20i में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग पीछे छोड़ा। थिपाचा के नाम 165 विकेट दर्ज हैं। दीप्ति के अब 166 टी-20 इंटरनेशनल में विकेट हो गए हैं। 2. दीप्ति ने महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट स्पेल डाला दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। यह विमेंस T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का बेस्ट स्पेल है। दूसरे स्थान पर रेणुका सिंह ठाकुर हैं। उन्होंने 2023 में गकेबेर्हा में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 3. झूलन के रिकॉर्ड के करीब पहुंची दीप्ति विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट भारत की झूलन गोस्वामी के नाम है। उन्होंने 355 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा अब उनके और करीब पहुंच गईं हैं। दीप्ति के नाम 351 विकेट हैं। 4. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे इस मैच ने स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड बना दिया। स्टेडियम में 18,814 दर्शक पहुंचे थे। यह टी-20 वर्ल्ड कप के किसी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15,935 दर्शक मौजूद थे। 5. हरमन महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय हरमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 36 रन बनाए। इस पारी से वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। अब महिला T20 वर्ल्ड कप के हरमन के 762 रन हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (726 रन) को पीछे छोड़ा। 6. स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी भारतीय पारी थी। पहले नंबर पर मिताली राज हैं। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ बैंकॉक में नाबाद 73 रन बनाए थे। 7. मिताली-हरमन के क्लब में स्मृति शामिल स्मृति ने पाकिस्तान के खिलाफ 68 रन बनाए। वे महिला T20 वर्ल्ड कप में 5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुकी हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने के मामले में मिताली और हरमन की बराबरी की। दोनों ने 5-5 बार फिफ्टी या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। 8. भारत का वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का T20 वर्ल्ड कप तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। टीम ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में 194/5 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। यह पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। 9. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में 7वीं जीत दर्ज की भारत ने इस जीत के साथ पाकिस्तान को महिला T20 वर्ल्ड कप में
Vehicles to run on 100% ethanol; government grants approval; notices issued to 8 companies, including Emami, for making misleading claims

Hindi News Business Vehicles To Run On 100% Ethanol; Government Grants Approval; Notices Issued To 8 Companies, Including Emami, For Making Misleading Claims नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। वहीं फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने रविवार को देश की 8 बड़ी फूड कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी: गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार, 13 जून को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले से जुड़े नियमों और रेगुलेशंस को अंतिम रूप देने वाली फाइल पर उन्होंने साइन कर दिए हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश की कच्चे तेल (फॉसिल फ्यूल) के इम्पोर्ट पर निर्भरता को कम करना और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से होने वाले प्रदूषण को रोकना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भ्रामक दावे करने पर इमामी सहित 8 कंपनियों को नोटिस: FSSAI बोला- ‘जीरो मैदा ब्रेड’ और ‘ट्रू विटामिन’ जैसे नाम नियमों का उल्लंघन फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने रविवार को देश की 8 बड़ी फूड कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर अपने प्रोडक्ट्स के ब्रांड नाम, ट्रेड नाम और विज्ञापनों में उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है। रेगुलेटर ने साफ किया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत ऐसे भ्रामक नाम रखना सख्त प्रतिबंधित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ी: ICICI बैंक टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹56,223 करोड़ बढ़ी; SBI-HDFC बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा बीते हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के चलते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹1.90 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया और वह लिस्ट में टॉप पर रहा। ICICI बैंक कि वैल्यूएशन सबसे ज्यादा ₹56,223 करोड़ बढ़कर कुल ₹9.61 लाख करोड़ पर पहुंच गई। HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹38,571 करोड़ बढ़कर ₹11.89 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. FPI ने 15-दिन में भारतीय बाजार से ₹62,853 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.87 लाख करोड़ की बिकवाली, जियोपॉलिटिकल तनाव का असर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने जून के पहले 15 दिनों में भारतीय शेयर बाजार से ₹62,853 करोड़ से ज्यादा की निकासी की है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक, इस ताजा निकासी के साथ साल 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी से कुल विदेशी फंड की निकासी ₹2.87 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा साल 2025 के पूरे कैलेंडर ईयर के दौरान निकाली गई ₹1.66 लाख करोड़ की रकम से कहीं ज्यादा है। विदेशी निवेशकों की इस लगातार बिकवाली के पीछे बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव, वैश्विक आर्थिक ग्रोथ को लेकर चिंताएं और डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार कमजोरी मुख्य वजहें हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन: दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल चीन ने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) टेक्नोलॉजी को कॉमर्शियल बनाने की रेस में इलॉन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को पीछे छोड़ दिया है। चीन ने सफल क्लिनिकल ट्रायल के बाद दुनिया की पहली कॉमर्शियल इस्तेमाल वाली ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी दे दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्के के आकार का यह इम्प्लांट कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए क्लिनिकल टेस्टिंग पास करने वाला दुनिया का पहला सर्जिकली इम्प्लांटेड BCI डिवाइस बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. 3/20/30/40 रूल से करें घर लेने की तैयारी: सालाना कमाई का 3 गुना से ज्यादा महंगा घर न खरीदें, समझें इसका पूरा गणित घर खरीदने से पहले वित्तीय योजना बनाना घर के लिए ब्लूप्रिंट डिजाइन करने जैसा है। एक सही योजना के साथ पहली बार घर की खरीदारी आपको वित्तीय संकट और तनाव से दूर रखती है। पहली बार घर खरीदने वालों के लिए 3/20/30/40 रूल है। यहां हम जानते हैं ये कैसे काम करता है… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









