Friday, 18 Sep 2026 | 07:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी की है। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की। उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। उर्मिला कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर (‘बेवफा ब्यूटी’) में नजर आई थीं। वहीं, वह ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ (2018) और ‘कलर्स टीवी’ के शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ (2022) में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नेटफ्लिक्स पर आएगा समय रैना का विवादित शो:फ्लॉप शोज के बीच क्या अस्तित्व बचाने के लिए विवादित शोज का सहारा; लॉकअप-2 जैसे शो ला चुका

June 19, 2026/
7:49 pm

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने कंटेंट को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर सकता है। नेटफ्लिक्स ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय...

Kunal Shah WhatsApp Global Head

June 23, 2026/
7:18 am

नई दिल्ली46 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828...

ईरान ने गल्फ देशों को हमले की धमकी दी:कहा- अमेरिका ने अटैक किया तो पूरे इलाके के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाएंगे

August 6, 2026/
7:36 am

ईरान ने गल्फ देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊर्जा ढांचे पर फिर हमला किया, तो...

रुबीना दिलाइक ने पहले ठुकराया था ‘खतरों के खिलाड़ी 15’:परिवार से दूर नहीं जाना चाहती थीं, जानिए फिर कैसे बदला फैसला

May 10, 2026/
3:20 pm

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक एक बार फिर टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में वापसी करने जा रही हैं। रुबीना इससे...

राजनीति

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी की है। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की। उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। उर्मिला कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर (‘बेवफा ब्यूटी’) में नजर आई थीं। वहीं, वह ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ (2018) और ‘कलर्स टीवी’ के शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ (2022) में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket