Karnal Youth Dies of Heart Attack in US

करनाल का सुपनदीप दो साल पहले अमेरिका गया था। मौत की सूचना पर करनाल में रोते-बिलखते परिजन। इनसेट में सुपनदीप की फाइल फोटो। हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की अमेरिका में हार्टअटैक से मौत हो गई। युवक अमेरिा के सैक्रामेंटो शहर में एक स्टोर पर जॉब करता था। घटना वाले दिन भी वह ड्यूटी खत्म कर रूप पर लौटा, खाना खाया और सोने चला गया। . नाइट शिफ्ट शुरु होने से पहले उसके दोस्त उसे लेने पहुंचे तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक को बेसुध हालत में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। दोस्तों ने तुरंत उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्तों ने ही परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के मुताबिक, युवक दो साल पहले दो एकड़ जमीन बेचकर कनाडा गया था। कनाडा में कुछ दिन रहने के बाद वह अमेरिका चला गया था। मौत से दो दिन पहले परिवार की उससे बात हुई थी। युवक ने कहा था- चिंता ना करों, सारे कर्ज उतार दूंगा। बेटे की मौत से परिजन सदमे में है। उन्होंने परिवार ने सरकार, विदेश मंत्रालय और अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय से बेटे के शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है, ताकि बेटे को देश की मिट्टी नसीब हो सके। पोते की मौत की सचूना के बाद विलाप करती दादी व मां। घर पर शोक व्यक्त करते परिजन। युवक के भारत से अमेरिका तक सफर की पूरी कहानी… पहले कनाडा, फिर डंकी रूट से अमेरिका गया : मृतक युवक सुपनदीप सिंह करनाल जिले के गांव सेखपुरा मंचूरी का रहने वाला था। चाचा गुरदेव सिंह ने बताया कि परिवार ने सुपनदीप सिंह को बेहतर भविष्य की तलाश में करीब दो वर्ष पहले कनाडा भेजा था। कनाडा में कुछ दिन रहने के बाद वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया था। 2 एकड़ जमीन बेचकर जुटाए थे रुपए : गुरदेव सिंह के मुताबिक, परिवार ने सुपनदीप को कनाडा भेजने के लिए अपनी करीब 2 एकड़ जमीन बेच दी थी। कनाडा में रहने के दौरान भतीजे ने कई जगह नौकरी की, लेकिन पैसे ठीक नहीं मिलने के कारण वह अमेरिका चला गया था। वर्तमान में वह अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर में रहकर एक स्टोर पर नौकरी कर रहा था। सैक्रामेंटो शहर में ही रह रहे करनाल के ही कुछ युवकों के साथ किराए पर रहता था। नाइट शिफ्ट करने के बाद रूम पर लौटा था : गुरदेव सिंह ने बताया कि सुपनदीप नाइट शिफ्ट में काम करता था। घटना वाले दिन भी वह ड्यूटी खत्म कर सुबह घर लौटा था। इसके बाद खाना खाकर सो गया था। शाम को जब उसके दोस्तों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद था। गेट तोड़कर पहुंचे दोस्तों को बेसुध हालत में मिला: इसके बाद युवकों के कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो सुपनदीप अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। सुपनदीप की मौत के बाद घर पर शोक व्यक्त करते ग्रामीण। युवक सुपनदीप के परिवार ने बताईं ये बातें… 9 साल पहले पिता का भी हो चुका निधन : गुरदेव सिंह ने बताया कि सुपनदीप के पिता गुरदीप सिंह का करीब 9 वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में उसकी मां और एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद सुपनदीप की परवरिश उसके चाचा और दादा-दादी ने मिलकर की थी। परिवार की उम्मीदें उसी पर टिकी थीं। मौत से दो दिन पहले कहा था- सारे कर्ज उतार दूंगा : परिजनों के अनुसार, मौत से दो दिन पहले ही सुपनदीप की फोन पर परिवार से बात हुई थी। उसने अपनी मां, दादा-दादी और चाचा से बातचीत करते हुए कहा था कि वे किसी बात की चिंता न करें। वह मेहनत करके परिवार के सभी कर्ज चुका देगा और जो जमीन बिकी है, उसे भी वापस खरीद लेगा। उसके इन शब्दों को याद कर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शव भारत लाने की लगाई गुहार : सुपनदीप की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने केंद्र, राज्य सरकार, विदेश मंत्रालय, सामाजिक संस्थाओं और अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय से मदद की अपील की है। परिवार चाहता है कि सुपनदीप का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि उसकी मां, बहन और अन्य परिजन अंतिम दर्शन कर सकें और रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। ——————————— यह भी पढ़ें- करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या:मौत से 3 घंटे पहले परिवार से वीडियो कॉल की, ₹60 लाख खर्च कर गया था करनाल जिला में इन्द्री क्षेत्र के गांव समौरा के एक युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में विदेश गया था और वहीं पर स्टोर में काम कर रहा था। घटना के बाद वहां की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
मेस्सी की कोलकाता यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन का आरोप | टीम मेसी ने जताई चिंताएं | न्यूज18

कोलकाता में लियोनेल मेस्सी की बहुप्रतीक्षित उपस्थिति ने कार्यक्रम के दौरान गंभीर सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप सामने आने के बाद विवाद को जन्म दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीएमसी के एक मंत्री अरूप ने सुरक्षा प्रतिबंधों के बावजूद मैदान में प्रवेश किया, जबकि लगभग 40 गैर-मान्यता प्राप्त फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच प्राप्त की, जिससे भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई। सूत्रों का सुझाव है कि टीम मेस्सी ने पहुंच नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में कथित खामियों पर चिंता व्यक्त की है। आरोपों ने हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान इवेंट प्रबंधन मानकों और वीआईपी प्रोटोकॉल अनुपालन पर बहस शुरू कर दी है। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_breaking-newsNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 17 जून, 2026, 15:43 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)अरूप बिस्वास(टी)ब्रेकिंग न्यूज(टी)भीड़ नियंत्रण(टी)इवेंट मैनेजमेंट(टी)इवेंट सुरक्षा(टी)फुटबॉल समाचार(टी)फुटबॉल अपडेट(टी)भारत समाचार(टी)अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल(टी)कोलकाता इवेंट(टी)कोलकाता समाचार(टी)नवीनतम खेल समाचार(टी)लियोनेल मेसी(टी)मेस्सी(टी)मेस्सी उपस्थिति(टी)मेस्सी प्रशंसक(टी)मेस्सी भारत यात्रा(टी)मेसी कोलकाता(टी)मेस्सी नवीनतम समाचार(टी)सुरक्षा उल्लंघन(टी)सुरक्षा चूक(टी)खेल विवाद(टी)खेल समाचार(टी)खेल अपडेट(टी)टीम मेसी(टी)टीएमसी मंत्री(टी)गैर मान्यता प्राप्त फोटोग्राफर(टी)वायरल समाचार(टी)पश्चिम बंगाल समाचार
परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का गुरुमंत्र:एआई के दौर में आइडिया खोने के डर को फ्यूल बनाएं, शीर्ष पर बने रहेंगे

‘बिलियन डॉलर की कंपनी बनाना मुश्किल है, लेकिन उससे भी बड़ी चुनौती है दूसरों को अपना आइडिया चुराने से रोकना और उससे बेहतर बनाने से बचाना’… एआई सर्च इंजन ‘परप्लेक्सिटी’ के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने हाल में एक पॉडकॉस्ट में टेक दिग्गजों से मिली सीख साझा की, पढ़िए… बढ़ती चुनौतियों पर – ‘अगर आपका आइडिया बड़ा है और वह करोड़ों डॉलर कमा सकता है, तो मानकर चलिए कि बड़ी कंपनियां आपकी नकल जरूर करेंगी। आपको इस डर के साथ जीना और इसे गले लगाना सीखना होगा। उस डर के साथ सोना, उसी के साथ उठना, और हर दिन यह उत्साह रखना कि आप क्या बना रहे हैं- यही आगे बढ़ाता है। स्टार्टअप की यात्रा लंबी होती है। थकान आती है। अनिश्चितता रहती है। ऐसे में वही लोग टिकते हैं जो दबाव को ऊर्जा में बदलते हैं। मैं इसे ‘फ्यूल’ की तरह देखता हूं। यानी डर आपको तेज बनाता है। सतर्क रखता है। सुधार के लिए मजबूर करता है। यह बात एआई जैसे क्षेत्र में अहम है, जहां बदलाव तेज है और प्रतिस्पर्धी हर तरफ हैं। इनोवेशन पर – बढ़त तेजी से मूव करने और पहचान बनाने से आती है। फीचर कॉपी हो सकते हैं, पर ब्रांड, भरोसा, आदतें व यूजर एक्सपीरियंस कॉपी करना मुश्किल है। अंत में फर्क यूजर को पड़ता है… कौन बेहतर सर्च अनुभव व उपयोगी जवाब दे रहा है और तेजी से सुधार कर रहा है। इसी सोच से परप्लेक्सिटी ने एआई-पावर्ड सर्च इंजन बनाया, जो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, एंथ्रोपिक जैसे प्लेयर्स की इनोवेशन रेस में चर्चा में रहा। भविष्य पर – एआई की यह जंग जितनी डरावनी है, उतनी ही रोमांचक भी। जीत उसी की होगी जो डरकर रुकने के बजाय लगातार दौड़ता रहेगा। सैम ऑल्टमैन और मार्क क्यूबन जैसी दिग्गज भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एआई आने वाले समय में नए अरबपतियों और ट्रिलियनेयर्स की बाढ़ ला देगा, ऐसे में स्टार्टअप्स को बढ़ती प्रतियोगिता से डरने के बजाय इसे अपनी ताकत बनाना चाहिए। वर्क-लाइफ बैलेंस पर – दुख की बात है कि मैं काम के अलावा और कुछ नहीं करता। जब भी समय मिलता है, पॉडकास्ट या ऑडियोबुक्स सुन लेता हूं। हालांकि वीकेंड पर परिवार के लिए वक्त निकालता हूं। हफ्ते में तीन दिन जिम भी जाता हूं… कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर सुबह इस रोमांच के साथ उठना जरूरी है कि आप कुछ नया बना रहे हैं दिग्गजों से सीख – शीर्ष पर होते हुए भी सहज कैसे रहा जा सकता है ये मैंने दो टेक दिग्गजों से सीखा। दुनिया की सबसे एडवांस एआई चिप्स बनाने वाले जेंसेन हुआंग हमेशा इस खौफ और मानसिकता के साथ काम करते हैं कि उनकी कंपनी दिवालिया होने से महज 30 दिन दूर है। यही डर उन्हें कभी सुस्त नहीं होने देता। दूसरी तरफ, इलॉन मस्क से सीखा कि काम सिर्फ पैसों के लिए नहीं होना चाहिए। मस्क की दौलत नहीं, बल्कि मंगल ग्रह पर 10 लाख लोगों को बसाने का उनका जुनून मुझे प्रेरित करता है।’
actress sanchita ugale suicide case, ravi kishan said- suicide sabse bada paap hai, AICWA demands strict high level enquiry

13 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड केस पर एक्टर और सांसद रवि किशन ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने आत्महत्या को सबसे बड़ा पाप कहा है। इसी बीच AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट ने एक्ट्रेस के सुसाइड मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हाई-लेवल जांच की मांग की है। रवि किशन बोले- सुसाइड से मोक्ष भी नहीं मिलता रवि किशन ने पीटीआई से बातचीत में संचिता उगले केस पर कहा, ‘आज कल बच्चे बहुत सुसाइडल हो जाते हैं। कल एक हमारी कलाकार थीं 22 साल की उन्होंने सुसाइड कर लिया। इसलिए अध्यात्म, पूजापाठ जरूरी है। सुख-दुख आते रहेंगे। कोई व्यक्ति नहीं जिसे चिंतन नहीं, लेकिन जिंदा भी रहना है ना। सुसाइड सबसे बड़ा पाप है, मोक्ष भी नहीं मिलता। जो भी आत्महत्या करता है उसकी आत्मा यहीं भटकती रहती है। क्योंकि उसने अपने निर्धारित समय पर प्राण नहीं त्यागा। वही आत्मा बनकर प्रेत-पिशाच बनकर घूमते हैं।’ फिल्म एसोसिएशन ने की हाई-लेवल जांच की मांग AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक लेटर लिखकर संचिता उगले सुसाइड केस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाकर हाई-लेवल जांच की मांग की है। दोस्त का दावा- पिछले 6 महीने से सुसाइड की बात कर रही थीं एक्ट्रेस संचिता की दोस्त गीतांजलि ने दावा किया है कि एक्ट्रेस पिछले 6 महीनों से आत्महत्या की बात कर रही थीं। उन्होंने टेली टॉक्स से बातचीत में कहा है, अगर कोई इंसान कई महीनों से कह रहा है कि उसकी मौत सुसाइड से होगी, तो ये अचानक नहीं है। पिछले 6 महीनों से वो कह रही थी कि वो मरना चाहती है और जीना नहीं चाहती। आगे उन्होंने कहा, वो डिप्रेशन में थी, ‘मेरे ख्याल से ये जनवरी से शुरू हुआ। वो 5-5 दिन नहीं सोती थी।’ को-स्टार मेघा शर्मा ने डिप्रेशन की पुष्टि की संचिता की को-स्टार मेघा शर्मा ने भी बताया कि संचिता पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल इन चैट्स को सीधे तौर पर सुसाइड से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी। पुलिस अधिकारी संचिता के करीबी लोगों और सह-कलाकारों के बयान दर्ज कर रहे हैं। पिता बोले- पैसे के लिए टॉर्चर किया गया वहीं इस मामले में संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उस पर पैसे को लेकर दबाव बनाया गया, इसके बाद डिप्रेशन में थी। टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में दिया का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं संचिता उगले का शव रविवार रात सीलिंग फैन से लटका मिला था। एक्ट्रेस के पिता ने NDTV से कहा कि वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे। उन्होंने कहा- बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी। मीडिया से बातचीत करते वक्त संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले की आंखों से आंसू आ गए। पिता ने कहा- संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था संचिता के पिता ने यह भी दावा किया कि उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। घर में अकेली थी, बेडरूम में फांसी लगाई संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था। संचिता ने टीवी शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून का रोल निभाया था। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे। इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था। मौत से कुछ घंटों पहले वीडियो पोस्ट किया संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’ कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं। संचिता का आखिरी वीडियो। चचेरा भाई बोला- सुशांत की तरह इंडस्ट्री ने दबाया संचिता के चचेरा भाई आकाश उगले ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि संचिता को फिल्म इंडस्ट्री द्वारा दबाया जा रहा था। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा सोशल मीडिया का एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया है कि ये संचिता की फर्जी आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा था, ‘आज फिर 14 जून है’। संचिता की फर्जी
ब्रिटेन में सबसे पुराने भारतीय-रेस्तरां पर बंद होने का खतरा:वीरास्वामी की 100 साल पुरानी लीज खत्म, मालिक कोर्ट पहुंचे

ब्रिटेन में मौजूद सबसे पुराना भारतीय रेस्तरां वीरास्वामी बंद होने का खतरा बढ़ गया है। जिस इमारत में यह रेस्तरां चलता है, उसका मालिक क्राउन एस्टेट है। क्राउन एस्टेट ब्रिटेन की एक बड़ी सरकारी संपत्ति संस्था है, जो राजा या रानी के नाम पर चलती है। अब क्राउन एस्टेट वीरास्वामी की इमारत में कुछ बदलाव और नया निर्माण करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रेस्तरां का किराये का समझौता (लीज) आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। वीरास्वामी रेस्तरां की जून 2025 में लीज खत्म हो गई थी। रेस्तरां का कहना है कि अगर लीज नहीं बढ़ाई गई तो उसे 100 साल पुरानी अपनी जगह छोड़नी पड़ेगी। इसलिए उसने इस फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 100 साल से चल रहा रेस्तरां वीरास्वामी की शुरुआत अप्रैल 1926 में हुई थी। यह सिर्फ एक रेस्तरां नहीं बल्कि ब्रिटेन में भारतीय खाने के इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है। पिछले एक सदी में यहां कई मशहूर लोग आ चुके हैं। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, अभिनेत्री विवियन ली, अभिनेता मार्लन ब्रैंडो, लॉरेंस ओलिवियर, चार्ली चैपलिन और यहां तक कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हैं। रेस्तरां का मेन्यू भारत में जन्मे एडवर्ड पामर ने तैयार किया था। उन्हें हैदराबाद के शाही महल में बनने वाले व्यंजनों की रेसिपी अपनी दादी से मिली थी और उसी से प्रेरित होकर उन्होंने यहां का खाना तैयार किया। करी के साथ बीयर पीने की परंपरा यहीं से शुरू हुई वीरास्वामी को 2016 में मिशेलिन स्टार मिला था। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रेस्तरां सम्मानों में से एक है। रेस्तरां से जुड़ा एक दिलचस्प दावा भी किया जाता है। कहा जाता है कि इंग्लैंड में करी के साथ बीयर पीने की आदत सबसे पहले इसी रेस्तरां से शुरू हुई थी। रेस्तरां के मालिकों के मुताबिक, डेनमार्क के राजा जब भी लंदन आते थे, तो वीरास्वामी में खाना खाने जरूर पहुंचते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पसंदीदा कार्ल्सबर्ग बीयर का एक पूरा पीपा रेस्तरां में रखवा दिया था ताकि जब भी वे करी खाने आएं, वही बीयर उन्हें परोसी जा सके। यह रेस्तरां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन बमबारी (ब्लिट्ज) से भी बच गया। उसने रेस्तरां उद्योग के उतार-चढ़ाव भी देखे, लेकिन अब एक साल से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। 29 जून से 5 दिन चलेगी सुनवाई वीरास्वामी की मूल कंपनी एमडब्ल्यू ईट (MW Eat) 29 जून से शुरू होने वाली पांच दिन की सुनवाई में सेंट्रल लंदन काउंटी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। क्राउन एस्टेट का कहना है कि वह विक्ट्री हाउस नाम की इमारत के ऊपरी मंजिलों पर मौजूद दफ्तरों में बदलाव करना चाहता है। ये दफ्तर 2023 में आई बाढ़ के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से खाली पड़े हैं। योजना के तहत रेस्तरां और दफ्तरों की एंट्री पॉइंट के बीच की दीवार हटाकर एक बड़ा रिसेप्शन एरिया बनाया जाएगा। क्राउन एस्टेट का कहना है कि इससे वह ऑफिस का किराया काफी बढ़ा सकेगा। हालांकि, रेस्तरां के मालिक इस तर्क से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि मरम्मत और नवीनीकरण का काम रेस्तरां को हटाए बिना भी किया जा सकता है। क्राउन एस्टेट ने जून 2025 में वीरास्वामी रेस्तरां की सालाना 2.05 लाख पाउंड (करीब 2.6 करोड़ रुपए) की लीज को रेन्यू करने से मना कर दिया था। अगर अदालत में रेस्तरां हार जाता है तो जिस जगह पर वह अभी चल रहा है, उसे दफ्तरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 50 लाख पाउंड तक पहुंच सकता है खर्च रेस्तरां की मालिक कंपनी एमडब्ल्यू ईट का कहना है कि अगर उसे 100 साल पुरानी इस जगह को छोड़ना पड़ा, तो मामला सिर्फ सामान उठाकर दूसरी जगह जाने का नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, सबसे पहले उसे लंदन के वेस्ट एंड जैसे महंगे इलाके में कोई नई जगह ढूंढनी पड़ेगी। इसके बाद उस जगह को वीरास्वामी जैसे प्रतिष्ठित रेस्तरां के स्तर के अनुरूप तैयार करना होगा। इसमें रसोई, डाइनिंग एरिया, इंटीरियर, फर्नीचर, बिजली-पानी की व्यवस्था और लाइसेंस जैसी कई चीजों पर बड़ा खर्च आएगा। इसके अलावा, स्थानांतरण के दौरान रेस्तरां को कुछ समय के लिए बंद भी करना पड़ सकता है। इस दौरान उसकी आय पूरी तरह रुक जाएगी, जबकि कर्मचारियों का वेतन, प्रशासनिक खर्च और अन्य भुगतान जारी रहेंगे। कंपनी का कहना है कि 100 साल पुरानी पहचान वाली जगह छोड़ने से ग्राहकों का एक हिस्सा भी खो सकता है, जिसका आर्थिक असर अलग होगा। इन्हीं सभी खर्चों को जोड़कर एमडब्ल्यू ईट का अनुमान है कि नई जगह पर जाने की कुल लागत करीब 50 लाख पाउंड (लगभग 57-58 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। कंपनी का आरोप है कि क्राउन एस्टेट ने जो आर्थिक मुआवजा देने की पेशकश की है, वह इस अनुमानित खर्च का केवल एक छोटा हिस्सा ही कवर करेगा। इसलिए उनके लिए दूसरी जगह जाना आर्थिक रूप से बेहद मुश्किल होगा।
ब्रिटेन में सबसे पुराने भारतीय-रेस्तरां पर बंद होने का खतरा:वीरास्वामी की 100 साल पुरानी लीज खत्म, मालिक कोर्ट पहुंचे

ब्रिटेन में मौजूद सबसे पुराना भारतीय रेस्तरां वीरास्वामी बंद होने का खतरा बढ़ गया है। जिस इमारत में यह रेस्तरां चलता है, उसका मालिक क्राउन एस्टेट है। क्राउन एस्टेट ब्रिटेन की एक बड़ी सरकारी संपत्ति संस्था है, जो राजा या रानी के नाम पर चलती है। अब क्राउन एस्टेट वीरास्वामी की इमारत में कुछ बदलाव और नया निर्माण करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रेस्तरां का किराये का समझौता (लीज) आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। वीरास्वामी रेस्तरां की जून 2025 में लीज खत्म हो गई थी। रेस्तरां का कहना है कि अगर लीज नहीं बढ़ाई गई तो उसे 100 साल पुरानी अपनी जगह छोड़नी पड़ेगी। इसलिए उसने इस फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 100 साल से चल रहा रेस्तरां वीरास्वामी की शुरुआत अप्रैल 1926 में हुई थी। यह सिर्फ एक रेस्तरां नहीं बल्कि ब्रिटेन में भारतीय खाने के इतिहास का अहम हिस्सा माना जाता है। पिछले एक सदी में यहां कई मशहूर लोग आ चुके हैं। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल, अभिनेत्री विवियन ली, अभिनेता मार्लन ब्रैंडो, लॉरेंस ओलिवियर, चार्ली चैपलिन और यहां तक कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी शामिल हैं। रेस्तरां का मेन्यू भारत में जन्मे एडवर्ड पामर ने तैयार किया था। उन्हें हैदराबाद के शाही महल में बनने वाले व्यंजनों की रेसिपी अपनी दादी से मिली थी और उसी से प्रेरित होकर उन्होंने यहां का खाना तैयार किया। करी के साथ बीयर पीने की परंपरा यहीं से शुरू हुई वीरास्वामी को 2016 में मिशेलिन स्टार मिला था। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रेस्तरां सम्मानों में से एक है। रेस्तरां से जुड़ा एक दिलचस्प दावा भी किया जाता है। कहा जाता है कि इंग्लैंड में करी के साथ बीयर पीने की आदत सबसे पहले इसी रेस्तरां से शुरू हुई थी। रेस्तरां के मालिकों के मुताबिक, डेनमार्क के राजा जब भी लंदन आते थे, तो वीरास्वामी में खाना खाने जरूर पहुंचते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पसंदीदा कार्ल्सबर्ग बीयर का एक पूरा पीपा रेस्तरां में रखवा दिया था ताकि जब भी वे करी खाने आएं, वही बीयर उन्हें परोसी जा सके। यह रेस्तरां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन बमबारी (ब्लिट्ज) से भी बच गया। उसने रेस्तरां उद्योग के उतार-चढ़ाव भी देखे, लेकिन अब एक साल से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद उसके अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। 29 जून से 5 दिन चलेगी सुनवाई वीरास्वामी की मूल कंपनी एमडब्ल्यू ईट (MW Eat) 29 जून से शुरू होने वाली पांच दिन की सुनवाई में सेंट्रल लंदन काउंटी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। क्राउन एस्टेट का कहना है कि वह विक्ट्री हाउस नाम की इमारत के ऊपरी मंजिलों पर मौजूद दफ्तरों में बदलाव करना चाहता है। ये दफ्तर 2023 में आई बाढ़ के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से खाली पड़े हैं। योजना के तहत रेस्तरां और दफ्तरों की एंट्री पॉइंट के बीच की दीवार हटाकर एक बड़ा रिसेप्शन एरिया बनाया जाएगा। क्राउन एस्टेट का कहना है कि इससे वह ऑफिस का किराया काफी बढ़ा सकेगा। हालांकि, रेस्तरां के मालिक इस तर्क से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि मरम्मत और नवीनीकरण का काम रेस्तरां को हटाए बिना भी किया जा सकता है। क्राउन एस्टेट ने जून 2025 में वीरास्वामी रेस्तरां की सालाना 2.05 लाख पाउंड (करीब 2.6 करोड़ रुपए) की लीज को रेन्यू करने से मना कर दिया था। अगर अदालत में रेस्तरां हार जाता है तो जिस जगह पर वह अभी चल रहा है, उसे दफ्तरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 50 लाख पाउंड तक पहुंच सकता है खर्च रेस्तरां की मालिक कंपनी एमडब्ल्यू ईट का कहना है कि अगर उसे 100 साल पुरानी इस जगह को छोड़ना पड़ा, तो मामला सिर्फ सामान उठाकर दूसरी जगह जाने का नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, सबसे पहले उसे लंदन के वेस्ट एंड जैसे महंगे इलाके में कोई नई जगह ढूंढनी पड़ेगी। इसके बाद उस जगह को वीरास्वामी जैसे प्रतिष्ठित रेस्तरां के स्तर के अनुरूप तैयार करना होगा। इसमें रसोई, डाइनिंग एरिया, इंटीरियर, फर्नीचर, बिजली-पानी की व्यवस्था और लाइसेंस जैसी कई चीजों पर बड़ा खर्च आएगा। इसके अलावा, स्थानांतरण के दौरान रेस्तरां को कुछ समय के लिए बंद भी करना पड़ सकता है। इस दौरान उसकी आय पूरी तरह रुक जाएगी, जबकि कर्मचारियों का वेतन, प्रशासनिक खर्च और अन्य भुगतान जारी रहेंगे। कंपनी का कहना है कि 100 साल पुरानी पहचान वाली जगह छोड़ने से ग्राहकों का एक हिस्सा भी खो सकता है, जिसका आर्थिक असर अलग होगा। इन्हीं सभी खर्चों को जोड़कर एमडब्ल्यू ईट का अनुमान है कि नई जगह पर जाने की कुल लागत करीब 50 लाख पाउंड (लगभग 57-58 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। कंपनी का आरोप है कि क्राउन एस्टेट ने जो आर्थिक मुआवजा देने की पेशकश की है, वह इस अनुमानित खर्च का केवल एक छोटा हिस्सा ही कवर करेगा। इसलिए उनके लिए दूसरी जगह जाना आर्थिक रूप से बेहद मुश्किल होगा।
Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

11 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं अनुष्का और विराट इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपने बेटे अकाय को गोद में लिए विराट कोहली। विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बिताया खास वक्त तस्वीरों में अनुष्का और विराट यूके के किसी पार्क में धूप का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो में यह कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा परिवार फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने पर्सनल समय का आनंद ले रहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। प्राइवेट लाइफ को लेकर सतर्क रहते हैं अनुष्का-विराट अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। इस आउटिंग की तस्वीरों में भी अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। कपल की पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें बिना इजाजत सार्वजनिक न हों। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फुल-लेंथ फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘कला’ के एक गाने ‘घोड़े पे सवार’ में कैमियो किया था। अनुष्का की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, उसकी शूटिंग वह 2022 में ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का-विराट की लव स्टोरी अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी वामिका हुई, वहीं 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। ये खबर भी पढ़ें विराट-अनुष्का ने फैन के लिए लिखा स्पेशल नोट:अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद तस्वीरें भी खिचाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

27 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं अनुष्का और विराट इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपने बेटे अकाय को गोद में लिए विराट कोहली। विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बिताया खास वक्त तस्वीरों में अनुष्का और विराट यूके के किसी पार्क में धूप का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो में यह कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा परिवार फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने पर्सनल समय का आनंद ले रहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। प्राइवेट लाइफ को लेकर सतर्क रहते हैं अनुष्का-विराट अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। इस आउटिंग की तस्वीरों में भी अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। कपल की पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें बिना इजाजत सार्वजनिक न हों। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फुल-लेंथ फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘कला’ के एक गाने ‘घोड़े पे सवार’ में कैमियो किया था। अनुष्का की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, उसकी शूटिंग वह 2022 में ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का-विराट की लव स्टोरी अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी वामिका हुई, वहीं 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। ये खबर भी पढ़ें विराट-अनुष्का ने फैन के लिए लिखा स्पेशल नोट:अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद तस्वीरें भी खिचाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sikar Student Suicide | Umesh Mali Ends Life Before NEET Exam Dream Shattered

Hindi News Career Sikar Student Suicide | Umesh Mali Ends Life Before NEET Exam Dream Shattered 12 मिनट पहले कॉपी लिंक 21 जून को नीट का एग्जाम है। जहां एक तरफ स्टूडेंट्स नीट की तैयारी में जुटे वहीं दूसरी तरफ नीट कैंडिडेट्स की सुसाइड की खबरे भी सामने आ रही हैं। राजस्थान के सीकर में रहने वाले 22 साल के छात्र उमेश माली ने सोमवार दोपहर अपने ही फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 जून को उमेश की भी नीट की परीक्षा थी और ये उनका तीसरा अटेम्प्ट था। उमेश के पिता टाइल्स का काम करते हैं उमेश माली, झुंझुनूं के नवलगढ़ का रहने वाला था। उमेश के पिता लक्ष्मणराम मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का काम करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने सीकर में एक फ्लैट ले रखा था। इसी फ्लैट में उमेश अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ रहता था। एक दिन पहले ही घर से लौटा था उमेश उमेश सोमवार सुबह ही अपनी मां को गांव छोड़कर सीकर वापस लौटा था। रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश फ्लैट पर अकेला था और दोपहर करीब ढाई बजे करीब उसने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। दोपहर बाद जब उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई वापस फ्लैट पर लौटे, तब अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को तलाशी के दौरान उमेश के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सीकर में 22 वर्षीय नीट परीक्षार्थी उमेश माली की आत्महत्या का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के कारण इस वर्ष राजस्थान के प्रदीप मेघवाल सहित कई बच्चों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 16, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पेपर लीक को जिम्मेदार बताया मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा – सीकर में 22 वर्षीय नीट परीक्षार्थी उमेश माली की आत्महत्या का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के कारण इस वर्ष राजस्थान के प्रदीप मेघवाल सहित कई बच्चों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि, प्रश्न-पत्र लीक होने की व्यवस्था के सामने हमारे युवाओं का हौसला टूट रहा है। 16 जून को देहरादून की रिया ने भी सुसाइड किया देहरादून की रिया कुमारी थापा पढ़ाई में काफी होशियार थी। वह दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। लेकिन, इस बार नीट की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है। खुद ट्यूशन पढ़ाकर उठाती थी पढ़ाई का खर्च 16 जून को देहरादून की रिया का शब भी उनके घर में मिला था। रिया NEET की तैयारी कर रही थीं और पढ़ाई करने के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी परीक्षा फीस और किताबों का खर्च खुद उठाती थी। मंगलवार को रिया के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को बुलाया। पिता ने दरवाजा खोला तो अंदर रिया फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिया के पिता कारगिल युद्ध के दौरान जंग लड़ चुके हैं। वहीं, उसकी मां हाउसवाइफ हैं। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पढ़ाई में सफलता ना मिलने का जिक्र किया है। परिचितों ने बताया कि रिया देर रात तक पढ़ाई करती थी। रिया ने 12वीं की परीक्षा में 97.6 % अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
तोड़ना | तृणमूल कांग्रेस की मान्यता पर पत्र के बाद अभिषेक बनर्जी ओम बिड़ला से मिलेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अभिषेक बनर्जी को 19 जून को उनसे मिलने के लिए कहा है, जब बनर्जी ने उनसे किसी अन्य ब्लॉक को तृणमूल कांग्रेस के रूप में मान्यता नहीं देने का आग्रह किया था। n18oc_politics







