alia bhatt did not replace deepika padukone from kalki 2898ad, getting trolled for alpha scene copy claim

1 मिनट पहले कॉपी लिंक अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आलिया की कास्टिंग की खबरों पर कहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने सोशल मीडिया पर यह बात पोस्ट कर दी और बाकी लोगों ने उसे खबर मानकर कॉपी-पेस्ट करना शुरू कर दिया। उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।” स्पोक्सपर्सन ने उन दावों को भी निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म की 5 दिनों तक शूटिंग की है। दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड कर छोड़ी फिल्म सितंबर 2025 में फिल्म कल्कि के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि दीपिका कल्कि के पार्ट-2 का हिस्सा नहीं होंगी। बाद में सामने आया कि मां बनने के बाद दीपिका ने फिल्मों में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की डिमांड की थी। इस डिमांड के चलते उन्हें कल्कि और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से भी निकाला गया है। खबरें सामने आने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट बड़ा मुद्दा रही, जिस पर इंडस्ट्री में बड़ी बहस छिड़ गई। अल्फा से लगातार ट्रोल हो रही हैं आलिया भट्ट हाल ही में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा का टीजर जारी हुआ था। टीजर में साफ लिखा गया था कि फिल्म ऑरिजिनल स्टोरी है, हालांकि टीजर के कई सीन हॉलीवुड फिल्म से मेल खाते थे। अल्फा के टीजर का एक सीन। 1990 की फिल्म ला फेमे निकिता का सीन। इसके अलावा अल्फा का पोस्टर भी काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म ड्यून की तरह बनाया गया था। सीन और पोस्टर कॉपी किए जाने पर फिल्म के टीजर और आलिया की जमकर आलोचना हुई थी। फिल्म अल्फा का पोस्टर। हॉलीवुड फिल्म ड्यून का पोस्टर। आज जारी हुई है अल्फा का ट्रेलर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो होने वाला है, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 का हिस्सा रहे हैं। अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
alia bhatt did not replace deepika padukone from kalki 2898ad, getting trolled for alpha scene copy claim

15 मिनट पहले कॉपी लिंक अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आलिया की कास्टिंग की खबरों पर कहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने सोशल मीडिया पर यह बात पोस्ट कर दी और बाकी लोगों ने उसे खबर मानकर कॉपी-पेस्ट करना शुरू कर दिया। उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।” स्पोक्सपर्सन ने उन दावों को भी निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म की 5 दिनों तक शूटिंग की है। दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड कर छोड़ी फिल्म सितंबर 2025 में फिल्म कल्कि के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि दीपिका कल्कि के पार्ट-2 का हिस्सा नहीं होंगी। बाद में सामने आया कि मां बनने के बाद दीपिका ने फिल्मों में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की डिमांड की थी। इस डिमांड के चलते उन्हें कल्कि और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से भी निकाला गया है। खबरें सामने आने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट बड़ा मुद्दा रही, जिस पर इंडस्ट्री में बड़ी बहस छिड़ गई। अल्फा से लगातार ट्रोल हो रही हैं आलिया भट्ट हाल ही में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा का टीजर जारी हुआ था। टीजर में साफ लिखा गया था कि फिल्म ऑरिजिनल स्टोरी है, हालांकि टीजर के कई सीन हॉलीवुड फिल्म से मेल खाते थे। अल्फा के टीजर का एक सीन। 1990 की फिल्म ला फेमे निकिता का सीन। इसके अलावा अल्फा का पोस्टर भी काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म ड्यून की तरह बनाया गया था। सीन और पोस्टर कॉपी किए जाने पर फिल्म के टीजर और आलिया की जमकर आलोचना हुई थी। फिल्म अल्फा का पोस्टर। हॉलीवुड फिल्म ड्यून का पोस्टर। आज जारी हुई है अल्फा का ट्रेलर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो होने वाला है, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 का हिस्सा रहे हैं। अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
US Restores Pacific Command Name, Reverses 2018 Indo-Pacific Rebranding

वॉशिंगटन डीसी15 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि US इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से US पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया गया है। अब इस कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटा दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने 2018 में कमांड के नाम में बदलाव किया था। उस समय अमेरिका ने कहा था कि हिंद महासागर (इंडियन ओशियन) क्षेत्र का रणनीतिक महत्व बढ़ रहा है और यह क्षेत्र प्रशांत महासागर (पैसिफिक ओशियन) की सुरक्षा व्यवस्था से पहले की तुलना में ज्यादा जुड़ गया है। 2018 में अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस सैन्य कमांड का नाम बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया था। अमेरिका का कहना था कि हिंद महासागर का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और अब हिंद महासागर तथा प्रशांत महासागर की सुरक्षा और रणनीति एक-दूसरे से पहले से ज्यादा जुड़ गई हैं। इसलिए कमांड के नाम में इंडो (हिंद महासागर) को भी शामिल किया गया था। यूएस-पैसिफिक कमांड क्या है? अमेरिकी सेना पूरी दुनिया को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर चलती है। इनके लिए 11 यूनिफाइड कॉम्बैटेंट कमांड हैं। इनमें से 6 स्ट्रैटेजिक और 5 फंक्शनल कमांड हैं। यूएस पैसिफिक स्ट्रैटेजिक कमांड का हिस्सा है। यह अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे अहम सैन्य कमांडों में से एक है। यह कमांड एशिया और प्रशांत महासागर इलाके में एक्टिव है। अब नाम बदलने पर चर्चा क्यों है? अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूएस पैसिफिक कमांड नाम बहुत पुराना और ऐतिहासिक है। इसे वापस लाने से सैनिकों को अपनी विरासत पर गर्व महसूस होगा। यह नाम कई बड़े युद्धों और महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़ा रहा है, इसलिए इसे फिर से अपनाया गया है। पेंटागन ने यह भी कहा कि कमांड का सिर्फ नाम बदला है, रणनीति और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडो शब्द हटने से यह मैसेज जा सकता है कि अमेरिका हिंद महासागर और भारत को पहले जितना प्रमुख महत्व नहीं दिखाना चाहता। अपने पहले कार्यकाल में ट्रम्प चीन को सबसे बड़ा खतरा मानते थे। तब वे दिखाना चाहते थे कि भारत उसकी एशिया रणनीति का अहम हिस्सा है और चीन को काउंटर करने में भारत की अहम भूमिका है। उन्होंने यह भी जताने की कोशिश की थी कि हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को एक ही रणनीतिक क्षेत्र हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब शायद ट्रम्प की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
US Restores Pacific Command Name, Reverses 2018 Indo-Pacific Rebranding

वॉशिंगटन डीसी47 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि US इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से US पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया गया है। अब इस कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटा दिया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने 2018 में कमांड के नाम में बदलाव किया था। उस समय अमेरिका ने कहा था कि हिंद महासागर (इंडियन ओशियन) क्षेत्र का रणनीतिक महत्व बढ़ रहा है और यह क्षेत्र प्रशांत महासागर (पैसिफिक ओशियन) की सुरक्षा व्यवस्था से पहले की तुलना में ज्यादा जुड़ गया है। 2018 में अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस सैन्य कमांड का नाम बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया था। अमेरिका का कहना था कि हिंद महासागर का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और अब हिंद महासागर तथा प्रशांत महासागर की सुरक्षा और रणनीति एक-दूसरे से पहले से ज्यादा जुड़ गई हैं। इसलिए कमांड के नाम में इंडो (हिंद महासागर) को भी शामिल किया गया था। यूएस-पैसिफिक कमांड क्या है? अमेरिकी सेना पूरी दुनिया को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर चलती है। इनके लिए 11 कमांड हैं। इनमें से 6 स्ट्रैटेजिक और 5 फंक्शनल कमांड हैं। यूएस पैसिफिक स्ट्रैटेजिक कमांड का हिस्सा है। यह अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे अहम सैन्य कमांडों में से एक है। यह कमांड एशिया और प्रशांत महासागर इलाके में एक्टिव है। अब नाम बदलने पर चर्चा क्यों है? अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूएस पैसिफिक कमांड नाम बहुत पुराना और ऐतिहासिक है। इसे वापस लाने से सैनिकों को अपनी विरासत पर गर्व महसूस होगा। यह नाम कई बड़े युद्धों और महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़ा रहा है, इसलिए इसे फिर से अपनाया गया है। पेंटागन ने यह भी कहा कि कमांड का सिर्फ नाम बदला है, रणनीति और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडो शब्द हटने से यह मैसेज जा सकता है कि अमेरिका हिंद महासागर और भारत को पहले जितना प्रमुख महत्व नहीं दिखाना चाहता। अपने पहले कार्यकाल में ट्रम्प चीन को सबसे बड़ा खतरा मानते थे। तब वे दिखाना चाहते थे कि भारत उसकी एशिया रणनीति का अहम हिस्सा है और चीन को काउंटर करने में भारत की अहम भूमिका है। उन्होंने यह भी जताने की कोशिश की थी कि हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को एक ही रणनीतिक क्षेत्र हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब शायद ट्रम्प की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
चार ड्रॉप-आउट्स ने बनाई कर्सर की पैरेंट कंपनी एनीस्फीयर:11 साल में ट्रूल ने बिना सैलरी कंपनी शुरू की; 25 में स्पेसएक्स से बड़ी डील

माइकल ट्रूल को सुर्खियों से दूर रहकर कोडिंग पसंद है। सैलरी में दिलचस्पी नहीं रही। लेकिन महज 25 साल की उम्र में उनकी कंपनी कर्सर डेवलपर टूल्स सेगमेंट की सबसे बड़ी डील के केंद्र में है। स्पेसएक्स ने इसे 60 अरब डॉलर (~5.6 लाख करोड़) में खरीदने का ऐलान किया है। न्यूयॉर्क में जन्मे ट्रूल ने 11 साल की उम्र में कोडिंग शुरू की, होरेस मैन स्कूल के बाद एमआईटी पहुंचे और 18 साल की उम्र में गूगल में लैंग्वेज मॉडल्स पर इंटर्न रहे। 2022 में डिग्री छोड़कर एमआईटी के तीन साथियों- अमन सांगर, सुलेह आसिफ और आर्विड लुनेमार्क के साथ एनीस्फीयर बनाई, जो कर्सर की पैरेंट कंपनी है। शुरुआत में कंपनी कई आइडिया पर हाथ आजमाती रही, आखिरकार एआई बेस्ड कोडिंग टूल्स पर दांव सही साबित हुआ। 2023 में लॉन्च हुआ कर्सर डेवलपर्स को कोड लिखने, एडिट और डिबग करने में मदद करता है। 2025 के आखिर तक फोर्ब्स ने इसका वैल्युएशन करीब 2.8 लाख करोड़ आंका था। ओपनएआई-एंथ्रोपिक जैसे दिग्गजों के साथ यह ‘एआई कोडिंग’ सेगमेंट का अहम खिलाड़ी बन गया। कामयाबी के बावजूद ट्रूल कम बोलने और पब्लिक से दूर रहने वाले शख्स माने जाते हैं। शुरुआती सालों में सैलरी तक नहीं ली, छोटी-चुनिंदा टीम के लिए सख्त हायरिंग नीति और हमेशा एक ‘जेनरेशनल कंपनी’ बनाने का लक्ष्य रखा। बहरहाल, मंगलवार को हुई डील के बाद एनीस्फीयर स्पेसएक्स की पूर्ण सहायक कंपनी बन जाएगी। डील तीसरी तिमाही तक पूरी हो सकती है। टेकक्रंच के मुताबिक, इससे पहले स्पेसएक्स के पास 60 अरब डॉलर में कर्सर खरीदने या 10 अरब डॉलर देकर पार्टनरशिप जारी रखने का विकल्प था। आईपीओ के कुछ दिन बाद हुई यह डील एक्सएआई को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, कर्सर ने थर्ड-पार्टी पर निर्भरता घटाने के लिए खुद की ‘कंपोजर’ मॉडल सीरीज बनाई थी, लेकिन इन्हें चलाने के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर चाहिए। यही वजह है कि स्पेसएक्स का ‘कोलोसस’ इंफ्रास्ट्रक्चर इस डील की अहम वजह बना। ट्रूल के लिए यह टीनएज कोडर से अरबपति फाउंडर बनने तक का सफर है, और स्पेसएक्स के लिए एआई दिग्गजों से फासला घटाने की कोशिश। ट्रूल ने 18 की उम्र से ही शुरू कर दिया था एआई पर काम 2022 – एमआईटी छोड़ा, तीन साथियों के साथ खुद की कंपनी एनीस्फीयर बनाई। 2023 – कर्सर लॉन्च किया, 1 साल में ही आय 10 करोड़ डॉलर पार। 2025 – वैल्यूएशन 30 अरब डॉलर, आय 1 अरब डॉलर के पार। 2026 – 25 साल की उम्र में स्पेसएक्स के साथ 60 अरब डॉलर की बड़ी डील की।
Gold Prices Dip Rs 558 to Rs 1.50 Lakh10g; Silver Down Rs 744

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 744 रुपए गिरकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.49 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 558 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। चांदी इस साल 18 हजार और सोना 17 हजार महंगा हुआ हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.48 लाख रुपए पर है। सोने की कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है अमेरिकी बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप वेल्स फार्गो ने सोने की कीमत का लक्ष्य बढ़ाकर 6,100-6,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया। यानी इसकी कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है। वहीं औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी से चांदी लंबी अवधि में निवेशकों को फायदा दे सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Prices Dip Rs 558 to Rs 1.50 Lakh10g; Silver Down Rs 744

नई दिल्ली28 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 744 रुपए गिरकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.49 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 558 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है। चांदी इस साल 18 हजार और सोना 17 हजार महंगा हुआ हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.48 लाख रुपए पर है। सोने की कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है अमेरिकी बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप वेल्स फार्गो ने सोने की कीमत का लक्ष्य बढ़ाकर 6,100-6,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया। यानी इसकी कीमत 1.93 लाख तक जा सकती है। वहीं औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी से चांदी लंबी अवधि में निवेशकों को फायदा दे सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘बेईमानी उनके खून में है’: पार्टी विभाजन विवाद के बीच संजय राउत ने विद्रोही सेना यूबीटी सांसदों को अपशब्द कहे | भारत समाचार

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 12:30 IST संजय राउत ने चेतावनी दी कि पार्टी छोड़ने के इच्छुक किसी भी सांसद को पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और लोगों से नया जनादेश मांगना चाहिए। शिवसेना यूबीटी में फूट की अटकलों के बीच पार्टी सांसद संजय राउत का कहना है, ‘अगर कोई जाना चाहता है तो इस्तीफा देकर जा सकता है। शिव सेना विभाजन पंक्ति: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत बुधवार को उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के भीतर संभावित विभाजन की अटकलों के बीच बागी सांसदों को निशाना बनाते हुए अपशब्द कहे। पार्टी नेताओं अरविंद सावंत और अनिल देसाई के साथ नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राउत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में होने की अफवाह वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला। किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना, राउत ने संदिग्ध विद्रोहियों को “बेईमान” बताया और कहा कि “बेईमानी उनके खून में है”। अपशब्दों की झड़ी लगाने और बागी सांसदों को बेईमान (विश्वासघाती) बताने के बाद, राउत ने मीडिया को संबोधित करते हुए पत्रकारों से आग्रह किया कि वे उनकी गालियों को बीप न करें। राउत ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि आ सकते हैं और जा सकते हैं, लेकिन पार्टी के प्रति वफादारी बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी नेताओं ने दशकों तक कार्यकर्ताओं का पोषण और समर्थन किया है और उन्हें धोखा नहीं दिया जाना चाहिए। राउत ने कहा कि पार्टी के पास किसी भी विभाजन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और मीडिया के माध्यम से कुछ सांसदों के अलग होने की खबरों के बारे में पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने कानूनी कदम उठाना शुरू कर दिया है, गुरुवार को होने वाली अपनी संसदीय दल की बैठक से पहले व्हिप जारी किया है और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से कार्य करने के लिए कहा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी चेतावनी दी कि पार्टी छोड़ने के इच्छुक किसी भी सांसद को पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और लोगों से नया जनादेश मांगना चाहिए। राउत ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “अगर कोई जाना चाहता है तो इस्तीफा देकर जा सकता है। अगर हमारे सांसदों के बारे में ऐसी खबरें सामने आती हैं तो उन्हें इसका खंडन करना चाहिए। इस बार महाराष्ट्र की जनता चुप नहीं रहेगी।” राउत ने आगे आरोप लगाया कि मौद्रिक प्रलोभन के माध्यम से दलबदल कराने का प्रयास किया जा रहा है। सांसदों को नकदी की पेशकश के बारे में जानकारी होने का दावा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों ने अग्रिम धनराशि प्राप्त की और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से चार्टर्ड उड़ानों से यात्रा की। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी है कि प्रत्येक सांसद को 15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे सहित तीन स्थानों से चार्टर उड़ानों में सवार हुए। हमने कल संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है।” सावंत ने कहा कि किसी भी सांसद ने पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में आधिकारिक तौर पर पार्टी को सूचित नहीं किया है और ऐसी सभी खबरें मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आ रही हैं। देसाई ने कहा कि पार्टी का अपने सांसदों पर भरोसा बरकरार है, हालांकि एहतियात के तौर पर कानूनी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। तीनों नेताओं ने कहा कि उन्हें किसी भी विभाजन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और वे केवल मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह टिप्पणी महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर संभावित विभाजन की खबरों पर तीव्र राजनीतिक अटकलों के बीच आई है। हालांकि, किसी अलग हुए गुट के बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। महाराष्ट्र में इस समय “ऑपरेशन टाइगर” की चर्चा चल रही है, इन अटकलों के बीच कि यूबीटी के नौ में से सात सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। 2022 में शिंदे कई विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे से अलग हो गए और पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। अनिल देसाई ने संजय राउत का बचाव किया इस बीच, यूबीटी नेता अनिल देसाई ने अपमानजनक टिप्पणियों पर राउत का बचाव किया और कहा कि टिप्पणियाँ किसी विशिष्ट व्यक्ति पर निर्देशित नहीं थीं और एक नेता की भावनाओं को दर्शाती हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में दशकों बिताए हैं। #देखें | दिल्ली: शिव सेना यूबीटी सांसद संजय राउत द्वारा संदिग्ध बागी सांसदों को अपशब्द कहने पर शिव सेना यूबीटी सांसद अनिल देसाई का कहना है, “जो कुछ भी कहा जाता है, ये अपशब्द हैं, ये किसी के लिए विशेष रूप से नहीं हैं। जब एक भावनात्मक रूप से संवेदनशील व्यक्ति, जिसने अपने जीवन के 50 साल बिताए हैं… pic.twitter.com/sL8sNdRmcj– एएनआई (@ANI) 17 जून, 2026 समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा, “जो कुछ भी कहा जाता है, ये अपशब्द हैं, ये किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं हैं। जब एक भावनात्मक रूप से संवेदनशील व्यक्ति, जिसने अपने जीवन के 50 साल राजनीति में बिताए हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में बोलता है, तो ऐसी चीजें होती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी विशेष व्यक्ति को संबोधित नहीं कर रहे थे।” शिवसेना (शिंदे गुट) टिप्पणियों की निंदा करती है हालाँकि, टिप्पणियों की शिंदे खेमे के महाराष्ट्र मंत्री संजय शिरसाट ने आलोचना की, जिन्होंने कहा कि पार्टी सहयोगियों का अपमान करना और दुर्व्यवहार करना अनुचित था और इससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने में योगदान हो सकता है। #देखें | मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत द्वारा संदिग्ध बागी सांसदों को अपशब्द कहने पर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट कहते हैं, “आपने उन्हें गाली देते हुए देखा होगा। वह एक जिले का नेतृत्व करते हैं; वह कई सालों से काम कर रहे हैं… मुझे लगता है कि उन्हें गाली देना और उनका अपमान करना… pic.twitter.com/jNw9RVY4jY– एएनआई (@ANI) 17 जून, 2026
गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नए पॉडकास्ट में फिर एक बार पति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया है कि जब वो गोविंदा से पहले मिली थीं, तब वो बेहद स्मार्ट थे, हालांकि अब गोविंदा के सिर में बाल नहीं है, जिसे छिपाने के लिए वो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा से हुईं शुरुआती मुलाकातों पर कहा है, ‘मेरी बहन की शादी, उनके मामा से हुई थी, तो मैं उनसे शादी में ही मिली थी। मैं किस्मत कॉटेज में रहती थी, जब मेरा गोविंदा के साथ अफेयर शुरू हुआ। मैं 15-16 साल की थी। अच्छा माल पटाया था।’ आगे उन्होंने कहा- ‘क्या माल था चीची (गोविंदा)। देसी माल था। बहुत हैंडसम लगता था। जब उनसे कहा गया कि वो अब भी हैंडसम हैं। इस पर सुनीता ने कहा- लगते हैं, लेकिन तब ऑरिजिनल बाल थे ना, अब पैच लगाते हैं। ये कहते ही सुनीता जोर-जोर से हंस पड़ी।’ जब उनसे कहा गया कि वो पति के सीक्रेट रिवील कर देती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बोलने में क्या जाता है। कौन सा हीरो ये नहीं करता है। सभी जाते हैं ऑपरेशन करवाते हैं। झूठ नहीं बोल रही हूं।’ पहले भी सुनीता के बयानों से फंस चुके हैं गोविंदा 2025 से ही सुनीता और गोविंदा तलाक की खबरों से चर्चा हैं। इस बीच सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। एक बार तो गोविंदा ने खुद सुनीता के बयान पर माफी मांगी थी। गोविंदा पर लगाए थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों के बीच मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।’ आगे उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।’ पूजा पाठ पर सुनीता ने दिया विवादित बयान, गोविंदा ने मांगी माफी बीते साल सुनीता ने एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कहा था -“हमारे घर में एक ज्योतिष है, गोविंदा का पुजारी। वो पूजा करवाते हैं और 2 लाख रुपए लेते हैं। मैं कहती हूं कि खुद पूजा करो, उनकी कराई पूजा से कुछ नहीं होता। भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा स्वीकार करते हैं। मैं किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती। डरने वाला ही डरता है।” विवाद बढ़ने पर गोविंदा ने 4 नवंबर 2025 को अपने पंडित जी से माफी मांगते हुए कहा, “आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहन समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग और परिवार उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन भी करता हूं।” गोविंदा के माफीनामे पर भी सुनीता ने बयान जारी किया और कहा कि वो नहीं चाहतीं कि गोविंदा उनके लिए माफी मांगें। सुनीता के अपने खिलाफ दिए जा रहे बयान पर भी गोविंदा ने एक एएनआई से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ सालों से साजिश हो रही है, जिसके लिए उनके परिवार को इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कहा था, ‘मुझे ये बताइए, मैंने कितनी शादी की। 40 साल हो गए हैं, 4-5 शादियां करके बैठा हूं किया। जिन्होंने की है वो मजे कर रहे हैं। फिल्म लाइन के लोग ऐसी चीजें डिस्कस नहीं करते हैं। शायद ही दूध के धुले लोग इस वर्ग में मैंने देखे हैं। जो किसी और पर आरोप लगा पाएं। मैंने ऐसा देखा नहीं है। जिस समय हमें कॉर्नर कर दिया जाता है हमें लगता है हम इस योग से कैसे निकलें।’ ‘मैं बहुत ज्यादा घुट जाऊं ऐसी स्थित तैयार न करें। ऐसी मैं सबसे विनती करता हूं, खासतौर पर अपने ही परिवार के लोगों से करता हूं। मैं हीरो हूं, फिल्म लाइन में हूं। मुझे ताज्जुब होता है जब ऐसे सवाल किए जाते हैं। सुनीता ने कहा- गोविंदा अच्छा पति नहीं है पिंकविला के एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता से पूछा गया था कि क्या वो सात जन्मों के लिए गोविंदा को पति के रूप में देखना चाहती हैं। इस पर सुनीता ने हाथ जोड़ते हुए कहा था, ‘नहीं भैया, मुझे नहीं चाहिए। मैंने कपिल के शो में भी बोला था कि गोविंदा बहुत अच्छा बेटा है, बहुत अच्छा भाई है, लेकिन अच्छा पति नहीं है। मैंने तो पहले ही बोला भाई चीची (गोविंदा) तू मेरा बेटा बन कर पैदा होना, पति तू नहीं चाहिए। ये जन्म ही काफी है।’ 2025 से चल रही हैं तलाक की खबरें बीते साल गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 2025 में सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने इंटरव्यू में सुलह की बात कही। इसी समय खबरें रहीं कि गोविंदा का अफेयर एक मराठी एक्ट्रेस से चल रहा है।