Friday, 30 Oct 2026 | 05:05 PM

Trending :

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की Naseeruddin Shah Controversy | Gajendra Chauhan & Ashok Pandit Statement श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस, डायलॉग्स ने छोड़ी छाप; अजय-अतुल का म्यूजिक भी कमाल मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से सामना करेगी आस्था? मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से सामना करेगी आस्था?
EXCLUSIVE

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। वे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से गुलाबी नगरी आए हैं। अभिनेता यहां एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही फैंस उनके आसपास जुट गए। कुणाल भी प्रशंसकों से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। एक्टर कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले आमिर खान के साथ चर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं। वर्ष 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने असलम खान का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, आर. माधवन, शरमन जोशी और सोहा अली खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह कुणाल के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हुई। करीब दो दशक बाद एक बार फिर शूटिंग के सिलसिले में जयपुर पहुंचना उनके लिए पुराने अनुभवों को ताजा करने वाला मौका है। ‘रंग दे बसंती’ से मिली खास पहचान कुणाल कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में एम.एफ. हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ से की थी। हालांकि, उन्हें व्यापक पहचान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली। ‘रंग दे बसंती’ की सफलता के बाद कुणाल ने अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। ‘हैट्रिक’, ‘आजा नचले’, ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी फिल्मों में वे नजर आए। इसके बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉन 2’ में समीर अली के किरदार ने भी उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। कुणाल कपूर ने रोमांटिक, कॉमेडी, ऐतिहासिक और एक्शन फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली। इसके बाद ‘कौन कितने पानी में’, ‘डियर जिंदगी’, ‘वीरम’, ‘राग देश’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। हाल के वर्षों में कुणाल ने फिल्मों के साथ ओटीटी और दूसरे रचनात्मक माध्यमों में भी काम किया है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिन्स’ में वे विक्रम पटेल के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में थे। अभिनय के साथ उद्यमिता में भी बनाई पहचान कुणाल कपूर की पहचान केवल अभिनेता के तौर पर ही नहीं है। वे उद्यमिता और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ‘केट्टो’ की सह-स्थापना की, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों और सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने का मंच उपलब्ध कराया जाता है। अभिनय और उद्यमिता के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

October 2, 2026/
9:17 am

2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का...

Google Preferred Source CTA

April 13, 2026/
5:55 am

भास्कर संवाददाता|हरदा रिटायरमेंट के बाद भी रिश्तों की गर्माहट और साथियों का अपनापन कितना मायने रखता है। इसकी झलक रविवार...

Indira Nooyi: Indias Road Chaos is Beauty

July 2, 2026/
2:55 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंद्रा नूई पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ हैं। (फाइल फोटो) पेप्सिको की पूर्व सीईओ...

महवश ने चहल संग रिश्ते की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:कहा- युजवेंद्र को एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी, मैं दोस्ती अच्छे से निभाती हूं

May 18, 2026/
11:35 am

एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर...

राजनीति

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। वे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से गुलाबी नगरी आए हैं। अभिनेता यहां एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही फैंस उनके आसपास जुट गए। कुणाल भी प्रशंसकों से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। एक्टर कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले आमिर खान के साथ चर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं। वर्ष 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने असलम खान का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, आर. माधवन, शरमन जोशी और सोहा अली खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह कुणाल के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हुई। करीब दो दशक बाद एक बार फिर शूटिंग के सिलसिले में जयपुर पहुंचना उनके लिए पुराने अनुभवों को ताजा करने वाला मौका है। ‘रंग दे बसंती’ से मिली खास पहचान कुणाल कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में एम.एफ. हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ से की थी। हालांकि, उन्हें व्यापक पहचान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली। ‘रंग दे बसंती’ की सफलता के बाद कुणाल ने अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। ‘हैट्रिक’, ‘आजा नचले’, ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी फिल्मों में वे नजर आए। इसके बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉन 2’ में समीर अली के किरदार ने भी उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। कुणाल कपूर ने रोमांटिक, कॉमेडी, ऐतिहासिक और एक्शन फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली। इसके बाद ‘कौन कितने पानी में’, ‘डियर जिंदगी’, ‘वीरम’, ‘राग देश’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। हाल के वर्षों में कुणाल ने फिल्मों के साथ ओटीटी और दूसरे रचनात्मक माध्यमों में भी काम किया है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिन्स’ में वे विक्रम पटेल के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में थे। अभिनय के साथ उद्यमिता में भी बनाई पहचान कुणाल कपूर की पहचान केवल अभिनेता के तौर पर ही नहीं है। वे उद्यमिता और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ‘केट्टो’ की सह-स्थापना की, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों और सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने का मंच उपलब्ध कराया जाता है। अभिनय और उद्यमिता के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket