Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Cape Verde Stuns Uruguay 2 2; Belgium & Iran Draw 0 0 2 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में बेल्जियम और ईरान के बीच मैच गोलरहित (0-0) ड्रॉ रहा। वहीं, ग्रुप H में केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस नतीजे के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट की दौड़ और रोमांचक हो गई है। केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को बराबरी पर रोका केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है। केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मजबूती से मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया। बेल्जियम और ईरान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम और ईरान ने 0-0 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो अंक हो गए हैं। बेल्जियम के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की करीब एक साल बाद शुरुआती एकादश में वापसी हुई। वहीं, ईरान का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब सेंटर-बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड मिला और टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा नहीं उठा सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Cape Verde Stuns Uruguay 2 2; Belgium & Iran Draw 0 0 20 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में बेल्जियम और ईरान के बीच मैच गोलरहित (0-0) ड्रॉ रहा। वहीं, ग्रुप H में केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस नतीजे के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट की दौड़ और रोमांचक हो गई है। केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को बराबरी पर रोका केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है। इस ड्रॉ के साथ ही ग्रुप H में नॉकआउट की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है। स्पेन 4 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर है, जबकि उरुग्वे और केप वर्डे दोनों के 2-2 अंक हैं। केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मजबूती से मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया। बेल्जियम और ईरान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम और ईरान ने 0-0 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो अंक हो गए हैं। बेल्जियम के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की करीब एक साल बाद शुरुआती एकादश में वापसी हुई। वहीं, ईरान का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब सेंटर-बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड मिला और टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा नहीं उठा सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गार्सिया बोले- मौके बहुत मिले, लेकिन गोल नहीं कर सके मैच के बाद बेल्जियम के कोच रूडी गार्सिया ने कहा कि उनकी टीम ने रणनीति के हिसाब से अच्छा खेल दिखाया, लेकिन फिनिशिंग में कमी रही। गार्सिया ने कहा, ‘हम ईरान के खिलाफ तीन गोल से जीत सकते थे, लेकिन हम उतने प्रभावी नहीं रहे। हमने कई मौके बनाए। फुटबॉल में जब आप गोल नहीं करते, तो मैच नहीं जीत सकते। खेल और रणनीति के लिहाज से हमने वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा चाहते थे, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे।’ दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस स्टेज किया,VIDEO:गुरुग्राम में क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया; स्टेज पर बैठकर गाने सुने

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में कार्यक्रम रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट गाना ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।” प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से शू ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। विराट कोहली का ‘One8’ क्या है? ‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।
ईरान बोला-लेबनान में हमला रुका तभी अमेरिका से बातचीत करेंगे:स्विट्जरलैंड में पहले दौर की मीटिंग खत्म, 3 मुद्दों पर अभी भी पेंच फंसा

ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच रविवार को स्विट्जरलैंड में करीब 80 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम को स्थायी शांति समझौते में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पहली ही बैठक में दोनों पक्षों के बीच बड़े मतभेद सामने आ गए। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने कहा कि आगे की बातचीत तभी संभव होगी जब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष पूरी तरह खत्म हो। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों पक्षों की अगली बैठक कब होगी। बातचीत में पाकिस्तान तथा कतर के अधिकारियों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। बीबीसी ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि, बातचीत में 3 अहम मुद्दों पर पेंच फंसा रहा। इनमें होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने को लेकर ईरान के अलग-अलग बयानों को स्पष्ट करना, दक्षिणी लेबनान में सीजफायर लागू कराना और परमाणु समझौते से जुड़ी बातें शामिल थीं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसने लेबनान में हिजबुल्लाह को नहीं रोका तो अमेरिका फिर से उस पर हमला कर सकता है। ईरान ने इस चेतावनी को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी भी संघर्ष के लिए तैयार है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने ईरान को चेताया- हिजबुल्लाह को रोको, वरना फिर हमला करेंगे: ट्रम्प ने कहा कि ईरान लेबनान में अपने समर्थक हिजबुल्लाह को तुरंत रोके। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर अमेरिका पिछले हफ्ते से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा। 2. वेंस बोले- अमेरिका और ईरान मिलकर शांति के लिए काम करेंगे: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है। उनके मुताबिक, दोनों देश मिलकर शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं और ट्रम्प अगले 10 साल में पश्चिम एशिया की तस्वीर बदलना चाहते हैं। 3. होर्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस के बीच अमेरिका बोला- 24 घंटे में 67 जहाज गुजरे: ईरान के स्ट्रेट बंद करने के दावे के बावजूद अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि समुद्री यातायात जारी है। अमेरिका ने वैकल्पिक मार्ग भी खोला है और जहाजों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। 4. लेबनान में मौतों का आंकड़ा 4,100 के पार लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक 4,106 लोगों की मौत और 12,153 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइली सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई दोबारा शुरू हो सकती है। 5. ईरान का दावा- कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते के तहत कतर में जमा ईरान के 6 अरब डॉलर वापस मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि समझौते की शर्तें तेहरान के पक्ष में हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता:सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रनों से हरा दिया। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले के पांचवें दिन 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 209 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हार के साथ इंग्लैंड के लिए ICC की तरफ से भी बुरी खबर आई। स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में उसके 12 अंक काट लिए गए। पांचवें दिन महज एक घंटे में सिमटी इंग्लैंड की पारी, जो रूट 77 रन बनाकर आउट इंग्लैंड को जीत के लिए पांचवें दिन 281 रन की जरूरत थी, जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। चौथे दिन का खेल 5 विकेट पर 182 रन के स्कोर पर समाप्त हुआ था। अंतिम दिन इंग्लैंड की पारी महज एक घंटे के भीतर सिमट गई। इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद अंतरिम कप्तान जो रूट थे, जो चौथे दिन 75 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। खेल शुरू होने के केवल आठ मिनट बाद मैट हेनरी की अंदर आती गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू हो गए। रूट अपने स्कोर में सिर्फ दो रन और जोड़ सके और 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड का निचला क्रम पूरी तरह बिखर गया। जोफ्रा आर्चर, मैट फिशर और जोश टंग खाता खोले बिना मैट हेनरी का शिकार बने। पदार्पण कर रहे जॉर्डन कॉक्स ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और वे हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की सातवीं जीत केन विलियमसन के अचानक संन्यास लेने के ठीक बाद मिली यह जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड की सरजमीं पर यह अब तक की केवल सातवीं टेस्ट जीत है और इस सदी में तीसरी। पूरे मैच में न्यूजीलैंड ने खेल के हर विभाग में दबदबा बनाए रखा। मैट हेनरी ने पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार स्पेल (6.1-3-4-5) डालते हुए मैच में पहली बार 10 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उनके ज्यादातर विकेट विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को स्टंप के नजदीक खड़ा रखकर मिले। अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की होगी वापसी, दर्शकों को मिलेगा 50% रिफंड इंग्लैंड की इस करारी शिकस्त के बाद मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अगले हफ्ते ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद ‘नाइट आउट’ विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों की जांच चल रही थी, जिसके कारण उन्हें इस मैच से बाहर रखा गया था। पांचवें दिन मैच के इतनी जल्दी खत्म हो जाने के कारण सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम आए सभी टिकट धारकों को 50% पैसे वापस (रिफंड) करने का फैसला किया। यह निराश दर्शकों के लिए थोड़ी राहत की बात रही। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट क्रिकेट में रूट के 14,000 रन पूरे:तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी; इंग्लैंड को पांचवें दिन चाहिए 281 रन, न्यूजीलैंड को 5 विकेट लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे। पूरी खबर
न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट इंग्लैंड से 253 रन से जीता:सीरीज 1-1 से की बराबर; मैट हेनरी ने 11 विकेट लिए

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रनों से हरा दिया। लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले के पांचवें दिन 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 209 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। हार के साथ इंग्लैंड के लिए ICC की तरफ से भी बुरी खबर आई। स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में उसके 12 अंक काट लिए गए। पांचवें दिन महज एक घंटे में सिमटी इंग्लैंड की पारी, जो रूट 77 रन बनाकर आउट इंग्लैंड को जीत के लिए पांचवें दिन 281 रन की जरूरत थी, जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। चौथे दिन का खेल 5 विकेट पर 182 रन के स्कोर पर समाप्त हुआ था। अंतिम दिन इंग्लैंड की पारी महज एक घंटे के भीतर सिमट गई। इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद अंतरिम कप्तान जो रूट थे, जो चौथे दिन 75 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। खेल शुरू होने के केवल आठ मिनट बाद मैट हेनरी की अंदर आती गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू हो गए। रूट अपने स्कोर में सिर्फ दो रन और जोड़ सके और 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड का निचला क्रम पूरी तरह बिखर गया। जोफ्रा आर्चर, मैट फिशर और जोश टंग खाता खोले बिना मैट हेनरी का शिकार बने। पदार्पण कर रहे जॉर्डन कॉक्स ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और वे हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंग्लैंड में न्यूजीलैंड की सातवीं जीत केन विलियमसन के अचानक संन्यास लेने के ठीक बाद मिली यह जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। न्यूजीलैंड की इंग्लैंड की सरजमीं पर यह अब तक की केवल सातवीं टेस्ट जीत है और इस सदी में तीसरी। पूरे मैच में न्यूजीलैंड ने खेल के हर विभाग में दबदबा बनाए रखा। मैट हेनरी ने पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार स्पेल (6.1-3-4-5) डालते हुए मैच में पहली बार 10 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उनके ज्यादातर विकेट विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को स्टंप के नजदीक खड़ा रखकर मिले। अगले टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स की होगी वापसी, दर्शकों को मिलेगा 50% रिफंड इंग्लैंड की इस करारी शिकस्त के बाद मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अगले हफ्ते ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद ‘नाइट आउट’ विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों की जांच चल रही थी, जिसके कारण उन्हें इस मैच से बाहर रखा गया था। पांचवें दिन मैच के इतनी जल्दी खत्म हो जाने के कारण सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम आए सभी टिकट धारकों को 50% पैसे वापस (रिफंड) करने का फैसला किया। यह निराश दर्शकों के लिए थोड़ी राहत की बात रही। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट क्रिकेट में रूट के 14,000 रन पूरे:तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी; इंग्लैंड को पांचवें दिन चाहिए 281 रन, न्यूजीलैंड को 5 विकेट लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले केवल भारत के सचिन तेंदुलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 14,000 से ज्यादा रन बना सके थे। पूरी खबर
Top 10 Companies Market Cap Gain ₹2.15 Lakh Cr; Airtel Top Performer

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप कुल 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इस तेजी के बीच भारती एयरटेल टॉप गेनर रही। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹52,432 करोड़ बढ़ी; LIC-बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप भी बढ़ा ग्लोबल मार्केट में सुधरे सेंटिमेंट के चलते पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप कुल 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इस तेजी के बीच भारती एयरटेल टॉप गेनर रही। कंपनी की वैल्युएशन 52,432 करोड़ रुपए बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। LIC दूसरे नंबर पर रही। इसके मार्केट कैप में 51,675 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ, जिससे इसकी कुल वैल्युएशन 5.56 लाख करोड़ रुपए हो गई है। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, SBI, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ICICI बैंक की वैल्यू बढ़ी है। सिर्फ TCS की वैल्यू कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इस हफ्ते 5 फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए अहम: विदेशी निवेशक लौटे, क्या निफ्टी पार करेगा 24,500 का स्तर; अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी नजर कल 22 जून से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। 26 तारीख को मुहर्रम के चलते बाजार में केवल 4 दिन कारोबार होगा। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की खरीदारी-बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. 31 जुलाई तक फाइल कर दें इनकम टैक्स रिटर्न:अगर इनकम 2.50 लाख से ज्यादा तो भरना जरूरी, इन 10 बातों का रखें ध्यान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। वहीं, बिजनेस क्लास (ITR-3 और 4) के कुछ लोगों के लिए यह 31 अगस्त है। अगर आप 31 जुलाई तक चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। ITR आपकी पूरी आय, निवेश और वित्तीय लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Top 10 Companies Market Cap Gain ₹2.15 Lakh Cr; Airtel Top Performer

नई दिल्ली55 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप कुल 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इस तेजी के बीच भारती एयरटेल टॉप गेनर रही। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹52,432 करोड़ बढ़ी; LIC-बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप भी बढ़ा ग्लोबल मार्केट में सुधरे सेंटिमेंट के चलते पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप कुल 2.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इस तेजी के बीच भारती एयरटेल टॉप गेनर रही। कंपनी की वैल्युएशन 52,432 करोड़ रुपए बढ़कर 11.63 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। LIC दूसरे नंबर पर रही। इसके मार्केट कैप में 51,675 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ, जिससे इसकी कुल वैल्युएशन 5.56 लाख करोड़ रुपए हो गई है। बजाज फाइनेंस, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, SBI, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ICICI बैंक की वैल्यू बढ़ी है। सिर्फ TCS की वैल्यू कम हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इस हफ्ते 5 फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए अहम: विदेशी निवेशक लौटे, क्या निफ्टी पार करेगा 24,500 का स्तर; अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी नजर कल 22 जून से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। 26 तारीख को मुहर्रम के चलते बाजार में केवल 4 दिन कारोबार होगा। अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की खरीदारी-बिकवाली से लेकर टेक्निकल फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. 31 जुलाई तक फाइल कर दें इनकम टैक्स रिटर्न:अगर इनकम 2.50 लाख से ज्यादा तो भरना जरूरी, इन 10 बातों का रखें ध्यान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। वहीं, बिजनेस क्लास (ITR-3 और 4) के कुछ लोगों के लिए यह 31 अगस्त है। अगर आप 31 जुलाई तक चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। ITR आपकी पूरी आय, निवेश और वित्तीय लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Neeraj Chopra Best Male Athlete of Year & FATF Vivek VP Update

15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. विवेक अग्रवाल FATF के वाइस प्रेसिडेंट बने 21 जून को 1994 बैच के IAS विवेक अग्रवाल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के वाइस प्रेसिडेंट चुने गए। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है। विवेक आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के के लिए काम करेंगे। विवेक 2023 से 2025 तक विवेक वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2024 में विवेक भारत के प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) के हेड रहे और FATF की बैठकों का भी हिस्सा रहे। 2024 में विवेक भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट- इंडिया के डायरेक्टर थे। 2025 में विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय में सेक्रेटरी अपॉइंट हुए। FATF दुनिया के देशों के लिए ऐसे नियम और स्टैंडर्ड तय करती है, जिनका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के लिए दी जा रही फंडिंग पर रोक लगाना है। FATF की स्थापना 1989 में G-7 देशों की पहल पर हुई थी और इसका हेडक्वार्टर फ्रांस के पेरिस में है। FATF में वर्तमान में 39 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत 2010 से एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है। 2. तीन स्वदेशी वॉरशिप्स को नौसेना में कमीशन मिला 21 जून को तीन स्वदेशी वॉरशिप्स INS दूनागिरी, INS संशोधक और एंटी-सबमरीन INS अग्रय भारतीय नौसेना में कमीशन हुए। इन्हें देश में ही डिजाइन और बनाया गया है। INS संशोधक एक बार में लगातार 12 हजार किलोमीटर तक जा सकता है। INS दूनागिरी 8 ब्रह्मोस मिसाइल्स से लैस है। वहीं, INS अग्रय भारतीय तटरेखा के पास मौजूद दुश्मन पनडुब्बियों को नष्ट कर सकता है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। INS दूनागिरी INS दूनागिरी प्रोजेक्ट-17A का 5वां स्टील्थ फ्रिगेट वॉरशिप है। इसे नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। इसको कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने बनाया किया है। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर (डिजाइनेट) कैप्टन दिव्य आलोक ने कहा कि दूनागिरी ईस्ट नेवल कमान और ईस्टर्न फ्लीट का हिस्सा बनेगा। भारतीय नौसेना के पास इस समय लगभग 140 से 145 सक्रिय वॉरशिप्स हैं। नौसेना का मुख्य लक्ष्य साल 2030 तक अपने जहाजों की कुल संख्या को 150 से 160 तक पहुंचाना है। भारत अपने इन युद्धपोतों को मुख्य रूप से तीन नौसैनिक कमांड्स और एक रणनीतिक द्वीप कमान में तैनात करता है। विशाखापट्टनम (पूर्वी कमान) के जहाज बंगाल की खाड़ी और मलक्का में चीन की घेराबंदी करते हैं। INS संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज) INS संशोधक सर्वे वेसल (लार्ज) सीरीज का चौथा जहाज है। INS संशोधक का काम समुद्र का सर्वे करना है। इसे तट और गहरे समुद्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वे, समुद्री डेटा कलेक्शन और डिफेंस-सिविल यूज के लिए बनाया गया है। बंदरगाहों और समंदर के रास्तों का सर्वे करना भी इसके मुख्य काम में शामिल है। INS अग्रय अर्नाला INS अग्रय अर्नाला क्लास का चौथा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट यानी उथले पानी का वॉरशिप है। इसे हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और एडवांस्ड सोनार सिस्टम से लैस किया गया है। ये पोर्ट पर तैनात दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उन्हें निशाना बना सकता है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला 21 जून को एथलीट नीरज चोपड़ा को इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर 2025 चुना गया। नीरज शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को सीधे इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स सेरेमनी में नई दिल्ली पहुंचे। नीरज ने 2012 में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। 2025 में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही महिलाओं में बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर 2025 का पुरस्कार 3000 मीटर स्टीपलचेज की नेशनल रिकॉर्डहोल्डर पारुल चौधरी को दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही पूर्व एशियाई खेल गोल्ड मेडलिस्ट गुरबचन सिंह रंधावा, शॉटपुट के दिग्गज बहादुर सिंह चौहान और लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उद्घाटन समारोह में इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स दिए। इंटरनेशनल (NATIONAL) 4. विश्वास स्लोवाकिया में भारत के नए राजदूत अपॉइंट हुए 20 जून को भारत सरकार ने सीनियर इंडियन फॉरेन ऑफिसर विश्वास विदु सपकाल को स्लोवाकिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। 2022 में विश्वास विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी अपॉइंट हुए थे। विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अपॉइंटमेंट की घोषणा की। 1998 से 2010 तक विश्वास विदेश मंत्रालय में कई पदों पर रहे। उन्होंने भारत के मिशनों में रशिया (मॉस्को), आर्मेनिया (येरेवन) और शिकागो में तैनात रहे। 2016 से 2019 तक विश्वास फिजी में भारत के हाई कमिश्नर अपॉइंट हुए। साथ ही कुक द्वीप, किरिबाती, नाउरू, टोंगा, तुवालु और वनुआतु के लिए भी मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि रहे। हाल ही में पीएम मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा पर थे। ये मध्य यूरोप में स्थित एक लैंडलॉक्ड देश है। विश्वास विदु सपकाल 2023 से अब तक वे पेरू में भारत के राजदूत थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. ओडिशा में कोयला गैसीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी 20 जून को ओडिशा के लखनपुर (झारसुगुड़ा) में भारत के पहले कमर्शियल स्केल के कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले कमर्शियल-स्केल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 25,000 करोड़ रुपए है। इसमें कोयले को गैसीकरण तकनीक के जरिए सीधे अमोनियम नाइट्रेट में बदला जाता है। ये प्रोजेक्ट भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) मिलकर विकसित करेंगे। BCGCL, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) , भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) और गेल (इंडिया) लिमिटेड का संयुक्त वेंचर है। इस प्रोजेक्ट में प्रतिदिन लगभग 2,000 टन अमोनियम नाइट्रेट का प्रोडक्शन किया
Vijay Thalapathy Birthday Interesting Facts; Rajinikanth – Jana Nayagan

37 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक थलापति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। एक लड़का, जिसके पिता तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर थे। पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन बेटे को फिल्मों का हीरो बनना था। जब पिता ने फिल्मों में आने से मना किया, तो वह घर में एक चिट्ठी छोड़कर निकल गया-‘मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।’ परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में वह पास के एक थिएटर में मिला और पिता उसे घर ले आए। आखिरकार बेटे की जिद और टैलेंट के आगे पिता झुक गए। उन्होंने उसे फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन पहली ही फिल्म फ्लॉप रही। लुक्स और एक्टिंग का मजाक उड़ाया गया, फिर भी उसने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ और वह तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। फिर करियर के पीक पर उसने एक्टिंग छोड़ राजनीति का रास्ता चुना। पार्टी बनाई और 2 साल बाद पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु के करीब 59 साल पुराने सियासी समीकरण को बदलते हुए मुख्यमंत्री बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की, जिनका आज 52वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी को करीब से। यह खबर भी पढ़ें… मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं… ये डायलॉग डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के हैं। मिथुन आज यानी 16 जून को 76 साल के हो चुके हैं। पिछले साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







