Thursday, 24 Sep 2026 | 09:09 AM

Trending :

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस स्टेज किया,VIDEO:गुरुग्राम में क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया; स्टेज पर बैठकर गाने सुने

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में कार्यक्रम रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट गाना ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।” प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से शू ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। विराट कोहली का ‘One8’ क्या है? ‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
200 मीटर रेस में बोल्ट से भी तेज निकले गाउट:ऑस्ट्रेलिया के 18 वर्षीय गाउट ने रेस 19.67 सेकंड में पूरी कर बोल्ट का इस उम्र का रिकॉर्ड तोड़ा

April 13, 2026/
1:37 pm

एथलेटिक्स की दुनिया में रविवार को एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसने भविष्य की सुनहरी झलक पेश कर दी। सिडनी ओलिंपिक...

‘राका’ में होगा हॉलीवुड स्केल का म्यूजिक:साई ने बताया म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की तैयारी है

April 23, 2026/
5:35 pm

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राका’ के म्यूजिक को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर ने खास जानकारी साझा की...

SSB Paramedical Recruitment 83 Posts UP

March 18, 2026/
8:00 pm

59 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी IIFCL में ग्रेड ए की 37 वैकेंसी की, SSB...

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

June 27, 2026/
3:16 pm

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात...

दृश्यम 3 की रिलीज टली:2 अप्रैल की जगह अब 21 मई को आएगी मूवी, इसी दिन एक्टर मोहनलाल का बर्थडे

March 24, 2026/
4:50 pm

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में...

खरगोन में बड़वानी की छात्रा का शव मिला:पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाया, कल ही घर से लौटी थी

March 16, 2026/
10:46 pm

खरगोन शहर के कुंदा नगर स्थित निर्भया हॉस्टल में सोमवार रात छात्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस स्टेज किया,VIDEO:गुरुग्राम में क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया; स्टेज पर बैठकर गाने सुने

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस स्टेज किया,VIDEO:गुरुग्राम में क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया; स्टेज पर बैठकर गाने सुने

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में कार्यक्रम रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट गाना ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।” प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से शू ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। विराट कोहली का ‘One8’ क्या है? ‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket