Wednesday, 24 Jun 2026 | 04:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली इंडियन भी बनीं; अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली इंडियन भी बनीं; अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। रविवार को भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर का 200 टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। बतौर कप्तान यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच भी था। पढिए INDW vs SAW मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. हरमन ने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हरमनप्रीत ने 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वह मेंस और विमेंस में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मेंस में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। 2. हरमन के बतौर कप्तान 200 मैच पूरे हरमन ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। वे इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा टोटल चेज साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज है। यह उसका टूर्नामेंट में सबसे बड़ा रनचेज भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। टीम ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. श्री चरणी ने पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की श्री चरणी ने भारत के लिए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की। चरणी ने अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। वे इस टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल कर चुकी हैं। पूनम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में इतने ही विकेट चटकाए थे। 5. भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए भारत ने इस मैच में पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. शेफाली वर्मा ने मैच में ओपनिंग बैटिंग-बॉलिंग की शेफाली विमेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में भारत के लिए ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई। इस मामले भारत की अमिता शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. शबनीम इस्माइल के हाथ में चोट लगी भारतीय पारी के 15वें ओवर में अफ्रीकी पेसर शबनीम इस्माइल चोटिल हो गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर ऋचा घोष ने सीधे शॉट खेला। इस्माइल ने फॉलोथ्रू में गेंद रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। गेंद लगते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। 2. श्री चरणी ने डबल विकेट मेडेन ओवर फेंका चरणी ने छठे ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (20) का कैच पकड़ा। फिर चौथी गेंद पर अनेरी डर्कसेन (0) को बोल्ड कर दिया। 3. कैप का 9 रन पर कैच छूटा अफ्रीकी पारी के 10वें ओवर में मारिजान कैप आउट होने से बाल-बाल बची। प्रेमा रावत ने ओवर की दूसरी गेंद फुल डिलीवरी डाली। कैप ने स्वीप शॉट खेला। गेंद, बैट का टॉप-एज लेकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई। वहां बाउंड्री पर खड़ी नंदनी ने अपने दाहिनी ओर दौड़ते हुए एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनकी हाथ से लगकर बाउंड्री बाहर गिर गई। कैप को 6 रन मिल गए।

Vijay Thalapathy Birthday Interesting Facts; Rajinikanth – Jana Nayagan

Vijay Thalapathy Birthday Interesting Facts; Rajinikanth - Jana Nayagan

37 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक थलापति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। एक लड़का, जिसके पिता तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर थे। पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन बेटे को फिल्मों का हीरो बनना था। जब पिता ने फिल्मों में आने से मना किया, तो वह घर में एक चिट्ठी छोड़कर निकल गया-‘मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।’ परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में वह पास के एक थिएटर में मिला और पिता उसे घर ले आए। आखिरकार बेटे की जिद और टैलेंट के आगे पिता झुक गए। उन्होंने उसे फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन पहली ही फिल्म फ्लॉप रही। लुक्स और एक्टिंग का मजाक उड़ाया गया, फिर भी उसने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ और वह तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। फिर करियर के पीक पर उसने एक्टिंग छोड़ राजनीति का रास्ता चुना। पार्टी बनाई और 2 साल बाद पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु के करीब 59 साल पुराने सियासी समीकरण को बदलते हुए मुख्यमंत्री बन गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की, जिनका आज 52वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी को करीब से। यह खबर भी पढ़ें… मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए:झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए कोई शक…, तेरे नाम का कुत्ता पालूं… ये डायलॉग डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के हैं। मिथुन आज यानी 16 जून को 76 साल के हो चुके हैं। पिछले साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले मिथुन चक्रवर्ती कभी नक्सली थे, लेकिन करंट लगने से भाई की मौत के बाद वो परिवार के पास लौट आए और फिर पुणे के फिल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग सीखी। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Argentina Vs Austria, France Vs Iraq | Messi & Mbappe Play Tonight स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बापे खेलते दिखेंगे। अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से रात 10:30 बजे से डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में हैट्रिक गोल करने वाले मेसी से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरा मैच फ्रांस और इराक के बीच रात 2:30 बजे से फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगा। नॉर्वे और सेनेगल का मैच सुबह 5:30 बजे से, जबकि जॉर्डन और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा। मैच-43: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी चैंपियन अर्जेंटीना ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। इनके बीच दो फेंडली मैच खेले गए हैं। 1980 के मैच में अर्जेंटीना ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लियोनेल मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। अर्जेंटीना को कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोड्रिगो डी पॉल और अल्वारेज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं स्टार डेविड अलाबा और मार्सेल सबित्जर के कंधों पर ऑस्ट्रिया की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, फैकुंडो मदीना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज। ऑस्ट्रिया: श्लेगर, म्वेने, डैनसो, लियनहार्ट, पोश, सीवाल्ड, लैमर, सबित्ज़र, बाउमगार्टनर, श्मिड, अरनाउतोविच। मैच-42: इराक के सामने एम्बापे की चुनौती ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और इराक की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी। फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी तरफ इराक को नार्वे से 1-4 की हार झेलनी पड़ी थी। फ्रांस को कप्तान और स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे से गोल की उम्मीद होगी। एम्बापे और गोलकीपर माइक मैग्नन का अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत तय कर सकते हैं। वहीं इराक को अपने स्टार फॉरवर्ड अयमान हुसैन से काउंटर-अटैक में गोल दागने की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: मैग्नन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडीज, चुआमेनी, कैमाविंगा, ग्रीजमैन, डेम्बेले, बारकोला, किलियन एम्बाप्पे। इराक: हाशिम, अली, सुलाका, अदन, अल-हज्जाज, रशीद, अमारी, इकबाल, जसीम, रेसान, अयमान हुसैन। मैच-41: इनफॉर्म अर्लिंग हालैंड को रोकने उतरेगी सेनेगल ग्रुप-I में शामिल नार्वे का सामना सेनेगल से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। दोनों टीमें सिर्फ एक बार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में आमने-सामने थीं, जहां सेनेगल ने जीत दर्ज की थी। नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने इराक के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। यह मैच नॉर्वे ने 4-1 से जीता था। वहीं सेनेगल पहला मैच फ्रांस से 1-3 से हारी थी। अर्लिंग हालैंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड की जोड़ी नार्वे की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सेनेगल सादियो माने और निकोलस जैक्सन पर निर्भर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नार्वे: नाइलैंड, रायरसन, अयेर, हेगम, वोल्फ, एउर्सनेस, बर्गे, थॉर्स्टवेड, ओडेगार्ड, ऑस्कर बॉब, अर्लिंग हालैंड। सेनेगल: मेंडी, डियट्टा, कौलीबाली, नियाखाते, डियोफ, कैमारा, इद्रिसा गेये, पापे गेये, इसमाइला सार, निकोलस जैक्सन, सादियो माने। मैच-44: जॉर्डन और अल्जीरिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में शामिल दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जॉर्डन को ऑस्ट्रिया ने 3-1 से और अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था। जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच 3 मैच खेले गए हैं। अल्जीरिया ने 1974 में 6-0 से, जॉर्डन ने 1988 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों अरब देशों की यह पहली भिड़ंत है। जॉर्डन को अली ओलवान और मूसा तामरी पर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अल्जीरिया का दारोमदार अनुभवी विंगर रियाद महरेज और अमीन गौरी पर होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबुलैला, अबुआलनादी, यजान अल-अरब, नसीब, एहसान हदाद, अल-रश्दान, अल-रवाबदेह, अबू ताहा, अली ओलवान, फखौरी, मूसा तामरी। अल्जीरिया: लुका जिदान, बेलघाली, बेंसेबैनी, ईसा मांडी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, बौदाउई, जेरौकी, रियाद महरेज, अमीन गौरी, फारेस चैबी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय भी बनीं; साउथ अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली इंडियन भी बनीं; अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। रविवार को भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर का 200 टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। बतौर कप्तान यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच भी था। पढिए INDW vs SAW मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. हरमन ने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हरमनप्रीत ने 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वह मेंस और विमेंस में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मेंस में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। 2. हरमन के बतौर कप्तान 200 मैच पूरे हरमन ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। वे इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा टोटल चेज साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज है। यह उसका टूर्नामेंट में सबसे बड़ा रनचेज भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। टीम ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. श्री चरणी ने पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की श्री चरणी ने भारत के लिए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की। चरणी ने अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। वे इस टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल कर चुकी हैं। पूनम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में इतने ही विकेट चटकाए थे। 5. भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए भारत ने इस मैच में पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. शेफाली वर्मा ने मैच में ओपनिंग बैटिंग-बॉलिंग की शेफाली विमेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में भारत के लिए ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई। इस मामले भारत की अमिता शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. शबनीम इस्माइल के हाथ में चोट लगी भारतीय पारी के 15वें ओवर में अफ्रीकी पेसर शबनीम इस्माइल चोटिल हो गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर ऋचा घोष ने सीधे शॉट खेला। इस्माइल ने फॉलोथ्रू में गेंद रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। गेंद लगते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। 2. श्री चरणी ने डबल विकेट मेडेन ओवर फेंका चरणी ने छठे ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (20) का कैच पकड़ा। फिर चौथी गेंद पर अनेरी डर्कसेन (0) को बोल्ड कर दिया। 3. कैप का 9 रन पर कैच छूटा अफ्रीकी पारी के 10वें ओवर में मारिजान कैप आउट होने से बाल-बाल बची। प्रेमा रावत ने ओवर की दूसरी गेंद फुल डिलीवरी डाली। कैप ने स्वीप शॉट खेला। गेंद, बैट का टॉप-एज लेकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई। वहां बाउंड्री पर खड़ी नंदनी ने अपने दाहिनी ओर दौड़ते हुए एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनकी हाथ से लगकर बाउंड्री बाहर गिर गई। कैप को 6 रन मिल गए।

Pakistan Defence Minister Threatens War Over Water; Indus Treaty

Pakistan Defence Minister Threatens War Over Water; Indus Treaty

इस्लामाबाद19 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि स्थगित रहने को लेकर भारत को धमकी दी है। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने कहा, अगर हमें लगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और पानी भी हमारी सुरक्षा का हिस्सा है तो हम निश्चित रूप से भारत के खिलाफ युद्ध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत तेजी से पाकिस्तान के लिए पानी की उपलब्धता प्रभावित करने की कोशिश करता दिखा तो सैन्य कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी। भारत-पाकिस्तान के बीच का सिंधु जल समझौता क्या है? सिंधु नदी प्रणाली में कुल 6 नदियां हैं- सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज। इनके किनारे का इलाका करीब 11.2 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें 47% जमीन पाकिस्तान, 39% जमीन भारत, 8% जमीन चीन और 6% जमीन अफगानिस्तान में है। इन सभी देशों के करीब 30 करोड़ लोग इन इलाकों में रहते हैं। 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के पहले से ही भारत के पंजाब और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच नदियों के पानी के बंटवारे का झगड़ा शुरू हो गया था। 1947 में भारत और पाक के इंजीनियरों के बीच ‘स्टैंडस्टिल समझौता’ हुआ। इसके तहत दो मुख्य नहरों से पाकिस्तान को पानी मिलता रहा। ये समझौता 31 मार्च 1948 तक चला। 1 अप्रैल 1948 को जब समझौता लागू नहीं रहा तो भारत ने दोनों नहरों का पानी रोक दिया। इससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 17 लाख एकड़ जमीन पर खेती बर्बाद हो गई। दोबारा हुए समझौते में भारत पानी देने को राजी हो गया। इसके बाद 1951 से लेकर 1960 तक वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में भारत पाकिस्तान में पानी के बंटवारे को लेकर बातचीत चली और आखिरकार 19 सितंबर 1960 को कराची में भारत के PM नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के बीच दस्तखत हुए। इसे इंडस वाटर ट्रीटी या सिंधु जल संधि कहा जाता है। सिंधु जल समझौता स्थगित करने का पाकिस्तान पर असर पाकिस्तान में खेती की 90% जमीन यानी 4.7 करोड़ एकड़ एरिया में सिंचाई के लिए पानी सिंधु नदी प्रणाली से मिलता है। पाकिस्तान की नेशनल इनकम में एग्रीकल्चर सेक्टर की हिस्सेदारी 23% है और इससे 68% ग्रामीण पाकिस्तानियों की जीविका चलती है। ऐसे में पाकिस्तान में आम लोगों के साथ-साथ वहां की बेहाल अर्थव्यवस्था और बदतर होने लगी है। पाकिस्तान के मंगल और तारबेला हाइड्रोपावर डैम को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे पाकिस्तान के बिजली उत्पादन में 30% से 50% तक की कमी आ सकती है। साथ ही औद्योगिक उत्पादन और रोजगार पर असर पड़ेगा। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला: हमारे मामलों में दखल न दें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…